Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 192

ENTERTAINMENT : जासूस ‘हैप्पी पटेल’ की कहानी में छाए वीर दास, कहानी नहीं स्ट्रॉन्ग, कुछ मोमेंट्स हैं मजेदार

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस रिलीज हो चुकी है. इस पिक्चर में एक्टर कॉमेडियन वीर दास ने लीड रोल निभाया है. हमारे रिव्यू में जानिए कैसी है मूवी.

एक्टर वीर दास लौट आए हैं और उनका कमबैक काफी दिलचस्प है. फिल्म डेल्ही बेली में नजर आने के बाद अब एक बार फिर वीर उसी अटपटे अंदाज में बड़े पर्दे पर उतरे हैं. उनकी कहानी उलझी हुई नहीं है, लेकिन फिर भी चकराने वाली है. इस सबके बीच में ऐसा बहुत कुछ हो रहा है, जो आपको हंसाएगा.

हैप्पी एक अंग्रेज गे कपल का एडॉप्ट किया हुआ बेटा है, जो खुद को तलाश रहा है. वो खाना अच्छा पकाता है, डांस भी अच्छा करता है. मगर उसका सपना अधूरा है, जिसे वो पूरा करने के लिए बेसब्र है. ये अपना है अपने पिताओं की तरह एजेंट बनने का. फिर एक वक्त ऐसा भी आता है, जब हैप्पी को पता चलता है कि वो इंडियन है. उसका पूरा नाम हैप्पी पटेल है. इसके बाद उसे एजेंट के रूप में भर्ती कर भारत के गोवा में मिशन पर भेजा जाता है. यहां वो कैसे घुलेगा-मिलेगा और सर्वाइव करेगा यही देखने वाली बात है.

पिक्चर में कई मजेदार पल है. इसे देखते हुए साफ हो जाता है कि इसे किसी कॉमेडियन ने लिखा है. वीर दास ने Amogh Ranadive के साथ मिलकर इसे लिखा है और वही इसके डायरेक्टर भी हैं. उनका ह्यूमर औरों से थोड़ा अलग है. मूवी में एक एनआरआई को भारत के बारे में मिलने वाला ज्ञान और उसका फिर उसे एक्जीक्यूट करना बहुत फनी है. हैप्पी को बॉलीवुड के रेफेंस से इंडियन बनाया जाता है, जाहिर है कि वो कुछ भी ठीक नहीं करेगा. यही सब होता देखने में मजा आता है. इसके ऊपर से हैप्पी की हिंदी तो माशाल्लाह है. पिक्चर के क्लाइमैक्स में चीजें थोड़ी अटपटी हो जाती है, लेकिन वो भी अपने आप में कमाल है. यहां आपको डेल्ही बेली का कॉलबैक भी मिलता है. सालों बाद इमरान खान आपको पर्दे पर दिखते हैं और आपका दिल जीत लेते हैं.

वीर दास ने हैप्पी पटेल के रोल को बखूबी निभाया है. ये इतना ब्रेन रॉट किरदार है कि इसे वीर से बेहतर शायद ही कोई निभा सकता था. विलेन के रूप में मोना सिंह बढ़िया है. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन उनके अंदर के पागलपन को बयां करते हैं. मिथिला पालकर और शारिब हाशमी का काम भी अच्छा है. आमिर खान और इमरान खान पिक्चर में कैमियो कर रहे हैं और दोनों को देखकर मजा आता है.

पिक्चर की सबसे बड़ी दिक्कत इसकी भाषा है. ये इंग्लिश में शुरू होती है. फिर टूटी–फूटी हिंदी में तब्दील हो जाती है. बीच में आपको कोंकणी भी सुनने को मिलती है. ऐसे में कई बार फॉलो करना मुश्किल हो जाता है. साथ ही इसकी कहानी बहुत स्ट्रॉन्ग नहीं है. फिल्म के फन मोमेंट्स मजेदार हैं, लेकिन इसे चलाने के लिए बस उतना ही काफी नहीं है. ये बढ़िया सटायर है, जिसे देखकर आपको मजा आएगा, लेकिन फिर भी इसमें कुछ कमी है. बाकी आपकी मर्जी.

NATIONAL : मां का पोस्टमार्टम कराने अकेले पहुंचा 8 साल का मासूम…, AIDS से गई पिता की जान तो सबने मोड़ा मुंह

0

एटा में आठ साल का बच्चा अपनी मां नीलम के शव को लेकर अकेला ही पोस्टमार्टम कराने पहुंचा, मासूम ने बीमार मां की दिन-रात देखभाल की, जबकि परिवार ने मदद नहीं की. पिता की मौत के बाद बच्चा पूरी तरह अकेला था. जिसने भी मासूम की हिम्मत देखी वह रो पड़ा.

उत्तर प्रदेश में एटा जनपद से ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जो सिर्फ कोई खबर नहीं बल्कि समाज और सिस्टम के लिए आईना है. जो दिखाता कि रिश्तों की बेरुखी, मजबूरी की हद और एक मासूम की अदम्य हिम्मत कैसे सामने आती है. जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला धीरज में आठ साल का बच्चा अपनी 45 वर्षीय मां नीलम का शव लेकर जिला मुख्यालय के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराने पहुंचा तो हर किसी की आंखें भर आईं.

नीलम गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और उनका इलाज एटा के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पिता की एचआईवी से मौत के बाद यह बच्चा पूरी तरह अकेला रह गया था. मां के निधन के समय न तो कोई रिश्तेदार उसके साथ आया और न ही कोई परिजन मदद के लिए मौजूद था. मजबूरी में बच्चा ही मां के शव के पास खड़ा रहा और खुद हिम्मत जुटाकर पोस्टमार्टम कराने पहुंच गया.

बच्चे ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य, विशेषकर चाचा और रिश्तेदार, उसकी जायदाद पर नजर रखे हुए थे और इसलिए किसी ने इलाज के दौरान एक रुपये की भी मदद नहीं की. मासूम ने आठ दिनों तक अपनी मां की सेवा की, फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल, कानपुर के हैलेट अस्पताल और दिल्ली तक मां का इलाज कराया. दिन-रात वह मां का सहारा बना रहा, लेकिन किस्मत ने मां को उससे छीन लिया.

मामले की जानकारी मिलते ही थाना जैथरा प्रभारी रितेश ठाकुर ने तुरंत हस्तक्षेप किया. पुलिस ने बताया कि मौत बीमारी के कारण हुई है और अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी पुलिस संभालेगी. साथ ही बच्चे को हरसंभव मदद और सुरक्षा का भरोसा दिया गया है.

सोशल और प्रशासनिक दृष्टि से यह मामला गहरी संवेदनशीलता का सबक देता है. यह केवल एक अकेले बच्चे की हिम्मत की कहानी नहीं है, बल्कि यह समाज और परिवार में मौजूद रिश्तों की असंवेदनशीलता, और कमजोर बच्चों के प्रति जिम्मेदारी की कमी को उजागर करता है. अब सवाल यह है कि इस बच्चे का भविष्य कौन संवार पाएगा. क्या केवल संवेदनाएं जताने से काम चल जाएगा, या प्रशासन और समाज मिलकर इस मासूम के जीवन को नई दिशा देंगे? एटा का यह बच्चा न केवल अपनी मां की सेवा में निष्ठावान था, बल्कि उसकी हिम्मत ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया.

NATIONAL : ‘पीट लो मुझे, पीट लो… मगर उसे मत ले जाओ’, दो सहेलियों ने बागेश्वर धाम में रचाई शादी, मोहिनी को ले जाने आए परिजनों से भिड़ गई अंजलि

0

छतरपुर में दो सहेलियों अंजली और मोहिनी ने 5 साल के प्यार के बाद बागेश्वर धाम में शादी कर ली. परिजनों के विरोध के बीच थाने में जमकर हंगामा हुआ, जहां युवती ने अपनी सहेली को साथ रखने के लिए पुलिस के सामने गुहार लगाई.छतरपुर की दो सहेलियों ने 12 जनवरी को बागेश्वर धाम में एक दूसरे का हाथ थामकर साथ जीने मारने का किया वादा और उसके बाद परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया. इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो भी सामने आया है.सिविल लाइन थाना इलाके का यह मामला है. जहां दो बालिक युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह कर लिया. इस विवाह की जानकारी मिलते ही परिजनों के विरोध के चलते थाने में हंगामे की स्थिति बन गई.

अंजली के मुताबिक, वह 12 जनवरी को मोहिनी के साथ बागेश्वर धाम गई थी, जहां उन्होंने आपसी रजामंदी से विवाह किया. विवाह की सूचना मिलने के बाद मोहिनी के परिजन इस रिश्ते से नाराज हो गए और उसे जबरदस्ती घर ले जाने के लिए सिविल लाइन थाने पहुंचे. इसी बात को लेकर थाने में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हंगामा देखने को मिला. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों युवतियों को थाने के अंदर बैठाया और पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी.CSP अरुण सोनी का कहना है कि दोनों युवतियां बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहने की बात कह रही हैं, ऐसे में मामले के सभी कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है और उन्हें समझाइश दी जा रही है.

गौरतलब है कि छतरपुर जिले में यह समलैंगिक विवाह से जुड़ा तीसरा मामला है. इससे पहले नौगांव थाना क्षेत्र के दौरिया और मउसानिया गांव से भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. फिलहाल पुलिस उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

NATIONAL : ‘तुम्हारे भाई भाभी मेरे साथ…,’ पति को आया फोन, शाम तक मिली पत्नी और बच्चों की लाश

0

सहारनपुर के बलिया खेड़ी गांव में एक विवाहिता और उसके दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. महिला ने मरने से पहले दिन में पति को फोन कर जेठ जेठाने और ससुर से झगड़े की बात कही थी.

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बलिया खेड़ी गांव में एक विवाहिता और उसके दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है, जबकि उसके बच्चों की उम्र 6 साल और 4 साल थी. तीनों की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई. इधर, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने और लंबे समय से घरेलू हिंसा का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं ससुराल पक्ष का दावा है कि महिला ने खुद जहर खाया, जिसे मायके वालों ने सिरे से खारिज कर दिया है.

मृतक महिला का नाम मनीता है, जो कि थाना जनकपुर क्षेत्र के मोहिद्दीन पुर की निवासी है. वहीं उसके बड़ी बेटी का नाम नित्य जिसकी उम्र 6 साल है और बेटे का नाम कार्तिकेय है जिसकी उम्र 4 साल है, मृतक महिला ने झगड़े के दौरान अपने पति को फोन किया था कहा था कि घर पर तुम्हारे बड़े भाई भाभी और तुम्हारे पिता झगड़ा कर रहे हैं. इस पर पति ने कहा कि मैं शाम को आकर ही बात करूंगा लेकिन जब तक पति घर पहुंचता तब तक जहर पीने की वजह से तीनों की हालत खराब हो चुकी थी.

परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन महिला ने अपने मायके फोन कर बताया था कि ससुर, जेठ और जेठानी उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. कुछ घंटे बाद शाम करीब 7:30 बजे ससुराल पक्ष ने मायके फोन कर अस्पताल पहुंचने को कहा. जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी और दोनों बच्चे जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे. कुछ ही देर में 6 साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया, जबकि रात करीब 11 बजे 4 साल के बच्चे की भी मौत हो गई. डॉक्टरों के अनुसार मामला जहरीला पदार्थ खाने का प्रतीत होता है.

मृतका के भाई जसवीर ने आरोप लगाया कि उसकी बहन आत्महत्या नहीं कर सकती थी, क्योंकि उसके दो छोटे बच्चे थे. उसने मरने से पहले मारपीट की जानकारी दी थी. परिवार का कहना है कि अगर समय रहते मदद मिलती तो तीनों की जान बच सकती थी. मृतका के चाचा धर्मवीर ने बताया कि पहले भी ससुराल में झगड़े होते रहे है और गांव वालों ने कई बार समझौता कराया, लेकिन उत्पीड़न नहीं रुका. घटना के बाद आरोपी अस्पताल नहीं पहुंचे और फरार हो गए, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई.

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंची थी. लेकिन महिला और दोनों बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी. मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. तीनों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से निष्पक्ष जांच की जा रही है.

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष :  आज का दिन आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। प्रभावशाली लोगों से बातचीत बहुत ही सकारात्मक रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा। 

वृषभ :वृषभ राशि वालों के लिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा। पति पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवन से जुड़े कुछ बदलाव होंगे।सहकर्मियों के साथ तालमेल मजबूत रहेगा और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य की सफलता का आधार बनेंगी।

कर्क : कर्क राशि के जातकों को आज के दिन व्यवसाय में फायदा मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों से संबंधित मामलों में भी प्रगति होगी।लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों को मुद्रा सुधारने की आवश्यकता है।

सिंह : सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार का मतभेद हो सकता है।पिछली कुछ गलतियों से सीख कर आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएंगे, जो कि बेहतरीन रहेंगे। युवाओं को करियर संबंधी किसी परीक्षा मे बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा।

कन्या : कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा काम लेकर आएगा। जीवनसाथी की ओर से सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होगी।

तुला : तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको आपके फंसे हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।नौकरी में आपके बेहतरीन कार्य की सराहना होगी और पदोन्नति संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है।काम में नेतृत्व, योजना और तेज निर्णय की अपेक्षा रहेगी। सरकारी विभाग या कॉर्पोरेट सेक्टर में इंटरव्यू संबंधी संदेश मिल सकता है।

धनु : धनु राशि के लोगों के लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे।जीवनसाथी आपकी किसी सख्त बात को गलत समझ सकते हैं, इसलिए संवाद को शांत रखें। सिंगल लोगों को किसी जिम्मेदार एवं प्रभावी व्यक्तित्व से सहज आकर्षण महसूस हो सकता है।

मकर: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं और आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कुंभ : आज के दिन आप किसी भी प्रकार की यात्रा या प्रवास पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।काम में सफलता मिलेगी।

मीन : मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंद लेकर आएगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ सकता है।

ENTERTAINMENT : कार्तिक-करण के बाद ‘एक्सपोज’ हुआ सिंगर, 17 साल की लड़की को किया मैसेज? हुआ बवाल

अब सिंगर अनुव जैन ऐसे ही एक विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. RedFlagFiles के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया है. इसमें अनुव जैन के फोटोज नजर आ रहे हैं. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये अभी तक किसी को नहीं पता.

नए साल की शुरुआत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तहलके के साथ हुई है. एक के बाद एक एक्टर और सिंगर विवादों के घेरे में आता जा रहा है. इसकी शुरुआत कार्तिक आर्यन की फोटोज से हुई थी. कार्तिक ने गोवा में छुट्टियां मनाते हुए अपनी फोटो शेयर की थी. उन्हीं के जैसे बैकग्राउंड वाली फोटो एक यूके की लड़की ने भी शेयर की. करीना नाम की इस लड़की की फोटो को देख कयास लगाए गए कि कार्तिक इसी के साथ नया साल मना रहे हैं. बाद में पता चला कि लड़की की उम्र 17 साल है.

रेडिट ने लड़की का कच्चा चिट्ठा निकालना शुरू कर दिया और अफवाहें विवाद में बदल गईं. कार्तिक आर्यन पर ‘पेडोफाइल’ होने के आरोप लगने लगे. दावा किया जाने लगा कि कार्तिक, 17 साल की बच्ची के साथ रिश्ते में हैं. इस बीच लड़की को भी सोशल मीडिया पर बुरे व्यवहार और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. तब उसे खुद सामने आकर कहा कि वो कार्तिक आर्यन को नहीं जानती और गोवा में अपने पेरेंट्स के साथ छुट्टियां मना रही थीं. लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था और कार्तिक आर्यन की इमेज पर दाग लग गया था.

इसके बाद एक बड़ा धमाका तब हुआ जब ‘तौबा तौबा’ सिंगर करण औजला पर एक अमेरिकी म्यूजिशियन ने आरोप लगाया. महिला का कहना था कि वो करण के साथ रिश्ते में थी. हालांकि उसे नहीं पता था कि करण औजला पहले से शादीशुदा हैं. आर्टिस्ट ने दावा किया कि करण संग अपने रिश्ते का खुलासा करने के बाद उसपर चुप रहने, चीजों के बारे में बात न करने का प्रेशर बनाया गया. साथ ही उसे पब्लिक में शर्मिंदा भी किया गया. अमेरिकी महिला के बाद एक ऑस्ट्रेलियाई डीजे ने भी दावा किया था कि करण औजला उसे मैसेज करते थे. डीजे का कहना था कि वो प्रूफ ही दे सकती है.

अब सिंगर अनुव जैन ऐसे ही एक विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. RedFlagFiles के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया है. इसमें अनुव जैन के फोटोज नजर आ रहे हैं. साथ में इंस्टा चैट के स्क्रीनशॉट हैं. चैट में सिंगर किसी लड़की से बात कर रहे हैं. लड़की ने बताया कि वो 17 साल की है. लेकिन सिंगर फिर भी उसे मैसेज कर रहे हैं. एक मैसेज में उन्होंने कहा कि लड़की की बातों से वो 17 की नहीं लगती. दूसरे स्क्रीनशॉट में वो लड़की को ‘प्राइवेट चीजों’ के लिए खुद पर यकीन करने के लिए कह रहे हैं. मैसेज में कहा जा रहा है कि ‘डरने की कोई जरूरत नहीं है. ये सब हमारे बीच ही रहेगा.’ ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए हैं. कुछ का मानना है कि अनुव जैन गलत हैं. तो वहीं कई यूजर्स को इन आरोपों पर कोई यकीन नहीं है. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ये सब एआई लग रहा है.’ दूसरे ने लिखा, ‘ये मर्द जात रुकने का नाम नहीं ले रही.’ तीसरे ने लिखा, ‘उन्हें बदनाम करने की कोशिश बंद करो.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘आजकल के वक्त में एडिटिंग बहुत आसान है. ऑनलाइन कुछ भी देखकर उसपर भरोसा मत करो.’
t
वही बहुत से यूजर्स अनुव का मजाक भी उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने सिंगर के गाने के लीरिक्स के साथ कमेंट लिखा, ‘विक्टिम ने कहा होगा कि मेरे हुस्न के अलावा कभी उम्र भी देखो.’ दूसरे ने लिखा, ‘ऐसे ऐसे ऐसे कैसे वैसे जैसे.’ एक और ने लिखा, ‘2025 में था कि रेडिट खोलती हूं तो किसी की शादी हो जाती है. अब 2026 में रेडिट खोलती हूं तो कोई मर्द एक्सपोज हो जाता है.’

WORLD : तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान प्रिंस की लीडरशिप पर उठाए सवाल, कहा- देश उन्हें अपनाएगा…

0

ईरान में खामेनेई शासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं, जिनमें अब तक 2,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के विपक्षी नेता रजा पहलवी की व्यक्तिगत छवि की तारीफ की, लेकिन उनके देश में नेतृत्व क्षमता और जनाधार पर संदेह जताया है. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वे फिलहाल पहलवी को पूर्ण समर्थन देने की स्थिति में नहीं हैं.

ईरान में खामेनेई शासन के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शासक रजा शाह पहलवी के बेटे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रजा पहलवी के व्यक्तित्व की तारीफ की, लेकिन ईरान के अंदर उनके जनाधार और नेतृत्व क्षमता पर संदेह जताया है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा, ईरान की क्लेरिकल सरकार (धार्मिक शासन) के ढहने की पूरी संभावनाएं हैं.

ट्रंप ने इंटरव्यू में ईरानी विपक्षी नेता रजा पहलवी की क्षमता पर सवाल उठाए और कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि वह अपने देश में कैसे प्रदर्शन करेंगे.ट्रंप ने अनिश्चितता जताई कि क्या उन्हें ईरान के अंदर सत्ता संभालने के लिए पर्याप्त समर्थन मिल पाएगा. हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि वह फिलहाल पहलवी को पूर्ण समर्थन देने की स्थिति में नहीं हैं. क्योंकि वे नहीं जानते कि ईरानी जनता उन्हें स्वीकार करेगी या नहीं.

ट्रंप ने कहा कि हम अभी उस स्थिति तक नहीं पहुंचे हैं. मुझे नहीं पता कि उनका देश उनके नेतृत्व को स्वीकार करेगा या नहीं और अगर उनका देश स्वीकार करता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है.ट्रंप की ये टिप्पणियों ने पहलवी की ईरान का नेतृत्व करने की क्षमता पर और भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि उन्होंने पिछले हफ्ते कहा था कि उनकी पहलवी से मिलने का कोई प्लान नहीं है जो उनके रुख को और स्पष्ट करता है.

इसी इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर भी निशाना साधा. उन्होंने रूस के साथ युद्ध में बातचीत के गतिरोध के लिए जेलेंस्की को जिम्मेदार ठहराया.इसके अलावा ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ न्याय विभाग की जांच को लेकर अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी की आलोचनाओं को खारिज कर दिया.

ईरान के मुद्दे पर ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने की धमकी तो दी है, लेकिन नेतृत्व के सवाल पर वे अब भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं.ईरान में दिसंबर के अंत से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में क्लेरिकल शासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर असंतोष देखा जा रहा है. पूरे ईरान में 280 जगहों पर हुई घातक झड़पों के कारण स्थिति और बिगड़ गई है. प्रदर्शनों में अब तक 2,500 लोगों की मौत की भी खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि, ईरानी शासन लगातार प्रदर्शनों को दबाने का प्रयास कर रहा है.

आपको बता दें कि रजा पहलवी ईरान के अंतिम शाह मोहम्मद रजा पहलवी के बड़े बेटे और निर्वासित क्राउन प्रिंस हैं. वह ईरान के पूर्व शाही परिवार के वर्तमान में प्रमुख हैं और वह 1979 की इस्लामिक क्रांति से पहले से ईरान छोड़कर चले गए थे. वह दशकों से अमेरिका में रह रहे हैं.

NATIONAL : मासूम की चीख… चाची नहला रही थीं तो दर्द से कराह उठी 5 साल की बच्ची, 55 साल के पड़ोसी की करतूत जान सन्न रह गया परिवार

0

छत्तीसगढ़ के रायपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. एक 55 साल के शख्स ने चॉकलेट का लालच देकर 5 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध ने बाल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोपी की पहचान 55 साल के अंसारी के रूप में हुई है, जिसने पड़ोस में रहने वाली एक मासूम के साथ कई दिनों तक हैवानियत की.

सिविल लाइंस थाना पुलिस के मुताबिक, यह घटना 12 जनवरी को सामने आई, जब बच्ची को उसकी चाची नहला रही थीं और उसने अपने प्राइवेट पार्ट्स में तेज दर्द की शिकायत की. बच्ची की हालत और परेशानी देखकर परिवार वाले घबरा गए और उन्होंने उससे धीरे-धीरे पूछा, जिसके बाद उसने बताया कि पिछले कई दिनों से उसके साथ क्या हुआ था.पुलिस थाने में दर्ज बयान के अनुसार, आरोपी, जिसकी पहचान अंसारी के रूप में हुई है. दरिंदा नाबालिग को पास की दुकान से चॉकलेट और दूसरी चीजें दिलाने के बहाने अपने घर ले गया था.

आरोप है कि आरोपी ने 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच बच्ची के साथ बार-बार यौन उत्पीड़न किया. बताया जाता है कि बच्ची डर के मारे चुप रही, क्योंकि आरोपी ने कथित तौर पर उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा. यह मामला तभी सामने आया जब शारीरिक दर्द बर्दाश्त से बाहर हो गया.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच चल रही है और आरोपी को कानून की उचित प्रक्रिया के अनुसार कोर्ट में पेश किया जाएगा. एहतियात के तौर पर, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है.इस मामले से लोगों में भारी गुस्सा है. बजरंग दल के सदस्य, पीड़ित परिवार के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की. बजरंग दल के सदस्यों ने कहा, “नाबालिग को न्याय दिलाने के लिए जल्द से जल्द और कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.”

यह घटना एक बार फिर बच्चों की लगातार असुरक्षा को उजागर करती है और बाल सुरक्षा और सामुदायिक सतर्कता के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा करती है.नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के डेटा ट्रेंड के अनुसार, रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या में उतार-चढ़ाव के बावजूद, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के मामले गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं.

स्थानीय पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से संभाला जा रहा है और जांच के नतीजों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

PUNJAB : गुरुद्वारा जा रही थी बुजुर्ग महिला, बदमाशों ने कानों से खींची सोने की बालियां, सिर पर किया वार, हुई मौत

0

पंजाब के तरनतारन में गुरुद्वारा जाते समय तीन लुटेरों ने बुजुर्ग अमृतधारी महिला तसबीर कौर पर हमला कर सोने की बालियां छीनीं. गंभीर घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.पंजाब के तरनतारन जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. जिले में लगातार हो रही लूटपाट की वारदातों के बीच एक बुजुर्ग अमृतधारी महिला की लूट के दौरान हत्या कर दी गई. सुबह-सुबह गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने जा रही इस महिला को तीन हथियारबंद लुटेरों ने निशाना बनाया और सोने की बालियां छीनते समय गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घटना 12 जनवरी की सुबह करीब 4 बजे की है. गांव मथरा भागी निवासी 71 साल के कार्य सिंह अपनी पत्नी तसबीर कौर के साथ रोजाना की तरह गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे. रास्ते में कुछ दूरी चलते ही तीन लुटेरे अचानक उनके सामने आ गए.इन लुटेरों ने तसबीर कौर के कानों में पहनी सोने की बालियां छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर लुटेरों ने तेजधार हथियार से महिला के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी.

घायल तसबीर कौर को तुरंत अमृतसर के निजी अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत बेहद गंभीर थी. डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. इस हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

थाना खालड़ा के एएसआई शिंगारा सिंह ने बताया कि मामले में गांव के ही निवासी वरयाम सिंह पुत्र गुलजार सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और आरोपियों के जल्द पकड़े जाने की उम्मीद जताई जा रही है. तरनतारन जिले में लगातार बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से रात और सुबह के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके.

BUSINESS : 731666404000 रुपये साफ… मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर के क्लब से हुए बाहर, अब Q3 नतीजे पर टिकी नजर

0

रिलायंस के शेयरों में हाल ही में आई गिरावट के चलते कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी 100 बिलियन डॉलर के क्लब से बाहर हो गए हैं. उनकी संपत्ति में 8.12 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है.

भारत और एशिया के सबसे दौलतमंद व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 100 बिलियन डॉलर (8,00,00,00,000,000 रुपये) के क्लब से बाहर हो गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में इसका खुलासा हुआ है. उनका नेट वर्थ अब 99.6 बिलियन डॉलर है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की संपत्ति में 8.12 बिलियन डॉलर (लगभग 7.32 लाख करोड़ रुपये) की कमी आई है, जिसकी वजह रिलायंस के शेयरों में हाल ही में आई गिरावट है.

बीते मंगलवार को भी कंपनी के शेयरों में 1 परसेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिससे अंबानी की नेट वर्थ में 2.07 बिलियन डॉलर की कमी आई. हालांकि, बुधवार को शेयरों की स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला. बुधवार सुबह 11.05 बजे तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.86 परसेंट की तेजी के साथ 1464.05 रुपये पर ट्रेड करते नजर आए. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 19,81,221.66 करोड़ रुपये रह है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52-वीक का हाई लेवल 1,611.20 रुपये और न्यूनतम लिमिट 1,115.55 रुपये है.

नेट वर्थ में गिरावट के मामले में मुकेश अंबानी दूसरे सबसे बड़े लूजर हैं और उनके आगे सिर्फ मेटा प्लेटफॉर्म्स के CEO मार्क जुकरबर्ग हैं. उनकी दौलत में 9.84 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है, जिससे उनकी कुल संपत्ति में 223 बिलियन डॉलर हो गई है. इसी के साथ वह दुनियाभर में सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में छठे स्थान पर आ गए हैं.

ब्लूमबर्ग की सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में सबसे ऊपर एलन मस्क का नाम है, जिनकी दौलत इस साल 20.9 बिलियन डॉलर बढ़ी है. अभी उनकी कुल संपत्ति 640 बिलियन डॉलर है. बता दें कि 81 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ गौतम अडानी लिस्ट में 21वें नंबर पर हैं.

कंपनी के शेयर और चेयरमैन की नेट वर्थ में गिरावट के साथ अब निवेशकों की नजर इसके तिमाही नतीजे पर टिकी हुई है. ऑयल से टेलीकॉम तक फैली इस कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का नतीजा कल यानी कि शुक्रवार, 16 जनवरी को आने वाला है.

उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी के रेवेन्यू में पिछली तिमाही के मुकाबले 1 परसेंट का इजाफा होगा. EBITDA 4.6 परसेंट बढ़कर 47,997 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है, जबकि पिछली तिमाही में यह 45,885 करोड़ रुपये था. ऑपरेटिंग मार्जिन 18 परसेंट से बढ़कर 18.7 परसेंट होने का अनुमान है, जबकि नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले 6 परसेंट बढ़कर 18,165 करोड़ रुपये से 19,271 करोड़ रुपये होने का अनुमान है.

- Advertisement -

News of the Day