Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 505

WORLD : ब्राजील ने भारत को दिया झटका, अब नहीं खरीदेगा Akash एयर डिफेंस सिस्टम; जानें क्यों लिया ये फैसला?

0

भारत के स्वदेशी रक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है. दरअसल, ब्राजील ने भारत की ‘आकाश’ सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली को खरीदने की बातचीत रोक दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील ने इस कदम के पीछे ‘आकाश’ मिसाइल के कुछ अहम ऑपरेशनल पैरामीटर्स में प्रदर्शन को कमजोर बताया है.

अब ब्राजील का रुख यूरोप की रक्षा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी MBDA की ओर हो गया है, जो Enhanced Modular Air Defence Solutions (EMADS) प्रदान करती है. यह प्रणाली नाटो देशों में पहले से इस्तेमाल की जा रही है और विश्वसनीय मानी जाती है. ब्राजीलियन मीडिया The Rio Times के हवाले से आ रही रिपोर्टों में कहा गया है कि ब्राजील की सेना और MBDA के बीच बातचीत करीब 1 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 4.7 अरब रिंगगिट) की डील के इर्द-गिर्द घूम रही है. यह लैटिन अमेरिका में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी वायु रक्षा डील मानी जा रही है.

हाई-स्पीड, लो-एल्टीट्यूड खतरों से निपटने में ‘आकाश’ फेल?

ब्राजीलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील ने ‘आकाश’ को हाई-स्पीड और लो-एल्टीट्यूड टारगेट्स के लिए कम उपयुक्त माना. आज के युद्ध में जब हाइब्रिड वॉरफेयर, ड्रोन हमले और स्मार्ट बम तेजी से इस्तेमाल हो रहे हैं, ऐसे में ब्राजील को लगता है कि आकाश इन खतरों से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं है.

भारत की ‘आत्मनिर्भर’ रक्षा नीति को मिली चुनौती?

यह फैसला भारत के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के लिए एक गंभीर चुनौती है. भारत ने ‘आकाश’ को अपने सबसे सफल घरेलू सिस्टम्स में से एक बताया है और इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रमोट कर रहा है, लेकिन ब्राजील की नाराजगी यह दिखाती है कि विदेशी सेनाएं नाटो-मानकों वाली तकनीक को ज्यादा भरोसेमंद मानती हैं, जबकि भारत की सिस्टम्स को अभी उस स्तर तक पहुंचने के लिए और काम करना होगा.

NATIONAL : नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी छोड़ें दें’, RJD ने की CM के इस्तीफे की मांग,

0

बिहार में एक के बाद एक बड़ी अपराधिक घटनाएं हो रही हैं. हत्याओं का दौर जारी है. लॉ एंड ऑडर सवालों के घेरे में है. विधि व्यवस्था सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. चुनावी वर्ष में कानून व्यवस्था का मुद्दा बड़ा बनता जा रहा है. बढ़ते अपराध पर जमकर सियासत भी हो रही है. आरजेडी की तरफ से नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई है.

मृत्युंजय तिवारी ने क्या कहा?

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी छोड़ें दें. इस्तीफा दें. एक मिनट भी कुर्सी पर बने रहने का हक नहीं है. गृह विभाग भी उनके पास है. बिहार में गुंडाराज कायम हो गया है. पटना में बीजेपी नेता सुरेंद्र कुमार केवट की हत्या हो गई. सत्ता पक्ष के नेता थे. पटना के पॉश इलाके में पार्क में फायरिंग हो रही है. बिहार में हत्याओं का दौर जारी है.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया. अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस का डर नहीं. कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. इस सरकार को जनता उखाड़ फेंकने का मन बना ली है. तेजस्वी सरकार इस चुनाव के बाद आएगी और अपराध पर पूरी तरह से कंट्रोल पाया जाएगा.

बढ़ते अपराध और राजद की ओर से नीतीश के इस्तीफे की मांग किए जाने पर जदयू कोटे के मंत्री मदन सहनी ने कहा कि बिहार में कानून का राज है. कुछ छिटपुट घटनाएं हो रही हैं, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है. पुलिस को खुली छूट दी गई है. गिरफ्तारियां हो रही हैं. एनकाउंटर किए जा रहे हैं. पटना में जो हत्याएं हुईं उसका तुरंत उद्भेदन किया गया. अरेस्टिंग हुई. अपराध करके कोई बच नहीं सकता है.

आरजेडी अपने गिरेबान में झांके

मंत्री मदन सहनी ने कहा कि बिहार में अमन चैन है. आरजेडी अपने गिरेबान में झांककर देखे. आरजेडी के 15 साल के शासनकाल में 118 नरसंहार हुए. गिरफ्तारियां नहीं होती थी. लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया गया था. बता दें कि अभी सबसे जरुरी यह है कि अपराध पर किस तरह लगाम लगाया जाए? लेकिन सियासत अपने चरम पर है. वार पलटवार का दौर जारी है.

BOLLYWOOD : सितारे जमीन पर की बढ़ी 177.78 परसेंट कमाई, आमिर खान की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने 150 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है और अभी भी फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही है. सितारे जमीन पर ने 12 जुलाई को धमाकेदार कमाई की है. फिल्म की कमाई में  177.78 परसेंट का इजाफा हुआ है.

22वें दिन फिल्म ने सिर्फ .9 करोड़ का कलेक्शन किया था लेकिन 23वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा दिया.

सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे शनिवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 157.75 करोड़ हो गया है. बता दें कि 12 जुलाई को 40.26 परसेंट ऑक्यूपेंसी रजिस्टर की. 11 जुलाई को मालिक, सुपरमैन और आंखों की गुस्ताखियां जैसे कई सारी फिल्में रिलीज हुईं. लेकिन इनमें से किसी का भी असर सितारे जमीन पर नहीं पड़ा.

फिल्म का ऐसा रहा टोटल कलेक्शन

सितारे जमीन पर ने 10.7 करोड़ की ओपनिंग की थी. फिल्म ने दूसरे दिन 20.2 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने 27.25 करोड़ का कलेक्शन किया.

चौथे दिन फिल्म ने 8.5 करोड़, पांचवें दिन 8.5 करोड़, 6वें दिन 7.25 करोड़, सातवें दिन 6.5 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का पहले हफ्ते में 88.9 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 46.5 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे वीक में फिल्म ने 18.95 करोड़ कमाए.

बता दें कि सितारे जमीन पर आमिर खान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं फिल्म बन गई है. फिल्म ने 156.52 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. चौथे नंबर पर 3 ईडियट्स है. 3 ईडियट्स ने 202 करोड़ का कलेक्शन किया था. तीसरे नंबर पर धूम 3 है 271.07 करोड़ की कमाई के साथ. दूसरे नंबर पर पीके है. पीके ने 340.8 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं पहले नंबर पर दंगल है. दंगल ने 374.43 करोड़ का बिजनेस किया था.

UP : मुरादाबाद के OYO होटल में चल रहा था गंदा काम, स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा

उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके में स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने ओयो होटल में छापा मार कर 04 युवतियों और 04 युवकों को हिरासत में ले लिया. इस दौरान स्थानीय महिलाओं और पड़ोसियों ने होटल में संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त ओयो होटल में बाहर से युवक युवतियों के जोड़े आते हैं और यहां देह व्यापार का धंधा चल रहा है, जिसके चलते स्थानीय लोगों का यहां रहना मुश्किल होता जा रहा है. मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी.

स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

होटल में आने वाले कपल्स रास्ते मे अश्लील सामग्री फेंक देते हैं जहां से उनके बच्चों का गुजरना होता है. स्थानीय महिलाओं ने होटल में संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए दरवाज़ा बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी आरोप है कि सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम बिना कार्रवाई के लौट गई, जिससे प्रदर्शनकारी और भड़क गए.

कई घंटे बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने होटल में दबिश दी और होटल के अंदर से पुलिस ने चार लड़कियां और चार लड़के बरामद किए हैं. सभी आठ लोगों को हिरासत में लिया, पुलिस ने लड़कियों को तो चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि लड़कों को कोतवाली में बैठा लिया है.

स्थानीय लोगों ने कर दी यह मांग
स्थानीय महिलाओं ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है और होटल बंद करने की मांग की है. पुलिस की कार्यशैली के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया, महिलाओं का आरोप था कि पिछले एक साल से इस होटल में हो रहे देह व्यापार के धंधे की शिकायत वह कर रहे हैं लेकिन पुलिस की सांठ -गांठ के चलते धड़ल्ले से होटल का संचालन हो रहा है.

मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए स्थानीय महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, स्थानीय लोगों ने एक नेता पर निशाना साधते हुए होटल संचालक को संरक्षण देने का आरोप लगाया, स्थानीय लोगों ने पुलिस से दो टूक कहा कि किसी भी राजनेता के संरक्षण के चलते कॉलोनी का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा, क्योंकि इस प्रकार की गतिविधियों के चलते उनके बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि होटल को सील नही किया जाता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

BOLLYWOOD : 750 फ़िल्में और पद्म श्री से नवाजे गए एक्टर श्रीनिवास राव का हुआ निधन, गम में डूबे फैंस

साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव ने 83 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से पूरी साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है. जानकारी के अनुसार एक्टर लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. उन्होंने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया.

एक्टर के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कोटा श्रीनिवास के निधन के बाद आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया. उन्होंने एक ट्वीट किया और लिखा कि, ‘अपनी बहुमुखी भूमिकाओं से सिनेमा दर्शकों का दिल जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन अत्यंत दुखद है. उनका निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है. 1999 में, उन्होंने विजयवाड़ा से विधायक के रूप में जीत हासिल की और जनता की सेवा की. मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.’

श्रीनिवास ने किया था 750 फिल्मों में काम किया

बता दें कि कोटा श्रीनिवास राव साउथ फिल्मों का पॉपुलर नाम थे. उन्होंने साल 1978 में एक्टिंग में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म ‘प्राणम खरीदु’ थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने 40 साल के लंबे करिरय में करीब 750 में शानदार काम किया. एक्टर के निधन से उनके फैंस का दिल टूट गया है. हर कोई उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहा है.

पद्म श्री से नवाजे गए थे श्रीनिवास राव

श्रीनिवास राव ने फिल्मों में विलेन से लेकर कॉमेडियन तक हर तरह के किरदार किए और लोगों का खूब दिल जीता था. साल 2015 में एक्टर को पद्म श्री से नवाजा गया था. एक्टर तेलुगु के अलावा हिंदी, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुके थे.

कब होगा श्रीनिवास का अंतिम संस्कार?

बताया जा रहा है कि श्रीनिवास राव का अंतिम संस्कार आज ही यानि रविवार दोपहर को किया जाएगा. इससे पहले उनके फैंस और साउथ हस्तियां एक्टर को श्रद्धांजलि दे रही हैं.

LIFE STYLE : लंबे समय तक एसी में बैठने से आंखों को हो सकता है नुकसान, जानिए कैसे करें बचाव

0

देश के कई हिस्सों में मानसून की एंट्री हो चुकी है. लेकिन अभी देश के कई ऐसे राज्य है जहां पर भीषण गर्मी पड़ रही है. इस गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर लोग दिनभर एयर कंडीशनर की ठंडी हवा में रहना पसंद करते हैं. कुछ एक्सपर्ट का कहना यह है कि यह आदत आंखों की सेहत के लिए खामोश खतरा बन रही है. कुछ एक्सपर्ट कहते हैं कि लंबे समय तक एसी के संपर्क में रहने से आंखों में सूखापन, जलन, धुंधलापन और इन्फेक्शन के संभावना कई गुना बढ़ जाती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे कि लंबे समय तक एसी में बैठने से आंखों की सेहत को किस तरह से खतरा हो सकता है और इसके लिए क्या सावधानियां आपको बरतनी चाहिए.

ड्राई आई सिंड्रोम का खतरा बढ़ाता है एसी

एसी की ठंडी हवा वातावरण की नमी को सोख लेती है, जिससे आंखों की नेचुरल नमी भी खत्म होने लग जाती है. इससे आंखें सूखने लगती है और उनमें जलन खुजली और चुभन जैसी समस्याएं होने लगती है. यह स्थिति ड्राई आई सिंड्रोम कहलाती है जो धीरे-धीरे गंभीर रूप ले सकती है. इसके अलावा जो लोग पहले से कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं या जिन्हें एलर्जी है उनके लिए यह स्थिति और ज्यादा परेशान करने वाली हो सकती है. आंखों का सूखापन आपके कॉर्निया को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे आपकी नजर पर भी असर पड़ सकता है.

एसी के कारण आंखों में इन्फेक्शन का खतरा

एक्सपर्ट्स के अनुसार एसी की हवा में मौजूद डस्ट पार्टिकल्स, बैक्टीरिया और फंगस आंखों में इन्फेक्शन की वजह बन सकते हैं. जब एसी का फिल्टर समय पर साफ नहीं किया जाता है तो उसमें जमी गंदगी हवा के जरिए आंखों में पहुंचती है. जिससे एलर्जी, सूजन और यहां तक की आंखों की लालिमा जैसे समस्या हो सकती है.

वर्कप्लेस पर परफॉर्मेंस पर असर

आंखों में जलन, थकान और धुंधलापन सिर्फ सेहत को नहीं बल्कि काम की गुणवत्ता को भी प्रभावित करता है. ऑफिस या वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग जब घंटाें एसी में बैठते हैं तो उनकी आंखों में स्ट्रेस बढ़ने लगता है. इससे प्रोडक्टिविटी घटती है और सिर दर्द, माइग्रेन जैसी समस्याएं बढ़ सकती है.

कैसे रखें आंखों को सुरक्षित?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, एसी की हवा से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए आप कुछ जरूरी उपाय अपना सकते हैं. एसी से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए आप एसी का तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रख सकते हैं जिससे तापमान बहुत ठंडा नहीं होगा. वहीं आंखों को सुरक्षित रखने के लिए 20, 20, 20 का नियम अपना सकते हैं. इसके लिए आप हर 20 मिनट पर आंखों से 20 फीट दूर किसी चीज पर 20 सेकंड तक केंद्रित करके रख सकते हैं. वहीं आंखों को हाइड्रेट रखने के लिए प्रिजर्वेटिव फ्री आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही एसी वाले कमरे में एक बर्तन में पानी भी रख सकते हैं. जिससे वायुमंडल में नमी बनी रहेगी वहीं आप सीधे तौर पर एसी की हवा में बैठने से भी बचें. साथ ही आप एसी की नियमित सफाई करा सकते हैं. इसके अलावा पूरे दिन एसी में रहने की बजाय थोड़ी देर धूप और ताजी हवा वाले वातावरण में भी समय बिताएं, जिससे आपकी आंखों को आराम मिलेगा.

सिर दर्द और माइग्रेन की वजह भी बनता है एसी

एसी की ड्राई हवा साइनस को भी ड्राइ कर देती है. जिससे सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या शुरू हो सकती है. इसके अलावा शरीर में नमी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी सिर दर्द को ट्रिगर कर सकती है. ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर का इस्तेमाल जरूरी हो सकता है. लेकिन आंखों की सेहत और शरीर के संतुलन के लिए जरूरी है कि इसका प्रयोग सोच समझकर और सीमित समय के लिए किया जाए थोड़ी सावधानी और आदतों में बदलाव लाकर आप अपनी आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं और गर्मी में भी हेल्दी रह सकते हैं.

AUTOMOBILE : Skoda की सबसे सस्ती SUV की खूब हो रही सेल, 5-स्टार सेफ्टी वाली गाड़ी की क्या है कीमत?

भारतीय बाजार में स्कोडा की एंट्री लेवल Kylaq एसयूवी को मिडिल क्लास ग्राहकों के बीच अच्छा  रिस्पांस मिल रहा है. इसकी डिमांड का अंदाजा आप जून 2025 के बिक्री आंकड़ों से लगा सकते हैं. पिछले महीने इस एसयूवी को 3,196 नए ग्राहकों ने खरीदा है.

Skoda Kylaq जून 2025 की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कॉम्पेक्ट एसयूवी की लिस्ट में शामिल है. आइए इस गाड़ी की कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं.

Skoda Kylaq की कीमत
  • स्कोडा Kylaq को 7.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लाया गया है. इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट की कीमत 14.40 लाख रुपये तक जाती है. गाड़ी की डिलीवरी 27 जनवरी, 2025 से शुरू होगी.
  • स्कोडा Kylaq की प्राइस-रेंज में मारुति ब्रेजा से लेकर टाटा नेक्सन और किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV 3XO जैसी कार भी आती हैं.
  • स्कोडा की ये नई कार पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक इन सभी वेरिएंट्स में मार्केट में मौजूद है.
  • स्कोडा Kylaq में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा मिलता है. गाड़ी में लगे इस इंजन से 113 bhp की पावर मिलती है और 179 Nm का टॉर्क जनरेट होता है
  • Skoda Kylaq के माइलेज की बात करें, तो यह SUV मैनुअल मोड में 19.68 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटोमैटिक मोड में 19.05 किलोमीटर प्रति लीटर तक की फ्यूल एफिशिएंसी ऑफर करती है.

Skoda Kylaq का इंजन और फीचर्स

  • स्कोडा की इस कार के इंजन के साथ में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर लगा मिलता है. इसी इंजन का इस्तेमाल स्कोडा Kushaq में भी किया गया है.
  • स्कोडा Kylaq मॉडर्न सॉलिड डिजाइन के साथ आई है. इस गाड़ी में एलईडी हेडलैम्प्स और टेललैम्प्स लगी हैं. कार में डुअल-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है.
  • कार में 10.1-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का फीचर भी शामिल है.
  • गाड़ी में 446 लीटर का बूट-स्पेस मिलता है, जिसे 1,265 लीटर तक एक्सपेंड किया जा सकता है.

NATIONAL : सावन में जरूर घूमें भोले बाबा के ये मंदिर, दर्शन करते ही बदल जाती है किस्मत

0

सावन का पावन महीना 11 जुलाई से शुरू हो चुका है. हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आस्था का पर्याय माना जाता है. आइए आपको भगवान भोले नाथ के उन मंदिरों के बारे में बताते हैं, जिनके दर्शन करते  किस्मत बदल जाती है. साथ ही, जानते हैं कि इन मंदिरों तक कैसे पहुंचा जा सकता है?

अमरनाथ गुफा, जम्मू कश्मीर

  • जम्मू-कश्मीर में मौजूद अमरनाथ गुफा के दर्शन भोले बाबा का हर भक्त अपने जीवन में एक बार जरूर करना चाहता है. यहां प्राकृतिक रूप से बर्फ का शिवलिंग बनता है, जिसके दर्शन के लिए सावन महीने में लाखों श्रद्धालु अमरनाथ जाते हैं.
  • हवाई मार्ग: अमरनाथ गुफा का नजदीकी एयरपोर्ट श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है. यहां से पहलगाम (91 किमी) और बालटाल (93 किमी) तक टैक्सी या बस से पहुंच सकते हैं. इन दोनों पॉइंट से पंचतरणी तक हेलिकॉप्टर सेवा मिल जाती है. इसके बाद पैदल या पालकी से सफर करना पड़ता है.
  • रेल मार्ग: अगर आप ट्रेन से जा रहे हैं तो जम्मूतवी सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है, जो पहलगाम से 250 किमी और बालटाल से 275 किमी दूर है.
  • सड़क मार्ग: आप सड़क मार्ग से जम्मू आकर बालटाल या पहलगाम के रास्ते अमरनाथ गुफा के दर्शन करने जा सकते हैं. जम्मू से पहलगाम होते हुए जाने के लिए जम्मू, पटनीटॉप, अनंतनाग, पहलगाम, चंदनवाड़ी, शेषनाग, पंचतरणी और गुफा वाला रूट लेना पड़ता है. वहीं, बालटाल वाले रूट के लिए जम्मू, श्रीनगर, गांदरबल, सोनमर्ग, बालटाल, डोमेल होते हुए गुफा तक जा सकते हैं.
  • काशी विश्वनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भगवान शिव की प्रिय नगरी वाराणसी में गंगा नदी के तट पर बना है. सावन के दौरान लाखों कांवड़िए गंगाजल लेकर यहां भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं.
  • हवाई मार्ग: वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मंदिर से करीब 25 किमी दूर है. दिल्ली, मुंबई, और कोलकाता से नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं. हवाई अड्डे से मंदिर तक टैक्सी या ऑटो से पहुंचा जा सकता है.
  • रेल मार्ग: वाराणसी जंक्शन और काशी रेलवे स्टेशन मंदिर से 3-5 किमी दूर हैं. देश के प्रमुख शहरों से वाराणसी के लिए ट्रेनें मिलती हैं.
  • सड़क मार्ग: वाराणसी नेशनल हाईवे से अच्छी तरह जुड़ा है. लखनऊ से इसकी दूरी 300 किमी है, जबकि प्रयागराज से यह 120 किमी दूर है. हर जगह से वाराणसी के लिए बसें और टैक्सी उपलब्ध हैं.
  • लोकल ट्रांसपोर्ट: मंदिर तक पहुंचने के लिए ऑटो-रिक्शा, साइकिल रिक्शा या ई-रिक्शा ले सकते हैं. मंदिर प्रशासन ने ऑनलाइन दर्शन पंजीकरण की सुविधा शुरू की है. आप www.srikashivishwanath.org वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

UP : मेरठ में अपहरण कर युवक के साथ किया कुकर्म, भेद खुलने के डर से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरधना कस्बे में 16 वर्षीय किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. बता दें दो दिन से लापता चल रहे किशोर का शव घर के पास ईंटों के ढेर से बरामद हुआ है. वहीं पुलिस ने हत्या के आरोप में पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय युवक असद को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जांच की जा रही है. वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिससे पूरी घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है.

हत्या कर शव को छिपाया
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास किया था. विरोध करने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को छिपा दिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतक एक ही मोहल्ले के निवासी थे और पहले से एक-दूसरे को जानते थे. आरोपी ने बहाने से किशोर को अपने घर बुलाया और उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की. पूरी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने लाश को ठिकाने लगाया फिर मौके से फरार हो गया.

ऐसे रची हत्या की साजिश
किशोर ने कुकर्म का विरोध किया, तो उसने उसकी हत्या कर दी. इस मामले को अपहरण का रूप देने के लिए आरोपी ने मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों को फिरौती जैसा मैसेज भी भेजा, जिससे पुलिस भ्रमित हो सके. तकनीकी जांच और कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद आरोपी असद की भूमिका सामने आई. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर शव और किशोर का मोबाइल बरामद कर लिया गया है.

इस घटना के बाद से सरधना कस्बे में आक्रोश का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और आरोपी से गहन पूछताछ जारी है. माना जा रहा है कि आरोपी इससे पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है. जिसके चलते आरोपी से कड़ी पूछताछ जारी है.

Jalandhar: 2 दोस्तों ने एक साथ पी शराब, बहस हुई तो सिर पर ईंट मारकर दोस्त को मार डाला

0

जालंधर के संजय गांधी नगर में उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर पुल के पास स्थित शराब के ठेके के बाहर एक प्रवासी युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली. घटना की सूचना मिलते ही फोकल पॉइंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

कुछ ही घंटों की जांच के बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है.

परिजनों ने शव की पहचान की

फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने कहा, सुबह करीब 7 बजे इलाके के लोगों ने सूचना दी कि संजय गांधी नगर नहर पुल के पास शराब ठेके के बाहर एक युवक की खून से सनी लाश पड़ी है. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी बैरिस्टर प्रसाद के रूप में हुई, जो फिलहाल फोकल प्वाइंट नहर के पास रह रहा था. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जो मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की.

पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले 

इस दौरान पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. जांच में सामने आया कि मृतक के साथ रहने वाला दीपक उर्फ दीपू घटना की रात उसके साथ शराब पीने गया था.

मृतक के परिजनों ने भी बताया कि दीपक उनके घर में ही रहता था और गुरुवार रात दोनों संजय गांधी नगर नहर पुल के पास शराब पीने गए थे. पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी दीपक को उसके क्वार्टर से गिरफ्तार कर लिया. उस समय वह नशे की हालत में सो रहा था.

ईंट उठाकर बैरिस्टर के सिर पर वार कर दिया

पूछताछ में दीपक ने कबूल किया कि शराब पीते समय किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई, जिसके बाद उसने ईंट उठाकर बैरिस्टर के सिर पर वार कर दिया. आरोपी के मुताबिक, उसे लगा कि बैरिस्टर सिर्फ बेहोश हुआ है, इसलिए वह घर जाकर सो गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

- Advertisement -

News of the Day