Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 507

BOLLYWOOD : उदयपुर फाइल्स’ से जुड़ी याचिका की सुनवाई से SC ने किया इंकार, फिल्म की रिलीज से जुड़ा है मामला

इन दिनों फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ सुर्खियों में है। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी है।इन दिनों फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ सुर्खियों में है। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर के मांग की गई है कि फिल्म की रिलीज को ‘कांवड़ यात्रा’ समाप्त होने तक रोक दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार
दरअसल सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई जिसमें मांग की गई कि कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को रिलीज न किया जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका को खारिज कर दिया कि दिल्ली हाई कोर्ट पहले से ही फिल्म की रिलीज पर रोक लगा चुका है।सुप्रीम कोर्ट जाएंगे फिल्म निर्माता
याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि फिल्म की रिलीज से भाईचारे पर फर्क पड़ेगा और पब्लिक के लिए खतरा पैदा होगा।


हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद फिल्म निर्माता अमित जानी ने एएनआई से कहा था कि वह अदालत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ साल 2022 में हुए कन्हैया लाल के मर्डर पर आधारित है। कन्हैया लाल राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर थे। उन पर इल्जाम था कि उन्होंने भाजपा की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। इसके बाद कथित तौर पर उनका कत्ल कर दिया गया था। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।

NATIONAL : भारत को बढ़ानी होगी ताकत, PAK और बांग्लादेश इस्लाम के नाम पर…’, रिटायर्ड विंग कमांडर ने किया अलर्ट

0

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि भारत की सुरक्षा बाहरी और भीतरी दोनों दबावों में है. उन्होंने चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के गठजोड़ को भारत की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बताया. इस पर विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) प्रफुल्ल बख्शी ने गुरुवार को कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान को चीन हथियार सप्‍लाई करता है.

विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) प्रफुल्ल बख्शी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि चीन ने बांग्लादेश और पाकिस्तान, दोनों के साथ साझेदारी की है और दोनों को हथियार सप्लाई कर रहा है. उदाहरण के लिए, मिग-21, चीन ने जिसकी कॉपीराइट का उल्लंघन करके नकल करके उसका एफ-7 संस्करण विकसित किया, उसे पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सप्लाई किया गया.

उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान के निशाने पर भारत है, वहीं बांग्लादेश के साथ देश के रिश्ते अच्छे नहीं हैं. चीन दोनों देशों को मिलाकर भारत पर बड़ा दबाव बना रहा है. अगर हम पाकिस्तान से लड़ते हैं तो चीन बांग्लादेश को सपोर्ट कर सकता है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने पहले ही साफ तोर पर बोल दिया है कि सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर उनकी नजर हो सकती है. इन चीजों की अनदेखी नहीं की जा सकती.

बख्शी ने कहा कि चीन नॉर्थ ईस्ट में बांग्लादेश से कई हथियारों की सप्लाई करता है. चीन का एक्‍सेस बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ है, अगर लड़ाई होती है तो तीन फ्रंट हो जाएंगे. ऐसे में भारत को अपनी क्षमता बहुत बढ़ानी होगी. पाकिस्तान और बांग्लादेश की साझेदारी इस्लाम को लेकर है. ऐसे में दोनों के बीच करीबी बढ़ रही है. बांग्लादेश धर्म के नाम पर हमारे खिलाफ कार्रवाई कर सकता है. बांग्लादेश में जबरदस्त तरीके से हिंदुओं पर हमला हो रहा है.

डीआरडीओ ने भारत का पहला माउंटेड गन सिस्टम विकसित कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह अत्याधुनिक तोप प्रणाली भारतीय सेना की ताकत में कई गुना वृद्धि करेगी. इस पर बख्शी ने कहा कि डीआरडीओ की यह उपलब्धि मील का पत्थर साबित होगी. पहले भारत इसके लिए आयात पर निर्भर था. उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान 45 से 48 किलोमीटर के क्षेत्र में भारी तोपें चलाई जाती हैं, इससे दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त किया जाता है. जब फायर हो रही होती है तो दुश्मन उसकी टोह लेना चाहता है. ऐसे में फायर करने के बाद अपनी पोजिशन बदलनी जरूरी होती है.

LIFE STYLE : प्रेग्नेंसी के इन महीनों में बना सकते हैं शारीरिक संबंध, ज्यादातर लोग नहीं जानते ये बात

प्रेग्नेंसी एक ऐसा समय होता है, जब महिलाएं कई बदलावों से गुजरती हैं. इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने को लेकर कई कपल्स के मन में सवाल और डर रहते हैं. ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता कि प्रेग्नेंसी के दौरान कब और कैसे शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित है. तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.

क्या प्रेग्नेंसी में शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित है?हां, ज़्यादातर मामलों में पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाना बिल्कुल सुरक्षित है, जब तक कि डॉक्टर ने आपको मना न किया हो. गर्भ में बच्चा एमनियोटिक फ्लूइड की थैली में सुरक्षित रहता है और गर्भाशय ग्रीवा एक म्यूकस प्लग से बंद होती है, जो बच्चे को बाहरी संक्रमण से बचाता है. संभोग के दौरान लिंग बच्चे तक नहीं पहुंच पाता. हालांकि, कुछ खास स्थितियों में डॉक्टर आपको संबंध बनाने से मना कर सकते हैं.

प्रेग्नेंसी के किस महीने में बना सकते हैं शारीरिक संबंध?

ग्वालियर में गायनोकॉलजिस्ट डॉ. नमिता अग्रवाल के मुताबिक, अगर आपकी प्रेग्नेंसी में कोई दिक्कत नहीं है तो आप तीनों तिमाही में संबंध बना सकते हैं.

  • पहली तिमाही: इस दौरान अक्सर महिला को मतली, थकान और मूड स्विंग्स की समस्या होती है, जिससे शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा कम हो सकती है. लेकिन, अगर आप सहज महसूस करती हैं, तो यह पूरी तरह सुरक्षित है. इस दौरान मिसकैरेज (गर्भपात) का खतरा ज्यादा होता है, लेकिन यह संभोग के कारण नहीं होता, बल्कि अन्य आंतरिक कारणों से होता है.
  • दूसरी तिमाही: यह प्रेग्नेंसी का सबसे आरामदायक समय माना जाता है. मतली की समस्या कम हो जाती है और एनर्जी का स्तर बढ़ता है. पेट भी इतना बड़ा नहीं होता कि परेशानी हो. इस दौरान सेक्स ड्राइव (यौन इच्छा) भी बढ़ सकती है. यह समय शारीरिक संबंध बनाने के लिए काफी सुरक्षित और आरामदायक हो सकता है.
  • तीसरी तिमाही: इस तिमाही में पेट काफी बढ़ जाता है, जिससे कुछ पोजीशन असहज हो सकती हैं. बच्चा नीचे की ओर खिसकना शुरू कर देता है, लेकिन फिर भी वह सुरक्षित रहता है. इस दौरान कुछ महिलाओं को संभोग के बाद हल्के कांट्रेक्शंस महसूस हो सकते हैं, जिन्हें ब्रेक्सटन हिक्स कॉन्ट्रैक्शंस कहते हैं. ये सामान्य होते हैं और असली लेबर पेन नहीं होते. डिलीवरी की तारीख पास आने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

किन स्थितियों में शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए?

कुछ खास परिस्थितियां होती हैं, जब डॉक्टर आपको शारीरिक संबंध बनाने से मना कर सकते हैं.

  • ब्लीडिंग या स्पॉटिंग: अगर आपको कभी भी योनि से रक्तस्राव या स्पॉटिंग हो रही हो.
  • प्लेसेंटा प्रिविया: जब प्लेसेंटा गर्भाशय ग्रीवा को आंशिक या पूरी तरह से ढक लेता है.
  • गर्भाशय ग्रीवा की कमजोरी: अगर गर्भाशय ग्रीवा समय से पहले खुलने का खतरा हो.
  • पानी की थैली फूटना: अगर पानी की थैली फट गई हो या पानी आ गया हो.
  • समय से पहले प्रसव का इतिहास: अगर पहले कभी समय से पहले डिलीवरी हुई हो.
  • गर्भ में एक से अधिक बच्चे: जुड़वा या इससे ज़्यादा बच्चे होने पर डॉक्टर अक्सर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं.
  • योनि में संक्रमण: किसी भी तरह का संक्रमण होने पर संभोग से बचना चाहिए.

ये हैं ध्यान रखने योग्य बातें

  • आरामदायक पोजीशन: पेट पर दबाव न पड़े, इसके लिए कुछ पोजीशन ज्यादा आरामदायक हो सकती हैं.
  • साफ-सफाई: संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.
  • बातचीत में खुलापन: अपने पार्टनर और डॉक्टर से खुलकर बात करें. अपनी भावनाओं और आशंकाओं को साझा करें.
  • संवेदनशीलता: प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं, इसलिए पार्टनर को संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए.

अगर आपको कोई भी शंका या चिंता है, तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. वह आपकी व्यक्तिगत स्थिति के अनुसार सबसे अच्छी सलाह दे सकते हैं. याद रखें, प्रेग्नेंसी का यह सफर आप दोनों का है और एक-दूसरे के साथ प्यार और समझदारी से हर पल को जीना महत्वपूर्ण है.

NATIONAL : उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, केदारनाथ मार्ग पर रोके श्रद्धालु

0

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है वहीं ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में बीती देर रात से मलबा आने के कारण बाधित है केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश के चलते सोनप्रयाग में कुछ समय के लिए यात्रियों को रोका गया था.

पिछले कई दिनों से हो रही आफत की बारिश ने राज्यभर में तबाही मचाई हुई है, जिससे आम जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा है. इस बीच कई जगहों पर भूस्खलन और बादल फटने सड़क मार्ग भी प्रभावित हुआ है.

इतने दिन से बाधित है यमुनोत्री हाईवे
बता दें की लगातार हो रही बारिश नहीं यमुनोत्री हाईवे ओजरी के पास लगातार 12 दिन भी जाने के बाद भी मार्ग बाधित है जिससे यात्रियों को और स्थानीय लोगों को लगातार परेशानियां का सामना करना पड़ा है वही राजमार्ग निर्माण खंड द्वारा यहां एक वाली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है जो अपने अंतिम चरण में है जिसको लेकर यहां के ईई मनोज रावत का कहना है कि ब्रिज पर डेग प्लेट बिछाई जा रही है इसके बाद आज दोपहर के बाद इसे यातायात के लिए शुरू किए जाने की संभावना बनी हुई है

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क

वहीं उत्तराखंड में लगभग लगातार हो रहे बारिश के बाद से 87 सब के प्रदेश भर में बंद है जिन्हें खोलने के लिए प्रयास किया जा रहा है उत्तराखंड आपदा प्रबंधन कंट्रोल के अनुसार चमोली में 17 साल के बंद है जबकि बागेश्वर में जो अल्मोड़ा में एक चंपावत में तीन देहरादून में पांच नैनीताल में साथ पौड़ी में 6 पिथौरागढ़ में 15 रुद्रप्रयाग में चार और टिहरी में आठ सके बंद है जबकि उत्तरकाशी जिले में एक राज्य मार्ग सहित 12 सड़के बंद बताई जा रही हैं. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क है और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं प्रदेश भर में देर रात से बारिश के कारण मलबा आने की स्थिति बनी हुई है फिलहाल किसी भी प्रकार के जान माल की हानि की कोई भी सूचना अभी तक सामने नहीं आई है.

MAHARASHTRA : 12 साल के बच्चे को लिफ्ट का दरवाजा बंद करने पर शख्स ने जड़े थप्पड़, हाथ पर काटा

0

महाराष्ट्र से ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप गुस्से से लाल हो जाएंगे, यहां एक 12 साल के बच्चे को लिफ्ट का दरवाजा बंद करने पर एक व्यक्ति ने थप्पड़ जड़ दिए, देखिए वीडियो

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां एक 12 साल के मासूम बच्चे की एक व्यक्ति ने लिफ्ट में बुरी तरह पिटाई कर दी. इस बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने लिफ्ट का दरवाजा बंद कर दिया था. लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे यह पूरी घटना कैद हो गई,. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

यह मामला अंबरनाथ के पालेगांव इलाके में स्थित पटेल्स जिऑन नाम की एक बिल्डिंग का है. यहां रहने वाले शंकरलाल पांडे का बेटा त्यागी पांडे 4 जुलाई की शाम करीब 5 बजे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था. पांडे परिवार बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर रहता है. त्यागी जब लिफ्ट में बैठा और नीचे जा रहा था, तभी 9वीं मंजिल पर लिफ्ट रुकी. दरवाजा खुलने पर बाहर कोई नहीं दिखा, तो उसने दरवाजा बंद करने के लिए बटन दबाया.

इसी दौरान कैलाश थावानी नाम का एक व्यक्ति लिफ्ट में घुसा और बिना कुछ पूछे या कहे गुस्से में आकर बच्चे को पीटने लगा. उसने बच्चे को कई थप्पड़ मारे और जब बच्चा खुद को बचाने की कोशिश करने लगा तो कैलाश ने उसके हाथ पर दांत से काट लिया. इस पूरी घटना का वीडियो लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है.

घटना के समय लिफ्ट में एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ भी मौजूद थी. उसने बीच-बचाव करते हुए लिफ्ट को ग्राउंड फ्लोर पर रोका और बच्चे को बाहर निकाला. लेकिन आरोपी वहीं नहीं रुका. लॉबी में भी उसने फिर से त्यागी को मारा. इस घटना के बाद त्यागी की मां ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला तो दर्ज किया, लेकिन पांडे परिवार इस कार्रवाई से नाराज है. वे आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं.

 

DELHI : 32 मामलों में वांटेड परवेज आलम गिरफ्तार,दिल्ली पुलिस को मिली बड़ा सफलता

0

दिल्ली पुलिस ने इंटरस्टेट अपराधी परवेज आलम को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर हत्या, लूट और अपहरण सहित 32 केस दर्ज हैं. आरोपी 2006 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था.दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में लूट, डकैती, हत्या और किडनैपिंग जैसे 32 गंभीर मामलों में वांटेड इंटरस्टेट शातिर अपराधी परवेज आलम उर्फ पंडित को अरेस्ट कर लिया है.

कुख्यात परवेज आलम मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र का निवासी और थाना मैनाठेर का घोषित हिस्ट्रीशीटर है. आरोपी पर राजस्थान के भरतपुर में दर्ज एक डकैती और किडनैपिंग के मामले में 15 हजार का इनाम भी घोषित था. पुलिस ने उसे साकेत कोर्ट परिसर के पास से दबोचा.दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर टैक्सी बुक करता था, और फिर ड्राइवर का किडनैप कर उसकी हत्या कर शव को सुनसान इलाके में फेंक देता था. इसके बाद वे गाड़ी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साल 2011 में दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में आरोपी ने अपने साथियों के साथ इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था. वहीं, राजस्थान के भरतपुर में भी दर्ज FIR के तहत इसी तर्ज पर टैक्सी ड्राइवर को बंधक बनाकर उसकी गाड़ी और सामान लूटा गया था.दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम लंबे समय से आरोपी की तलाश में थी. दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखे हुई थी. दिल्ली पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने पर साकेत कोर्ट के पास आरोपी को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया.

जैसे ही आरोपी परवेज आलम साकेत कोर्ट पहुंचा, दिल्ली पुलिस ने आरोपी परवेज आलम को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अनपढ़ है, और साल 2006 से अपराध की दुनिया में एक्टिव है.आरोपी ने नशे की लत और आपराधिक तत्वों की संगत में आकर हत्या, किडनैपिंग, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य कई धाराओं के तहत वारदात को अंजाम दिया. उसकी गिरफ्तारी से राजस्थान के भरतपुर में दर्ज एक 9 साल पुराने डकैती और अपहरण के मामले को सुलझा लिया गया है.

परवेज आलम उर्फ पंडित मुरादाबाद का रहने वाला है. वह पेशे से ट्रक ड्राइवर रहा है और कई राज्यों में घूमता रहा, जिससे उसका पता लगाना मुश्किल होता था. उसकी शादी अफसाना नामक महिला से हुई है और उसके 5 बच्चे हैं.पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ यूपी में 26 मामले, दिल्ली में 5 मामले और राजस्थान में 1 मामला दर्ज है. इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती, अपहरण, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे अपराध शामिल हैं.

 

NATIONAL : अनोखे अंदाज में 121 लीटर गंगाजल लेकर निकले भोले….. नीले ड्रम वाली कांवड़…

0

सावन कल से शुरू हो रहा है. इसी के साथ हाईवे पर कांवडियों की भीड़ दिखने लगी है. गुरुवार को हाईवे से गुजर रहे लोगों की नजर जब एक कांवड़ पर पड़ी, जिसमें दो बड़े नीले प्लास्टिक ड्रम लटक रहे थे, तो हर किसी की आंखें ठहर गईं. 121 लीटर गंगाजल से भरे इन ड्रमों को देख लोग चौंक भी गए और मुस्कराए भी.

सावन का महीना 11 जुलाई शुक्रवार से शुरू हो रहा है. इसी के साथ दिल्ली-देहरादून हाईवे पर इन दिनों कांवड़िए दिखने लगे हैं. सावन के पवित्र महीने में गंगाजल लेकर हरिद्वार से अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ते श्रद्धालु न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बन रहे हैं, बल्कि उनके पहनावे और कांवड़ों के डिजाइन भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. इस बार एक ऐसी कांवड़ चर्चा में रही जो नीले ड्रम के कारण सुर्खियों में है.

गुरुवार को हाईवे से गुजर रहे लोगों की नजर जब एक कांवड़ पर पड़ी, जिसमें दो बड़े नीले प्लास्टिक ड्रम लटक रहे थे, तो हर किसी की आंखें ठहर गईं. 121 लीटर गंगाजल से भरे इन ड्रमों को देख लोग चौंक भी गए और मुस्कराए भी. ये कांवड़ लेकर चल रहे गाजियाबाद निवासी एक भोले भक्त ने बताया कि उनका उद्देश्य अधिक जल लेकर शिव को अर्पित करना है, जिससे वे अपने माता-पिता को भी गंगाजल से स्नान करवा सकें.

भोले ने कहा, मैं जब बाजार गया तो देखा कि बड़े कलश काफी महंगे हैं. फिर ड्रम देखे तो लगा कि इसमें ज्यादा जल भी आ जाएगा और आसानी से लटकाया भी जा सकता है. श्रद्धा और जुड़ाव की भावना से प्रेरित होकर उसने इस अनोखी कांवड़ की रचना की. जैसे ही वह हाईवे पर निकला, लोगों ने उसकी कांवड़ की तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं, वीडियो बनने लगे.

जहां पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी और शव को नीले ड्रम में सीमेंट से पैक कर छुपा दिया था. उस समय सोशल मीडिया पर नीले ड्रम को लेकर ढेरों मीम्स और रील्स वायरल हुए थे. अब जब वही रंग का ड्रम एक भोले के कंधे पर दिखा, तो लोगों के बीच फिर से यह चर्चा उठ गई.

हाईवे पर कई लोगों ने इस नीले ड्रम वाली कांवड़ के साथ सेल्फी ली, कुछ लोगों ने मुस्कराते हुए यह भी कहा, भाई कहीं ये वही वाला ड्रम तो नहीं. हालांकि यह केवल मजाक तक सीमित रहा और भोले ने बड़ी सहजता से जवाब दिया मेरा ड्रम तो भोलेनाथ के नाम है, किसी गुनाह से इसका कोई लेना-देना नहीं.हर साल सावन में भक्त तरह-तरह की कांवड़ बनाते हैं. कोई मोटरसाइकिल पर, कोई ट्रैक्टर पर तो कोई पैदल ही सजावट वाली कांवड़ लेकर निकलता है. लेकिन इस बार का नीले ड्रम वाली कांवड़ न सिर्फ श्रद्धा का प्रतीक बनी, बल्कि यह भी दर्शा गई कि भक्ति की कोई सीमा नहीं होती.

 

NATIONAL : बेटे ने ही पिता और बहन को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

0

यह घटना आसपास और पूरे जनपद में आग की तरफ फैल गई. जिसने भी सुना यह सोच कर हैरान रह गया कि बेटा ही पिता और बहन की इतनी बेरहमी से हत्या कैसे कर सकता है.

वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक मनबढ बेटे ने अपने पिता और बहन की बेरहमी से हत्या कर दी. परिवार में आपसी कलह भी इस घटना की प्रमुख वजह बताई जा रही है. पूरे जनपद में इस बात की चर्चा है कि कैसे इस घटना ने एक रिश्ते को भी तार तार करके रख दिया. फिलहाल वाराणसी पुलिस ने इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है.

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के कैंट थाना अंतर्गत इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा की तरफ से ABP News न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार – कैंट थाना अंतर्गत एक परिवार में बात इस कदर बढ़ गई की राजेश कुमार नामक व्यक्ति ने अपने पिता रूपचंद औऱ बहन शिवकुमारी की पीट पीटकर हत्या कर दी. इस मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है. वहीं दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, औऱ आगे इस मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी.

यह घटना आसपास और पूरे जनपद में आग की तरफ फैल गई. जिसने भी सुना यह सोच कर हैरान रह गया कि बेटा ही पिता और बहन की इतनी बेरहमी से हत्या कैसे कर सकता है. घटना स्थल पर भी आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. निकटतम पुलिस थाने के साथ-साथ जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंची.

ENTERTAINMENT : आलिया भट्ट को एक्स असिस्टेंट ने दिया धोखा, फर्जी साइन बनाकर लूटे 76 लाख रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

आलिया भट्ट संग धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, उनकी एक्स पर्सनल असिस्टेंट वेदिका शेट्टी ने उनके साथ 76 लाख रुपये का फ्रॉड किया. एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान ने वेदिका की शिकायत पुलिस में की थी, जिसके बाद उसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, आलिया की पूर्व सेकेट्री वेदिका शेट्टी को धोखाधड़ी के मामले में मुंबई की जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वेदिका पर आलिया भट्ट के साथ 76 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है.

आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने वेदिका की शिकायत पुलिस में की थी. सोनी की शिकायत पर पुलिस ने ये मामला कुछ महीनों पहले दर्ज किया था. मामला दर्ज होने के बाद करीब 5 महीने बाद आरोपी वेदिका शेट्टी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया. उसे 8 जुलाई को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने वेदिका को 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

जुहू पुलिस ने वेदिका प्रकाश शेट्टी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4),318(4) के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार किया है. वेदिका फ्रॉड के बाद फरार हो गई थी. आरोपी वेदिका ने आलिया के फर्जी हस्ताक्षर करके दो साल में 76 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी की. ये धोखाधड़ी उसने आलिया भट्ट की प्रोडक्शन कंपनी इटरनल सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड और एक्ट्रेस के अकाउंट से की है. फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है. अभी इस मामले को लेकर आलिया भट्ट और उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

बात अगर आलिया के प्रोडक्शन हाउस की करें तो इटरनल सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड को आलिया भट्ट ने 2021 में लॉन्च किया था. इस बैनर तले ‘हैप्पी फिल्में’ बनाने का वादा किया गया था. नेटफ्लिक्स पर आईं फिल्म ‘डार्लिंग्स’, आलिया के प्रोडक्शन बैनर तले बनी पहली फिल्म थी. इसके को-प्रोड्यूसर शाहरुख खान (रेड चिलीज प्रोडक्शन) थे. पिक्चर में आलिया भट्ट के साथ विजय वर्मा और शेफाली शाह को देखा गया था.

आलिया भट्ट के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी हैं. उन्हें जल्द फिल्म ‘एल्फा’ में देखा जाएगा. फिल्म में आलिया के साथ शरवरी नजर आएंगी. ये प्रोजेक्ट 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगा. इसके अलावा आलिया को पति रणबीर कपूर और एक्टर विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वार’ में देखा जाने वाला है.

UP : पति-बच्चों को छोड़ जिस प्रेमी संग भागी पुष्पा, उसी ने शराब पिला कर दी हत्या, नैनीताल की झील में मिली लाश

0

प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि वह उसपर साथ रहने का दबाव बना रही थी. जबकि, प्रेमी महिला और उसके दो बच्चों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं था.

यूपी के जालौन में एक युवक को अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि वह उसपर साथ रहने का दबाव बना रही थी. जबकि, प्रेमी महिला और उसके दो बच्चों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं था. काफी समझाने पर भी जब महिला नहीं मानी तो उसने उसे मौत के घाट उतार दिया.

दरअसल, 7 जून को नैनीताल स्थित भीमताल झील में एक अज्ञात शव मिला था. उसकी शिनाख्त जालौन की रहने वाली पुष्पा तिवारी के रूप में हुई थी. जिसके बाद इसकी सूचना नैनीताल पुलिस ने जालौन पुलिस को दी. तभी से जालौन पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. बीते दिन पुलिस को इस केस में सफलता मिली और हत्यारोपी अभिषेक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया.

आपको बता दें कि पूरा मामला जालौन के डकोर गांव का है. यहां रहने वाली पुष्पा तिवारी (30) की शादी 2016 में ऋषि तिवारी से हुई थी. पुष्पा दो बच्चों की मां थी. वह BSc की पढ़ाई कर रही थी. लेकिन बच्चों की वजह से उसने पढ़ाई छोड़ दी थी. उसी गांव का रहने वाला अभिषेक (32) पुष्पा के बच्चों को पढ़ाता था. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं.

आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पुष्पा के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था. पहले तो मेरी पुष्पा से ज्यादा बात नहीं होती थी. लेकिन धीरे-धीरे बात शुरू हुई और फिर हमारे बीच नजदीकियां बढ़ गईं. मैंने कभी भी पुष्पा से साथ रहने का वादा नहीं किया था, मगर वह मेरे साथ भागने के लिए जिद करती थी, जिससे तंग आकर मैंने पुष्पा की हत्या करने की ठानी.

प्लान के मुताबिक, 27 मई को पुष्पा को दिल्ली बुलाया. कुछ दिन के बाद उसे वापस जाने के बोला तो उसने इनकार कर दिया. फिर 30 मई को उसे उत्तराखंड घुमाने ले गया. वहां उसे होटल रूम में एक बोतल शराब पिलाई. इसके बाद उसको बाहर टहलाने ले गया. जब हम दोनों भीमताल झील के पास सीढ़ियों पर बैठे थे, तभी नशे में धुत पुष्पा को सीढ़ियों से झील में धक्का दे दिया. इसके बाद वापस दिल्ली आ गया.

मामले में सीओ जालौन, शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि डकोर निवासी ऋषि तिवारी द्वारा अपनी पत्नी पुष्पा की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई थी. जिसका शव 6 जून को उत्तराखंड के भीमताल में मिला था. शव के मिलने के बाद पुष्पा के पति ने गांव के ही अभिषेक के नाम रिपोर्ट लिखाई. आरोपी की तलाश शुरू हुई लेकिन वह कहीं नहीं मिला. ऐसे में एसपी ने अभिषेक पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया. आखिर में 8 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया. उसने बताया कि पुष्पा उसे परेशान कर रही थी इसलिए उसकी हत्या कर दी.

- Advertisement -

News of the Day