Tuesday, May 12, 2026
Home Blog Page 539

ENTERTAINMENT : महंगे तलाक और कर्ज में फंसे थे ‘हाउसफुल 5’ के डायरेक्टर, शाहरुख की इस सलाह ने किया मोटिवेट

0

हाउसफुल-5 डायरेक्टर तरुण मनसुखानी अपनी सफल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन वो एक समय ऐसे दौर से गुजरे हैं, जहां वह पाई-पाई को मोहताज भी हुए. हालात इतने बिगड़े की कर्जे में भी डूब गए. हाल ही में डायरेक्टर ने इसे लेकर बात की है.

फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कहा जाता है कि चकाचौंध भरी दुनिया बाहर से जितनी रंगीन दिखती है, अंदर से उतनी ही बदसूरत भी है. पर्दे के पीछे की सच्चाई जब सामने आती है तो सभी हैरान हो जाते है. ऐसा ही कुछ एक्सपीरियंस जाने-माने डायरेक्टर तरुण मनसुखानी (Tarun Mansukhani) ने शेयर किया है, जिसने न सिर्फ उनके फिल्मी करियर को प्रभावित किया बल्कि आर्थिक रूप से भी उनको तोड़ कर रख दिया.

डायरेक्टर तरुण मनसुखानी अपनी सफल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.लेकिन वो एक समय ऐसे दौर से गुजरे हैं, जहां वह पाई-पाई को मोहताज भी हुए. हालात इतने बिगड़े की कर्जे में भी डूब गए. हाल ही में डायरेक्टर ने इसे लेकर बात की है.

जस्ट टू फिल्मी को दिए अपने इंटरव्यू में तरुण ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने आखिर 10 साल का ब्रेक क्यों लिया था. उन्होंने कहा – जिंदगी में बहुत कुछ हुआ. मैंने तलाक लिया, जो सुखद नहीं था. यह मेरे लिए एक महंगा अनुभव था, और जीवन ने अपने आप ही करवट ली. मैं फिल्म बनाने की मानसिक स्थिति में नहीं था. उस समय मुझे जो पता था वह यह था कि मैं कर्ज में डूबा हुआ था, और मुझे इसे सुलझाने की जरूरत थी. मैं सिर्फ पैसे कमाने के लिए फिल्म नहीं बनाना चाहता था, क्योंकि अगर ऐसे फिल्म बनाता तो वो काम में भी दिखाई देता.

बता दें कि तरुण ने 2014 में करुणा के साथ अपनी नौ साल पुरानी शादी खत्म कर दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2011 में उनके रिश्ते में मुश्किलें आने लगीं, जिसके चलते 2012 से वे अलग रह रहे थे. दोस्तों और परिवार के लोगों द्वारा सुलह की कोशिशों के बावजूद, उनके मतभेद सुलझने लायक नहीं रहे.

दोस्ताना के हिट होने के बाद तरुण 2019 में वापस आए और धर्मा प्रोडक्शन की ‘ड्राइव’ का निर्देशन किया. जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म की खराब डबिंग और एक्टिंग के लिए काफी आलोचना हुई. कथित तौर पर, करण जौहर भी फिल्म से खुश नहीं थे, यही वजह है कि इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया और सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया.

तरुण ने कहा कि मैं अपनी फिल्म ‘ड्राइव’ के साथ खड़ा हूं. क्योंकि शाहरुख खान सर ने एक बार कहा था ‘आपके करियर में कई हिट फिल्में आएंगी. जो फिल्म वास्तव में सफल नहीं होती, वही आपकी पसंदीदा बन जाती है, क्योंकि आखिरकार वह आपके घर में सबसे कमजोर होती है और आप उसे अपने पास रखना चाहते हैं और उसे पूरा समर्थन देना चाहते हैं.’

बता दें कि तरुण मनसुखानी ने हाउसफुल-5 से कमबैक किया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं, ने दुनिया भर में ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

NATIONAL : दिल्ली में लॉ की स्टूडेंट ने बनाया मेड गैंग, प्लेसमेंट एजेंसी से फ्रेंड को मेड बनवाकर भेजा एक घर में, 30 लाख लेकर फरार

0

दिल्ली में एक वकालत की पढ़ाई करने वाली स्टूडेंट्स और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है. लॉ स्टूडेंट्स ने अपनी फ्रेंड को एक घर में घरेलू सहायिका (मेड) के तौर पर रखकर चोरी की साजिश रची और 30 लाख रुपये चोरी कर लिए.

दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां वकालत की पढ़ाई कर रही एक स्टूडेंट्स ने अपनी फ्रेंड को घरेलू सहायिका (मेड) के तौर पर रखकर चोरी की साजिश रची. जिसके बाद मॉडल टाउन में एक घर में काम करने के दो दिन बाद ही उसकी फ्रेंड 30 लाख रुपये लेकर फरार हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारी ने बताया कि चोरी की योजना बनाने वाली रजनी (27) समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया कि पकड़ से बचने के लिए उसकी फ्रेंड शिल्पी (19) ने ‘तनवीर कौर’ नाम का जाली पहचान पत्र इस्तेमाल किया और एक मेड एजेंसी के जरिए खुद को लिव-इन नौकरानी के तौर पर काम पर रख लिया. घटना 12 जून को तब प्रकाश में आई जब घर में चोरी की एक पीसीआर कॉल आई.

डीसीपी ने बताया कि शिकायतकर्ता डॉ. अनिल रहेजा ने पुलिस को बताया कि उनकी नई नौकरानी और उसके फ्रेंड उनके घर से 30 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए हैं. जिसके बाद मामले में बीएनएस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई. ऐसे में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के जरिए टीम आरोपियों तक पहुंची और उन्हें मेरठ से बरामद कर लिया.

छापेमारी बाद नौकरानी के रूप में मौजूद शिल्पी और कथित मास्टरमाइंड रजनी को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने बताया कि रजनी, जो वर्तमान में वकालत की पढ़ाई कर रही है. रजनी ने ही शिल्पी और एक अन्य साथी नेहा सामल्टी (25) के साथ मिलकर पूरे अपराध की योजना बनाई थी. जिसे बाद में सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने शिल्पी के कब्जे से 10.07 लाख रुपये नकद, एक खाली मोबाइल फोन बॉक्स और मोबाइल एक्सेसरीज बरामद की है. रजनी के कब्जे से 12.5 लाख रुपये नकद और चोरी का मोबाइल फोन जब्त किया गया है. ऐसे में खुलासे के आधार पर नेहा को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 50000 रुपये नकद और अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया.

ENTERTAINMENT : चोपड़ा खानदान में पसरा मातम, 72 की उम्र में मनारा के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार

0

चोपड़ा खानदान में शोक की लहर दौड़ गई है. मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है. वो दिल्ली हाई कोर्ट में वकील हुआ करते थे. रमन का निधन मुंबई में हुआ. उनका अंतिम संस्कार 18 जून को यानी दो दिन बाद किया जाएगा.

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है. उन्होंने 72 की उम्र में आखिरी सांस ली. वो अपने पीछे पत्नी कामिनी और बेटियां मन्नारा और मिताली को छोड़ गए हैं. वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. रमन का निधन मुंबई में हुआ. उनका अंतिम संस्कार 18 जून को यानी दो दिन बाद किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक कई रिश्तेदार विदेश से आएंगे, इसलिए ये तारीख रखी गई है. ताकि हर कोई उनके अंतिम दर्शन कर सके. मालूम हो कि वो पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रह रहे थे.

रमन दिल्ली हाई कोर्ट में वकील थे. अचानक आई इस दुख की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है. हर कोई इस संवेदनशील माहौल में परिवार को श्रद्धांजलि और संवेदना प्रकट कर रहा है. खुद मनारा ने भी पिता के मौत की जानकारी देते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की. एक्ट्रेस ने फोटो के साथ ओम नम: शिवाय से शुरुआत की और लिखा- गहरे दुख और शोक के साथ हम आपको ये सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय पिता का 16/06/2025 को निधन हो गया. वो हमारे परिवार की ताकत और सहारे का स्तंभ थे.

मनारा ने साथ ही बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे अंबोली, अंधेरी वेस्ट के श्मशान घाट में किया जाएगा. बता दें, हांडा और चोपड़ा परिवार में गहरा नाता है. मनारा का असली नाम बार्बी हांडा है. फिल्मों में आने के बाद एक्ट्रेस ने इसे बदल लिया था. मनारा, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा बहने हैं, लेकिन बावजूद इसके मुश्किल ही मनारा कभी इसका जिक्र करती हैं. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इसका जिक्र भी किया था.

मनारा ने कहा था कि “अगर मैं अपने परिवार का नाम लेती, तो लोग मुझे नेपो किड कह देते. वे कहते कि मेरी खुद की कोई पहचान नहीं है. अब जब मैंने उनका नाम नहीं लिया, तो उन्होंने एक और कहानी बना दी कि मेरी अपनी बहनों से रिश्ते अच्छे नहीं हैं. जबकि मेरे रिश्ते पूरी तरह साफ और स्पष्ट हैं.”

वहीं प्रियंका चोपड़ा भी मनारा के बारे में बात कर चुकी हैं. वो उनकी प्यारी छोटी बहन हैं. प्रियंका ने कहा था कि “मैं जब बड़ी हो रही थी, तो मैं उसे देखकर इंस्पायर होती थी, क्योंकि मैंने देखा कि वो खुद अपने दम पर चीजें खरीद सकती थी. वो बेहतरीन जगहों पर रह सकती थी, जो चाहें कर सकती थी. और अपनी शर्तों पर दुनिया को जी सकती थी. ये एक ऐसी बात थी जो मैंने उससे सीखी. ये भावना मेरे अंदर बस गई थी.”

UP : मां और दो बेटों को सांप ने डसा… मां को अस्पताल ले गए, बच्चों को समझा सो रहे हैं… सुबह तक दोनों की मौत हो गई

0

आगरा के गांव मठ भवनई में छत पर सोते समय एक महिला और उसके दो बच्चों को सांप ने काट लिया. सांप के काटने से दोनों बच्चों की मौत हो गई. जबकि महिला का उपचार चल रहा है.

उत्तर प्रदेश के आगरा के गांव मठ भवनई में छत पर सोते समय एक महिला और उसके दो बच्चों को सांप ने काट लिया. सांप के काटने से दोनों बच्चों की मौत हो गई. जबकि महिला का उपचार चल रहा है. बच्चों को सांप द्वारा काटे जाने की भनक नहीं लगने और समय पर उपचार नहीं मिलने के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका.

जानकारी के मुताबिक इलाके के गांव मठ भवनई में बीती रात को विमलेश पत्नी मान पाल गोस्वामी मकान की छत पर अपने दो बेटों 8 साल के रामू और 10 साल के कान्हा के साथ सो रही थी. मंगलवार की सुबह महिला और दोनों बच्चों को जहरीले सांप ने काट लिया. महिला को सांप के काटे जाने का आभास होने पर उसने परिजनों को जानकारी दी तो परिजन महिला को आस-पास के गांवों में झाड़ फूंक करने वाले नीम हकीमों के पास ले गए. जब बात नहीं बनी तो परिजनों ने रूपवास में किसी अस्पताल में महिला को उपचार के लिए भर्ती करा दिया.

इधर महिला का इलाज शुरू हो चुका था लेकिन घर पर बच्चे देर तक नहीं जागे तो परिजनों के होश उड़ गए. परिजनों ने छत पर पहुंचकर बच्चों को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नींद से नहीं जागे. बच्चों को लेकर परिजन झाड़- फूंक और तंत्र-मंत्र करने वालों के पास ले गए, लेकिन वह होश में नहीं आये. परिजन राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि इसके बाद हम बच्चों को इलाज के लिए ग्वालियर ले गए थे. वहां भी बच्चों को होश नहीं आया और डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इससे हताश परिजन दोनों बच्चों के शव लेकर घर लौट रहे हैं. राजकुमार ने बताया कि धौलपुर के पास चपरौली और नया गांव में सांप काटे जाने का देसी इलाज बताया जाता है,ऐसे में दोनों बच्चों को घर ले जाने के बजाय नीम हाकिमों के पास ले गए.ग्रामीणों ने गांव में सपेरो की मदद से सांप को पकड़ लिया है. ग्रामीणों ने बताया कि सांप काफी जहरीला है. ग्रामीणों ने बताया कि सांप के काटते ही महिला की नींद नहीं खुलती तो उसकी भी मौत हो सकती थी.बच्चों के मामले में किसी को उनके काटने की भनक नहीं लगी. बच्चे रोजाना देर तक सोते थे, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ. सांप को लेकर जानकारों ने बताया कि कॉमन क्रेट भारत में बिग फोर सांपों में से एक है,जो सांप के काटने से होने वाली मौतों की एक बड़ी संख्या के लिए जिम्मेदार है. यह काफी जहरीला सांप है जिसमें एक शक्तिशाली न्यूरोटोक्सीन होता है.

UP : होटल के कमरे में किसी और के साथ थी भाभी, देवर को देखते ही छत से कूद कर भागी …..

0

UP News: यूपी के बागपत में एक महिला किसी अन्य युवक के साथ होटल के कमरे में थी. जैसे ही देवर वहां पहुंचा, भाभी घबरा गई और सीधे छत पर चढ़ गई. इसके बाद उसने छत से नीचे छलांग लगा दी और मौके से फरार हो गई. इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

यूपी के बागपत में एक होटल उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला अपने देवर को देखकर छत से कूद गई. दरअसल, महिला किसी अन्य युवक के साथ होटल के कमरे में थी. जैसे ही देवर वहां पहुंचा, भाभी घबरा गई और सीधे छत पर चढ़ गई. उसने वहां से नीचे छलांग लगा दी और मौके से फरार हो गई. इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था और मामला पुलिस काउंसलिंग तक पहुंच चुका है.

यह पूरा मामला बागपत के ककौर कला गांव का है, जहां रहने वाले कपिल नामक युवक की अपनी पत्नी से पिछले 6 वर्षों से लगातार अनबन चल रही है. कपिल का आरोप है कि उसकी पत्नी के कई पुरुषों से संबंध हैं, और यही बात उनके वैवाहिक जीवन में दरार की मुख्य वजह बनी हुई है. इन आरोपों के बीच दोनों कई बार समझौते और काउंसलिंग के लिए पुलिस के पास भी पहुंच चुके हैं. कपिल और उसकी पत्नी को काउंसलिंग के लिए बागपत पुलिस कार्यालय बुलाया गया था. कपिल के साथ उसका छोटा भाई भी गया था. वहां कपिल और उसकी पत्नी ने अपनी-अपनी बात रखी और फिर अलग-अलग दिशाओं में रवाना हो गए. कपिल नौकरी की तलाश में मेरठ चला गया, जबकि उसका छोटा भाई गांव लौटने लगा.

कपिल का भाई जब बाइक से बड़ौत पहुंचा तो उसकी नजर अचानक एक महिला और युवक पर पड़ी जो बाइक पर कहीं जा रहे थे. गौर से देखने पर उसने पहचान लिया कि महिला कोई और नहीं बल्कि उसकी भाभी है, और युवक एक अनजान व्यक्ति. शक गहराया तो उसने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. कुछ दूरी पर पीछा करने के बाद उसने देखा कि दोनों एक होटल में गए. देवर भी बिना समय गंवाए उसी होटल में जा पहुंचा. होटल में मौजूद भाभी देवर को देखते ही घबरा गई और भागने लगी.

महिला होटल की छत पर चढ़ गई और वहां से नीचे छलांग लगा दी. हालांकि वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुई और मौके से फरार हो गई. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि महिला किस तरह छत से नीचे कूदती है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.
इस घटना के बाद पीड़ित पति कपिल ने पुलिस को एक बयान में बताया कि उसे अपनी पत्नी से जान का खतरा है. कपिल ने कहा कि उसकी पत्नी कई बार उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे चुकी है. वह लंबे समय से इस तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहा है और अब अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने होटल मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि कपिल की तरफ से तहरीर मिल गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

NATIONAL : जौनपुर में एक पति ऐसा भी… पत्नी और उसके प्रेमी की मंदिर में करवाई शादी, आशीर्वाद देकर दोनों को किया विदा

0

जौनपुर के एक दुर्गा मंदिर में मंगलवार की दोपहर एक ऐसी शादी हुई, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को हैरान कर दिया. इस शादी में न कोई बैंड बाजा था, न बारात, न कोई तामझाम. इसके बाद भी यह शादी चर्चा का विषय बन गई. दरअसल यहां एक पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की शादी कराई और उन्हें आशीर्वाद देकर विदा किया.

जौनपुर के एक दुर्गा मंदिर में मंगलवार की दोपहर एक ऐसी शादी हुई, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को हैरान कर दिया. इस शादी में न कोई बैंड बाजा था, न बारात, न कोई तामझाम. इसके बाद भी यह शादी चर्चा का विषय बन गई. दरअसल यहां एक पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की शादी कराई और उन्हें आशीर्वाद देकर विदा किया.

जानकारी के अनुसार, जौनपुर के एक गांव निवासी युवक की शादी दो वर्ष पूर्व खेतासराय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से हुई थी. शादी पूरे रीति-रिवाजों और सामाजिक रस्मों के साथ हुई थी, लेकिन लड़की का मन कहीं और बसा था. शादी से पहले ही वह किसी यशवंत बिन्द नामक युवक से प्रेम करती थी. विवाह के बाद वह ससुराल में कुछ ही समय रही और फिर मायके जाने के बहाने अपने प्रेमी संग फरार हो गई.

पत्नी के फरार होने के बाद पति ने सामाजिक अपमान, पारिवारिक दबाव और भावनात्मक चोट के बावजूद संयम नहीं खोया. उसने पत्नी को किसी तरह वापस घर लाया और फिर यह सोचकर कि शायद परिस्थिति सुधर जाए, उसे अपने साथ नोएडा ले गया, जहां वह नौकरी करता था. पर वहां भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. पत्नी बार-बार प्रेमी से फोन पर बात करती थी, और ससुराल या पति के साथ रहने को लेकर असहमति जताती थी. एक दिन उसने यहां तक कह दिया कि अगर उसे जबरन रोका गया तो वह कुछ भी कर सकती है. ऐसी स्थिति में पति ने एक बड़ा फैसला लिया. जिसे जानकर कोई भी चौंक जाए. उसने इस रिश्ते को जबरन खींचने के बजाय उसे सम्मानजनक रूप देने का निर्णय किया.

पति ने पत्नी से बात की और फिर उसे लेकर जौनपुर आया. दुर्गा मंदिर में उसने पत्नी के प्रेमी यशवंत बिन्द को भी बुलवाया. वहां तीनों के बीच बातचीत हुई, और फिर मंदिर विवाह सम्पन्न कराया गया. प्रेमी ने पत्नी की मांग में सिंदूर भरा. इस दौरान पति शांत भाव से वहां खड़ा रहा और अंत में दोनों को आशीर्वाद देकर विदाई की.

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यशवंत अपनी होने वाली पत्नी को सिंदूर लगाते हुए दिख रहा है. अब यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. मीडिया से बातचीत में पति ने कहा, कि शादी के बाद मुझे लगा था कि सब ठीक हो जाएगा. लेकिन जब मुझे समझ आ गया कि उसका मन किसी और के साथ है, तो मैंने वही रास्ता चुना जिसमें सबकी भलाई हो. मैं उसे जबरन नहीं रोकना चाहता था. इसलिए प्रेमी को मंदिर बुलाया और उन्हें विवाह के बंधन में बांध दिया. अब वे दोनों अपनी जिंदगी जैसे चाहें, वैसे जी सकते हैं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

 

BIHAR : ऑनलाइन गेम के लिए 12 साल के बच्चे से जबरन करवाई चोरी, विरोध करने पर की पिटाई

0

बिहार के नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बच्चे से मारपीट और जबरन चोरी करवाने का मामला सामने आया है. ऑनलाइन गेम के लिए पड़ोस के किशोरों ने 12 साल के छात्र से डेढ़ महीने तक पैसे मंगवाए. वीडियो वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ. पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

बिहार के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में 12 साल के एक नाबालिग छात्र से जबरन चोरी करवाने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है. यह मामला तब उजागर हुआ जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें तीन-चार किशोर एक नाबालिग बच्चे को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं.

बताया गया है कि ये किशोर ऑनलाइन गेम खेलने के लिए नाबालिग छात्र पर घर से पैसे लाने का दबाव बनाते थे. पैसे नहीं देने पर उसके साथ बागान और घर में मारपीट की जाती थी. पीड़ित बच्चा छठी कक्षा का छात्र है और एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता है. पीड़ित ने डर के कारण अपने ही घर से लगभग 40000 रुपये की चोरी की, जो पिछले डेढ़ महीने में अलग-अलग बार दिए गए.

परिवार को इस घटना की जानकारी तब हुई जब मां ने घर में पैसे कम पाए. पूछताछ करने पर बच्चा फूट-फूटकर रो पड़ा और पूरी घटना बताई. इसके बाद पिता विधानचंद्र कुंवर ने खरीक थाना में लिखित आवेदन देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.खरीक थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. यह घटना करीब एक महीने पुरानी है, लेकिन एफआईआर हाल ही में दर्ज की गई है. पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान में लगी है.

 

RASHIFAL : आज का पंचांग और राशिफल

18-जून-2025
वार:-बुधवार
तिथी :-07सप्तमी13:35, अष्टमी
पक्ष:-कृष्णपक्ष
माह:-आषाढ़
विक्रम सम्वंत:-2082
शक सम्वंत:-1947
नक्षत्र:-पूर्वाभाद्रपद 24:22
योग:-प्रीति:-07:40/आयु29:24
करण:-बव13:35
चन्द्रमा:-कुम्भ18:35/मीन
सूर्योदय:-05:37
सूर्यास्त:-19:27
दिशाशूल:-उत्तर
निवारण उपाय:-तिल का सेवन
ऋतु:-ग्रीष्म वर्षा ऋतु
गुलीक काल:-10:47से12:28
राहूकाल:-12:28से14:10
अभीजित:-नहीं है
पंचक,
_____

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):- आज आप शांतचित्त रहकर दिन व्यतीत करना पसंद करेंगे। किसी की कही हुई बात आपके मन को ठेस पहुंचा सकती है। घर और व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखने से सभी स्थितियां अनुकूल रहेंगे। आपके दिमाग में निरंतर नयी योजनायें आती रहेंगी। आप उनके बारे में बहुत आसानी से सोच भी पायेंगे और उन्हें कार्यान्वित भी कर पायेंगे। आज किसी बात को लेकर मन में बेचैनी और उदासी रह सकती हैं। परिवार में पूजा पाठ अथवा अन्य धार्मिक कार्यो का आयोजन होगा।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा):- आज आपका भाग्य साथ देगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम तथा बाहर जाने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभदायक रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। धनागम होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-स्वास्थ्य की तरफ से कुछ परेशानी महसूस करेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। महत्वपूर्ण डील हो सकती है लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। व्यापारियों को लाभ प्राप्ति होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान और दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपके परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। पारिवारिक कलह आपके लिए समस्या बन सकती है। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज आप काम को लेकर उचित निर्णय लेंगे। आज आने वाली मुश्किलों का आप अकेले ही सामना करेंगे। दोस्त या परिवार चाहकर भी साथ नहीं दे पाएंगे। ज्यादा तनाव न ले, वरना इस का असर आपकी नींद और सुकून पर पड़ेगा। इसलिए तनाव लेने की वजह समाधान ढूंढे। नौकरी पेशा लोग उच्चाधिकारियों से संबंध खराब ना करें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि को अधिक संभालकर रखें। इस समय उनके खोने या चोरी होने जैसी आशंका बन रही है।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-सरकारी काम में रूकावट महसूस करेंगे। लगातार यही ध्यान रखें कि आपका लक्ष्य क्या है और उसे कैसे पूरा किया जा सकता हैं। पुरानी घटनाओं को लेकर मन में भावुकता ना आने दें। किसी काम को कल पर टालने से आज आपको बचना चाहिए। आज आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक रिश्तें और मजबूत होंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी, कहीं बाहर घुमने का प्लान भी बनायेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-परिवारिक सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। छोटी-छोटी समस्याओं को सूझबूझ से सुलझाने की कोशिश करें। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आप अपने किसी खास की नकारात्मक बातों से परेशान हो सकते हैं। आज धार्मिक कार्य में रूचि बनी रहेगी। आपके अंदर मेलजोल की भावना बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आर्थिक क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। जोश और साहस के बल पर सभी कार्य बनेंगे। आपको अपनी सेहत की तरफ भी कुछ ध्यान देना होगा।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-बेवजह की यात्रा को टाले। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपके बनते कामों में रुकावट आ सकती है। मन को शांत चित्त रखने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शॉपिंग इत्यादि पर धन खर्च होगा। व्यर्थ की यात्रा और फिजूलखर्ची से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। आपको रुपए की सेविंग करनी चाहिए। आपके प्रियजन का संदेश दिन को महत्वपूर्ण और खुशनुमा बनाएगा। भोजन समय पर करें अन्यथा गैस सबंधी परेशानी हो सकती है।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-व्यवसाय में स्वयं के निर्णय गलत साबित होंगे अभिमान त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें शीघ्र ही कोई रास्ता मिलेगा। आस-पड़ोसियों की मामूली बातों को अनदेखा करें अन्यथा अकारण ही विवाद गहरा सकता है। पेट संबंधी परेशानी महसूस करेंगे। अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। परिजन भी किसी न किसी कारण से नाराज रहेंगें। किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे। व्यर्थ की यात्रा न करें।

आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

NATIONAL : तंत्र-मंत्र क्रिया! अपने पिता को बचाने के लिए राजा की नरबलि, घर में क्यों उलटी टांगी गई सोनम की तस्वीर?

0

राजा रघुवंशी के परिजनों ने सोनम सहित उसके पूरे परिवार की नार्को टेस्ट की मांग करते हुए तंत्र क्रिया कर उनके बेटे की नरबलि देने का आरोप लगाया है. राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इसी कड़ी में राजा के परिजनों ने अब सोनम रघुवंशी पर तंत्र क्रिया कर नरबलि देने का आरोप पर लगाया है. दरअसल राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद राजा के घर इंदौर के सहकार नगर में सोमवार को तेरहवीं का कार्यक्रम कर राजा की आत्मा को शांति देने के लिए 11 पंडितों से हवन पूजन करवाया गया.

वहीं परिजनों द्वारा सोनम सहित उसके परिवार की नार्को टेस्ट की मांग करते हुए तंत्र क्रिया कर नरबलि का आरोप लगाया गया है. राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने बताया कि राजा की अकाल मृत्यु हुई है आज उसकी तेरहवीं का कार्यक्रम रखा गया था. हमारे द्वारा किसी को भी नहीं बुलाया गया. राजा को जो भी चीजें पसंद थीं वह हर चीज आज बनाकर उसका भोग लगाया गया है.तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने आए राजा रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी को लेकर कहा कि किसी को आमंत्रित नहीं किया था मेरे द्वारा गोविंद से बात नहीं की गई न ही उससे मिला तेरहवीं पर कोई आ गया तो उसे मना भी नहीं कर सकते.

वहीं सोनम द्वारा तंत्र मंत्र कर नरबलि देने के आरोपों पर कहा कि हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे लेकिन हमें सोचने पर मजबूर कर दिया है, जिस तरह से सोनम के घर पर सोनम की उल्टी तस्वीर टांगी गई थी कि वह जिंदा लौट सके वह लौटी जिंदा लौटी भी.वहीं जहां सोनम गई थी वहां भी तंत्र क्रिया होती है. जब सोनम के पापा को अटैक आया था तो पापा को बचाने के लिए अरेंज मैरेज कर राजा को मार डाला जो प्लानिंग बनाई थी वह सक्सेस हो जाती इसलिए यह बाते सामने आई है. इसलिए हमारे द्वारा नार्को टेस्ट की मांग की गई है.

 

BUSINESS : मई में कम हुई थोक महंगाई, 14 महीने के सबसे निचले स्तर पर आयी

0

मैन्युफैक्चिंग WPI 2.62 प्रतिशत से कम होकर 2.04 प्रतिशत पर आ गया है तो वहीं आलू की थोक महंगाई -24.30 प्रतिशत से कम होकर -29.42 प्रतिशत पर आ गई है.

आम जनता के लिए ये राहत देनेवाली खबर है. देश में थोक महंगाई दर (Wholesale Price Index) घटकर 14 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गई है. ये मई के महीने में 0.39 प्रतिशत रही, जबकि अप्रैल में थोक महंगाई दर 0.85 प्रतिशत थी. थोक महंगाई मई में 0.80 प्रतिशत का अनुमान लगाया गया था. खाद्य वस्तुएं सस्ती हो गई है. महीने के आधार पर अगर देखें तो मई में खाद्य महंगाई दर 2.55 प्रतिशत से कम होकर 1.72 प्रतिशत पर आ गई है. मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स थोक महंगाई दर 2.62 प्रतिशत से कम होकर 2.04 प्रतिशत रही. मैन्युफैक्चिंग WPI 2.62 प्रतिशत से कम होकर 2.04 प्रतिशत पर आ गया है तो वहीं आलू की थोक महंगाई -24.30 प्रतिशत से कम होकर -29.42 प्रतिशत पर आ गई है.

प्याज की थोक महंगाई 0.20 प्रतिशत से कम होकर -14.41 प्रतिशत पर रही. इसी तरह सब्जियों की महंगाई -18.26 प्रतिशत से कम होकर -21.62 प्रतिशत आ गई. जबकि मांस, मछली और अंडे का का WPI -0.29 प्रतिशत से कम होकर -1.01 प्रतिशत पर आ गया. ईंधन और पावर की थोक महंगाई दर -2.18 प्रतिशत से -2.27 प्रतिशत रही.

इससे पहले 12 जून को सरकार की तरफ से खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी किए गए थे. इसमें 2025 के मई महीने में भारत की खुदरा महंगाई कम होकर 2.82 प्रतिशत हो गई है. खुदरा महंगाई दर में कमी खाद्य पदार्थों में नरमी की वजह से देखने को मिल रही है. ये पिछले छह वर्षों के दौरान सबसे निम्न स्तर है. खुदरा महंगाई साल 2019 में 2.86 प्रतिशत थी. इस साल अगर खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल में ये 3.16 प्रतिशत रही, जबकि मार्च में 3.34 प्रतिशत थी. ये खुदरा महंगाई दर पिछले सरसठ महीने में सबसे निम्न दर थी.

इधर, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय जीडीपी वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 7.4 प्रतिशत के ग्रोथ रेट के साथ मजबूती से खड़ी है. जबकि सालाना जीडीपी ग्रोथ 6.5 प्रतिशत अनुमान से भी कहीं ज्यादा है. हालांकि, पिछले दो वर्षों के जीडीपी औसत ग्रोथ 8.4 प्रतिशत के मुकाबले यह कम है. लेकिन वित्त वर्ष 2026 के लिए ग्रोथ 6.2 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है.

- Advertisement -

News of the Day