Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 508

NATIONAL : पानी ही पानी, अचानक धंसी सड़क, गड्ढे में जा गिरा ट्रक… बारिश में हाइटेक सिटी गु्रुग्राम की खुली पोल

0

गुरुग्राम में एक रात में ही शहर के कई हिस्से स्विमिंग पुल में तब्दील हो गए. SPR रोड पर अचानक सड़क धंस गई और वहां से गुजर रहा ट्रक गड्ढे में फंस गया. ये हादसा रात दस से 11 बजे के बीच हुआ.

हाईटेक शहर, गुरुग्राम कई नामों से जाना जाता है. कोई इसे साइबर सिटी कहता है तो कोई हाईटेक सिटी कहता है. कोई इसे मिलिनियम सिटी कहता है लेकिन बारिश आते ही इस शहर का रूप-रंग-स्वरूप सबकुछ बदल जाता है. कल रात गुरुग्राम में बारिश हुई और चंद घंटे के बाद ही इस हाईटेक सिटी का सिस्टम चरमरा गया. जगह-जगह पानी भर गया है. सड़क पर, सर्विस लेन में, अंडरपास में हर तरफ पानी भर गया और गुरुग्राम की पुरानी कहानी फिर से याद आने लगी.

गुरुग्राम में एक रात में ही शहर के कई हिस्से स्विमिंग पुल में तब्दील हो गए. SPR रोड पर अचानक सड़क धंस गई और वहां से गुजर रहा ट्रक गड्ढे में फंस गया. ये हादसा रात दस से 11 बजे के बीच हुआ. दरअसल, यहां जलजमाव होता था, इसलिये पाइप लाइन डाली गई थी. करीब 15 दिन पहले सीवर लाइन डाली गई थी और अब ठीक उसी जगह पर सड़क धंस गई है.

जिलाधीश एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अजय कुमार ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सभी निजी और कॉर्पोरेट संस्थानों से अनुरोध है कि वे 10 जुलाई 2025 को कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दें. ये हाल उस शहर का है, जो हाईटेक है, आईटी हब है, लाखों नौकरियों देता है और अरबों की कमाई करता है लेकिन सरकार इस शहर को जैसे डुबाने पर तुली है.

 

PUNE : गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हो गई तो बॉयफ्रेंड ने रबड़ी में मिलाकर खिला दी गर्भपात की गोली, शादी से किया इनकार

0

पुणे के हिंजवड़ी इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक इंजीनियर युवक ने शादी का झांसा देकर अपनी प्रेमिका का यौन शोषण किया और बाद में रबड़ी में गर्भपात की गोलियां मिलाकर गर्भपात करा दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुणे के हिंजवड़ी इलाके से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक इंजीनियर युवक ने अपनी प्रेमिका को रबड़ी में गर्भपात की गोलियां मिलाकर उसका गर्भपात करा दिया. इस घटना के बाद पीड़िता ने हिंजवड़ी पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ यौन शोषण और गर्भपात कराने का केस दर्ज कराया है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान आदर्श वाल्मीक मेश्राम के रूप में हुई है, जो पेशे से इंजीनियर है और हिंजवड़ी स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 28 वर्षीय पीड़िता एक इलेक्ट्रिकल ठेकेदार है और उसका आदर्श के साथ 2018 से प्रेम संबंध था. दोनों कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते थे. पीड़िता का आरोप है कि आदर्श ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. जब भी उसने शादी के बारे में बात की, आदर्श बात को टाल देता था.

मैट्रिमोनी साइट से मुलाकात, शादी का झांसा और बलात्कार… नोएडा में युवती ऐसे हुई 65 लाख की ठगी की शिकार
आरोप है कि साल 2024 में आदर्श ने एक होटल में यौन शोषण किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की. 23 जून 2025 को आदर्श का जन्मदिन था, इस मौके पर पीड़िता यवतमाल से पुणे आई थी. वहीं, आदर्श के मोबाइल में अन्य लड़कियों से संबंध के सबूत मिलने के बाद पीड़िता को धोखे का एहसास हुआ. वह गर्भवती हो गई थी, लेकिन आदर्श ने शादी से साफ इनकार कर दिया.

पीड़िता ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि आरोपी आदर्श वाल्मीक मेश्राम अन्य लड़कियों के साथ भी रिश्ते में था. आदर्श का मोबाइल देखने के बाद पीड़िता को पता चला कि उसका अन्य लड़कियों के साथ संबंध है. आदर्श की पुरानी प्रेमिका भी मिली, जिसने आदर्श का पूरा चिट्ठा खोल दिया. उसे भी आदर्श ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया था.

3 जुलाई को आदर्श ने अपनी पसंदीदा मिठाई रबड़ी में गर्भपात की गोलियां मिलाकर पीड़िता को खिला दीं, जिससे उसका गर्भपात हो गया. इलाज के बाद पीड़िता ने हिंजवड़ी पुलिस थाने में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.

LUCKNOW : ‘पांडे जी, पांडे जी…’ कहकर आवाज लगाई, जैसे ही बाहर आई पत्नी, रेत दिया गला! AC रिपेयरिंग के बहाने घुसे युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

0

गाजीपुर थाना इलाके में AC ठीक करने के बहाने अफसर के घर में घुसे दो युवकों ने उनकी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, फिर लूटपाट कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने बदमाशों की तलाश में टीमें लगा दी हैं.

लखनऊ के गाजीपुर थाना इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां AC ठीक करने के बहाने अफसर के घर में घुसे दो युवकों ने उनकी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, फिर लूटपाट कर मौके से फरार हो गए. फिलहाल, पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बदमाशों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं.

जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर दो युवक हरीश पांडे के घर एसी ठीक करने के बहाने पहुंचे थे. हरीश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अंडर सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं. युवकों ने घर के बाहर ‘पांडे जी, पांडे जी’ कहकर आवाज लगाई. ये सुनकर हरीश की पत्नी शशि पांडे बाहर आ गईं. युवकों ने शशि पांडे से कहा कि उन्हें AC रिपेयरिंग के लिए भेजा गया है. चूंकि, AC में कोई दिक्कत नहीं थी, इसलिए शशि ने उन्हें मना कर दिया और घर में एंट्री नहीं दी. जिसपर दोनों युवक जबरन घर में घुसने की कोशिश करने लगे.

इस बीच शशि अपने बेटे से पूछने के लिए मुड़ीं, तभी एक युवक ने दरवाजे पर ही उनका मुंह दबा दिया. वहीं, दूसरे युवक ने उनके दोनों कानों की बालियां खींच लीं. उन्होंने शशि की अंगूठी भी छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर धारदार हथियार से गले पर वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया. आखिर में धक्का देकर सिर दीवार से टकरा दिया.

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए. इधर, गंभीर रूप से घायल शशि पांडे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना पर गाजीपुर थाना पुलिस और आस-पास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. थाना प्रभारी विकास राय ने घटना की पुष्टि की है. जांच-पड़ताल जारी है.

BARODA : वडोदरा ब्रिज हादसे में अब तक 15 मौतें, तीन लोग लापता, नदी में फंसी हैं अब भी 2 और गाड़ियां

0

वडोदरा जिला प्रशासन का कहना है कि ब्रिज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. हालांकि, तीन लोग अभी भी लापता है और दो और गाड़ियां अब भी नदी में फंसी हुई हैं. प्रशासन का कहना है कि अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, आज दोपहर तक खत्म हो सकता है.

वडोदरा के गंभीरा ब्रिज हादसे में मरने वाले की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. प्रशासन का कहना है कि अभी भी तीन लोग लापता है. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है और नदी में दो और वाहनों के फंसे होने की आशंका है.ब्रिज हादसे के बारे में जानकारी देते हुए वडोदरा कलेक्टर ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने अभी तक 15 लोगों के शव को निकाल लिया है, लेकिन तीन लोग अभी-भी लापता हैं. लापता लोगों की तलाश की जा रही है. साथ ही नदी में दो और गाड़ियों के फंसे होने की संभावनाएं हैं.

उन्होंने बताया कि नदी का तेज बहाव और मलबे के कारण बचाव कार्य में कुछ चुनौतियां आ रही हैं, लेकिन सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं. कलेक्टर ने बताया कि लापता लोगों की पहचान और उनकी स्थिति की जांच की जा रही है.

दरअसल, बुधवार सुबह वडोदरा के पादरा कस्बे के पास महिसारा नदी पर बना चार दशक पुराना गंभीरा ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया. जिससे कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया. अब तक रेस्क्यू टीम ने 15 शव निकाल लिए हैं.

कलेक्टर ने बताया कि लापता लोगों की खोज के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं. साथ ही नदी में और दो वाहनों के फंसे होने की संभावना को देखते हुए गोताखोरों और क्रेन की मदद से तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है.हादसे के तुरंत बाद NDRF (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) और SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीमें मौके पर पहुंचीं. जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया.

हादसे के बाद विधायक चैतन्य सिंह ने कहा कि पिछले साल ब्रिज की मरम्मत का काम हुआ था. ब्रिज की स्टेबिलिटी रिपोर्ट के बाद वाहनों की आवाजाही को मंजूरी दी गई थी, पर पुल की स्थिति को देखते हुए सीएम से बात कर नए पुल की मंजूरी ले ली गई थी. उन्होंने ये भी कहा कि पिछले साल ब्रिज की जांच हुई थी, तब ब्रिज सही पाया गया था. अब इस हादसे के बाद किसकी गलती है वो जांच के बाद पता चलेगा और उसी के हिसाब से ही कार्रवाई होगी.

MP : पत्नी का मकान मालिक संग अफेयर, पति को दी मर्डर की धमकी ,’सोनम-राजा केस भूल गए क्या…’

0

फरियादी पति ने बताया कि साल 2019 में उसकी शादी आरती से शादी हुई थी. दोनों का 8 साल का बेटा भी है. लेकिन शादी के बाद से पत्नी का मकान मालिक सचिन साहू के साथ अफेयर चल रहा है.

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें एक शख्स ने अपनी पत्नी के अफेयर का खुलासा किया है. आरोप है कि पत्नी पिछले सात साल से मकान मालिक के साथ रिश्ते में है. शादी के बाद से ही पति इस स्थिति से जूझ रहे हैं, लेकिन जब इसका विरोध किया तो पत्नी ने धमकियां देना शुरू कर दीं.

 

फरियादी दीपक साहू ने बताया कि साल 2019 में उसकी शादी आरती से शादी हुई थी. दोनों का 8 साल का बेटा भी है. लेकिन शादी के बाद से पत्नी का मकान मालिक सचिन साहू के साथ अफेयर चल रहा है. दीपक ने बताया कि जब उन्होंने पत्नी के अफेयर का विरोध किया, तो आरती ने धमकाते हुए कहा, “सोनम-राजा केस भूल गए क्या? यही नहीं, उसने कहा कि मेरठ वाली मुस्कान बनकर तुम्हारे भी 36 टुकड़े करके नीले ड्रम में डाल दूंगी.”

राजा हत्याकांड का उल्लेख करते हुए दीपक साहू ने कहा कि उन्हें डर है कि उनकी पत्नी भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनकी हत्या करवा सकती हैं. पता हो कि इंदौर की रहने वाली सोनम ने मेघालय ले जाकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवा दी थी. इस धमकी भरे माहौल के कारण दीपक और उनके 8 साल के बेटे का जीवन असुरक्षित हो गया है. दीपक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. वे रात को भी घर में सुरक्षित नहीं महसूस करते और चोरी-छुपे घर से बाहर निकलते हैं ताकि किसी अप्रिय घटना का सामना न करना पड़े.

MAHARASHTRA : (श्रीरामपूर महाराष्ट्र )वृषाली को सीए परीक्षा में मिली उल्लेखनीय सफलता*

0

श्रीरामपुर की श्रीमती मदनबाई कचरदास ललवानी की पोती ने हाल ही में जलगांव (सीए) चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा पास की है .वृषाली ललित ललवानी ने सफलता प्राप्त की है हार्दिक बधाई.वृषाली ललित ललवानी ने प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है और उन्हें सभी स्तरों से बधाई दी जा रही है।

वृषाली श्री ललित ललवानी और श्रीमती सविता ललवानी की बेटी हैं। उनकी सफलता के पीछे न केवल कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास है, बल्कि अनुभवी गुरुओं का भी बहुमूल्य योगदान है।सीए अनिल कोठारी, सीए रवींद्र पाटिल और श्री एस.आर. गोहिल का मार्गदर्शन उनकी सफलता में बहुत महत्वपूर्ण रहा। उनकी प्रेरणा और अध्ययन पद्धति से वृषाली ने इस कठिन यात्रा को बहुत सफलतापूर्वक पूरा किया। जलगांव पुणे श्रीरामपुर सिल्लोड में वृषाली का समुदाय द्वारा अभिनंदन किया गया। कई गणमान्य लोगों ने फोन पर हार्दिक शुभकामना संदेश भेजे।उनकी भावी यात्रा और निरंतर सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएँ!

NATIONAL : दिल्ली एयरपोर्ट पर शातिर ठग गिरफ्तार, फर्जी SI बन महिलाओं को बना रहा था निशाना

0

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए खुद को 2024 बैच का सब इंस्पेक्टर बता कर दिल्ली पुलिस की महिला स्टाफ से संपर्क करता था. इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर दिल्ली पुलिस का फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर लोगों के बीच में घूम रहे 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम साहिल कुमार है, जो राजस्थान का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक को नकली पहचान पत्र फर्जी नियुक्ति पत्र और दिल्ली पुलिस की वर्दी में महिलाओं को झांसा देकर अपना परिचय सब इंस्पेक्टर के रूप में दे रहा था.

सीआईएसएफ की टीम सोमवार (7 जुलाई) को दोपहर करीब 3:30 बजे टर्मिनल 3 डिपार्चर फोरकोर्ट पर एक संदिग्ध युवक को रोका, जो दिल्ली पुलिस का लोगो लगा शर्ट पहने हुए था. सीआईएसएफ की टीम के पूछताछ के दौरान संदिग्ध युवक ने अपनी पोस्टिंग के बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाया. तलाशी में उसके पास एक नकली दिल्ली पुलिस का आईडी कार्ड बरामद हुआ जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया.

सीआईएसएफ की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4)/319(2)/204 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस पूछताछ आरोपी ने माना कि उसने दिल्ली पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड और नियुक्ति पत्र खुद तैयार किया था. उसके पास से एक बैग मिला जिसमें फर्जी कागजात, खाली केस डायरी, दिल्ली पुलिस एकेडमी की स्टांप लगा कागज और दिल्ली पुलिस की वर्दी में उसकी फोटो वाला मोबाइल फोन बरामद हुआ.

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए खुद को 2024 बैच का सब इंस्पेक्टर बता कर दिल्ली पुलिस की महिला स्टाफ से संपर्क करता था. उसने एक महिला पुलिसकर्मी को एयरपोर्ट पर मिलने बुलाया था तभी वह पकड़ा गया.

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में पता चला कि साहिल केवल 12वीं पास है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है. कोई सरकारी नौकरी नहीं करता, उसने दिल्ली कैंप इलाके से वर्दी खरीदी और फर्जी आईडी और अपॉइंटमेंट लेटर को फोटोशॉप के जरिए तैयार किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

 

NATIONAL : ખાવાના શોખીનો માટે જાણીતું છે આ શહેર, જ્યાં સ્વાદ અને સંસ્કૃતિનું જોવા મળે છે મિલન

0

ખાવાના શોખીનો હંમેશા ખાવા માટે નવી-નવી જગ્યાઓ શોધતા રહે છે. આમ તો ભારતના દરેક શહેર અને ઘરની શેરીમાં ખાવાની સુગંધ તમને તેના તરફ ખેંચી લઈ જશે. પરંતુ મધ્યપ્રદેશનું ઈન્દોર પોતાની સ્વાદિષ્ટ વાનગીઓ માટે વિશ્વભરમાં પ્રખ્યાત છે. આ શહેર પોતાની ઐતિહાસિક પૃષ્ઠભૂમિના કારણે તો પ્રખ્યાત છે જ પરંતુ આ સાથે જ અહીંની વાનગીઓનો સ્વાદ એક વાર ચાખી લીધો તો તેનો ભૂલવો મુશ્કેલ છે.

જો તમે ભારતના એ શહોરોની તલાશમાં છો જે માત્ર સ્વાદ જ નહીં પરંતુ સંસ્કૃતિ અને ઈતિહાસની ઝલક પણ પીરસે છે, તો મધ્યપ્રદેશનું ઈન્દોર તમારું ખુલ્લા દિલથી સ્વાગત કરશે. ઈન્દોર જે પોતાની સ્વચ્છતા માટે વિશ્વભરમાં પ્રખ્યાત છે, તે પોતાના સ્ટ્રીટ ફૂડ અને પરંપરાગત વાનગીઓ માટે પણ ખાવાના શોખીનોનું દિલ જીતી રહ્યું છે. પ્રવાસીઓ વચ્ચે તેનું સ્ટ્રીટ ફૂડ એક અલગ જ ઓળખ ધરાવે છે.

ઈન્દોરનું ભોજન માત્ર સ્વાદ પૂરતું જ મર્યાદિત નથી. તે શહેરની જીવંત સંસ્કૃતિ, માલવા સંસ્કૃતિની મીઠાશ અને મધ્ય ભારતીય મસાલાઓનો તડકો છે. અહીંનું સ્ટ્રીટ ફૂડ મસાલેદાર, ચટપટું અને મીઠા-તીખાનું અનોખું મિશ્રણ છે. ઈન્દોરની સૌથી મોટી વિશેષતા તેની પોહા-જલેબી છે. હળવા મસાલા, સેવ, દાડમના બીજ અને લીંબુના રસ સાથે પીરસવામાં આવતા પોહા અને તેની સાથે ગરમ-ગરમ જલેબીનો મીઠો સ્વાદ ઈન્દોરની સવારને વધુ ખાસ બનાવે છે.

ઈન્દોરની શેરીઓમાં દરેક પગલે ભુટ્ટે કા કીસ, ગરાડુ અને ખોપરા પેટીસ જેવી વાનગીઓ તમને મળી જશે. નોનવેજના દિવાના માટે ભોપાલી સ્ટાઈલ મટન બિરયાની અને કીમા પરાઠાનો સ્વાદ પણ અનોખો છે. ઈન્દોરનું ભોજન માલવા અને રાજસ્થાની પ્રભાવનું મિશ્રણ છે, જે તેને દિલ્હી અથવા મુંબઈ જેવા અન્ય મોટા શહેરો કરતા અલગ બનાવે છે.

આ એ બજાર છે જે આખી રાત ગુંજતુ રહે છે, તે માત્ર મધ્યપ્રદેશમાં જ નહીં પરંતુ આખા દેશમાં પ્રખ્યાત છે, જે કોઈ પણ ઈન્દોર જાય છે, તે એકવાર સર્રાફા બજાર ન જાય તો તેની ટ્રીપ અધૂરી માનવામાં આવે છે. આ એક એવી જગ્યા છે જ્યાં તમને ઈન્દોરનો વાસ્તવિક સ્વાદ મળશે. રાત્રે 8:00 વાગ્યાથી મોડી રાત સર્રાફા અને છપ્પન દુકાનમાં રોનક રહે છે. સર્રાફામાં જોશી દહીં વડાની મસાલેદાર દહીં પુરી અથવા સવાઈ રામની કચોરીનો સ્વાદ અવિસ્મરણીય છે.

આ ઈન્દોરનું સૌથી પ્રખ્યાત ફૂડ હબ છે. અહીં 56 દુકાનો એક સાથે તમને દરેક પ્રકારનો સ્વાદ પીરસે છે. પોહા-જલેબીથી લઈને દહીં વડા, કચોરી અને ઢોસા અહીં બધુ જ મળી જાય છે.

મુંબઈ, દિલ્હી અને કોલકાતા જેવા મોટા શહેરોની તુલનામાં ઈન્દોર માત્ર તેના સ્વાદ માટે જ નહીં, પરંતુ પોતાની સાદગી અને આતિથ્ય માટે પણ જાણીતું છે. પ્રવાસીઓ માટે ઈન્દોરના રાજવાડા, હોલકર પેલેસ અને લાલ બાગ જેવા સ્થળો ફરવાની સાથે-સાથે ખાવાનો અનુભવ તેને એક પરફેક્ટ ડેસ્ટિનેશન બનાવે છે. ઈન્દોરનું સ્ટ્રીટ ફૂડ સીન આખું વર્ષ ખુલ્લું રહે છે, પરંતુ શિયાળા (ઓક્ટોબર-ફેબ્રુઆરી)માં અહીંનું હવામાન અને ખાવાની મજા બમણી થઈ જાય છે.

 

ENTERTAINMENT : विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के बाद अवनीत कौर पहुंची विंबलडन, लोग बोले- तलाक करवाकर मानेगी क्या?

0

टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वो आए दिन अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में अवनीत विंबलडन गई थीं. जहां से उन्होंने फोटोज शेयर की हैं.

बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों विंबलडन में जा रहे हैं. विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, जावेद अख्तर और शबाना आजमी जा चुके हैं. अब टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर भी विंबलडन भी पहुंच गई हैं. उन्होंने अपने विंबलडन लुक की फोटोज शेयर की हैं.

खास बात ये है कि अवनीत उसी दिन पहुंची थीं जिस दिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे थे. अवनीत कौर की फोटोज पर लोग कमेंट करके उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि अवनीत विराट के पीछे पहुंची थीं.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नोवाक जोकोविच को सपोर्ट करते दिखे थे. विराट- अनुष्का की फोटोज वायरल हुई थी. जिसमें अनुष्का शर्मा का मूड ऑफ लग रहा है. अनुष्का के मूड ऑफ को लोग अवनीत से कनेक्ट कर रहे हैं.

अवनीत कौर ने अपने लुक की ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं. वो व्हाइट शॉर्ट स्कर्ट और टॉप में नजर आई थीं. उन्होंने इसके साथ गले में स्कार्फ पहना हुआ है. अपने लुक को अवनीत ने शेड्स और बैग से कंप्लीट किया. उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ‘विंबलडन में एक दिन. मुझे यहां बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया! “सिर्फ़ एक ही विंबलडन है.’

अवनीत कौर के पोस्ट पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- कुछ समझ आता है नहीं. देखने पहुंच जाते हैं. दूसरे ने लिखा- जहां विराट जाएंगे, वहां मैं जाऊंगी. एक ने लिखा- फेम के लिए दूसरों के घर ने बर्बाद करते हैं नादान लड़की. दूसरे ने लिखा- चीकू भाईया ने लाइक किया, अभी तक या नहीं. एक ने लिखा- तभी भाभी का मूड ऑफ था.

बता दें कुछ समय पहले विराट कोहली के अकाउंट से अवनीत कौर की फोटोज लाइक हो गई थी. जिसके बाद बहुत बवाल हो गया था. रातोंरात अवनीत कौर के फॉलोअर्स बढ़ गए थे. बाद में विराट ने स्टेटमेंट देकर सफाई दी थी कि ये इंस्टाग्राम का एल्गोरिथम प्रॉब्लम था.

 

UJJAIN : सावन के महीने में हर सोमवार स्कूल बंद रखने के फैसले पर सियासत

0

मध्य प्रदेश सरकार के सावन के महीने में हर सोमवार को स्कूल बंद रखने के फैसले पर जमकर सियासत हो रही है. इस मामले पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हो गई हैं.सावन के महीने में महाकाल की परंपरागत सवारी को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर ने शहर के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी है. उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के आदेश के अनुसार 21 जुलाई से 11 अगस्त तक सावन के प्रत्येक सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे और उसकी भरपाई के लिए रविवार को स्कूल संचालित होंगे. वहीं इस पर अब राजनीति शुरू हो गई है.

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कलेक्टर के इस फैसले को बेतुका और असंवैधानिक बताया है. वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस निर्णय को स्वागत योग्य कहते हुए महाकाल की आस्था से जोड़ा है.कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस आदेश को बेतुका और असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि महाकाल की सवारी वर्षों से निकल रही है. बेतुका आदेश है. जब पहले से परंपरागत जुलूस निकलता आ रहा है तो छुट्टी की क्या आवश्यकता है. एक दिन छुट्टी देकर एक दिन कैंसिल होगा संडे को स्कूल लगेगा. फिर कल दूसरे समाज के लोग दूसरे धर्म के लोग भी आवाज उठाएंगे फिर क्या होगा. देश संविधान से चलेगा.

उन्होंने आगे कहा कि एक देश एक संविधान की बात करने वालों को सोचना चाहिए. यह आदेश बच्चों की पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए निकाला गया है. संविधान से देश चलेगा, न कि एक धर्म के हिसाब से.

वहीं बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस आदेश का समर्थन करते हुए इसे स्वागत योग्य बताया. उन्होंने कहा कि सावन में महाकाल की पूजा का विशेष महत्व है. महाकाल की सवारी में दुनियाभर से लोग उज्जैन आते हैं. बच्चों को जाम और भीड़ से बचाने के लिए यह फैसला उचित है. स्वागत योग्य फैसला है. इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं.

कांग्रेस और आरिफ मस्जिद पर भड़कते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आरिफ मशहूर महाकाल इस आदेश का विरोध सिर्फ मुसलमानों, सोनिया गांधी और कांग्रेस के दूसरे नेताओं को खुश करने के लिए कर रहे हैं. महाकाल का विरोध करने वालों को जनता जवाब देगी.

 

- Advertisement -

News of the Day