Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 498

ENTERTAINMENT : ‘सैयारा’ की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए सुभाष घई, पोस्ट कर बताई मन की बात

मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर सुभाष घई ने अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ की जमकर तारीफ की. रविवार को सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक फोटो शेयर की और टीम की खूब सराहना की .बता दें कि सुभाष घई ने लगभग 60 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हैं. उन्होंने ‘कर्ज’, ‘हीरो’, ‘ताल’ और ‘राम लखन’ जैसी कई हिट फिल्में बनाई हैं, जो अपने समय की क्लासिक फिल्में मानी जाती हैं. ऐसे में उनकी तारीफें मिलना ‘सैयारा’ टीम के लिए काफी मायने रखती है.

सुभाष घई ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जब नई स्टार कास्ट से सजी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है, तो यह फिल्म इंडस्ट्री को कुछ साफ मैसेज देती है कि अच्छी कहानी वाली फिल्मों में जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च न करें, बड़े स्टार्स पर इतना पैसा न लगाएं कि प्रोडक्शन का खर्च बढ़ जाए, स्टार्स की मांगों को सीमित करें और दिखावे वाले मार्केटिंग स्टंट्स पर भी बेवजह खर्च करने से बचें. अगर कहानी अच्छी हो और सही कलाकार हों, तो दर्शक ऐसी फिल्में देखना जरूर पसंद करते हैं.”

सुभाष घई ने आगे लिखा, “मेरी तरफ से आदित्य चोपड़ा और मोहित सूरी को दिल से बधाई, जिन्होंने हिंदी कमर्शियल सिनेमा के मूल सिद्धांतों को सही साबित किया और ‘सैयारा’ जैसी फिल्म का नाम इतिहास में दर्ज करा दिया.”उन्होंने कहा कि एक अच्छा प्रोड्यूसर, प्रतिभाशाली डायरेक्टर, बेहतरीन कहानी, शानदार म्यूजिक, सही कलाकारों का चुनाव, सामान्य बजट और अच्छी शूटिंग ही फिल्म के लिए मायने रखती है. बाकी और कुछ जरूरी नहीं होता.

‘सैयारा’ में अहान पांडे ‘कृष कपूर’ के किरदार में हैं, जो गुस्सैल लेकिन टैलेंटेड सिंगर है. उसकी आवाज में एक अलग एहसास है. एक दिन उसका सामना ‘वाणी बत्रा’ नाम की लड़की से होता है, जिसका किरदार अनीत पड्डा ने निभाया है. वह एक शांत और मशहूर लेखिका है. कहानी में सुर और शब्द जब मिलते हैं, तो एक जादुई प्रेम कहानी शुरू होती है. यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हो चुकी है.

 

NATIONAL : गूगल सर्च से नंबर मिलते ही शुरू होती थी ठगी, अलवर पुलिस ने साइबर फ्रॉड को किया गिरफ्तार

0

अलवर पुलिस ने अरबाज खान को गिरफ्तार किया है. वह अयोध्या, उज्जैन जैसे धार्मिक स्थलों पर होटल बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करता था. वह फर्जी वेबसाइट और QR कोड के जरिए लोगों से पैसे मंगवाता और फिर संपर्क तोड़ देता था. आरोपी लोगों को छूट का लालच देकर लाखों की ठगी कर चुका है. पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

देशभर के धार्मिक स्थलों जैसे अयोध्या, उज्जैन, काशी और हरिद्वार घूमने जा रहे श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रूम बुकिंग में ठगी का शिकार होना पड़ रहा है. राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने एक ऐसे साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो प्रमुख धार्मिक स्थलों पर रूम बुक करने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करता था.

गोविंदगढ़ थानाधिकारी बने सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी अरबाज खान पुत्र खुर्शीद खान निवासी बारौली थाना गोविंदगढ़ को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने फर्जी वेबसाइट बनाकर उस पर होटल, जिम, आरो प्लांट आदि की तस्वीरें अपलोड की थीं और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से ग्राहकों को रूम बुकिंग के लिए आकर्षित करता था.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धार्मिक और पर्यटन स्थलों की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को आकर्षक ऑफर और छूट का लालच देता था. वह खुद को होटल का कर्मचारी बताकर पीड़ितों से सिक्योरिटी मनी के रूप में एडवांस भुगतान मांगता था. गूगल पर रूम बुकिंग से संबंधित नंबर सर्च करने वाले यात्री जब इन फर्जी नंबरों पर कॉल करते, तो अरबाज 20 से ज्यादा रूम बुकिंग की बात करता और विश्वास जमाने के लिए QR कोड भेजता.

सहायक पुलिस निरीक्षक हीरा लाल ने बताया कि अरबाज लोगों को यकीन दिलाने के लिए UPI QR कोड का इस्तेमाल करता था, ताकि फ्रॉड की आशंका न हो. लेकिन एक बार पेमेंट मिलने के बाद वह पीड़ित से संपर्क तोड़ देता और बुकिंग से जुड़े सभी नंबर बंद कर देता था. न तो कोई रूम बुक होता था और न ही पैसे वापस मिलते थे.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है, जिसमें ठगी से जुड़ी गतिविधियों के कई सबूत मिले हैं. पुलिस को शक है कि आरोपी के साथ और भी लोग इस गिरोह में शामिल हैं. अब पुलिस इन पहलुओं की जांच में जुटी है कि इससे पहले कितने लोग ठगी के शिकार हो चुके हैं और पूरे देश में इसका नेटवर्क कितना फैला है.

UP : किडनैपर ने 8 साल के मासूम को मार डाला… 80 लाख की मांगी थी फिरौती, धौलपुर में जमीन में दबा मिला शव

0

उत्तर प्रदेश के आगरा से अगवा किए गए 8 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई. अपहरण करने वाले ने 80 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, लेकिन रकम न मिलने पर मासूम को मार डाला. हत्या के बाद शव को राजस्थान के धौलपुर में जमीन में दफना दिया. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस पूरे मामले में जांच जारी है.

उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद से तीन महीने पहले 8 साल के बच्चे को किडनैप कर लिया गया था. इसके लिए 80 लाख रुपये की फिरौती की डिमांड की गई थी. फिरौती न मिलने पर किडनैपर ने बच्चे की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव धौलपुर में जमीन में दफना दिया. बच्चे का शव धौलपुर के मनियां थाना इलाके में एनएच-44 के किनारे एक गड्ढे में दबा मिला है. इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी.

जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद के रहने वाले विजय प्रताप का 8 साल का बेटा अभय प्रताप तीन महीने पहले लापता हो गया था. विजय प्रताप ने 30 अप्रैल 2025 को बेटे के लापता होने की रिपोर्ट फतेहाबाद थाने में दर्ज कराई थी. कुछ ही दिनों बाद परिजनों के पास फिरौती मांगने के फोन आने लगे. आरोपियों ने बच्चे की रिहाई के बदले 80 लाख रुपये की भारी रकम मांगी. परिजनों द्वारा फिरौती की रकम नहीं दे पाने पर किडनैपर ने मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी.

इस वारदात को अंजाम देने वाला गांव का ही एक युवक निकला, जो परचून की दुकान चलाता है और मृतक के परिवार को जानता था. आरोप है कि उसी ने मासूम को अगवा कर लिया और फिरौती मांगी. जब रकम नहीं मिली तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चे की हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर धौलपुर के मनियां इलाके में दफना दिया.

इस मामले की जांच कर रही यूपी पुलिस को तीन महीने बाद मुखबिर से सुराग मिला, जिसके आधार पर पुलिस धौलपुर पहुंची. मनियां थाना पुलिस की मदद से एनएच-44 किनारे खुदाई करवाई गई तो वहां शव बरामद हुआ. शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.मनियां थाना एसएचओ रामनरेश मीणा ने कहा कि बच्चे के परिजनों को सूचना देकर धौलपुर बुलाया गया है. उनके आने के बाद पोस्टमार्टम और शव की पहचान की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. इस घटना से मासूम के परिवार में मातम पसर गया.

PUNJAB : तरन तारन सीट पर उपचुनाव को लेकर SAD का उम्मीदवार, सुखबीर सिंह बादल ने किसे दिया मौका

0

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने तरन तारन सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया. AAP विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद ये सीट खाली हुई.पंजाब की तरन तारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी दलों की तैयारियां जोर शोर से जारी है. इस बीच शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने तरन तारन उपचुनाव के लिए प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है. तरनतारन विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई है.

‘आप’ के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का पिछले महीने 27 जून को निधन हो गया था, वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और उनका अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था. साल 2022 के चुनाव में कश्मीर सिंह ने अकाली दल के हरमीत सिंह संधू

शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी को मजबूती देने के लिए गुलजार सिंह को इस उपचुनाव का प्रभारी बनाया है. पार्टी को उम्मीद है कि गुलजार सिंह के सियासी अनुभव और जमीनी पकड़ से फायदा पहुंचने वाला है. दूसरी पार्टियों ने भी इस उपचुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. बीजेपी ने इस सीट पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी को इस उपचुनाव को लेकर प्रभारी नियुक्त किया है. साथ ही पूर्व विधायक के.डी. भंडारी और पूर्व विधायक पूर्व विधायक रविकरण सिंह काहलों को सह-प्रभारी बनाया गया है. वहीं, आम आदमी पार्टी भी रणनीति बनाने में जुटी है.

हालांकि अभी तरन तारन सीट पर उपचुनाव को लेकर तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. उम्मीद है कि इलेक्शन कमीशन जल्द ही यहां उपचुनाव की घोषणा करेगा. हाल ही में पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव हुए थे और इस पर आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने जीत दर्ज की. 23 जून को उपचुनाव के परिणाम घोषित किए गए थे. संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भरत भूषण को शिकस्त दी थी. वहीं, बीजेपी के उम्मीदवार जीवन गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे थे.

 

 

NATIONAL : दफ्तर जा रहे युवक की बाइक में छुपा था 6 फीट का जहरीला सांप, अचानक निकला बाहर और फिर…

0

झांसी के सारमऊ गांव में एक युवक उस वक्त दंग रह गया जब उसकी बाइक की सीट के नीचे से करीब 6 फीट लंबा जहरीला सांप बाहर निकल आया. फोन पर बात कर रहे युवक को ग्रामीण ने समय रहते आगाह किया जिससे उसकी जान बच गई और सांप को बाहर निकाला गया, लेकिन जैसे ही वो भागने लगा, एक ग्रामीण ने डंडे से उसे मार डाला.

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते सांपों के बिलों में पानी भर गया है और ऐसे में सांप खुले में निकलकर रिहायशी इलाकों में शरण ले रहे हैं. इसी दौरान झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के सारमऊ गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां एक ज़हरीला सांप मोटरसाइकिल की सीट के नीचे जा छुपा था.

गांव के रहने वाले सौरभ साहू, जो अपनी पढ़ाई से संबंधित कागज़ लेकर पंचायत भवन स्थित जन सेवा केंद्र जा रहे थे, रास्ते में उन्हें फोन कॉल आया. कॉल रिसीव करने के लिए उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की और बात करने लगे, तभी एक 6 फीट लंबा सांप उनकी बाइक की सीट के नीचे जा छुपा. यह नज़ारा सामने से आ रहे ब्रिज किशोर नाम के ग्रामीण ने देखा. उन्होंने तुरंत सौरभ को इस बारे में बताया.

देखते ही देखते गांव के कई लोग वहां इकट्ठा हो गए और सीट हटाकर सांप को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी. काफी मशक्कत के बाद जैसे ही सांप बाहर निकला और झाड़ियों की तरफ भागने लगा, तभी एक युवक ने डंडे से उस पर कई बार वार कर उसकी जान ले ली.ग्रामीण हरिराम साहू ने बताया कि ‘मैं पंचायत भवन कुछ कागज़ बनवाने गया था और लौटते समय कॉल आई तो बाइक खड़ी करके बात कर रहा था. तभी सांप आकर सीट के नीचे घुस गया. ग्रामीणों की मदद से सांप को बाहर निकाला गया, पर उसे मार दिया गया.’

 

MP : मध्य प्रदेश में रील बनाते समय 24 साल का युवक नदी में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

0

मध्य प्रदेश के रीवा के बिछिया घाट पर रील बनाते समय 24 साल का युवक आर्यन खान नदी में बह गया. SDRF की टीम तलाश में जुटी है, लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा.मध्य प्रदेश के रीवा के बिछिया क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम, रील बनाते समय 24 साल का युवक नदी में बह गया. युवक की पहचान आर्यन खान के रूप में हुई है, जो रीवा DSP के सरकारी वाहन चालक का बेटा है.

घटना के बाद से SDRF की टीम उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन देर शाम रेस्क्यू ऑपरेशन अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा. आर्यन दोपहर को बिछिया घाट गया था. वह रील बनाने का शौकीन था. घाट पर मोबाइल से वीडियो शूट करते समय, पैर फिसलने या तेज बहाव के कारण वह नदी में बह गया.आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कराया, लेकिन अभी तक सुराग नहीं लग पाया है. बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कराया.

युवक संभवतः पानी के तेज बहाव में काफी दूर बह गया है. SDRF की टीम नदी में तलाश कर रही है. अंधेरा होने के कारण, शुक्रवार रात सर्च रोक दिया गया, जो आज फिर शुरू किया गया लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है.बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि युवक संभवतः पानी के तेज बहाव में काफी दूर बह गया है. SDRF की टीम नदी में तलाश कर रही है. अंधेरा होने के कारण, शुक्रवार रात सर्च रोक दिया गया था, जो जारी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

SDRF की टीम अपने स्तर से युवक को तलाश करने के लिए जांच शुरू कर दी है. कभी-कभी सोशल मीडिया की दुनिया में लाइक्स और रील्स की होड़ में लोग ऐसा कुछ कर बैठते हैं, जो न सिर्फ उनेहें महंगा पड़ता है बल्किक परिवार वालों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ता है.

 

NATIONAL : लड़की के पीछे पड़ गया कमरूल हक, बोला-मेरा नाम विवेक है… बातों में फंसाकर शादी कर ली, फिर खुला राज

0

लखनऊ में एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर लड़की से शादी रचा ली. यह शादी फर्जी आइडेंटिटी के साथ आर्य समाज मंदिर में की गई. शादी के कुछ समय बाद युवक फरार हो गया. इसके बाद लड़की जब उसके बताए एड्रेस पर उसके घर पहुंची तो उस पर हमला कर जान से मारने की कोशिश की गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू लड़की से शादी कर ली. इसके बाद वह किराए पर रहने लगा. कुछ समय बाद लड़की ने कहा कि अपने घर ले चलो तो युवक बहानेबाजी करने लगा. फिर वह काम के बहाने फरार हो गया और लड़की के कॉल उठाने बंद कर दिए. लड़की जब उसके बताए एड्रेस पर पहुंची तो उस पर जानलेवा हमला किया गया. फिलहाल पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की साल 2017 में ब्लॉक स्तर पर वृद्ध महिलाओं की पेंशन बनवाने का काम करती थी. एक दिन उसके मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को विवेक पुत्र रामपाल बताया. लड़की ने उसे कॉल करने से मना किया, लेकिन फिर भी वह लगातार कॉल करता रहा और लड़की से बातचीत करने लगा.

इसके बाद वह लड़की के घर आया और शादी का प्रस्ताव रखा. लड़की ने अपनी बड़ी बहन और बहनोई को यह बात बताई. आरोपी ने अपना नाम विवेक कुमार रावत बताया और कहा कि वह पिहानी, हरदोई का रहने वाला है. उसने बताया कि वह ट्रैवल एजेंसी में काम करता है. इसके बाद लड़की ने उसकी बातों पर यकीन कर लिया और 2017 में आर्य समाज मंदिर में दोनों की शादी हुई.

DELHI : ‘दवा से नहीं मरा तो करंट दे दो…’, पत्नी ने देवर संग मिलकर पति को मार डाला, चैट से खुला साजिश-अफेयर का राज

0

दिल्ली के द्वारका से ऐसे मामला सामना आया है जिसे जान हर कोई सन्न रह गया. यहां एक महिला ने अपनी पति की हत्या अपने देवर के साथ मिलकर की. पूरी हत्या की साज़िश का सच इंस्टाग्राम चैट के ज़रिए सामने आया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दक्षिण-पूर्व द्वारका में 35 साल के करण देव की हत्या उसकी पत्नी सुष्मिता देवी और भाई राहुल देव ने कर दी. 13 जुलाई को करन संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे. जिसके बाद पुलिस को शक गहराया और कई एंगल से जांच शुरू कर दी.

हत्या का मामला तब और गहराया जब सुष्मिता ने करन के परिवार को सूचना दी थी कि उसे करंट लग गया है और बेहोश हो गया. करण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुष्मिता, राहुल और उसके पिता ने पोस्टमॉर्टम का विरोध किया, जिससे परिवार को शक हुआ और उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की.

करण के छोटे भाई कुनाल को भाभी (सुष्मिता) के मोबाइल में ऐसे चैट्स मिले जिसे देख वो चौंक गया. इन चैट्स ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया. इन चैट में राहुल और सुष्मिता हत्या की प्लानिंग कर रहे थे. चैट में राहुल सुष्मिता को करण को ज्यादा दवा देने और इलेक्ट्रिक शॉक देने की सलाह देता है.

सुष्मिता: देखो दवा खाकर मरने में कितना टाइम लगता है. तीन घंटे हो गए, न उल्टी हो रही है, न पॉटी, कुछ नहीं. मरा भी नहीं है.

राहुल: अगर कुछ और समझ नहीं आ रहा, तो करंट दे दो.

सुष्मिता: कैसे बांधूं उसे करंट देने के लिए?

राहुल: टेप से बांधो.

सुष्मिता: सांस बहुत धीरे चल रही है.

राहुल: जितनी दवा है सब दे दो.

सुष्मिता: मुंह नहीं खुल रहा, पानी डाल सकती हूँ, पर दवा नहीं दे पा रही. तुम आ जाओ, मिलकर कोशिश करते हैं.

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इन चैट्स के सामने आने के बाद सुष्मिता और करण को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है और साथ में ही और सबूत जुटाए जा रहे हैं.

MAHARASHTRA : बैंक मैनेजर ने बैंक में ही की आत्महत्या, सुसाइड नोट में वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप

0

महाराष्ट्र के बारामती में बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक शिवशंकर मित्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव से तंग आकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. साथ ही शव के साथ सुसाइड नोट मिला है.महाराष्ट्र के बारामती में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. बारामती के बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक ने बैंक में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. बैंक में बैंक मैनेजर के शव के साथ एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर और उनके दबाव में सुसाइड करने की बात लिखी है.

बैंक के मुख्य प्रबंधक ने बारामती स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. इस बैंक मैनेजर का नाम शिवशंकर मित्रा (उम्र 52, निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) है.शिवशंकर मित्रा ने 5 दिन पहले बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अनुरोध किया था, क्योंकि वह अतिरिक्त दबाव नहीं झेल पा रहे थे. हालांकि, बैंक के वरिष्ठ प्रबंधन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आखिरकार उन्होंने सुसाइड कर लिया.

सुसाइड नोट में लिखा कि मैं, शिवशंकर मित्रा, मुख्य प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बारामती, बैंक के अतिरिक्त दबाव के कारण सुसाइड कर रहा हूं. मैं बैंक से अनुरोध करता हूं कि वह कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव न डाले. हर कोई अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह जागरूक है और अपना 100 प्रतिशत योगदान देता है.

शिवशंकर मित्रा ने आगे लिखा, मैं पूरी तरह से नशे में नहीं हूं और अपनी स्वतंत्र इच्छा से सुसाइड कर रहा हूं. उसमें मेरे परिवार का कोई दोष नहीं है. किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए. मैं बैंक के भारी दबाव के कारण ही सुसाइड कर रहा हूं.

अपनी पत्नी प्रिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, प्रिया, मुझे माफ कर दो. मुझे माफ कर दो, माही. यह पत्र उन्होंने अपनी पत्नी प्रिया और बेटी माही को लिखा. उन्होंने यह भी इच्छा व्यक्त की कि यदि संभव हो तो वे मेरी आंखें दान कर दें.

BUSINESS : BSNL ने बढ़ाई Jio की टेंशन! अब मात्र इतने रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल, डेली 2GB डेटा और फ्री OTT एक्सेस

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने तीर्थ यात्रियों और बजट में रहने वाले मोबाइल यूज़र्स के लिए एक शानदार और किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है. मात्र 249 रुपये की कीमत वाला यह प्लान खास उन ग्राहकों के लिए है जो दूसरे नेटवर्क से BSNL में पोर्ट हो रहे हैं. यह ऑफर फिलहाल BSNL राजस्थान की ओर से X (पहले ट्विटर) पर आधिकारिक रूप से घोषित किया गया है.

इस प्लान की वैधता 45 दिन की है जिसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, नेशनल रोमिंग, हर दिन 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है. यानी अगर आप यात्रा पर हैं या डेटा और कॉलिंग की चिंता से दूर रहना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है.

BSNL अपने इस प्लान के साथ BiTV ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है जिसमें यूज़र्स को 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और कई पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट फ्री में देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, BSNL अभी पुराने 2G/3G सिम को फ्री में 4G या 5G सिम में अपग्रेड करने की सुविधा भी दे रहा है जिससे यूज़र्स को बेहतर नेटवर्क और तेज़ स्पीड का अनुभव मिल सके.

अगर आप एक ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जो कम दाम में भरपूर डेटा अनलिमिटेड कॉल, OTT एंटरटेनमेंट और देशभर में फ्री रोमिंग जैसी सुविधाएं दे तो BSNL का 249 रुपये वाला यह प्लान एक बेहतरीन विकल्प है. साथ ही, कंपनी के बढ़ते 4G और 5G नेटवर्क के साथ आपको बेहतर स्पीड और कवरेज का भी फायदा मिलेगा.

रिलायंस जियो का यह प्लान पहले 209 रुपये का था लेकिन अब इसकी कीमत 249 रुपये हो गई है. इस प्लान में प्रतिदिन 1GB इंटरनेट डेटा मिलता है. इसके साथ ही इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ अनलिमिटेड SMS भी मिल जाता है. बता दें कि जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. यह प्लान उन यूज़र्स के लिए उपयुक्त है जिन्हें डेली करीब 1 जीबी डेटा की जरूरत होती है और वे अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ उठाना चाहते हैं.

 

- Advertisement -

News of the Day