Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 497

ENTERTAINMENT : ‘सैयारा’ में छाए 26 साल के आलम खान ,TV से शुरू किया करियर, एक्टिंग में दिखाया दम

आलम खान ‘सैयारा’ में सपोर्टिंग रोल में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अहान पांडे के दोस्त का रोल निभाया है. उनकी डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग भी लोगों को खूब पसंद आ रही है. ‘सैयारा’ देखने के बाद फैंस उनके बारे में जानने के लिए बेकरार हैं. तो आइए जानते हैं आलम खान कौन हैं…

‘सैयारा’ फिल्म ने रिलीज के साथ ही गर्दा उड़ा दिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म के लीड स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा का तो हर कोई फैन बन गया है, लेकिन सैयारा में एक्टर आलम खान की दमदार एक्टिंग भी तारीफ-ए-काबिल है. आलम खान ‘सैयारा’ में सपोर्टिंग रोल में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अहान पांडे के दोस्त का रोल निभाया है. उनकी डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग भी लोगों को खूब पसंद आ रही है. ‘सैयारा’ देखने के बाद फैंस उनके बारे में जानने के लिए बेकरार हैं. तो आइए जानते हैं आलम खान कौन हैं…

एक्टर आलम खान 26 साल के हैं. वो एक राइजिंग स्टार हैं. आलम बचपन से ही एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में एक्टिव हैं. साल 2010 में उन्होंने कलर्स टीवी के रिएलिटी शो ‘चक धूम धूम’ में पार्टिसिपेट किया था. वो शो ‘छोटे मियां’ के फर्स्ट रनर-अप भी रहे. आलम खान ने साल 2008 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. वो सबसे पहले ‘हमारी देवरानी’ शो में दिखे थे. इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक कई टीवी शोज में काम किया, जिसमें सावधान इंडिया, महाभारत, संतोषी मां शामिल हैं.

आलम खान कई फिल्मों में साइड रोल में भी दिखाई दिए हैं. उन्होंने हड्डी, 3 स्टोरीज, चमन बहार जैसी फिल्मों में भी काम किया. लेकिन उन्हें एक्टर के तौर पर पहचान वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ से मिली. इस सीरीज में आलम खान उदय गुप्ता के रोल में नजर आए थे. उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई थी. सीरीज में उनकी कॉमिक टाइमिंग शानदार थी.

वहीं, अब आलम खान ‘सैयारा’ फिल्म में दिखाई दे रहे हैं. फिल्म में उनका रोल भले ही छोटा है, लेकिन उनकी एक्टिंग दमदार है. हालांकि, आलम खान को अभी भी एक्टर के तौर पर वो पहचान नहीं मिली है, जिसकी हर कलाकार को चाहत होती है.

PUNE : ‘डिलीवरी एजेंट’ पर लगाया था रेप का झूठा आरोप, अब उल्टे केस में फंसी आईटी इंजीनियर ……..

0

पुणे में एक 22 साल की आईटी प्रोफेशनल महिला द्वारा डिलीवरी एजेंट पर झूठा रेप का आरोप लगाने का मामला सामने आया है. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी उसका मित्र था और सहमति से फ्लैट में आया था. पुलिस ने महिला के खिलाफ भ्रामक जानकारी और झूठे सबूत देने पर गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया है.

महाराष्ट्र के पुणे में हाल ही में घर आए डिलीवरी एजेंट पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ गैर-संज्ञेय मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने एक 22 साल की आईटी प्रोफेश्नल के खिलाफ गैर-संज्ञेय मामला दर्ज किया है. आरोप है कि उसने झूठा दावा किया था कि पुणे स्थित उसके अपार्टमेंट में ‘डिलीवरी एजेंट’ बनकर आए एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. महिला ने 3 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक ‘डिलीवरी एजेंट’ पिछली शाम उसके फ्लैट में घुसा और बलात्कार करने से पहले उस पर कोई रसायन छिड़ककर उसे बेहोश कर दिया.

उसने यह भी दावा किया था कि उस व्यक्ति ने उसके फोन से एक सेल्फी ली और एक मैसेज लिखकर धमकी दी कि अगर उसने घटना का खुलासा किया तो वह उसकी तस्वीरें वायरल कर देगा. मामले ने तब नाटकीय मोड़ ले लिया जब जांच में पता चला कि ‘डिलीवरी एजेंट’ उस महिला का दोस्त था जो उसकी सहमति से फ्लैट में आया था.

पुलिस ने जबरन प्रवेश और स्प्रे के इस्तेमाल की बात को खारिज कर दिया था और कहा था कि उसकी बलात्कार की शिकायत झूठी और भ्रामक है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 212, 217 (लोक सेवक को गलत जानकारी देना) और 228 (झूठे सबूत गढ़ना) के तहत एक असंज्ञेय मामला दर्ज किया गया.

अधिकारी ने कहा, ‘हमने जांच के दौरान गलत जानकारी और सबूत देने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने के आरोप में महिला के खिलाफ असंज्ञेय अपराध दर्ज किया है.’ पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने पहले कहा था कि फोन चैट, घटनाओं का क्रम, मोबाइल संचार और महिला के आचरण सहित विभिन्न सबूतों के आधार पर, यह स्पष्ट है कि यह बलात्कार का मामला नहीं था और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई थी.

 

NATIONAL : सपा सांसद इकरा हसन से निकाह की ख्वाहिश रखने वाला योगेंद्र राणा ‘लापता’………

0

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र राणा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल और केस होने के बाद से ही वह ‘लापता’ हैं और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है. पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए जिले-जिले छापेमारी कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक मोर्चा खोल दिया है.

समाजवादी पार्टी की चर्चित सांसद इकरा हसन को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और निकाह की ख्वाहिश जताने वाले करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र राणा पर मुरादाबाद में मामला दर्ज हो गया है. योगेंद्र राणा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल और केस होने के बाद से ही वह ‘लापता’ हैं और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है. पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए जिले-जिले छापेमारी कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक मोर्चा खोल दिया है.

दरअसल, कुछ दिन पहले करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र राणा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कैराना की सांसद इकरा हसन से निकाह की इच्छा जताई. यही नहीं, उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर भी टिप्प्णी की थी. उसका कहना था कि ओवैसी जब उसे जीजा कहेंगे तो अच्छा लगेगा.यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया और राजनीतिक गलियारों में इसकी गूंज सुनाई देने लगी.

वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद ही मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में सुनीता नाम की महिला ने इस पूरे मामले को लेकर तहरीर दी. महिला का कहना है कि इस तरह की सार्वजनिक और आपत्तिजनक टिप्पणी किसी महिला की गरिमा के खिलाफ है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है. पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर योगेंद्र राणा के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67, 79 और आईपीसी की धारा 354(2) (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.

एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी योगेंद्र राणा फरार चल रहे हैं. पुलिस का कहना है कि उनकी अंतिम लोकेशन के आधार पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में टीमें रवाना की गई हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. आरोपी का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना कठिन हो रहा है. हालांकि पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा.

इस संबंध में मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि योगेंद्र राणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह सांसद पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे. इसी बात से नाराज मुरादाबाद की एक महिला ने शिकायत दी, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

इस मामले ने अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले लिया है. समाजवादी पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेता नवाब इकबाल महमूद ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे बयान समाज में जहर घोलने का काम करते हैं. उन्होंने योगेंद्र राणा को ‘लुच्चा-लफंगा’ बताते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति की जगह केवल जेल हो सकती है. नवाब इकबाल महमूद ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी न केवल महिलाओं के सम्मान पर हमला है, बल्कि एक सभ्य समाज के मूल्यों को भी ठेस पहुंचाने वाली है. हिंदू समाज के उन जागरूक लोगों से मैं अपील करता हूं कि वे सामने आएं और इस तरह के निंदनीय बयानों का विरोध करें. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस पर तत्काल संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

सपा नेताओं का आरोप है कि यह वीडियो सिर्फ एक महिला सांसद को बदनाम करने के उद्देश्य से नहीं बनाया गया, बल्कि यह एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश भी है, ताकि समाज में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण हो और महिलाओं के खिलाफ जहर फैलाया जा सके.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की साइबर सेल भी सक्रिय हो चुकी है. वायरल वीडियो की तकनीकी जांच की जा रही है. वहीं दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी की महिला इकाई और युवा कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद, संभल, रामपुर, कुशीनगर और अन्य जिलों में प्रदर्शन शुरू कर दिया है. कई जगह आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपे गए हैं.

ENTERTAINMENT : ‘कोई कॉल नहीं करेगा…’, जब सांसद बने रवि किशन, लगा खत्म हुआ फिल्मी करियर, फिर कैसे भरी उड़ान?

रवि किशन जल्द ही अजय देवगन स्टारर सन ऑफ सरदार में दिखाई देंगे. अपने जर्नी पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि, ”लापता लेडीज को काफी सराहना मिली, ये फिल्म ऑस्कर तक पहुंची. मैं 34 साल से ऐसी सफलता की प्रार्थना कर रहा था.”

एक्टर-पॉलिटिशियन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की स्ट्रगल को लेकर अक्सर खुलकर बात करते हैं. हाल ही में उन्होंने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में शिरकत की. उन्होंने बताया कि कैसे राजनीति में आने के बाद आए उतार-चढ़ाव से उन्हें लगा था कि अब उनका फिल्मी करियर खत्म हो गया.

रवि किशन जल्द ही अजय देवगन स्टारर सन ऑफ सरदार में दिखाई देंगे. अपने जर्नी पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि, ”लापता लेडीज को काफी सराहना मिली, ये फिल्म ऑस्कर तक पहुंची. मैं 34 साल से ऐसी सफलता की प्रार्थना कर रहा था. शुरू में कुछ भी मेरे हक में नहीं हुआ था. लेकिन महादेव की कृपा से मैं गोरखपुर का सांसद बन गया. उस समय मुझे लगा कि अब मुझे फिल्म इंडस्ट्री से कभी कोई कॉल नहीं आएगा.”

रवि किशन ने माना कि उन्हें लगा कि उनका फिल्मी करियर अब खत्म हो गया है. उन्होंने कहा, “मैंने सोच लिया था कि अब इंडस्ट्री से अब कभी काम नहीं मिलेगा.” लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. उन्होंने कहा, “आखिरकार भगवान की कृपा ही आपको रास्ता दिखाती है. फिर किरण राव की फिल्म आई. इसमें मैंने एक पुलिसवाले का रोल किया जो लगातार पान चबाता रहता है. इस रोल के लिए मुझे एक ही जगह बैठे-बैठे 160 पान खाने पड़े. और इसी एक जगह से मेरी फिल्म ऑस्कर तक जा पहुंची.”

रवि किशन ने साथ ही फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अपने किरदार की मजेदार कहानी सुनाई. उन्होंने बताया कि उनका किरदार आधा बिहारी और आधा पंजाबी है. सिर पर रंग-बिरंगी पगड़ी पहनता है. रवि ने शेयर किया कि उनके किरदार के पिता एक पंजाबी ट्रक ड्राइवर थे, जिन्होंने बिहार में शादी की थी. फिल्म में उनके पिता जहां जाते हैं वहां एक शादी कर लेते हैं. इससे आगे वो न बढ़ें इसलिए रवि पिता की टांगे तोड़ देते हैं.

इसी वजह से फिल्म में उनकी बोली में पंजाबी और बिहारी दोनों का असर दिखता है. रवि किशन की मजेदार कहानी पर कपिल शर्मा अपनी हंसी रोक नहीं पाए. बता दें, सन ऑफ सरदार 2 1 अगस्त को रिलीज होगी.

NATIONAL : आगरा में ‘केरल स्टोरी’ जैसी साजिश से परिवार हैरान……..

0

आगरा में एक हिंदू परिवार की दो बेटियों को मुस्लिम युवतियों ने सत्संग के बहाने ब्रेनवॉश कर इस्लाम की ओर प्रेरित किया. कश्मीर ले जाकर धर्मांतरण और निकाह की साजिश थी, लेकिन समय रहते परिवार और पुलिस ने उन्हें बचा लिया. बेटियां अब पुलिस कस्टडी में हैं और काउंसलिंग जारी है. पिता ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

उत्तर प्रदेश के आगरा से चौंकाने वाला धर्मांतरण का मामला सामने आया है. जिसने एक हिंदू परिवार की मानसिक और सामाजिक स्थिति को पूरी तरह हिला दिया है. मार्च 2024 से लापता दो बेटियों की वापसी तो हो चुकी है, लेकिन उनके सोचने-समझने के तरीके में जो बदलाव आया है, वह पिता अनिल भाटिया के लिए गहरी चिंता और पीड़ा का विषय बन गया है.

अनिल भाटिया ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां सत्संग में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन बाद में यह खुलासा हुआ कि वे कथित रूप से मुस्लिम युवतियों के संपर्क में आकर इस्लाम धर्म की ओर झुक रही थीं. बड़ी बेटी जो पीएचडी की तैयारी कर रही थी, वह आगरा में कोचिंग ले रही थी. वहीं उसकी मुलाकात कश्मीर से आई शाहिमा नामक युवती से हुई, जो एमएससी की छात्रा है. अनिल के अनुसार, शाहिमा ने ही उनकी बेटी को इस्लाम की ओर प्रेरित किया और हिंदू धर्म के प्रति नफरत फैलाने वाली बातें कीं.

रसाए, अश्लील वीडियो भेजता था
अनिल भाटिया का कहना है कि शाहिमा ने उनकी बेटी के मन में यह विश्वास बैठाया कि इस्लाम ही सच्चा धर्म है और हिंदू धर्म अंधविश्वास पर आधारित है. जैसे फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में दिखाया गया है, वैसी ही साजिश हमारी बेटियों के साथ हुई. अनिल का दावा है कि बेटियों को कश्मीर ले जाकर धर्मांतरण और निकाह कराए जाने की योजना थी, लेकिन परिवार की सतर्कता और समय पर पुलिस की मदद से उन्हें बचा लिया गया.

उन्होंने बताया कि लोकेशन ट्रेसिंग, कॉल रिकॉर्ड्स और स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों बेटियों को आगरा में ही सुरक्षित पकड़ लिया गया. फिलहाल दोनों पुलिस कस्टडी में हैं और उनकी नियमित काउंसलिंग की जा रही है. हालांकि मामला यहीं खत्म नहीं होता. अनिल का कहना है कि लगभग 3.5 महीने तक चली मानसिक रूप से ‘ब्रेनवॉशिंग’ की प्रक्रिया ने बेटियों को पूरी तरह प्रभावित किया है. खासकर छोटी बेटी, बड़ी बहन के प्रभाव में आकर वही बातें दोहराने लगी है. यह मामला अब पूरे परिवार के मानसिक संतुलन और सामाजिक स्थिति को भी प्रभावित कर रहा है.

अनिल भाटिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. साथ ही उन्होंने देशभर के माता-पिताओं को चेताया कि बच्चों को समय देना, धार्मिक शिक्षा देना और उनके मित्रों के संपर्क की जानकारी रखना बेहद जरूरी है.

उन्होंने विशेष रूप से एक किताब का उल्लेख किया है ‘सत्य प्रकाश – द लाइफ व्हाट टू’, जिसे हर युवा को पढ़ना चाहिए ताकि वह धर्म, समाज और जीवन को लेकर किसी भ्रम में न पड़े. फिलहाल, यह मामला अब पुलिस और खुफिया एजेंसियों की जांच के घेरे में है, जिसमें धर्मांतरण और लव जिहाद की साजिश के पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है.

NATIONAL : मां ने बेटे के साथ नदी में कूदकर दी जान, पारिवारिक कलह बनी वजह

0

केरल के पयानगडी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 30 साल की महिला ने अपने तीन साल के बेटे के साथ पुल से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन बच्चा अब भी लापता है. पारिवारिक कलह को इस दर्दनाक कदम की वजह माना जा रहा है. पुलिस और बचाव दल तलाश में जुटे हैं.

केरल के पयानगड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शनिवार तड़के करीब 1 बजे एक 30 साल की महिला ने अपने तीन साल के बेटे के साथ नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला की पहचान एम वी रीमा के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, महिला ने एक दोपहिया वाहन से पुल पर पहुंचकर अपने बेटे को गोद में लेकर नदी में कूद गई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने बताया कि रीमा और उसके पति के बीच पिछले तीन सालों से अनबन चल रही थी और वो अलग रह रहे थे. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरी घटना की गहराई से जांच की जाएगी.
सूचना की मिलते ही पयानगडी थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की स्कूबा टीम मौके पर पहुंची. सुबह लगभग 9 बजे रीमा का शव नदी से बरामद कर लिया गया, लेकिन तीन साल के बेटे की तलाश अभी भी जारी है. स्कूबा टीम उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई है.

 

NATIONAL : मुंबई के गोरेगांव में प्रेम के अंधे जुनून में पति की हत्या, 3 महीने बाद फरार प्रेमी यूपी से गिरफ्तार

0

गोरेगांव में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार प्रेमी शाहरुख खान को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है. रंजना शाहरुख से शादी करना चाहती थी.मुंबई के गोरेगांव के बंजारी पाड़ा इलाके में मार्च में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में दिंडोशी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पति की हत्या में शामिल फरार पत्नी के प्रेमी शाहरुख खान को तीन महीने बाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.

मृतक की पहचान चंद्रशेखर चौहान के रूप में हुई थी, जिसकी हत्या सोते समय गला दबाकर की गई थी. इस खौफनाक साजिश को उसकी पत्नी रंजना चौहान उर्फ रंजू ने अपने प्रेमी शाहरुख खान और उसके दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया. हत्या का कारण प्रेम संबंध बताया जा रहा है. रंजू शाहरुख से शादी करना चाहती थी और उसके रास्ते में उसका पति सबसे बड़ी बाधा था.

हत्या की शुरुआती जांच में रंजू, मोईनुद्दीन लतीफ खान और शिवदास को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन इस साजिश का मुख्य किरदार शाहरुख खान तब से फरार था. पुलिस की एक विशेष टीम उसकी तलाश में लगी थी और आखिरकार उसे यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया.

रंजू और शाहरुख की बात सोशल मीडिया पर हुई थी और जल्द ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. शाहरुख अक्सर चंद्रशेखर की गैरमौजूदगी में उसके घर आता और उसके बच्चों से भी घुलमिल गया था. दोनों के बीच घंटों फोन पर बातें होती थीं, जो बाद में रंजू के कॉल डिटेल्स के जरिए पुलिस को मिलीं और पूरे मामले का खुलासा हुआ.शादी की चाह में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर अपने ही घर को तबाह कर दिया और अब पुलिस की पकड़ में आते ही यह खूनी मोहब्बत पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है.

 

UP : गाजियाबाद में 15 हजार के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, ताऊ से था आरोपियों का विवाद

0

मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ राजू ने पूछताछ में बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और 2.5 लाख का कर्ज चुकाने के लिए लोन लेने की कोशिश कर रहा था.गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे का पहले अपहरण किया गया और फिर बेरहमी से हत्या कर दी गई.

पुलिस ने इस मामले में मृतक के पड़ोसी उसके सौतेले बेटे और सौतेले बेटे के दोस्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस छानबीन में पता चला है कि आरोपी पर कर्ज था. मृतक मासूम के ताऊ ने लोन दिलवाने के नाम पर 15000 लिए थे जब वह लोन नहीं दिलवा पाया तो बदला लेने के लिए अपहरण और हत्या को अंजाम दिया गया.

थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के सेवा धाम मायाराम कुंज, गली नंबर-2 निवासी रवि ने अपने 10 वर्षीय बेटे के लापता होने की शिकायत पुलिस से की थी. बच्चा घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था. परिजनों ने थाना लोनी बॉर्डर में दी गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने सर्विलांस टीम व स्थानीय जांच के माध्यम से गहन विवेचना शुरू की और तीन आरोपी गिरफ्तार किए.

जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह निकली पुरानी रंजिश और कर्ज का विवाद. पुलिस ने इस मामले में जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वो है धर्मेंद्र उर्फ राजू, 59 वर्ष, इसका सौतेला बेटा रोहित उर्फ कृष्ण, 20 वर्ष और बेटे का दोस्त गुड्डू, 22 वर्ष.

मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ राजू ने पूछताछ में बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और 2.5 लाख का कर्ज चुकाने के लिए लोन लेने की कोशिश कर रहा था. मृतक बच्चे के ताऊ नरेश ने उसे जल्द लोन दिलवाने का भरोसा देकर 15,000 ले लिए थे, लेकिन न तो लोन दिलवाया और न ही पैसे लौटाए. इसी बात को लेकर धर्मेंद्र को नरेश और उसके परिवार से गहरी नाराजगी थी.

धर्मेंद्र ने अपने बेटे रोहित और साथी गुड्डू के साथ मिलकर बच्चे को अगवा किया. 10 जुलाई 2025 की रात करीब 9 बजे तीनों आरोपियों ने बच्चे को अपने ऑटो में बिठाया और नरेला, उत्तर दिल्ली क्षेत्र में ले जाकर उसकी गला घोंटकर और सिर पर वार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को छिपाने की नीयत से उसे एक सफेद बोरे में बंद कर टिकरी गांव स्थित डीडी की जमीन में बने पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया.

 

ENTERTAINMENT : ‘सैयारा’ की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए सुभाष घई, पोस्ट कर बताई मन की बात

मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर सुभाष घई ने अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ की जमकर तारीफ की. रविवार को सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक फोटो शेयर की और टीम की खूब सराहना की .बता दें कि सुभाष घई ने लगभग 60 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हैं. उन्होंने ‘कर्ज’, ‘हीरो’, ‘ताल’ और ‘राम लखन’ जैसी कई हिट फिल्में बनाई हैं, जो अपने समय की क्लासिक फिल्में मानी जाती हैं. ऐसे में उनकी तारीफें मिलना ‘सैयारा’ टीम के लिए काफी मायने रखती है.

सुभाष घई ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जब नई स्टार कास्ट से सजी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है, तो यह फिल्म इंडस्ट्री को कुछ साफ मैसेज देती है कि अच्छी कहानी वाली फिल्मों में जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च न करें, बड़े स्टार्स पर इतना पैसा न लगाएं कि प्रोडक्शन का खर्च बढ़ जाए, स्टार्स की मांगों को सीमित करें और दिखावे वाले मार्केटिंग स्टंट्स पर भी बेवजह खर्च करने से बचें. अगर कहानी अच्छी हो और सही कलाकार हों, तो दर्शक ऐसी फिल्में देखना जरूर पसंद करते हैं.”

सुभाष घई ने आगे लिखा, “मेरी तरफ से आदित्य चोपड़ा और मोहित सूरी को दिल से बधाई, जिन्होंने हिंदी कमर्शियल सिनेमा के मूल सिद्धांतों को सही साबित किया और ‘सैयारा’ जैसी फिल्म का नाम इतिहास में दर्ज करा दिया.”उन्होंने कहा कि एक अच्छा प्रोड्यूसर, प्रतिभाशाली डायरेक्टर, बेहतरीन कहानी, शानदार म्यूजिक, सही कलाकारों का चुनाव, सामान्य बजट और अच्छी शूटिंग ही फिल्म के लिए मायने रखती है. बाकी और कुछ जरूरी नहीं होता.

‘सैयारा’ में अहान पांडे ‘कृष कपूर’ के किरदार में हैं, जो गुस्सैल लेकिन टैलेंटेड सिंगर है. उसकी आवाज में एक अलग एहसास है. एक दिन उसका सामना ‘वाणी बत्रा’ नाम की लड़की से होता है, जिसका किरदार अनीत पड्डा ने निभाया है. वह एक शांत और मशहूर लेखिका है. कहानी में सुर और शब्द जब मिलते हैं, तो एक जादुई प्रेम कहानी शुरू होती है. यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हो चुकी है.

 

NATIONAL : गूगल सर्च से नंबर मिलते ही शुरू होती थी ठगी, अलवर पुलिस ने साइबर फ्रॉड को किया गिरफ्तार

0

अलवर पुलिस ने अरबाज खान को गिरफ्तार किया है. वह अयोध्या, उज्जैन जैसे धार्मिक स्थलों पर होटल बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करता था. वह फर्जी वेबसाइट और QR कोड के जरिए लोगों से पैसे मंगवाता और फिर संपर्क तोड़ देता था. आरोपी लोगों को छूट का लालच देकर लाखों की ठगी कर चुका है. पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

देशभर के धार्मिक स्थलों जैसे अयोध्या, उज्जैन, काशी और हरिद्वार घूमने जा रहे श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रूम बुकिंग में ठगी का शिकार होना पड़ रहा है. राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने एक ऐसे साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो प्रमुख धार्मिक स्थलों पर रूम बुक करने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करता था.

गोविंदगढ़ थानाधिकारी बने सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी अरबाज खान पुत्र खुर्शीद खान निवासी बारौली थाना गोविंदगढ़ को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने फर्जी वेबसाइट बनाकर उस पर होटल, जिम, आरो प्लांट आदि की तस्वीरें अपलोड की थीं और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से ग्राहकों को रूम बुकिंग के लिए आकर्षित करता था.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धार्मिक और पर्यटन स्थलों की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को आकर्षक ऑफर और छूट का लालच देता था. वह खुद को होटल का कर्मचारी बताकर पीड़ितों से सिक्योरिटी मनी के रूप में एडवांस भुगतान मांगता था. गूगल पर रूम बुकिंग से संबंधित नंबर सर्च करने वाले यात्री जब इन फर्जी नंबरों पर कॉल करते, तो अरबाज 20 से ज्यादा रूम बुकिंग की बात करता और विश्वास जमाने के लिए QR कोड भेजता.

सहायक पुलिस निरीक्षक हीरा लाल ने बताया कि अरबाज लोगों को यकीन दिलाने के लिए UPI QR कोड का इस्तेमाल करता था, ताकि फ्रॉड की आशंका न हो. लेकिन एक बार पेमेंट मिलने के बाद वह पीड़ित से संपर्क तोड़ देता और बुकिंग से जुड़े सभी नंबर बंद कर देता था. न तो कोई रूम बुक होता था और न ही पैसे वापस मिलते थे.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है, जिसमें ठगी से जुड़ी गतिविधियों के कई सबूत मिले हैं. पुलिस को शक है कि आरोपी के साथ और भी लोग इस गिरोह में शामिल हैं. अब पुलिस इन पहलुओं की जांच में जुटी है कि इससे पहले कितने लोग ठगी के शिकार हो चुके हैं और पूरे देश में इसका नेटवर्क कितना फैला है.

- Advertisement -

News of the Day