Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 517

RAJASTHAN : सिरोही DM ने नहीं उठाया किरोड़ी लाल मीणा का फोन, इसके बाद मंत्री ने किया कुछ ऐसा

0

राजस्थान में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा सिरोही कलेक्टर का फोन न उठाने पर विवाद हो गया है. मीणा बायोडीजल फैक्ट्री पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर को निर्देश देना चाहते थे.

राजसथान में भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर सियासी गलियारो में चर्चा छिड़ गई है. दरअसल, सिरोही जिले की कलेक्टर अल्पना चौधरी ने उनका फोन नहीं उठाया, इस बात पर सियासत गर्म हो गई है.

दरअसल, मंत्री मीणा बायोडीजल फैक्ट्री पर कार्रवाई के संदर्भ में कलेक्टर को निर्देश देना चाहते थे, लेकिन जिलाधिकारी ने उनका फोन ही नहीं उठाया. इसके बाद किरोड़ी लाल मीणा ने सीधा एसीएस को कॉल करके निर्देश दिए. अब सवाल खड़ा हो गया है कि जब कलेक्टर मंत्री का ही फोन नहीं उठा रहीं, तो फिर आमजन से कैसे कनेक्ट करते होंगी? आमजन का फोन कैसे उठाती होंगी? क्या यह बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संज्ञान में लाई जाएगी? क्या इस बात पर मंथन होगा कि जिले के जिम्मेदार कितने गंभीर हैं?

 

UP : हापुड़ में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, 4 बच्चों समेत पांच की मौत

0

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर-हापुड़ रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार और चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. बाइकसवार चार बच्चों के साथ मुरशदपुर के स्विंमिंग पूल से घर वापस आ रहा था. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

खबर के मुताबिक हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रफीक नगर में रहने वाले 36 साल का दानिश अपनी दो बेटियों महिरा (उम्र 6 वर्ष), समायरा (उम्र 5 वर्ष), भाई के बेटे समर (उम्र 8 वर्ष) और पड़ोसी की बच्ची माहिरा (उम्र 8 वर्ष) को लेकर मुरशदपुर स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था. लौटते समय दानिश चारों बच्चों को एक ही बाइक पर बिठाकर वापस घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान ये हादसा हो गया.

बताया जा रहा है कि दानिश जैसे ही बुलंदशहर-हापुड़ रोड पर पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई. जिससे दानिश और चारों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस आनन-फानन में सभी को देवनंदनी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

इस घटना की खबर मिलते ही सभी परिवारों में कोहराम मच गया है. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. एएसपी विनीत भटनागर ने कहा कि इस हादसे में चार बच्चों समेत पांच की मौत हो गई है. पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस मामले की जांच की जा रही है. आरोपी ट्रक चालक की भी तलाश की जा रही है.

 

बस स्टॉप, नाबालिग छात्र और तेजाब से हमला… खौफनाक वारदात की शक्ल में सामने आई बदले की ये कहानी

0

17 साल का ऋषभ इस वक्त गोवा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती है. उसका इलाज चल रहा है. ऋषभ 80 फीसदी से ज्यादा झुलस चुका है. इसकी हालत सीरियस है. उसके जिस्म के कई हिस्सों पर बाहरी और अंदरुनी गंभीर जख्म हैं. जानते हैं ऋषभ की हालत कैसे हुई?

Goa Minor Student Acid Attack Story: गोवा में एक महीने पहले 17 साल की एक लड़की की मौत हो जाती है. लड़की के पिता को लगता है कि उसकी बेटी की मौत के लिए एक लड़का जिम्मेदार है. अब अपनी बेटी की मौत का बदला लेने के लिए उस लड़के पर तेजाब फेंक देता है. और इसका जो नतीजा होता है, वो कहानी बेहद खौफनाक है. ये कहानी है एक पिता के अजीब बदले की.

नॉर्थ गोवा के धार्गलिम हाईवे पर मौजूद एक बस स्टॉप है. गोवा पुलिस की एक पूरी टीम वहां एक केस की तफ्तीश करने पहुंची थी. पुलिस टीम के साथ-साथ मौके पर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद थी. फॉरेंसिक टीम में शामिल दो लोग सड़क किनारे एक सफेद रंग के बकेट के पास आकर रुकते हैं. बकेट के करीब में शायद प्लास्टिक का एक जग भी पड़ा था. फॉरेंसिक एक्सपर्ट जग को उठा लेते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि उस सफेद बकेट में काले रंग की क्या चीज है? वो तेजाब था. वो तेजाब जो किसी को भी जला दे.

किरदार नंबर 1 – नाबालिग ऋषभ
17 साल का ऋषभ इस वक्त गोवा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती है. उसका इलाज चल रहा है. ऋषभ 80 फीसदी से ज्यादा झुलस चुका है. इसकी हालत सीरियस है. दाईं आंख बुरी तरह जल चुकी है. गाल, नाक, सीने और जिस्म के कई हिस्सों पर बाहरी और अंदरुनी गंभीर जख्म हैं. जानते हैं ऋषभ की हालत कैसे हुई? बकेट या सफेद बाल्टी में भरे तेजाब से. भरी हुई उस बाल्टी का बाकी का तेजाब इसी जग से ऋषभ के ऊपर कई बार फेंका गया था.

वो तेजाब से भरी बाल्टी नीलेश गजानन देसाई की है. यही वो नीलेश है, जिसने अपने हाथों से जग में तेजाब भर भर कर 17 साल के ऋषभ के ऊपर फेंका था.

किरदार नंबर 3 – नाबालिग लड़की
नीलेश की 17 साल की नाबालिग बेटी थी. इसी साल मई में रहस्यमयी तौर पर नीलेश की बेटी की मौत हो गई थी. पुलिस फाइल में अब भी नीलेश की बेटी की मौत अननैचुरल डेथ केस के तौर पर रजिस्टर्ड है.

किरदार नंबर 4 – उमेश शेट्टी
एसिड अटैक का शिकार बने ऋषभ के पिता हैं उमेश शेट्टी. वो उमेश शेट्टी ही थे जिन्होंने एसिड अटैक से पहले ऋषभ को बस स्टॉप पर अपनी स्कूटी से छोड़ा था ताकि वहां से वो कॉलेज की बस पकड़ कर कॉलेज जा सके.

ये है इस कहानी के चार किरदार. और पांचवी है तेजाब से भरी बाल्टी. बात सोमवार सुबह की है. उमेश शेट्टी हमेशा की तरह अपने बेटे ऋषभ को सुबह 7.45 बजे स्कूटी से बस स्टॉप तक छोड़ने आए थे. ऋषभ को बस स्टॉप पर छोड़कर वो लौट गए. ऋषभ अभी बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर ही रहा था कि तभी एक स्कूटर उसके पास आकर रुकती है. स्कूटर सवार ने काले रंग का रेन कोट पहन रखा था. जबकि उसके दोनों हाथों में दस्ताने थे. स्कूटर पर ही वो शख्स अपने साथ सफेद रंग की एक बाल्टी लेकर आया था.

इससे पहले की ऋषभ कुछ समझ पाता अचानक स्कूटर सवार ने बाल्टी में रखे तेजाब को जग से निकाल कर ऋषभ की तरफ फेंकना शुरु कर दिया. आधे से ज्यादा बाल्टी जब खाली हो गई तब वो बाल्टी को वही छोड़कर तेजी से निकल जाता है. बस स्टॉप पर मौजूद कुछ लोग ऋषभ के कहने पर उसके पिता को फोन लगाते हैं. पिता उमेश शेट्टी फौरन वापस आते हैं और बेटे को गोवा मेडिकल अस्पताल ले जाते हैं.

बाद में पुलिस को जैसे ही हादसे की खबर मिलती है, पुलिस डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जाती है. चश्मदीदों के बयान, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस और स्कूटर के नंबर से आखिरकार पुलिस गोवा महाराष्ट्र बॉर्डर के करीब डोडा मार्ग- सिंधु मार्ग से नीलेश देसाई को गिरफ्तार कर लेती है. शुरुआती पूछताछ में ही नीलेश अपना जुर्म कबूल कर लेता है.

पर सवाल ये था कि आखिर नीलेश ने 17 साल के ऋषभ पर तेजाब से हमला क्यों किया? तो इस हमले के पीछे की कहानी महीने भर पहले मई में हुई 17 साल की एक लड़की की संदिग्ध मौत से जाकर जुड़ गई. नीलेश देसाई ने पुलिस को बताया कि उसने ऋषभ पर इसलिए तेजाब फेंका था ताकि वो अपनी बेटी की मौत का बदला ले सके. नीलेश के हिसाब से उसकी बेटी की मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि ऋषभ है. और इसीलिए एक बाप के नाते उसने ये कदम उठाया.

असल में इस कहानी की शुरुआत दो साल पहले होती है. ऋषभ और नीलेश की बेटी स्कूल में एक साथ थे. 12वीं तक की पढ़ाई दोनों ने एक साथ की थी. 12वीं के बाद ऋषभ ने कॉलेज में दाखिला ले लिया. नीलेश महाराष्ट्र का रहने वाला है. उसका गांव गोवा महाराष्ट्र बॉर्डर पर है. नीलेश ने खास पढाई के लिए अपनी बेटी को गोवा भेजा था. गोवा में नीलेश की बेटी अपने मामा के घर में रहा करती थी.

गोवा पुलिस सूत्रों के मुताबिक नीलेश की बेटी और ऋषभ के बीच गहरी दोस्ती थी. लेकिन स्कूल का साथ छूटने के बाद अब ऋषभ उसकी मुलाकात कम होती थी. इसी साल मई में एक रोज नीलेश की बेटी ऋषभ के घर पहुंच गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ऋषभ के घरवालों ने उसे समझा बुझा कर वापस भेज दिया. इस हिदायत के साथ कि वो ऋषभ से दूर ही रहे. कहते हैं कि उसी दिन घर लौटने के बाद नीलेश की बेटी ने नींद की गोलियां खा ली थी. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई थी.

बेटी की मौत के बाद से ही नीलेश ऋषभ को इसके लिए कुसुरवार मानता था और बस तभी से वो अपनी बेटी की मौत का बदला लेना चाहता था. ये बदला उसने ऋषभ पर तेजाब फेंक कर लिया. फिलहाल, ऋषभ अस्पातल में है. उसकी हालत गंभीर है और डॉक्टरों की कई टीम उसे बचाने की कोशिश में जुटी है.

 

NATIONAL : शराब के नशे में घर आया शख्स, पत्नी ने किया झगड़ा तो काट डाला कुल्हाड़ी से

0

पलामू में शराब के नशे में एक शख्स ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. अक्सर शराब को लेकर दंपत्ति में झगड़ा होता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किया है.झारखंड के पलामू जिले में शराब के नशे में एक शख्स ने अपनी पत्नी का ही जान ले ली. 30 साल के व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में हुई. दरअसल, घटना के पहले उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था. उसकी पत्नी का नाम इतवारीया भुइयां है.

नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी बसंत भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया, ‘बसंत की शराब पीने की आदत को लेकर दंपत्ति में अक्सर झगड़ा होता था. बुधवार रात इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई. पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. हत्या में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया गया है. और साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही राज्य के चक्रधरपुर से ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां की लोको कॉलोनी में रहने वाले शंकर सोय ने महज इसलिए अपनी पत्नी सुकुरमुनी सोय की बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि उसने नशे में धुत पति के लिए खाना बनाने से इनकार कर दिया था. बात इतनी बढ़ गई कि शंकर ने घर में रखे डंडे से सुकुरमुनी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. महिला गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी. रातभर कोई मदद नहीं मिली और सुबह तक उसकी मौत हो गई.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी शंकर को भी मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया .

 

JAIPUR : सात फेरों से पहले पड़ा छापा… मंडप से भाग खड़ा हुआ दूल्हा, कहानी पता चली तो सन्न रह गई दुल्हन

0

Jaipur News: जयपुर के फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में बैंड-बाजा बजा, बाराती भी खूब नाचे और मंडप भी सज कर तैयार था. दूल्हे और दुल्हन की एंट्री हुई और दोनों सात फेरों के लिए मंडप में बैठ भी गए. जैसे ही पंडित जी ने मंत्र पढ़ना शुरू किया तभी कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हा मंडप से भाग खड़ा हुआ. दुल्हन देखती रह गई.

जयपुर के फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में बैंड-बाजा बजा, बाराती भी खूब नाचे और मंडप भी सज कर तैयार था. दूल्हे और दुल्हन की एंट्री हुई और सात फेरों के लिए मंडप में बैठ भी गए. जैसे ही पंडित जी ने मंत्र पढ़ना शुरू किया तभी कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हा मंडप से भाग खड़ा हुआ. दरअसल वहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने चर्चित महादेव बेटिंग एप केस में वांछित सौरभ आहूजा को पकड़ने के लिए छापेमारी की थी.

दरअसल ईडी को पता चला था कि आरोपी सौरभ चोरी छिपे शादी कर रहा है, जिसे पकड़ने के लिए ईडी ने उसी दिन छापेमारी का प्लान बनाया. ईडी चाहती थी कि सौरभ आहूजा को फेरे होने के बाद पकड़ा जाए लेकिन सौरभ को इसकी भनक लग गई. ऐसे में वह बीच मंडप से फरार हो गया. फेरों से ठीक पहले दूल्हे सौरभ के भागने के बाद उसकी दुल्हन और अन्य मेहमान आश्चर्यचकित हो गए. लेकिन जैसे ही ईडी ने शादी में आए इसी केस से जुड़े आरोपी प्रणवेंद्र समेत तीन लोगों को पकड़ा तब सबको मामले का पता चला. इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने दुल्हन से भी पूछताछ की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा. यही नहीं ईडी ने वर और वधू दोनों परिवारों से भी जानकारी जुटाई.

जानकारी के अनुसार भारत में सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाज प्लेटफॉर्म में से एक महादेव बेटिंग एप के जरिए करोड़ों रुपए का अवैध लेन-देन के मामले में रायपुर प्रवर्तन निदेशालय की टीम जयपुर पहुंची थी. जहां उन्होंने आरोपी सौरभ आहूजा को पकड़ने के लिए छापा मारा लेकिन वांछित आरोपी ने ईडी अधिकारियों को ही चकमा देकर भाग छूटा.

दरअसल भोपाल के रहने वाले आरोपी सौरभ आहूजा फैमिली ने रायपुर से जुड़े मुख्य आरोपी की दुबई में हुई शादी पार्टी में प्लेन बुक करने में भूमिका अदा की थी. जिसके बाद रायपुर ईडी की टीम सौरभ आहूजा के पीछे पड़ी थी. लेकिन जब ईडी को भनक लगी की सौरभ अपनी खुद की शादी के लिए जयपुर पहुंचा तो पीछे-पीछे ईडी अधिकारी भी पहुंच गए. इसके बाद ईडी के अधिकारी पूरी तैयारी के साथ उस होटल में पहुंचे जहां आहूजा फेमिली ठहरी हुई थी. लेकिन फिर भी सौरभ ने ईडी अधिकारियों को ही चकमा दे दिया. हालांकि ईडी अन्य 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर फ्लाइट से उन्हें अपने रायपुर ले गई.

PUNE : ‘बैंक से लेटर आया है, रिसीविंग के लिए साइन करिए…’ कूरियर एजेंट बनकर युवती से किया रेप

0

पुणे के कोंडवा इलाके की एक पोश सोसाइटी में डिलीवरी एजेंट बनकर आए युवक ने 22 वर्षीय युवती से रेप किया. आरोप है कि उसने कूरियर का बहाना बनाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और पीड़िता को बेहोश करने की कोशिश भी की.

महाराष्ट्र में पुणे के कोंडवा इलाके की पोश सोसाइटी में बुधवार को एक 22 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है. कथित तौर पर आरोपी डिलीवरी एजेंट बनकर लड़की के फ्लैट में आया और उसने अपराध को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार, हमले के समय पीड़िता घर पर अकेली थी क्योंकि उसका भाई किसी काम से बाहर गया हुआ था.

दरवाजे को नॉक करने के बाद आरोपी ने बाहर आई युवती के आगे खुद को कूरियर डिलीवरी बॉय बताकर कहा कि बैंक से आपका लेटर आया है, आपको रिसीविंग के लिए साइन करने होंगे. जब युवती ने पेन मांगा तो उसने जवाब दिया कि उसके पास पेन नहीं है. इसके बाद जैसे ही महिला पेन लेने के लिए अपने बेडरूम में गई, आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और मेन डोर को अंदर से बंद कर घर में घुस गया.

इसके बाद उसने कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया. प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि आरोपी ने युवती को बेहोश करने के प्रयास में उस पर कोई पदार्थ छिड़का था. डीसीपी शिंदे के अनुसार, उसने महिला के मोबाइल फोन पर एक सेल्फी भी ली और कथित तौर पर एक धमकी भरा संदेश लिखा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. डीसीपी शिंदे ने कहा, ‘संभावना है कि आरोपी ने पीड़िता को बेहोश करने के लिए किसी तरह के स्प्रे का इस्तेमाल किया हो. फिलहाल, पुणे पुलिस की 10 टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं.’

शिकायत के मुताबिक, महिला ने आरोपी से कहा था कि उसने कोई कूरियर नहीं मंगाया है. इसके बावजूद, वह जबरन फ्लैट में घुस गया था. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 और 77 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अपनी जांच के तहत सोसायटी और आस-पास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

ENTERTAINMENT : रणबीर की ‘रामायणम्’ का टीजर रिलीज, मिली भगवान राम-रावण की पहली झलक

0

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का पहला लुक रिलीज हो गया है. इसी के साथ मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज भी दिया है. फिल्म के टीजर में बताया गया है कि फिल्म का नाम असल में ‘रामायणम्’ है. टीजर में आपको रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक मिलेगी.

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का पहला लुक रिलीज हो गया है. इसी के साथ मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज भी दिया है. फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ, जिसमें बताया गया है कि फिल्म का नाम असल में ‘रामायणम्’ है. इसका अंग्रेजी नाम Ramayana है. टीजर में आपको रणबीर कपूर की भगवान राम और रॉकिंग स्टार यश की रावण के रूप में पहली झलक मिलेगी.

टीजर की शुरुआत ए आर रहमान के म्यूजिक से होती है. फिर आपके बताया जाता है कि ये कहानी उस दौर की है, जब समय का कोई नाम-ओ-निशान नहीं था. ब्रह्मांड का संतुलन तीन शक्तियों के हाथ में था ब्रह्मा (जो रचते हैं), विष्णु (जो संभालते हैं) और शिव (जो खत्म करते हैं). इन तीनों की वजह से देवता, ऋषि, इंसान और राक्षस सब शांति से रहते थे. लेकिन इसी संतुलन की राख से एक ऐसी ताकत उठती है, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई.

एक ऐसा राक्षस जन्म लेता है, जिसकी कोई उम्मीद नहीं करता और वही बन जाता है रावण. सबसे डरावना और अजेय राजा, जिसकी दहाड़ से आसमान कांप उठता है. उसका मकसद साफ है, उस विष्णु को खत्म करना, जो हमेशा उसकी जाति के खिलाफ खड़े हुए. इसे रोकने के लिए विष्णु खुद धरती पर आते हैं, लेकिन अपनी सबसे कमजोर रूप में यानी एक इंसानी राजकुमार के रूप में, जिसका नाम राम है. यहीं से शुरू होती है राम बनाम रावण, इंसान बनाम अमर, उजाले बनाम अंधेरे की वो लड़ाई जो कभी खत्म नहीं होती. ये है रामायण, एक ऐसी कहानी जो ब्रह्मांड की लड़ाई, किस्मत की ताकत और अच्छाई की जीत को दिखाती है. एक ऐसी गाथा जो आज भी करोड़ों लोगों के मन और सोच को दिशा देती है.

इसके बाद आपको ‘रामायणम्’ टाइटल दिखता है. जब लगता है कि टीजर खत्म हो गया तब रॉकिंग स्टार यश के रावण अवतार की झलक मिलती है, जो खुद को छुपाए हुए हैं. और फिर आते हैं राम बने रणबीर कपूर. भगवान राम के युवा स्वरूप में आप रणबीर की झलक देखते हैं, जो तीर-कमाने चलाते और पेड़ पर चढ़ और कूदते दिख रहे हैं. क्लोजअप में रणबीर के आधे मुंह को आप देख सकते हैं. उनके हाथ की उंगली में एक खास अंगूठी है. ये टीजर सही में रोंगटे खड़े करने वाला है.

नामित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘रामायणम्’ में रणबीर कपूर और यश के अलावा साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी, मां सीता का रोल निभा रही हैं. एक्टर रवि दुबे इसमें लक्ष्मण का रोल कर रहे हैं. सनी देओल, हुनमान के रोल में हैं. OG भगवान राम माने जाने वाले अरुण गोविल को ‘रामायण’ में दशरथ का रोल निभाते देखा जाएगा. डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा.

NATIONAL : गर्लफ्रेंड संग जा रहा था हरिद्वार, तभी बिजली के पोल से टकरा गई स्कूटी, बॉयफ्रेंड की मौत

0

जैसे ही दोनों बागपत-मुजफ्फरनगर हाईवे पर पहुंचे, उनकी स्कूटी अचानक बेकाबू हो गई और सीधी जा टकराई सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से. टक्कर इतनी जोरदार थी कि समीर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया.

दिल्ली के बुराड़ी का रहने वाला समीर अपनी गर्लफ्रेंड रचना नागर के साथ स्कूटी पर निकला था… एक रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव पर, और मंजिल थी हरिद्वार. लेकिन किस्मत ने रास्ते में ही कहानी खत्म कर दी. यूपी के बागपत जिले में समीर की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, रचना जिंदगी और मौत से जूझ रही है. दरअसल, जैसे ही दोनों बागपत-मुजफ्फरनगर हाईवे पर पहुंचे, उनकी स्कूटी अचानक बेकाबू हो गई और सीधी जा टकराई सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से. टक्कर इतनी जोरदार थी कि समीर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया.

डॉक्टरों ने बताया कि महज़ 2 मिनट के अंदर ही समीर ने दम तोड़ दिया. वहीं, रचना भी हादसे में घायल है, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. जिंदगी के सफर पर निकले समीर की यह आखिरी ड्राइव थी- जहां दिल ने तो चाहा था हरिद्वार की शांति, पर मिल गई मौत की चुप्पी.

फिलहाल समीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है. वहीं, रचना का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनके परिजनों को सूचित कर दिया है. घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनका बेटा समीर अब इस दुनिया में नहीं रहा.

 

NATIONAL : आरोपी टीचर मोहित का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; इवनिंग वॉक के दौरान खेला था खूनी खेल

0

सिपाही अजय सहारनपुर में तैनात था और एक माह की छुट्टी पर गांव आया था. बीती शाम को जब वो इवनिंग वॉक पर निकला, तो रास्ते में उसका सामना मोहित से हुआ. दोनों में पहले कहा-सुनी… फिर बहस और अचानक मोहित ने निकाल ली पिस्तौल. आखिर में गोली मारकर अजय को मौत के घाट दिया.

एक सरकारी स्कूल का मास्टर… जो कल तक बच्चों को ‘ए फॉर एप्पल’ सिखाता था, अब खुद ‘एफ फॉर फायरिंग’ का आरोपी बन गया है. बागपत के सुनहेड़ा गांव में हुए सनसनीखेज सिपाही हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को मुठभेड़ में धर दबोचा. और ये कोई मामूली गिरफ्तारी नहीं थी- गोली चली, चीखें गूंजी और फिर घायल पड़ा ‘बंदूकधारी मास्टर’… पुलिस के शिकंजे में आ गया.

दरअसल, मामला है बागपत जिले के थाना खेकड़ा क्षेत्र के सुनहेड़ा गांव का जहां छुट्टी पर घर आए सिपाही अजय पंवार की उसके ही गांव के सरकारी टीचर मोहित ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ दिन पहले क्रिकेट मैच को लेकर जमकर बहस हुई थी. मैदान की वही टीस अब खून में बदल गई.

सिपाही अजय सहारनपुर में तैनात था और एक माह की छुट्टी पर गांव आया था. शाम को जब वो इवनिंग वॉक पर निकला, तो रास्ते में उसका सामना मोहित से हुआ. दोनों में पहले कहा-सुनी… फिर बहस और अचानक मोहित ने निकाल ली पिस्तौल. और एक नहीं… दो नहीं… कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, जिसके बाद सिपाही अजय वहीं ढेर हो गया.

सूचना पुलिस को मिली तो महकमा पूरी तरह एक्टिव हो गया. बागपत के एसपी सूरज राय ने 4 टीमों का गठन कर मोहित की तलाश में जाल बिछाया. जिसके बाद एक टीम को इनपुट मिला कि मोहित गांव के पास खेतों की ओर भागा है. टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मोहित भी पूरी तैयारी में था. खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. खाकी कहां पीछे रहने वाली थी, जवाबी फायरिंग में एक गोली सीधे मोहित की टांग में जा लगी. चीखते हुए मास्टर जमीन पर गिरा और पुलिस ने उसे दबोच लिया. फिलहाल, घायल मोहित को जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है.

NATIONAL : नहीं दिया एक्स्ट्रा कप तो युवकों ने कॉफी शॉप के स्टाफ पर बरसाए लात- घूंसे, सामने आया CCTV फुटेज

0

बेंगलुरु के शेषाद्रिपुरम में नम्मा फिल्टर कॉफी शॉप के कर्मचारी पर चार ग्राहकों ने एक्स्ट्रा कप न देने पर हमला कर दिया. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कुछ कस्टमर्स युवक को मुक्के, थप्पड़ और लात मार रहे हैं.

बेंगलुरु के शेषाद्रिपुरम में एक शख्स पर हमले का खतरनाक वीडियो सामने आया है. दरअसल पीड़ित यहां के नम्मा फिल्टर कॉफी शॉप का एक स्टाफ मेंबर है. शॉप में कॉफी पीने आए चार कस्टमर्स ने मामूली सी बात पर उसपर एकाएक हमला कर दिया.

यह घटना बुधवार शाम करीब 6:50 बजे हुई, जब ग्रुप ने शॉप में कॉफी खरीदने के बाद एक और एक्सट्रा कप मांगा. यहां स्टाफ ने कप देने के लिए विनम्रता से मना कर दिया और उनसे दूसरी कॉफी खरीदने के लिए कहा. जवाब में ग्रुप के युवकों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. इसके बाद वे हिंसक हो गए और एक स्टाफ मेंबर पर हमला कर दिया. उन्होंने शॉप के काउंटर पर बैठे युवक को लगातार मुक्के और थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया. चारों युवकों ने एक साथ उसपर हमला बोल दिया और उसके पेट में लातें मारीं.

सामने आया घटना का सीसीटीवी फुटेज डरा देने वाला है. इसमें कुछ लोग इस झगड़े में बीच बचाव करते दिख रहे हैं. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है.बता दें कि ये अपने तरह का कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें पब्लिक प्लेस पर मामूली बात पर लोग हिंसक हो गए हों.

- Advertisement -