Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 516

MAHARASHTRA : बेटी से छेड़छाड़ पर सवाल पूछने पर पिता की बेरहमी से पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार

0

जालना शहर के यमुना रेसिडेंसी इलाके में बेटी से छेड़छाड़ पर सवाल पूछने पर पिता को बेरहमी से पीटा गया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. चंदनझिरा थाने में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती और उसके पिता घायल हुए हैं.

महाराष्ट्र के जालना शहर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां यमुना रेसिडेंसी इलाके में एक शख्स को इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि उसने अपनी बेटी से छेड़छाड़ करने वालों से सवाल पूछा था.घटना के अनुसार, युवती के पिता ने दो युवकों से पूछा कि वो उनकी बेटी से छेड़छाड़ क्यों कर रहे हैं. इसी बात से नाराज होकर दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी.

इस हमले में युवती और उसके पिता दोनों घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. चंदनझिरा पुलिस थाने में कुल 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस निरीक्षक बालासाहेब पवार के अनुसार, दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल मामले की गहन जांच चल रही है. इस घटना ने पूरे जालना शहर में सनसनी फैला दी है. लोगों में आरोपियों को लेकर नाराजगी है और कड़ी सजा की मांग की जा रही है.

UP : यूपी के भदोही में पति ने पत्नी का काटा गला, खुद सिंदूर पीकर की आत्महत्या की कोशिश

0

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक पति ने अपनी ही पत्नी का गला काटकर उसे मौत की नींद सुला दिया जिसके बाद खुद ने सिंदूर पीकर आत्महत्या की कोशिश भी की.यूपी के भदोही से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या की और खुद सिन्दूर पीकर आत्महत्या की कोशिश की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मॉर्टम को भेजे दिया है वहीं मरने के कगार पर पहुंचे पति को अस्पताल भर्ती करवाकर आगे की जांच में जुटी है.

पूरा मामला सुरियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वारी का है जानकारी अनुसार 25 वर्षीय स्थानीय निवासी रोहित बिन्द ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी बसंती से कुछ कहा सुनी हुयी और दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाई लेकिन पत्नी के पलटने पर पति रोहित ने गुस्से में आकर पत्नी बसंती की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और खुद भी सिंदूर पीकर आत्महत्या की कोशिश की है.

अस्पताल में भर्ती आरोपी पति रोहित बिन्द के घण्टों बाद हालत सामान्य होने पर रो-रोकर बुरा हाल है, पति ने बताया कि दो साल पहले शादी हुई है और तभी से घर वाले और आसपास के लोगों के साथ साथ बाहरी लोग भी परेशान करते थे खासकर मेरी पत्नी को लेकर ऊलजुलूल बाते करते थे इसी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया है.

भदोही के सुरियावां में हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है वहीं बताया जाता है कि जब यह घटना घटी उस समय खूब चीख पुकार मची जिसे सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस आनन फानन में मौत से जूझ रहे आरोपी पति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है.

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मौत की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ साथ डिप्टी एसपी ने भी मौका मुआयना किया है. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि मिर्ज़ापुर जनपद के चिल्ह थाना निवासी मृतिका बसंसी की शादी भदोही जनपद के सुरियावां में रोहित बिन्द से हुई थी.

इस मामले पर मृतिका के भाई चंदेल ने आरोपी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसकी तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 203/25 धारा 80 (2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है.

 

MAHARASHTRA : संपत्ति में बंटवारे का था डर, सौतेले बाप ने 9 साल के बेटे का कर दिया कत्ल, जंगल से मिली लाश

0

अकोला में 9 साल के मासूम की सौतेले पिता द्वारा गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. आरोपी को डर था कि बच्चा भविष्य में उसकी संपत्ति में हिस्सा मांग सकता है. हत्या में उसका दोस्त भी शामिल था, जिसे महज 300 रुपये में उसने साथ देने के लिए तैयार किया था. शव जंगल से बरामद हुआ है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

महाराष्ट्र के अकोला में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सौतेले पिता ने सिर्फ इस शक में 9 साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी कि वो भी भविष्य में संपत्ति का दावेदार बन सकता है. उसका बेरहमी से गला घोंट दिया. हैरानी की बात यह है कि सिर्फ 300 रुपये की लालच में आरोपी के दोस्त ने भी इस हैवानियत में उसका साथ दिया.

मृतक मासूम की पहचान दर्शन वैभव पलसकर (उम्र- 9 साल) के रूप में हुई है. 2 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे दर्शन घर से निकला था और फिर लौटकर नहीं आया. काफी देर तक कोई सुराग न मिलने पर उसकी मां ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

जांच में जुटी पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दर्शन अपने सौतेले पिता आकाश साहेबराव कान्हेरकर (अमरावती) के साथ जाते हुए दिखाई दिया. पुलिस को आकाश की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ की गई. पूछताछ में आकाश ने बताया कि उसने अपने दोस्त गौरव वसंतराव गायगोले के साथ मिलकर दर्शन को बाइक पर बिठाया और अकोला-अमरावती की सीमा पर स्थित घने जंगल में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया ताकि कोई उसे न ढूंढ़ सके.

इस खुलासे के बाद पुलिस ने करीब 12 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें 7 अधिकारी और 60 पुलिसकर्मी शामिल रहे. आखिरकार मासूम दर्शन का शव बरामद किया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए अकोला के सरकारी अस्पताल भेजा गया है.हत्या की वजह सौतेले पिता का यह डर बताया जा रहा है कि भविष्य में दर्शन उसकी संपत्ति में हिस्सा मांग सकता था. उसने अपने दोस्त को 300 रुपये देकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने में मदद ली. पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले दर्शन के साथ यौन शोषण भी किया गया हो सकता है. हालांकि यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा.

इस मामले को लेकर ACP अनमोल मित्तल ने बताया कि, ‘सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई और परतें खुल सकती हैं.

NATIONAL : नोएडा में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, रूट प्लान हुआ तैयार

0

Kanwar Yatra 2025: डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव के मुताबिक, यात्रा के लिए रूट भी तय कर दिए गए हैं. एनएच-24, मयूर विहार, कालिंदी कुंज और चिल्ला बॉर्डर जैसे अहम बिंदुओं को चिन्हित किया गया है.

गौतमबुद्ध नगर में पुलिस प्रशासन ने आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर कमर कस ली है. इस यात्रा को सकुशल संपन्न करवाने के लिए एक तरफ पूरे जिले के अलग-अलग जोन में पीस कमेटी की बैठक हो रही है और साथ ही इसके लिए रूट प्लान भी तैयार किया गया है. यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी ट्रैफिक ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट समेत अन्य जिलों के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक भी की है.

बैठक में रूट प्लान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की रूपरेखा तय की गई. गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में करीब 1,500 पुलिसकर्मी सुरक्षा और निगरानी के लिए तैनात किए जाएंगे. इसके अलावा, रूटों पर सफाई व्यवस्था, मेडिकल सुविधा, पानी की व्यवस्था, रात्रि विश्राम स्थल और दिशा-निर्देश से संबंधित बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव के मुताबिक, यात्रा के लिए रूट भी तय कर दिए गए हैं. एनएच-24, मयूर विहार, कालिंदी कुंज और चिल्ला बॉर्डर जैसे अहम बिंदुओं को चिन्हित किया गया है, जहां से कांवड़ यात्री दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमाओं से होकर गुजरते हैं. इन रूटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. चिल्ला बॉर्डर को इस बार सबसे अहम माना जा रहा है क्योंकि दिल्ली से लगते इस बॉर्डर से भारी संख्या में कांवड़ यात्रियों का आना-जाना होता है. ऐसे में यहां अतिरिक्त सुरक्षा बल, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की योजना बनाई गई है.

डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी है, इसलिए प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा के दौरान कोई अव्यवस्था या असुविधा न हो. यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं. ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय थाना पुलिस और स्वयंसेवकों की सहायता से व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा. इसके अलावा, नोएडा ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से जनता को मार्ग परिवर्तनों और ट्रैफिक अपडेट्स की जानकारी देती रहेगी.

 

NATIONAL : ‘भारत में 2500 राजनीतिक दल’, जब PM मोदी की बात से घाना संसद में मच गई हलचल

0

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित करते हुए मुझे अत्यंत गौरव का अनुभव हो रहा है. घाना में होना सौभाग्य की बात है, यह एक ऐसी भूमि है जो लोकतंत्र की भावना से ओतप्रोत है. विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रतिनिधि के रूप में मैं अपने साथ 1.4 अरब भारतीयों की सद्भावना और शुभकामनाएं लेकर आया हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय घाना के दौरे पर हैं. यह यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की तीन दशक में पहली घाना यात्रा है. आज गुरुवार को पीएम मोदी को घाना की संसद को संबोधित करने का न्योता दिया गया. यहां अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं. दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध हैं. हमारी दोस्ती आपके मशहूर Sugar Loaf Pineapple (अनानास) से भी मीठी है.

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित करते हुए मुझे अत्यंत गौरव का अनुभव हो रहा है. घाना में होना सौभाग्य की बात है, यह एक ऐसी भूमि है जो लोकतंत्र की भावना से ओतप्रोत है. विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रतिनिधि के रूप में मैं अपने साथ 1.4 अरब भारतीयों की सद्भावना और शुभकामनाएं लेकर आया हूं. घाना से मिले सर्वोच्च सम्मान के लिए मैं 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं.

पीएम मोदी ने कहा कि जब हम घाना की ओर देखते हैं, तो हमें एक ऐसा राष्ट्र दिखाई देता है जो साहस के साथ खड़ा रहता है, जो हर चुनौती का सामना गरिमा और सम्मान के साथ करता है. आपकी समावेशी प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता ने घाना को पूरे अफ्रीकी महाद्वीप के लिए एक प्रेरणा का प्रकाश स्तंभ बना दिया है. मित्रों, बीती शाम का अनुभव मेरे लिए अत्यंत भावुक करने वाला रहा. आपका राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए एक गहरा गौरव है, जिसे मैं सदा संजोकर रखूंगा.

 

NATIONAL : बागेश्वर धाम में हुए हादसे पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पहली प्रतिक्रिया- ‘एक छोटी सी घटना हुई…’

0

बागेश्वर धाम में टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. धीरेंद्र शास्त्री ने दावा किया कि हादसे को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है. उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित किए.छतरपुर के बागेश्वर धाम में भारी बारिश के बीच टीन की शेड गिरने से हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. 4 जुलाई को धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से पहले (गुरुवार, 3 जुलाई) हुए इस हादसे में और भी कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया आई है.

धीरेंद्र शास्त्री दावा किया है कि यह हादसा इतना बड़ा नहीं है, जितना न्यूज में दिखाया जा रहा है. इसी के साथ उन्होंने इस हादसे के मद्देनजर तय किया है कि वे अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए.

अपनी कथा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “अत्यधिक बारिश के कारण यहां छोटी सी घटना हुई, लेकिन किसी ने गलत न्यूज चला दी कि टीन शेड गिर गया है. हमने सोचा इतना मजबूत शेड एक दिन में कैसे गिर गया? एक पुराने ग्राउंड में टेंट पर लगी पॉलीथीन में अत्यधिक पानी भर गया था. वहां, पाइप वाला छोटा टेंट लगा था, जिसका छोटा सा पाइप गिर गया था.”

बागेश्वर धाम सरकार ने बताया, “न्यूज में बढ़ा चढ़ाकर कह दिया गया कि टीन शेड गिर गया और बड़ा हादसा हो गया. हमें आश्चर्य हुआ, वहां अब दरबार भी नहीं लगता, पहले लगता था. 4-5 लोग बारिश से बचने के लिए वहां बैठे हुए थे, उनको चोटें आईं.”

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे बताया, “किसी को हाथ में चोट लगी तो किसी को कान में. एक अयोध्या के व्यक्ति वहां लेटे हुए थे, बारिश से बचने के लिए अंदर सो रहे थे. उन्हें थोड़ी ज्यादा चोट लगी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए. बाद में पता लगा कि उनको बहुत ज्यादा चोट लगी. वे नहीं रहे.”

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “हमको मन में बहुत दुख लगा, इसलिए आज और कल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर रहे हैं. क्योंकि टीन शेड की कोई घटना नहीं है, फिर भी धाम क्षेत्र अपना है. सब अपने हैं, वह परिवार भी अपना ही है. किसी पर भी दुख आए, वह दुख तो अपना ही है.”

इतना ही नहीं, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “भगवान की प्राकृतिक वर्षा में कहीं बिजली गिर जाती है, कहीं बादल फट जाते हैं. जेहि विधि लिखा सो तेहि विधि होई. इसपर किसी का बस नहीं है. सब कह रहे थे कि कार्यक्रम पर विराम नहीं लगाया जाए, लेकिन हमारा मन नहीं माना. अनुष्ठान कथा पर विराम नहीं लगा सकते, इसलिए क्रम पूरा किया जाएगा.”

आगे बागेश्वर धाम सरकार ने कहा, “…लेकिन सबसे हमारी प्रार्थना है, जिसने भी पॉलीथीन लगाए हैं, उसकी जगह कोई मजबूत चीज लगाएं. इस क्षेत्र में बारिश खूब होती है और लाखों लोग भी आते हैं. इसलिए दुकान और बाहर के टेंट को मजबूत रखें ताकि किसी को कष्ट न पहुंचे.”

 

UP : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला… एलडीए को सौंपी गई JPNIC परियोजना, अखिलेश सरकार में शुरू हुआ था काम

0

कैबिनेट ने जेपीएनआईसी सोसाइटी को भंग करते हुए परियोजना को यथास्थिति एलडीए को हस्तांतरित करने का फैसला किया है. अब एलडीए न केवल इस केंद्र का संचालन करेगा, बल्कि इसके रखरखाव और पूर्ण करने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाएगा. परियोजना को निजी सहभागिता के जरिए संचालित करने, प्रक्रिया और शर्तें तय करने, सोसाइटी की सदस्यता समाप्त करने और अन्य अनुषांगिक कार्यों के लिए एलडीए को पूर्ण रूप से अधिकृत किया गया है.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक में पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया. कथित रूप से सपा सरकार में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रोजेक्ट जेपीएनआईसी को अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को सौंप दिया गया है. इसके साथ ही, परियोजना के संचालन के लिए गठित जेपीएनआईसी सोसाइटी को भंग कर दिया गया. योगी सरकार ने इस परियोजना को पूरा करने, इसके रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी एलडीए को दी है, ताकि यह केंद्र जनता के लिए उपयोगी बन सके.

कैबिनेट ने जेपीएनआईसी सोसाइटी को भंग करते हुए परियोजना को यथास्थिति एलडीए को हस्तांतरित करने का फैसला किया है. अब एलडीए न केवल इस केंद्र का संचालन करेगा, बल्कि इसके रखरखाव और पूर्ण करने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाएगा. परियोजना को निजी सहभागिता के जरिए संचालित करने, प्रक्रिया और शर्तें तय करने, सोसाइटी की सदस्यता समाप्त करने और अन्य अनुषांगिक कार्यों के लिए एलडीए को पूर्ण रूप से अधिकृत किया गया है. यह कदम परियोजना को पारदर्शी और कुशल तरीके से जनता के हित में उपयोग करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

कैबिनेट ने यह भी निर्णय लिया कि जेपीएनआईसी परियोजना के लिए शासन द्वारा अब तक अवमुक्त 821.74 करोड़ रुपये की धनराशि को एलडीए के पक्ष में स्थानांतरित लोन माना जाएगा. एलडीए को इस राशि को आगामी 30 वर्षों में चुकाना होगा. यह व्यवस्था सुनिश्चित करेगी कि परियोजना के संचालन और रखरखाव के लिए वित्तीय बोझ को व्यवस्थित तरीके से संभाला जाए, साथ ही परियोजना जनता के लिए उपलब्ध हो सके.

जेपीएनआईसी परियोजना के तहत लखनऊ में एक आधुनिक और विश्वस्तरीय केंद्र विकसित किया जा रहा है. इसमें राज्य स्तर का ऑडिटोरियम, कन्वेंशन सेंटर, विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कोर्ट की सुविधा होगी. इसके अलावा, 750 चार पहिया वाहनों की मल्टी-लेवल पार्किंग की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी. ये सुविधाएं जनमानस के लिए खुली होंगी, जिससे लखनऊ के नागरिकों को एक आधुनिक और बहुउद्देश्यीय केंद्र का लाभ मिलेगा.

जेपीएनआईसी, जिसे सपा सरकार ने 2013 में शुरू किया था, शुरू से ही भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी रही. 2017 में योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद परियोजना में अनियमितताओं की जांच शुरू हुई, जिसके चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया. कैग की रिपोर्ट में बिना टेंडर के काम कराने और लागत में अनावश्यक वृद्धि जैसे गंभीर आरोप सामने आए थे. 860 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद परियोजना अधूरी रही, जिसे अब योगी सरकार एलडीए के माध्यम से पूरा करने की दिशा में कदम उठा रही है.

एलडीए को परियोजना को निजी सहभागिता के जरिए संचालित करने का अधिकार दिया गया है. इसके तहत, रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरईएफ) और लीज या रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल के माध्यम से निजी एजेंसियों को शामिल किया जाएगा. इससे न केवल परियोजना के बचे हुए कार्य पूरे होंगे, बल्कि इसका रखरखाव और संचालन भी बिना अतिरिक्त सरकारी खर्च के सुनिश्चित होगा. यह मॉडल परियोजना को आत्मनिर्भर बनाने और जनता के लिए उपयोगी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

योगी सरकार का यह फैसला जेपीएनआईसी को जनता के लिए खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. पिछले आठ वर्षों से बंद पड़े इस केंद्र को अब एलडीए के नेतृत्व में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की तर्ज पर संचालित किया जाएगा. यह केंद्र न केवल लखनऊ, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, खेल और सम्मेलन केंद्र के रूप में उभरेगा. सरकार का यह कदम सपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार से दागी इस परियोजना को नया जीवन देने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है.

GUJARAT : कमजोर दिल वाले न देखें ये वीडियो, मासूम के ऊपर चढ़ी कार, हादसे का CCTV फुटेज वायरल

0

गुजरात में एक बच्चे की जान बाल-बाल बच गई. बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी गाड़ी वाला सामने आ जाता है और कार उसे ऊपर चढ़ जाती है. देखें वायरल वीडियो.

गुजरात के नवसारी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां घर के बाहर खेल रहा एक बच्चा अचानक से फॉर्च्यूनर गाड़ी के नीचे आ गया, जिसे देखकर घर से बाहर महिला चीख पड़ी और उसकी चीख सुनकर गाड़ी वाले ने ब्रेक लगा दिया. ये पूरा मामला घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

हादसे के सीसीटीवी वीडियो में देखा गया है कि बच्चा खेलते-खेलते नीचे बैठ जाता है और गाड़ी वाला तेजी से गाड़ी लेकर आ रहा होता है, लेकिन गनीमत रही कि बच्चे के ऊपर गाड़ी चढ़ने से पहले ही गाड़ी वाले ने ब्रेक लगा दिया और गाड़ी बच्चे के ऊपर चढ़ने से बच गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देखें चौंका देने वाला वायरल वीडियो.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाहर खेल रहे बच्चे की उम्र लगभग दो साल के करीब है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि ये भगवान का ही चमत्कार है, जिस वजह से बच्चे की जान बच गई. हादसे के समय घर के बाहर हडकंप मच गया था. सभी परिवार के लोग आनन-फानन में घर से बाहर निकलते हैं और बच्चे को गोदी में ले लेते हैं. बताया जा रहा है कि इस पूरे वाक्य में बच्चे को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा है.

ENTERTAINMENT : भूतनी, डर और ड्रामा ने मारी बाजी, अनुपमा हुई पीछे, एकता कपूर के बड़े अच्छे…का बुरा हाल

0

TRP Report: इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है. अनुपमा के फैंस को झटका लगने वाला है. अनुपमा की टीआरपी में गिरावट आ गई है. जानते हैं टॉप 10 शोज के बारे में…

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों भूतनी का ट्रैक चल रह है. फैंस को ये ट्रैक काफी पसंद आ रहा है. इसी कारण से शो नंबर वन पर आ गया है. शो में दिखाया जा रहा है कि गोकुलधाम वाले एक बंगले में रहने गए हैं. इस बंगले में भूतनी है. भूतनी ने आत्माराम भिड़े को डराया और उससे स्वीमिंग पूल के पास कपड़े धुलवाए.

रुपाली गांगुली का शो अनुपमा दूसरे नंबर पर आ गया है. शो में दिखाया गया कि आर्यन की मौत के बाद अनुपमा मुंबई में ही रह जाती है. तीसरे नंबर पर ये रिश्ता क्या कहलाता है बना हुआ है. शो को 2.1 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. अरमान और अभिरा कई सालों बात एक-दूसरे के आमने सामने आए हैं.

चौथे नंबर पर कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा का शो उड़ने की आशा है. सचिन और सायली का रोमांस फैंस को काफी भा रहा है.

पांचवे नंबर पर लाफ्टर शेफ 2 है. लाफ्टर शेफ 2 लोगों को बहुत पंसद आता है. शो में एक्टर्स की मस्ती पसंद की जाती है. 6th नंबर पर मंगल लक्ष्मी-लक्ष्मी का सफर है. सातवें नंबर पर मंगल लक्ष्मी बना है

वहीं एकता कपूर का शो बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन की टीआरपी में अच्छी रेटिंग्स नहीं है. शो 33वें नंबर पर है. इस शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी लीड रोल में दिख रही हैं. वहीं सीआईडी 34वें नंबर पर बना है.

 

NATIONAL : खून से लथपथ पड़ी थीं बॉयफ्रेंड और उसकी गर्लफ्रेंड की लाशें… धारदार हथियार से हत्या की आशंका

0

पश्चिम बंगाल के हुगली में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है. यहां वैधबाटी थाना क्षेत्र के सीताराम बागान इलाके में प्रेमी युगल के खून से सने शव एक किराए के मकान से बरामद हुए हैं. दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है.

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के वैधबाटी इलाके के सीताराम बागान में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक प्रेमी जोड़े की लाशें खून से लथपथ हालत में बरामद की गईं. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम मे लिए भेज दिए हैं. फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की तलाश कर रही है. हर एंगल से जांच की जा रही है. इलाके में इस दोहरे हत्याकांड से दहशत का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान 38 वर्षीय मनीष भादुरी और 32 वर्षीय अपर्णा माझी के रूप में हुई है. दोनों पिछले कुछ वर्षों से एक किराए के मकान में साथ रह रहे थे. घटना गुरुवार सुबह तब सामने आई, जब पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद पाया और खून के निशान दिखाई दिए. जब दरवाजा खोला गया तो कमरे में दोनों की लाशें पड़ी थीं और चारों ओर खून फैला हुआ था. दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के कई निशान हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है.

चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी (श्रीरामपुर ज़ोन) अर्णब विश्वास ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने घर में घुसकर इन दोनों की हत्या की है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि मनीष दिल्ली रोड के पास एक फैक्ट्री में काम करता था, जबकि अपर्णा घरेलू नौकरानी का काम करती थी. लगभग पांच साल पहले अपर्णा का अपने पति से तलाक हो चुका था, जिसके बाद वह मनीष के साथ रहने लगी थी. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारण और आरोपी की पहचान को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी.

- Advertisement -