Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 500

UP : मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करते नजर आए CM योगी आदित्यनाथ…..

0

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा हमें ध्यान में रखना होगा कि जहां उत्साह और उमंग है, श्रद्धा और भक्ति है, उसको भंग करने के लिए कुछ तत्व लगातार प्रयास कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की और इससे पहले सीएम योगी ने चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग और मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग का हवाई निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि मैं हरिद्वार से पावन गंगा जल लेकर आने वाले सभी शिव भक्तों का स्वागत करता हूं, सरकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की है.

सीएम योगी ने कहा किसी श्रद्धालु को कष्ट ना हो, सुरक्षा से जुड़ा हुआ कोई मुद्दा ना बने, यातायात की समस्या का सामना ना करना पड़े, इसके लिए जहां पुख्ता व्यवस्था की गई . वहीं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पंड़ाल लगाकर उनके स्वागत के लिए व्यवस्था की गई है. यह उनकी श्रद्धा को सम्मान देने का प्रयास है.

सीएम योगी ने कहा हमें ध्यान में रखना होगा कि जहां उत्साह और उमंग है, श्रद्धा और भक्ति है, उसको भंग करने के लिए कुछ तत्व लगातार प्रयास कर रहे हैं. ऐसे तत्वों द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा को बदनाम किया जाए. यह हर कांवड़ संघ का दायित्व बनता है कि वे किसी भी ऐसे तत्व को, जो भगवान शिव की इस पावन यात्रा को बदनाम करने का प्रयास करके, उपद्रवी के बेस में छिपे हुए हैं उन्हें बेनकाब करें और प्रशासन को तत्काल इसकी सूचना दें.”

सीएम योगी ने कहा कि हमें ध्यान रखना होगा की इस उत्साह और उमंग में कोई खलल न पड़ने दें. कई तत्व ऐसे भी हैं जो कांवड़ यात्रा को बदनाम कर रहे हैं इन उपद्रवियों को बेनकाब करना चाहिए और इनको कांवड़ियों से दूर करना चाहिए. भगवान शिव लोकमंगल के देवता हैं, इसकी श्रद्धा बनी रहनी चाहिए. इसके द्वारा किसी को तकलीफ नहीं होनी चाहिए यह भी हमारा दायित्य्व बनता है.

UP : लश्कर की फंडिंग से चल रहा था आगरा का धर्मांतरण नेटवर्क… ISIS स्टाइल में लड़कियों का ब्रेनवॉश कर रचाई जा रही थी साजिश

0

आगरा में पकड़े गए धर्मांतरण गिरोह की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जांच-पड़ताल में सामने आया है कि यह गैंग लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था, जो आईएसआईएस के पैटर्न पर काम कर रहा था. विदेशों से मिलने वाली फंडिंग के जरिए भारत में लव जिहाद और ब्रेनवॉश कर लड़कियों को कट्टरता की ओर धकेला जा रहा था.

उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आए धर्मांतरण गैंग की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. इस गैंग का संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से था और इसका संचालन इंटरनेशनल फंडिंग से हो रहा था. जांच एजेंसियों के मुताबिक, लश्कर से जुड़ी फंडिंग को यूएई, कनाडा, लंदन और अमेरिका के रूट से डायवर्ट कर भारत भेजा जाता था. इसी पैसे से देशभर में धर्मांतरण और लड़कियों का ब्रेनवाश करने का नेटवर्क खड़ा किया गया था.

गैंग की फाइनेंस गोवा की रहने वाली आयशा उर्फ एसबी कृष्णा थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आयशा विदेश से आने वाली फंडिंग को देशभर में बांटने का काम करती थी. जांच में सामने आया है कि कनाडा में बैठा सैयद दाउद अहमद फंडिंग को डायरेक्ट भारत में आयशा के खातों में भेजता था. आयशा का पति शेखर राय उर्फ हसन अली कोलकाता में बैठकर काम करता था, वह गैंग का लीगल एडवाइजर था. वह भी अरेस्ट हो चुका है. वह धर्मांतरण से जुड़े कानूनी दस्तावेज तैयार करवाने और कागजी कार्रवाई पूरी करने का जिम्मा संभालता था.

इस नेटवर्क का सबसे खतरनाक चेहरा था अब्दुल रहमान कुरैशी, जो आगरा का रहने वाला है. कुरैशी यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवाश करता था. इस्लामिक शिक्षा के नाम पर वह लड़कियों को कट्टरता की ओर ले जाता और फिर जिहादी विचारधारा से जोड़ता था. इसी गिरोह में कोलकाता से पकड़ा गया ओसामा भी अहम भूमिका निभाता था. दोनों मिलकर लड़कियों को मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ते और उनके परिजनों से दूरी बनाने के लिए उकसाते थे.

दिल्ली से गिरफ्तार किया गया मुस्तफा उर्फ मनोज इस नेटवर्क का लॉजिस्टिक मैनेजर था. वह लड़कियों के लिए फर्जी नाम-पते पर प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड का इंतजाम करता था, ताकि उनका लोकेशन ट्रेस न हो सके.

ब्रेनवाश की गई लड़कियों को पहले दिल्ली लाया जाता था और फिर बस के जरिए अगले ठिकानों तक पहुंचाया जाता था. ट्रेन का इस्तेमाल इसलिए नहीं किया जाता था, क्योंकि उसमें लोकेशन ट्रेस होने का खतरा रहता था. दिल्ली पहुंचने के बाद लड़कियों को उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भेज दिया जाता था. पूरी गैंग का कामकाज आईएसआईएस के पैटर्न पर संचालित हो रहा था. एजेंसियों का दावा है कि इस नेटवर्क के जरिए देशभर में लव जिहाद और धर्मांतरण का जाल फैलाया गया. जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के हर लिंक को खंगालने में जुटी हैं.

ENTERTAINMENT : ‘बहुत प्यार करती हूं…’, शादीशुदा खेसारी संग रिश्ते पर पवन सिंह के फैंस ने उठाए सवाल, आकांक्षा ने दिया जवाब

खेसारी लाल यादव शादीशुदा हैं, इसके बावजूद आकांक्षा और उन्हें कई बार जिम में साथ वर्कआउट करते या फिर कभी कोजी पोज में देखा गया है. इनके क्लोज बॉन्ड को लेकर ना सिर्फ खेसारी के फैंस बल्कि पावर स्टार पवन सिंह के फैंस भी तरह-तरह की बातें करते हैं.

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकीं आकांक्षा पुरी इन दिनों अपने और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ अफेयर की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों कई हिट म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. इसी वजह से अक्सर दोनों के बीच गहरी दोस्ती और अफेयर की चर्चाएं होती रहती हैं.

गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव शादीशुदा हैं, इसके बावजूद दोनों को कई बार जिम में साथ वर्कआउट करते या फिर कभी कोजी पोज में देखा गया है. इनके क्लोज बॉन्ड को लेकर ना सिर्फ खेसारी के फैंस बल्कि पावर स्टार पवन सिंह के फैंस भी तरह-तरह की बातें करते हैं. सोशल मीडिया पर कई बार दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें उड़ती रहती हैं.

इन्हीं चर्चाओं पर खुद आकांक्षा पुरी ने अपनी बात रखी है. आकांक्षा ने टेली टॉक इंडिया से बातचीत में साफ शब्दों में कहा कि- खेसारी मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं, मेरे दिल के बहुत करीब हैं और हमेशा रहेंगे. किसी के भी फैंस कुछ भी बोलें मुझे उससे कोई लेना देना नहीं है. एक आर्टिस्ट होने के नाते मैं दूसरे आर्टिस्ट की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं. और जहां दोस्ती की बात आती है उनके साथ रिश्ता सिर्फ मेरे काम का नहीं उससे बहुत पहले से है.

आकांक्षा ने अपना इज्जत से भरा प्यार कुबूल करते हुए कहा कि- ये रिश्ता हमेशा रहेगा और दोस्तों में तो मजाक-मस्ती चलती है. उनके (पवन सिंह) के फैंस क्या बोलते हैं, उनकी मर्जी है. लेकिन खेसारी जी से मैं बहुत प्यार करती हूं, एक आर्टिस्ट के तौर पर और हमेशा करूंगी. वो मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं. आकांक्षा के इस बयान से साफ है कि उनके और खेसारी लाल यादव के बीच गहरी दोस्ती है जो अफवाहों से ऊपर है. आकांक्षा ने बिना झिझक अपने दिल की बात सबके सामने रख दी और साफ किया कि उनके लिए रिश्ते की नींव रिस्पेक्ट और दोस्ती पर टिकी है.

बता दें, आकांक्षा और खेसारी ने सरसों के तेलवा, अहिरान, बदनाम तेहरा से, लोहा गरम, जान मरता जैसे सुपरहिट गानें दिए हैं. आकांक्षा इससे पहले बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जहां वो जैद हदीद संग लिपलॉक को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं.

GUJARAT : गुजरात के अहमदाबाद में एक परिवार के 5 सदस्यों ने जहरीला पदार्थ पीकर की आत्महत्या

0

अहमदाबाद ग्रामीण इलाके में एक परिवार के 5 सदस्यों ने जहरीला पदार्थ पीकर सुसाइड कर लिया. पुलिस ने बताया कि ये परिवार मूल रूप से धोलका का रहने वाला था. अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है. मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है.

गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण इलाके में रविवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली. मृतक को में महिला समेत तीन बच्चे भी शामिल हैं. परिवार के आत्महत्या करने की खबर से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.

पुलिस ने बताया कि रविवार को अहमदाबाद ग्रामीण इलाके के बावला में किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 34 वर्षीय विपुल कांजी वाघेला, उनकी पत्नी 26 वर्षीय सोनल, उनकी दो बेटियां (11 और 5 वर्ष) और उनका 8 वर्षीय 8 बेटे के रूप में हुई है.

पुलिस का कहना है कि ये परिवार मूल रूप से धोलका का रहने वाला था. अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है. हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.SP ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार ने जहरीला पदार्थ पीकर सुसाइड कर लिया, लेकिन इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

 

NATIONAL : स्वास्थ्य मंत्री के बेटे का भौकाल, बॉडीगार्ड के साथ किया अस्पताल का निरीक्षण, मचा बवाल

0

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक बार फिर सियासी विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. जिसको लेकर प्रदेश में बवाल मचा हुआ है. दरअसल उनके बेटे का अस्पताल में निरीक्षण का एक वीडियो सामने आया है.

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक बार फिर सियासी विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. जिसको लेकर प्रदेश में बवाल मचा हुआ है. दरअसल उनके बेटे कृष अंसारी का एक इंस्टाग्राम रील रांची के पारस अस्पताल का ‘निरीक्षण’ करते वायरल हो रहा है. वीडियो में कृष के साथ एक बॉडीगार्ड और उनके कुछ दोस्त भी दिख रहे हैं.

वीडियो में वे मरीजों से बातचीत करते हैं और उनकी समस्याएं सुनते दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं, वायरल रील में कृष अंसारी को रांची स्थित मंत्री आवास में आम लोगों की समस्याएं सुनते हुए भी दिखाया गया है. इस रील के सोशल मीडिया पर सामने आते ही सियासी हलचल मच गई.विपक्ष ने सवाल खड़ा करते हुए पूछा है कि मंत्री का बेटा किस अधिकार से अस्पतालों का निरीक्षण कर रहा है? हालांकि विवाद बढ़ता देख कृष अंसारी ने वह पोस्ट इंस्टाग्राम से हटा दिया है. मामले पर सफाई देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कृष अंसारी ने किसी भी तरह का गलत कार्य नहीं किया.

मंत्री ने बताया कि कृष अपने एक शिक्षक की तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में मिलने गया था. वहां कुछ आदिवासी मरीज भी थे, जिनकी मदद करने के उद्देश्य से वह वहां रुका. मंत्री ने कहा कि इसमें भलाई का काम हुआ है, इसमें कोई गलती नहीं. बीजेपी जानबूझकर इस मुद्दे को तूल दे रही है.

अगर कोई मदद करता है तो उसकी तारीफ होनी चाहिए, आलोचना नहीं. फिलहाल बीजेपी ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है. पार्टी नेताओं का कहना है कि संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री के बेटे को इस तरह सरकारी संस्थानों का निरीक्षण करने का अधिकार नहीं है. यह न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन है बल्कि सत्ता के दुरुपयोग का भी मामला बनता है.

PUNJAB : कनाडा में बसाने का झांसा… वीडियो कॉल पर सगाई, फिर करोड़ों की ठगी… मां-बेटी गैंग का भंडाफोड़, एक गलत मैसेज से खुला राज

0

कनाडा से वीडियो कॉल, सामने बात करती लड़की… और शादी के लिए इंगेजमेंट!… सपनों में खोए पंजाब के कई परिवारों को क्या पता था कि ये महज एक स्क्रिप्टेड जाल है. खन्ना में मां-बेटी की इस ठगी का पर्दाफाश तब हुआ, जब एक गलत भेजा गया वॉट्सऐप मैसेज ठगी का सबूत बन गया. शादी और विदेश में बसाने का सपना दिखाकर सात से ज्यादा युवकों को निशाना बनाया गया.

 

पंजाब के खन्ना में हैरान करने वाला ठगी का मामला सामने आया है. यहां मां-बेटी ने मिलकर कनाडा में शादी और वहां बसाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की. आरोपी महिला सुखदर्शन कौर और उसकी कनाडा में रह रही बेटी हरप्रीत कौर उर्फ हैरी ने युवकों को कनाडा में बसने का सपना दिखाया था. पुलिस की जांच में अब तक सात से ज्यादा युवकों से ठगी की बात सामने आई है.

डीएसपी हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि इस गिरोह का काम करने का तरीका बेहद शातिराना था. कनाडा में बैठी हरप्रीत कौर वीडियो कॉल्स, सोशल मीडिया और फर्जी दस्तावेजों के जरिए युवकों से संपर्क करती थी. वीडियो कॉल पर वह डायरेक्ट लड़कों से बात करती थी, उनकी फैमिली से मिलती थी और खुद को कनाडा में सफल कारोबारी बताकर भरोसा जीत लेती थी.

एक बार जब युवकों और उनके परिवारों को यकीन हो जाता, तो हरप्रीत और उसकी मां सुखदर्शन कौर शादी और कनाडा भेजने के नाम पर मोटी रकम वसूल लेती थीं. सगाई के फर्जी दस्तावेज तक तैयार कराए जाते थे.हालांकि, इस गिरोह की पोल तब खुली, जब एक गलती से किसी युवक को वॉट्सऐप पर ऐसा मैसेज भेजा गया, जिसमें इसी तरह किसी अन्य युवक से पैसे वसूलने की बातचीत हो रही थी. युवक ने जब उस मैसेज को जांचा-परखा, तो उसे ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद शिकायत दर्ज कराई. केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई और सुखदर्शन कौर, उसके बेटे मनप्रीत सिंह और एक सहयोगी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, कनाडा में बैठी मुख्य आरोपी हरप्रीत कौर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द उसे इंटरपोल के जरिए गिरफ्तार कर भारत लाने की कोशिश की जाएगी. आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए दस्तावेज, फर्जी वीजा फॉर्म और पैसों के ट्रांजेक्शन से जुड़े सबूत बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों को निशाना बनाया है और ठगी की कुल रकम कितनी है.

NATIONAL : डॉक्टरों ने सर्जरी कर मरीज के पेट से निकाला 10.6 किलो का ट्यूमर, सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल

0

सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने आठ महीने से परेशान मरीज के पेट से 10.6 किलो वजनी GIST ट्यूमर को निकाला है. इस ऑपरेशन में कई विभागों की टीमों ने मिलकर काम किया. मरीज की हालत अब बेहतर है और रिकवरी चल रही है.

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने एक सर्जरी कर 10.6 किलो वजनी Gastrointestinal Stromal Tumor (GIST) को निकालने में सफलता हासिल की है. यह ट्यूमर पिछले आठ महीनों से मरीज के शरीर में मौजूद था और पूरे पेट में फैला हुआ था.यह बड़ा ट्यूमर पेट के सभी हिस्सों में फैला था और दोनों तरफ की एक्सटर्नल इलिएक वेसल्स को अपनी चपेट में ले चुका था, जिससे मरीज को राइट hydronephrosis हो गई थी. यह एक मुश्किल केस था जिसमें सर्जरी करना काफी चुनौती भरा रहा.

इस सर्जरी का नेतृत्व डॉक्टर शिवानी बी. परुथी ने किया और यह पूरी प्रक्रिया डायरेक्टर डॉक्टर संदीप बंसल, डॉक्टर चारु भांबा (MS), HOD डॉक्टर कविता, और HOD सर्जरी डॉक्टर आरके चेजारा के मार्गदर्शन में की गई.

ट्यूमर का साइज इतना बड़ा था कि इसे हटाना बेहद मुश्किल था क्योंकि यह कई अंगों, ओमेंटम और बेल्डर डोम से जुड़ा हुआ था. इसके बावजूद पूरी टीम ने आपसी तालमेल से उस ट्यूमर को मरीजे के पेट से निकाला.डॉक्टर संदीप बंसल ने इस सफलता पर कहा, “यह उपलब्धि हमारे अस्पताल में मेडिकल अडवांसमेंट का प्रतीक है. इतने बड़े GIST ट्यूमर को हटाना टीमवर्क और समर्पण का नतीजा है. हम इस तरह की जटिल सर्जरी में लगातार आगे बढ़ते रहेंगे.”

Interstitial Cells of Cajal (ICC) से पैदा होने वाले GIST ट्यूमर दुर्लभ होते हैं, जो पाचन तंत्र की संयोजी ऊतकों में पनपते हैं. सफल सर्जरी के बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई है और अब मेडिकल ऑन्कोलॉजी टीम उनकी रिकवरी पर नजर रख रही है.

NATIONAL : एक भाई गवर्नमेंट जॉब में, दूसरा विदेश में… दोनों ने एक ही लड़की से की शादी… क्या है बहुपति प्रथा, जिसे हिमाचल में मिला है कानूनी दर्जा

0

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक लड़की ने दो सगे भाइयों से एक साथ शादी की है. एक भाई सरकारी नौकरी में है, जबकि दूसरा विदेश में काम करता है. इस अनोखी शादी के जरिए एक बार फिर हिमाचल की पारंपरिक बहुपति प्रथा चर्चा में आ गई है, जिसे सामाजिक और कानूनी मान्यता मिली हुई है. जानिए पूरी कहानी.

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी हुई है. यहां दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की से एक साथ शादी रचाई है. दोनों शिक्षित परिवार से हैं. एक सरकारी नौकरी करता है तो दूसरा भाई विदेश में कमाता है. यहां ये शादी बहुपति प्रथा (Polyandry System) के तहत हुई, जो काफी पुरानी परंपरा है. इस परंपरा को हिमाचल में कानूनी मान्यता है और समाज भी समर्थन करता है.

दरअसल, यह शादी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के थिंडो खानदान में हुई है. यहां कुन्हट गांव की रहने वाली लड़की के साथ 12 से 14 जुलाई के बीच दो सगे भाइयों ने विधिवत शादी रचाई. इस शादी में दूल्हा दुल्हन के परिजनों के साथ गांववाले धूमधाम से शामिल हुए. दोनों दूल्हे शिक्षित हैं. इनमें एक भाई हिमाचल प्रदेश के के जल शक्ति विभाग में सरकारी नौकरी करता है, जबकि दूसरा भाई विदेश में काम करता है.

बहुपति प्रथा हिमाचल के सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में प्रचलित है, जिसे ‘उजला पक्ष’ भी कहा जाता है. इस परंपरा के पीछे संयुक्त परिवार को बचाए रखने और संपत्ति के बंटवारे से बचने की सोच रहती है. यहां के लोगों का मानना है कि एक ही महिला से भाइयों का विवाह कराने से पारिवारिक संपत्ति बंटती नहीं है और परिवार भी एकजुट बना रहता है. यही कारण है कि यहां की स्थानीय आबादी इसे पारंपरिक व्यवस्था मानती है.

बहुपति प्रथा को हिमाचल प्रदेश में कानूनी मान्यता भी प्राप्त है. यहां के लोग इस प्रथा को अपनी सांस्कृतिक पहचान और पारिवारिक मजबूती का हिस्सा मानते हैं. गांव के बुजुर्गों का मानना है कि नई पीढ़ी इस परंपरा को भूल रही थी, लेकिन इस तरह की शादी से पुरानी रीति-रिवाजों को जीवित रखने की कोशिश की जा रही है.

इस अनूठी प्रथा के बारे में यहां के लोगों का कहना है कि पहाड़ी समाज में पलायन रोकने और संयुक्त परिवार की भावना को मजबूत करने के लिए यह व्यवस्था आज भी प्रासंगिक है. इस परंपरा को आज भी हिमाचल का समाज सहजता से स्वीकार करता है. सिरमौर के इस ताजा मामले ने बहुपति प्रथा को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.

 

UP: महिला की शराबी पति से हुई लड़ाई… पीट-पीटकर कर दी हत्या

0

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक महिला ने अपने शराबी पति की हत्या कर दी. बताया जाता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक महिला ने अपने शराबी पति की हत्या कर दी. बताया जाता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.अधिकारी ने बताया कि महिला ने शराब पीने की आदत के चलते अपने पति की डंडे से पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार यह घटना पडरौना इलाके में हुई और मृतक की पहचान लालचंद (40) के रूप में हुई है, जो शराब पीने का आदी था.

शराब पीने को लेकर लालचंद और उसकी पत्नी किरण के बीच विवाद हो गया था. जिसके बाद किरण ने लालचंद पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. थाना प्रभारी (एसएचओ) हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.फिलहाल आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है. पड़ोसियों ने बताया कि महिला का पति शराब पीने का आदि था. जिसको लेकर उसकी पत्नी से लड़ाई होती थी. दोनों के बीच शनिवार को भी विवाद हुआ था. जिसके बाद पत्नी ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली.

NATIONAL : क्या शरद पवार और अजित पवार की NCP का भी होने वाला है विलय? इस बड़े नेता का आया बयान

0

महाराष्ट्र में करीब 2 दशक बाद ठाकरे भाई साथ आते दिख रहे हैं. इस बीच अचानक ये कयास भी लगने लगे कि चाचा-भतीजा, यानी शरद पवार और अजित पवार भी सुलह कर सकते हैं. इन अटकलों के बाद से महाराष्ट्र का सियासी पारा बेहद हाई हो गया था. हालांकि, अब सुनील तटकरे के बयान से सभी अटकलों पर विराम लग गया है.

 दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मर्जर को लेकर एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने क्लियर कर दिया कि दोनों एनसीपी के बीच कहीं कोई चर्चा नहीं हो रही है. ऐसी कोई बातचीत नहीं चल रही.”

‘BJP से चर्चा के बिना नहीं होगी कोई बात’

अजित पवार के नेता सुनील तटकरे ने दावा किया, “अब हम एनडीए (महायुति) में हैं और यहीं रहने का संकल्प ले चुके हैं. एनडीए में हमारी भागीदारी स्पष्ट है. आज कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन अगर ऐसा कोई मुद्दा है, तो हम बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से इस पर चर्चा करेंगे और उसके बाद ही निर्णय होगा.”

कई बार एकसाथ दिखे चाचा भतीजे
बता दें, शरद पवार और अजित पवार की समय-समय पर मुलाकातें होती रहती हैं लेकिन कभी विलय की चर्चा ने ज्यादा जोर नहीं पकड़ा. पारिवारिक समारोह या फिर किसी राजनीतिक कार्यक्रम में दोनों नेता एक फ्रेम मे और एक मंच पर भी दिख जाते हैं. हालांकि, अविभाजित एनसीपी के दोबारा उसी रूप में वापस आने की संभावनाएं कम ही हैं.

दो साल से अलग हैं शरद-अजित पवार
शरद पवार लंबे समय तक कांग्रेस का हिस्सा रहे और फिर साल 1999 में उन्होंने 10 जून को अपनी नई पार्टी बना ली. इस साल 10 जून को स्थापना दिवस समारोह भी मनाया गया था. दोनों अजित पवार और शरद पवार गुट ने समारोह के लिए पुणे को ही चुना था.

हालांकि, 1999 से चाचा के साथ रहने के बाद साल 2023 की जुलाई में अजित पवार ने उनसे अलग होने का तय किया और महायुति का हिस्सा बन गए. चाचा से बगावत और बीजेपी का साथ देने के बाद अजित पवार की पार्टी को असली एनसीपी की मान्यता दी गई.

- Advertisement -

News of the Day