Wednesday, May 13, 2026
Home Blog Page 548

गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, कई यात्रियों के सवार होने की आशंका, दूर तक दिखा धुएं का गुबार

0

Ahmedabad : गुजरात के अहमदाबाद में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. मेघानी इलाके में दुर्घटना के बाद आग की लपटें और काला धुआं देखा गया. आशंका है कि यह एक यात्री विमान था.कई यात्रियों के सवार होने की आशंका, दूर तक दिखा धुएं का गुबार


गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) की दोपहर में प्लेन क्रैश हुआ है, जिसकी डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं. अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आग की बड़ी-बड़ी लपटेंं देखी गईं. वहीं, काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है. आशंका है कि यह एक यात्री विमान रहा होगा, जिसमें कई यात्रियों के सवार होने की आशंका है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बगल में यह दर्दनाक हादसा हुआ है. हालांकि, माना जा रहा है कि एयरपोर्ट की बाउंड्री से लगकर यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है. शुरुआती तस्वीर जो सामने आई है, उसमें देखा जा सकता है कि विमान के परखचे उड़ गए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.

NATIONAL : शुरू होने जा रहा है वाराणसी का प्रसिद्ध लक्खा मेला, काशी वालों में खुशी की लहर

0

काशी के विश्व प्रसिद्ध लक्खा मेले का हर साल लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस साल फिर ये मेला जल्द ही शुरू होने जा रहा है.धर्मनगरी काशी को परंपराओं का शहर कहा जाता है और यहां का लक्खा मेला पूरे विश्व में मशहूर है. लक्खा मेल से जुड़े हुए अनेक ऐसे अनोखे आयोजन है जो सभी को अपनी ओर सात समंदर पार से भी खींच लाते हैं.

इसी क्रम में वाराणसी में भगवान जगन्नाथ से जुड़ा हुआ पहला लक्खा मेला मनाया जाता है. इस बार लक्खा मेला निर्धारित स्थल रथयात्रा पर ओयोजित होने जा रहा है, इसी के साथ 27 जून से 29 जून तकआयोजित किया जाएगा.काशी के लोग अपने इस पारंपरिक उत्सव को बेहद खुशी के साथ मनाते हैं. बता दें भगवान जगन्नाथ का जलाभिषेक 11 जून यानी कल को किया जाएगा. जिसके लिए भारी तदाद में लोग शामिल होंगे.

हर साल की तरह इस साल भी भगवान जगन्नाथ को याद किया जाएगा. इस आयोजन में खासतौर पर लोग नान खटाई खरीदने के लिए पहुंचते हैं. पूरा काशी इस दिन का बेसब्री से इंतजार करता है.वाराणसी का ये लक्खा मेला भगवान जगन्नाथ के पहला मेला से जुड़ा हुआ है जो हर साल आयोजित किया जाता है. और इस बार इसकी शुरुआत 11 जून से हो रही है जब काशी में भगवान जगन्नाथ जी उनकी बहन सुभद्रा और बलभद्र का जलाभिषेक करके पारंपरिक रूप से इस मेले की शुरुआत की जाएगी.

मान्यता है कि भक्त अपने भगवान के प्रति इतना प्रेम रखते हैं और अधिक जलाभिषेक होने के कारण ही कुछ अवधि के लिए भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और बलभद्र तकरीबन 15 दिन तक अस्वस्थ भी हो जाते हैं. इसके बाद वह अपने परिवार के साथ आराम करते हैं. जिसके बाद उन्हें औषधि पिलाकर पुनः स्वस्थ किया जाता है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार भगवान जगन्नाथ से जुड़ा हुआ यह लक्खा मेला भव्य रूप में मनाया जाएगा. इसको लेकर तैयारी भी चल रही है. जलाभिषेक के बाद 27 से 29 जून तक वाराणसी के रथयात्रा स्थित लक्खा मेला का आयोजन किया जाएगा.इस विश्व प्रसिद्ध मेले लक्खा मेला में लाखों की भीड़ उमड़ने की संभावना लगाई जा रही है. इस मेले का इंतजार पूरे काशी वालों को हर वर्ष खूब रहता है और इस बार भी इसका आयोजन 11 जून से शुरू हो रहा है.

ENTERTAINMENT : अनुराग कश्यप ने उड़ाया ‘सास बहू सीरियल’ का मजाक, गुस्साईं एकता कपूर, बोलीं- कितने मूर्ख हो…

0

हाल ही में नेटफ्लिक्स के सीईओ पर अनुराग कश्यप ने अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने उन्हें सेक्रेड गेम्स के बजाय सास बहू सीरियल से शुरुआत करने की बात कही. जिसपर अब टेलीविजन की बड़ी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने रिएक्ट किया है. उन्होंने अनुराग को मूर्ख कहा है.

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अक्सर अपने बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियों में रहते हैं. पिछले कुछ समय में वो कई बार कॉन्ट्रोवर्सी में फंस चुके हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स सीईओ टेड सरांडोस ने अनुराग की वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ पर कमेंट किया था. जिसके बाद फिल्ममेकर भी उन्हें जवाब देने से पीछे नहीं हट पाए. उन्होंने एक ऐसा कमेंट कर डाला जिसे देखकर अब प्रोड्यूसर एकता कपूर नाराज हो गई हैं.

अनुराग कश्यप ने पिछले दिनों नेटफ्लिक्स सीईओ की बातों पर कहा था कि उन्हें इंडिया में ‘सेक्रेड गेम्स’ से नहीं, ‘सास बहू सीरियल्स’ से नेटफ्लिक्स को शुरुआत करनी चाहिए थी. उनके इस कमेंट को ‘सास बहू सीरियल्स’ पर एक जोक की तरह देखा गया. जिसपर अब एकता ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने फिल्ममेकर की बातों पर बिना नाम लिए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘तुम कितने मूर्ख हो… ऐसा कहने से तुम्हें फायदा होगा कि मैं ज्यादा होशियार हूं लेकिन नहीं. डार्लिंग कैसा रहेगा दयालु रहना? या खुद से जानना-समझना? एक कला जो हर आर्टिस्ट के पास नहीं होती.’

‘सास बहू और इंडिया की जनता पर इसका असर (कैसे औरतों को इंडिया में आवाज मिली) उसे शिकागो की खास रीसर्च टीम ने अच्छे से डॉक्यूमेंट किया है. लेकिन कुछ आर्टिस्ट जो सभी को एक ही दुनिया में साथ लेकर चलने की बात करते हैं, असल में वो ही सबसे ज्यादा क्लास में भेदभाव करते हैं. लोकतंत्र और फेयर प्ले के लिए आप हमारे साथ नहीं बैठ सकते हैं, हम बेहतर हैं वाले रवैये को खत्म करना होगा.’

दरअसल, नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सरांडोस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि इंडिया में नेटफ्लिक्स की शुरुआत के लिए उन्होंने ‘सेक्रेड गेम्स’ सीरीज का चयन गलत किया. उनका मानना था कि उन्हें एक ऐसे शो से शुरुआत करनी चाहिए थी, जिसे इंडिया की ऑडियंस आराम से देख सकती. वो ‘सेक्रेड गेम्स’ को कुछ सालों के बाद एक ऑडियंस बेस तैयार होने के बाद रिलीज करते. उनके इसी कमेंट पर अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर पिछले दिन लिखा, ‘उन्हें सास बहू सीरियल से शुरुआत करनी चाहिए थी.’

‘वो अच्छा परफॉर्म करती, जो अब ये लोग कर भी रहे हैं. मुझे हमेशा से ये पता था कि जो इंसान टेक्नोलॉजी समझता है, वो स्टोरीटेलिंग के मामले में मूर्ख होता है. लेकिन टेड सरांडोस मूर्खता की एक परिभाषा है जिसके बारे में मुझे नहीं पता था. अच्छा हुआ अब इसकी जानकारी हो गई. ये सबकुछ समझा देता है.’

बता दें, अनुराग का ये कमेंट तब सामने आया था जब नेटफ्लिक्स ने एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ संग अपनी पार्टनरशिप अनाउंस की थी. एकता टेलीविजन सीरियल्स में एक बड़ा नाम हैं और कई हिट शोज दे चुकी हैं. फिल्ममेकर के इसी कमेंट के बाद प्रोड्यूसर का भी बयान काफी वायरल हो रहा है.

ENTERTAINMENT : चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘हाउसफुल 5’, इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा

0

‘हाउसफुल 5’ दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है. 4 दिन में ही ये 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में आई थी और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए हुए है. अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है.

‘हाउसफुल 5′ भारत में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. इसी के साथ ये भारत में पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने का खिताब अपने नाम कर चुकी है. वहीं अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने चार दिनों के कलेक्शन के साथ एक नया रिकॉर्ड बना लिया है.’हाउसफुल 5’ ने रिलीज के पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 39.84 करोड़ रुपए कमाकर खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म ने दुनिया भर में 51.30 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन भी कॉमेडी फ्रेंचाइजी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50.49 करोड़ रुपए बटोरने में कामयाब रही.

‘हाउसफुल 5’ ने मंडे को (चौथे दिन) वर्किंग डे होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चार दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 160.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ साल 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. कलेक्शन के मामले में फिल्म ने स्काई फोर्स को शिकस्त दे दी है.

स्काई फोर्स ने दुनिया भर में 149 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. अब ‘हाउसफुल 5’ ने ये आंकड़ा पार कर लिया है और फिल्म का अगला टारगेट अब सलमान खान की सिकंदर है. सिकंदर ने वर्ल्डवाइड 184 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे नंबर पर अभी भी अजय देवगन की रेड 2 का कब्जा है जिसने वर्ल्डवाइड 234.9 करोड़ रुपए बटोरे थे. पहले नंबर पर 807.88 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ विक्की कौशल की छावा का जलवा कायम है.

UTARAKHANAD : जिसे काम पर रखा उसी ने मालिक के मासूम बेटे के साथ किया कुकर्म, गिरफ्तार

0

देहरादून में एक नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म के आरोप में 24 साल के जितेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पीड़ित के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि गाय की देखभाल के लिए जिस जितेंद्र को उन्होंने काम नियुक्त किया था, लेकिन इसी विश्वास का फायदा उठाकर जितेंद्र ने पीड़ित लड़के को गाय के शेड में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक नाबालिग लड़के से कुकर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने इसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर लड़के के साथ गंदी हरकत करने का आरोप है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना सेलाकुई क्षेत्र में हुई, जहां पीड़ित के पिता ने शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित के पिता ने 24 वर्षीय जितेंद्र कुमार को अपनी गाय की देखभाल के लिए नियुक्त किया था, लेकिन इसी विश्वास का फायदा उठाकर जितेंद्र ने पीड़ित लड़के को गाय के शेड में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया.

शिकायत के मुताबिक, घटना के बाद जितेंद्र ने पीड़ित को डराने-धमकाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी, ताकि वह इस घटना को किसी से न बताए. पीड़ित के पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए जितेंद्र कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), धारा 351(2) (आपराधिक धमकी), धारा 352 (जानबूझकर अपमान) और बच्चों के यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया है.इसके बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है.

RAJASTHAN : बनास नदी में नहाने के लिए गया 11 दोस्तों का ग्रुप, डूबने से 8 की हुई मौत

0

राजस्थान के टोंक जिले में नहाने के लिए बनास नदी में गए 8 दोस्तों की डूबकर मौत हो गई. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव दल की मदद से सभी के शवों का रेस्क्यू कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.

राजस्थान के टोंक जिले में नहाने के लिए बनास नदी में गए 11 दोस्तों में से 8 की डूबकर मौत हो गई. जबकि 3 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव दल की मदद से मृतकों के शवों का रेस्क्यू कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. यह हादसा बनास नदी पुरानी पुलिया के समीप हुआ.

पुलिस ने बताया कि बनास नदी में नहाने के लिए गए 11 दोस्तों में से 8 की डूबकर मौत हो गई. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. साथ ही परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है. हादसा बनास नदी पुरानी पुलिया के समीप पानी में हुआ. जहां 8 छात्र अचानक डूब गए. वहीं तीन को इलाज के लिए सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, एसडीएम सहित काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे. सभी मृतक जयपुर निवासी बताए जा रहे हैं. सभी पिकनिक मनाने के लिए आए थे.पुलिस अधिक्षक ने बताया कि मंगलवार को जयपुर निवासी 11 व्यक्ति टोंक बनास नदी पिकनिक के लिए आए थे. इसी दौरान दौरान वैष्णो देवी मंदिर के समीप बनास नदी के दह में नहाते समय पानी में डूब गए. जिससे 8 की मौत हो गई. जबकि 3 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

MAHARASHTRA : हॉस्टल में MBBS तीसरे वर्ष के छात्र ने किया सुसाइड…पढ़ाई और घर की आर्थिक तंगी को लेकर था परेशान

0

मुंबई के बायकुला में सरकारी जेजे अस्पताल के अपने छात्रावास के कमरे में 22 वर्षीय एमबीबीएस के तीसरे वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि पढ़ाई और परिवार की आर्थिक तंगी को लेकर छात्र परेशान था.

मुंबई के बायकुला में सरकारी जेजे अस्पताल के अपने छात्रावास के कमरे में 22 वर्षीय एमबीबीएस के तीसरे वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि रोहन रामफेर प्रजापति ने रविवार रात करीब 10 बजे बॉयज हॉस्टल के अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली और डॉक्टरों ने रात करीब 11:50 बजे उसे मृत घोषित कर दिया.

जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारी के मुताबिक छात्र पढ़ाई को लेकर दबाव में था. साथ ही वह घर की आर्थिक तंगी के कारण भी परेशान था. सोमवार को वह अपने कमरे में था. जब वह बाहर नहीं निकला तो उसके कमरे को खटखटाया गया. फिर भी उसने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो वह अंदर था. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

छात्रावास के वार्डेन ने बताया कि 22 वर्षीय एमबीबीएस के तीसरे वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली. रोहन रामफेर प्रजापति रात करीब 10 बजे बॉयज हॉस्टल के अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

MAHARASHTRA : घर की दूसरी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, पति गिरफ्तार, ससुराल वालों पर मामला दर्ज

0

पुणे में 20 साल की एक महिला ने अपने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी. मामला सामने आने के बाद महिला के पति, सास, ससुर और अन्य रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. परिवार पर दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगे हैं.

महाराष्ट्र में पुणे के वाघोली इलाके में 20 साल की एक महिला ने अपने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी. घटना के बाद महिला के पति, सास, ससुर और अन्य रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.वाघोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मृतका स्वाति ने मार्च 2024 में सूरज पाठक से शादी की थी. जानकारी के अनुसार दहेज के लिए उसके ससुराल वालों और अन्य रिश्तेदारों द्वारा उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

उन्होंने कहा, ‘इस यातना से तंग आकर उसने अपने ही घर की दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. हमने सूरज पाठक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके ससुराल वालों और अन्य रिश्तेदारों पर मामला दर्ज किया है. आगे की जांच जारी है.’बता दें कि हाल में मई में ऐसा ही मामला सामने आया था. पुणे की ही 26 साल वैष्णवी हगवणे ने अपने पति, सास, ससुर, ननद और देवर द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. आरोपी के मजबूत राजनीतिक संबंधों के कारण यह मामला राष्ट्रीय सुर्खियों में आया था.

ENTERTAINMENT : ‘हाउसफुल 5’ से हुआ सामना, ओटीटी पर भी हुई रिलीज, फिर भी थिएटर्स में सॉलिड कमाई कर रही ये फिल्म

0

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ काफी विवादों के बाद 23 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. अब ये फिल्म ओटीटी पर भी आ चुकी है और इसके सामने थिएटर्स में ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी फिल्म है, तब भी ये सॉलिड कमाई कर रही है.

बीते वीकेंड थिएटर्स में अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का जलवा रहा. इस पॉपुलर कॉमेडी फ्रैंचाइजी से अक्षय ने फाइनली वो कमबैक किया है जिसका इंतजार उनके फैन्स बेसब्री से कर रहे थे. मगर अक्षय की इस दमदार फिल्म के बीच पहले से थिएटर्स में मौजूद एक फिल्म ने अपने बिजनेस से काफी सरप्राइज किया है.

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ काफी विवादों के बाद 23 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. रिलीज को लेकर एक पॉपुलर मल्टीप्लेक्स चेन से हुए विवाद के बाद तय हुआ था कि ये थिएटर्स में आने के दो हफ्ते बाद ओटीटी पर भी आ जाएगी. लेकिन सरप्राइज करने वाली बात ये रही कि ओटीटी पर आने और ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी फिल्म के बीच फंसने के बावजूद ‘भूल चूक माफ’ ने वीकेंड में सॉलिड कमाई की.

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी फिल्म के आने का सीधा मतलब है कि पहले से चली आ रही या दूसरी छोटी फिल्मों के लिए स्क्रीन्स कम हो जाएंगी. कुछ ऐसा ही ‘भूल चूक माफ’ के साथ भी हुआ. लेकिन राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर ये फिल्म कम स्क्रीन्स पर भी वीकेंड में ठीकठाक कमाई करती रही. गुरुवार को 1.62 करोड़ का कलेक्शन करने वाली ‘भूल चूक माफ’ की कमाई, शुक्रवार को ‘हाउसफुल 5’ के आते ही घट गई. शुक्रवार को इसका कलेक्शन घटकर लगभग 52 लाख रुपये ही रह गया. लेकिन शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में अच्छा जंप आया और कमाई बढ़कर 1 करोड़ से ज्यादा हो गई. संडे को एक बार फिर ‘भूल चूक माफ’ की कमाई बढ़ी और कलेक्शन 1.23 करोड़ रहा. यानी बीते वीकेंड बेहद कम स्क्रीन्स होने के बावजूद ‘भूल चूक माफ’ ने 2.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर डाला.

‘भूल चूक माफ’ के मेकर्स पहले थिएटर्स में रिलीज प्लान कर चुके थे. लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बीच फिल्म की रिलीज टाल दी गई और इसे एक हफ्ते बाद ओटीटी पर रिलीज के लिए शिड्यूल कर दिया गया. मेकर्स का ये फैसला एक मल्टीप्लेक्स थिएटर चेन के साथ विवाद की वजह बना. इस विवाद का हल ये निकला कि फिल्म थिएटर्स में ही रिलीज हो मगर दो हफ्ते के बाद इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाए.

23 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई ‘भूल चूक माफ’ को मिक्स रिव्यू मिले मगर ऑडियंस को फिल्म पसंद आ गई. इसका नतीजा ये हुआ कि दो हफ्ते में ही इस फिल्म ने 68 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया. अब शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर आने के बावजूद ये अपने हिस्से की गिनी-चुनी स्क्रीन्स पर दमदार कमाई कर रही है और तीसरे वीकेंड में इसने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है. रिपोर्ट्स के हिसाब से करीब 50 करोड़ के बजट में बनी राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कामयाब साबित हुई है.

NATIONAL : जयपुर में युवक की आत्महत्या मामले में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप

0

जयपुर के कालवाड़ इलाके में आत्महत्या के एक मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी चंचल शर्मा और उसके प्रेमी राकेश सैनी को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि चंचल और राकेश ने मिलकर प्रकाश शर्मा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. पैसों के विवाद और प्रताड़ना के चलते प्रकाश ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली थी.

जयपुर के कालवाड़ थाना क्षेत्र से आत्महत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी चंचल शर्मा और उसके प्रेमी राकेश सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 32 वर्षीय प्रकाश शर्मा, मां वैष्णो देवी कॉलोनी, हाथोज का रहने वाला था. उसने 13 अगस्त, 2023 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के चलते उसने यह कदम उठाया.

चंचल और प्रकाश पहले जयपुर के वैद्यजी का चौराहा, कर्दनी क्षेत्र में रहते थे. इसी दौरान चंचल की राकेश से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. प्रकाश ने जब इसका विरोध किया तो उसे पीटा गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि चंचल ने 13 अगस्त को प्रकाश के खाते से ₹36,000 राकेश के खाते में ट्रांसफर किए और उस पर ₹3 लाख की मांग को लेकर दबाव बनाया. प्रकाश की तबीयत बिगड़ने पर पहले उसे चिरायु हॉस्पिटल और फिर मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

प्रकाश की मां ललिता देवी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया. जांच में पुलिस को बैंक ट्रांजैक्शन और गवाही में विरोधाभास के सबूत मिले. इसके आधार पर चंचल और राकेश को गिरफ्तार किया गया है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

 

- Advertisement -

News of the Day