Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 510

RAJASTHAN : स्कूल डायरेक्टर ने नाबालिग से किया रेप, प्रोग्राम में सहायता के लिए बुलाया था कमरे में

0

कोटपूतली बहरोड के एक प्राइवेट स्कूल संचालक पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता का आरोप है कि स्कूल में होने वाले प्रोग्राम में सहायता करने के बहाने से स्कूल के डाायरेक्टर ने उसे कमरे में बुलाया और वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

राजस्थान के कोटपूतली बहरोड जिले में शिक्षा का मंदिर शर्मसार हुआ है. कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल संचालक पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की है. पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़िता का आरोप है कि स्कूल में होने वाले प्रोग्राम में सहायता करने के बहाने से स्कूल के डाायरेक्टर ने उसे कमरे में बुलाया और वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

बहरोड के सदर थाना क्षेत्र में संचालित एक स्कूल संचालक पर पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है. पीड़िता का आरोप है कि जनवरी 2024 में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी करने के बहाने से प्रबंधक ने उसे स्कूल में बुलाया और स्कूल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस कार्य में स्कूल की एक महिला शिक्षिका ने भी उसका सहयोग किया.पीड़िता ने बताया कि पहले वो स्कूल में पढ़ती थी. पढ़ाई पूरी होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने उसे शिक्षिका की नौकरी देकर स्कूल में नौकरी पर रखा था. उसने पहले भी कई बार गलत हरकत की थी.

 

SHMILA : अकेली रह रही दादी को बनाया हवस का शिकार, अपने ही पोते पर लगे गंभीर आरोप

0

शिमला में एक युवक के खिलाफ अपनी दादी का रेप करने का मामला दर्ज हुआ है. अपने पति की मृत्यु के बाद से अकेली रह रही पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि पोते ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी.हिमाचल प्रदेश के शिमला से रिश्तों को शर्मसार करने औ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी दादी की अस्मत पर ही हमला कर दिया. शिमला के रोहरू में 25 साल के युवक पर अपनी 65 साल की दादी के साथ रेप का आरोप लगा है. पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी है.

यह चौंकाने वाली घटना तब सामने आई जब अपने पति की मृत्यु के बाद से अकेली रह रही पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि उसका पोता 3 जुलाई की दोपहर उसके घर आया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया.

पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 64(2) (बलात्कार), 332(बी) (अवैध स्थानांतरण) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रणव चौहान ने कहा कि मामला संवेदनशील है और इसकी गहन जांच की जा रही है.

बता दें कि रेप के मामले में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि परिवार के कोई परिजन- चाचा, ताऊ या रिश्तेदार ही कई बार ऐसी दरिंदगी को अंजाम दे देते हैं कि यकीन करना मुश्किल हो जाता है. अधिकतर मामलों में घर की मासूम बच्चियां ऐसी चीजों का शिकार हो जाती हैं.

NATIONAL : छांगुर बाबा ने अपनी कोठी के अंदर ही बना रखा था प्राइवेट पावर प्लांट! एक मिनट के लिए भी बंद नहीं होता था CCTV, ऐसी थी सिक्योरिटी

0

बलरामपुर स्थित आलीशान कोठी में एक भी मिनट के लिए भी सीसीटीवी बंद न हो, इसके लिए छांगुर बाबा ने पूरा पावर प्लांट लगा रखा था. पावर प्लांट के खातिर बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया था और खूब सारी बैटरियां लगाई गई थीं. छत पर दर्जनों सोलर पैनल लगे थे.

अवैध धर्मांतरण का रैकेट चलाने वाले जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की बलरामपुर स्थित आलीशान कोठी पर मंगलवार को बुलडोजर एक्शन हुआ. जिसके बाद इस कोठी के अंदर के राज उजागर हो रहे हैं. सीसीटीवी से लैस कोठी की अंदर की तस्वीरे हैरान करने वाली हैं.

दरअसल, कोठी में एक भी मिनट के लिए भी सीसीटीवी बंद न हो, इसके लिए छांगुर बाबा ने पूरा पावर प्लांट लगा रखा था. पावर प्लांट के खातिर बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया था और खूब सारी बैटरियां लगाई गई थीं. छत पर दर्जनों सोलर पैनल लगे थे. इसके साथ ही यहां पर एमसीबी और पूरे सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने के लिए बिजली कनेक्शन का खास इंतजाम किया गया था. क्योंकि, टेक्निकल तौर पर छांगुर बाबा चाहता था कि उसकी कोठी में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए.

इसी के चलते महलनुमा कोठी के अंदर ही यह पूरा पावर प्लांट तैयार किया गया था. जब आप इसको अंदर से देखेंगे तो पाएंगे कि इसमें बड़ी संख्या में बैटरियां, एमसीबी और पावर हाउस जैसा सेटअप लगा है. कुल मिलाकर, छांगुर बाबा चाहता था कि उसकी कोठी में कभी पावर कट न हो. खासकर एक मिनट के लिए भी सीसीटीवी ऑफ न हो.

बताया जा रहा ही कि छांगुर बाबा ने अपनी कोठी में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे जिसका कंट्रोल रूम खुद उसके बेडरूम में था. यहां से वह कोठी के भीतर और बाहर की हर एक्टिविटी पर नजर रखता था.गौरतलब है कि जिस छांगुर बाबा को एक साधारण व्यक्ति समझा जा रहा था, उसके रहन-सहन का स्तर देख हर कोई दंग रह गया. पुलिस और प्रशासन ने जब उसके महलनुमा ठिकाने पर कार्रवाई की तो अंदर से एक ऐसी दुनिया का खुलासा हुआ, जो कई रहस्यों से भरी नजर आई.

कहा जा रहा है कि सुरक्षा के नाम पर छांगुर बाबा ने अपनी कोठी के चारों ओर 15 से 20 फीट ऊंची दीवारें बनवा रखी थीं. इन पर कांटेदार तार लगाए गए थे और इन तारों में बिजली का करंट भी दौड़ाया जाता था, ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति अंदर न दाखिल हो सके. सिक्योरिटी का यह इंतजाम किसी किले जैसा था.मालूम हो कि छांगुर बाबा उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के एक बड़े रैकेट का सरगना है. जांच में यह सामने आया है कि उसने सैकड़ों लोगों का जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराया है. इस पूरे नेटवर्क में करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है, जिसकी जांच ईडी ने शुरू कर दी है.

NATIONAL : आई मिस यू सोना…हाथ पर लिखकर कर लिया सुसाइड, लड़की ने मरने से पहले प्रेमी को किए थे 22 कॉल

0

कानपुर में 17 साल की लड़की ने सुसाइड कर लिया था। उसके परिजनों ने एक युवक पर जबरन शादी के लिए धमकाने का आरोप लगाया था. लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की ने सुसाइड से पहले गुलशन को 22 बार कॉल किये थे. और उसकी हथेली पर ‘आई मिस यू सोना’ व उसका नंबर लिखा था.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तीन दिन पहले खबर आई थी कि एक नाबालिक लड़की के घर में सिंदूर की डिब्बी और तमंचा लेकर पहुंचे युवक के जबरदस्ती शादी करने की धमकी से परेशान होकर लड़की ने सुसाइड किया था. अब उस मामले में पुलिस की तरफ से नया खुलासा हुआ है. परिजनों ने आरोप लगाया था कि युवक गुलशन की धमकी से परेशान होकर ही हमारी बेटी ने सुसाइड किया है क्योंकि वह जबरदस्ती उससे शादी करना चाहता था.

गोविंद नगर की रहने वाली 17 साल की लड़की ने घर में सुसाइड किया था. उसी दिन शाम को मोहल्ले का रहने वाला गुलशन लड़की के घर पर एक सिंदूर की डिब्बी फेंक गया था. घर वालों ने आरोप लगाया था कि गुलशन ने धमकी दी थी . वह तमंचा लेकर आया था और कहा था कि तुझको मुझसे ही शादी करनी होगी. यह सिंदूर लगा ले नहीं तो तेरे भाई को तमंचे से गोली मार दूंगा. इस मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी लड़के गुलशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली.

इंस्पेक्टर गोविंद नगर प्रदीप सिंह का कहना है आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में लड़की के पिता और माता का कहना था की लड़का मेरी दुकान पर आता था. तभी उसने मेरी लड़की को धमका कर अपने चंगुल में फंसाया और जबरदस्ती उससे शादी करने का दबाव बना रहा था. यह बयान लड़की के मां-बाप ने मीडिया में भी दिए थे. लड़की ने अपने घर में 5 जुलाई को रात में सुसाइड किया था. इस मामले में पुलिस का कहना है पिता की एप्लीकेशन पर आरोपी लड़के के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है.

NATIONAL : लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, घोड़े से टकराई डॉक्टर की बाइक, दोनों की मौके पर ही हुई मौत

0

लखनऊ में बाइक सवार डॉक्टर की घोड़े से टक्कर हो गई. जिससे घोड़े के साथ-साथ डॉक्टर की भी मौत हो गई. वहीं, बाइक पर बैठा बेटा घायल हो गया. जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.लखनऊ में बाइक सवार डॉक्टर की घोड़े से टक्कर हो गई. जिससे घोड़े के साथ-साथ डॉक्टर की भी मौत हो गई. वहीं, बाइक पर बैठा बेटा घायल हो गया. जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. ये हादसा हरदोई रोड पर रहीमाबाद के जिन्दौर इलाके में सोमवार देर रात को हुआ.

हादसे के समय डॉक्टर ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी जान चली गई. जानकारी के अनुसार रहीमाबाद के तेरवा निवासी 52 वर्षीय डॉ. नवल किशोर लोधई इलाके में अपना क्लीनिक चलाते थे. सोमवार की रात वो अपने बेटे करण के साथ गढ़ी जिन्दौर के एक ढाबे पर खाना खाने गए थे. लौटते वक्त उनकी बाइक सड़क पर अचानक आए घोड़े से टकरा गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डॉ. नवल किशोर और उनका बेटा करण उछलकर सड़क पर जा गिरे और बुरी तरह चोटिल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद कुमार द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी मलिहाबाद भिजवाया गया. जहां डॉक्टरों ने डॉ. नवल किशोर को मृत घोषित कर दिया.

करण की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है. नवल किशोर के परिवार की बात करें तो उनकी दो शादियां हुई थीं. पहली पत्नी नंदनी गौतम से उनके चार बेटियां और एक बेटा है, जबकि दूसरी पत्नी ममता से उनका बेटा करण है. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. ग्रामीणों का कहना है कि हरदोई रोड पर आवारा जानवरों की वजह से ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं और प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए.

NATIONAL : दाल सुंघाई, फिर जड़ दिया मुक्का… खराब खाने से तमतमा उठे शिवसेना MLA, कैंटीन ठेकेदार की कर दी पिटाई

0

वीडियो में संजय गायकवाड़ बनियान और तौलिया पहने हुए कैंटीन ठेकेदार से बहस करते नजर आ रहे हैं. वह पहले ठेकेदार को दाल सूंघाते हैं और फिर अचानक उसे जोरदार घूंसा मारते हैं जिससे वह नीचे गिर जाता है. जब ठेकेदार उठता है, विधायक उसे दोबारा थप्पड़ मारते हैं. इसके बाद गायकवाड़ कहते हैं, ‘अपने स्टाइल से’ ठेकेदार को सबक सिखा दिया.

मुंबई के आकाशवाणी विधायक निवास में खराब खाना मिलने से नाराज शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कैंटीन ठेकेदार की पिटाई करते नजर आ रहे हैं. यह घटना महाराष्ट्र में नेताओं की दबंगई को लेकर वायरल हो रहे कई विवादित वीडियो के बीच सामने आई है.

बुलढाणा से दो बार विधायक रह चुके संजय गायकवाड़, जो शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट से हैं, मुंबई के आकाशवाणी विधायक निवास में ठहरे हुए थे. सूत्रों के अनुसार, उन्होंने ग्राउंड फ्लोर स्थित कैंटीन से खाना मंगवाया था. गायकवाड़ ने दावा किया कि खाना, खासतौर पर दाल, बेहद खराब थी और खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई.

वीडियो में संजय गायकवाड़ बनियान और तौलिया पहने हुए कैंटीन ठेकेदार से बहस करते नजर आ रहे हैं. वह पहले ठेकेदार को दाल सूंघाते हैं और फिर अचानक उसे जोरदार घूंसा मारते हैं जिससे वह नीचे गिर जाता है. जब ठेकेदार उठता है, विधायक उसे दोबारा थप्पड़ मारते हैं. इसके बाद गायकवाड़ कहते हैं, ‘अपने स्टाइल से’ ठेकेदार को सबक सिखा दिया.
विवाद बढ़ने के बाद गायकवाड़ ने कहा, ‘मैंने इससे पहले भी दो-तीन बार खाने की शिकायत की थी, लेकिन इस बार हद हो गई. मैं यह मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाऊंगा.’संजय गायकवाड़ का विवादों से पुराना नाता रहा है. पिछले साल उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये देने की घोषणा कर दी थी, जिसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. उन्होंने उद्धव ठाकरे और सीएम देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ भी आपत्तिजनक बयान दिए थे.

गायकवाड़ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘मैं पिछले 6 साल से इस हॉस्टल में रुक रहा हूं. यहां के खाने में पहले भी छिपकली और चूहे मिल चुके हैं. 5,000 से 10,000 लोग यहां खाना खाते हैं और सबकी यही शिकायत है. अंडे 15 दिन पुराने, मीट 15-20 दिन पुराना, सब्जियां 2-4 दिन पुरानी होती हैं. किसी को खाने में छिपकली मिलती है तो किसी को चूहा या रस्सी.’

घटना वाले दिन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘दाल सड़ी हुई थी, बदबू आ रही थी. मैंने सबको सूंघाया, सबने कहा कि खाना खराब है. मैं कैंटीन वालों को समझा रहा था कि साफ-सुथरा खाना बनाया करो… लेकिन अगर कोई नहीं सुनता, तो मुझे अपना तरीका अपनाना पड़ता है.’

NATIONAL : जिस सौतेली मां से लेता था आशीर्वाद, अब उसी को लेकर भाग गया और कर ली कोर्ट मैरिज

0

नूंह के एक गांव में एक लड़का अपनी 40 वर्षीय सौतेली मां को लेकर फरार हो गया. पीड़ित पिता का आरोप है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है जबकि लड़का नाबालिग है. पत्नी जाते-जाते नकदी और जेवर भी ले गई. पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

हरियाणा के नूंह जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़का अपनी 40 साल की सौतेली मां को लेकर फरार हो गया. मामला जिले के एक गांव का है, जहां इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है.लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उसने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी. जो पिछले 15 वर्षों से उसके साथ रह रही थी.

पीड़ित पिता ने बताया कि पहली पत्नी से हुए बेटे को वह कुछ महीने पहले अपने पास लेकर आया था. बेटा सौतेली मां को अपनी मां कहता था और उसके पैर छूता था. लेकिन दोनों के बीच प्रेम संबंध भी हैं यह किसी को नहीं पता था. कुछ दिन पहले दोनों अचानक फरार हो गए.

इसके अलावा पीड़ित ने बताया कि जब वह पुलिस के पास पहुंचा, तब उसे पता चला कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है. लेकिन पीड़ित का कहना है कि उसका बेटा 17 साल का नाबालिग है, ऐसे में यह शादी गैरकानूनी है. वहीं पुलिस का कहना है कि लड़के ने कोर्ट में अपने बालिग होने के सबूत दिए हैं, जिसकी जांच की जा रही है. पीड़ित ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी जाते-जाते 30 हजार रुपये नकद, चांदी की पायजेब, कानों के सोने के कुंडल, हथफूल और चांदी की तगड़ी भी ले गई है. अब पीड़ित प्रशासन से मांग कर रहा है कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

NATIONAL : मां के लिए रो- रोकर नवजात ने 12 दिन में तोड़ा दम , घर छोड़ प्रेमी किराएदार के साथ भागी महिला

0

अलीगढ़ में एक महिला घर छोड़कर अपने प्रेमी किरायेदार के साथ फरार हो गई. मां के जाने के सदमे में उसका 11 माह का बच्चा बीमार होकर 12 दिन बाद मर गया. पीड़ित पति ने SSP कार्यालय पहुंचकर पत्नी की तलाश की गुहार लगाई.

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के क्वार्सी थाना इलाके के हेमंत नगर में रहने वाले शिवकुमार अपने परिजनों के साथ SSP के सामने अपनी एक गुहार लगाने पहुंचे. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी घर परिवार छोड़कर एक किरायेदार के साथ भाग गई है. यहां तक कि उसने अपने 11 महीने के बच्चे को भी रोता बिलखता हुआ छोड़ दिया.

पति ने आरोप लगाया कि अपनी मां के जाने के वियोग में मेरे बच्चे की 12 दिन बाद मौत हो गई. पति के अनुसार पहले हमने खुद ही घर व आस पास में ही उसे तलाशने का काफी प्रयास किया लेकिन उसका कोई अता पता नहीं लगा. इसके बाद हमने अब SSP ऑफिस आकर पत्नी को तलाश करने की गुहार लगाई है.
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता युवक के मकान में नीचे के हिस्से में अलीगढ़ के ही लोधा थाना इलाके का एक राहुल नाम का युवक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ किराए पर रहता है. इसी दौरान उस युवक की महिला से नजदीकियां बढ़ गईं. बीते 27 जून को महिला अपने मासूम बच्चे को घर में अकेला छोड़कर किरायेदार राहुल के साथ फरार हो गई. माँ के जाने के बाद से बच्चा बीमार हो गया और 12 दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई.

NATIONAL : मजदूर को खदान से मिला 11 कैरेट 95 सेंट का हीरा, कीमत ₹40 लाख से ऊपर

0

पन्ना की कृष्णा कल्याणपुर पट्टी की उथली खदान में मजदूरी करने वाले आदिवासी युवक को आज उस वक्त बड़ी सौगात मिली, जब उसने पहली ही बार खदान खोदी. पहले ही दिन उसकी किस्मत चमक उठी.

कहावत है कि पन्ना की धरती कब रंक से राजा बना दे और कब एक दिन में किसी को लखपति-करोड़पति बना दे, इसका कोई भरोसा नहीं….ऐसा हकीकत हाल ही में पन्ना में फिर देखने को मिली, जहां किस्मत ने एक साधारण मजदूर माधव आदिवासी की जिंदगी बदल दी है.

पन्ना की कृष्णा कल्याणपुर पट्टी की उथली खदान में मजदूरी करने वाले आदिवासी युवक को आज उस वक्त बड़ी सौगात मिली, जब उसने पहली ही बार खदान खोदी. पहले ही दिन उसकी किस्मत चमक उठी. इस मजदूर ने ही अपनी किस्मत आजमाते हुए खदान लगाई थी और उसी दिन उसे 11 कैरेट 95 सेंट का उज्जवल किस्म का हीरा मिल गया. हीरे का अनुमानित मूल्य 40 लाख रुपए आंका जा रहा है.

दरअसल, मज़दूर माधव कृष्णा कल्याणपुर पट्टी स्थित एक उथली खदान में काम कर रहा था, जहां उसे हाल ही में 11.95 कैरेट का यह कीमती पत्थर मिला.पन्ना हीरा कार्यालय के एक अधिकारी रवि पटेल ने बताया, “यह हीरा बेहद साफ और कीमती है. इसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए से ज्यादा है.”मजदूर ने नियमानुसार पन्ना स्थित हीरा कार्यालय में यह कीमती पत्थर जमा करा दिया है. हीरे की जल्द ही नीलामी की जाएगी और 12.5 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर प्राप्त राशि मजदूर को दे दी जाएगी.

 

NATIONAL : 10वीं की छात्रा के साथ हैवानियत की डरा देने वाली कहानी , वीडियो, ब्लैकमेलिंग और सुसाइड…

0

सांगली जिले के आटपडी तालुका के करगनी गांव में 10वीं की छात्रा से रेप और फिर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. इस सब से से तंग आकर नाबालिग लड़की ने घर में लोहे की छत के बार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद से इलाके में हड़कंप है.

महाराष्ट्र के सांगली जिले के आटपडी तालुका के करगनी गांव में बेहद चौंकाने वाली घटना घटी है. आरोप है कि गांव के गर्ल्स स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया. साथ ही इस घटना बारे में किसी को बताने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी. वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उसने बार-बार उसपर दूसरे दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाया.

इस सब से से तंग आकर नाबालिग लड़की ने घर में लोहे की छत के बार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सबसे बुरी बात यह रही कि पुलिस ने घटना की जानकारी लिए बिना पूरे दिन मामला दर्ज नहीं किया. देर रात मामला दर्ज होने तक ग्रामीणों ने शव को लेने से मना कर दिया, तब जाकर मामला दर्ज किया गया.

नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न होने के बावजूद भी पोक्सो के तहत मामला दर्ज नहीं किया गया तो आज ग्रामीणों ने खुद ही चार आरोपियों में से दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. अब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि से है और गांव में उसका आतंक है क्योंकि उसका राजनीतिक प्रभाव है. ग्रामीणों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि पुलिस ने खुद आरोपी को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया

इस मामले को लेकर भाजपा की महिला नेता नीता केलकर ने आटपाडी थाने पहुंचकर पुलिस को आड़े हाथों लिया और उसके बाद आरोपियों के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में राजू विट्ठल गेंड, रामदास गायकवाड़, अनिल नाना काले, रोहित सरजेराव खरात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इनमें से राजू गेंड और रामदास गायकवाड़ को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और गिरफ्तार कर लिया. बाकी दो आरोपी अभी भी फरार हैं. गरीब परिवारों की नाबालिग लड़कियों को कुछ दिखाकर ब्लैकमेल करना, उनका इस तरह से फायदा उठाना और उनका वीडियो बनाना ग्रामीण इलाकों में आम बात होती जा रही है. अटपडी तालुका के करगनी गांव का मुख्य आरोपी पहले भी इस तरह के अपराध कर चुका है.

- Advertisement -