Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 504

SPORTS : सौरव गांगुली का नाम लेकर जीत गया इंग्लैंड! बेन स्टोक्स ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

0

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 22 रनों से हराया. इस रोमांचक मुकाबले को जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जोफ्रा आर्चर के साथ हुई बातचीत को लेकर कहा कि उन्होंने याद दिलाया था कि कैसे सौरव गांगुली ने यहां टीशर्ट उतारी थी. तीसरे टेस्ट के पांचवे दिन आर्चर ने ऋषभ पंत को शानदार गेंद पर बोल्ड किया था. इसके बाद उन्होंने वाशिंगटन सुंदर का अपनी ही गेंद पर कमाल का कैच पकड़ा था.

बेन स्टोक्स ने जोफ्रा आर्चर को दिलाई सौरव गांगुली की याद

मैच के बाद बेन स्टोक्स ने कहा, “मैंने आज सुबह जोफ्रा आर्चर से कहा था कि क्या तुम्ही पता है आज क्या दिन है? भारत ने आज ही के दिन 300 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल किया था, जिसके बाद सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी टीशर्ट लहराई थी.” हालांकि आर्चर को 6 साल पहले हुए 2019 वर्ल्ड कप फाइनल का याद था, वो भी 14 जुलाई को ही हुआ था. इसमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर अपना पहला ओडीआई वर्ल्ड कप खिताब जीता था.

इसके बाद आर्चर ने पांचवे दिन ऋषभ पंत के रूप में पहला विकेट लिया, उनकी सीम होती गेंद पर मिस होने के बाद पंत विकेट वाली गेंद को पढ़ नहीं पाए. गेंद ने स्टंप को उड़ाया, इसके बाद आर्चर ने वाशिंगटन सुंदर को आउट किया. सुंदर का कैच उन्होंने अपनी ही गेंद पर पकड़ा.

बेन स्टोक्स यहां नेटवेस्ट सीरीज 2025 के फाइनल की बात कर रहे थे, जिसमें भारत ने 326 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल किया था. इसे जीतने के बाद सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी टीशर्ट लहराई थी. ये एक आइकोनिक मोमेंट बन गया था. गांगुली ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि इससे पहले एंड्रू फ्लिंटॉफ ने भारत में अपनी टीशर्ट लहराई थी. जोफ्रा आर्चर ने दूसरी पारी में कुल 3 विकेट लिए, उन्होंने चौथे दिन यशस्वी जायसवाल को शून्य पर पवेलियन भेजा था.

बेन स्टोक्स बने मैच के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने तीसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए. उन्होंने दोनों पारियों में कुल 77 (44+33) रन बनाए. इस ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए स्टोक्स को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.

UP : योगी सरकार के इस फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरीं पल्लवी पटेल, लगाया तानाशाही का आरोप

उत्तर प्रदेश में स्कूलों के विलय के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है. राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोमवार, 14 जुलाई को विरोध प्रदर्शन किया था. अब 15 जुलाई मंगलवार को अपना दल कमेरावादी कि अध्यक्ष पल्लवी पटेल और कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया. नावेल्टी चौराहे से विधानसभा की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस से नोक झोंक हुई पल्लवी पटेल ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया.

 

पल्लवी पटेल ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान यह कहता है कि इस देश के हर नागरिक को शिक्षा मिले. योग्यता और प्रतिभा के हिसाब से उसे रोजगार दिया जाए लेकिन जिस प्रकार से मौजूदा सरकार की नीति है उस से यह स्पष्ट है हो रहा है लोकतंत्र के अधिकारों को शोषितों और वंचितों के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है.

इस मामले पर क्या है सरकार का पक्ष?
पल्लवी पटेल ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है यह योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है. सबसे पहले सरकारी संस्थाओं को घाटे का सौदा बताते हुए भर्ती रोक दी गई. उसके बाद निजीकरण का जुमला देते हुए ठेके/पट्टे पर चलवाया जा रहा है. अब दूसरी कड़ी में शिक्षा के अधिकारों को चकनाचूर किया जा रहा है. 27746 परिषदीय स्कूलों को बंद किया जा रहा है. जो प्राथमिक स्कूल गांव में है उसमें गरीबों के बच्चे पढ़ने जाते हैं. सरकार का ये फैसला राइट टू एजुकेशन के खिलाफ है .

उधर, सरकार का कहना है कि स्कूलों के पेयरिंग से अभिभावक, स्टूडेंट्स का हित होगा और संसाधनों का समुचित उपयोग हो सकेगा. सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जो स्कूल 50 से अधिक स्टूडेंट्स वाले हों, उन्हें बंद न किया जाए. जो बंद हो रहे हैं, वहां आंगनवाड़ी केंद्र खोले जाएं.

HEALTH : छोटे नवजात बच्चे की कौन से तेल से करनी चाहिए मालिश? ये रहा जवाब

0

मां की गोद में जब एक नन्हा सा जीवन पहली बार करवट बदलता है, तो उसका हर स्पर्श, हर एहसास खास होता है. नवजात शिशु की देखभाल किसी कला से कम नहीं है और उसमें सबसे अहम होता है, उसकी नरम त्वचा की मालिश. भारत में पीढ़ियों से मालिश को सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि बच्चे के विकास का आधार माना गया हैलेकिन आज के समय में जब बाजार में सैकड़ों तरह के तेल मौजूद हैं, तो सवाल उठता है कि “कौन सा तेल नवजात के लिए सबसे सही है?”

क्या नारियल तेल बेहतर है या बादाम का तेल? क्या सरसों का तेल आज भी उतना ही फायदेमंद है? क्या हर मौसम के लिए एक ही तेल ठीक है? इसका जबाव बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. इमरान पटेल बता रहे हैं कि, शिशु की मालिश के लिए कौन सा तेल चुनना चाहिए और क्यों. आइए जानते हैं वो जरूरी बातें, जो हर नए माता-पिता को मालूम होनी चाहिए,

नवजात शिशु की मालिश क्यों जरूरी है?

  • रक्त संचार बेहतर होता है
  • हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है
  • बच्चा शांत और बेहतर नींद लेता है
  • मां और बच्चे के बीच का बंधन गहरा होता है

कौन से तेल का इस्तेमाल करें?

नारियल तेल: हल्का, जल्दी सोखने वाला और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूरये तेल गर्मियों के लिए सबसे उपयुक्त है. ड्राई स्किन और रैशेज में फायदेमंद भी है.

बादाम का तेलविटामिन से भरपूर, त्वचा को पोषण देने वाला है. ये तेल सर्दियों में त्वचा को मॉइस्चराइज करता है. हल्की खुशबू और नॉन-स्टिकी भी रहता है.

मेडिकेटेड बेबी ऑयल्सबाजार में उपलब्ध फार्मूलेटेड बेबी ऑयल्स होते हैं. लेकिन इसमें. डॉक्टर द्वारा सुझाए गए विकल्प ही चुनें.

किस बात का ध्यान रखें?

  • मालिश हमेशा हल्के गर्म कमरे में करें
  • तेल को हल्का गर्म करके लगाएं
  • बच्चे की त्वचा पर अगर कोई रिएक्शन दिखे तो तुरंत तेल बदलें
  • हर नए तेल को पहले पैच टेस्ट जरूर करें

हर शिशु अलग होता हैऔर उसकी त्वचा की जरूरतें भी अलग होती है. इसलिए सही तेल चुनना बहुत जरूरी है. माता-पिता बिना ब्रांड या दिखावे के पीछे न भागे, तेल की शुद्धता, मौसमी उपयुक्तता और बच्चे की त्वचा की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें.

BHAKTI : शिवलिंग की पूजा करते समय महिलाएं किन बातों का रखें ध्यान

0

सावन की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने भगवान शिव की पूजा का महत्व बढ़ जाता है. खासकर हिंदू धर्म में शिवलिंग पूजन का विशेष महत्व है. सावन महीने की शुरुआत होते ही शिवभक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक आदि करते हैं. कावड़ यात्रा के दौरान भी कांवड़िए कांवड में पवित्र गंगाजल भरकर शिवलिंग पर अभिषेक करने के लिए शिवधाम या शिवालय पहुंचते हैं.

लेकिन शास्त्रों में भगवान शिव के शिवलिंग रूप की पूजा के लिए कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं, जिसका पालन सभी को करना चाहिए. खासकर महिलाओं के लिए अलग से कुछ नियम बताए गए हैं. इसलिए शिवलिंग की पूजा करते समय महिलाएं इन अनुष्ठानों और नियमों के बारे में जरूर जान लें.

शिवलिंग पूजन का महत्व

शिव ऐसे एकमात्र देवता हैं जोकि लिंग रूप में पूजे जाते हैं. शिव का अर्थ है ‘परम कल्याणकारी’ और लिंग का है ‘सृजन’. वेदों और वेदान्त के अनुसार, लिंग शब्द सूक्ष्म शरीर के लिए किया जाता है, जोकि 17 तत्वों से बना होता है. इसमें मन, बुद्धि, पांच ज्ञानेन्द्रियां, पांच कर्मेन्द्रियां और पांच वायु हैं. वायु पुराण के मुताबिक, प्रलयकाल में संपूर्ण सृष्टि जिसमें लीन हो जाती है और फिर से सृष्टिकाल में जिससे प्रकट हो जाती है वही लिंग है. इस तरह विश्व की संपूर्ण ऊर्जा ही लिंग का प्रतीक है.

क्या है नंदी मुद्रा जिसमें महिलाओं को करनी चाहिए शिवलिंग पूजा

शास्त्रों में शिवलिंग को पुरुषतत्व का प्रतिनिधित्व माना गया है. इसलिए कहा जाता है कि, महिलाओं को शिवलिंग की पूजा बिना स्पर्श किए ही करनी चाहिए. लेकिन अगर आप शिवलिंग का आशीर्वाद लेना चाहती हैं या श्रद्धापूर्वक शिवलिंग को छूती हैं तो ऐसे में नंदी मुद्रा में ही शिवलिंग को स्पर्श करें.

नंदी मुद्रा ऐसी मुद्रा को कहा जाता है, जिसमें नंदी की तरह की बैठा जाता है. इसमें पहली और आखिरी ऊंगली को सीधा रखा जाता है और बीच की दो उंगलियों को अंगूठे से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि इस मुद्रा में किए पूजन से शिव भी प्रसन्न होते हैं और हर कामना पूर्ण करते हैं.

NATIONAL : आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश में एक बड़ा हादसा हो गया। प्रदेश के अन्नामय्या जिले में आम से लदा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में नौ मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग जख्मी हो गए। यह दुर्घटना रविवार रात कडप्पा शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर पुल्लमपेटा मंडल के रेड्डी चेरुवु कट्टा में हुई। पुलिस के अनुसार, आम के लदे ट्रक के झील के बांध पर पलट जाने से उस पर बैठे मजदूर ट्रक के नीचे दब गए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी और जिला प्रभारी मंत्री बी.सी. जनार्दन रेड्डी ने भी दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

मृतकों में पांच महिलाएं भी शामिल

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में पांच महिलाएं शामिल हैं। घायलों को राजमपेट के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बाल-बाल बचे ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टकराने से बचने की कोशिश में उसने नियंत्रण खो दिया।

आमों से लदे ट्रक के ऊपर बैठे थे मजदूर

अन्नामय्या जिले के रेलय कोडुरु मंडल और तिरुपति जिले के वेंकटगिरी मंडल के 21 दिहाड़ी मजदूरों का एक समूह राजमपेटा मंडल के एसुकापल्ली और आसपास के गांवों के खेतों से आम तोड़ने गया था। आमों से लदा ट्रक रेलवे कोडुरु बाजार जा रहा था और मजदूर आमों के लदे ट्रक के ऊपर बैठे थे। मजदूर 30-40 टन आमों के नीचे दब गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।
इस प्रकार हुई मृतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हो गई है। इस हादसे में आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान गज्जला दुर्गाय्या (32), गज्जला लक्ष्मी देवी (36), गज्जला रमण (42), गज्जला श्रीनु (32), राधा (39), वेंकट सुब्बम्मा (37), चित्तम्मा (25) और सुब्बा रत्नम्मा (45) के रूप में हुई है। एक अन्य मज़दूर, मुनिचंद्र (38) ने राजमपेट के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Stock Market: शेयर बाजार की आज हुई मिलीजुली शुरुआत, सेंसेक्स 340 अंक फिसला; निफ्टी 25100 के नीचे

0

ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले रूख के बावजूद सोमवार को शेयर बाजार घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सोमवार को मामूली गिरावट के साथ खुले. निफ्टी पर सन फार्मा, SBI लाइफ इंश्योरेंस, अपोलो हॉस्पिटल्स, पावर ग्रिड कॉर्प, टाइटन कंपनी के शेयर फायदे में रहे, जबकि इंफोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 201.02 अंक यानी कि 0.24 परसेंट की गिरावट के साथ 82,311.99 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी 42.15 अंक यानी कि 0.19 परसेंट टूटकर 25,102.25,102.80 के लेवल पर है.

शुक्रवार को बाजार में गिरावट
इस दिन सेंसेक्स 689.81 अंक या 0.83 परसेंट की गिरावट के साथ 82,500.47 पर और निफ्टी 205.40 अंक या 0.81 परसेंट की गिरावट के साथ 25,149.85 पर बंद हुआ. BSE मिडकैप इंडेक्स में भी 0.5 परसेंट की गिरावट आई, जबकि BSE स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7 परसेंट की गिरावट आई, जिससे दो दिनों की बढ़त टूट गई. जहां तक रही आज की बात, तो 14 जुलाई सोमवार को वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 50 के गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद है. आज सुबह Gift निफ्टी में भी गिरावट दिख रही है, जो बाजार में सुस्ती के संकेत दे रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी 25,173.50 के आसपास कारोबार कर रहा, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से 48.4 अंक कम है.

बाजार में दिख सकता है इन चीजों का असर
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी पर कई चीजों का असर दिख सकता है, जिनमें जून 2025 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) और थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय यूनियन और मेक्सिको पर 30 परसेंट टैरिफ लगाने का फैसला, चीन के जून के व्यापार आंकड़े, HCLTech के पहली तिमाही के नतीजे, संस्थागत निवेश के रुझान, प्राथमिक बाजार की गतिविधियां और कमजोर वैश्विक संकेत शामिल हैं.

TECHNOLOGY : गूगल पढ़ सकता है आपके WhatsApp मैसेज! बस ये सेटिंग बदलकर रोक सकते हैं ये जासूसी

0

गूगल ने हाल ही में अपने Gemini AI के एंड्रॉइड फोन पर काम करने के तरीके में कुछ बड़े बदलावों की घोषणा की है. एक ईमेल के ज़रिए यूज़र्स को बताया गया कि अब Gemini AI थर्ड-पार्टी ऐप्स, जैसे WhatsApp, से डेटा एक्सेस कर सकता है ताकि आप वॉयस कमांड के ज़रिए उन ऐप्स की सुविधाएं इस्तेमाल कर सकें. पहली नजर में यह एक सुविधाजनक फीचर लगता है लेकिन असली चिंता की बात यह है कि गूगल ने बड़ी चालाकी से ईमेल में यह बात छुपाई कि यह डेटा शेयरिंग तब भी जारी रहेगी जब आपने Gemini Apps Activity को बंद किया हो.

Google स्टोर करता है डेटा
गूगल की वेबसाइट के मुताबिक “चाहे Gemini Apps Activity ऑन हो या ऑफ, आपकी चैट्स को 72 घंटे तक आपके अकाउंट में सेव किया जा सकता है.” इसका मतलब साफ है कि WhatsApp की आपकी निजी बातचीत भी अस्थायी रूप से Gemini के पास स्टोर हो सकती है. गूगल का दावा है कि ऐसा करने से Gemini आपके लिए जवाब तैयार कर सकेगा और उन्हें भेज भी पाएगा, भले ही आपने गोपनीयता सेटिंग्स कुछ और चुनी हो. लेकिन यही बात यूजर्स की निजता पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

Meta का नियम
Meta हमेशा कहता आया है कि WhatsApp की चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती हैं जिसे कोई तीसरा नहीं पढ़ सकता यहां तक कि खुद Meta भी नहीं. लेकिन यह सुरक्षा सिर्फ ऐप के भीतर ही सीमित होती है. आपके फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन अलर्ट जिनमें मैसेज की सामग्री होती है उन्हें पढ़ा जा सकता है. कुछ एंड्रॉइड फोन्स तो इन नोटिफिकेशन को 24 घंटे तक सेव भी रखते हैं बिना WhatsApp को खोले.

गूगल ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया कि Gemini इन चैट्स को कैसे पढ़ेगा या स्टोर करेगा लेकिन नोटिफिकेशन एक्सेस करने का तरीका सबसे आसान और संभावित माध्यम हो सकता है. Gemini की एंड्रॉइड सिस्टम में गहरी पैठ होने के कारण ये केवल नोटिफिकेशन तक सीमित नहीं रहेगा और यही बात यूज़र्स के मैसेजिंग अनुभव की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है.

कैसे रोकें Gemini को आपका WhatsApp डेटा पढ़ने से?
फिक्र मत कीजिए, आप अब भी खुद तय कर सकते हैं कि Gemini को क्या एक्सेस करने देना है. इसके लिए आपको सिर्फ कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

अपने एंड्रॉइड फोन में Gemini ऐप खोलें.
ऊपर दाईं ओर दिए गए प्रोफाइल आइकन पर टैप करें.
“Gemini Apps Activity” विकल्प पर क्लिक करें.
अब जो स्क्रीन खुलेगी, उसमें आपको एक टॉगल स्विच मिलेगा इसे बंद कर दीजिए.
बस, इसके बाद Gemini आपकी किसी भी ऐप से डेटा एक्सेस नहीं कर पाएगा. हालांकि, ध्यान दें कि यदि कोई डेटा पहले से Gemini के पास है, तो वह 72 घंटे तक उसके सर्वर पर सेव रह सकता है.

NATIONAL : यूपी में 19 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट! जानें- मौसम का हर अपडेट

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से ज्यादातर जमकर बारिश हो रही है. जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया है. हालांकि कई जगहों पर बारिश की वजह से जलभराव जैसी स्थितियां भी देखने को मिल रही हैं. प्रदेश में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा, मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 19 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी में आज 14 जुलाई को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में ही बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी यूपी में जहां कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया हैं. इस दौरान बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है.

बारिश का ये सिलसिला आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है. मंगलवार से अगले तीन दिन पूरे यूपी में कई जगहों पर बारिश का अनुमान है. 16 जुलाई को पूर्वी यूपी कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा.

इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट
यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज और कुशीनगर में अनेक जगहों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है. इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है.

बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, कानपुर, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज में कुछ स्थानों पर बारिश होगी. जबकि मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा और ललितपुर में एक या दो जगहों पर बारिश होने का अनुमान हैं. इन जिलों में किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है.

WORLD : शांति-शांति चिल्लाकर अशांति फैला रहे शहबाज शरीफ! दिखाई अकड़, कश्मीर पर गंदा खेल फिर किया शुरू

0

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने  कश्मीर शहीदी दिवस के मौके पर फिर वही बातें दोहराईं जो पाकिस्तान सालों से करता आ रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर के लोगों को राजनीतिक, कूटनीतिक और नैतिक समर्थन देता रहेगा. भारत की तरफ से लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट अब खुलकर सामने आने लगी है. आतंकवाद पर भारत के प्रहार के बाद पाकिस्तान की सरकार अब अपने पुराने ‘कश्मीर कार्ड’ को फिर से खेल रही है.

1931 के मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि या सियासी इस्तेमाल?

शहबाज शरीफ ने 1931 में मारे गए 22 लोगों को श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह बलिदान कश्मीरियों के स्वतंत्रता संघर्ष की नींव है. उन्होंने एक बार फिर से कश्मीर का राग अल्पा और कहा कि कश्मीरी अवाम कई पीढ़ियों से आजादी के लिए संघर्ष कर रही है.

कश्मीरी संघर्ष को बताया ऐतिहासिक और जीवंत

पीएम शहबाज ने कहा कि कश्मीरी अवाम कई पीढ़ियों से आजादी और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है. उन्होंने कहा कि तमाम मुश्किलों और दमन के बावजूद कश्मीरियों की हिम्मत नहीं टूटी है, बल्कि उन्होंने एकता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लड़ाई को जारी रखा है.

यूएन प्रस्तावों के प्रति फिर जताई प्रतिबद्धता

शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उन प्रस्तावों पर पूरी तरह से अमल का पक्षधर है जो जम्मू-कश्मीर विवाद के समाधान से जुड़े हैं. उन्होंने जोर दिया कि इस मुद्दे का शांतिपूर्ण हल ही दक्षिण एशिया की स्थिरता और शांति की कुंजी है.

शहबाज शरीफ ने वैश्विक समुदाय से की ये अपील

पाकिस्तानी ने वैश्विक समुदाय से अपील की कि वह कश्मीर में हो रहे मानवाधिकार हनन पर ध्यान दे और संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से किए गए वादों को निभाए. उन्होंने कहा, “यह दिन दुनिया को याद दिलाता है कि कश्मीरियों के साथ दशकों से अन्याय हो रहा है, जिसे अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.”

BHAKTI : सावन के पहले सोमवार पर गजानन संकष्टी चतुर्थी भी, पिता-पुत्र की पूजा से मिलेगा शुभ फल

0

इस साल भगवान शिव के प्रिय माह सावन की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो चुकी है और सावन का पहला सोमवार व्रत 14 जुलाई को रखा जाएगा. सावन माह में पड़ने वाले सोमवार के दिन व्रत रखना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसी के साथ 14 जुलाई को गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी पड़ रहा है, जोकि भगवान गणेश को समर्पित है.

14 जुलाई को पिता-पुत्र की भक्ति का खास संयोग

सावन महीने का पहला सोमवार जहां शिव भक्तों को लिए विशेष धार्मिक अवसर माना जाता है. वहीं इस साल सावन के पहले सोमवार पर गजानन संकष्टी चतुर्थी भी पड़ रही है. इसका कारण यह है कि, पंचांग के अनुसार श्रावण माह का पहला सोमवार सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ा है और इसी तिथि पर गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी है. ऐसे में 14 जुलाई को एक ही पिता-पुत्र का खास व्रत पड़ना अत्यंत की फलदायी और दुर्लभ संयोग माना जा रहा है. भक्त 14 जुलाई को सावन के पहले सोमवार पर शिवजी और गजानन संकष्टी पर भगवान गणेश की पूजा कर पिता-पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

सावन के पहले सोमवार पर 5 शुभ संयोग

  • आयुष्मान योग
  • सौभाग्य योग
  • धनिष्ठा योग
  • शिव वास योग
  • गजानन संकष्टी चतुर्थी का संयोग

इसके साथ ही सावन के पहले सोमवार पर आद्रा नक्षत्र, हर्षण योग और भद्रा वास भी रहेगा. साथ ही स्वाति नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग भी बन रहा है. धनिष्ठा नक्षत्र के समाप्त होने के बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा. इन शुभ योगों में सावन के पहले सोमवार पर किए शिव पूजन का भक्तों को विशेष लाभ होगा और मनोकामना की पूर्ति होगी.

सावन सोमवार और गजनान संकष्टी पूजा विधि

सावन सोमवार के पहले दिन सुबह स्नानादि के बाद साफ कपड़े पहन लें. सबसे पहले पूजाघर में दीप जलाकर व्रत का संकल्प लें. इसके बाद भगवान गणेश की पूजा करें. उन्हें तिलक लगाकर मोदक का भोग चढ़ाएं, दूर्वा घास अर्पित करें और व्रत कथा का पाठ करें. इसके बाद शिवलिंग पर जल अर्पित कर बेलपत्र, फूल, भांग, धतूरा आदि चढ़ाएं और दीप जलाएं.

- Advertisement -

News of the Day