Wednesday, May 13, 2026
Home Blog Page 547

MAHARASHTRA : कपड़े दिलाने के बहाने किया 13 साल की दिव्यांग लड़की का रेप, IIT खड़गपुर का छात्र अरेस्ट

0

महाराष्ट्र के ठाणे में 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में IIT खड़गपुर के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के मोबाइल फोन से यौन उत्पीड़न का एक वीडियो भी बरामद हुआ है.

महाराष्ट्र के ठाणे शहर से एक बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पर 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार (13 जून ) को जानकारी दी.

पुलिस ने यह बताया कि उसने गुरुवार को लड़की की मां की शिकायत के आधार पर 23 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने यह बताया कि कलवा इलाके में रहने वाले आरोपी ने कथित तौर पर दिव्यांग लड़की को नए कपड़े दिलाकर और बहला-फुसलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया. अधिकारी ने यह बताया, ‘‘जांच दल ने आरोपी के मोबाइल फोन से यौन उत्पीड़न का एक वीडियो बरामद किया है, जिसमें और लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें भी हैं.’’ उन्होंने यह बताया कि संदेह है कि आरोपी ने पहले भी और महिलाओं को निशाना बनाया होगा. उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है.

एक और ऐसा रेप का केस महाराष्ट्र के ठाणे जिले से आया था, जहां पर ठाणे जिले की एक कोर्ट ने एक व्यक्ति को अपनी 17 साल की रिश्तेदार से रेप करने और उसे गर्भवती करने के जुर्म में 20 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. विशेष जस्टिस ए डी हरने ने आरोपी जीवन अशोक वडविंडे को योन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आरोपों का दोषी पाया गया.

ENTERTAINMENT : मधुमक्खी निगलने के बाद संजय कपूर को आया हार्ट अटैक, करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड की मौत

0

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 53 साल की उम्र में यूके में निधन हो गया है. पोलो खेलने के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था और उनका निधन हो गया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैम संजय कपूर का 53 साल की उम्र में यूके में निधन हो गया. संजय कपूर का निधन पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ. उनके निधन से परिवार और फ्रेंड्स सदमे में है. दिवंगत संजय कपूर के कई फ्रेंड्स ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत पर दुख जताया है.

फेमस अभिनेता और लेखक सुहेल सेठ ने संजय कपूर के निधन की पुष्टि की और एक्स (पहले ट्विटर) पर एक भावपूर्ण पोस्ट में अपना दुख जताया. उन्होंने लिखा, “संजय कपूर के निधन पर बहुत दुख हुआ: आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया, यह एक बहुत बड़ी क्षति है और उनके परिवार और उनके सहकर्मियों सोनाकॉमस्टार के प्रति गहरी संवेदनाएँ… ओम शांति.”

एनडीटीवी की रिपोर्ट की मानें उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि संजय कपूर गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे, तभी उन्हें घुटन सी महसूस हुई. उन्होंने खेल को रोकने की रिक्वेस्ट की और फिर मैदान से बाहर चले गए, रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने आगे बताया कि संजय कपूर ने मधुमक्खी निगल ली थी और गले में डंक लगने से उन्हें दिल का दौरा पड़ा.

संजय कपूर बिजसनेमैन थे. वे सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे और भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लीडर्स में गिने जाते थे. पोलो के शौकीन, वे सोना पोलो टीम के मालिक थे और इस खेल में एक्टिवली पार्टिसिपेट करते थे, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों टूर्नामेंटों में हिस्सा लेते थे.

करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने साल 2003 में शादी की थी, लेकिन उनकी शादी में कई सालों तक परेशानियां आईं और आखिरकार 2014 में एक कड़वे अलगाव के साथ ये अलग हो गए थे. इस जोड़ी के दो बच्चे एक बेटी समायरा और एक बेटा कियान है.

रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा कपूर ने अपनी मां बबीता कपूर के कहने पर संजय कपूर से शादी की थी हालांकि उनके पिता रणधीर कपूर इस मैच के पक्ष में नहीं थे. समय के साथ, उनकी शादी में मुश्किलें आने लगीं और एक कॉन्ट्रोवर्शियल कानूनी लड़ाई के बाद फाइनली दोनों अलग हो गए थे. दोनों ने कार्यवाही के दौरान एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे. आखिर में उनके बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दी गई.

बता दें कि संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से तलाक के कुछ साल बाद मॉडल और एंटरप्रेन्योर प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी. कपल का एक बेटा है जिसका नाम उन्होंने अज़रियास कपूर रखा. इस बीच, करिश्मा ने सिंगल रहना चुना और संजय से अलग होने के बाद दोबारा शादी नहीं की.

 

NATIONAL : जाम ने बचा ली जान… क्रैश हुआ प्लेन मिस करने वाली भूमि चौहान की जुबानी, 10 मिनट देरी की कहानी

भूमि ने कहा कि मेरी फ्लाइट की टाइमिंग दोपहर 1 बजकर 10 मिनट की थी और 12:10 से पहले एयरपोर्ट पहुंचना था. रास्ते में ट्रैफिक बहुत था, इसलिए मुझे एयरपोर्ट पहुंचने में 12 बजकर 20 मिनट हो गए थे. मैं चेक-इन नहीं कर पाई और सुरक्षा कर्मियों ने मुझे वापस जाने के लिए कह दिया.

एक कहावत है ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’, जो गुजरात की भूमि चौहान पर बिल्कुल फिट बैठता है. भरूच की रहने वाली भूमि अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया के विमान AI-171 पर सवार होतीं, अगर वह 10 मिनट लेट नहीं होतीं. लेकिन, इसी देरी ने भूमि की जान बचा ली. उन्होंने आजतक से बातचीत में बताया कि उन्हें अहमदाबाद से लंदन जा रही इस फ्लाइट में सवार होना था, लेकिन ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण वह कुछ मिनटों की देरी से सरदार वल्लभभाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचीं और ​सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया.

भूमि ने आजतक से बातचीत में कहा, ‘मेरी फ्लाइट की टाइमिंग दोपहर 1 बजकर 10 मिनट की थी और 12:10 से पहले एयरपोर्ट पहुंचना था. रास्ते में ट्रैफिक बहुत था, इसलिए मुझे एयरपोर्ट पहुंचने में 12 बजकर 20 मिनट हो गए थे. मैं चेक-इन नहीं कर पाई और सुरक्षा कर्मियों ने मुझे वापस जाने के लिए कह दिया. इसलिए मेरी फ्लाइट मिस हो गई. शुरुआत में मैं सोच रही थी कि थोड़ी जल्दी आ जाती तो नुकसान नहीं होता और फ्लाइट पकड़ पाती. लेकिन अब सोचती हूं कि जो हुआ अच्छा ही हुआ.’

भूमि ने हादसे के बारे में कहा, ‘मैं एयरपोर्ट से घर के लिए वापस लौट रही थी, तो रास्ते में मुझे पता लगा कि जिस फ्लाइट में मैं बैठने वाली थी वही क्रैश हो गई है. मेरा शरीर सचमुच कांप रहा था. मैं बात नहीं कर पा रही थी. जो कुछ भी हुआ है उसे सुनने के बाद मैं सन्न रह गई थी. मैंने सोचा कि मेरे कुछ अच्छे कर्म रहे होंगे जो मेरी फ्लाइट मिस हो गई और मेरी जान बच गई. लेकिन और लोगों के साथ जो हुआ है वह बहुत भयावह घटना है. इतने लोगों की जान चली गई. मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा को शांति दे.’

लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट ने दोपहर करीब 1.38 बजे अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और कुछ ही मिनट बाद हवाई अड्डे के पास एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. भूमि चौहान एअर इंडिया की इसी फ्लाइट से अकेले ही लंदन वापस जाने वाली थीं. वह दो साल बाद छुट्टियां मनाने भारत आई थीं और लंदन में अपने पति के साथ रहती हैं. उन्होंने कहा, ‘सिर्फ उन 10 मिनटों की वजह से मैं फ्लाइट में सवार नहीं हो सकी. मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे समझाऊं कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं.’

अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुआ प्लेन क्रैश बोइंग कंपनी के 787 ड्रीमलाइनर विमान से जुड़ी सबसे भयावह दुर्घटनाओं में से एक है. अमेरिकी विमान निर्माता बोइंग का यह सबसे आधुनिक वाइडबॉडी एयरलाइनर है. एअर इंडिया का यह विमान सिर्फ 12 साल पुराना था और दुर्घटना से कुछ घंटे पहले ही दिल्ली से यात्रियों को लेकर अहमदाबाद पहुंचा था. अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे नंबर 23 से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद, यह तेजी से नीचे की ओर गिरने लगा और एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विशाल आग के गोले में तब्दील हो गया. फ्लाइटराडार24 के डेटा के अनुसार, विमान जमीन पर गिरने से पहले 625 फीट की ऊंचाई तक पहुंच था.

 

AHMEDABAD : ‘कल उसके साथ सेल्फी ली थी, आज DNA सैंपल…’ बेटी को याद कर फफक पड़े पिता, विमान हादसे में गई जान

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाली किनल मिस्त्री की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. बेटी को लंदन रवाना करने एयरपोर्ट आए पिता ने अगले ही दिन उसी वक्त अपनी बच्ची की तलाश में डीएनए सैंपल दिया. हादसे से पहले बेटी ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट करते हुए लिखा था- ‘Until

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद जहां पूरे देश में शोक की लहर है, वहीं अपनों को खो देने वाले परिवारों के दर्द की कोई सीमा नहीं है. हादसे में लापता युवती किनल मिस्त्री के पिता की पीड़ा कैमरे के सामने छलक पड़ी. नम आंखों से उन्होंने बताया कि कल ही उन्होंने अपनी बेटी को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विदा किया था. आज वे बेटी की पहचान के लिए डीएनए सैंपल देने आए हैं.

गुजरात के आणंद की रहने वाली 22 साल की किनल वर्क परमिट पर यूके जा रही थीं. बीते एक महीने से गुजरात में डेंटल ट्रीटमेंट करवा रही थीं. किनल के पिता ने बताया कि बीते साल कार एक्सीडेंट में मुंह का पूरा जबड़ा डैमेज हो गया था. किनल के पिता ने कहा कि कल सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर बेटी के साथ सेल्फी ली थी… और आज ठीक उसी वक्त 11 बजकर 3 मिनट पर मैं उसकी शिनाख्त के लिए डीएनए सैंपल देने आया हूं…’

किनल के पिता ने कहा कि बेटी को छोड़ते वक्त उन्होंने सोचा भी नहीं था कि ये उनकी आखिरी मुलाकात होगी. किनल मिस्त्री लंदन में नौकरी कर रही थीं और कुछ समय के लिए भारत आई थीं. यहां उन्होंने अपना इलाज करवाया. इलाज के बाद वह वापस लौट रही थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

हादसे से पहले फ्लाइट में बैठते हुए किनल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट डाली थी. किनल ने लिखा था- ‘Until next time, miss you all.’ इस एक लाइन ने जैसे मानो आने वाले वक्त की आहट दे दी हो. पिता ने बताया कि उन्होंने डीएनए सैंपल दे दिया है और अब 72 घंटों तक उस रिपोर्ट का इंतजार रहेगा, जिससे उनकी बेटी की पहचान हो सके. उन्होंने कहा- ‘मैं अपनी बच्ची को छोड़ने आया था, नहीं सोचा था उसे ढूंढने आना पड़ेगा.’ यह हादसा कई सपनों, रिश्तों और उम्मीदों का अचानक टूट जाना है. किनल मिस्त्री की आखिरी तस्वीर अब उनके पिता के मोबाइल में है, और आखिरी शब्द इंटरनेट पर हैं.

UP : हापुड़ के मदरसे में घिनौनी वारदात, मौलाना ने किया 14 साल की छात्रा का रेप, अश्लील वीडियो किए वायरल

0

हापुड़ जिले में स्थित एक मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना नाबालिग छात्रा को पढ़ाई के बहाने कमरे में ले गया और फिर वहां जबरन उसके साथ रेप किया. ये घिनौना काम उसने कई बार किया. लड़की को डराने-धमकाने के लिए मौलाना ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे. वह इन्हें वायरल करने की धमकी देकर लड़की का काफी टाइम से शोषण कर रहा था.

यूपी के हापुड़ में एक घिनौनी वारदात सामने आई है, जहां मदरसे में पढ़ने आई 14 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर रेप किया गया. रेप का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि मदरसे के मौलाना पर लगा है. बताया जा रहा है कि मौलाना ने ब्लैकमेल करते हुए लड़की का यौन शोषण किया, साथ ही मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हापुड़ जिले में स्थित एक मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना नाबालिग छात्रा को पढ़ाई के बहाने कमरे में ले गया और फिर वहां जबरन उसके साथ रेप किया. ये घिनौना काम उसने कई बार किया. लड़की को डराने-धमकाने के लिए मौलाना ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे. वह इन्हें वायरल करने की धमकी देकर लड़की का काफी टाइम से शोषण कर रहा था.

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित छात्रा गुमसुम रहने लगी. परिजन पूछते तो वो रोने लगती. उसका मदरसा जाना बंद हो गया. जिसके बाद मौलाना ने छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिससे उसके परिजनों को इस मामले की जानकारी हो गई.

पीड़ित परिजनों ने स्थानीय कोतवाली के इंस्पेक्टर को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई. शिकायत मिलते ही कोतवाली प्रभारी ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया. जांच में उसके मोबाइल फोन से पीड़ित छात्रा के कई अश्लील वीडियो मिले. फिलहाल, मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेजने की विधिक कार्यवाही की जा रही है.

मामले में सीओ ने बताया कि एक तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसमें वादी की नाबालिग पुत्री जो मदरसे में पढ़ती थी, के साथ मौलाना द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था. साथ ही लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया गया था. प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया. अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.

AHMEDABAD : एअर इंडिया विमान हादसा: प्लेन क्रैश साइट पर 10 मिनट रुके PM मोदी, अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना

0

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल में घायलों और एकमात्र जीवित बचे यात्री से मुलाकात की. इस दुर्घटना में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 265 लोगों की जान चली गई, जिनमें ब्रिटिश और कनाडाई नागरिक भी शामिल थे. हादसे के कारणों की गहन जांच शुरू हो गई है, और मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग की प्रक्रिया चल रही है.

गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे को लेकर देशभर में शोक की लहर है. अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. शवों की पहचान करने के लिए मृतकों के परिजनों की डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं. शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे. यहां वो क्रैश साइट पर गए और जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल का दौरा किया. जहां उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की.

प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बाद कई मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में हादसे की जांच और मृतकों के डीएनए मिलान में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने गुजरात के दिवंगत पूर्व सीएम विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी से मुलाकात की.जहां प्लेन क्रैश हुआ था वहां प्रधानमंत्री मोदी करीब 10 मिनट रुके और स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू समेत शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें घटना का विवरण दिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल अस्पताल में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना है. उन्होंने घायलों का हौसला बढ़ाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में कुल 265 लोगों की जान चली गई. विमान में सवार 242 लोगों में से सिर्फ एक यात्री, भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश कुमार विश्वास, जीवित बचे जिनका इलाज अस्पताल में हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल अस्पताल में विश्वास से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना है. डीडी न्यूज़ से इस हादसे में बचे इकलौते यात्री विश्वास कुमार से बातचीत की है. इस दौरान विश्वास ने बताया है कि विमान के उड़ने के तुरंत ही बाद कुछ अजीब-सा होने लगा. अचानक 5 से 10 सेकंड के लिए लगा कि सब थम सा गया हो.

उन्होंने बताया कि मेरी सीट विमान के जिस हिस्से में थी, वो बिल्डिंग के निचले से टकराया होगा. शायद मैं सीट समेत नीचे गिर गया था. मैं बहुत मुश्किल से बाहर निकला और फिर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

AHEMEDABAD : विजय रुपाणी की विमान दुर्घटना में मौत

0

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार थे। सूत्रों के अनुसार इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई है।माना जा रहा है कि विजय रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी लंदन से लौटने के लिए रवाना हो गई हैं।वह 10 तारीख को लंदन गए थे। विमान हादसे के बाद इस फ्लाइट के यात्रियों की सूची भी सामने आई है। दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया के विमान में कुल 230 यात्री सवार थे।इस फ्लाइट की यात्री सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी है। यात्रियों की सूची में विजय रूपाणी का नाम 12वें नंबर पर है और उनकी सीट संख्या 2डी है।

 

IND VS ENG: बिना कोहली के टीम इंडिया बंदूक बिना गोली, इंग्लिश उप कप्तान ने मारा ताना, किस खिलाड़ी पर साधा निशाना ?

0

20 जून से शुरु होने वाली सीरीज से पहले इंग्लैंड के उप कप्तान ने माइंडगेम खेलना शुरु कर दिया है. ओली पोप जो टीम के मुख्य बल्लेबाज हैं उन्होंने कहा कि भारत की मौजूदा टीम युवा है और उनमें टैलेंट की भी कोई कमी नहीं.

बिना कोहली के टीम इंडिया बंदूक बिना गोली, इंग्लिश उप कप्तान ने मारा ताना
इंग्लैंड के उपकप्तान पोप ने शुरु किया टीम इंडिया के साथ माइंड गेम

इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप ने भारतीय टीम पर मानसिक दबाव डाला.
विराट कोहली की अनुपस्थिति भारतीय टीम के आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती है.
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून 2025 से लीड्स में शुरू होगी.


तूफान से पहले जैसे लहरें संकेत देने लगती है वैसे ही किसी भी सीरीज के शुरु होने से पहले बयानबाजी इस बात की तरफ इशारा कर देती है कि मैदान पर माहौल कितना गर्म होने वाला है. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की बड़ी सीरीज 20 जून 2025 से लीड्स में शुरू हो रही है. मुकाबले से पहले ही इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप ने भारतीय टीम पर मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि भारतीय टीम में युवा टैलेंट जरूर है, लेकिन इस बार विराट कोहली का ना होना टीम के आत्मविश्वास और मैदान पर आक्रामक शैली को सीमित कर सकती है.

सचिन-एंडरसन सीरीज से पहले ओली पोप ने एक इंटरव्यू में कहा, “भारत की मौजूदा टीम युवा है और उनमें टैलेंट की भी कोई कमी नहीं है. उनके पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और शुभमन गिल एक बेहतरीन कप्तान हैं, लेकिन उन्हें विराट कोहली की कमी जरूर महसूस होगी. कोहली स्लिप पर खड़े होकर अपने आक्रामक और माजाकिया अंदाज में एक अलग माहौल बना देते थे.
टीम बिना कोहली बंदूक बिना गोली

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लिश बल्लेबाजी को मजबूती देने वाले पोप ने यह भी कहा कि भारतीय टीम में युवा टैलेंट की कोई कमी नहीं है और खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं, लेकिन इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ी भी इस चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.ओली पोप ने इंटरव्यू में आगे बात करते हुए इस सीरीज को इंग्लैंड के लिए आगामी एशेज की तैयारी का अहम हिस्सा बताया. उन्होंने कहा, “हमारे लिए भारत के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज खेलने का एक बेहतरीन समय है. पिछले साल हमने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले खेले थे, लेकिन भारत जैसी टीम के खिलाफ खेलने से हमारी तैयारियों को और मजबूती मिलेगी. एशेज भी आने वाली है और उससे पहले यह शानदार टेस्ट होगा. भारत ने इंग्लैंड दौरे के लिए एक युवा टीम का चयन किया गया है. भारत के दिग्गज और अनुभवी विराट और रोहित शर्मा इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 के दौरान ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी.

 

राहुल द्रविड़ की अगुआई में भारत ने इंग्लैंड में पिछली बार 2007 में टेस्ट सीरीज जीती थी. इसके बाद 2011, 2014 और 2018 में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि 2021-22 की टेस्ट सीरीज ड्रॉ हो गई थी. इस बार भी एक्सपर्ट्स का मानना है कि अनुभवी खिलाड़ियों की कमी के कारण भारत की इस सीरीज में जीत की राह आसान नहीं होने वाली है.हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि भारतीय टीम अभी भी इंग्लैंड को हरा सकती है. उन्होंने कहा कि अगर टीम की बल्लेबाजी ने स्कोरबोर्ड पर रन लगाया और बुमराह के साथ तेज गेंदबाज फिट रहकर पूरी सीरीज खेलते हैं, तो भारतीय टीम यह सीरीज जीत सकती है. बहरहाल सीरीज का चाहे तो रिजल्ट हो भारत के युवा खिलाड़ियों के पास टेस्ट में बेस्ट साबित करने का बेहतरीन मौका है.

Ahmedabad Plane Crash की खबर सुन सदमे में बॉलीवुड, सनी देओल, रितेश सहित इन सेलेब्स ने जताया दुख

0

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश को लेकर बॉलीवुड सितारों ने भी दुख जाहिर किया है. सनी देओल, रितेश देशमुख से लेकर दिशा पाटनी तक ने इस हादसे पर शोक जताया है.

Ahmedabad Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण प्लेन क्रैश की घटना ने हर किसी को सकते में डाल दिया है. ऐसे में इस हादसे पर बॉलीवुड सेलेब्स भी रिएक्टर कर रहे हैं हैं. सनी देओल, रितेश देशमुख, परिणीति चोपड़ा से लेकर दिशा पाटनी तक ने इस हादसे पर पोस्ट किया है. सितारों ने पोस्ट के जरिए हादसे पर शोक जाहिर किया है.

अक्षय कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा- ‘एयर इंडिया दुर्घटना से सदमें में हूं और हैरान हूं. इस समय सिर्फ प्रार्थना कर रहा हूं.’

सनी देओल ने इस घटना पर दुख जताया और भगवान से प्रार्थना की है कि उनके परिवार वालों को इस बुरे समय से निपटने की ताकत दे. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे की खबर सुनकर दिल दुखी है और अब भी सदमे में हूं. मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और प्रभावित हुए सभी लोगों के साथ हैं. इस बेहद मुश्किल समय में मैं सभी के लिए दिल से प्रार्थना कर रहा हूं.

रितेश देशमुख ने लिखा- ‘अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की दुखद खबर सुनकर मैं पूरी तरह से टूट गया हूं और सदमे में हूं. मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और जमीन पर प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. इस बेहद कठिन समय में मैं उन सभी के लिए प्रार्थना करता हूं.’

परिणीति चोपड़ा ने भी हादसे पर रिएक्ट किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- ‘एयर इंडिया प्लेन में जो लोग थे उनकी फैमिली के दर्द की कल्पना भी नहीं की जा सकती. ईश्वर से प्रार्थना है कि वो इस मुश्किल समय में उन्हें सहने की शक्ति दे.’

दिशा पाटनी ने लिखा- ‘अहमदाबाद में विमान हादसे के बारे में सुनकर दिल टूट गया. मुझे उम्मीद है कि कुछ लोग जिंदा बच गए होंगे और उन्हें समय पर मदद मिल जाएगी. इस हादसे में मारे गए सभी लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं. जो लोग मारे गए हैं उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को इस त्रासदी का सामना करने की हिम्मत मिले.एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा- ‘अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने की खबर सुनकर मैं सदमे में हूं. ऐसी त्रासदियों का बोझ शब्दों में बयां करना नामुमकिन है. यात्रियों, क्रू और आज रात जवाब का इंतजार कर रहे हर परिवार के लिए दिल से प्रार्थना कर रही हूं.’अहमदाबाद प्लेन क्रैश 242 लोगों की मौत की आशंका
गुजरात के अहमदाबाद में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. लंदन जाने वाला यह प्लेन एयरपोर्ट परिसर के अंदर ही क्रैश हो गया. इस विमान में 242 यात्री सवार थे. सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है.

अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश…गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी भी थे सवार

0

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटवीक एयरपोर्ट जा रही प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गई है. इस प्लेन में कम से कम 242 लोग सवार थे. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे. हादसे के दृश्य काफी भयावह हैं.

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटवीक एयरपोर्ट जा रही प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गई है. इस प्लेन में कम से कम 242 लोग सवार थे. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे. हादसे के दृश्य काफी भयावह हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा एक पेड़ से विमान के टकरा जाने से हुआ.

हालांकि, इसके बारे में अभी पुख्ता जानकारी मौजूद नहीं है. विमान में कुल 10 क्रू मेंबर के सवार होने की बात सामने आ रही है. विजय रुपाणी गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं. 2016 से लेकर 2021 के बीच कुल दो कार्यकाल में वे गुजरात के सीएम की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. गुजरात के राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से वह विधायक चुने जाते रहे हैं.

- Advertisement -

News of the Day