Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 502

HEALTH : पसीने के बदबू से भी पता लगा सकते हैं बीमारी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

0

पसीना आना हमारे शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया है, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करती है. लेकिन पसीने से अजीब या तेज बदबू आ रही हो तो उसका संबंध सिर्फ हाइजीन से नहीं, बल्कि किसी बीमारी से भी हो सकता है? इसलिए आइए जानते हैं कि, इस बारे में एक्सपर्ट की क्या राय है.

स्किन केयर स्पेशिलिस्ट डॉ. विजय लक्ष्मी कहती हैं कि, पसीने की गंध कई बार शरीर में हो रही अंदरूनी गड़बड़ियों की ओर इशारा करती है. यह सिर्फ डियो या साबुन से छुपाई नहीं जा सकती, बल्कि इसका सही कारण जानना और इलाज करना बेहद जरूरी होता है. तो आइए जानते हैं कि पसीने की बदबू किन बीमारियों का संकेत हो सकती है.

डायबिटीज का संकेत हो सकता है

अगर पसीने से मीठी या फल जैसी गंध आ रही है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है. शरीर में ब्लड शुगर के असंतुलन के कारण यह गंध उत्पन्न होती है. इसे किटोन ब्रीथ भी कहा जाता है, जो शरीर में इंसुलिन की कमी का नतीजा हो सकता है.

लिवर या किडनी की समस्या

अगर पसीने से अमोनिया या यूरिन जैसी तीखी गंध आती है, तो यह लिवर या किडनी की कार्यप्रणाली में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. जब शरीर अपशिष्ट पदार्थों को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाता, तो वे पसीने के माध्यम से बाहर आते हैं, जिससे गंध पैदा होती है.

थायरॉइड असंतुलन और हार्मोनल बदलाव

अत्यधिक पसीना और उसमें बदबू आना थायरॉइड की समस्या या हार्मोनल बदलाव का भी संकेत हो सकता है. विशेषकर हाइपरथायरॉइडिज़्म से ग्रसित लोगों को अधिक पसीना आता है, और शरीर में रासायनिक बदलाव के कारण गंध भी तेज हो सकती है.

बैक्टीरियल इंफेक्शन या फंगल संक्रमण

अक्सर बदबूदार पसीने के पीछे बैक्टीरिया या फंगस का हाथ होता है. जब शरीर का पसीना स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया से रिएक्ट करता है, तो दुर्गंध पैदा होती है. यदि यह बदबू सामान्य से अधिक हो और लंबे समय तक बनी रहे, तो यह किसी स्किन इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है.

NATIONAL : मंदिर में चोरी के बाद चोर को आ गई नींद, भागने की जगह चांदी के त्रिशूल के साथ कोने में सोया

0

झारखंड की राजधानी रांची के एक गांव में चोरी की एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक मंदिर में चोरी करने घुसा तो जुरूर, लेकिन भगवान के घर में पहुंचते ही नींद ने उसे ऐसे जकड़ लिया कि चुराया सामान लेकर वहीं सो गया. सुबह गांव वालों ने जब मंदिर में चोर को खर्राटे मारते देखा तो पुलिस को सूचना दी. अब पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसा था चोर

पूरा मामला रांची के पास स्थित एक पुराने शिव मंदिर का है. सोमवार देर रात करीब 2 बजे, 25 वर्षीय युवक ने मंदिर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की. उसका इरादा मंदिर में रखे चांदी के आभूषण और दानपेटी में जमा पैसे चुराने का था.

थैले में रख चुका था त्रिशूल और कुछ सिक्के

चोर ने मंदिर से चांदी का एक त्रिशूल और कुछ सिक्के चुराए, जिसे वह थैले में रख चुका था. लेकिन, मंदिर का शांत माहौल और रात की थकान इतनी हावी हो गई कि वह चोरी के सामान के साथ मंदिर के कोने में ही सो गया.

पुजारी ने गांववालों को बुलाया

सुबह जब मंदिर के पुजारी पहुंचे तो उन्होंने चोर को सामान के साथ सोते हुए पाया. उन्होंने तुरंत गांववालों को बुलाया और फिर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने चोर के खिलाफ चोरी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

HEALTH : चीनी कम नहीं की तो पछताओगे! जानिए एक दिन में कितनी मात्रा रखनी चाहिए

0

 सुबहकीचाय में एक चम्मच चीनीदोपहर की मिठाईऑफिस में बिस्किट और शाम को शरबत या कोल्ड ड्रिंककब कितनी चीनी शरीर में जा रही हैइसका अंदाजा हमें खुद नहीं रहतामीठा खाने से मन तो खुश होता हैलेकिन ये मीठास धीरे-धीरे हमारे शरीर के लिए जहर भी बन सकती है.

 रोजमर्रा की जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन न केवल मोटापाडायबिटीज और दिल की बीमारियों को न्योता देता हैबल्कि त्वचा पर झुर्रियां और समय से पहले बुढ़ापा भी ला सकता हैइसलिए यह जानना बेहद जरूरी है किएक दिन में कितनी चीनी सेहत के लिए सही है और उससे अधिक सेवन किन खतरों को बढ़ावा दे सकता है.

एक दिन में कितनी चीनी खाना है सही?

  • व्यक्ति को रोज अधिकतम 25 ग्राम लगभग 6 चम्मच से अधिक शक्कर नहीं लेनी चाहिए
  • बच्चों के लिए यह सीमा लगभग 4 चम्मच तक होनी चाहिए
  • यह सीमा ऐडेड शुगर यानी जो चीनी आप चायमिठाईकोल्ड ड्रिंक्सकुकीज आदि में लेते हैंउस पर लागू होती है.

ज्यादा चीनी खाने के होने वाले नुकसान

मोटापा बढ़ना शक्कर में कैलोरी तो होती हैपोषण नहीं। अधिक मात्रा वजन तेजी से बढ़ा सकती है.

डायबिटीज का खतरा लगातार हाई शुगर लेवल पैंक्रियास पर दबाव डालता है जिससे इंसुलिन रेसिस्टेंस और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है.

दिल की बीमारियां– रिसर्च के मुताबिक ज्यादा चीनी ब्लड प्रेशर और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ाती हैजिससे दिल की समस्याएं हो सकती हैं

त्वचा की उम्र बढ़ना– अधिक चीनी कोलेजन प्रोटीन को नुकसान पहुंचाती हैजिससे चेहरे पर जल्दी झुर्रियां आती हैं.

दांतों की सड़न– मीठे पदार्थ दांतों पर बैक्टीरिया को आकर्षित करते हैंजिससे कैविटी हो सकती है.

कैसे करें चीनी की मात्रा को कंट्रोल?

  • शुगर की जगह गुड़शहद जैसे नेचुरल विकल्प अपनाएं
  • कोल्ड ड्रिंकमिठाईकुकीज और बेकरी आइटम्स से दूरी बनाएं
  • पैक्ड फूड खरीदते वक्त लेबल जरूर पढ़ेंछिपी हुई चीनी का ध्यान रखें
  • ताजे फल खा सकते हैं या फिर कम शक्कर वाले जूस पी सकते हैं

SPORTS : टीम इंडिया के लिए मत खेलो अगर…’, जसप्रीत बुमराह पर फूटा भारतीय दिग्गज का गुस्सा

0

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, 3 मैच हो चुके हैं और टीम इंडिया 1-2 से पीछे चल रही है. हेड कोच गौतम गंभीर ने कन्फर्म किया था कि इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह सिर्फ 3 ही टेस्ट खेलेंगे. इनमें से 2 वह खेल चुके हैं. यानी अब वो बचे हुए 2 मैचों में से सिर्फ 1 ही खेलेंगे, माना जा रहा है कि बुमराह को मैनचेस्टर (Old trafford cricket stadium) में होने वाले चौथे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है. भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है.

दिलीप वेंगसरकर ने जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर क्या कहा?

रेवस्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में वेंगसरकर ने कहा, “टीम इंडिया के लिए खेलना सबसे ज्यादा जरुरी है, अगर आप फिट नहीं हैं तो बिलकुल भी मत खेलो. लीड्स टेस्ट के बाद उन्हें 7-8 दिन का आराम मिला, बावजूद इसके वह दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किए गए जो सही नहीं है. हो सकता है कि गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के लिए सही हो. मुझे लगता है कि अगर आप फिट हैं तो आपको इंडिया के लिए मैच खेलना चाहिए. बुमराह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज हैं और वो टीम को मैच जिता सकते हैं. आप किसी दौरे पर जाते हैं तो आपको हर मैच खेलना जरुरी होता है और इस पर कोई सवाल नहीं उठाना चाहिए.”

दिलीप वेंगसरकर ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों में और 18 वनडे मैचों कप्तानी की है. बुमराह की बात करें तो पहले टेस्ट में सिर्फ वही प्रभावी रहे थे, बावजूद इसके वह दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे. हालांकि उनकी जगह आए आकाशदीप ने दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लिए, मोहम्मद सिराज ने भी शानदार गेंदबाजी की और भारत ने ये मैच जीता. तीसरे टेस्ट में बुमराह की वापसी हुई, ये टेस्ट हारकर टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई.

ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में टीम इंडिया के आंकड़े

भारत ने मैनचेस्टर के इस ग्राउंड पर आज तक कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है. इससे पहले टीम इंडिया ने यहां 9 टेस्ट खेले हैं. शुभमन गिल एंड टीम यहां पहली जीत दर्ज करना चाहेगी, जैसा उन्होंने एजबेस्टन में किया था. देखें इस ग्राउंड पर भारत के टेस्ट आंकड़े.

  • कुल मैच- 9
  • इंग्लैंड ने जीते- 4
  • भारत ने जीते- 0
  • ड्रा- 5

 

NATIONAL : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी, भूस्खलन से NH-707 बंद, अब तक हुईं 112 मौतें

0

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है. गुरुवार को प्रदेश में भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. सिरमौर जिले के लोहरा क्षेत्र में भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर यातायात 30 घंटे से ज्यादा समय से ठप पड़ा है. राज्य में हो रही लगातार बारिश से अभी तक कुल 1,220 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है.

नेशनल हाईवे 707 बंद, 170 सड़कें ठप

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के मुताबिक, गुरुवार शाम तक कुल 170 सड़कें बंद थीं. इनमें अकेले मंडी जिले में 121, कुल्लू में 23 और सिरमौर में 13 सड़कें शामिल हैं. NH-707 का सबसे बुरा हाल है, जो पिछले 30 घंटे से मलबे के कारण बंद है. लगातार हो रही बारिश से मलबा हटाने का कार्य भी बाधित हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बाढ़ और बारिश को लेकर चेतावनी

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने नौ जिलों के कुछ हिस्सों में कम से मध्यम स्तर की बाढ़ की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही सोमवार और बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया गया है. राज्य प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जिला अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.

112 लोगों की गई जान

मानसून की शुरुआत से अब तक हिमाचल में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में 112 लोगों की जान जा चुकी है. बीते 24 घंटों में तीन और लोगों की मौत हुई है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, अब तक 31 फ्लैश फ्लड, 22 बादल फटने और 19 भूस्खलन की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं.

बारिश के चलते जल आपूर्ति योजनाएं और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई हैं. गुरुवार शाम तक 64 जल योजनाएं और 73 बिजली ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं. इससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

इन जगहों पर रिकॉर्ड बारिश

प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है. नाहन में बुधवार शाम से 71.1 मिमी बारिश हुई, वहीं पोंटा साहिब में 56.4 मिमी, पंडोह और कोठी में 39 मिमी, धर्मशाला में 38.1 मिमी, जट्टन बैराज में 26 मिमी, पालमपुर में 14.6 मिमी और नारकंडा में 14.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

हिमाचल प्रदेश सरकार और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम की चेतावनियों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें. विशेष रूप से पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने को कहा गया है. स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है, लेकिन लगातार बारिश के चलते प्रयासों में बाधा आ रही है.

NATIONAL : हिमाचल में बारिश बनी आफत, 4 और लोगों की हुई मौत, ऑरेंज अलर्ट जारी

0

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है. बीते 24 घंटे में भारी बारिश की वजह से अलग-अलग हादसों में चार और लोगों की मौत हो गई है. अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 57 हो चुका है. राज्य में 192 सड़कें बंद हैं और 745 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं. मौसम विभाग ने शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने अब तक जमकर तबाही मचाई है. बीते 24 घंटों में भारी बारिश की वजह से अलग-अलग घटनाओं में चार और लोगों की मौत हो गई है, जिससे इस मानसूनी सीज़न में अब तक मरने वालों की संख्या 57 पहुंच गई है.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, मृतकों में दो लोग कुल्लू और कांगड़ा जिले के हैं जबकि एक व्यक्ति की बिलासपुर में सांप के काटने से मौत हो गई, वहीं एक अन्य की मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हुई है.

मौसम विभाग ने मंगलवार को शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा राज्य के 12 में से तीन से सात जिलों में शुक्रवार तक ‘येलो अलर्ट’ भी घोषित किया गया है.

SEOC के मुताबिक, अब तक राज्य को मानसून के दौरान 786 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है. 192 सड़कें, जिनमें 146 मंडी जिले में हैं, यातायात के लिए बंद हैं. 745 जलापूर्ति योजनाएं और 65 विद्युत वितरण ट्रांसफॉर्मर भी प्रभावित हुए हैं.मानसून की शुरुआत 20 जून से हुई है और 13 जुलाई तक राज्य में कुल 105 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 61 की मौत बारिश से संबंधित घटनाओं में और 44 की सड़क दुर्घटनाओं में हुई है. 35 लोग अब भी लापता हैं जबकि 184 लोग घायल हुए हैं.

अब तक 31 फ्लैश फ्लड, 22 बादल फटने की घटनाएं और 18 भूस्खलन दर्ज किए गए हैं. मंडी जिले में 30 जून और 1 जुलाई की रात को बादल फटने और बाढ़ में 15 लोग मारे गए थे और 27 लोग अब भी लापता हैं. इन्हें ढूंढने के लिए खोज अभियान अब भी जारी है.राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. सिरमौर के राजगढ़ में सबसे अधिक 72 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा जुब्बड़हट्टी में 59.2 मिमी, मंडी में 26.4 मिमी, शिमला में 18.5 मिमी और धर्मशाला में 16 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

DELHI : कंपनी की बिल्डिंग पर सेल्फी ले रहा था इंटर्न, चौथी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत

0

सोनीपत में इंटर्नशिप कर रहे 19 साल के युवक की कंपनी की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. वह सेल्फी लेने छत पर गया था और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.हरियाणा में सोनीपत राई थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनी की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया. यहां मृतक संकेत के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है.

जानकारी मिली है कि कंपनी में ट्रेनिंग के लिए आया संकेत सेल्फी लेने के लिए छत पर चढ़ा था और इसी के चक्कर में वह छत से गिर गया. वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. संकेत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

आपको बता दें कि चांग भिवानी निवासी बलबीर ने बताया कि उसका 19 साल का बेटा संकेत पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था. उसकी करीब एक माह पहले राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनी में इंटर्नशिप लगी थी. उसके साथ बिहार के आदित्य की भी इंटर्नशिप लगी थी. दोनों प्लॉट नंबर -385 राई में ट्रेनिंग कर रहे थे. घटना के दिन दोनों कंपनी की चौथी मंजिल पर चढ़ गए थे जहां से संकेत सेल्फी लेने लगा. इसी दौरान आदित्य डर के चलते वापस नीचे आ गया. कुछ देर बाद संकेत नीचे गिरकर बेसुध हो गया. चौथी मंजिल से गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

कंपनी के कर्मचारियों की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई. राई थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया. जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी की छत से गिरने से इंटर्नशिप के लिए आए युवक की मौत हो गई. मृतक युवक चौथी मंजिल पर सेल्फी लेने के लिए पहुंचा था. परिजनों के बयान पर कार्यवाही अमल में लाते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

NATIONAL : कांवड़ियों के जख्मों पर मरहम लगाते, पानी पिलाते दिखे पुलिसकर्मी

0

हापुड़ पुलिस सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान न सिर्फ सुरक्षा दे रही है, बल्कि सेवा की मिसाल भी बन रही है. हाफिजपुर और हापुड़ देहात क्षेत्र में पुलिसकर्मी कांवड़ियों के जख्मों पर मरहम लगा रहे हैं, पानी पिला रहे हैं और प्राथमिक उपचार दे रहे हैं. पुलिसकर्मी बोल बम के जयकारों के साथ कांवड़ियों को विदा भी कर रहे हैं.

सावन का महीना और उसमें कांवड़ यात्रा का उत्साह पूरे देश में देखा जा सकता है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है. हापुड़ पुलिस न केवल कांवड़ियों की सुरक्षा कर रही है, बल्कि उनकी सेवा में भी लगी है.हाफिजपुर और हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में बने कांवड़ शिविरों में पुलिसकर्मी कांवड़ियों के जख्मों पर मरहम लगा रहे हैं. पिलखुवा के सीओ और थाना प्रभारी खुद कैम्प में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं. आगरा-हापुड़ हाईवे पर पुलिसकर्मी दिन-रात सेवा में जुटे हैं.

बाबा का बुलावा आते ही कांवर उठा लेते हैं भक्त, दरभंगा से देवघर तक अटूट आस्था की पदयात्रा
कांवड़ यात्रा में पैदल चलने से छाले, चोट और थकावट आम बात है. ऐसे में हापुड़ पुलिस ने प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की है. पुलिसकर्मी दवा दे रहे हैं, पानी पिला रहे हैं और शिवभक्तों का हौसला भी बढ़ा रहे हैं. हापुड़ एसपी ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी कांवड़ियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और तुरंत समाधान भी दे रहे हैं.

कांवड़ियों के जत्थे जब बम बम के नारों के साथ रवाना होते हैं, तो पुलिसकर्मी भी जयकारों के साथ उन्हें विदा कर रहे हैं. यह रिश्ता सिर्फ ड्यूटी तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि एक अपनापन झलक रहा है. ग्वालियर से आए कांवड़िया ऋषभ गुर्जर ने बताया कि पुलिस की मदद उनके लिए बहुत बड़ी राहत है. हमें दवा, पानी और हौसला सब कुछ मिल रहा है.

NATIONAL : RCB को बड़ा झटका, बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने क्रिमिनल केस चलाने की मंजूरी दी

0

बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के खिलाफ आपराधिक मामले दायर करने की मंजूरी दे दी है. ये फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में जस्टिस माइकल डी’कुन्हा आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार करने के बाद लिया गया. आयोग की इस रिपोर्ट में कई अनियमितताओं और गड़बड़ियों का खुलासा किया गया है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है.

बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के खिलाफ आपराधिक मामले दायर करने की मंजूरी दे दी है. ये फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में जस्टिस माइकल डी’कुन्हा आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार करने के बाद लिया गया है. आयोग की इस रिपोर्ट में कई अनियमितताओं और गड़बड़ियों का खुलासा किया गया है, जिसके आधार पर ये कार्रवाई की जा रही है.

जस्टिस माइकल डी’कुन्हा की अध्यक्षता में गठित आयोग ने आरसीबी और केएससीए से जुड़े विभिन्न मुद्दों की गहन जांच की थी. इस जांच में वित्तीय अनियमितताओं, प्रबंधन में पारदर्शिता की कमी और अन्य गंभीर उल्लंघनों के सबूत सामने आए. आयोग की रिपोर्ट में इन संगठनों द्वारा नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों का उल्लेख किया गया है, जिसे मंत्रिमंडल ने गंभीरता से लिया.

मंत्रिमंडल की बैठक में इस रिपोर्ट को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया और इसके आधार पर आरसीबी और केएससीए के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने का फैसला लिया गया है. ये कदम खेल प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

BHILAI : कुत्ते को बचाने की कोशिश में स्कूटी फिसली, 17 वर्षीय लड़के की मौत, साथी घायल, घटना CCTV में कैद

0

छत्तीसगढ़ के भिलाई में रात के समय स्कूटी से जा रहे दो नाबालिग युवकों की सड़क हादसे में चपेट में आने से एक की मौत हो गई. कुत्ते को बचाने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा गिरी. 17 वर्षीय रौनक द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा साथी घायल है.

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई. घटना सुपेला थाना क्षेत्र के पांच रास्ता चौक के पास रात 10 बजे के करीब हुई. मृतक की पहचान रौनक द्विवेदी के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, रौनक अपने दोस्त के साथ स्कूटी से श्रीराम चौक की ओर जा रहा था. रास्ते में एक स्ट्रीट डॉग अचानक सामने आ गया. उसे बचाने के प्रयास में स्कूटी तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा गिरी. हादसे में रौनक को सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उसका साथी स्कूटी से उछलकर नाले के किनारे गिरा और उसे मामूली चोटें आई हैं.घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने रौनक को मृत घोषित कर दिया. पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. एएसपी और दुर्ग पुलिस के प्रवक्ता पद्म श्री तवर ने बताया कि स्कूटी की गति अधिक थी और टक्कर के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर नाली में जा गिरी. मामले की जांच जारी है.

- Advertisement -

News of the Day