Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 509

NATIONAL : प्रयागराज में तालाब में डूबने से चार मासूमों की मौत, गांव में मचा कोहराम, पुलिस कर रही जांच

0

प्रयागराज में तालाब में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की तफ्तीश कर रही है.पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर जोन अंतर्गत मेजा थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. गांव के पास ईंट भट्ठे के लिए निकाली गई मिट्टी से बने गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से बना अस्थायी तालाब मासूमों के लिए जानलेवा साबित हुआ. इसी तालाब में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही मेजा थाना पुलिस के साथ एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. चारों बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

एसीपी मेजा के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे और तभी से लापता थे. परिजन पूरी रात बच्चों को खोजते रहे और पुलिस भी सर्च ऑपरेशन में लगी रही. बुधवार सुबह गांव के पास बने गड्ढेनुमा तालाब में बच्चों के शव नजर आए.

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सभी बच्चे खेलते हुए ईंट भट्ठे के पास चले गए थे, जहां ईंट निर्माण के लिए खेतों से मिट्टी निकाली गई थी. इन गड्ढों में बारिश का पानी भरने से अस्थायी तालाब बन गया था. आशंका है कि खेलते समय बच्चे इनमें गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई. मृतकों में हीरालाल की 3 वर्षीय बेटी वैष्णवी, 5 वर्षीय बेटा हुनर, संजय का 5 वर्षीय बेटा केसरी और विमल का 5 वर्षीय बेटा कान्हा शामिल हैं.

एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा प्रतीत हो रहा है. फिलहाल किसी आपराधिक एंगल के संकेत नहीं हैं, लेकिन मामले की पूरी जांच की जा रही है. शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है. मौके पर पुलिस बल तैनात है और गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है.

 

ENTERTAINMENT : फेक MMS ने बर्बाद किया करियर, ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ कृष्ण भक्त बनी एक्ट्रेस, वृंदावन में बिता रही ऐसी जिंदगी

0

प्रियंका ने भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे जैसे तमाम स्टार्स संग काम किया था. पर फेक MMS ने उनकी इमेज खराब कर दी. जिसके बाद उन्होंने खुद को कृष्ण भक्ति में लीन कर लिया और अब प्रेमानंद जी महाराज की अनुयायी बन गईं.

ग्लैमर वर्ल्ड में तमाम ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने कुछ सालों तक काम करने के बाद इंडस्ट्री को गुडबाय कह दिया है. इंडस्ट्री छोड़ने के बाद वो प्रभु की भक्ति में लीन हो गए हैं. इन्हीं सितारों में से एक भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित हैं. प्रियंका इंडस्ट्री छोड़कर कृष्ण भक्त बन चुकी हैं. उन्होंने वृंदावन में अपना घर बसा लिया. यही नहीं वो गुपचुप शादी करके जिंदगी का नया सफर शुरू कर चुकी हैं. शादी के बाद वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

एक समय में प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थीं. उनका जन्म जौनपुर में हुआ था. एक्ट्रेस ने 50 से ज्यादा भोजपुरी मूवीज में काम करके अपना नाम कमाया था. प्रियंका एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रही थीं. तभी उनका बॉयफ्रेंड संग MMS लीक हो गया. जिसके बाद उनका बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया. हालांकि, उन्होंने वो MMS फेक बताया था. लेकिन इस घटना के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया और उनका करियर बर्बाद हो गया.

प्रियंका ने भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे जैसे तमाम स्टार्स संग काम किया था. पर फेक MMS ने उनकी इमेज खराब कर दी. जिसके बाद उन्होंने खुद को कृष्ण भक्ति में लीन कर लिया और अब प्रेमानंद जी महाराज की अनुयायी बन गईं.

प्रियंका सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर भक्तिमय वीडियो-फोटोज शेयर करती रहती हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी वेडिंग फोटोज शेयर करके फैन्स को सरप्राइज कर दिया. प्रियंका ने वेडिंग अपडेट देते हुए जिस अकाउंट के साथ कोलैब किया उसका नाम हरि सेवक है. ये उनके हसबैंड का इंस्टाग्राम अकाउंट है. एक्ट्रेस ने अब तक अपने पति की झलक नहीं दिखाई है.

शादी के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है. वो कृष्ण भक्ति के साथ-साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी में भी व्यस्त नजर आती हैं. फैन्स आज भी प्रियंका को पर्दे पर उनके किरदारों के लिए याद करते हैं.

NATIONAL : जम्मू पुलिस का कमाल! हैदराबाद के ठगे गए व्यक्ति को वापस दिलाए 62 लाख रुपये

0

जम्मू में कश्मीरी नीलम की आड़ में हैदराबाद के व्यक्ति से 62 लाख की ठगी हुई थी. पुलिस ने जांच कर रकम वापस दिलाई और आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की.

जम्मू पुलिस ने हैदराबाद के शिकायतकर्ता को एक मामले में 62 लाख रुपये वापस दिला दिए. दरअसल, शिकायकर्ता जम्मू में धोखाधड़ी का शिकार हुआ था, वहीं जम्मू पुलिस ने कमाल करते हुए हैदराबाद के शिकायतकर्ता मीर फिरासथ अली खान को सफलतापूर्वक रुपये वापस दिलाए.पीड़ित जम्मू में धोखाधड़ी और जालसाजी का शिकार हुआ था. SSP जम्मू और SP साउथ की देखरेख में इस मामले की जांच हुई थी. शिकायतकर्ता, मीर फिरासथ अली खान ने पुलिस स्टेशन बाहु फोर्ट से संपर्क किया था.

शिकायतकर्ता मीर फिरासथ अली खान ने यह आरोप लगाया गया था कि जम्मू के कुछ व्यक्ति प्रसिद्ध कश्मीरी नीलम की आड़ में शिकायतकर्ता को नकली हीरे बेचने का प्रयास कर रहे थे. इस मामले में FIR दर्ज की गई.जांच के दौरान यह सामने आया कि मोहम्मद रयाज, पुत्र रेहम अली, निवासी गुरदान बाला, जो वर्तमान में चिनोर, जम्मू में रह रहा है, मोहम्मद ताज खान, पुत्र हाजी जुम्मा खान, निवासी पोथा, जो वर्तमान में मीनिया मोहल्ला, त्रिकुटा नगर में रह रहा है और उनके कुछ साथियों की संलिप्तता एक बड़ी साजिश में पाई गई.

शिकायतकर्ता ने जम्मू पुलिस के प्रति अपनी कड़ी मेहनत से कमाए गए पैसे को वापस दिलाने में उनकी व्यावसायिकता और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया है. इसके अलावा, जांच अधिकारी (IO) ने अपराध की आय से अर्जित संपत्ति की पहचान की है, जिसे अभियुक्त ने धोखाधड़ी के जरिए हासिल किया था.धारा 107 BNSS के तहत कुर्की की कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय से संपर्क किया गया है. यह धारा आपराधिक कानूनों को अधिक पीड़ित-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से जोड़ा गया एक नया खंड है.

यह धारा अदालत को अधिकार देता है कि वह शिकायतकर्ता को ठगी गई राशि वापस दिलाने के लिए अभियुक्त की संपत्ति को कुर्क और जब्त कर सके. इस बड़ी कामयाबी से जम्मू पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि वह अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है.साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह समर्पित है. पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें और समाज को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें.

NATIONAL : सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए ढाई से 3 किलोमीटर चलना होगा पैदल, 5 से 6 घंटे का लगेगा वक्त

0

इस बार सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है और बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी नगरी पूरी तरह तैयार है. इस बार श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए करीब ढाई से तीन किलोमीटर तक पैदल चलना होगा. पांच से छह घंटे तक इंतजार भी करना पड़ सकता है. अनुमान है कि सावन के इस पावन महीने में करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी लगाएंगे.

इस बार सावन की शुरूआत 11 जुलाई से हो रही है. वहीं सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है. सावन के पावन महीने में द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में डेढ करोड़ तक भक्त आ सकते हैं. इसको लेकर तैयारियां हो चुकी हैं. बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्तों को घंटों का इंतजार करना पड़ सकता है. वहीं ढाई से तीन किलोमीटर तक चलना होगा. यहां स्टील की बैरिकेडिंग की जा रही है, जिससे होकर शिवभक्तों को विश्वनाथ धाम में एंट्री मिलेगी.

इसी के साथ गंगा द्वार से आने वाले श्रद्धालुओं को ढाई किलोमीटर तो दशाश्वमेध घाट से आने पर तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा. बाबा के दरबार तक पहुंचने में घंटों तक का समय लगेगा. सावन को लेकर विश्वनाथ धाम में एंड टू एंड बैरिकेडिंग, जर्मन हैंगर, मिस्ट फैन, गुड़-पानी, ग्लूकोज, ORS, सूक्ष्म जलपान और बच्चों के लिए चाॅकलेज-टाॅफी की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा सभी प्रकार के VIP दर्शन, विशेष दर्शन और स्पर्श दर्शन पर भी पूरे माह रोक रहेगी, ताकि आम श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो. आरती के टिकट बुकिंग फुल हो चुके हैं.

सावन के सोमवार को सुगम दर्शन पूरी तरह से रुका रहेगा. इसके अलावा भीड़ को देखते हुए सुगम दर्शन पर निर्णय लिया जाएगा और सावन में लॉकर की भी सुविधा बंद रहेगी. मंदिर में बैरिकेडिंग के सहारे ही एंट्री मिलेगी. श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग दो किलोमीटर से अधिक पैदल चलना पड़ेगा और धाम में पहुंचने पर जिगजैग बैरिकेडिंग से होकर गुजरना पडेगा.

श्रद्धालुओं को मंदिर में गेट नंबर चार, नंदू फारिया, सिल्को गली, ढुंढीराज प्रवेश मार्ग और सरस्वती फाटक से एंट्री दी जाएगी. बाढ़ के चलते ललिता घाट से प्रवेश पर रोक रहेगी. इसके अलावा मंदिर प्रशासन की तरफ से मंदिर में 5 स्थानों पर डाॅक्टरों की टीम मौजूद रहेगी. वहीं दो एंबुलेंस भी तैनात की जाएंगी. इसमें एक में लाइफ सपोर्ट सिस्टम भी रहेगा.

NATIONAL : लुलू मॉल में चल रहा धर्मांतरण का खेल! सुपरवाइजर पर युवती ने लगाया रेप का आरोप, किया बड़ा दावा

0

लखनऊ के लूलू मॉल में सुपरवाइजर पद पर काम करने वाले फरहान ने 25 साल की युवती को पहले पिलाया नशीला पदार्थ फिर उसका रेप किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.लुलु मॉल में कैश सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत आरोपी फरहान उर्फ फराज को लखनऊ पुलिस ने अपनी सहकर्मी पर रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. युवती ने आरोपी फराज पर कोलड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और धर्म परिवर्तन का मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है.

मामला सुशांत गोल्फ सिटी लुलू मॉल में काम करने वाले कैश सुपरवाइजर फरहान उर्फ फराज और हिन्दू युवती जो कि वो भी लुलू मॉल में काम करती है 25 वर्षीय युवती ने फरहान के ऊपर जबरन रेप करने मारपीट और जन से मारने का आरोप लगया है.

युवती द्वारा आरोप लगाया गया है फरहान अपने घर ले गया और वहां पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया फिर लगातार प्रताड़ित करता रहा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर होटल और घर मे ले जाकर लगातार शोषण करता रहा इतना ही नही जब युवती द्वारा विरोध किया जाता तो फरहान द्वारा सिगरेट से जलाया जाता और पैसे की भी डिमांड करता रहा युवती द्वारा जेवर व पैसे भी लिए लगातार पैसो की डिमांड करता रहता था.

युवती द्वारा सुशान्त गोल्फ सिटी में युवक के खिकाफ तहरीर दी गई पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया युवती, मूल रूप से सुल्तानपुर की रहने वाले है और युवक फरहान उर्फ फराज अयोध्या घोसियाना का रहने वाला है.आरोपी फरहान द्वारा युवती के साथ रेप और मारपीट करने के बाद युवती ने हिम्मत दिखाई, काफी परेशान होने के बाद पुलिस में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक फराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

मॉल के सुपरवाइजर के द्वारा इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं.

 

Uttarakhand : उत्तराखंड में मौसम विभाग की सटीक चेतावनी, राज्य में हो रही लगातार बारिश ने मचाई आफत

0

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लगातार हो रही बारिश ने पूरे राज्य में आफत मचा रखी है, बारिश के चलते कई हिस्सों में लैंडस्लाइड होने की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है.

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी सटीक साबित हुई है. देर रात से जारी बरसात ने कई जगह आफत मचा दी है वही देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा देखी जा रही है, बता दें कि उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है अलर्ट के बाद उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क है जब की मौसम विभाग की चेतावनी भी सही साबित हुई है प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश देखी जा रही है.

जबकि अन्य जिलों में गर्जन के साथ तेज बिजली चमकने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश से राहत मिलेगी. जबकि पर्वतीय इलाकों में भी बारिश की रफ्तार में कमी आएगी,राज्य में बारिश और भूस्खलन की वजह से 154 सड़के बंद हैं, इनमें से 30 सड़कें खोली जा चुकी हैं. जबकि अन्य 124 को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है.

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून के दौरान सभी अपने-अपने फोन एवं मोबाइल अवश्य उठाएं, ताकि मार्ग बंद होने की सही जानकारी लोगों को समय से प्राप्त हो सके. उन्होंने कहा, यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए सड़कों को खोलने में कोताही न बरती जाए. मानसून के दौरान यदि कोई सड़क बंद होती हैं तो उसकी पूर्व सूचना यात्रियों को पहले ही उनके पूर्ववर्ती स्टेशन पर मिल जानी चाहिए. यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों की भी जानकारी दी जानी चाहिए.

 

NATIONAL : IIT BHU में चोरी छिपे रिकॉर्ड कर रहा था लड़कों के नहाने का वीडियो, मोबाइल में क्लिप्स देख चौक पड़े सभी

0

IIT-BHU में उस समय हड़कंप मच गया जब छात्रों ने अपने ही हॉस्टल में एक एमटेक छात्र को चोरी-छिपे बाथरूम में नहाते छात्रों का वीडियो बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. यह घटना पीसी रे हॉस्टल की है. जब आरोपी के मोबाइल की जांच की गई तो उसमें 7-8 आपत्तिजनक वीडियो क्लिप्स पहले से रिकॉर्ड पाई गईं. इनमें से अधिकतर वीडियो बाथरूम में नहा रहे छात्रों के थे. साथ ही, छात्रों ने दावा किया है कि आरोपी ने कुछ वीडियो को दूसरों के साथ शेयर भी किया है.

देश की शीर्ष तकनीकी संस्थाओं में शामिल IIT-BHU में उस समय हड़कंप मच गया जब छात्रों ने अपने ही हॉस्टल में एक एमटेक छात्र को चोरी-छिपे बाथरूम में नहाते छात्रों का वीडियो बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. यह घटना IIT-BHU के पीसी रे हॉस्टल की है, जिसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और अनुशासित हॉस्टल माना जाता है.

छात्रों ने आरोप लगाया है कि आरोपी छात्र बीते कई दिनों से बाथरूम में अन्य छात्रों के नहाने के दौरान वीडियो बनाता था. जब एक छात्र को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ तो वह सतर्क हुआ और अब जब वह रिकॉर्डिंग कर रहा था तो मौके पर ही उसको मोबाइल कैमरे सहित रंगे हाथ पकड़ लिया.

मंगलवार रात हॉस्टल के बाथरूम से एकाएक शोर आने लगा.जब छात्र वहां पहुंचे तो देखा कि एक छात्र ऊपर की ओर से मोबाइल फोन कैमरे के जरिए बाथरूम में नहा रहे छात्र की रिकॉर्डिंग कर रहा था. दूसरे छात्रों ने आरोपी को वहीं पकड़ लिया. मामले की जानकारी हॉस्टल वार्डन, प्रॉक्टोरियल बोर्ड और IIT-BHU प्रशासन को दी गई. प्रॉक्टोरियल टीम ने तुरंत आरोपी छात्र का मोबाइल ले लिया और प्रारंभिक जांच शुरू की.

छात्रों ने आरोप लगाया है कि जब आरोपी के मोबाइल की जांच की गई तो उसमें 7-8 आपत्तिजनक वीडियो क्लिप्स पहले से रिकॉर्ड पाई गईं. इनमें से अधिकतर वीडियो बाथरूम में नहा रहे छात्रों के थे. साथ ही, छात्रों ने दावा किया है कि आरोपी ने कुछ वीडियो को दूसरों के साथ शेयर भी किया है, जिसे खुद उसने कबूल किया है. पीड़ित छात्रों का कहना है कि यह केवल मोबाइल में मौजूद वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि बैकअप और क्लाउड स्टोरेज में भी और क्लिप्स हो सकती हैं, जिन्हें समय रहते मिटाना और सुरक्षित करना जरूरी है.

घटना से नाराज छात्र देर रात लंका थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया. छात्रों ने पुलिस से मांग की कि इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. एक छात्र का कहना है कि हमें डर है कि यह लड़का भविष्य में इन वीडियो का गलत इस्तेमाल कर सकता है. एक साल बाद ब्लैकमेल कर सकता है या सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकता है. हम चाहते हैं कि उसका फोन फॉरेंसिक जांच में भेजा जाए और सभी वीडियो सुरक्षित रूप से डिलीट कराए जाएं. छात्रों का यह भी आरोप है कि घटना को 30-35 घंटे से अधिक हो चुके हैं लेकिन IIT-BHU प्रशासन द्वारा कोई स्पष्ट एक्शन नहीं लिया गया, जिससे छात्र खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद से ही IIT-BHU का प्रॉक्टोरियल बोर्ड और प्रशासनिक अधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं . हालांकि, इस मामले को संवेदनशील और संस्थान के आंतरिक अनुशासन से जुड़ा बताते हुए अभी तक कोई स्पष्ट कार्रवाई सार्वजनिक नहीं की गई है. वहीं, पुलिस अभी सीधे हस्तक्षेप से बच रही है हालांकि पुलिस को शिकायत मिल गई है लेकिन FIR अब तक नहीं हुई है.

जिस हॉस्टल में यह घटना घटी, वह IIT-BHU का पीसी रे हॉस्टल है, जिसे आधुनिक सुविधाओं से लैस माना जाता है. इसमें करीब 577 कमरे हैं, जिनमें छात्रों की पढ़ाई, फिटनेस और खेल से जुड़ी तमाम व्यवस्थाएं हैं. पीड़ित छात्रों ने बताया कि यह हरकत खासतौर पर आठवें, नौवें और दसवें फ्लोर पर रहने वाले छात्रों के खिलाफ की गई है. ये सभी छात्र अब मानसिक रूप से परेशान हैं.

GUJARAT : गुजरात में बड़ा हादसा, महिसागर नदी पर बना ब्रिज ढहा, कई वाहन गिरे, 9 लोगों की मौत

0

गुजरात में महिसागर नदी पर बना ब्रिज ढह गया है. पुल के ढहने से अब तक 5 वाहन उसमें गिर चुके हैं. 9 लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोगों को बचा लिया गया है. यह पुल 1985 में बना था. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तकनीकी विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजकर जांच सौंप दी है.पुल के ढहने की घटना पर सड़क एवं भवन विभाग के सचिव पीआर पटेलिया ने कहा, “हमें गंभीरा पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई. विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर भेज दी गई है.”

इस पुल के गिरने से जो 5 वाहन नदी में गिरे हैं, उनमें से दो ट्रक पूरी तरह से नदी में समा गए, जबकि एक टैंकर आधा लटका रह गया. पुल के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया.

बता दें कि यह पुल 1981 में बनकर 1985 में खोला गया था, लेकिन समय के साथ इसकी हालत बेहद जर्जर हो चुकी थी. स्थानीय विधायक चैतन्य सिंह झाला ने पहले ही इस पुल के लिए चेतावनी दी थी और नए पुल की मांग की थी. बावजूद इसके, पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद नहीं की गई. अब सरकार ने 212 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है और इसके लिए सर्वेक्षण भी कराया जा चुका है.घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को घटनास्थल पर भेजकर जांच का आदेश दिया है. हादसे के तुरंत बाद अधिकारी सक्रिय हुए और नदी में गिरे वाहनों को हटाने का कार्य शुरू किया गया. साथ ही तैराकों ने शवों को बाहर निकालना शुरू किया.

 

ENTERTAINMENT : KBC 17 छोड़ने के रूमर्स को अमिताभ बच्चन ने किया खारिज, शो के रिहर्सल की तस्वीरें शेयर कर लिखा- ‘शुरू कर दिया काम’

0

अमिताभ बच्चन ने क्विज शो केबीसी 17 को होस्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है. सुपरस्टार ने अपने व्लॉग में शो क रिहर्सल की तस्वीरें शेयर कर ये जानकारी दी है.इस साल मई में जब बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति’ छोड़ने की अफवाहें फैली थीं तो उनके फैंस का दिल टूट गया था. इसके बाद रूमर्स फैल गए कि कि सलमान खान केबीसी 17 में बिग बी को रिप्लेस करेंगे और शो को होस्ट करेंगे. लेकिन अब इन सारी अफवाहों पर विराम लगाते हुए अमिताभ बच्चन ने क्लियर कर दिया है कि वे ही इस क्विज़-बेस्ट रियलिटी के सीजन 17 को होस्ट करेंगे और सुपरस्टार ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है.

 

बता दे कि बुधवार को, अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर खुलासा किया कि उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अगले सीज़न की तैयारी शुरू कर दी है. दिग्गज अभिनेता ने रिहर्सल की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “शुरू कर दिया काम.”

इसके बाद अमिताभ ने बताया कि वह उन लोगों के साथ वापस आकर खुश हैं जो जिंदगी में सुधार कर रहे हैं. बिग बी ने लिखा है, “और तैयारी शुरू हो गई है…लोगों के पास वापस आने की…जीवन और जीवनयापन में सुधार लाने की उनकी इच्छाओं में उनके साथ रहने की…वह अवसर जो जीवन बदल देता है…एक घंटे में…मेरा प्यार और सम्मान.” वही बिग बी के शो होस्ट करने की कंफर्मेशन मिलते ही फैंस भी खुश हो गए हैं.

बता दें कि सोनी टीवी ने 4 अप्रैल को अमिताभ बच्चन के साथ एक प्रोमो वीडियो के ज़रिए कौन बनेगा करोड़पति 17 की अनाउंसमेंट की थी. प्रोमो में अमिताभ ने पेट दर्द से पीड़ित एक मरीज़ का किरदार निभाया था, जिससे शो की वापसी का हिंट मिला था. उन्होंने बताया कि केबीसी 17 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं और फैंस सोनी लिव ऐप, एसएमएस या आईवीआर कॉल के ज़रिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. हालांकि शो के प्रीमियर की सही तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन केबीसी 17 अगस्त में टेलीकास्ट होने की उम्मीद है.

 

RAJASTHAN : राजस्थान के चूरू में एयरफोर्स का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, मलबे में मिले 2 लोगों के शव

0

भारतीय वायु सेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान बुधवार को राजस्थान के चूरू जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. घटनास्थल से 2 लोगों के शव बरामद किए गए हैं.राजस्थान के चूरू जिल के रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गांव में बुधवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटनास्थल से 2 लोगों के शव बरामद हुए हैं. घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं. ग्रामीणों की सूचना के अनुसार आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया.

दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय वायु सेना का जगुआर बताया जा रहा है. फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. शव के पहचान की प्रक्रिया सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है. जैसे ही हादसे की खबर फैली, रतनगढ़ में हड़कंप मच गया. कलेक्टर अभिषेक सुराना और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं. सेना की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है, ताकि घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की जा सके.

गांववालों ने बताया कि विमान क्रैश के तुरंत बाद खेतों में आग लग गई थी. जिसे ग्रामीणों ने अपनी ओर से बुझाने का प्रयास किया. घटना के विस्तृत कारणों की पुष्टि सेना द्वारा की जाएगी. बताया जाता है कि प्लेन एक पेड़ पर गिरा. जिससे पेड़ भी पूरी तरह जल गया. जिस जगह पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वो इलाका रेगिस्तान का है.

 

- Advertisement -