Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 189

ENTERTAINMENT : सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा

बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपना 41वां बर्थडे मनाया है. एक्टर का इस साल वाला बर्थडे खास रहा क्योंकि इस बार उनकी बेटी सरायाह भी उनके साथ थीं.बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आज यानी 16 जनवरी को अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं. सिद्धार्थ के बर्थडे के मौके पर तमाम सेलिब्रिटीज उन्हें विश कर रहे हैं. इसी के साथ उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने भी अपने पति का बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने अपने पति के लिए गाना गाया, तो वहीं सोशल मीडिया पर बेटी की तरफ से उन्हें बर्थडे विश भी किया.

कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसे में अपने पति के बर्थडे पर उन्हें विश करना कैसे भूल सकती हैं. कियारा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसकी पहली इमेज में सिद्धार्थ स्काय ब्लू कलर की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. तो वहीं दूसरी फोटो में सिद्धार्थ का बर्थडे केक नजर आ रहा है. जिसमें लिखा है ‘सराया के पापा और डैडी कूल’.

इसके अलावा तीसरी स्लाइड में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कियारा आडवाणी ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हैं और सिद्धार्थ के लिए माइक पर गाना गा रही हैं ‘बार बार दिन ये आए’. इस दौरान कियारा का साथ दे रहे हैं करण जौहर और मनीष मल्होत्रा. ये बर्थडे सेलिब्रेशन सिद्धार्थ के लिए काफी स्पेशल रहा क्योंकि इस साल उनकी बेटी भी बर्थडे पार्टी में शामिल हुई है.बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म 16 जनवरी 1985 को हुआ था. इस साल उन्होंने अपना 41वां बर्थडे मनाया है. सिद्धार्थ और कियारा ने साल 2023 में शादी की थी. जिसके बाद बीते साल 2025 में कियारा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम सरायाह रखा गया है.

सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की तो कुछ समय पहले जाह्नवी कपूर के साथ ‘परम सुंदरी’ फिल्म में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्हें बहुत पसंद किया गया. आने वाले समय में सिद्धार्थ ‘मिट्टी’ और ‘रेस 4’ में नजर आने वाले हैं.

BUSINESS : सोने की लगातार चढ़ रही कीमतों पर लगा ब्रेक, लेकिन चमक उठी चांदी, जानें 16 जनवरी को अपने शहर का रेट

0

Gold Price Today: वैश्विक तनाव के माहौल में जहां एक ओर चांदी की चमक तेज होती दिख रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार ऊपर चढ़ रहे सोने के दामों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. भू-राजनीतिक तनाव, औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी और कमजोर वैश्विक आर्थिक संकेतों ने कीमती धातुओं के प्रति निवेशकों का रुझान और मजबूत किया है.

जब भी दुनिया में अनिश्चितता और तनाव बढ़ता है, निवेशक शेयर बाजार जैसी जोखिमभरी संपत्तियों से निकलकर सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं. इसके अलावा, अमेरिका में हाल ही में सामने आए कमजोर महंगाई के आंकड़ों के बाद यह उम्मीद भी बढ़ गई है कि फेडरल रिजर्व आगे चलकर रेपो रेट में कटौती कर सकता है. इस संभावित नरमी ने सोने और चांदी दोनों के प्रति बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट बनाए रखा है.

निवेश और ज्वैलरी में सोने का उपयोग

24 कैरेट सोना आमतौर पर निवेश के उद्देश्य से खरीदा जाता है, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना मुख्य रूप से ज्वैलरी बनाने में इस्तेमाल होता है.

आपके शहर में सोने का ताजा भाव (16 जनवरी 2026)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में आज

24 कैरेट सोना: 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,31,790 रुपये प्रति 10 ग्राम

वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ-साथ चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में

24 कैरेट सोना: 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी में जबरदस्त तेजी

जहां सोने की कीमतों में फिलहाल स्थिरता देखने को मिल रही है, वहीं चांदी ने तेज छलांग लगाई है. आज शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 2,95,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया.

चांदी की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2026 में अब तक इसके दाम करीब 21 प्रतिशत बढ़ चुके हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, सोलर पैनल और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ती मांग के चलते चांदी की कीमतों को मजबूत समर्थन मिल रहा है. कुल मिलाकर, मौजूदा वैश्विक हालात में जहां सोना स्थिरता का संकेत दे रहा है, वहीं चांदी निवेशकों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: क्यों चीन के साथ बढ़ रहा भारत का व्यापार घाटा? कहीं यह इकोनॉमी को खोखला तो नहीं कर देगा?

Gold price today in gold rate in your city on 16 Jan check 22 and 24 and 18 carat gold prices Delhi Mumbai सोने की लगातार चढ़ रही कीमतों पर लगा ब्रेक, लेकिन चमक उठी चांदी, जानें 16 जनवरी को अपने शहर का रेट

सोने की लगातार चढ़ रही कीमतों पर लगा ब्रेक, लेकिन चमक उठी चांदी, जानें 16 जनवरी को अपने शहर का रेट

Gold Price Today: वैश्विक तनाव के माहौल में जहां एक ओर चांदी की चमक तेज होती दिख रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार ऊपर चढ़ रहे सोने के दामों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. भू-राजनीतिक तनाव, औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी और कमजोर वैश्विक आर्थिक संकेतों ने कीमती धातुओं के प्रति निवेशकों का रुझान और मजबूत किया है.

जब भी दुनिया में अनिश्चितता और तनाव बढ़ता है, निवेशक शेयर बाजार जैसी जोखिमभरी संपत्तियों से निकलकर सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं. इसके अलावा, अमेरिका में हाल ही में सामने आए कमजोर महंगाई के आंकड़ों के बाद यह उम्मीद भी बढ़ गई है कि फेडरल रिजर्व आगे चलकर रेपो रेट में कटौती कर सकता है. इस संभावित नरमी ने सोने और चांदी दोनों के प्रति बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट बनाए रखा है.

निवेश और ज्वैलरी में सोने का उपयोग

24 कैरेट सोना आमतौर पर निवेश के उद्देश्य से खरीदा जाता है, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना मुख्य रूप से ज्वैलरी बनाने में इस्तेमाल होता है.

आपके शहर में सोने का ताजा भाव (16 जनवरी 2026)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में आज

24 कैरेट सोना: 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,31,790 रुपये प्रति 10 ग्राम

वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ-साथ चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में

24 कैरेट सोना: 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी में जबरदस्त तेजी

जहां सोने की कीमतों में फिलहाल स्थिरता देखने को मिल रही है, वहीं चांदी ने तेज छलांग लगाई है. आज शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 2,95,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया.

चांदी की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2026 में अब तक इसके दाम करीब 21 प्रतिशत बढ़ चुके हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, सोलर पैनल और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ती मांग के चलते चांदी की कीमतों को मजबूत समर्थन मिल रहा है. कुल मिलाकर, मौजूदा वैश्विक हालात में जहां सोना स्थिरता का संकेत दे रहा है, वहीं चांदी निवेशकों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

MUZAFFARNAGAR : प्रेमिका को नींद की गोली खिलाकर नाक मुंह पर चिपकाई टेप, दम घुटने से हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गंग नहर से मिली महिला की लाश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ हैं. महिला के चेहरे पर टेप चिपकी हुई थी. पुलिस ने इस मामले में संदीप नाम के शख्स को गिरफ़्तार किया है. महिला उसके घर में खाना बनाने का काम करती थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी गईं. आरोपी को शक था कि वो किसी और से भी बात करती है, जिसके बाद उसने महिला की हत्या कर दी.

मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र का है. मृतका की पहचान ममता शर्मा के रूप में हुई हैं. पुलिस के मुताबिक 14 जनवरी को ममता संदीप के घर खाना बनाने आई थी. इसी दौरान आरोपी ने उसकी चाय में नींद की दवा मिलाई, जिसे पीने के बाद ममता गहरी नींद में सो गई. इसी दौरान संदीप ने ममता के पूरे चेहरे पर टेप लगा दी ताकि उसकी सांस पूरी तरह बंद हो जाए.महिला की हत्या के बाद संदीप ने शव को ठेली पर रखकर गंग नहर के किनारे फेंकने की कोशिश की. लेकिन इस दौरान उसकी ये करतूत मोहल्ले के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. पुलिस ने इस फुटेज के आधार पर संदीप को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया.

एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 14 जनवरी को खतौली क्षेत्र स्थित गंग नहर के किनारे एक महिला का शव मिला. महिला के मुंह पर टेप लगा हुआ था. महिला की पहचान लगभग ममता शर्मा के रूप में हुई, जिसकी उम्र 45 साल के आसपास है. ममता घरों में बर्तन और खाना बनाने का काम किया करती थी.

आरोपी संदीप ने ममता को अपने घर नौकरी पर रखा था. उसकी पत्नी की साल 2012 में मौत हो गई थी, जिसके बाद वो घर में अकेला रहता था. इस दौरान ममता और संदीप के बीच नजदीकियां बढ़ गईं लेकिन, संदीप को ममता पर शक होने लगा कि वह किसी और से बातचीत करती है और उसके पैसे का गलत इस्तेमाल करती है. इसके चलते संदीप ने हत्या की योजना बनाई.

आरोप ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि अपना जुर्म क़बूल कर लिया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बेडशीट, थैली, हैंडबैग, मृतका का पहचान पत्र और नींद की दवा को बरामद कर लिया गया है. इस मामले में 103 बीएनएस के तहत जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.

NATIONAL : लग्जरी बर्थ, ऑटोमैटिक दरवाजे… कमाल के हैं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के फीचर्स, जानिए किराया-रूट और स्टॉपेज

0

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच 958 किलोमीटर लंबे रूट पर चलेगी. इस ट्रेन में रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC) की सुविधा नहीं होगी यानी सिर्फ कन्फर्म टिकट ही मिलेगा. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी की यात्रा के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है. जिसमें यात्रियों को प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी.

17 जनवरी 2026 का दिन भारतीय रेलवे के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पूरी तरह एयर-कंडीशंड है और लंबी दूरी की रात की यात्रा को बहुत आरामदायक और सुरक्षित बनाएगी. यह ट्रेन हावड़ा (कोलकाता) से कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच चलेगी.

वंदे भारत स्लीपर एक सेमी हाई-स्पीड ट्रेन है, जिसमें कुल 16 कोच हैं. इसमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल हैं. थर्ड एसी में 611, सेकंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 बर्थ हैं. ट्रेन में कुल 823 यात्री सफर कर सकेंगे. वंदे भारत स्लीपर की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है. यह पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच 958 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 14 घंटे में तय करेगी.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया (हावड़ा से गुवाहाटी)

AC थ्री-टियर: लगभग ₹2,000 से ₹2,300 (5% GST के साथ)
AC टू-टियर: ₹2,500 से ₹3,000 के आसपास
फर्स्ट AC: ₹3,000 से ₹3,600 तक
किराया राजधानी एक्सप्रेस से थोड़ा महंगा है लेकिन सफर ज्यादा आरामदायक और तेज होगा.

180 की स्पीड से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रूट-किराया सबकुछ तय, जानें खासियत

ट्रेन हावड़ा से कामाख्या के बीच इन स्टेशनों पर रुकेगी.

बंदेल
नवद्वीप धाम
कटवा
अजीमगंज
न्यू फरक्का
मालदा टाउन
अलुआबारी रोड
न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी)
जलपाईगुड़ी रोड
न्यू कूच बिहार
न्यू अलीपुरद्वार
न्यू बोंगाईगांव
रंगिया

ट्रेन का टाइम शेड्यूल

शुरुआती अनुमान है कि हावड़ा से शाम 6:20 बजे निकलेगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे कामाख्या पहुंचेगी. वहीं, वापसी में कामाख्या से शाम 6:15 बजे चलेगी और सुबह 8:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी. बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि साल 2026 में कई और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू होंगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अब और आसान हो जाएगी.

SPORTS : इंदौर वनडे से पहले महाकाल दरबार में लगाई व‍िराट कोहली ने हाजिरी, सादगी से किया पूजन… कुलदीप यादव संग भस्म आरती में ल‍िया ह‍िस्सा

0

मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और कुलदीप यादव उज्जैन में मौजूद महाकाल मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए. ध्यान रहे भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज खेल रही है और 3 मैचों की सीरीज का आख‍िरी मुकाबला इंदौर में होना है.भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आख‍िरी मुकाबला इंदौर में रव‍िवार को होना है.फ‍िलहाल दोनों ही टीमें वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं. इंदौर में होने वाले इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर,बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक उज्जैन के महाकाल मंद‍िर पहुंचे. केएल राहुल और टीम इंड‍िया के अन्य सदस्यों ने भी आशीर्वाद लिया.

ताजा क्रम में शन‍िवार सुबह विराट कोहली और कुदीप यादव महाकाल मंद‍िर पहुंचे. उनके साथ फील्ड‍िंंग कोच टी द‍िलीप भी नजर आए. विराट कोहली और कुलदीप यादव भगवान महाकाल में गहरी आस्था रखते हैं.इसीलिए वे समय मिलते ही बाबा महाकाल के दर्शन लिए उज्जैन पहुंच जाते हैं.शनिवार सुबह विराट कोहली और कुलदीप यादव भस्म आरती में सम्मिलित हुए और बाबा महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद लिया. बाबा महाकाल के दर्शन कर विधिवत पूजन किया. भगवान शिव की आराधना की. उल्लेखनीय है कि हाल ही में खेले जा रहे वनडे सीरीज में विराट कोहली और कुलदीप यादव भी टीम में शामिल हैं.

ध्यान रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आख‍िरी मैच 18 जनवरी को इंदौर में होने वाला है.मैच से पहले तमाम खिलाड़ी इंदौर पहुंच गए हैं.इन्हीं में से कुछ खिलाड़ी अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकाल कर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं.शनिवार सुबह भस्म आरती में कुलदीप यादव और विराट कोहली बाबा महाकाल के मंदिर पहुंचे और लगभग 2 घंटे तक भस्म आरती में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन किए.महाकाल मद‍िर में दर्शन के दौरान कोहली ने फोटो भी क्ल‍िक की. इस दौरान कोहली मंद‍िर के मुख्य प्रांगड़ में नंदी के मूर्त‍ि के पास बैठे द‍िखे. उनके पीछे ही फील्ड‍िंग कोच टी द‍िलीप भी थे.

महाकाल मंद‍िर में पूजा करने के बाद कुलदीप यादव ने मीड‍िया से बात की और कहा कि दर्शन का बहुत अच्छा अनुभव रहा. कुलदीप यादव ने कहा- पूरी टीम आई थी, सुकून मिला, बस जिंदगी अच्छे से चलती रहे.महाकाल जी की कृपा रही तो आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम अच्छा करेगी. वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कुलदीप यादव ने कहा-दोनों ही गेम (क्रिकेट) के लीजेंड हैं और उनके होने से बहुत एनर्जी और सुकून मिलता है.कुलदीप ने इस दौरान यह भी कहा कि टीम के बाकी यंग ख‍िलाड़ी भी अच्छा कर रहे हैं.

ENTERTAINMENT : सिंगर बी प्राक को धमकी, लॉरेंस गैंग ने कहा- ’10 करोड़ दो वरना मिट्टी में…’

बी प्राक को धमकी देने वाले कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया. आरजू बिश्नोई जो लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का है और विदेश में छिप कर बैठा है. उसने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि हेलो आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, उसको बी प्राक को मैसेज कर देना कि 10 करोड़ रुपये चाहिए.

सिंगर बी प्राक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. लॉरेंस गैंग ने सिंगर बी प्राक को धमकी दी है और दस करोड़ की मांग की है. ऑडियो रिकॉर्डिंग पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई. इसके पहले दिलनूर को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया था. लेकिन दिलनूर ने कॉल नहीं उठाया, 6 जनवरी को भी विदेशी नम्बर से कॉल किया गया.

दिलनूर कि शिकायत के मुताबिक उसने कॉल उठाई, लेकिन जब बात अजीब लगने लगी, तो उसने कॉल काट दिया. जिसके बाद सिंगर को वॉयस मैसेज भेजा गया, उन्होंने मामले को लेकर मोहाली में शिकायत दर्ज कराई है. बी प्राक को धमकी देने वाले कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया. आरजू बिश्नोई जो लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का है और विदेश में छिप कर बैठा है. उसने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि हेलो आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, उसको बी प्राक को मैसेज कर देना कि 10 करोड़ रुपये चाहिए. तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है. जिस मर्जी देश में चला जा. आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया ना तो नुकसान कर देंगे. और इसको फेक कॉल मत समझना. मिल के चलेगा तो ठीक नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे.

बी प्राक बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं, उनका असली नाम प्रतीक बच्चन है. वो अपनी भावनात्मक और दिल छू लेने वाली आवाज के लिए मशहूर हैं. म्यूजिक की दुनिया में उन्होंने संगीत निर्माता के तौर पर शुरूआत की. फिर ‘मन भरया’ से गायक बने और ‘केसरी’, ‘गुड न्यूज’, ‘शेरशाह’ जैसी फिल्मों में गाने दिए.बी प्राक उन सिंगर्स में से हैं, जो अपनी आवाज से महफिल सजा देते हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें, तो पिछले साल 1 दिसंबर 2025 को उनकी पत्नी मीरा ने बेटे को जन्म दिया. उन्होंने अपने बेटे का नाम द्विज बच्चन रखा है. वो आध्यत्म से भी जुड़े हुए हैं. उन्हें अकसर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में देखा जाता है.

NATIONAL : जिस पर था भरोसा, वही निकला दरिंदा, हैवान पिता ने 12 सालों तक बड़ी बेटी से किया रेप, छोटी पर भी थी गंदी नजर

0

जोधपुर में एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटियों के साथ सालों तक यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. दोनों बेटियों के बयान दर्ज किए गए हैं, मेडिकल जांच कराई गई है और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

राजस्थान के जोधपुर से मानवता और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. जिस पिता पर अपने बच्चों को अच्छी परवरिश और सुरक्षित जीवन देने की जिम्मेदारी होती है वही पिता यहां हैवान बन गया. आरोप है कि पिता ने लगातार 12 सालों तक अपनी नाबालिग बेटी का रेप और यौन उत्पीड़न किया. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.मामला जोधपुर कमिश्नरेट का है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म, लंबे समय तक यौन शोषण, छेड़छाड़ और पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि पिता ने बड़ी बेटी का लगभग 12 सालों तक यौन शोषण किया और हाल ही में छोटी बेटी को भी शिकार बनाने की कोशिश की.

बताया गया कि जब आरोपी ने छोटी बेटी के साथ गलत व्यवहार किया, तो उसने इसका विरोध किया और पूरी बात अपनी मां और बड़ी बहन को बता दी. इसके बाद मां दोनों बेटियों को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती बताई.बुधवार को ही एसीपी ने दोनों बेटियों के बयान दर्ज किए और उनकी मेडिकल जांच करायी गई. एफएसएल की टीम ने घर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं. आरोपी पिता मजदूरी करता है. परिवार में पीड़िता के दो भाई भी है.

बेटियों के साथ पिता द्वारा किए गए व्यवहार का पता लगने पर मां ने अपने ससुर को पूरी बात बताई. इसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा भी हुआ. परिवार में जब बात उजागर हो गई तो रोपी पिता घर से फरार हो गया. आरोपी के पिता ने बेटे के गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी लेकिन जब बेटियों ने मां को पूरी सच्चाई बताई तो महिला फौरन दोनों नाबालिग बेटियों को लेकर थाने पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया.एडीसीपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पिता जिला कलेक्ट्रेट में छुपा हुआ था जिसे पकड़ लिया गया है. इस मामले की जांच एसीपी मंगलेश चुंडावत कर रही हैं.

ENTERTAINMENT : रोहित शर्मा को लेकर असिस्टेंट कोच के बयान से मचा हंगामा… इस क्रिकेटर ने जमकर सुनाया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे इंटरनेशनल मैचों में क्रमश: 26 और 24 रन बनाए थे. टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने कहा कि शायद रोहित को पर्याप्त मैच टाइम नहीं मिल पाया, जिसके चलते ऐसा हुआ है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित वडोदरा वनडे में 26 रन बना सके थे. फिर राजकोट वनडे में उनके बल्ले से 24 रन निकले. टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने रोहित की फॉर्म पर प्रतिक्रिया दी थी. टेन डोशेट ने कहा था कि ये लो स्कोर कम मैच प्रैक्टिस का नतीजा हो सकते हैं. इस टिप्पणी ने भारतीय क्रिकेट हलकों में हलचल पैदा कर दी है.

अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. तिवारी ने रयान टेन डोशेट के बयान पर नाराजगी जताई. तिवारी ने कहा कि टेन डोशेट का इंटरनेशनल रिकॉर्ड रोहित शर्मा के करियर के 5 प्रतिशत के बराबर भी नहीं है.रोहित शर्मा ने पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. तब उन्होंने एक अर्धशतक और एक शतक जड़कर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड अपने नाम किया था. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने उसी लय को जारी रखा. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल पाने के बाद असिस्टेंट कोच के बयान से बखेड़ा खड़ा हो गया है.

मनोज तिवारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘रयान टेन डोशेट मेरे साथ केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) में चार साल रहे हैं. वो बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन इस तरह का बयान देने से पहले उन्हें सोचना चाहिए था. उन्होंने नीदरलैंड्स के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है, लेकिन मैं पूरी इज्जत के साथ कहता हूं कि उनका इंटरनेशनल रिकॉर्ड रोहित शर्मा के करियर का 5% भी नहीं है. रोहित सिर्फ बल्लेबाज नहीं, एक सफल कप्तान भी रहे हैं.’

मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि रयान टेन डोशेट टीम मैनेजमेंट का हिस्सा होते हुए ऐसा बयान देते हैं, तो यह खिलाड़ी का मनोबल गिरा सकता है. तिवारी कहते हैं, ‘आप घर बैठकर नहीं बोल रहे, आप मैनेजमेंट के अंदर हैं. ऐसे में अपने खिलाड़ी की आलोचना करना सही नहीं है. रोहित ने देश को चैम्पियंस ट्रॉफी दिलाई, कई यादगार जीत दिलाई हैं. ऐसे में यह टिप्पणी समझ से परे है. उन्हें अपने बयान पर विचार करना चाहिए.’

रयान टेन डोशेट ने भले ही कम मैच प्रैक्टिस की बात कही थी, लेकिन रोहित शर्मा ने पिछले महीने मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के दो मुकाबले भी खेले थे. इस दौरान पहले ही मैच में शानदार शतक भी लगाया था. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले ले चुके हैं. ऐसे में वो अब इंग्लैंड दौरे से पहले तक ब्रेक पर रहेंगे.

NATIONAL : कोटा में 10वीं के छात्र ने कर ली खुदकुशी… मां काम से लौटी तो फंदे से लटका मिला

0

राजस्थान के कोटा शहर में एक बार फिर दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां उद्योग नगर इलाके में 16 साल के 10वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी. घटना के समय माता-पिता काम पर गए हुए थे. छात्र एक बार परीक्षा में असफल हो चुका था और दोबारा तैयारी कर रहा था.राजस्थान के कोटा शहर में एक बार फिर दर्दनाक घटना सामने आई है. उद्योग नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 16 साल के छात्र ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी. छात्र 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था. पहले एक बार परीक्षा में असफल हो चुका था. इस सत्र में वह दोबारा परीक्षा की तैयारी कर रहा था.

घटना के समय छात्र के माता-पिता दोनों काम पर गए हुए थे. दोपहर में जब मां घर लौटी, तो बेटे को फंदे पर लटका देख चीख पड़ी. परिजन तत्काल छात्र को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.परिजनों का कहना है कि छात्र पढ़ाई को लेकर कभी-कभी तनाव में रहता था, लेकिन उसने ऐसी कभी कोई बात नहीं बताई. पिता का कहना है कि बेटा इस बार पढ़ाई को लेकर पहले से ज्यादा गंभीर था और दोबारा परीक्षा देने की तैयारी कर रहा था. परिवार इस घटना के बाद से गहरे सदमे में है.

परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया. उद्योग नगर थाने के एएसआई सतवीर सिंह ने बताया कि दोपहर में अस्पताल चौकी से मामले की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए गए. प्रारंभिक जानकारी में घर के भीतर आत्महत्या की बात सामने आई है, हालांकि कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. मामले की जांच जारी है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

ENTERTAINMENT : 40 की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? तोड़ी चुप्पी, बोले- कार्ड छप गए

Vभोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी तीसरी शादी को लेकर चल रही अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. महिमा सिंह के साथ उनके रिश्ते को लेकर फैन्स में उत्सुकता बनी हुई है, लेकिन पवन सिंह ने साफ किया कि फिलहाल शादी का प्लान नहीं है.

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह टीआरपी किंग बन गए हैं. वो जहां भी जाते हैं, अपने स्टाइल और टशन से छा जाते हैं. पवन सिंह की 40वीं बर्थडे पार्टी की वीडियोज-तस्वीरें अब तक वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी शादी की भी चर्चा है. आखिरकार पवन सिंह ने तीसरी शादी पर चुप्पी तोड़ दी है. जानते हैं कि उन्होंने अफवाहों को लेकर क्या कहा.5 जनवरी को पवन सिंह ने धूमधाम से अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. पार्टी में वो को-एक्ट्रेस महिमा सिंह संग काफी नजदीक दिखे. उन्होंने महिमा सिंह का हाथ पकड़कर केट काटा. यहां तक कि उनकी उंगली में लगा केक खाया. सारे मोमेंट कैमरे में कैप्चर हुए और सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. कहा जाने लगा कि पवन सिंह ने महिमा से शादी कर ली है.

रिपब्लिक भारत को दिए इंटरव्यू में पावर स्टार ने तीसरी शादी पर खुलकर बात की. पवन सिंह से पूछा गया कि 10 दिन पहले आपका बर्थडे था. एक वीडियो सामने आया था. उस पर बहुत सारे सवाल उठे. सबने बोला तीसरी शादी करने वाले हैं पवन सिंह. पावर स्टार कहते हैं कि 5 जनवरी से पहले तो कार्ड भी छप गया था. हमारे करोड़ों-अरबों चाहने वाले हैं. इसमें हमारे इक्का-दुक्का ऐसे भी चाहने वाले हैं, जो कार्ड भी छाप दिए थे. शादी का स्थान भी तय कर दिए थे कि मुंबई में शादी हो रहा है.

पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में लाइमलाइट लूटने वाली महिमा सिंह भोजपुुरी एक्ट्रेस हैं. वो पवन सिंह के साथ फिल्म और म्यूजिक वीडियो में काम कर रही हैं. पवन सिंह के साथ नाम जुड़ने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से पुरानी तस्वीरें हटा दी हैं. अब बस उनकी प्रोफाइल में पवन सिंह की फोटोज हैं. महिमा ने ऐसा करके उनके रिश्ते को हवा दे दी थी.

- Advertisement -

News of the Day