Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 503

NATIONAL : बीमार बेटे के लिए 3 साल के मासूम की बलि , अंधविश्वास की दिल दहला देने वाली कहानी……

0

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में अंधविश्वास की दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए तीन साल के बच्चे की बलि दे दी. आरोपी ने ‘देवता को खुश करने’ के नाम पर मासूम का गला रेत दिया और शव को जलाने के बाद सिर को दफना दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस खौफनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अंधविश्वास की जो कहानी सामने आई है, वो दिल दहला देने वाली है. यहां एक व्यक्ति का बेटा बीमार रहता था. उसे लगता था कि मानव बलि देने से उसका बेटा ठीक हो सकता है. इसी को लेकर उसने एक तीन साल के बच्चे को घर बुलाया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

यह कहानी बलरामपुर जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र के कटईडीह गांव की है. यहां रहने वाला आरोपी 40 वर्षीय राजू कोरवा ने पुलिस पूछताछ में जो खुलासा किया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है. राजू का दावा है कि उसका बेटा मिर्गी और मानसिक बीमारी से ग्रसित है. स्थानीय तांत्रिकों के कहने पर उसने ‘महादानी देवता’ को खुश करने के लिए मानव बलि देने का फैसला किया.

राजू को यह यकीन दिलाया गया था कि अगर वह देवता को मानव बलि देगा तो उसका बेटा पूरी तरह ठीक हो जाएगा. इसी अंधविश्वास में फंसकर उसने तीन साल के मासूम की निर्मम हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक, 1 अप्रैल को सुलुंगडीह गांव में रहने वाला बच्चा झलबासा जंगल के पास खेलते समय लापता हो गया था. परिजनों ने 6 अप्रैल को सामरीपाठ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस को राजू कोरवा पर शक हुआ. जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला सच उगल दिया.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि मासूम को पहले मिठाई और बिस्किट का लालच देकर अपने घर बुलाया. फिर लोहे की छुरी से उसका गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर पास के नाले के किनारे ले जाकर जला दिया और सिर को घर में छिपाकर तीन दिन बाद जमीन में दफना दिया.

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सिर, हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की छुरी और शव के जले हुए अवशेष बरामद किए हैं. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. इस पूरे मामले में आगे की जांच की जा रही है.

SIKAR : स्कूल में 9 साल की बच्ची को आया हार्टअटैक, तीसरे अटैक में गई जान

0

सीकर जिले के दांतारामगढ़ में आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की 9 साल की छात्रा प्राची की लंच ब्रेक के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई. बच्ची टिफिन खोल ही रही थी कि अचानक गिर गई. अस्पताल ले जाते वक्त तीसरे अटैक में उसकी मौत हो गई. बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती थी.

सीकर जिले के दांतारामगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक 9 साल की बच्ची की स्कूल में टिफिन खोलते समय हार्टअटैक से मौत हो गई. मृतका की पहचान प्राची के रूप में हुई है, जो आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा 4 की छात्रा थी.स्कूल के प्रिंसिपल नंदकिशोर ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे लंच ब्रेक हुआ था. सभी बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में खाना खा रहे थे. इसी दौरान प्राची अपना टिफिन खोल रही थी तभी अचानक जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई. उसके गिरते ही खाना बिखर गया.

स्कूल स्टाफ ने तुरंत बच्ची को संभाला और दांतारामगढ़ सीएचसी ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सीकर एसके अस्पताल रेफर करने की तैयारी की.लेकिन जब बच्ची को एंबुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा था, तभी उसे तीसरा हार्ट अटैक आया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. परिवार और स्कूल में गम का माहौल है. इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक से हुई इस मौत ने सभी को हैरान कर दिया है.

ENTERTAINMENT : 59 साल के सलमान खान को हुई एक्शन सीन करने में मुश्किल, माना- उम्र का हो रहा असर…

सलमान खान अब खुद ये मानते हैं कि वक्त के साथ उन्हें एक्शन सीन्स करने में दिक्कत होने लगी है. एक्टर 59 साल के हो चुके हैं. सलमान ने एक इवेंट में कहा कि पहले मैं एक या दो हफ्ते में तैयारी कर लेता था, अब मुझे दौड़ना, किकिंग, पंचिंग और बाकी सब करना पड़ता है. इसमें वक्त लगता है.

सलमान खान पिछले 20 सालों से हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े एक्शन स्टार्स में से एक रहे हैं. ‘वांटेड’ और ‘दबंग’ के बाद से उन्होंने बॉलीवुड को कई बड़ी एक्शन फिल्में और हिट फ्रेंचाइजी दी हैं. लेकिन अब सलमान मानते हैं कि हर साल, हर महीने, हर दिन के साथ एक्शन करना उनके लिए और भी मुश्किल होता जा रहा है.

सलमान ने मुंबई में एक इवेंट के दौरान अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के बारे में बताया. ये मच-अवेटेड वॉर फिल्म 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान घाटी संघर्ष पर बेस्ड है, जिसका अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं. सलमान ने फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स फिल्माए हैं. इसे याद करते हुए एक्टर ने कहा- ये फिल्म शारीरिक रूप से बहुत मुश्किल है. हर साल, हर महीने, हर दिन ये ज्यादा मुश्किल हो रहा है. अब मुझे ट्रेनिंग के लिए ज्यादा वक्त देना पड़ता है. पहले मैं एक या दो हफ्ते में तैयारी कर लेता था, अब मुझे दौड़ना, किकिंग, पंचिंग और बाकी सब करना पड़ता है. ये फिल्म सब डिमांड करती है.

सलमान ने बताया कि वो इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं. लेकिन अब एक्टर 59 साल के हो चुके हैं. ऐसे में पहले की तरह एक्शन करना आसान नहीं है. सलमान बोले- जब मैंने ये फिल्म साइन की, मुझे लगा ये बहुत शानदार है, लेकिन ये करना बहुत, बहुत मुश्किल है. मुझे लद्दाख में 20 दिन शूटिंग करनी है और 7-8 दिन ठंडे पानी में शूट करना है. हम इसी महीने शूटिंग शुरू करेंगे.

सलमान ने ये बातें इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) के दूसरे सीजन के इवेंट में कही. उन्होंने ये भी कन्फर्म किया कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ उनकी बाकी बड़ी फिल्मों की तरह ईद पर रिलीज नहीं होगी, बल्कि ये अगले साल जनवरी में आएगी. ‘बैटल ऑफ गलवान’ के अलावा, सलमान खान ने ये भी बताया कि वे ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल पर भी काम कर रहे हैं. हालांकि डायरेक्टर कबीर खान फिल्म के सीक्वल के लिए मना कर चुके हैं.

NATIONAL : दिल्ली की महिलाएं ही कर सकेंगी DTC की बस में मुफ्त सफर, आधार कार्ड के बाद जारी होगा ‘पिंक पास’

0

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जल्दी ही दिल्ली की महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर के लिए पिंक टिकट की जगह पिंक पास लाएंगे. यह मुफ्त सफर केवल दिल्ली की महिलाओं के लिए ही होगा.दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि जल्द ही राजधानी की महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए ‘पिंक टिकट’ की जगह ‘पिंक पास’ दिया जाएगा. हालांकि यह सुविधा केवल दिल्ली में निवास करने वाली महिलाओं के लिए ही लागू होगी. इसका लाभ बाहरी राज्यों की महिलाओं को नहीं मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा नंदनगरी डिपो में आयोजित एक कार्यक्रम में की, जहां उन्होंने ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन भी किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की प्राथमिकता डीटीसी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. फिलहाल डीटीसी पर 65,000 करोड़ रुपये का घाटा है, जिसे चरणबद्ध तरीके से खत्म किया जाएगा.

रेखा गुप्ता ने बताया कि आईआईटी की मदद से दिल्ली में बस रूट्स का नए सिरे से खाका तैयार किया जा रहा है ताकि सफर और सुविधाजनक हो सके.
वहीं, दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि पिंक पास योजना के लिए एक विशेष सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जो जल्द ही आम लोगों के बीच लॉन्च किया जाएगा. साथ ही दिल्ली की महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा.

BIHAR : बदमाशों ने गैंगस्टर चंदन मिश्रा को मारी गोलियां ,पटना के अस्पताल में गैंगवार…….

अपराधियों ने अस्पताल के कमरा नंबर 209 में इस घटना को अंजाम दिया. सिर्फ 25 सेकंड में अपराधियों ने इस घटना अंजाम दिया. जिस शख्स का मर्डर किया गया है. उसकी पहचान चंदन मिश्रा के रूप में हुई है, जो बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था. चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था.

बिहार के पटना स्थित पारस अस्पताल के आईसीयू में घुसकर भर्ती गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या करने का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार अपराधी बंदूक लेकर बेखौफ आईसीयू में घुस रहे हैं.अपराधियों ने अस्पताल के कमरा नंबर 209 में इस घटना को अंजाम दिया. सिर्फ 25 सेकंड में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. जिस शख्स का मर्डर किया गया है, उसकी पहचान चंदन मिश्रा के रूप में हुई है.

चंदन मिश्रा बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था. चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था। पुलिस को चंदन मिश्रा के कमरे से 12 खोखे बरामद हुए हैं. पुलिस ने मामले में अस्पताल के गार्ड समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बताया कि चंदन मिश्रा कुख्यात अपराधी था और उसके विरोध गुट ने अस्पताल में घुसकर हत्या की. उन्होंने कहा कि अपराधियों की तस्वीर पुलिस को मिल गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस के अनुसार, चंदन मिश्रा पर हत्या और गैंगवार से जुड़े दर्जनों केस दर्ज हैं. बक्सर में चंदन-शेरू गैंग का आतंक था और बाद में शेरू और चंदन में अदावत हो गई थी. पुलिस को शेरू खेमे पर हत्या का शक है.इस सनसनीखेज वारदात पर पटना के एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि चंदन मिश्रा दुर्दांत अपराधी था, उसकी हत्या उसके विपक्षी गिरोह ने अस्पताल के अंदर की है. यह पूरी तरह गैंगवार का मामला है. अपराधियों की पहचान कर ली गई है, तस्वीरें हमारे पास हैं. जल्द ही गिरफ्तारी होगी.

BOLLYWOOD : सितारे ज़मीन पर ने 26 दिनों में खूूब छापे नोट , लेकिन हिट होने के लिए अभी चाहिए इतने करोड़

लाल सिंह चड्ढा के बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित होने के बाद , आमिर खान ने कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था. और तीन साल के बाद सुपरस्टार ने ‘तारे ज़मीन पर’ की स्प्रिचुअल सीक्वल, ‘सितारे ज़मीन पर’ के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक किया.ये फिल्म आमिर खान के लिए शानदार साबित हुई और स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा ने उनके 9 साल पुराने बुरे दौर को खत्म कर दिया है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन कितनी कमाई की है?

‘सितारे ज़मीन पर’ ने 26वें दिन कितना कलेक्शन किया है
आर.एस. प्रसन्ना निर्देशित ‘सितारे ज़मीन पर’ अब सिनेमाघरों में अपने चौथे हफ्ते में हैं. इस मूवी ने तीन हफ्ते तक खूब दबाकर नोट छापे और अपनी लागत से कहीं ज्यादा कमाई कर ली. हालांकि अब चौथे हफ्ते में ये लाखों में सिमट गई है. इसकी एक वजह ये भी है कि अब सिनेमाघरों में मालिक, आंखों की गुस्ताखियां, मां, मेट्रो इन दिनों, सुपरमैन जैसी कई फिल्में दर्शकों के लिए मौजूद हैं. इस वजह से ‘सितारे ज़मीन पर’ की कमाई पर असर पड़ा है.

वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 88.9 करोड़, दूसरे हफ्ते में 46.5 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 18.95 करोड़ का कारोबार किया. इसके बाद 22वें दिन फिल्म ने 90 लाख, 23वें दिन 2.5 करोड, 24वें दिन 2.85 करोड़ और 25वें दिन 60 लाख रुपये कमाए.

रिपोर्ट के मुताबिक ‘सितारे ज़मीन पर’ ने रिलीज के 26वें दिन 80 लाख का बिजनेस किया है.
इसी के साथ ‘सितारे ज़मीन पर’ की 26 दिनों की कुल कमाई अब 162 करोड़ रुपये हो गई है.
हिट टैग से कितनी दूर है ‘सितारे जमीन पर’
सितारे ज़मीन पर ने यूं तो खूब कमाई कर ली है लेकिन क्या ये हिट हो पाई है? बता दें कि इस फिल्म का बजट 90 करोड़ है.वैसे तो ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है. लेकिन हिट टैग हासिल करने के लिए, इस स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा को अपनी लागत से दोगुनी कमाई करनी होगी. इसका मतलब है कि आमिर खान की फिल्म ने 162 करोड़ का कलेक्शन तो कर दिया है.

180 करोड़ तक पहुंचने के लिए इसे अभी भी 18 करोड़ के करीब कमाई की ज़रूरत है. अगर फिल्म की कमाई में पांचवें वीकेंड उछाल आता है तो मुमकिन है ये फिल्म इस आंकड़े को पार कर जाए. वहीं सन ऑफ़ सरदार 2 के रिलीज़ होने में अभी ठीक 10 दिन बाकी हैं, ऐसे में सितारे ज़मीन पर के पास अभी कमाई करने का मौका है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये फिल्म हिट का टैग हासिल कर पाती है या नहीं.

SPORTS : WTC की सबसे तगड़ी टीम कौन सी है? भारत किस नंबर पर,देखें पूरी लिस्ट

0

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के आगमन ने टेस्ट क्रिकेट को एक नई पहचान दी है. अब हर टेस्ट मैच सिर्फ इतिहास बनाने के लिए नहीं, बल्कि चैंपियन बनने की दौड़ में भी अहम होता है. हर टीम हर मुकाबले में अंक बटोरती है और लक्ष्य होता है WTC का फाइनल जीतना.

WTC की शुरुआत 2019 में हुई थी और अब तक इस चैंपियनशिप के दो फाइनल खेले जा चुके हैं. पहले खिताब पर न्यूजीलैंड ने कब्जा जमाया था, जबकि दूसरा खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया, लेकिन अगर बात की जाए WTC इतिहास की सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीमों की, तो इस लिस्ट में कौन सबसे ऊपर है? आइए डालते हैं एक नजर

WTC इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

टीम                   मैच खेले   जीत

ऑस्ट्रेलिया            57         35

इंग्लैंड                 69          34

भारत                  60          32

साउथ अफ्रीका     41          22

न्यूजीलैंड             39          19

श्रीलंका               39          13

पाकिस्तान           40          13

वेस्टइंडीज           42          10

बांग्लादेश            33           5

कौन है नंबर 1?

इस वक्त WTC इतिहास में सबसे ज्यादा जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम हैं. उन्होंने 57 मैचों में 35 मुकाबले जीतकर इस लिस्ट में टॉप स्थान हासिल किया है. ऑस्ट्रेलिया ने WTC फाइनल में भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का टेस्ट का ताज अपने नाम किया था.

इंग्लैंड 69 मैचों में 34 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है, जबकि टीम इंडिया 60 में से 32 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर बनी हुई है. हालांकि, भारत अब तक दो बार WTC फाइनल तक पहुंचा है लेकिन दोनों बार ट्रॉफी से हाथ धोना पड़ा है.

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भी मजबूत

न्यूजीलैंड, जिसने पहला WTC फाइनल जीता था, उसने अब तक 39 में से 19 मैच जीते हैं. वहीं हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की विनर  साउथ अफ्रीका 41 में से 22 मुकाबले जीत चुका है, और अब उनका लक्ष्य अगला WTC फाइनल है.

LIFE STYLE : ऑफिस में चुनौतियों को चुटकियों में कर लेंगे पार, अगर अपना लिए ये 3 टिप्स

जीवन में परेशानियों से भागना उसका समाधान कभी नहीं होता, बल्कि उन संकटों का सामना कर, उनसे लड़कर उसका हल निकालना होता है. सुख-दुख का जीवन में आना-जाना लगा रहता है लेकिन जिम्मेदारी बढ़ने से तनाव बढ़ना आम बात है. ऑफिस में कई तरह की चुनौतियां आती हैं, कई लोग इससे इतना तनाव में आ जाते हैं जिससे सेहत को बुरा नुकसान हो जाता है.

ऐसे में मन और दिमाग को शांत रखना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि परेशान दिमाग के साथ न ही खुद को संभाला जा सकता है और न ही स्वास्थ्य को. ऑफिस में चुनौतियां आएं तो उससे कैसे निपटा जा सकता है, कैसे बिना तनाव के हर परेशानी दूर हो सकती है आइए जानते हैं इन कोट्स के जरिए.

चिंता नहीं चिंतन करें

असफलता से निराश होने वाले लोगों पर तनाव बहुत जल्दी हावी हो जाता है, ऐसे में चिंता बढ़ने लगती है जो व्यक्ति को जीते जी अंदर से खोखला कर देती है. चुनौतियां आए तो उसे अपने सहयोगियों के साथ शेयर करें, चिंता इस बात की होनी चाहिए कि इसे परेशानी को कितनी जल्दी हल करें न कि इस बात की कि ये समस्या कैसे पार होगी.

संकट के दौर अपने विचारों को सकारात्मक रखें और आगे की रणनीति पर ध्यान दें. चिंता एक नकारात्मक भावना है जो हमें परेशान करती है, जबकि चिंतन एक सकारात्मक प्रक्रिया है जो हमें समाधान खोजने में मदद करती है.

सही योजना दिलाएगी सफलता

लक्ष्य की तरफ पहुंचने के लिए जरूरी है कि आप वहां तक पहुंचने के लिए अच्छे से योजना बनाएं. एक टाइम टेबल बनाकर उसपर काम करें. एक अच्छी तैयारी और योजना आपको चुनौतियों का सामना करने में मदद करेगी. सही योजाना बनाकर काम करने से आपको नए अनुभव प्राप्त होंगे. सही योजना नए कौशल और ज्ञान की प्राप्ति में मदद करती है. सही योजना आत्म-विकास का सुनहरा अवसर है.

नकारात्मक लोग

कार्यस्थल पर कई बार ऐसा समय आता है जब आप कोई अलग कदम उठाने क प्रयास करने की सोचते हैं लेकिन उसमें आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाते. क्योंकि कई बार आपके आसपास के लोग आपको पीछे खींचने पर तुले रहते हैं और अपनी बातों या काम से यकीन दिला देते हैं कि आप जो करने जा रहे हैं वो गलत साबित हो सकता है.

यही सोच आपके मन में घर कर जाती है और फिर आप खुद को गलत मानने लगते हैं और लक्ष्य से भटक जाते हैं. चुनौतियां हर कदम पर आएंगी लेकिन जरुरी है खुद पर विश्वास करना.

NATIONAL : सस्ता होने वाला है होम लोन, RBI फिर से कर सकता है रेपो रेट में कटौती; रिपोर्ट में किया गया दावा

0

अगर आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखरी है. आने वाले समय में किस्ते और सस्ती होने वाली हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट में फिर से कटौती कर सकता है. मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि दिसंबर में होने वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की और कटौती की जाएगी. इसी के साथ साल 2025 के अंत तक रेपो रेट 5.25 परसेंट हो जाएगी. हाल के महीनों में आई महंगाई में कमी को देखते हुए अगली दो MPC की बैठकों में रिजर्व बैंक के रेपो रेट में कोई बदलाव करने की संभावना नहीं है.

HSBC की रिपोर्ट में खुलासा

HSBC ग्लोबल रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है, अनुमान है कि अगस्त और अक्टूबर की बैठकों में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. हालांकि, हमारा मानना है कि रिजर्व बैंक दिसंबर की बैठक में ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की फाइनल कटौती करेगा, जिससे 2025 के अंत तक रेपो रेट 5.25 परसेंट हो जाएगी.

जून में कम हुई महंगाई

जून के महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर मई के 2.8 परसेंट से कम होकर जून में 2.1 परसेंट हो गई. महंगाई में यह गिरावट खाने-पीने की चीजें सस्ती होने के चलते आई है, जिसमें और कमी आने की उम्मीद है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि 2025 की दूसरी तिमाही में औसत मुद्रास्फीति 2.7 परसेंट के स्तर पर रहेगी, जो RBI के 2.9 परसेंट के अनुमान से कम है.

गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कही ये बात

इधर, रेपो रेट पर बात करते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मंगलवार को CNBC TV18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा, कम होती महंगाई और विकास में मंदी दोनों ही संभावित रूप से रेपो रेट में कटौती के लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं. यानी कि MPC की अगली बैठकों में रेपो रेट को लेकर जो भी फैसला लिया जाएगा, वह महंगाई और आर्थिक विकास पर निर्भर करेगा. रिजर्व बैंक ने इस साल सबसे पहले फरवरी और फिर अप्रैल में रेपो रेट में 0.25 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी. इससे यह कम होकर 6.00 परसेंट पर पहुंच गया था. इसके बाद फिर जून में रेपो रेट में 0.50 बेसिस पॉइंट की कटौती का ऐलान किया गया, जिससे यह 6.00 परसेंट से घटकर 5.50 परसेंट पर आ गई.

NATIONAL : इस राज्य में समोसा-जलेबी पर बैन लगाने जा रही सरकार? CM ने सामने आकर दे दिया जवाब

0

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने समोसा और जलेबी जैसे लोकप्रिय नाश्ते पर प्रतिबंध लगाने संबंधी खबरों को खारिज करते हुए  कहा कि उनकी सरकार ऐसा कोई निर्देश लागू नहीं करेगी.

ममता की यह टिप्पणी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सभी मंत्रालयों और विभागों से समोसा, कचौड़ी, पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, शीतल पेय, गुलाब जामुन और वड़ापाव जैसे नाश्ते में मौजूद चीनी और तेल की मात्रा का जिक्र करने वाले बोर्ड लगाने का आग्रह करने के बाद आई है, ताकि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सके और मोटापे से निपटा जा सके.

समोसा जलेबी बैन करने को लेकर ममता ने क्या कहा ?

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मीडिया में आई कुछ खबरों में बताया गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के आधार पर अब से समोसे/जलेबी नहीं खाए जा सकते. यह पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से जारी कोई अधिसूचना नहीं है. हम हर मामले में दखल नहीं दे रहे हैं. हम इसे लागू नहीं करेंगे. मुझे लगता है कि समोसे और जलेबी दूसरे राज्यों में भी लोकप्रिय हैं. उन राज्यों के लोग भी इन खाद्य पदार्थों को पसंद करते हैं. हमें लोगों की खान-पान की आदतों में दखल नहीं देना चाहिए.”

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए हैं निर्देश
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मोटापे से लड़ने को लेकर सभी आधिकारिक स्टेशनरी जैसे लेटरहेड, लिफाफे, नोटपैड, फोल्डर और प्रकाशनों पर स्वास्थ्य संदेश मुद्रित करने का भी आह्वान किया है. हालांकि, तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने इस सलाह को फतवा करार दिया और घोषणा की कि राज्य इसे लागू नहीं करेगा.

घोष ने कहा, “केंद्र की नजर समोसे और जलेबी पर है. तरह-तरह के फतवे जारी किए जा रहे हैं. ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में ऐसे फतवे लागू नहीं किए जाएंगे.” उन्होंने कहा कि लोगों को इन पकवानों का आनंद लेने की पूरी आजादी है, बशर्ते इनकी गुणवत्ता बनी रहे. घोष ने कहा, “कौन क्या और कैसे खाता है; बंगाल में इस पर कोई हस्तक्षेप नहीं होगा.”

उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि क्या समोसे और जलेबी सिगरेट की तरह हैं, जिनके संबंध में वैधानिक चेतावनी देने की आवश्यकता होती है.

- Advertisement -

News of the Day