Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 506

SPORTS : लॉर्ड्स टेस्ट में चल रही जोरदार टक्कर; भारत अब भी 242 रनों से पीछे

0

Ind vs Eng Lords Test 2nd Day: भारत अब भी 242 रनों से पीछे

लॉर्ड्स टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है. मैच के दूसरे दिन जो रूट ने शतक पूरा किया. जसप्रीत बुमराह की धाकड़ गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड 387 पर ऑल आउट हो गई. बुमराह ने इंग्लैंड के पांच विकेट चटकाए. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 113 गेंदों में 53 रन पर और ऋषभ पंत 33 गेंदों में 19 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

Ind vs Eng Lords Test 2nd Day: केएल राहुल ने लॉर्ड्स में जड़ा अर्धशतक

केएल राहुल ने संभली हुई बल्लेबाजी करते हुए लॉर्ड्स के मैदान पर अर्धशतक जड़ दिया है. गिल ने इस फिफ्टी को लगाने में 97 गेंदों का सामना किया.

BOLLYWOOD : रॉनित रॉय के पास नहीं थे खाने के लिए पैसे, गरीबी के दिन याद करके रो पड़े एक्टर

एक्टर रोनित रॉय ने टीवी से लेकर फिल्मों तक में काम किया है. उन्होंने साल 1992 में दीपक बलराज विज की फिल्म ‘जान तेरे नाम’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म ने उस जमाने में लगभग 25 करोड़ रुपए कमाए थे और हिट साबित हुई थी. लेकिन शानदार डेब्यू के बाद भी रोनित रॉय को काम नहीं मिल रहा था. उन्होंने तंगी में दिन गुजारे, यहां तक की उनके पास एक वक्त का खाना खाने के भी पैसे नहीं थे.

हाल ही में रोनित रॉय ने उन दिनों को याद किया जब उनके पास पैसे नहीं थे और एक ढाबे वाले ने उन्हें फ्री में दाल खिलाई थी. एक्टर अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए रो पड़े. हिंदी रश से बात करते हुए कहते हैं- ‘बांद्रा स्टेशन के पास एक ढाबा हैब, हुत फेमस ढाबा है. तो रोज रात को मैं वहीं खाता था और एक दिन में एक बार खाता था, क्योंकि उतना ही था.’

ढाबे वाले ने फ्री में परोसी थी दाल

रोनित रॉय ने आगे कहा- ‘काली दाल दो रोटी, पालक पनीर दो रोट, ये अल्टरनेट डे मैं खाता था. एक दिन ऐसा हुआ कि अब उन लोगों को आदत हो गई, वो देखते ही मुझे कि अच्छा मंडे है तो खाली दाल होगी, ट्यूसडे है तो पालक पनीर होगा. मैं गया एक दिन, मैंने बोला यार दो रोटी दे दे और थोड़ा कांदा दे दे. क्योंकि खत्म हो गए थे पैसे. याद आ रहा है वो बंदा मुझे, उसने मेरे आगे दो रोटी रखी और काली दाल रखी. मैंने कहा यार मांगा नहीं था मैंने. बोला मेरी तरफ से आपके दाल का दिन है.’

पहली फिल्म के लिए मिले थे 50 हजार
एक्टर ने आगे बताया कि ‘जान तेरे नाम’ के लिए उन्हें 50 हजार रुपए फीस मिली थी. वो कहते हैं- ‘जो धरती के लोगों से जो प्यार मिला है मुझे, उसका कोई जोड़ नहीं है. तो वहां आपको कोई 50 हजार रुपए दे दे, जो हर महीने 4000 करके आते थे, तो वो बहुत होते थे उस समय.’

NATIONAL : दिल्ली-NCR में आज और कल के लिए भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक रहेगी दिल्ली में बरसात?

दिल्ली-NCR में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है. हालांकि तय समय से थोड़ी देरी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी लोगों को बारिश, तेज हवाओं के साथ उमस का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताहांत तक हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अगले सप्ताह रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

IMD की मानें तो आज (12 जुलाई) हल्की से मध्यम बारिश और 13 जुलाई की रात से बारिश की तीव्रता में इजाफे का अनुमान जताया है. यह स्थिति 17 जुलाई तक बनी रह सकती है.

कितना रहेगा मौसम का तापमान?

इस समय दिल्ली का तापमान भी मौसम के साथ खेल खेल रहा है. 13 जुलाई तक तापमान में हल्का इजाफा हो सकता है, लेकिन 17 जुलाई तक अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. फिलहाल दिल्ली में जुलाई महीने में केवल 57 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य औसत 195.8 मिमी होता है. बीते दिन भी बादलों और धूप की लुकाछिपी के बीच कुछ इलाकों में हल्की और कुछ जगहों पर तेज बारिश दर्ज की गई.

सप्ताह के अंत तक सक्रिय रहेगा मानसून ट्रफ

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के आसपास मानसून ट्रफ सक्रिय है, जिससे वीकेंड तक हल्की बारिश होती रहेगी. इसके बाद यह ट्रफ उत्तर की ओर बढ़ेगा जिससे अगले सप्ताह बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है. राजधानी से सटे फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा जैसे इलाकों में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना हुआ है. इन इलाकों में आज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

शुक्रवार (11 जुलाई) सुबह 8:30 बजे तक 17.1 मिमी और शाम 5:30 बजे तक 1.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा कम है. मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि दिल्ली-एनसीआर में 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस बीच, लोग मौसम के ट्रिपल अटैक यानी बारिश, तेज धूप और उमस से जूझते नजर आ रहे हैं.

NATIONAL : पटना में अपराधियों का तांडव जारी, CM नीतीश के सुशासन में एक और कारोबारी की हत्या. बदमाशों ने गोलियों से भूना

0

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. लॉ एंड ऑर्डर सवालों के घेरे में है. कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है. शुक्रवार को पटना में एक और कारोबारी की हत्या हो गई. देर रात पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके में ये घटना हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 तृष्णा मार्ट के मालिक थे विक्रम झा

जानकारी के मुताबिक विक्रम झा नाम के एक दुकानदार को गोली मारी गई है, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वे दरभंगा के रहने वाले थे. विक्रम झा तृष्णा मार्ट के मालिक थे. बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए हैं.

घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि आस पास के लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति बाइक पर आया था. उसने गोली मारी और फरार हो गया. एक व्यक्ति को भागते देखा गया है. वैसे और भी लोग इसमें शामिल हो सकते हैं. विक्रम झा को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई.

परिचय कुमार ने कहा कि दुकान को देखकर लग रहा है कि लूटपाट की कोई घटना नहीं हुई है. घटना का कारण क्या है, यह पता लगाने में हम लोग जुटे हुए हैं. अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है. घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद नहीं हुआ है. FSL की टीम बुलाई गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, लोकल थाने से पता चला है कि पूर्व में इनके जरिए कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी.

अपराधियों के निशाने पर कारोबारी

बता दें कि बिहार में ये चुनावी वर्ष है. एक के बाद एक बड़ी अपराधिक घटनाएं हो रही हैं. कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. अपराधियों के निशाने पर कारोबारी हैं. बड़े व्यवसाय गोपाल खेमका की अपराधियों ने घर के गेट पर ही गोली मार कर हत्या की थी. इसके बाद बालू कारोबारी रमाकांत यादव को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. इसी बीच अब कारोबारी विक्रम झा को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया है. अपराधी पूरी तरह से बेखौफ नजर आ रहे हैं.

NATIONAL : छत्रपति शिवाजी महाराज का किला बना UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट, देश के लिए गर्व का पल

0

UNESCO के 47वें बैठक में लिए गए एक ऐतिहासिक निर्णय में 2024-25 दौर के लिए भारत के आधिकारिक नामांकन के तहत ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप ऑफ इंडिया’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल कर लिया गया है. UNESCO कि मान्यता प्राप्त करने वाली भारत की 44वीं संपत्ति बन गई है, यह वैश्विक सम्मान भारत की चिरस्थायी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करता है, जो इसकी स्थापत्य प्रतिभा, क्षेत्रीय पहचान और ऐतिहासिक निरंतरता की विविध परंपराओं को प्रदर्शित करता है.

महाराष्ट्र में साल्हेर, शिवनेरी, लोहगढ़, खंडेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, विजयदुर्ग और सिंधुदुर्ग के साथ-साथ तमिलनाडु में गिंगी किला शामिल हैं.

क्षेत्रीय अनुकूलन को करता है उजागर 
शिवनेरी किला, लोहागढ़, रायगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला किला, विजयदुर्ग, सिंधुदुर्ग और गिंगी किला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन संरक्षित हैं, जबकि साल्हेर किला, राजगढ़, खंडेरी किला और प्रतापगढ़ पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय, महाराष्ट्र सरकार द्वारा संरक्षित हैं.  तटीय चौकियों से लेकर पहाड़ी गढ़ों तक विविध भूभागों में स्थित ये किले भूगोल और राजनीतिक रक्षा योजना की परिष्कृत समझ को दर्शाते हैं. साथ मिलकर ये एक सुसंगठित सैन्य परिदृश्य का निर्माण करते हैं, जो देश में दुर्ग निर्माण परंपराओं के नवाचार और क्षेत्रीय अनुकूलन को उजागर करता है.

ऐतिहासिक फैसला लिया गया
यह प्रस्ताव जनवरी 2024 में विश्व धरोहर समिति के विचारार्थ भेजा गया था और सलाहकार निकायों के साथ कई तकनीकी बैठकों एवं स्थलों की समीक्षा के लिए ICOM के मिशन के दौरे सहित 18 महीने की कठोर प्रक्रिया के बाद शुक्रवार की शाम पेरिस के यूनेस्को हेड ऑफिस में विश्व धरोहर समिति के सदस्यों द्वारा यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया.

महत्वपूर्ण अवसर के लिए भारत को दी शुभकामनाएं 
कमिटी की बैठक के दौरान 20 में से 18 सदस्य देशों ने इस महत्वपूर्ण स्थल को सूची में शामिल करने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया, प्रस्ताव पर 59 मिनट तक चर्चा चली और 18 सदस्य देशों की सकारात्मक सिफारिशों के बाद सभी सदस्य देशों, यूनेस्को, विश्व विरासत केंद्र और यूनेस्को के सलाहकार निकायों ने इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए भारत को शुभकामनाएं दी.

अब इसको लेकर पूरे देश में खुशी है. प्रधानमंत्री मोदी से लेकर देशभर में इस उपलक्ष्य पर देशवासियों को बधाई दी जारी है.

WORLD :’ईरान मत जाओ, अमेरिकी नागरिकों को कर रहे गिरफ्तार और मौत की सजा भी…’, ट्रंप प्रशासन ने अपने लोगों को किया आगाह

0

अमेरिका और ईरान के बीच हालात फिर तनाव की ओर बढ़ रहे हैं. इन परिस्थितियों को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को ईरान नहीं जाने की सलाह दी है. अमेरिका की ओर से ईरान यात्रा को लेकर नई एडवाइजरी जारी की गई, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि नागरिकों को किसी भी स्थिति में ईरान की यात्रा नहीं करनी चाहिए.

अमेरिकी विदेश विभाग के वाणिज्य दूतावास कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘अमेरिकी नागरिकों को किसी भी कारण से ईरान नहीं जाना चाहिए. ईरान में अमेरिकी नागरिकों को बिना किसी चेतावनी और अपराध का कोई सबूत दिए अगवा किया गया है और गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है. इनमें दोहरी नागरिकता (यूएस-ईरानी) रखने वाले नागरिक भी शामिल हैं. कुछ को झूठे आरोपों में सालों तक कैद रखा गया, मानसिक यातना दी गई और यहां तक कि मौत की सजा भी सुनाई गई है. सिर्फ अमेरिकी पासपोर्ट होना या अमेरिका से संबंध होना ही ईरानी अधिकारियों के लिए गिरफ्तारी का कारण बन सकता है.’

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा,  ‘ईरानी शासन दोहरी नागरिकता को मान्यता नहीं देता है और हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों को नियमित रूप से कांसुलर सहायता देने से इनकार करता है.’ उन्होंने कहा कि हालांकि बमबारी रुक गई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ईरान की यात्रा करना सुरक्षित है.

टैमी ब्रूस ने यह भी बताया कि अमेरिकी सरकार एक नई वेबसाइट लॉन्च कर रही है, जिसका उद्देश्य अमेरिकियों को ईरान यात्रा से सावधान करना है. ब्रूस ने कहा, हम अमेरिकियों को ईरान की यात्रा के प्रति आगाह करने के लिए एक नई वेबसाइट भी शुरू कर रहे हैं. आप कई भाषाओं में देख सकते हैं. हमारी यात्रा संबंधी एडवाइजरी भी वहां उपलब्ध है. वो अभी भी लागू है.

विदेश विभाग की प्रवक्ता ने कहा, “हम ये बात बार-बार दोहराते हैं कि ईरान की यात्रा न करें, खासकर वो लोग जो दोहरी नागरिकता रखते हैं या ईरानी मूल से हैं. यह किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं है.”

BUSINESS : सोना आज सस्ता हुआ या फिर महंगा? जानें 11 जुलाई 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

0

दुनियाभर में भू-राजनीतिक तनाव में कमी आयी है. लेकिन वैश्विक आर्थिक जगत में हलचल के बीच सोने की कीमत में काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज शुक्रवार 11 जुलाई 2025 को 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये के भाव से बिक रहा है. गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, 22 कैरेट सोने का रेट भी चढ़ा है और ये 90,210 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह से आर्थिक राजधानी मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,410 रुपये पर बिक रहा है. हालांकि, चांदी के भाव में आज 100 रुपये की गिरावट आयी है और ये 1,09,000 रुपये की दर से बिक रही है.

आपके शहर का ताजा भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 98,560 रुपये की दर से बिक रहा है. जबकि मुंबई के साथ ही कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद में आज सोना 90,210 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अगर चांदी की बात करें तो आज दिल्ली से लेकर कोलकाता और मुंबई में 1,09,900 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है तो वहीं चेन्नई में चांदी का भाव 1,20,00 रुपये है.

ट्रंप की धमकी के बीच चमका सोना

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से कनाडा से सामान के आयात पर नए टैरिफ के ऐलान और अन्य व्यापारिक साझीदार देशों के खिलाफ टैरिफ की धमकी के बीच डॉलर में मजबूत से शुक्रवार को सोने के भाव में यह तेजी आयी है. स्पॉट गोल्ट का भाव 0.3 प्रतिशत चढ़कर 3,333.66 प्रति औंस पर पहुंच गया तो वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर्स का भाव 0.6 प्रतिशत उछलकर 3,345.10 पर आ गया.

कैसे तय होता है रेट?

सोना-चांदी के दाम रोजाना के आधार पर ही तय किए जाते हैं. इसके लिए कई फैक्टर जिम्मेदार है, जिनमें एक्सचेंज रेट, डॉलर की वैल्यू में उतार-चढ़ाव, सीमा शुल्क शामिल है. इसके अलावा, इंटरनेशनल मार्केट में उथल-पुथल का भी सीधा असर गोल्ड की कीमतों पर पड़ता है. अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बनती है तो फिर इन्वेस्टर्स मार्केटट से दूरी बनाकर गोल्ड जैसे सुरक्षित निवेश में अपना पैसा लगाना ही सबसे बेहतर समझते है.

इसके साथ ही, भारत में सोने का बहुत ही ज्यादा सोशल-इकोनॉमिक वैल्यू है. यहां पर किसी भी शादी से लेकर पर्व त्योहार में सोने का होना बहुत ही शुभ माना जाता है. इसके अलावा, किसी परिवार के पास सोने का होना उस परिवार की संपन्नता का भी प्रतीक माना जाता है. गोल्ड ने हर दौर में महंगाई की तुलना में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है. यही वजह है कि हमेशा इसकी मांग बनी रहती है.

SPORTS : 85 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके इस खिलाड़ी ने 34 साल की उम्र में लिया अचानक संन्यास

0

आयरलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पीटर मूर ने 34 साल की कम उम्र में ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में टीमों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 85 मैच खेले. बता दें कि आयरलैंड के इस बड़े खिलाड़ी ने इस टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया था. उन्होंने आयरलैंड के लिए सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट ही खेला.

पीटर मूर ने किस देश के लिए किया था अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू?

आयरलैंड के पीटर मूर ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच उसी देश के खिलाफ खेला, जिसके लिए उन्होंने डेब्यू किया था. जी हां, इस बल्लेबाज ने दो देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला. 2 फरवरी 1991 को मूर का जन्म ज़िम्बाब्वे की राजधानी हरारे में हुआ था.

पीटर मूर ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 26 नवंबर, 2014 को ज़िम्बाब्वे के लिए खेलते हुए बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. इसके बाद उन्होंने ज़िम्बाब्वे के लिए ही 2016 में टेस्ट और टी20 में डेब्यू किया.

2019 में उन्हें ज़िम्बाब्वे का उपकप्तान भी नियुक्त किया गया, लेकिन इसके बाद उनके करियर में एक नया मोड़ आया. पीटर मूर ने आयरिश पासपोर्ट मिलने के बाद आयरलैंड क्रिकेट टीम में जगह बना ली. उन्होंने ढाका में साल 2023 में 32 साल की उम्र में आयरलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया.

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ ही खेला अंतिम अंतर्राष्ट्रीय
पीटर मूर ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट उसी देश के खिलाफ खेला, जिसके लिए उन्होंने 8 साल तक क्रिकेट खेला. 10 फरवरी 2025 को पीटर ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला, इसमें उन्होंने कुल 34 (4+30) रन ही बनाए. बता दें कि पीटर ने आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में ही खेला, जबकि ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वह तीनों फॉर्मेट में खेल चुके थे.

पीटर मूर अंतर्राष्ट्रीय करियर
अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में पीटर मूर ने 15 टेस्ट, 49 वनडे और 21 टी20 मैच खेले. इसमें उन्होंने क्रमश 734, 827 और 364 रन बनाए. तीनों फॉर्मेट में वह कभी कोई शतक नहीं लगा पाए, हालांकि उनके नाम 11 अर्धशतक हैं.

NATIONAL : गौतम अडानी ने कहा हेल्थ इन्फ्रस्ट्रक्चर बेहतर करना जरूरी, भारत में बढ़ रहे लोअर बैक पेन

0

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मुंबई में शुक्रवार को सोसाइटी फॉर मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी एशिया पैसिफिक (SMISS-AP) के पांचवें वार्षिक सम्मेल को संबोधित करते हुए हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने पर जोर दिया. उन्होंने स्वास्थ्य और तकनीक के क्षेत्र में इनोवेशन को बढ़ावा देने को लेकर भी कई बातें कहीं. साथ ही, उन्होंने कहा- सपने वो नहीं होते हैं जो नींद में आते हैं, बल्कि सपने वो होते हैं जो नींद को उड़ा कर रख देते हैं.

उन्होंने कहा कि एकेडमिक ट्रेनिंग जरूर होनी चाहिए. भारत में लोअर बैक पैन बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है. उन्होंने इस कार्यक्रम में डॉक्टरों से कहा कि अडानी ग्रुप आपके साथ काम करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर उम्मीद होते हैं.अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने आगे कहा कि वे कुछ पर्सनल बातें शेयर करना चाहते हैं और उनकी फेवरट फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस है. उन्होंने आगे कहा कि ये उनकी फेवरेट फिल्म सिर्फ हंसी के लिए नहीं बल्कि इसमें एक बड़ा मैसेज छिपा है. मुन्नाभाई सिर्फ दवाओं से नहीं बल्कि इंसानियत से मरीजों का इलाज करते थे. ठीक उसी तरह से मरीजों का ठीक होना भी एक उम्मीद है, जिस तरह से मुन्नाभाई ने फिल्म में कहा था कि जादू की झप्पी हो या फिर सर्जरी का स्केल्पल दोनों में जो एक समानता है वो है इंसानियत.

डॉक्टरों को संबोधित करते हुए गौतम अडानी ने आगे कहा कि आप भले ही स्पाइन के डॉक्टर हैं, लेकिन उन पेशेंट के लिए तो आप उससे भी बढ़कर एक उम्मीद हैं.

NATIONAL : ‘हमने पाकिस्तान में घुसकर नौ ठिकानों को उड़ाया, एक भी नहीं चूका’, ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजित डोभाल

0

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान भारत को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जबकि हमने पाकिस्तान में नौ ठिकानों को निशाना बनाया। इन लक्ष्यों में से एक भी नहीं चूका। आईआईटी मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विदेशी मीडिया की रिपोर्टिंग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कई विदेशी समाचार एजेंसियों ने भारत को लेकर भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी प्रकाशित की है। इसके साथ ही अजित डोभाल ने कहा कि भारत का ऑपरेशन बेहद ही सफल रहा। हमने पाकिस्तान में नौ ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें से एक भी नहीं चूका। एनएसए डोभाल ने कहा कि विदेशी प्रेस ने कहा कि पाकिस्तान ने यह किया, वो किया… आप मुझे एक भी फोटो या सबूत दिखाइए जिसमें भारत में किसी इमारत को नुकसान हुआ हो, एक कांच तक टूटा हो… उन्होंने बातें लिख दीं और छाप दीं।उन्होंने आगे कहा कि विदेशी मीडिया द्वारा जारी की गईं सैटेलाइट तस्वीरों में 10 मई से पहले और बाद में पाकिस्तान के 13 एयरबेस दिखाए गए, चाहे वह सरगोधा हो, रहीम यार खान हो या चकलाला। मैं सिर्फ वही बता रहा हूं जो उन्होंने अपनी रिपोर्टिंग में छापा। हममें यह क्षमता है कि अगर हम चाहें तो पाकिस्तान के एयरबेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि हमें अपनी स्वदेशी तकनीक विकसित करनी होगी। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र यहां किया गया था। हमें इस बात पर गर्व है कि इसमें कितनी स्वदेशी सामग्री थी… हमने पाकिस्तान के आर-पार नौ आतंकवादी ठिकानों पर निशाना साधने का फैसला किया, ये सीमावर्ती इलाकों में नहीं थे। हम कोई भी निशाना नहीं चूके। हमने इसके अलावा कहीं और निशाना नहीं साधा। यह उस बिंदु तक सटीक था जहां हमें पता था कि कौन कहां है? पूरे ऑपरेशन में 23 मिनट लगे। आप मुझे एक भी तस्वीर बताइए जिसमें भारत की तरफ से हुआ कोई नुकसान दिखाई दे रहा हो।

एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि हम एक ऐसे देश और ऐसी सभ्यता से ताल्लुक रखते हैं, जो हजार वर्षों से संकटग्रस्त, लहूलुहान और अपमानित रही है। हमारे पूर्वजों ने बहुत कुछ सहा है… मुझे नहीं पता कि इस सभ्यता को जीवित रखने और राष्ट्र की इस धारणा को जीवित रखने के लिए उन्होंने कितने अपमान, अभाव और कष्ट सहे होंगे। राष्ट्र, राज्य से अलग होता है। भारत, एक राष्ट्र के रूप में सहस्राब्दियों से अस्तित्व में है। अब से 22 साल बाद जब हम अपनी आज़ादी के 100 साल पूरे कर रहे होंगे, तब आप अपने करियर के शीर्ष पर होंगे।

- Advertisement -

News of the Day