Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 496

RAJASTHAN : अलवर में स्कूटी सवार की टक्कर से कांवड़ खंडित, भड़के कांवड़ियों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

0

राजगढ़ में स्कूटी सवार की टक्कर से आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क जाम कर दिया. करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे के बाद प्रशासन ने नई कांवड़ की व्यवस्था कर मामला शांत कराया.श्रावण माह के चलते कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं और आमजन के बीच मंगलवार को अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में एक अप्रिय घटना सामने आई। राजगढ़-बांदीकुई मार्ग पर स्थित सूरेर गांव के पास स्कूटी सवार एक युवक ने कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़िए को टक्कर मार दी। इस टक्कर में उसकी कांवड़ खंडित हो गई, जिससे नाराज कांवड़ियों ने मौके पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह की है जब बांदीकुई से कांवड़ लेकर निकले श्रद्धालु सूरेर गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने एक कांवड़िए को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांवड़ का पवित्र घड़ा टूट गया। धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला होने के कारण कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने तुरंत वहीं सड़क पर बैठकर विरोध शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। मौके पर नीमला के पूर्व सरपंच तुलसीदास के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पहुंचा। उन्होंने कांवड़ियों को समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन श्रद्धालु टूटे हुए कांवड़ को लेकर बेहद आहत और गुस्से में थे। लगभग एक घंटे तक यह रास्ता पूरी तरह से जाम रहा, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पूर्व सरपंच तुलसीदास ने जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़िए सोमवार रात गोठ की चौकी पर लगे शिविर में रुके हुए थे और मंगलवार सुबह बांदीकुई के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन ने तत्काल एक नई कांवड़ की व्यवस्था करवाई और श्रद्धालुओं से यात्रा दोबारा शुरू करने की अपील की।अधिकारियों की समझाइश और नई कांवड़ मिलने के बाद मामला शांत हुआ और कांवड़ियों ने जाम हटाया। इस दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार युवक की पहचान कर ली है और उससे पूछताछ की जा रही है।

 

WORLD : आग की लपटों में घिरा कॉलेज, जान बचाने को भागते दिखे लोग, चारों ओर मची चीख-पुकार…

0

बांग्लादेश वायुसेना ने बताया कि चीन निर्मित F-7 BGI फाइटर जेट ने दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी थी और कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ गिरकर आग की चपेट में आ गया.

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार (21, जुलाई 2025) को माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज पर एयरफोर्स का F-7 BGI फाइटर जेट गिर गया, जिसमें 16 छात्रों, 3 शिक्षकों और पायलट की मौत हो गई. 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है. ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.इस हादसे के कई वीडियो भी सामने आए हैं. हादसे के बाद स्कूल परिसर में भगदड़ मच गई. वीडियो में चीखों और आग की लपटों के बीच घबराए छात्र, शिक्षक और अभिभावक दौड़ते नजर आए. एक वीडियो में एक छात्र का शव खून से सना दिखा, जबकि एक पुलिसकर्मी मलबे की ओर दौड़ता दिखाई दिया.

माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज में जब यह हादसा हुआ, तब छात्र या तो परीक्षा दे रहे थे या नियमित कक्षाओं में थे. बांग्लादेश वायुसेना ने बताया कि चीन निर्मित F-7 BGI फाइटर जेट ने दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी थी और कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ गिरकर आग की चपेट में आ गया.ढाका प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार, 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 83 का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है. कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को सेना अस्पताल समेत कई चिकित्सा संस्थानों में भर्ती कराया गया है.

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, ‘यह देश के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है. एयरफोर्स, छात्रों, शिक्षकों और परिवारों की क्षति अपूरणीय है.’सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है. यह हादसा बांग्लादेश के हाल के इतिहास में सबसे भीषण विमान दुर्घटना माना जा रहा है. इससे पहले 1984 में चटगांव से ढाका आते वक्त एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 49 लोगों की मौत हुई थी.

ENTERTAINMENT : ‘सैयारा से आशिकी हो गई, 5 बार देखूंगी’, अहान-अनीता की फैन बनीं श्रद्धा कपूर, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

0

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ देखी और वो उसकी फैन बन गई. एक्ट्रेस ने इसे लेकर एक पोस्ट भी शेयर की है.अहान पांडे और अनीता पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के साथ ही थिएटर्स में तहलका मचा रखा है. सिर्फ फैंस ही नहीं सेलेब्स भी इस फिल्म के दीवाने बन चुके हैं. हाल ही में आलिया भट्ट ने ये फिल्म देखी थी. वहीं अब श्रद्धा ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट शेयर की और कहा कि उन्हें इससे आशिकी हो गई है.

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट फिल्म का एक वीडियो और एक तस्वीर शेयर की है. वीडियो को शेयर करते एक्ट्रेस ने लिखा- ‘सैयारा से आशिकी हो गई है मुझे.’ वहीं फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘प्योर सिनेमा, प्योर ड्रामा, प्योर मैजिक. उफ्फ बहुत टाइम के बाद इतना इमोशनल फील किया है. इस मोमेंट के लिए मैं 5 बार फिल्म देखूंगी.’

बता दें कि ‘सैयारा’ से एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे ने बतौर हीरो बॉलीवुड में डेब्यू किया है. उनकी साथ एक्ट्रेस अनीत पड्डा मेन लीड में हैं. दोनों की केमिस्ट्री ने बड़े पर्दे पर आग लगा दी है. सोशल मीडिया पर भी सिर्फ और सिर्फ इसी फिल्म के चर्चे हो रहे हैं. थिएटर्स में दर्शक फिल्म देख भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं.

‘सैयारा’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने महज चार दिनों में हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म के चार दिनों का कलेक्शन 101.82 करोड़ के करीब हो गया है. इसके साथ ये फिल्म इस साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने अक्षय कुमार की केसरी 2 को भी मात दे दी है. अहान की ये फिल्म मोहित सूरी के निर्देशन में बनी है. जो इससे पहले कई सुपरहिट दे चुके हैं.

NATIONAL : हिमाचल में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़ से तबाही, नदी-नाले उफान पर, चम्बा में दो की मौत

0

शिमला में मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित, भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें बंद, डैमों से छोड़े गए पानी से नदी-नालों में उफान पर, कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए.हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर एक बार फिर लोगों पर कहर बनकर टूटा है. रविवार देर रात से सोमवार दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश ने प्रदेश का जनजीवन को तहस नहस कर दिया है. जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें बंद हो गईं, नदी-नाले उफान पर हैं और कई डैमों से पानी छोड़े जाने से खतरा और बढ़ गया है.

शिमला, मंडी, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर, सोलन, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में भारी बारिश हुई है. कोलडैम, लारजी डैम और नाथपा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा है. भारी बारिश के चलते मंडी, शिमला, कुल्लू और सिरमौर के कई उपमंडलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र सोमवार को बंद रहे. किन्नौर में किन्नर कैलाश यात्रा को भी एक दिन के लिए रोका दिया गया है.

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश में 3 राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 398 सड़कें बंद हो गई हैं. इसके अलावा 682 बिजली ट्रांसफार्मर औऱ 151 पेयजल स्कीम ठप हैं. मंडी जिले में सबसे ज्यादा 242 सड़कें बंद हैं. मंडी में दो और सिरमौर में एक नेशनल हाईवे भी ठप पड़ा है. मंडी में 294, कुल्लू में 186, हमीरपुर में 117 ट्रांसफार्मर ठप होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित है.

शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र की अंटी-छाजपुर सड़क पर एक कार पेड़ की चपेट में आ गई, गनीमत रही कि दोनों लोग समय रहते बाहर निकल गए. शिमला के चौड़ा मैदान के पास भी लैंडस्लाइड से पुनीत ठाकुर की कार मलबे में दब गई, जिसमें तीन लोग सवार थे, सभी सुरक्षित हैं. संजौली कॉलेज के पास दो बड़े पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई और दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं. शिमला-चौपाल मार्ग पर भी कई जगह पेड़ गिरने से सेब से लदे ट्रक और अन्य वाहन फंस गए हैं.

सिरमौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-707 सतोन और उतरी गांव के पास भारी भूस्खलन से बंद हो गया है. इससे शिलाई क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया. इससे सबसे ज्यादा नुकसान टमाटर उगाने वाले किसानों को हो रहा है, जिनकी फसल खेतों में ही सड़ रही है. दफ्तर जाने वाले, स्कूल बच्चे और मरीजों को भी खासी दिक्कत हो रही है.

चम्बा जिले के ग्राम पंचायत चढ़ी के सूताह गांव में रविवार रात भारी बारिश से मकान पर चट्टान गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई. महिला पांच दिन पहले मायके आई थी और उसका पति उसे वापस लेने आया था, लेकिन देर रात हादसा हो गया.चंबा के ही तीसा मुख्य मार्ग (जसौरगढ़ जीरो पॉइंट) पर सडक किनारे खड़ी दो कारों पर, पहाड़ी से चट्टानें गिरने से, दोनों कारें गहरी खाई में जा गिरी है. हादसे के वक्त कारों में कोई भी व्यक्ति मोजूद नहीं था, लोग सुरक्षित है.

प्रदेश में मानसून सीजन में अब तक 132 लोगों की मौत, 223 घायल और 34 लोग लापता हैं. मंडी और कांगड़ा में सबसे ज्यादा 21-21 लोगों की मौत हुई है. कुल्लू में 15, चम्बा में 14, शिमला में 11, सोलन व हमीरपुर में 10-10 और ऊना में 9 लोगों की मौत हुई है.

अब तक 393 मकान, 276 दुकानें और 1007 गौशालाएं पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं. वहीं 769 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है. करीब 1246 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है. मंडी जिले में सबसे ज्यादा तबाही दर्ज की गई है. मंडी जिला में 936 कच्चे-पक्के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें 365 घर पूरी तरह से ध्वस्त हुए. जिले में 253 दुकानें व 805 गौशालाएं भी धराशायी हुईं हैं.

राज्य में अब तक भूस्खलन की 24, फ्लैश फ्लड की 36 और बादल फ़टने की 23 घटनाएं सामने आई हैं. इसमें मंडी जिला में बादल फ़टने की 15, फ्लैश फ्लड की 11 व भूस्खलन की 4 घटनाएं हुई हैं.मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा वर्षा कांगड़ा के गग्गल में 150 मिमी, नगरोटा सुर्रियाँ में 130, मंडी के संधोल व चम्बा के चुआडी में 120, मंडी और घुमारवीं में 110, जोगिंदरनगर व नाहन में 100, रेणुका, पंडोह व पच्छाद में 90 मिमी दर्ज की गई है.

MAHARASHTRA : स्कूल से लौट रही लड़की को सिरफिरे आशिक ने रोका, सरेआम गले पर रखा चाकू ……..

0

महाराष्ट्र के सातारा में एक युवक ने एकतरफा प्रेम के चलते नाबालिग लड़की को बीच सड़क पर रोककर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया. साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी.महाराष्ट्र के सातारा शहर के करंजे बसाप्पा पेठ इलाके में सोमवार (21 जुलाई) को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न केवल स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए पूरे देश का ध्यान खींचा.

इस घटना में एक नाबालिग स्कूली छात्रा को एक सिरफिरे युवक ने चाकू की नोक पर धमकाया और उसकी जान लेने की धमकी दी. यह घटना एकतरफा प्रेम के कारण हुई, जिसमें आरोपी युवक ने लड़की को बीच सड़क पर रोककर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया. इस घटना से स्थानीय लोग हैरान हैं.वायरल वीडियो महाराष्ट्र के सतारा का है. यहां एक सिरफिरे आशिक ने नाबालिक लड़की के गले पर चाकू रखकर प्यार को काबूल करने के लिए कहा. जिसके बाद वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. pic.twitter.com/OugRzCck4n

आरोपी युवक नाबालिग नहीं है, उसकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है और आरोपी का नाम आर्यन वाघमले है, जो मूल रूप से आरले गांव का निवासी है और वर्तमान में मोलाचा ओढा में रह रहा है. जानकारी के मुताबिक, लड़की स्कूल से घर लौट रही थी, तभी युवक ने उसका रास्ता रोका. उसने एक हाथ में चाकू निकाला और उसे लड़की की गर्दन पर रखकर धमकाना शुरू कर दिया.

वीडियो में दिख रहा है कि युवक चिल्लाते हुए लड़की को डरा रहा था, जबकि लड़की डर के मारे सहमी हुई थी और चीख भी नहीं पा रही थी. चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पर आ गए और युवक को समझाने लगे, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. लड़की लगातार “बचाओ-बचाओ, मुझे छोड़ दो” चिल्ला रही थी, इस दौरान उसके गले पर चाकू से हल्की चोट भी आई.

इस दौरान उमेश आडागळे नाम के व्यक्ति ने अपनी जान की परवाह किए बिना साहस दिखाया और युवक को पीछे से दबोच लिया और युवक के चाकू वाले हाथ को पकड़कर उसे काबू किया. नाबालिग लड़की को युवक के चंगुल से बचा लिया. लोगों ने उमेश आडागळे की हिम्मत की सराहना की. इस सिरफिरे युवक के खिलाफ पोक्सो कानून, विनयभंग, जानबूझकर चोट पहुंचाना और आर्म्स एक्ट जैसी धाराओं के तहत शाहूपुरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

 

Monsoon Infections: बरसात के मौसम में बढ़ जाता है इन स्किन इंफेक्शंस का खतरा! जानें इनसे बचने के आसान तरीके

Monsoon Infections: बरसात का मौसम अपने साथ बहुत सारे इंफेक्शंस लाता है. अब सवाल ये है कि इस मौसम में होने वाले इंफेक्शंस आखिर हैं कौन से और इनसे बचने के लिए क्या किया जा सकता है? आज इस आर्टिकल में हम इसके ही बारे में जानेंगे. चलिए जानते हैं.

मॉनसून ना सिर्फ ठंडी हवाएं और बारिश से लेकर आती है, बल्कि स्किन से जुड़ी समस्याएं भी खूब होती हैं. मौसम में मौजूद हाई ह्यूमिडिटी और गीले कपड़े आपकी स्किन को बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए बढ़िया जगह बना देती है. सही देखभाल के बिना, ये मौसमी चीजें इंफेक्शंस में बढ़ोतरी का कारण बन सकते हैं. लेकिन लोग इसे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं और ये बीमारियां धीरे-धीरे बढ़ने लगती हैं.

सवाल ये है कि इस मौसम में होने वाले इंफेक्शंस आखिर हैं कौन से और इनसे बचने के लिए क्या किया जा सकता है? आज इस आर्टिकल में हम इसके ही बारे में जानेंगे. चलिए जानते हैं.

एथलीट फुट:
एथलीट फुट मॉनसून के मौसम में होने वाली एक आम स्किन प्रॉब्लम है. हाई ह्यूमिडिटी और गीले जूते, फंगस के पनपने के लिए अच्छी जगह है. यह कंडीशन आमतौर पर पैर की उंगलियों के बीच स्किन को एफेक्ट करती है. इसकी वजह से आपको लालिमा, खुजली, स्किन का फटना या छिलना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. एथलीट फुट से बचने के लिए, अपने पैरों को साफ और सूखा रखें. उन्हें अच्छी तरह धोएं और अच्छी तरह सुखाएं, खासकर पैर की उंगलियों के बीच की जगह को. ज़रूरत पड़ने पर एंटीफंगल पाउडर का इस्तेमाल करें. हमेशा साफ, सूखे मोज और जूते पहने.

दाद एक आम फंगल इंफेक्शन है, जो लाल धब्बे की तरह स्किन पर उभर जाता है. इसमें भयंकर खुजली आती है. इससे बचने के लिए, अपने शरीर को साफ और सूखा रखें, एंटीफंगल क्रीम या पाउडर का इस्तेमाल करें और ढीले सूती कपड़े पहनें. तौलिये या कपड़े दूसरों के साथ शेयर करने से बचें. खुला और हवादार फुटवियर पहनें और गीले कपड़े हमेशा जल्दी से बदल लें. मोजे और जूते दोबारा पहनने से पहले पूरी तरह से सूखे होने चाहिए. अगर दाने फैलते हैं, दो हफ्तों में ठीक नहीं होते, तो डॉक्टर से मिलें.

एरिथ्रास्मा:
एरिथ्रास्मा एक स्किन इंफेक्शन है जो कमर, बगल या पैर की उंगलियों के बीच स्किन की लाइंस में गुलाबी या भूरे रंग के धब्बों के रूप में दिखाई देता है. इन धब्बों में खुजली हो सकती है या हल्की जलन हो सकती है. इससे बचने के लिए, रोजाना एंटीबैक्टीरियल साबुन से नहाएं, स्किन को सूखा रखें और एंटीबैक्टीरियल पाउडर का इस्तेमाल करें. टाइट कपड़े पहनने से बचें, गीले कपड़े जल्दी से बदल दें और स्किन की लाइंस को ताजी हवा लगने दें ताकि नमी जमा न हो. अगर दो हफ्ते बाद दाने और बिगड़ जाएं, दर्द होने लगे, या आपको डायबिटीज जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स हों, तो डॉक्टर से मिलें.

फॉलिकुलिटिस:
ये एक स्किन संबंधी समस्या है जो पसीने, नमी या फ्रिक्शन के कारण बालों के रोमछिद्रों में सूजन आने से होती है. इसकी शुरुआत बालों की जड़ों के आसपास लाल और खुजलीदार फुंसियों से होती है.
इससे बचने के लिए, नहाते समय एलोवेरा या पतला टी-ट्री ऑयल इस्तेमाल करें. हफ्ते में एक बार बहुत ही हल्के ब्रश और हल्के हाथों से एक्सफोलिएट करें और रैशेज पर शेविंग करने से बचें.
अगर रैशेज फैल जाएं, एक हफ्ते में ठीक न हों या दर्द या सूजन हो जाए, तो डॉक्टर से मिलें.

हीट रैशेज/घमौरियां:
गर्मी और उमस भरे मौसम में पसीने के रोमछिद्र बंद हो जाने पर घमौरियां होती हैं, जो मॉनसून में एक बहुत ही आम बात है. ये छोटे लाल या सफेद फुंसियों के रूप में दिखाई देते हैं, जिनमें खुजली होती है. घमौरियां आमतौर पर गर्दन, छाती या स्किन पर पड़ने वाली लाइंस पर होती हैं. इससे बचने के लिए, पंखे या एसी की हवा में रहें, ढीले कपड़े पहनें, ठंडे पानी से नहाएं और अपनी स्किन को धीरे से सुखाएं. गाढ़ी क्रीम या पाउडर लगाने से बचें. कैलामाइन या ओटमील जैसे लोशंस का इस्तेमाल करें. अगर घमौरियां कुछ दिनों से ज्यादा रहें, बिगड़ जाएं, दर्द करने लगें, लाल हो जाएं, या बुखार के साथ हों तो डॉक्टर से मिलें.

ALWAR : खंडहर में चारे में दबा मिला 5 साल का मासूम का शव, मां ने चाचा पर लगाया हत्या का आरोप

0

अलवर जिले के मुंडावर में 5 साल के बच्चे का शव एक खंडहर मकान में चारे के ढेर से मिला. बच्चे के सिर पर चोट के निशान हैं. 19 जुलाई से लापता बच्चे की मां ने उसके चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है.

राजस्थान में अलवर के खैरथल जिले के मुंडावर में एक 5 साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. बालक का शव गांव के खंडहर मकान में चारे के ढेर में पड़ा हुआ मिला. बच्चे के सिर और हाथ पर चोट के निशान मिले हैं. बच्चे की मां ने उसके चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. 19 जुलाई को दोपहर के समय खेलते समय अचानक बच्चा लापता हो गया था.

खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर थाना थाना अंतर्गत सराय गांव में बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया. जब शनिवार दोपहर से लापता एक 5 वर्षीय लोकेश पुत्र बिंटू का शव गांव के पास ही एक पुरानी खंडहर हवेली स्थित चारे के ढेर में मिला. लोकेश के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, जिससे साफ है की हत्या के बाद शव को खंडहर में फेंका गया है.

परिजनों ने बताया कि 19 जुलाई को लोकेश दोपहर करीब 1 बजे घर से लापता हो गया. वह गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था. लोकेश के परिजनों ने उसको ढूंढने के लिए गांव वालों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. रातभर चले इस सर्च अभियान में देर रात खंडहर हवेली से बच्चे का शव बरामद हुआ. शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही मुंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को मुंडावर सीएचसी भिजवाया गया.

 

ENTERTAINMENT : ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटीं केतकी दवे, सालों से कहां थीं गायब? फिल्मी घराने से कनेक्शन

अपने डायलॉग आ रा रा रा… से फेमस हुईं केतकी दवे ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में दक्षा विरानी का रोल निभाया था. वो शो में लौट रही हैं. केतकी हिंदी शोज ही नहीं बल्कि बॉलीवुड मूवीज में भी दिखी हैं. लेकिन उनका ज्यादातर काम गुजराती इंडस्ट्री में देखने को मिला है.

पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीजन 2 के साथ 17 साल बाद लौटने वाला है. शो के प्रोमो रिलीज हो गए हैं. राजनीति जॉइन करने के सालों बाद स्मृति इस शो से कमबैक कर रही हैं. कभी नंबर 1 शो रहे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कई पुराने सितारों की एंट्री हो रही है. हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, मौनी रॉय, पुलकित सम्राट के अलावा केतकी दवे भी दिखाई देंगी.

अपने डायलॉग आ रा रा रा… से टीवी ऑडियंस के बीच फेमस हुईं केतकी ने शो में दक्षा विरानी का रोल निभाया था. उनका ह्यूमरस अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था. प्रोमो वीडियो में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की पुरानी स्टारकास्ट में केतकी भी नजर आती हैं. उनका रोल फुल फ्लेज्ड होगा या फिर कैमियो होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन केतकी को पुराने स्वैग में देखकर शो के फैंस नोस्टाल्जिया फील कर रहे हैं.

केतकी हिंदी शोज ही नहीं बल्कि बॉलीवुड मूवीज में भी दिखी हैं. लेकिन उनका ज्यादातर काम गुजराती इंडस्ट्री में देखने को मिला है. केतकी ने मूवी ‘कल हो ना हो’, ‘मनी है तो हनी है’ में काम किया है. वो रियलिटी शो बिग बॉस 2, नच बलिए 2 में नजर आई थीं. केतकी सीरियल हसरतें, आहट, बहनें, पवित्र रिश्ता, बालिका वधू 2, पुष्पा इंपॉसिबल में दिखी हैं. लेकिन उन्हें पहचान ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की दक्षा विरानी के रोल से मिली. उनका कोई और दूसरा रोल इतना बड़ा हिट साबित नहीं हुआ. इसलिए भी कई फैंस ने शायद केतकी को दूसरे शोज में नोटिस न किया हो, लेकिन वो इंडस्ट्री में पूरी तरह एक्टिव रही हैं.

केतकी का ज्यादा फोकस गुजराती इंडस्ट्री में रहा है. वहां वो पूरी तरह सक्रिय हैं. एक्ट्रेस फिल्मी घराने से आती हैं. उनका जन्म एक्ट्रेस सरिता जोशी और थियेटर डायरेक्टर प्रवीण जोशी के परिवार में हुआ था. उनकी छोटी बहन पूर्बी जोशी भी एक्टिंग लाइन में हैं. केतकी की शादी एक्टर रशिक दवे से हुई थी. दोनों साथ में गुजराती थियेटर कंपनी चलाते थे. लेकिन 30 जुलाई 2022 को उनके पति की मौत हो गई. पति की मौत ने केतकी को झकझोर दिया था. लेकिन वक्त के साथ वो संभलीं और इंडस्ट्री में काम करना जारी रखा.

 

DELHI : दिल्ली के इन रास्तों पर बढ़ी कांवड़ियों की संख्या, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

0

हनुमान मंदिर की ओर से रिंग रोड (एमजीएम) होते हुए आने वाले और तीस हजारी की ओर जाने वाले कमर्शियल वाहनों को आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बाहरी गेट से डायवर्ट किया जाएगा और वे रिंग रोड से यमुना मार्ग- राज निवास मार्ग- राजपुर रोड- डॉ. कर्णवाल रोड की ओर जाएंगे और बर्फ खाना चौक पर पहुंचेंगे और आगे बढ़ेंगे.

कावड़ यात्रा के चलते दिल्ली में कई जगह पर ट्रैफिक प्रतिबंधित है और कई इलाकों पर डायवर्जन है. लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस ने कुछ जगह पर प्रतिबंध और बढ़ाए हैं. दिल्ली में 22 जुलाई 2025 को युधिष्ठिर सेतु और बुलेवार्ड रोड पर कांवड़ियों और डाक कांवड़ियों की संख्या में भारी वृद्धि होने की संभावना है. इसके साथ ही हनुमान मंदिर, यमुना बाजार पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे. इन सब कारणों से रिंग रोड, विशेषकर महात्मा गांधी मार्ग, युधिष्ठिर सेतु और बुलेवार्ड रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है.

युधिष्ठिर सेतु-तीस हजारी से शाहदरा तक बस और व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
बुलेवार्ड रोड-आईएसबीटी कश्मीरी गेट से तीस हजारी की ओर व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा.
लोथियन रोड-जीपीओ चौराहा से आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.

हनुमान मंदिर की ओर से रिंग रोड (एमजीएम) होते हुए आने वाले और तीस हजारी की ओर जाने वाले कमर्शियल वाहनों को आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बाहरी गेट से डायवर्ट किया जाएगा और वे रिंग रोड से यमुना मार्ग- राज निवास मार्ग- राजपुर रोड- डॉ. कर्णवाल रोड की ओर जाएंगे और बर्फ खाना चौक पर पहुंचेंगे और आगे बढ़ेंगे.

तीस हजारी की ओर से आने वाली और युधिष्ठिर सेतु की ओर जाने वाली बसों और वाणिज्यिक वाहनों को कश्मीरी गेट मेट्रो गेट नंबर 5 से डायवर्ट किया जाएगा और वे रिंग रोड- बाएं मुड़ेंगे- मठ से यू-टर्न लेंगे- रिंग रोड- हनुमान मंदिर- आउटर रिंग रोड- अक्षरधाम मंदिर- एनएच-24 और आगे बढ़ेंगे. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इन सड़कों से बचें और अपनी यात्रा एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए बनाएं.

आम जनता और वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें, यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें और सभी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और दिल्ली यातायात पुलिस के माध्यम से अपडेट रहें.

ALWAR : डॉक्टर बन हाई प्रोफाइल लोगों को बनाती थी शिकार, 15 साल से हनी ट्रैप का खेल तृषा खान गिरफ्तार

0

अलवर पुलिस ने उज्जैन निवासी तृषा खान नामक महिला को हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार किया है. वह खुद को डॉक्टर बताकर हाई प्रोफाइल लोगों को फंसाती थी और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठती थी. जयपुर में 14 मुकदमे दर्ज हैं. गुरुग्राम, दिल्ली व अलवर में 50 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुकी है.

राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में हनी ट्रैप का जाल बिछाकर हाई प्रोफाइल लोगों से लाखों रुपए वसूलने वाली एक महिला को अलवर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला की पहचान मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली तृषा खान के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि यह महिला बीते 15 वर्षों से हनी ट्रैप के धंधे में लिप्त है और अब तक 50 से अधिक हाई प्रोफाइल लोगों से लाखों की ठगी कर चुकी है.

दरअसल, तृषा खान खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाती थी और हर शहर में अपना नाम बदल लेती थी. जयपुर, अलवर, दिल्ली, गुरुग्राम जैसे शहरों में इसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं. अकेले जयपुर में ही 14 मुकदमे दर्ज हैं. अभी यह गुरुग्राम के एक बार में काम कर रही थी और वहीं से हाई प्रोफाइल टारगेट की तलाश कर रही थी.

अलवर के शिवाजी पार्क थाने की पुलिस ने तृषा को फ्लाईओवर के पास एक कारोबारी से 20 हजार रुपये लेते समय रंगेहाथ पकड़ा. कारोबारी ने बताया कि तृषा ने उससे पहले 45 हजार रुपये लिए और फिर धमकी दी कि अगर उसने और पैसे नहीं दिए तो वह उस पर दुष्कर्म का झूठा केस कर देगी. घबराए कारोबारी ने पुलिस से संपर्क किया और फिर जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा गया.

पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला बड़ी-बड़ी गाड़ियों से सफर करने वालों से सड़क पर लिफ्ट मांगती थी. फिर उनसे नजदीकी बढ़ाकर, उनका भरोसा जीतकर मिलने के बहाने बुलाती और फिर चैटिंग व फोटोज के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करती थी. शिवाजी पार्क थाने के एसएचओ विनोद सामरिया ने बताया कि तृषा के कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से संपर्क थे.

उनके नाम लेकर वह लोगों को धमकाया करती थी. पुलिस के अनुसार वह मीडिया से भी नहीं डरती और गिरफ्तार होने के बाद कोर्ट परिसर में पत्रकारों को खुलेआम धमका रही थी. अभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अन्य शहरों में दर्ज मामलों की जांच में जुट गई है. यह केस हनी ट्रैप के मामलों में एक बड़ा खुलासा माना जा रहा है.

- Advertisement -

News of the Day