Thursday, April 30, 2026
Home Blog Page 337

MP : आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी अरेस्ट, फार्मेसी पर मिलावटी सिरप बेचने का आरोप

0

मध्य प्रदेश कफ सिरप मामले में SIT ने आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति सोनी को गिरफ्तार किया है, जो एक मेडिकल दुकान की मालकिन हैं. उन पर मिलावटी कफ सिरप बेचने का आरोप है.

मध्य प्रदेश में 24 बच्चों की मौत के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार माने जा रहे कफ सिरप के मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने मंगलवार को आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी की पत्नी को गिरफ्तार किया है.

छिंदवाड़ा के रहने वाले डॉ. सोनी ने कथित तौर पर ज्यादातर बीमार बच्चों को मिलावटी कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ दिया था. उन्हें पिछले महीने किडनी फेल होने से बच्चों की मौत के सिलसिले में लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।अनुविभागीय पुलिस अधिकारी और एसआईटी के प्रमुख जितेंद्र जाट ने बताया कि डॉ. सोनी की पत्नी ज्योति सोनी को सोमवार (3 नवंबर) रात छिंदवाड़ा जिले के परासिया कस्बे में उनके घर से गिरफ्तार किया गया. ज्योति सोनी इस मामले में एक और आरोपी हैं.

उन्होंने बताया कि वह एक मेडिकल दुकान की मालकिन हैं, जहां से कई पीड़ितों को कफ सिरप बेचा गया था. उन्होंने बताया कि अब तक कफ सिरप मामले के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने कफ सिरप बनाने वाली कंपनी ‘श्रेसन फार्मा’ का लाइसेंस रद्द कर दिया. गिरफ्तार किए गए लोगों में श्रेसन फार्मा के मालिक जी. रंगनाथन, मेडिकल प्रतिनिधि सतीश वर्मा, केमिस्ट के. महेश्वरी, थोक विक्रेता राजेश सोनी और मेडिकल स्टोर फार्मासिस्ट सौरभ जैन शामिल हैं.मध्य प्रदेश के 24 बच्चों की कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने के बाद किडनी फेल होने से मौत हो गई थी. इनमें से ज़्यादातर बच्चे पांच साल से कम उम्र के थे. वहीं, पड़ोसी राजस्थान में भी कम से कम तीन बच्चों की कफ सिरप पीने से मौत हो गई थी.

इस त्रासदी के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में पहचाने गए तीन ‘घटिया’ ओरल कफ सिरप- कोल्ड्रिफ, रेस्पिफ्रेश और रीलाइफ के खिलाफ अलर्ट जारी किया था.

WORLD : आखिर चाहता क्या है कनाडा? भारतीय छात्रों के वीजा कर रहा रिजेक्ट,जानें क्या है पूरा मामला

0

कनाडा ने बीते कुछ महीनों में भारत के साथ-साथ और भी देशों के वीजा आवेदन रिजेक्ट किए हैं. इसमें विजिटर्स वीजा के साथ-साथ स्टूडेंट वीजा भी शामिल है.भारतीय छात्रों का कनाडा जाने का सपना फिलहाल टूटता नजर आ रहा है. कनाडा ने बीते कुछ महीनों में अधिकतर वीजा आवेदन रिजेक्ट कर दिए हैं. कनाडा ने वीजा में हो रही धोखाधड़ी को देखते हुए यह कदम उठाया है. भारत के साथ-साथ चीन और बांग्लादेशी नागरिकों के वीजा पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

‘सीबीसी न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडाई अधिकारियों ने अमेरिकी एजेंसियों के साथ साझेदारी की है, जिससे भारत और बांग्लादेश से आने वाले फर्जी विजिटर वीजा आवेदनों की पहचान की जा सके और उन्हें रद्द किया जा सके. अहम बात यह भी है कि कनाडा ने स्टूडेंट वीजा को लेकर भी सख्ती कर दी है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी आंकड़ों के हवाले से बताया कि अगस्त 2025 में भारतीय छात्रों के 74 प्रतिशत स्टडी परमिट रद्द हो गए. जबकि अगस्त 2023 में यह आंकड़ा महज 32 प्रतिशत ही था. इसी वजह से भारत से पढ़ाई के लिए कनाडा जाने वाले छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की सरकार इस महीने अपनी आप्रवासन स्तर योजना पेश करने वाली है. सरकार पर देश में दूसरे देशों से आ रहे लोगों को कम करने का दबाव है.

ENTERTAINMENT : खूबसूरती में मां को भी टक्कर देती हैं मधू की बेटियां, दोनों के साथ एक्ट्रेस ने दिए ऐसे पोज

0

एक्ट्रेस मधू शाह 56 साल की हो चुकी हैं लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा बिल्कुल भी नहीं लगाया जा सकता है. मधू दो बेटियों की मां हैं और बहुत कम ही उनके साथ नजर आती हैं.

एक्ट्रेस मधू फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं. उनकी फोटोज और वीडियो खूब वायरल होती हैं. एक्ट्रेस हाल ही में वेदांत बिरला की शादी में गई थीं. जहां पर पहली बार वो अपनी बेटियों के साथ स्पॉट हुईं. वीडियो देखकर कोई कह नहीं सकता है कि मधू की इतनी बड़ी बेटियां हैं. मधू की बेटियों के साथ वीडियो वायरल हो रही है.

मधू शाह की बेटियां बहुत बड़ी हो गई हैं. उन्हें देखकर लगता है कि वो भी अपनी मां की तरह बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं. खूबसूरती में वो आज की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं. मधू की बेटियां उनकी तरह ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं. वीडियो देखकर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.

मधू ज्यादातर अपने पति या अकेले ही स्पॉट होती हैं. उन्हें अपने बच्चों के साथ इस तरह से बाहर बहुत कम ही देखा जाता है. उनकी दो बेटियां हैं. एक का नाम किया और दूसरी का अमेया है. दोनों ने मां के साथ मिलकर पैपराजी के लिए ढेर सारे पोज दिए. तीनों के लुक की बात करें तो मधू ने शिमरी साड़ी पहनी थी वहीं उनकी एक बेटी ब्लू और रोज गोल्ड कलर की साड़ी में नजर आईं और दूसरी ने व्हाइट कलर की लहंगा स्टाइल ड्रेस पहनी थी. तीनों ने पैपराजी के लिए साथ में जमकर पोज दिए.

इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- क्या ये मधू की बेटियां हैं. वहीं दूसरे ने लिखा- कितनी सुंदर लग रही हैं तीनों. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

NATIONAL : 3 बच्चों की मां को इंस्टाग्राम पर हुआ लव, घर छोड़ प्रेमी संग भागी, मनाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा पति और ससुर

0

एटा जिले में चार बच्चों की 25 वर्षीय मां मनीषा अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी. 25 दिन बाद पुलिस ने उसे बदायूं से बरामद किया और कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में मनीषा ने पति पर शराब पीने, जुआ खेलने और जबरन गलत संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया. उसने कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहेगी और अपने इंस्टाग्राम वाले प्रेमी मुकेश यादव के साथ रहना चाहती है, बच्चों को भी नहीं ले जाएगी.

उत्तर प्रदेश के एटा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई. पति और ससुर की शिकायत पर पुलिस ने 25 दिन बाद महिला को बरामद किया. लेकिन जब उसे कोर्ट में पेश किया गया तो उसने जो बयान दिया, उसने सभी को हैरान कर दिया.

पूरा मामला एटा जनपद के अलीगंज तहसील क्षेत्र के झकरई गांव का है. यहां की रहने वाली 25 वर्षीय महिला मनीषा 25 दिन पहले अचानक घर से गायब हो गई थी. पति भूपसिंह ने इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस ने खोजबीन कर मनीषा को बदायूं जिले से बरामद किया और उसे SDM जगमोहन गुप्ता के न्यायालय में पेश किया.

कोर्ट में मनीषा ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए. उसने कहा कि उसका पति शराब पीता है, जुआ खेलता है और रात में अजनबी लोगों को घर लाकर उससे जबरन गलत संबंध बनाने को मजबूर करता था. महिला ने कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती. मनीषा ने कोर्ट में बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बदायूं जिले के मुकेश यादव नाम के व्यक्ति से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. उसने कहा कि अब वह उसी के साथ रहना चाहती है, और अपने चार बच्चों को भी साथ नहीं ले जाएगी.

जब SDM कोर्ट के बाहर मनीषा के ससुर हंसराज और बच्चे रोते हुए गिड़गिड़ा रहे थे, तब भी मनीषा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने महिला के इस कदम की कड़ी निंदा की और कहा कि उसने मां की ममता को शर्मसार कर दिया है. बकौल मनीषा- “मैं अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती, उसने मेरी जिंदगी नरक बना दी.” वहीं, भूप सिंह ने कहा- “मेरी पत्नी को किसी ने फुसला लिया है, मेरे छोटे बच्चे हैं, अब उनका क्या होगा.” जबकि, हंसराज (ससुर) का कहना है कि बहू की इंस्टाग्राम से दोस्ती ने हमारा घर तबाह कर दिया, दोनों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

ENTERTAINMENT : ‘लाफ्टर शेफ 3’ में फिर कुकिंग के साथ हंसी का तड़का लगाएंगे सेलेब्स, लेकिन इन सितारों का कटा पत्ता

0

कॉमेडी-कुकिंग रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. लेकिन, शो के प्रोमो को देखने के बाद कंफर्म हो चुका है कि किन सेलेब्स की एंट्री हुई है और किसका पत्ता साफ हुआ है.

टीवी का हिट कॉमेडी-कुकिंग रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ अपने तीसरे सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार है.ये मजेदार किचन कुकिंग शो अपने मस्ती भरे सेलिब्रिटी मोमेंट्स के लिए बहुत ही ज्यादा पॉपुलर है. इस सीजन को भारती सिंह होस्ट करने वाली हैं और शेफ हरपाल सिंह सोखी जज के तौर पर नजर आएंगे.

शो का नया प्रोमो आ चुका है और कंटेस्टेंट्स के साथ रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी गई है. लेकिन, पिछले सीजन के कई कंटेस्टेंट ऐसे हैं जो इस सीजन में वापसी नहीं कर रहे. ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ से उनका पत्ता साफ हो चुका है. चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि कौन-कौन से सेलेब्स ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर नहीं आएंगे.

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार विक्की जैन, अंकिता लोखंडे की जोड़ी इस सीजन में नजर नहीं आएगी. इन दोनों के अलावा निया शर्मा, रुबीना दिलैक, सुदेश लहरी, रीम शेख और मन्नारा चोपड़ा भी इस सीजन में दिखाई नहीं देंगे.ऐसे में इन सेलेब्स के फैंस थोड़ी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

फैंस का कहना है कि विक्की-अंकिता और निया शर्मा-सुदेश लहरी को शो में वापस लाना चाहिए. बता दें ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में फैंस के कुछ पसंदीदा कंटेस्टेंट दिखाई देंगे और उनके साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे.शो के प्रोमो में दिख चुका है कि इस सीजन में कौन-कौन से कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं.

सबसे पहले तो अली गोनी और कृष्णा प्रोमो में हवा में लटके हुए दिखे. उसके बागद एल्विश यादव और करण कुंद्रा की एंट्री हुई.समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार ने भी इस सीजन में वापसी कर ली है. इनके अलावा जन्नत जुबैरे, विवियन डीसेना, गुरमीत चौधरी, तेजस्वी प्रकाश, ईशा सिंह और ईशा मालवीय भी शो में दिखेंगी.प्रोमो में देबिना बनर्जी की भी झलक देखने को मिली. वहीं, हरपाल सिंह के संग बाइक पर बैठ कश्मीरा शाह ने भी एंट्री मारी.

BUSINESS : भारती एयरटेल का धमाका! दूसरी तिमाही में 8,651 करोड़ का रिकॉर्ड प्रॉफिट

0

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 8,651 करोड़ रुपये रहा. साथ ही परिचालन आय 25.7 प्रतिशत बढ़कर 52,145 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 8,651 करोड़ रुपये रहा. मुख्य रूप से उच्च-भुगतान वाले स्मार्टफोन ग्राहकों और पोस्ट-पेड कनेक्शनों में वृद्धि के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है.पिछले साल 2024-25 की इसी तिमाही में कंपनी को 4,153.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. भारती एयरटेल अफ्रीका ने भी तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ में कई गुना वृद्धि दर्ज की और यह 969 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.

एयरटेल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि, तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 25.7 प्रतिशत बढ़कर 52,145 करोड़ रुपये रही. एक साल पहले इसी तिमाही में यह 41,473.3 करोड़ रुपये थी. भारती एयरटेल का प्रति उपभोक्ता औसत मोबाइल राजस्व चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 256 रुपये रहा. जो एक साल पहले इसी तिमाही में 233 रुपये था.

भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि, हमने एक और तिमाही में ठोस प्रदर्शन किया है. हमने तिमाही आधार 52,145 करोड़ रुपये का एकीकृत राजस्व प्राप्त किया है. यह हमारे पोर्टफोलियो की मजबूती को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि, अफ्रीकी कारोबार ने स्थिर मुद्रा राजस्व वृद्धि 7.1 प्रतिशत के साथ एक और तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया है. रुपये के संदर्भ में, एयरटेल अफ्रीका का राजस्व लगभग 36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,679.5 करोड़ रुपये रहा. विट्टल ने कहा, भारत के मोबाइल कारोबार ने 2.6 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की है, जिससे 51 लाख स्मार्टफोन ग्राहक जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण ग्राहकों पर निरंतर ध्यान देने के कारण 256 रुपये का एआरपीयू बनाए रखा है, जो उद्योग में अग्रणी है. पोस्टपेड खंड ने लगभग 10 लाख की उच्च तिमाही शुद्ध वृद्धि दर्ज की है.

UP : लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलेगी Vande Bharat Express, जानें रूट और टाइमटेबल

0

उत्तर प्रदेश को जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन की सौग़ात मिलने जा रही है. इस ट्रेन का संचालन लखनऊ से सहारनपुर के बीच किया जाएगा, जो यूपी उत्तराखंड के नौ जनपदों से गुजरेगी.उत्तर प्रदेश में अब एक और नए रूट पर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. ये नई ट्रेन लखनऊ सेंट्रल से सहारनपुर जिले के बीच चलेगी, जिससे प्रदेश के अवध क्षेत्र से पश्चिमी यूपी के जिल के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के ज़रिए ये जानकारी साझा की थी. लखनऊ से सहारनपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन 7 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. इसके लिए ट्रेन का टाइमटेबल और रूट तय हो गया है. इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है.

वंदे भारत के नए रूट पर चलने के बाद सीतापुर भी वंदे भारत एक्स्प्रेस के रूट से जाएगा. जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 26504 सोमवार को छोड़कर बाकी सभी सप्ताह के छह दिनों पर चलेगी. टाइम टेबल के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन लखनऊ सेंट्रल से सुबह पाँच बजे रवाना होगा, इसके बाद ये ट्रेन सुबह 5.55 बजे सीतापुर पहुंचेगी.

सीतापुर से शाहजहांपुर सुबह 7.10 बजे, बरेली सुबह 8.08 बजे, मुरादाबाद सुबह 9.27 बजे, नजीबाबाद सुबह 10.45 बजे, रुड़की सुबह 11.40 बजे और रुड़की से सहारनपुर दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी. इस तरह ये ट्रेन नौ बड़े शहरों से होकर गुजरेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 26503 वंदे भारत ट्रेन सहारनपुर से दोपहर तीन बजे रवाना होगी और फिर रुड़की 3.45, नजीबाबाद शाम 4.40 बजे, मुरादाबाद शाम 6.10 बजे, बरेली शाम 7.33 बजे, शाहजहांपुर रात 8.38 बजे, सीतापुर रात 9.50 और लखनऊ जंक्शन पर रात 11.00 पहुंचेगी. वापसी में भी ये ट्रेन सहारनपुर से सोमवार को छोड़कर बाकी सभी छह दिन चलेगी.

बता दें कि उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जहां सबसे पहले वंदे भारत ट्रेन चली थी. पहली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के बीच चलाई गई थी, जिसके बाद अलग-अलग रूटों पर धीरे-धीरे इसकी संख्या में इजाफा होता जा रहा है और वंदे भारत प्रदेश के कई बड़े जिलों को कनेक्ट करने लगी है.

NATIONAL : मैडम ये देखिए, फिर करने लगा अश्लील हरकत… बेंगलुरु में कुत्ता घुमाने गई महिला से शर्मनाक कृत्य

0

बेंगलुरु में एक महिला से शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि महिला कुत्ता घुमाने गई थी, तभी एक युवक आया और उसे मैडम कहकर पुकारा, फिर शर्मनाक हरकत करने लगा.बेंगलुरु में एक 33 वर्षीय महिला से शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि महिला सुबह अपने कुत्ते को टहलाने गई थी. इसी दौरान एक युवक आया और उसे मैडम कहकर पुकारा. फिर अश्लील हरकत करने लगा. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 33 वर्षीय एक महिला को अपने कुत्ते को टहलाते समय यौन उत्पीड़न और सार्वजनिक रूप से अभद्रता का शिकार होना पड़ा. यह घटना 1 नवंबर को इंदिरानगर में हुई. पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार सुबह करीब 11:57 बजे, जब वह अपने पालतू कुत्ते को टहला रही थी, तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति आया. जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है.

आते ही व्यक्ति ने महिला को ‘मैडम’ कहकर पुकारा. वहीं जब वह मुड़ी तो अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया. शिकायतकर्ता ने कहा कि उस व्यक्ति ने जानबूझकर ऐसी हरकत की और उसे निशाना बनाया. इस कृत्य से स्तब्ध होकर वह अपने कुत्ते को लेकर घर भागी और बाद में अपनी बहन व अपनी सहेली को घटना के बारे में बताया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

NATIONAL : मैडम ये देखिए, फिर करने लगा अश्लील हरकत… बेंगलुरु में कुत्ता घुमाने गई महिला से शर्मनाक कृत्य

0

बेंगलुरु में एक महिला से शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि महिला कुत्ता घुमाने गई थी, तभी एक युवक आया और उसे मैडम कहकर पुकारा, फिर शर्मनाक हरकत करने लगा.

बेंगलुरु में एक 33 वर्षीय महिला से शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि महिला सुबह अपने कुत्ते को टहलाने गई थी. इसी दौरान एक युवक आया और उसे मैडम कहकर पुकारा. फिर अश्लील हरकत करने लगा. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 33 वर्षीय एक महिला को अपने कुत्ते को टहलाते समय यौन उत्पीड़न और सार्वजनिक रूप से अभद्रता का शिकार होना पड़ा. यह घटना 1 नवंबर को इंदिरानगर में हुई. पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार सुबह करीब 11:57 बजे, जब वह अपने पालतू कुत्ते को टहला रही थी, तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति आया. जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है.

आते ही व्यक्ति ने महिला को ‘मैडम’ कहकर पुकारा. वहीं जब वह मुड़ी तो अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया. शिकायतकर्ता ने कहा कि उस व्यक्ति ने जानबूझकर ऐसी हरकत की और उसे निशाना बनाया. इस कृत्य से स्तब्ध होकर वह अपने कुत्ते को लेकर घर भागी और बाद में अपनी बहन व अपनी सहेली को घटना के बारे में बताया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ENTERTAINMENT : टूटी 14 साल की शादी! जय से एलिमनी नहीं बेटी की अच्छी परवरिश चाहती हैं माही, करीबी का दावा

0

वी कपल माही विज और जय भानुशाली के तलाक की खबरों के बीच अब सच सामने आया है. दोनों के बीच भले ही दूरियां आई हों, लेकिन एक-दूसरे के प्रति सम्मान और बेटी तारा के लिए प्यार अब भी बरकरार है. जानिए क्यों माही ने एलिमनी मांगने से किया इनकार और कैसे दोनों मिलकर तारा की परवरिश करेंगे.

टीवी के मशहूर कपल माही विज और जय भानुशाली पिछले कुछ महीनों से अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में उनके अलग होने की वजह, एलिमनी और कई बातों को लेकर कई अफवाहें फैलाई जा रही हैं. हालांकि माना जा रहा है कि उनके अलग होने की खबरें कुछ हद तक सही हो सकती हैं, लेकिन एलिमनी की मांग और झगड़ों से जुड़ी खबरें पूरी तरह गलत हैं.

माही की एक करीबी दोस्त ने टाइम्स ऑफ इंडिया से इस बारे में बातचीत की और कहा कि,“माही कभी भी जय से एलिमनी नहीं मांगेगी. वह सच्चे दिल से चाहती है कि जय अपनी जिंदगी में आगे बढ़े. वह उसे किसी भी तरह की तकलीफ नहीं देना चाहती. दोनों के बीच आज भी अच्छा रिश्ता है और वे एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखते हैं.”

सोर्स ने आगे बताया कि,“जय माही की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं, और यही भावना माही की तरफ से भी है. उनका रिश्ता बहुत खूबसूरत है. हम चाहते हैं कि लोग समझें- हर रिश्ता तलाक के बाद कड़वाहट में खत्म नहीं होता. माही के लिए इंसान की कीमत उसके पैसे से नहीं, बल्कि उसके स्वभाव से तय होती है.”उन्होंने यह भी कहा कि,“उनकी बेटी तारा दोनों के बीच की सबसे मजबूत कड़ी है. वे तारा के लिए साथ मिलकर अच्छे माता-पिता बनेंगे. भले ही अब वे सोशल मीडिया पर साथ में न दिखें, लेकिन एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं, जिससे रिश्ता हल्का-फुल्का और दोस्ताना बना रहता है.”

मालूम हो कि हाल ही में माही ने एक पोस्ट पर कमेंट किया था कि वो गलत अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी. लेकिन अभी तक ना तो माही और ना ही जय ने अपनी तलाक की खबरों कोई ऑफिशियल कंफर्मेंशन या मनाही वाली बात कही है.

वर्कफ्रंट पर, जल्द ही माही विज टीवी पर अपने नए शो ‘सेहर होने को है’ में नजर आने वाली हैं. लगभग 9 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रहीं माही अब पूरी तरह अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं, और यह शो उनके फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है.

- Advertisement -

News of the Day