Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 499

MAHARASHTRA : बैंक मैनेजर ने बैंक में ही की आत्महत्या, सुसाइड नोट में वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप

0

महाराष्ट्र के बारामती में बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक शिवशंकर मित्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव से तंग आकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. साथ ही शव के साथ सुसाइड नोट मिला है.महाराष्ट्र के बारामती में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. बारामती के बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक ने बैंक में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. बैंक में बैंक मैनेजर के शव के साथ एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर और उनके दबाव में सुसाइड करने की बात लिखी है.

बैंक के मुख्य प्रबंधक ने बारामती स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. इस बैंक मैनेजर का नाम शिवशंकर मित्रा (उम्र 52, निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) है.शिवशंकर मित्रा ने 5 दिन पहले बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अनुरोध किया था, क्योंकि वह अतिरिक्त दबाव नहीं झेल पा रहे थे. हालांकि, बैंक के वरिष्ठ प्रबंधन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आखिरकार उन्होंने सुसाइड कर लिया.

सुसाइड नोट में लिखा कि मैं, शिवशंकर मित्रा, मुख्य प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बारामती, बैंक के अतिरिक्त दबाव के कारण सुसाइड कर रहा हूं. मैं बैंक से अनुरोध करता हूं कि वह कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव न डाले. हर कोई अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह जागरूक है और अपना 100 प्रतिशत योगदान देता है.

शिवशंकर मित्रा ने आगे लिखा, मैं पूरी तरह से नशे में नहीं हूं और अपनी स्वतंत्र इच्छा से सुसाइड कर रहा हूं. उसमें मेरे परिवार का कोई दोष नहीं है. किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए. मैं बैंक के भारी दबाव के कारण ही सुसाइड कर रहा हूं.

अपनी पत्नी प्रिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, प्रिया, मुझे माफ कर दो. मुझे माफ कर दो, माही. यह पत्र उन्होंने अपनी पत्नी प्रिया और बेटी माही को लिखा. उन्होंने यह भी इच्छा व्यक्त की कि यदि संभव हो तो वे मेरी आंखें दान कर दें.

BUSINESS : BSNL ने बढ़ाई Jio की टेंशन! अब मात्र इतने रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल, डेली 2GB डेटा और फ्री OTT एक्सेस

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने तीर्थ यात्रियों और बजट में रहने वाले मोबाइल यूज़र्स के लिए एक शानदार और किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है. मात्र 249 रुपये की कीमत वाला यह प्लान खास उन ग्राहकों के लिए है जो दूसरे नेटवर्क से BSNL में पोर्ट हो रहे हैं. यह ऑफर फिलहाल BSNL राजस्थान की ओर से X (पहले ट्विटर) पर आधिकारिक रूप से घोषित किया गया है.

इस प्लान की वैधता 45 दिन की है जिसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, नेशनल रोमिंग, हर दिन 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है. यानी अगर आप यात्रा पर हैं या डेटा और कॉलिंग की चिंता से दूर रहना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है.

BSNL अपने इस प्लान के साथ BiTV ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है जिसमें यूज़र्स को 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और कई पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट फ्री में देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, BSNL अभी पुराने 2G/3G सिम को फ्री में 4G या 5G सिम में अपग्रेड करने की सुविधा भी दे रहा है जिससे यूज़र्स को बेहतर नेटवर्क और तेज़ स्पीड का अनुभव मिल सके.

अगर आप एक ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जो कम दाम में भरपूर डेटा अनलिमिटेड कॉल, OTT एंटरटेनमेंट और देशभर में फ्री रोमिंग जैसी सुविधाएं दे तो BSNL का 249 रुपये वाला यह प्लान एक बेहतरीन विकल्प है. साथ ही, कंपनी के बढ़ते 4G और 5G नेटवर्क के साथ आपको बेहतर स्पीड और कवरेज का भी फायदा मिलेगा.

रिलायंस जियो का यह प्लान पहले 209 रुपये का था लेकिन अब इसकी कीमत 249 रुपये हो गई है. इस प्लान में प्रतिदिन 1GB इंटरनेट डेटा मिलता है. इसके साथ ही इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ अनलिमिटेड SMS भी मिल जाता है. बता दें कि जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. यह प्लान उन यूज़र्स के लिए उपयुक्त है जिन्हें डेली करीब 1 जीबी डेटा की जरूरत होती है और वे अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ उठाना चाहते हैं.

 

ENTERTAINMENT : फायरिंग के 10 दिन बाद रीओपन हुआ कपिल शर्मा का कनाडा वाला कैफे, कॉमेडियन बोले- ‘टीम पर गर्व है’

कपिल शर्मा के कनाडा में हाल ही में खुले कैफे पर फायरिंग हुई थी जिसके बाद से ये बंद था. अब गोलीबारी के 10 दिन ये कैफे पब्लिक के लिए फिर खुल गया है.कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का कनाडा वाला कैफे एक बार फिर ओपन हो गया है. उनके रेस्टोरेंट कैप्स कैफे पर फायरिंग के 10 दिन बाद ये दोबारा खुल गया है जिसकी जानकारी खुद कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए रेस्टोरेंट की टीम की हौसला अफजाई भी की है.

कपिल शर्मा के कैप्स कैफे (कनाडा) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. 19 जुलाई को शेयर किए गए इस पोस्ट में कैफे के दोबारा खुलने की जानकारी है. साथ ही कैफे की टीम ने सभी का शुक्रिया भी अदा किया है.

पोस्ट में लिखा है- कैप्स कैफे, कल फिर से खुल रहा है. हमें आपकी बहुत याद आई और हम आपके लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए सचमुच आभारी हैं. तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए हम अपने दरवाजे फिर से खोल रहे हैं. आपका गर्मजोशी, आराम और देखभाल के साथ वेलकम करने के लिए तैयार. जल्द ही मिलते हैं, सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक.

कपिल शर्मा ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा है- ‘टीम तुम पर गर्व है. प्यार और बेस्ट विशेज.’ कॉमेडियन ने कैप्शन में एक रेड हार्ट इमोजी भी ऐड किया है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.

 

NATIONAL : एक कांवड़ ऐसी भी! डॉक्टर ने बेटी को दी नई जिंदगी तो पिता ने मान लिया भगवान, अब उन्हीं की फोटो लगा ला रहे जल

0

बागपत के बड़ौत निवासी विशाल भारद्वाज बेटी की जान बचाने वाले डॉक्टर के लिए हरिद्वार से 31 लीटर जल लेकर आ रहे हैं. उनके कांवड़ पर शिव नहीं, डॉक्टर की फोटो लगी है.कभी-कभी ज़िंदगी में कोई ऐसा पल आता है, जो इंसान की सोच, आस्था और रास्ता तीनों बदल देता है. कुछ ऐसा ही हुआ बड़ौत कस्बे के रहने वाले विशाल भारद्वाज के साथ. जिनकी नवजात बेटी ज़िंदगी की जंग हारने को थी, लेकिन तभी एक डॉक्टर “भगवान” बनकर आया… और सब कुछ बदल गया.

बागपत के बड़ौत कस्बे के रहने वाले विशाल भारद्वाज की बेटी प्रीमैच्योर होने के कारण जन्म के तुरंत बाद ही गंभीर हालत में पहुंच गई थी. जिसके चलते डॉक्टर्स ने हाथ खड़े कर दिए थे और परिवार ने उम्मीदें छोड़ दी थीं. लेकिन बड़ौत के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉ. अभिनव तोमर ने हार नहीं मानी. उन्होंने न केवल उस नन्हीं जान को बचाया, बल्कि पूरे परिवार को ज़िंदगी की सबसे बड़ी खुशी लौटा दी.

अब उसी डॉक्टर की लंबी उम्र के लिए बेटी के बाप कांवड़ यात्रा कर रहे हैं. बेटी को नई जिंदगी मिलने के बाद विशाल भारद्वाज ने तय किया कि वो अब उस डॉक्टर को सिर्फ डॉक्टर नहीं, भगवान मानेगा. इसी आस्था का प्रमाण है हरिद्वार से उठाई गई 31 लीटर की विशेष कांवड़ पर डॉक्टर अभिनव की तस्वीर लगाई गई है.

कांवड़ पर डॉक्टर की तस्वीर देख हर कोई देखता ही रह जा रहा है और भावुक भी हो जा रहा है. जब विशाल हरिद्वार से बड़ौत के लिए कांवड़ लेकर चले तो राह में कई शिवभक्तों की नजर अनोखी कांवड़ पर पड़ी. जिस पर किसी भगवान की नहीं, एक डॉक्टर की तस्वीर थी. किसी ने पूछा तो विशाल ने मुस्कराकर कहा—ये वो हैं जिन्होंने मेरी बेटी को ज़िंदगी दी.

मेरी बेटी जब पैदा हुई थी तो उसके बचने की उम्मीद नहीं थी. क्योंकि वह समय से पहले ही पैदा हो गई थी. कई डॉक्टरों ने उसके इलाज के लिए हाथ खड़े कर दिए थे. लेकिन डॉ. अभिनव तोमर ने हार नहीं मानी और मेरी बच्ची का इलाज किया. जिससे मेरी बच्ची ठीक हो गई.

विशाल ने बताया कि इस बार डॉक्टर साहब के नाम पर 31 लीटर जल लेकर जा रहा हूं. लेकिन अगले साल 51 लीटर जल लाऊंगा. डॉक्टर साहब के नाम की कांवड़ यात्रा हर साल करूंगा.

NATIONAL : ‘गले लगाने और किस करने की कोशिश…’, पुणे में लॉ स्टूडेंट की शिकायत पर ज्योतिषी गिरफ्तार

0

पुलिस के अनुसार, अखिलेश लक्ष्मण राजगुरु ने छात्रा को यह कहकर अपने ऑफिस बुलाया था कि उसके भाई के लिए उनके पास एक खास तरह का पौधा है. घटना 19 जुलाई की है. जब छात्रा ऑफिस पहुंची, तो आरोपी ने उसे पर्दे के पीछे ले जाकर सिर पर पौधा रखने और मंत्र जाप करने की बात कही. लड़की को शक हुआ और वह जाने लगी, लेकिन लक्ष्मण राजगुरु ने कथित तौर पर उसे पकड़ लिया और जबरन किस करने की कोशिश की.

सहकारनगर पुलिस ने एक स्वघोषित ज्योतिषी को एक 25 साल की लॉ स्टूडेंट को धार्मिक अनुष्ठान के बहाने गले लगाने और किस करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान अखिलेश लक्ष्मण राजगुरु (45) के रूप में हुई है, जो सतारा रोड पर स्थित शंकर महाराज मठ के पास ‘श्री स्वामी समर्थ ज्योतिष कार्यालय’ चलाता है.

पुलिस के अनुसार, अखिलेश लक्ष्मण राजगुरु ने छात्रा को यह कहकर अपने ऑफिस बुलाया था कि उसके भाई के लिए उनके पास एक खास तरह का पौधा है. घटना 19 जुलाई की है. जब छात्रा ऑफिस पहुंची, तो आरोपी ने उसे पर्दे के पीछे ले जाकर सिर पर पौधा रखने और मंत्र जाप करने की बात कही. लड़की को शक हुआ और वह जाने लगी, लेकिन लक्ष्मण राजगुरु ने कथित तौर पर उसे पकड़ लिया और जबरन किस करने की कोशिश की. छात्रा ने उसे धक्का देकर खुद को छुड़ाया और तुरंत अपने भाई और पुलिस को इसकी सूचना दी.

पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने पहले भी अन्य महिलाओं को निशाना बनाया होगा, जो अब तक डर की वजह से सामने नहीं आई हैं. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल गौड़ ने बताया कि आरोपी को ऑफिस पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया और जल्द ही उसे हॉलिडे कोर्ट में पेश किया जाएगा. सहकारनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है.

NATIONAL : प्रेमी के साथ देखा तो उठया खौफनाक कदम ,पति ने मांगा पानी तो पत्नी ने दे दिया जहर मिलाकर

0

फतेहपुर में पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा है. बता दें पत्नी ने अपने ही पति को पानी में जहर मिलाकर पिलाया था. आरोपी पत्नी को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है.

देश में महिलाओं के नए-नए मामले उजागर होने कम नहीं हो रहे हैं, कभी नीला ड्रम तो कभी किसी फ्रीज में पति का शव मिलने की खबरें सामने आ रही है. लेकिन इस बार कुछ अलग ही हुआ जहां यूपी के फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति को जहर देकर मारने का प्रयास किया लेकिन पति समय रहते इलाज मिलने से बच गया.

बता दें पीयूष उर्फ ऋतिक यादव और प्रीति उर्फ सुशीला यादव की शादी दो साल पहले हुई थी. दोनों राधानगर पावर हाउस के पास किराए के मकान में रहते थे. कुछ दिन पहले पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ दबोच लिया था लेकिन दो दिन बाद पति को पत्नी ने पानी में जहर दे दिया.ऋतिक कानपुर में लोडर चालक का काम करता है. सुशीला के आग्रह पर वह उसे कानपुर ले जाकर रहने लगा. 16 जुलाई को ऋतिक जब अचानक घर लौटा, तो उसने सुशीला को किसी अन्य पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा.

इसके बाद ऋतिक चुपचाप सुशीला को लेकर 17 जुलाई को फतेहपुर वापस आ गया. 18 जुलाई को जब ऋतिक ने पानी मांगा, तो सुशीला ने गुस्से में पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया. पानी पीने के बाद ऋतिक की हालत बिगड़ गई.

वहीं पड़ोसियों ने ऋतिक की मां रजनी यादव को मामले की जानकारी दी जिसके बाद रजनी तुरंत मौके पर पहुंचीं और बेटे को निजी अस्पताल ले गईं. समय पर इलाज मिलने से ऋतिक की जान बच गई. घटना के बाद से सुशीला फरार है.

ऋतिक की मां रजनी यादव ने राधानगर थाना प्रभारी को शिकायत दी है. लेकिन पुलिस ने अभी तक न तो मुकदमा दर्ज किया है और न ही आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है. और इस मामले पर जब राधा नगर थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जिसकी जांच पड़ताल चल रही है अभी कुछ कहना संभव नहीं होगा.

 

NATIONAL : गला रेतने की हद तक पहुंचा इंस्टाग्राम का इकतरफा प्यार, चलती स्कूटी पर महिला के रिश्तेदार पर किया जानलेवा हमला

0

महिला अपने पति शिवा के साथ बेंगलुरु के कग्गदासपुरा इलाके में रहती है और जून में कुछ समय के लिए अपने मायके आई थी. तभी कार्तिक उसके घर पहुंचा और परिवार के सामने ही धमकी देने लगा कि वह उससे बात करे और उसका प्रपोजल स्वीकार करे. महिला के पिता ने उसे रोका तो उसने साफ कर दिया कि कार्तिक को वह सिर्फ इंस्टाग्राम से जानती है और वह कोई दोस्त नहीं है.

बेंगलुरु के HAL इलाके में 17 जुलाई को एकतरफा मोहब्बत का हिंसक अंजाम सामने आया. एक युवक ने चलती स्कूटी पर महिला के रिश्तेदार का गला रेतने की कोशिश की. आरोपी की पहचान सेल्वा कार्तिक के रूप में हुई है, जो तमिलनाडु के कृष्णगिरि जिले के उथांगराई कस्बे का निवासी है. बताया जा रहा है कि कार्तिक इंस्टाग्राम पर एक शादीशुदा महिला को देखकर उससे प्यार में पड़ गया था. महिला की ओर से कई बार इनकार करने और चेतावनी देने के बावजूद, वह उसे परेशान करता रहा और यहां तक कि महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दीं.

महिला अपने पति शिवा के साथ बेंगलुरु के कग्गदासपुरा इलाके में रहती है और जून में कुछ समय के लिए अपने मायके आई थी. तभी कार्तिक उसके घर पहुंचा और परिवार के सामने ही धमकी देने लगा कि वह उससे बात करे और उसका प्रपोजल स्वीकार करे. महिला के पिता ने उसे रोका तो उसने साफ कर दिया कि कार्तिक को वह सिर्फ इंस्टाग्राम से जानती है और वह कोई दोस्त नहीं है.

इसके बाद भी कार्तिक ने उसे धमकियां दीं, यहां तक कि यह भी कहा कि अगर वह अपने पति को छोड़कर उससे शादी नहीं करेगी तो वह उसके पिता और रिश्तेदारों को मार डालेगा. डर के चलते परिवार बेंगलुरु लौट गया.17 जुलाई की दोपहर, कार्तिक ने महिला के पिता को फोन कर मल्लेश्वरम स्थित BMTC बस स्टैंड के पास मिलने के लिए बुलाया. पिता अपने भतीजे प्रशांत के साथ स्कूटी पर वहां पहुंचे. कार्तिक ने उन्हें विश्वास में लेकर कहा कि वे तीनों साथ चलकर बातचीत करें. स्कूटी पर प्रशांत बीच में बैठा था और कार्तिक पीछे.

रास्ते में अचानक कार्तिक ने चाकू निकाला और पीछे से प्रशांत का गला रेत दिया. उसने चिल्लाते हुए कहा कि वह दोनों को मार डालेगा और भाग जाएगा. महिला के पिता ने तुरंत स्कूटी रोक दी और कार्तिक के हमले से किसी तरह बच निकले. शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद कार्तिक मौके से चाकू लेकर भाग गया.

प्रशांत को पास के क्लिनिक में प्राथमिक उपचार देने के बाद मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां वह अब ICU में भर्ती है. पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर सेल्वा कार्तिक के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. आरोपी को हिरासत में लिया जा चुका है और उसके मानसिक हालात और अपराध की पूरी सच्चाई जानने के लिए जांच जारी है.

UP : गाजियाबाद के इस KFC में मिलगा अब सिर्फ शाकाहारी खाना, सावन के महीने में बंद रहेगा नॉनवेज

0

यूपी के गाजियाबाद में पिछले दिनों सावन के बीच केएफसी में नॉनवेज को लेकर विवाद हो गया था जो अब शांत होता दिख रहा है. फिलहाल प्रबंधन ने अब शाकाहारी व्यंजन परोसने की बात कही है.गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा इलाके के केएफसी रेस्टोरेंट में इन दिनों सिर्फ शाकाहारी भोजन परोसा जा रहा है. यह बदलाव हाल ही में सावन महीने के दौरान हिंदू रक्षा दल द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद आया है. सावन के मद्देनजर फिलहाल नॉनवेज परोसने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.प्रदर्शनकारियों ने सावन को पवित्र मानते हुए मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी. इस दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्रीराम’ जैसे नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने रेस्टोरेंट के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान जबरदस्ती शटर भी बंद कर दिया गया था.

इस मामले ने जब तूल पकड़ी तो भीड़ ने उग्र प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. वहीं घटना के बाद इंदिरापुरम पुलिस ने संगठन के 8-10 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया. प्रदर्शन के बाद केएफसी प्रबंधन ने फिलहाल अपने इस आउटलेट में मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री बंद कर दी है. मामले के तूल पकड़ने के बाद रेस्टोरेंट के बाहर ‘फिलहाल केवल वेज उपलब्ध’ है लिखे पोस्टर भी लगाए गए हैं. हालांकि प्रबंधन और स्टाफ ने इस विषय पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी. इस कदम से विवाद के थमने के संकेत प्राप्त लग रहे हैं.

फिलहाल विवाद अब पूर तरह से शांत हो चुका है. वहीं रेस्टोरेंट में पहुंचे कुछ ग्राहकों ने पुष्टि की कि उन्हें अब केवल शाकाहारी फूड आइटम ही परोसे जा रहे हैं. कई लोगों ने इस कदम को धार्मिक भावनाओं का सम्मान बताते हुए समर्थन भी किया. केएफसी प्रबंधन की तरफ से विवाद को देखते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया है.

गौरतलब है कि वसुंधरा क्षेत्र में सावन के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम और कांवड़ यात्रा से जुड़ी गतिविधियां होती हैं, ऐसे में क्षेत्रीय भावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. नॉनवेज परोसे जाने के खिलाफ कई संगठन सड़क पर आ गए थे और रेस्टोरेंट के बाहर जोरदार गुस्सा दिखाया था.

NATIONAL : ‘हुसैनियत ताजिए में नहीं, इंसानियत में है’, CM योगी के बयान का सूफी कशिश वारसी ने किया समर्थन

0

कशिश वारसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को तथ्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके पास खूफिया तंत्र और आंकड़े होंगे, तभी उन्होंने यह बात कही होगी. उन्होंने सभी से भाईचारे की अपील की.

भारतीय सूफी फाउंडेशन के अध्यक्ष सूफी कशिश वारसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया है.सूफी कशिश वारसी ने ऊंचे ताजिया बनाने की परंपरा पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे हुसैनियत (इमाम हुसैन की शिक्षाओं) का क्या प्रमाण मिलता है? उन्होंने जोर देकर कहा कि इस्लाम अमन, मोहब्बत और भाईचारे का मजहब है, और ऊंचे ताजिया बनाने से पेड़ कटना, बिजली के तार टूटना या किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना इसकी भावना के खिलाफ है.

सूफी कशिश वारसी ने कहा कि ऊंचा ताजिया बनाने से कौन सी हुसैनियत झलकती है? क्या इसके लिए पेड़ काटे जाएं, तार टूटें, और लोगों की जान जाए? इस साल बिजली के तारों से टकराने से तीन लोगों की मौत हुई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ताजिया 10 फीट से नीचे ही होने चाहिए, जिसमें केवल इमाम हुसैन के रोए के नक्शे बनाए जाएं. वारसी ने सुझाव दिया कि गम-ए-हुसैन मनाने के लिए लंगर और शर्बत बांटना बेहतर विकल्प है, जो इस्लाम की सच्ची भावना को दर्शाता है.

वहीं कशिश वारसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को तथ्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके पास खूफिया तंत्र और आंकड़े होंगे, तभी उन्होंने यह बात कही होगी. इतने बड़े पद पर बैठा व्यक्ति बिना सबूत के कुछ नहीं कहता. वारसी ने जोर देकर कहा कि सरकार की मंशा कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है, जिससे सामाजिक सौहार्द बना रहे.

यही नहीं कांवड़ यात्रा को लेकर वारसी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व इस पवित्र आयोजन का दुरुपयोग कर सरकार और हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं. उन्होंने हिंदू धर्मगुरुओं से अपील की कि वे ऐसे लोगों का चेहरा बेनकाब करें. अगर ये लोग हिंदू हैं, तो यह प्रदेश सरकार और देश के खिलाफ नाकाम साजिश है. इसका मकसद एक धर्म को बदनाम करना और अशांति फैलाना है.

कशिश वारसी ने कहा कि मुहर्रम और कांवड़ यात्रा दोनों ही आस्था के प्रतीक हैं, लेकिन इन्हें शांति और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए. वारसी ने सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की, ताकि भविष्य में किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.

 

UP : मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करते नजर आए CM योगी आदित्यनाथ…..

0

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा हमें ध्यान में रखना होगा कि जहां उत्साह और उमंग है, श्रद्धा और भक्ति है, उसको भंग करने के लिए कुछ तत्व लगातार प्रयास कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की और इससे पहले सीएम योगी ने चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग और मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग का हवाई निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि मैं हरिद्वार से पावन गंगा जल लेकर आने वाले सभी शिव भक्तों का स्वागत करता हूं, सरकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की है.

सीएम योगी ने कहा किसी श्रद्धालु को कष्ट ना हो, सुरक्षा से जुड़ा हुआ कोई मुद्दा ना बने, यातायात की समस्या का सामना ना करना पड़े, इसके लिए जहां पुख्ता व्यवस्था की गई . वहीं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पंड़ाल लगाकर उनके स्वागत के लिए व्यवस्था की गई है. यह उनकी श्रद्धा को सम्मान देने का प्रयास है.

सीएम योगी ने कहा हमें ध्यान में रखना होगा कि जहां उत्साह और उमंग है, श्रद्धा और भक्ति है, उसको भंग करने के लिए कुछ तत्व लगातार प्रयास कर रहे हैं. ऐसे तत्वों द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा को बदनाम किया जाए. यह हर कांवड़ संघ का दायित्व बनता है कि वे किसी भी ऐसे तत्व को, जो भगवान शिव की इस पावन यात्रा को बदनाम करने का प्रयास करके, उपद्रवी के बेस में छिपे हुए हैं उन्हें बेनकाब करें और प्रशासन को तत्काल इसकी सूचना दें.”

सीएम योगी ने कहा कि हमें ध्यान रखना होगा की इस उत्साह और उमंग में कोई खलल न पड़ने दें. कई तत्व ऐसे भी हैं जो कांवड़ यात्रा को बदनाम कर रहे हैं इन उपद्रवियों को बेनकाब करना चाहिए और इनको कांवड़ियों से दूर करना चाहिए. भगवान शिव लोकमंगल के देवता हैं, इसकी श्रद्धा बनी रहनी चाहिए. इसके द्वारा किसी को तकलीफ नहीं होनी चाहिए यह भी हमारा दायित्य्व बनता है.

- Advertisement -

News of the Day