Tuesday, February 3, 2026
Home Blog Page 46

GUJARAT : सोमनाथ मंदिर में पूजा, राजकोट में ट्रेड शो और अहमदाबाद में जर्मन चांसलर से मुलाकात… PM मोदी के गुजरात दौरे का पूरा प्लान

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वे सोमनाथ, राजकोट, अहमदाबाद और गांधीनगर में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक तीन दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे सोमनाथ, राजकोट, अहमदाबाद और गांधीनगर में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. दौरे में जहां एक ओर सोमनाथ मंदिर में पूजा और धार्मिक आयोजनों में भागीदारी होगी, वहीं दूसरी ओर वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन, अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता भी शामिल है.

प्रधानमंत्री 10 जनवरी की शाम को सोमनाथ पहुंचेंगे. शाम को वे सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद रात करीब 8 बजे प्रधानमंत्री ओंकार मंत्र जाप में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वे सोमनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ड्रोन शो भी देखेंगे.

11 जनवरी को प्रधानमंत्री सुबह करीब 9:45 बजे शौर्य यात्रा में शामिल होंगे. यह यात्रा सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निकाली जाती है. इसके बाद सुबह करीब 10:15 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे.

दोपहर करीब 1:30 बजे प्रधानमंत्री सम्मेलन में व्यापार शो और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री राजकोट के मारवाड़ी विश्वविद्यालय में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगेवाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस 11 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है. यह सम्मेलन कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों के 12 जिलों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. सम्मेलन का उद्देश्य पश्चिमी गुजरात में निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति देना है.

इस सम्मेलन के प्रमुख क्षेत्र सिरेमिक, इंजीनियरिंग, पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स, मत्स्यपालन, पेट्रोकेमिकल्स, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, खनिज, ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम, कौशल विकास, स्टार्ट-अप, एमएसएमई, पर्यटन और संस्कृति होंगे. जापान, दक्षिण कोरिया, रवांडा और यूक्रेन इस सम्मेलन के भागीदार देश होंगे.

राजकोट से प्रधानमंत्री अहमदाबाद जाएंगे. शाम करीब 5:15 बजे प्रधानमंत्री महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के सेक्टर 10A से महात्मा मंदिर तक के शेष हिस्से का उद्घाटन करेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ 12 और 13 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. यह जर्मन चांसलर मर्ज़ की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी.

12 जनवरी को प्रधानमंत्री अहमदाबाद में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात करेंगे. सुबह करीब 9:30 बजे प्रधानमंत्री और जर्मन चांसलर साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे. इसके बाद सुबह करीब 10 बजे दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेंगे.इसके बाद सुबह 11:15 बजे से गांधीनगर के महात्मा मंदिर में प्रधानमंत्री और जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय वार्ताएं होंगी. इन बैठकों में भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी. हाल ही में इस साझेदारी के 25 वर्ष पूरे हुए हैं.

द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल विकास और गतिशीलता में सहयोग को मजबूत करने पर फोकस रहेगा. इसके साथ ही रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान, हरित और सतत विकास तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी.

ENTERTAINMENT : ‘द राजा साब’ के सामने ‘धुरंधर’ का आज बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस की कमाई में जमीन-आसमान का फर्क

‘द राजा साब’ की रिलीज के बाद ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ गई है. रणवीर सिंह की फिल्म प्रभास की हॉरर-कॉमेडी के दबदबे के आगे फीकी पड़ती नजर आ रही है.

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ अब तक बॉक्स ऑफिस पर चौतरफा राज कर रही थी. फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर रही थी और नए रिकॉर्ड बना रही थी. लेकिन अब साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये फिल्म ‘धुरंधर’ का पत्ता साफ करती नजर आ रही है.’धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. रिलीज के पांचवें हफ्ते बाद भी फिल्म बड़े पर्दे पर लगी हुई है और हर रोज 4 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर रही है. लेकिन अब आज ‘द राजा साब’ की रिलीज के बाद ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ गई है. रणवीर सिंह की फिल्म प्रभास की हॉरर-कॉमेडी के दबदबे के आगे फीकी पड़ती नजर आ रही है.

‘धुरंधर’ ने 35 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 840.45 करोड़ रुपए कमा लिए थे. सैकनिल्क के मुताबिक अब 36वें दिन आज (9 जनवरी 2026) रणवीर सिंह की फिल्म अब तक (रात 11 बजे) महज 3.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन ही कर पाई है. जबकि ‘द राजा साब’ ने पहले दिन अब तक 45 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में साफ है कि ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क है.

‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. वहीं सारा अर्जुन फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी हैं.

‘द राजा साब’ एक हॉरर-फैंटेसी फिल्म है जिसे मारुति ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं, इसके अलावा संजय दत्त, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, निधि अग्रवाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं जरीना वहाब और बोमन ईरानी भी फिल्म का हिस्सा हैं.

KOTA : शॉल में लहंगा दबाकर बाजार में बेखौफ चोरी! कोटा के होलसेल बाजार में सक्रिय महिला चोर गिरोह का CCTV से भंडाफोड़

0

कोटा के हाड़ौती संभाग के सबसे बड़े होलसेल बाजार में जयश्री कॉस्मेटिक दुकान पर महिला चोर गिरोह की करतूत सामने आई है. एक महिला ग्राहक बनकर आई और लहंगे की थैली शॉल में छुपाकर चोरी कर ली. पूरी वारदात CCTV में कैद हुई. व्यापारियों ने महिला को पकड़कर मकबरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस पूछताछ में जुटी है.कोटा के हाड़ौती संभाग के सबसे बड़े होलसेल बाजार में एक बार फिर महिला चोर गिरोह की सक्रियता सामने आई है. चार खंभा चौराहे पर स्थित जयश्री कॉस्मेटिक की दुकान में एक महिला ग्राहक बनकर पहुंची और मौका मिलते ही लहंगे की थैली चोरी कर ली. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिससे बाद में चोरी का खुलासा हुआ.

दुकान संचालकों के मुताबिक, महिला सामान्य ग्राहक की तरह दुकान में आई थी और सामान देखने लगी. इसी दौरान उसने बड़ी चालाकी से लहंगे की थैली उठाई और उसे अपने शॉल में छुपा लिया. आसपास मौजूद लोगों को इस पर कोई शक नहीं हुआ और महिला बेखौफ होकर दुकान में घूमती रही.

सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि महिला ने लहंगे की थैली को लाल रंग के शॉल में दबा लिया. इसके बाद उसने इशारे से अपने एक साथी को दुकान के पास बुलाया और चोरी की थैली उसे सौंप दी. सामान सौंपने के बाद महिला खुद दुकान से बाहर निकल गई, ताकि किसी को उस पर शक न हो.यह पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई. चोरों की चालाकी देखकर साफ है कि यह कोई पहली घटना नहीं थी, बल्कि सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम दिया गया.

जब दुकान संचालक को लहंगे की थैली नहीं मिली, तो उन्हें चोरी का शक हुआ. इसके बाद तुरंत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए. फुटेज देखने पर पूरी घटना सामने आ गई और महिला द्वारा चोरी किए जाने की पुष्टि हो गई.इसके बाद आसपास के व्यापारियों को सूचना दी गई. थोड़ी ही देर में स्थानीय व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गए और महिला की तलाश शुरू की गई.

सूचना मिलने पर होलसेल व्यापार महासंघ हाड़ौती संभाग के अध्यक्ष पंकज बागड़ी और पुरानी सब्जी मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन दुआ भी मौके पर पहुंचे. व्यापारियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया और मकबरा थाना पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया.पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम रेखा बताया है. वह कोटा ग्रामीण क्षेत्र के कैथून की रहने वाली बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई है.

होलसेल व्यापार महासंघ के अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने बताया कि हाड़ौती संभाग के बड़े होलसेल बाजारों में संगठित महिला चोर गिरोह लंबे समय से सक्रिय है. आए दिन दुकानों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है.उन्होंने बताया कि इस गिरोह की शिकायत पहले भी कई बार पुलिस प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन सख्त कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं.

व्यापारियों का आरोप है कि पहले पकड़ी गई महिला चोरों को पूछताछ के बाद छोड़ दिए जाने से गिरोह और ज्यादा सक्रिय हो गया है. हालात ऐसे हो गए हैं कि दुकानदारों को मजबूरी में अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने पड़े हैं.व्यापारियों ने पुलिस से मांग की है कि महिला चोर गिरोह से सख्ती से पूछताछ की जाए, चोरी किए गए सामान की बरामदगी हो और होलसेल बाजारों में महिला पुलिस की तैनाती कर इस गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई की जाए.

NATIONAL : तीन करोड़ की कार और ब्रांडेड चश्मा… माघ मेले में सतुआ बाबा का अलग अंदाज, शिविर में उमड़ रही भीड़

0

प्रयागराज के माघ मेले में साधु-संतों की साधना के साथ उनका लग्जरी स्टाइल भी चर्चा में है. पीठ काशी के पीठाधीश्वर जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा अपने वेश, ब्रांडेड चश्मे और तीन करोड़ से ज्यादा कीमत की लग्जरी कार को लेकर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. बाबा के शिविर के बाहर खड़ी महंगी गाड़ी के साथ लोग सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं.

संगम की धरती प्रयागराज में इन दिनों माघ मेला अपने पूरे रंग में है. देश के कोने-कोने से साधु-संत यहां पहुंच रहे हैं. अध्यात्म और साधना का माहौल है. साधु-संतों के हाईटेक शिविर, स्टाइल और लग्जरी साधन भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. इन्हीं चर्चाओं के केंद्र में इन दिनों माघ मेले में पहुंचे सबसे युवा संतों में गिने जाने वाले सतुआ बाबा हैं.

पीठ काशी के पीठाधीश्वर जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा अपने सादे पहनावे के साथ-साथ ब्रांडेड चश्मे और लग्जरी कार को लेकर सुर्खियों में हैं. सतुआ बाबा साधारण वेशभूषा में नजर आते हैं, लेकिन उनकी आंखों पर लगा रे-बैन का चश्मा और उनके शिविर के बाहर खड़ी करीब तीन करोड़ रुपये कीमत की लग्जरी कार हर किसी का ध्यान खींच रही है.

माघ मेले के चौक क्षेत्र में सतुआ बाबा के शिविर के पास खड़ी लैंड रोवर डिफेंडर कार आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. बताया जा रहा है कि यह माघ मेले में मौजूद साधु-संतों की सबसे महंगी कार है. कार की कीमत करीब 2 करोड़ 85 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि रजिस्ट्रेशन शुल्क और अन्य खर्च जोड़ने के बाद इसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाती है.

इस लग्जरी कार का रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड के हरिद्वार आरटीओ से कराया गया है. जैसे ही श्रद्धालुओं को इस कार की जानकारी मिल रही है, लोग कार के पास पहुंचकर फोटो और सेल्फी लेने लगे हैं. कई लोग तो सिर्फ इस कार को देखने के लिए ही खाक चौक पहुंच रहे हैं.ब्रांडेड चश्मा और तीन करोड़ की लग्जरी कार… माघ मेले में सतुआ बाबा के शिविर में सेल्फी लेने पहुंच रहे लोग

जब मीडिया ने सतुआ बाबा से इस लग्जरी कार और उसकी कीमत को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने बेहद सहज अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें कार की कीमत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और लोग चाहें तो गूगल पर देखकर जानकारी ले सकते हैं. हालांकि बाबा इस पूरे मामले में कोई सीधा बयान देने से बचते नजर आए. उनके शिविर के आसपास लोगों की भीड़ लगातार बनी हुई है.

ब्रांडेड चश्मा और तीन करोड़ की लग्जरी कार… माघ मेले में सतुआ बाबा के शिविर में सेल्फी लेने पहुंच रहे लोगमाघ मेले में इस बार कई साधु-संतों के हाईटेक शिविर, आधुनिक सुविधाएं और लग्जरी साधन देखने को मिल रहे हैं. साधु-संतों के इस नए अंदाज को लेकर जहां कुछ लोग इसे समय के साथ बदलाव मान रहे हैं.

फिलहाल माघ मेले में सतुआ बाबा अपने प्रवचनों के साथ स्टाइल और लग्जरी कार की वजह से भी चर्चा में हैं. ब्रांडेड चश्मा, महंगी कार और साधारण वेश… इन सबके मेल ने सतुआ बाबा को माघ मेले का एक अलग आकर्षण बना दिया है. श्रद्धालु हों या पर्यटक, हर कोई सतुआ बाबा के शिविर की ओर खिंचा चला आ रहा है… लोग दर्शन करने के साथ महंगी कार के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं.

NATIONAL : गुरुग्राम में एक्सप्रेस-वे पर खतरनाक स्टंटबाजी, कार बरामद कर पुलिस ने किया 3 युवकों को गिरफ्तार

0

गुरुग्राम पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. आरोपियों के कब्जे से स्टंटबाजी में प्रयोग की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की गई. पुलिस का कहना है कि विवेक कुमार, मोहमद सनम और दुर्गेश ने किराए की कार में स्टंट किया था.गुरुग्राम में एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह घटना तब सामने आई जब स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. वीडियो में आरोपी खिड़कियों से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट करते हुए नजर आ रहे थे. गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना भौंडसी क्षेत्र में आरोपियों को काबू किया.

पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि वीडियो में दिखाई गई स्टंटबाजी गुरुग्राम के सिग्नेचर ग्लोबल दक्षिण कंपनी के पास एक्सप्रेस-वे पर हुई थी. आरोपी अपनी स्विफ्ट कार में बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहे थे. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर कार सहित जब्त कर लिया.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक कुमार (20, गाजीपुर), मोहमद सनम (20, समस्तीपुर) और दुर्गेश (23, कानपुर) के रूप में हुई. पूछताछ में पता चला कि दुर्गेश गुरुग्राम के सरस्वती इंक्लेव में मोबाइल फोन की दुकान चलाता है, जबकि विवेक और मोहमद बेरोजगार हैं. तीनों सरस्वती इंक्लेव में किराए के कमरे में रहते थे और अपने मकान मालिक से स्विफ्ट कार लेकर स्टंटबाजी की घटना को अंजाम दिया.

पुलिस ने स्टंटबाजी में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है. पुलिस ने कहा कि स्टंटबाजी और सड़क पर लापरवाही न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है.गुरुग्राम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सड़क पर किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या लापरवाही न करें. कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है. आम लोगों से सहयोग और सतर्कता की भी अपील की गई है.

NATIONAL : पारिवारिक झगड़े के चलते महिला ने 10 महीने के बेटे को जहर देकर मारा, फिर खुद भी की खुदकुशी

0

हैदराबाद में एक महिला ने अपने 10 महीने के बेटे को जहर पिला दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं इसके बाद उसने खुद भी जान दे दी. दोनों का शव घर के कमरे से बरामद किया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

हैदराबाद से एक हृदय विदारक मामला सामने आया है. जहां पारिवारिक झगड़ों के कारण एक मां ने अपने 10 महीने के बेटे को जहर देकर मार डाला. फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. मामला मीरपेट पुलिस स्टेशन का है. 27 वर्षीय सुषमा की शादी चार साल पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट यशवंत रेड्डी से हुई थी. इस कपल का एक बेटा था, जिसका नाम यशवर्धन रेड्डी था.

परिवार वालों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच झगड़े चल रहे थे. एक फंक्शन के लिए शॉपिंग के बहाने सुषमा अपनी मां ललिता (44) के पास गई. वहां जाकर वह दूसरे कमरे में गई. साथ में अपने बेटे को भी ले गई. जहां उसने बेटे को जहर दे दिया और खुद भी आत्महत्या कर ली. रात करीब 9:30 बजे सुषमा का पति यशवंत रेड्डी अपना काम खत्म करके घर लौटा और देखा कि बेडरूम का दरवाज़ा अंदर से बंद है. जिस पर यशवंत ने दरवाजा खटखटाया. लेकिन कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद यशवंत दरवाज़ा तोड़ दिया. अंदर पत्नी और बेटे को मृत मिले. जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

वहीं अपनी बेटी और पोते को अपनी आंखों के सामने मृत देखकर सुषमा की मां ललिता ने भी आत्महत्या की कोशिश की. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि एक मां ने अपने 10 वर्षीय बेटे को जहर पिलाकर मारने के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया. जांच जारी है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

SPORTS : विराट कोहली ने उतारी अर्शदीप सिंह की नकल…

0

विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं और वो भारतीय खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले उनकी ट्रेनिंग का मस्तीभरा अंदाज फैन्स और टीम दोनों के लिए एक पॉजिटिव संकेत है.

भारत और न्यूजीलैड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से होने जा रही है. शुरुआती मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाना है, जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं. 9 जनवरी (शुक्रवार)को प्रैक्टिस सेशनल के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली बेहद मस्ती और जोश भरे अंदाज में नजर आए.

ट्रेनिंग के दौरान विराट कोहली साथी खिलाड़ियों के साथ हंसते-मुस्कुराते दिखे. सबसे मजेदार पल तब आया, जब किंग कोहली ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की रन-अप की नकल की. उन्होंने अर्शदीप की तरह दौड़कर दिखाया, जिस पर टीम के बाकी खिलाड़ी खूब हंसे. इससे साफ दिखा कि कोहली मैदान पर सिर्फ गंभीर नहीं रहते, बल्कि टीम का माहौल हल्का-फुल्का और पॉजिटिव रखने में भी माहिर हैं.

लंबे समय बाद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेनिंग सेशन की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं, जिनमें वो केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा के साथ नजर आए. दो सालों में यह पहला मौका था, जब उन्होंने अपनी तैयारियों की झलक शेयर की. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में विराट कोहली धमाकेदार फॉर्म में रहे थे.

विराट कोहली ने उस सीरीज में 151 की औसत से 302 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल रहे. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. इस प्रदर्शन के बाद कोहली आईसीसी की ओडीआई बैटिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल नंबर-1 पर हैं.

MP : ‘मैं गरीब हूं, डॉक्टर बनना चाहती हूं…’ मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंची फरियाद तो फूट-फूटकर रो पड़ी छात्रा

0

मध्य प्रदेश के सीधी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एक गरीब आदिवासी परिवार की होनहार बेटी का दर्द सबके सामने आ गया। पढ़ाई और भविष्य के लिए मदद की उम्मीद लेकर पहुंची छात्रा मुख्यमंत्री से नहीं मिल सकी और निराशा में फूट-फूटकर रो पड़ी। डॉक्टर बनने का सपना लिए छात्रा की आंखों से छलके आंसू अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक गरीब आदिवासी परिवार की बेटी मुख्यमंत्री से गुहार लगाने पहुंची थी. जब वह सीएम से नहीं मिल पाई तो दर्द उसकी आंखों से छलक पड़ा. बहरी में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अपनी पढ़ाई और भविष्य की मदद की गुहार लगाने पहुंची छात्रा सीएम तक नहीं पहुंच सकी और निराशा में फूट-फूटकर रो पड़ी.यह छात्रा सीधी के आदिवासी बहुल क्षेत्र चिनगवाह गांव की रहने वाली है और बैगा समुदाय से आती है. छात्रा का नाम अनामिका है. वह हाथ में आवेदन लेकर मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश करती रही, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की व्यस्तता के चलते उसे मुख्यमंत्री तक पहुंचने का मौका नहीं मिला.

रोते हुए छात्रा ने कहा कि उसका सपना डॉक्टर बनने का है. वह पढ़-लिखकर समाज और देश की सेवा करना चाहती है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है. उसके पिता मजदूरी करते हैं, जिससे घर का खर्च चलाना भी मुश्किल होता है. ऐसे में मेडिकल जैसी महंगी पढ़ाई का सपना उसके लिए दूर होता जा रहा है.छात्रा ने कहा कि मैं पढ़ना चाहती हूं, डॉक्टर बनना चाहती हूं, लेकिन पैसे नहीं हैं. पापा मजदूरी करते हैं. पढ़ाई का खर्च कहां से आएगा, यही चिंता हर दिन मुझे परेशान करती है.

अनामिका ने कहा कि उसने अपनी पढ़ाई के लिए पहले भी कई बार मदद के लिए गुहार लगाई है. वह सीधी जिले के धौहनी क्षेत्रीय विधायक, सांसद और कलेक्टर से भी मिल चुकी है, लेकिन अब तक उसे किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई.आखिरी उम्मीद लेकर वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंची थी. उसे उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री से मिलकर छात्रवृत्ति, आर्थिक सहायता या किसी शासकीय योजना का लाभ मिल सकेगा, जिससे उसका मेडिकल की पढ़ाई का सपना पूरा हो सके.

ENTERTAINMENT : उदयपुर में नुपुर सेनन की शाही शादी का जश्न शुरू, हल्दी-संगीत सेरेमनी में दिल खोलकर नाचीं कृति

उदयपुर के फेयरमोंट पैलेस में बॉलीवुड क्वीन कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की हल्दी-संगीग सेरेमनी का भव्य आयोजन हुआ. वेडिंग फंक्शन में स्टेबिन येलो कुर्ता-पायजामा में ढोल पर नाचे, जबकि नुपुर येलो लहंगे में खूबसूरत नजर आईं.

उदयपुर एक बार फिर से शाही शादी का गवाह बनने जा रहा है. बॉलीवुड क्वीन कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन, सिंगर स्टेबिन बेन की दुल्हन बनने के लिए रेडी हैं. उदयपुर के फेयरमोंट पैलेस में भव्य शादी का जश्न शुरू हो चुका है. छोटी बहन की शादी में कृति दिल खोलकर नाच रही हैं. सोशल मीडिया पर फंक्शन के कई इनसाइड वीडियोज और तस्वीरें सामने आ रही हैं. आइए देखते हैं कि कैसा रहा नुपुर और स्टेबिन की हल्दी-संगीत सेरेमनी का फंक्शन.

हल्दी सेरेमनी में दूल्हे राजा स्टेबिन बेन येलो कलर के कुर्ता-पायजामा में ढोल पर नाचते दिखे. स्टेबिन ने हल्दी फंक्शन में धमाकेदार डांस किया और हर किसी का ध्यान खींचा. हल्दी सेरेमनी में नुपुर येलो कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं. नुपुर और स्टेबिन अपनी हल्दी सेरेमनी में खूब डांस करते दिखे.ढोल पर डांस करने के बाद कपल ने ये लो… ये लो गाने पर एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दी. उन्हें डांस करता देख कर साफ समझ आ रहा था कि वो अपनी शादी के हर फंक्शन को खूब एंजॉय कर रहे हैं.

होने वाली दुल्हनिया नुपूर ने बड़ी बहन कृति के साथ मिलकर सजना जी वारी गाने पर होने वाले पति स्टेबिन के लिए प्यारी सी परफॉर्मेंस दी. नुपुर के चेहरे की खुशी बता रही थी कि वो प्यार को हमसफर बनाकर खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रही हैं. नुपुर सेनन के वेडिंग फंक्शन के वीडियोज और तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर त्योहार सा माहौल बना दिया है.

छोटी बहन की शादी में कृति सेनन ने भोजपुरी गाने लॉली पॉप पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. संगीत सेरेमनी के मंच पर उनके साथ एक्टर वरुण शर्मा भी नजर आए. वरुण और कृति ने अपने डांस मूव्स से महफिल में आग लगा दी. कुल मिलाकर कृति अपनी मौजूदगी से बहन की शादी में चार चांद लगाती नजर आईं. नुपुर सेनन परिवार की छोटी बेटी हैं. छोटी बेटी की शादी पर उनकी मां गीता सेनन ने दिल तू जान तू गाने पर इमोशनल परफॉर्मेंस दी. मां के साथ कृति भी बहन और जीजा के लिए इमोशनल होती दिखीं.

सेनन परिवार का वेडिंग फंक्शन देखकर फैन्स का दिल खुशी से झूम उठा है. हर इंसान सेनन सिस्टर्स को बेस्ट बता रहा है. कृति ने जिस तरह बहन की शादी में रौनक लगाई है. फैन्स उन्हें बेस्ट सिस्टर का टैग दे रहे हैं. फैन्स का कहना है कि बड़ी बहन हो तो कृति जैसी. नुपुर और स्टेबिन की जोड़ी भी फैन्स की फेवरेट है. फैन्स ने होने वाले दुल्हा-दूल्हन को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं. आप नुपुर और स्टेबिन की शादी में आने के लिए तैयार हैं ना?

UP : ‘प्यार में धोखा मिलने पर मार डाला…’, झांसी में महिला ऑटो चालक केस में मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

0

उत्तर प्रदेश के झांसी में पहली महिला ऑटो चालक की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने आधी रात हाफ एनकाउंटर में दबोच लिया है. एनकाउंटर के दौरान आरोपी को गोली लगी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चार दिन से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैंपुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले चार दिनों से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और बरुआसागर थाना क्षेत्र में बेतवा नदी के नोटघाट पुल पर अपनी कार छोड़कर फरार हो गया था. कार के अंदर से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया था.

बता दें कि रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात नवाबाद थाना क्षेत्र के सुकुवां-ढुकवां कॉलोनी के पास अनीता चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. शुरुआत में यह मामला सड़क हादसे का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आई.पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि अनीता की कनपटी में गोली मारी गई थी. गोली लगने के बाद वह गिर गई और गोली गले में फंस गई थी, जिस वजह से शुरुआत में मामला एक्सीडेंट जैसा प्रतीत हुआ. बाद में पोस्टमार्टम में गोली मिलने से हत्या की पुष्टि हुई.

महिला के पति की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया. झांसी के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया था कि मुख्य आरोपी मुकेश झा ने अपने बेटे शिवम झा और बहनोई मनोज झा के साथ मिलकर अनीता की हत्या की.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी शिवम झा और मनोज झा को पहले ही हिरासत में ले लिया था. वहीं, मुख्य आरोपी मुकेश झा फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

शुरुआती जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मुकेश झा पिछले 6–7 वर्षों से महिला के संपर्क में था. कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्यार में धोखा मिलने के बाद एनिवर्सरी की रात अनीता की गोली मारकर हत्या कर दी.

मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं. पुलिस को उसकी कार बेतवा नदी के नोटघाट पुल पर मिली थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही थी कि आरोपी ने नदी में कूदकर आत्महत्या की है. पुलिस ने नदी और आसपास के जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका.

आखिरकार पुलिस ने आरोपी को आधी रात हाफ एनकाउंटर में दबोच लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी. मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं. फिलहाल, आरोपी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

- Advertisement -

News of the Day