Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 501

NATIONAL : बिहार के गयाजी में डॉक्टर को मारी गोली, बाइक से पहुंचे थे 3 बदमाश, क्या है मामला?

0

गयाजी जिले के शेरघाटी स्थित शेखपुरा मोहल्ले में बदमाशों ने डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद को गोली मार दी. गोली लगने से तपेश्वर प्रसाद घायल हो गए. इलाज के लिए तुरंत लोग उन्हें लेकर शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए यहां से बेहतर इलाज के लिए गयाजी के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना के बाद मौके पर शेरघाटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. घटना सुबह की बताई जा रही है. मौके पर शेरघाटी थानाध्यक्ष अजीत कुमार, शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह आदि पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. घटनास्थल से पुलिस को एक लोडेड पिस्टल मिली है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

दो गोली मिस… तीसरी लगी

चश्मदीद स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे. दनादन उन लोगों ने गोली चलाई. दो गोली मिस हो गई और तीसरी गोली डॉक्टर के जबड़े में लग गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने अपराधियों को खदेड़ा. ईंट-पत्थर चलाने लगे लेकिन, अपराधी भागने में सफल रहे. बताया जा रहा है कि डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद अपने गार्डेन से अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने गोली मारी है.

अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा

इस संबंध में शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना शनिवार सुबह की है. तीन अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. डॉक्टर के जबड़े में गोली लगी है. डॉक्टर की स्थिति सामान्य है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डॉक्टर का बेटे से संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद

बताया जा रहा है कि डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद का अपने बेटे शशि रंजन से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. शशि रंजन भी खुद डॉक्टर हैं. ऐसे में घटना के पीछे क्या कुछ वजह है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. जांच के बाद ही साफ हो सकेगा.

BUSINESS : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बिगड़ा शेयर बाजार का मूड

0

शेयर मार्केट के लिए आज हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन नेगेटिव रहा. शुक्रवार को कारोबारी सेशन की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई. बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70 अंक या 0.08 परसेंट के नुकसान के साथ 82,190 पर खुला, जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 13 अंक या 0.05 परसेंट फिसलकर 25,099 पर आ गया.

निवेशकों में सतर्कता का माहौल
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने से पहले निवेशक सतर्कता कर रूख अपनाए हुए हैं. साथ ही निवेशकों के रडार पर एक्सिस बैंक, विप्रो और LTIMindtree जैसी कंपनियां भी हैं, जिन्होंने FY26 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है. इन कंपनियों के शेयर पर निवेशक नजरें गड़ाए हुए हैं. मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स भी अब मंदी के दौर में एंट्री ले चुका है. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमशः 0.05 परसेंट और 0.02परसेंट की गिरावट दर्ज की गई.

कैसा रहा ग्लोबल मार्केट का रूख?
ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो वॉल स्ट्रीट की क्लोजिंग बढ़त के साथ हुई. एसएंडपी 500 में 0.54 परसेंट, डाऊ जोन्स में 0.52 परसेंट और नैस्डेक में 0.74 परसेंट की तेजी देखी गई. जून 2025 में अमेरिका में रिटेल सेल में 0.6 परसेंट का उछाल आया है, जो 0.1 परसेंट के अनुमान से कहीं अधिक है और इसी के साथ रिटेल बिक्री में दो महीने की गिरावट पर ब्रेक लगा. साथ ही अमेरिका के लेबर डिपार्टमेंट ने कहा कि 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी दावों की संख्या 7,000 घटकर 2,21,000 रह गई. जबकि इसके 2,35,000 तक बढ़ने का अनुमान लगाया गया था. इन पॉजिटिव आंकड़ों के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.

हालांकि, एशियाई मार्केट से मिले-जुले संकेत मिले. ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.69 परसेंट तक चढ़कर एक नए रिकॉर्ड लेवल को छू लिया. हालांकि, जापान के निक्केई में 0.20 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 0.4 परसेंट गिरा और टॉपिक्स का रूझान भी नेगेटिव रहा.

BUSINESS : आज भी सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी रेट हुई कम

0

डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी इकोनॉमी के ठोस आंकड़ों के बीच शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई. मुंबई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 91,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 99,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत भी 100 रुपये कम होकर 1,13,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है.

अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़े
जून 2025 में अमेरिका में रिटेल सेल में 0.6 परसेंट का उछाल आया है, जबकि 0.1 परसेंट लगाया गया था. यह टैरिफ के चलते आई अस्थिरता के बावजूद उपभोक्ताओं की मजबूत मांग को दर्शाता है. इसके अलावा, अमेरिका के लेबर डिपार्टमेंट की दी गई जानकारी के मुताबिक, यहां 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी दावों की संख्या 7,000 घटकर 2,21,000 पर आ गई है. जबकि इसके 2,35,000 तक बढ़ने का अनुमान लगाया गया था. इन नतीजों से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ.

MCX पर सोने-चांदी की कीमत
हालांकि, एमसीएक्स पर 5 अगस्त 2025 को समाप्त होने वाला सोना वायदा 0.02 परसेंट की मामूली गिरावट के साथ 97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि 5 सितंबर 2025 को समाप्त होने वाली चांदी वायदा 0.18 परसेंट चढ़कर 1,12,683 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.

देश के इन बड़े शहरों में सोने का लेटेस्ट रेट
मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में आज 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 91,060 रुपये है. जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 99,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है. पटना और अहमदाबाद में 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना 91,110 रुपये और इतने ही ग्राम का 24 कैरेट का सोना 99,390 रुपये में मिल रहा है. जयपुर में 22 कैरेट के सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 91,140 रुपये है, जबकि 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 99,490 रुपये है.

SPORTS : एशिया कप 2025 का बॉयकॉट करेगी BCCI, टीम इंडिया नहीं लेगी हिस्सा; बड़ी वजह आई सामने!

0

एशिया कप 2025 पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की होने वाली सलाना बैठक को लेकर बड़ा रुख अपनाया है. यह बैठक 24 जुलाई को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होनी है, लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि अगर बैठक का स्थान नहीं बदला गया, तो वो मीटिंग में लिए गए किसी भी फैसले का बहिष्कार करेगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश में मौजूदा हालात और बढ़ते राजनीतिक तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने पहले ही एसीसी से बैठक का स्थान बदलने की मांग की थी. हालांकि, अभी तक एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. मोहसिन वर्तमान में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष होने के साथ-साथ एसीसी के भी अध्यक्ष हैं.

एसीसी चेयरमैन मोहसिन भारत पर गैरजरुरी दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं- सूत्र

सूत्रों का कहना है कि एसीसी के चेयरमैन मोहसिन, भारत पर गैरजरुरी दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. बीसीसीआई ने उनसे बैठक का स्थान बदलने की अपील की है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है. इसके बाद बीसीसीआई ने अब बड़ा फैसला लिया है.

सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई का कहना है, “एशिया कप तभी हो सकता है, जब मीटिंग की जगह ढाका से बदली जाएगी. एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन भारत पर बैठक के लिए गैरजरुरी दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हमने उनसे जगह बदलने की मांग पहले ही की थी. लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है. अगर मोहसिन ढाका में बैठक के साथ आगे बढ़ते हैं तो, बीसीसीआई किसी भी फैसले का बहिष्कार करेगा.”

 

भारत के पास है एशिया कप की मेजबानी

एशिया कप की मेजबानी भारत के पास है. लेकिन एशिया कप को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है. यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसमें 6 टीमें भाग लेंगी. लेकिन अभी तक न तो इसकी तारीख तय हुई है और न ही वेन्यू. माना जा रहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो टूर्नामेंट सितंबर 2025 में हो सकता है.

BOLLYWOOD : संगीता बिजलानी के फार्महाउस में चोरी, टीवी फ्रिज बेड सब उठा ले गए चोर

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के फार्म हाउस में चोरी का मामला सामने आया है. एक्ट्रेस द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया है कि चोरों ने उनके फार्म हाउस को काफी नुकसान पहुंचाया है और कई कीमती चीजें चुरा ली हैं. संगीता बिजलानी चार महीने के बाद पवना बांध के पास तिकोना गाँव में स्थित फार्महाउस पर आईं थी तब उन्हें चोरी की घटना का पता चला.

संगीता बिजलानी के फार्म हाउस से टीवी, बेड-फ्रिज चोरी
वहीं एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि फिल्म अभिनेत्री संगीता बिजलानी के पुणे जिले के मावल स्थित फार्महाउस में चोरी की सूचना मिली है. पुणे ग्रामीण पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, संगीता बिजलानी ने कहा कि मेन गेट और और खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी, एक टेलीविजन सेट गायब था, और बिस्तर, रेफ्रिजरेटर सहित कई घरेलू सामान, साथ ही सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया गया था. संगीता बिजलानी ने पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल को भेजी गई अपनी एप्लिकेशन में कहा कि वह अपने पिता की हेल्थ प्रॉबल्म की वजह से फार्महाउस नहीं जा पाई थीं.

संगीता बिजलानी ने अपनी शिकायत में क्या कहा है? 
एक्ट्रेस ने अपनी कंप्लेन मे कहा है, “आज, मैं अपनी दो नौकरानियों के साथ फार्महाउस गई थी. वहां पहुंचते ही, मुझे यह देखकर सदमा लगा कि मेन डोर टूटा हुआ था. अंदर जाने पर, मैंने पाया कि खिड़की की ग्रिल डैमेज थी, एक टेलीविज़न सेट गायब था और दूसरा टूटा हुआ था.” एक्ट्रेस ने अपनी अपनी शिकायत में आगे कहा है कि ऊपरी मंज़िल पूरी तरह से तहस-नहस थी, सभी बिस्तर टूटे हुए थे, और कई घरेलू सामान और कीमती सामान या तो गायब थे या तोड़ दिए गए थे.

पुलिस ने मामले में क्या कहा?
लोनावाला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक दिनेश तायडे ने पीटीआई को बताया कि असेसमेंट के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है. पुलिस अधिकारी ने कहा, “नुकसान और चोरी का आकलन पूरा होने के बाद हम अपराध दर्ज करेंगे.”

BOLLYWOOD : शाहरुख खान को ‘किंग’ के सेट पर लगी चोट, इलाज के लिए अमेरिका हुए रवाना

शाहरुख खान  बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. वे अपनी फिल्मों के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए जाने जाते हैं. वे हर सीन में अपना 100 फीसदी देने की पूरी कोशिश करते हैं. कई बार इस कारण उन्हें चोट भी लगी है. वहीं एक बार फिर बॉलीवुड के बादशाह को उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है. 59 साल के शाहरुख खान मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में कुछ ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, इसी दौरान एक दुर्घटना के कारण उन्हें चोट लग गई.

शाहरुख खान को किंग के सेट पर लगी चोट? 
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया है, “चोट की सटीक जानकारी सीक्रेट रखी गई है, लेकिन शाहरुख अपनी टीम के साथ फौरन मेडिकल हेल्प के लिए अमेरिका गए हैं, यह कोई गंभीर बात नहीं है, बल्कि मांसपेशियों में चोट है, क्योंकि शाहरुख पिछले कुछ सालों में स्टंट करते हुए अपने शरीर की कई मांसपेशियों में चोट लगाते रहे हैं.”

शाहरुख खान को डॉक्टर ने क्या दी है सलाह? 

रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया कि सर्जरी के बाद, शाहरुख को काम से एक महीने का ब्रेक लेने की सलाह दी गई है, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है, “किंग का अगला शेड्यूल अब सितंबर/अक्टूबर में शुरू होगा क्योंकि शाहरुख को ठीक होने के लिए कुछ समय निकालने की सलाह दी गई है. चोट से पूरी तरह ठीक होने के बाद, वह पूरी स्ट्रेंथ से फिर से सेट पर लौटेंगे.”

इसके साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जुलाई से अगस्त तक फिल्म सिटी, गोल्डन टोबैको और वाईआरएफ में किंग के कई हिस्सों की शूटिंग के लिए बुकिंग अगली इंफॉर्मेशन तक रद्द कर दी गई है. बता  दें कि किंग की शूटिंग भारत और यूरोप में होनी है. शूटिंग शेड्यूल के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है.

BUSINESS : ये शेयर है या सोना उगलने की मशीन, पांच साल में निवेशकों को किया मालामाल

0

शेयर बाजार में निवेश करना पूरी तरह जोखिम भरा होता है, लेकिन बेहतर समझदारी से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. अगर किस्मत साथ दे, तो आप रातों-रात करोड़पति भी बन सकते हैं. इसके लिए सही समय पर सही स्टॉक का चयन करना बेहद जरूरी होता है. आज हम एक ऐसी लार्ज केबल कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने पिछले एक साल के दौरान निवेशकों को करीब 745 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है.

ये कंपनी है पॉलिकैब इंडिया लिमिटेड. पिछले सालभर के दौरान जहां इसके शेयर छह प्रतिशत की वृद्धि हुई तो वहीं इसका साल का सर्वोच्चतम यानी 52 वीक का हाई 7605 रुपये है, जबकि इस स्टॉक का लो लेवल 4,555 रुपये है.

कंपनी की बढ़ा नेट प्रोफिट

पॉलिकैब इंडिया लि. के तिमाही नतीजे का गुरुवार 17 जुलाई को ऐलान किया गया और उसके बाद शुक्रवार को कंपनी के स्टॉक में तेजी देखी गई. शेयर करीब 2 प्रतिशत तक ऊपर उछला. निवेशका का ये भरोसा कंपनी में इसलिए बढ़ा क्योंकि समायोजित शुद्ध मुनाफे (Consolidated Net Profit) में सालाना आधार पर पचास प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं दूसरी तरफ शुद्ध लाभ जहां वित्त वर्ष 2025-26 के जून तिमाही में 592 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान 396 करोड़ रुपये था.

कंपनी का बढ़ा PAT मार्जिन

कंपनी के वायर एंड केबल सेगटमेंट में करीब इकतीस प्रतिशत की उछाल देखने को मिला है, जो मुख्यतया बिजनेस की मजबूत मांग के चलते संभव हो पाया है. ऑपरेशंस से मिले कंपनी के रिवैन्यू में भी जून तिमाही के दौरान छब्बीस प्रतिशत का उछाल आया है और ये 5,096 करोड़ का हो चुका है, जबकि अगर पिछले साल की समान अवधि के दौरान 4,698 करोड़ था. कंपनी के जबरदस्त परफॉर्मेंस के पीछे एक बड़ी वजह इंटरनेशल बिजनेस भी है, जो सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़ा है.

कंपनी का कर के बाद मुनाफा (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) इस साल 727 करोड़ रुपये रहा यानी इसमें 2025 के मार्च तिमाही के मुकाबले करीब 19% की गिरावट दर्ज की गई है. साथ ही, कंपनी की कुल आय में भी इस दौरान करीब पन्द्रह प्रतिशत की कमी आयी है.

BHAKTI : पितृपक्ष 2025 की शुरुआत 7 सितंबर से, चंद्र ग्रहण के दिन ही पहला श्राद्ध

0

इस साल पितृपक्ष 7 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर को समाप्त होगा. विशेष बात यह है कि शुरुआत के दिन पूर्णिमा श्राद्ध के साथ चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025) भी लगेगा, जो भारत में दृश्य होगा. तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध के ये 15 दिन पितरों की कृपा पाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं.

पितृपक्ष का महत्व क्या है?

 

  • पितृपक्ष में पितर धरती पर आते हैं
  • श्राद्ध और तर्पण से उन्हें शांति और मोक्ष मिलता है
  • पितृ दोष निवारण का यही सर्वोत्तम समय होता है

7 सितंबर को पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण साथ-साथ

  • साल का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण
  • भारत सहित एशिया, यूरोप, अमेरिका में दृश्य
  • सूतक दोपहर 12:57 बजे से
  • तर्पण दोपहर से पहले करना मान्य

तर्पण और पिंडदान कब और कैसे करें?

  • मध्यान्ह (11–1 बजे के बीच)
  • तिल, कुश, जौ, जल से तर्पण
  • दक्षिण दिशा की ओर मुख करें
  • चावल, तिल और जौ से पिंडदान

किस दिन किसका श्राद्ध होता है?

  1. 7 सितंबर – पूर्णिमा श्राद्ध
  2. 8 सितंबर – प्रतिपदा श्राद्ध ,
  3. 9 सितंबर – द्वितीया श्राद्ध
  4. 10 सितंबर  – तृतीया श्राद्ध – चतुर्थी श्राद्ध
  5. 11 सितंबर  – पंचमी श्राद्ध
  6. 12 सितंबर  – षष्ठी श्राद्ध
  7. 13 सितंबर  – सप्तमी श्राद्ध
  8. 14 सितंबर  – अष्टमी श्राद्ध
  9. 15 सितंबर  – नवमी श्राद्ध
  10. 16 सितंबर  – दशमी श्राद्ध
  11. 17 सितंबर  – एकादशी श्राद्ध
  12. 18 सितंबर  – द्वादशी श्राद्ध
  13. 19 सितंबर  – त्रयोदशी श्राद्ध
  14. 20 सितंबर  – चतुर्दशी श्राद्ध
  15. 21 सितंबर  – सर्व पितृ अमावस्या
  16. 22 सितंबर  – मातामह नान श्राद्ध

पितृ दोष के लक्षण और शांति के उपाय

  • जीवन में बार-बार रुकावटें
  • संतान सुख में बाधा
  • पारिवारिक तनाव

उपाय: गीता पाठ, पिंडदान, तर्पण, ब्राह्मण भोजन

पितरों की कृपा कैसे पाएं?

  • सूर्योदय के बाद तिल-जल से अर्घ्य
  • गाय, कुत्ते, कौवे और ब्राह्मण को भोजन
  • भागवत गीता के 15वें अध्याय का पाठ करें

AUTOMOBILE : कब लॉन्च होंगी Jaguar और Range Rover की इलेक्ट्रिक कारें? ये डिटेल्स जानना जरूरी

टाटा मोटर्स की कंपनी Jaguar Land Rover (JLR) ने अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कारों – Range Rover Electric और Jaguar Electric की लॉन्च फिलहाल रोक दी है. कंपनी का कहना है कि वह इन गाड़ियों की टेस्टिंग को और बढ़ाना चाहती है और साथ ही ग्राहकों की मांग पर भी ध्यान देगी.

ब्रिटेन की अखबार The Guardian को दिए बयान में JLR ने स्पष्ट किया कि अब Range Rover Electric की डिलीवरी 2025 के अंत में नहीं, बल्कि 2026 की शुरुआत से पहले संभव नहीं होगी.

कब आएगी Jaguar की पहली इलेक्ट्रिक कार ?
  • रिपोर्ट में एक अंदरूनी सूत्र के हवाले से बताया गया कि Jaguar की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन अगस्त 2026 में शुरू होगा. इससे पहले यह कार 2025 में आने की उम्मीद थी.
  • JLR का कहना है कि ये दोनों मॉडल कंपनी की ओर से सीधे तैयार किए गए पहले फुली इलेक्ट्रिक वाहन होंगे, जिनके लिए अभी लॉन्ग टर्म टेस्टिंग की जरूरत है.

Tata Motors की EV रणनीति

  • कंपनी ने Reuters को दिए एक बयान में कहा कि उनके वाहन डिज़ाइन और प्लानिंग फ्लेक्सिबल हैं. इसका मतलब है कि वे अलग-अलग देशों और ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से अपने व्हीकल को ढाल सकते हैं.
  • JLR ने बताया कि वह 2030 तक अपने सभी ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करना चाहती है. हालांकि, “Defender” SUV को लेकर फिलहाल कोई नई जानकारी नहीं दी गई है.
  • 2024 की पहली तिमाही में Jaguar Land Rover की बिक्री में 10.7% की कमी आई. इसकी वजह अमेरिका में शिपमेंट रुकना और Jaguar के पुराने मॉडल्स का प्रोडक्शन बंद होना रही. साथ ही, Range Rover Velar का इलेक्ट्रिक वर्जन, जिसका प्रोडक्शन अप्रैल 2026 से शुरू होना था, अब और देर से शुरू हो सकता है.

आर्थिक दबाव और बदला हुआ टारगेट

  • अमेरिका की ओर से लगाए गए नए इंपोर्ट ड्यूटी और वैश्विक आर्थिक हालातों के चलते कंपनी को अपने प्रॉफिट मार्जिन का टारगेट भी कम करना पड़ा है. पहले कंपनी 10% मार्जिन का लक्ष्य लेकर चल रही थी, लेकिन अब इसे घटाकर 5% से 7% के बीच कर दिया गया है.

NATIONAL : ट्रंप की 100% टैरिफ की धमकी के बाद क्या बिना रुस से तेल खरीदे रह सकता है भारत?

0

यूक्रेन-रूस जंग के बीच अमेरिका की तरफ से इसे खत्म करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है. मॉस्को ने जब यूक्रेन पर साल 2022 में अटैक किया, उसके बाद पश्चिमी देशों ने जहां उसके ऊपर प्रतिबंध लगाए तो वहीं दूसरी तरफ उससे तेल की खरीदारी भी बंद कर दी. लेकिन, भारत ने इसके विपरीत रूस से क्रूड ऑयल की खरीदारी और बढ़ा दी.

भारत को रूस से मिले सस्ते कच्चे तेल ने उसे आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त राहत पहुंचाई. करीब 85 प्रतिशत तेल के आयात पर निर्भर रहने वाले भारत के लिए खाड़ी के देश तेल के प्रमुख सप्लायर रहे, लेकिन पिछले करीब तीन साल से इसकी जगह रुस ने ले ली.

लेकिन, अब रूस से सस्ता तेल खरीदने पर भारत और चीन को धमकियां दी जा रही हैं. अमेरिका की तरफ से कहा जा रहा है कि रूस के साथ जो भी देश तेल खरीदेगा उसके ऊपर 100 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन-रूस जंग को खत्म करने के लिए लगातार रूस के प्रसिडेंट व्लादिमीर पुतिन पर इस तरह का दबाव बनाने में लगे हुए हैं.

सस्ता तेल पर लगेगा ब्रेक?

हालांकि, इसके लिए फिलहाल ट्रंप ने 50 दिनों की मोहलत दी है. उन्होंने कहा कि हम रूस से काफी नाराज हैं और अगर पचास दिनों के अगर यूक्रेन के साथ रूस का शांति समझौता नहीं हो पाता है तो हम बेहद ऊंची टैरिफ की दरें लगाने जा रहे हैं. टैरिफ ने इसे सेकेंडरी टैरिफ करार दिया. नाटो के सेक्रेटरी जनरल मार्क रुट्टे ने भी रूस के साथ इसी तरह से तेल खरीदने पर भारत-चीन और ब्राजील के ऊपर 100 प्रतिशत के सेकेंडरी टैरिफ लगाने की धमकी दी है. साथ ही, वे इन देशों से कहा कि वे राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के साथ शांति समझौता के लिए समझाएं.

दूसरी तरफ ट्रंप के समर्थक सीनेटर लिंडसे ग्राहम लगातार रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों के ऊपर टैरिफ लगाने वाले कानून Sanctioning Russia ACT of 2025 की वकालत कर रहे हैं. उन देशों के ऊपर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कर रहे हैं, जो देश रूसे से तेल, गैस, यूरेनियम या फिर पेट्रोकैमिकल खरीद रहे हैं.

क्या भारत बंद कर देगा रूस से तेल?

दरअसल, भारतीय पेट्रेलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि भारत अमेरिकी प्रतिबंधों की धमकियों से बेपरवाह है क्योंकि तेल बाजार में पर्याप्त आपूर्ति बनी हुई है. इसके साथ ही पुरी ने कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद की. सेकेंडरी टैरिफ के बारे में बात करते हुए पुरी ने कहा कि वैश्विक तेल का करीब 10 प्रतिशत हिस्सा रुस से आता है. ऐसे में अगर रूस को तेल की सप्लाई से बाहर किया जाता है तो इसकी कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि तुर्की, चीन, ब्राज़ील और यूरोपीय संघ (EU) ने भी रूस से तेल और गैस की खरीद जारी रखी है.

उन्होंने कहा कि इसके दो विकल्प है- पहला तो ये कि रूस पर प्रतिबंध के बाद दुनिया या तो फिर 10 प्रतिशत तेल और गैंस का उपभोग कम कर देगी. इसका मतलब ये होगा कि सर्दियों में हीटर नहीं चलेंगे, गर्मी में एसी नहीं चलेगा. कुछ यातायात को बंद करना पड़ेगा. या फिर जो बाकी के 90 प्रतिशत सप्लाई कर रहे देश हैं, उन्हें उसकी आपूर्ति बढ़ानी होगी. यानी इसका सीधा मतलब होगा कि तेल की कीमतें आसमान छूएंगी.

लेकिन, अगर रूस पर सचमुच अमेरिका की तरफ से ये प्रतिबंध लगाया जाता है तो फिर भारत को अपने पुराने पारंपरिक तेल सप्लायर वेस्ट एशियन देशों की तरफ रुख करना होगा. इसमें ब्राजील की अहम भूमिका हो सकती है.

सीआरईए के मुताबिक, भारत इस समय अपनी जरूरतों का करीब 33 प्रतिशत से ज्यादा रुस से आयात पर निर्भर है. रूस के तेल पर बैन के बाद चीन उससे 47 प्रतिशत, भारत 38 प्रतिशत, यूरोपीय यूनियन 6 प्रतिशत और तुर्की 6 प्रतिशत तेल खरीद रहा है. लेकिन साल 2022 में भारत में तेल के आयात का सिर्फ 2.1 प्रतिशत ही रूस से आता था. यानी तेल के आयात में ये उछाल वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान आया जब तेल आयात में 35.1 का इजाफा हुआ है.

- Advertisement -

News of the Day