Wednesday, May 13, 2026
Home Blog Page 550

NATIONAL : जोधपुर के उम्मेद सागर बांध पर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं, पुलिसकर्मी घायल

0

जोधपुर में उम्मेद सागर बांध के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं.जोधपुर के उम्मेद सागर बांध में के कैचमेंट एरिया में लंबे समय से अति कर्मियों के अतिक्रमण को अपने निर्माण को हटाने को लेकर विभाग की ओर से पहले सूचित किया गया अतिक्रमण नहीं हटायेंगे. जोधपुर नगर निगम एचडी और पुलिस के भारी जाति के साथ मौके पर पहुंची है, अतिक्रमण हटाने के दौरान माहौल गर्म हो गया.

अतिकर्मियों की भीड़ ने पुलिस प्रशासन पर हमला बोल दिया. अतिक्रमणकारियों की भरी भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया. हालात कितने बत्तर हो गए कि वहां मौजूद आधा दर्जन जेसीबी और पुलिस के कई गाड़ियों को पत्थर बाजों ने तोड़ दिया साथ ही इस पत्थरबाजी दरवाजे में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.

डीसीपी वेस्ट राजश्री राज वर्मा ने बताया कि आज उम्मेद सागर बांध के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमियों की भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, हालात को देखते हुए जाता बढ़ाया गया साथी इस कैचमेंट एरिया में 67 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं उन सभी को ध्वस्त किया गया.अतिरिक्त पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी और सुबह पुलिस और निगम दस्ते पर पथराव करने वाले उपद्रवियों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी.

जोधपुर नगर निगम दक्षिणी महापौर विनीता सेठ बीमा के पर पहुंची और उन्होंने क्षेत्र में मौजूद सभी अतिक्रमण ध्वस्त करने का आदेश दिया. उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से पहले ही सभी अतिक्रमणकारियों को सूचित किया जा चुका है, आज अतिक्रमण दिवस करने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. यहां पर 67 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं, उन सब को ध्वस्त किया जाएगा. नगर निगम दक्षिण का वार्ड नम्बर दस का हिस्सा है बताया जा रहा है. जहां पर आज चिन्हित किये गये 67 अवैध अतिक्रमण हटाने थे.

 

ENTERTAINMENT : ‘हाउसफुल 5’ मंडे टेस्ट में भी पास, बजट का 68% निकाल चुकी है फिल्म! जानें अब तक की टोटल कमाई

0

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ न सिर्फ अपने बजट का बड़ा हिस्सा सिर्फ 4 दिन में वसूल लिया है बल्कि इसके साथ ही फिल्म कई बड़ी कमाई वाली फिल्मों को धूल भी चटा चुकी है.अब फिल्म वीकडेज में एंट्री कर चुकी है तो चलिए जानते हैं कि ये कॉमेडी फिल्म वीकडेज में एंट्री करने के बाद मंडे टेस्ट पार कर पा रही है या नहीं. साथ ही, जानेंगे कि फिल्म आज किन रिकॉर्ड्स को बनाने या तोड़ने वाली है.

‘हाउसफुल 5’ के प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म की पहले 3 दिन की कमाई से जुड़े आंकड़े अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर डाले हैं. जिसके मुताबिक, फिल्म पहले दिन 24.35 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 32.38 करोड़ और तीसरे दिन 35.10 करोड़ रुपये कमाते हुए टोटल 91.83 करोड़ रुपये के टोटल वीकेंड कलेक्शन पर पहुंच गई.

अब फिल्म की कमाई से जुड़े चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. बॉक्स ऑफिस से जुड़े डेटा का अपडेट रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक, ‘हाउसफुल 5’ ने 5:15 बजे तक 6.03 करोड़ रुपये कमा चुकी है और फिल्म का टोटल कलेक्शन 97.89 करोड़ रुपये हो चुका है. बता दें कि ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

फिल्म ने इस साल रिलीज हुई 14 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन दो दिन में पार कर लिया था. तीसरे दिन यानी कल फिल्म ने ‘भूल चूक माफ’ और ‘जाट’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे कर दिया. अब आज शुरुआती आंकड़े आते ही फिल्म ‘केसरी 2’ का 92.53 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर चुकी है.
अब अगर फिल्म आज मंडे टेस्ट में पास होती है और ठीकठाक कमाई कर लेती है तो हो सकता है कि आज के फाइनल डेटा के अपडेट होते ही ये सलमान खान की ‘सिकंदर’ के लाइफटाइम कलेक्शन (110.1 करोड़ रुपये) को भी पार कर ले.

 

UP : मेरठ कैंट के खंडहर में महिला का नग्न शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

0

मेरठ कैंट के एक खंडहर में महिला का नग्न अवस्था में सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई. सिर पर चोट के निशान और खून मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं. दुष्कर्म की संभावना भी जताई गई है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी.

यूपी के मेरठ कैंट इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कंपनी गार्डन के सामने स्थित एक पुराने खंडहर में महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ. शव से आ रही दुर्गंध के कारण लोगों ने वहां जाकर देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

रिपोर्ट के मुताबिक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. शव पूरी तरह सड़ा हुआ था और दो दिन पुराना लग रहा है. लाश के पास एक लैपटॉप बैग, चप्पलें और कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने शव को ढक कर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया ताकि साक्ष्य एकत्र किए जा सकें.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और सिर के पास खून भी फैला हुआ था जिससे आशंका जताई जा रही है कि सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया होगा.

शुरुआती जांच में यह भी संभावना जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है और इसके लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. महिला की पहचान और घटनाक्रम को उजागर करने के लिए पुलिस ने तीन विशेष जांच टीमें गठित की हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जैसे ही ठोस तथ्य सामने आएंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी.

RAJKOT : 70 साल के बुजुर्ग की हत्या में प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार, लूट के इरादे से दिया था वारदात को अंजाम

0

राजकोट के भक्तिनगर इलाके में 70 वर्षीय बुजुर्ग बरकतभाई लाखाणी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है. दोनों ने सोने के गहनों की लूट के इरादे से बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने दोनों के पास से 5 लाख रुपये से ज्यादा के सोने के जेवर बरामद किए हैं.

राजकोट शहर के भक्तिनगर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में एक प्रेमी जोड़े को हत्या और लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है. वाल्केश्वर सोसायटी निवासी बरकतभाई लाखाणी की लाश दो दिन पहले उनके घर से मिली थी. घर से सोने के गहने और नकदी गायब थी. पुलिस ने शुरुआती जांच में लूट की आशंका जताई थी.

पुलिस ने मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक एक्टिवा पर सवार युवक-युवती नजर आए. इसके आधार पर जांच आगे बढ़ी और दोनों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में स्नेहलबा और किशन नाम के इस प्रेमी जोड़े ने जुर्म कबूल किया.दोनों की नौकरी दो महीने पहले चली गई थी और आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने लूट का प्लान बनाया. स्नेहलबा एक साल पहले एचडीएफसी बैंक में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात बरकतभाई से गोल्ड लोन के सिलसिले में हुई थी.

बरकतभाई को सोने के गहने पहनने का शौक था. यह बात स्नेहलबा को मालूम थी. इसी जानकारी का फायदा उठाकर दोनों उनके घर पहुंचे. पहले स्नेहलबा बातचीत में लगी रही, फिर किशन ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया।दोनों ने हाथापाई के बाद मिलकर हत्या की और सोना व नकद लेकर फरार हो गए. पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उन्हें पकड़ा और कोर्ट में पेश किया

NATIONAL : मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को दिल्ली कोर्ट से राहत, परिवार से बात करने की मिली इजाजत

0

दिल्ली की विशेष अदालत ने 26/11 हमले के आरोपी तहव्वर राणा को परिवार से फोन पर सिर्फ एक बार बात करने की इजाजत दी है. कॉल तिहाड़ जेल अधिकारी की निगरानी में होगी. अदालत ने राणा की स्वास्थ्य पर 10 दिनों में रिपोर्ट मांगी है और नियमित कॉल की अनुमति पर भी जेल से रिपोर्ट तलब की है.

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वर हुसैन राणा को परिवार के सदस्यों से फोन पर बात करने की इजाजत दी है. स्पेशल जज जस्टिस चंदरजीत सिंह ने आतंकी राणा को एक बार के लिए फोन कॉल की छूट दी है. वह सिर्फ एक बार ही अपने परिवार से बात कर पाएगा. जज ने कहा कि यह कॉल जेल मैनुअल के अनुसार होगी और तिहाड़ जेल प्रशासन की निगरानी में की जाएगी.

अदालत ने तहव्वुर राणा की सेहत की एक नई रिपोर्ट भी मांगी है, जो सोमवार से दस दिनों के भीतर अदालत में जमा करनी होगी. इसके साथ ही जेल प्रशासन को यह भी स्पष्ट करना होगा कि क्या राणा को नियमित फोन कॉल की अनुमति दी जानी चाहिए. इससे जुड़े स्पष्टिकरण भी अदालत को पेश करने का आदेश दिया गया है.

64 वर्षीय तहव्वर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई बिजनेसमैन रहा है. वह फिलहाल भारत की न्यायिक हिरासत में है. वह 26/11 मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमेन हेडली (जिसे दाऊद गिलानी के नाम से भी जाना जाता है) का करीबी सहयोगी रहा है.
हेडली अमेरिकी नागरिक है, जिसके साथ तहव्वुर राणा ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हरकत-उल-जिहादी इस्लामी (HUJI) जैसे शैडो टेरर संगठनों के कई अन्य पाकिस्तानी सहयोगियों के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी.

राणा को अमेरिका की सर्वोच्च अदालत ने 4 अप्रैल को भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ उसकी याचिका खारिज करने के बाद भारत लाया गया था. दिल्ली लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के वकील पीयूष सचदेवा को राणा का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया गया है.

NATIONAL : होटल में चेक-इन, आपसी झगड़ा और गर्लफ्रेंड की हत्या… अफेयर के शक में बॉयफ्रेंड ने घोंट दिया गला

0

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या की जानकारी मिली है, जिसमें किसी कपड़े की डोरी (ड्रॉस्ट्रिंग) के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शाम करीब 6 बजे दोनों ने होटल के कमरे में पिज्जा और लस्सी मंगवाई थी, जो होटल स्टाफ ने सर्व की थी.

दिल्ली के पहाड़गंज स्थित अराकशन रोड पर एक होटल में ठहरे एक कपल के बीच हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया. 8 जून 2025 को सुबह करीब 9:47 बजे नबी करीम थाने को PCR कॉल के जरिए सूचना मिली कि होटल के एक कमरे में एक युवती मृत पाई गई है, जबकि उसका पुरुष साथी लापता है.पुलिस के अनुसार, युवक और युवती ने 7 जून की शाम 4:15 बजे होटल में चेक-इन किया था. होटल स्टाफ ने बताया कि अगले दिन सुबह युवक अकेला होटल से बाहर निकल गया और इसके बाद जब स्टाफ ने कमरे की जांच की तो युवती का शव बाथरूम में पड़ा मिला.

मृतका की पहचान 29 वर्षीय सारिका के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवक 31 वर्षीय सचिन है. दोनों ने होटल में चेक-इन करते समय अपनी पहचान के दस्तावेज जमा किए थे. पुलिस टीम और फॉरेंसिक क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या की जानकारी मिली है, जिसमें किसी कपड़े की डोरी (ड्रॉस्ट्रिंग) के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शाम करीब 6 बजे दोनों ने होटल के कमरे में पिज्जा और लस्सी मंगवाई थी, जो होटल स्टाफ ने सर्व की थी.

घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि वह युवती के साथ रिलेशनशिप में था लेकिन उसे शक था कि सारिका का किसी और से भी संबंध है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर पहले उसने सारिका की पिटाई की और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी.

UP : ‘मुझे मतलब नहीं, मैं नहीं आऊंगी…’ बीमार पति को अस्पताल में छोड़ गई पत्नी, दो दिन में हो गई शख्स की मौत

0

झांसी में एक महिला अपने टीबी के मरीज पति को अस्पताल में बीमार हालत में छोड़कर चली गई. जब अस्पताल से नर्स ने उसे फोन किया तो महिला ने कहा- मुझे कोई मतलब नहीं है, मैं नहीं आऊंगी. इसके दो दिन बाद ही पति की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां सात जन्मों का साथ निभाने का वादा करने वाली एक पत्नी अपने बीमार पति को मेडिकल कॉलेज में छोड़कर चली गई. वह पति की देखरेख के लिए महज 11 साल के मासूम बेटे को छोड़ गई. अस्पताल की नर्स ने जब उसको फोन लगाया तो वह बोली कि मुझे कोई मतलब नहीं है, मैं नहीं आउंगी. आखिरकार उसके बीमार पति ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया. मरीज की बहन व अन्य परिजन शव को लेकर चले गए है.

झांसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में रहने वाले करीब 45 साल के सुनील गुप्ता को उनके परिजनों ने 2 जून को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकॉल कॉलेज में भर्ती करवाया था. उनको टीबी की बीमारी और खून की कमी थी. मरीज को मेडिसन वार्ड 6 में भर्ती किया गया. देखरेख के लिए पत्नी रुकी थी. इलाज के बाद उसे आराम नहीं मिल रहा था, जिस कारण 5 जून को मरीज ने छुट्‌टी मांगी. इस पर डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया. मगर, उससे पहले ही पत्नी अपने पति नी को छोड़कर चली गई. वह 11 साल के मासूम बेटे को बीमार पिता के पास वार्ड में छोड़ गई. बच्चा ये जानकर सकपका गया.

सीएमएस डॉ. माहुर ने बताया- नर्स ने पत्नी से फोन पर बात की थी लेकिन उसने आने से मना कर दिया. वह बोली कि मुझे कोई मतलब नहीं है. ऐसे में बीमार पति को वार्ड में रखा गया और बिना किसी वयस्क परिजन के इलाज चलता रहा. बच्चा भी अपने अन्य रिश्तेदारों को बुलाने की कोशिश करता रहा, मगर कोई नहीं आया.

7 जून को सुनील गुप्ता की बहन से फोन पर नर्स की बात हुई. बहन ने कहा कि मरीज को वार्ड के नीचे भिजवा दीजिए, हम लेने आ रहे हैं. तब मरीज को वार्ड के नीचे भेज दिया गया. जहां पर उसने दम तोड़ दिया. बाद में परिजन शव लेकर चले गए. मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाए कि 5 जून को डिस्चार्ज के बाद से मरीज वार्ड के बाहर पड़ा था और उसे इलाज नहीं मिला. इसलिए उसकी मौत हो गई. इस पर सीएमएस ने जांच की और सीएमएस डॉ. माहुर ने बताया- 7 जून तक मरीज का इलाज चला था. और फिर बहन के कहने पर वार्डबॉय मरीज को बाहर छोड़ने गया. इसके सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध हैं.

NATIONAL : ‘मेघालय में लूटने की कोशिश, गहने छीने गए और बेहोश हुई…’, साहिल यादव ने बताया सोनम का किस्सा

0

मेघालय में अपने पति की हत्या के बाद लापता हुई सोनम यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली. उसने खुद को अगवा और लूटे जाने का दावा किया. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. मेघालय पुलिस का आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी और तीन शूटरों को सुपारी दी थी. वहीं सोनम के पिता ने सभी आरोपों को झूठा बताया है और सीबीआई जांच की मांग की है.

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में अपने पति राजा रघुवंशी की मौत के बाद लापता हुई उसकी पत्नी सोनम आखिरकार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक ढाबे पर मिली. यह घटना 23 मई के बाद की बताई जा रही है, जब सोनम अचानक गायब हो गई थी. सोमवार की सुबह इस हाई प्रोफाइल मामले में तब पहली बड़ी सफलता मिली, जब सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंची और वहां के मालिक साहिल यादव से मदद मांगी.

साहिल यादव ने मीडिया को बताया कि सोनम ने कहा कि मेघालय में उसे लूटने की कोशिश की गई, जिसमें उसके गहने छीने गए और वह बेहोश हो गई. जब होश आया तो खुद को इस ढाबे पर पाया. उसने वहां मौजूद कुछ ग्राहकों से मदद मांगी, लेकिन सभी ने मना कर दिया. इसके बाद वह साहिल के पास आई और उसका फोन मांगा.

फोन मिलते ही सोनम ने अपने भाई गोविंद को कॉल किया और फूट-फूट कर रो पड़ी. गोविंद ने साहिल से पुलिस को सूचना देने को कहा और बताया कि वह ‘शिलांग केस’ वाली लड़की है. इसके बाद स्थानीय पुलिस को बुलाया गया और सोनम को हिरासत में ले लिया गया.

साहिल यादव ने बताया कि सोनम करीब दो घंटे तक उसके चाय के स्टॉल पर बैठी रही. हालांकि, उसकी हालत देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि वह कई दिनों से लापता है या बहुत ज्यादा तकलीफ में है.उधर, मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस के अनुसार, सोनम ने तीन शूटर किराए पर लिए थे, जिनमें से तीन को यूपी से और एक को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. सोनम इस समय यूपी पुलिस की हिरासत में है और जल्द ही मेघालय पुलिस को सौंप दी जाएगी.

हालांकि, सोनम के पिता देवी सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी बेटी निर्दोष है. उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है और कहा कि शादी दोनों परिवारों की रज़ामंदी से हुई थी.

NATIONAL : बेवफा बीवी, साजिश रचने वाला प्रेमी और सुपारी किलर… इंदौर से मेघालय और गाजीपुर तक फैले हैं राजा मर्डर केस के तार

0

इंदौर से मेघालय तक फैली है राजा रघुवंशी के मर्डर की मिस्ट्री. दरअसल, उसकी पत्नी सोनम पर ही पति राजा रघुवंशी की सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप है, जिसके चलते सोनम ने खुद ही यूपी पुलिस के सामने सरेंडक कर दिया है. लेकिन उसका प्रेमी राज कुशवाहा अभी फरार है.

इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम की कहानी के बारे में जो कयास लगाए जा रहे थे, वैसा ही हुआ. एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री, जिसमें अवैध संबंधों में पति की हत्या का बेहद गंभीर आरोप पत्नी यानी सोनस पर लगा है. इंदौर की सोनम रघुवंशी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम और राज कुशवाहा के संबंधों के चलते राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या कराई गई और इसमें भाड़े के हत्यारे भी शामिल हैं. मामला अभी ज़ेर ए तफ्तीश है. लिहाजा राज कुशवाहा की जोरशोर से तलाशी चल रही है.

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर सोनम रघुवंशी कुछ अजीब हालत में मिली थी. 20 मई को मध्य प्रदेश के इंदौर से असम के कामरूप के लिए निकली सोनम रघुवंशी 22 मई को सीसीटीवी कैमरे में मेघालय में दिखी और अब 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे से मिली है. दरअसल, इस कहानी की शुरुआत होती है 10 मई 2025 से.

इंदौर के रहने वाले 29 साल के राजा रघुवंशी की इंदौर की ही रहने वाली सोनम रघुवंशी से धूमधाम से शादी हुई थी. दोनों बहुत खुश थे. फिर शादी के 10 दिनों बाद हनीमून का प्लान बना. सोनम और राजा ने बताया कि वो असम के मशहूर माता कामाख्या के मंदिर के दर्शन को जा गए थे. वो तारीख थी 20 मई 2025. राजा रघुवंशी और सोनम इंदौर से असम के कामरूप के लिए निकले. लेकिन ये हनीमून कपल कामाख्या मंदिर की जगह कहीं और पहुंच गया.

सोनम और राजा अघोर जंगल में थे. जहां खड़ी चढ़ाई थी. मतलब उतरना चढ़ना मुश्किल होता है. जब राजा की मां ने सोनम से आखिरी बार मोबाइल पर बात की थी, तो उन्होंने पूछा था कि ऊपर देखने के लिए क्या है और वहां क्यूं गए? उन्होंने सोनम को वहां जाने से मना भी किया था. राजा रघुवंशी के घरवाले हैरान थे कि सोनम-राजा कामाख्या कहकर मेघालय कैसे पहुंच गए हैं.

दो दिनों तक सोनम और राजा रघुवंशी मेघालय में रहे. 22 मई को मावलाखियात के नोंगरियाट गांव में सोनम और राजा एक होमस्टे में ठहरे. 22 मई को सोनम और राजा स्कूट से घुमने निकले तो कभी वापस नहीं आए. सोनम और राजा रघुवंशी के लापता होने की खबर मिलते ही मेघालय पुलिस ने तलाशी शुरू की. सोनम और राजा जिस स्कूटी से निकले थे, वो शिलॉन्ग से सोहरा के रूट पर घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर एक कैफे के बाहर लावारिस हालत में मिली.

पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने जंगलों की तलाशी शुरू की तो शिलॉन्ग से सोहरा इलाके में एक खाई से राजा रघुवंशी की डेड बॉडी मिल गई. पुलिस को डेडबॉडी के पास से लड़की की व्हाइट शर्ट, एक दवा की स्ट्रिप, मोबाइल का टूटा हुआ स्क्रीन और स्मार्ट वॉच मिली थी. मेघालय पुलिस ने शुरुआती जांच में खाई में गिरने से मौत का अंदेशा जताया. लेकिन जब पोस्टमार्टम हुआ तो धारदार हथियार से हत्या की रिपोर्ट सामने आई. अब तक मेघालय पुलिस से लेकर मध्य प्रदेश पुलिस तक इस मामले की तफ्तीश में जुट चुकी थी.

मेघालय जैसे पहाड़ी राज्य में एक टूरिस्ट दंपति जो हनीमून पर निकला था. उसमें पति का शव मिल चुका था. पत्नी गायब थी. दोनों राज्यों की पुलिस काम कर रही थी. लेकिन सोनम का पता नहीं चल रहा था. मामला बढ़ता देख मृतक के घरवालों और मध्य प्रदेश के नेताओं ने सीबीआई जांच की मांग शुरू कर दी थी. शादी के सिर्फ 10 दिन बाद हनीमून पर निकले राजा रघुवंशी की मौत हो चुकी थी. राजा का शव इंदौर पहुंचा और उनका अंतिम संस्कार हो चुका था.

राजा के घरवाले परेशान थे कि हत्या कैसे हुई? सोनम के घरवाले परेशान थे कि सोनम कहां गायब हो गई? इस बीच मेघालय पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास से पुलिस को आला-ए-कत्ल मिल चुका था. मेघालय पुलिस की एसआईटी को एक बड़ा धारदार हथियार मिला था. इसी हथियार से राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी. हथियार बिल्कुल नया था और सिर्फ हत्या की मकसद के लिए ही खरीदा गया था. हत्या का हथियार मिलते ही मेघालय पुलिस हत्या की मंशा की तफ्तीश में जुट गई.

उधर, इंदौर में सोनम के घरवालों ने गुम हुए लोगों के लौटने की उम्मीद में चली आ रही मान्यता के मुताबिक दरवाजे के ऊपर सोनम की उल्टी तस्वीर टांगी ताकि सोनम लौट आए. और आखिरकार सोनम लौट आई. लेकिन जब लौटी तो अपने साथ सवालों, आरोपों और भयानक जुर्म की एक ऐसी दास्तान लेकर लौटी. जिसकी तफ्तीश में अब तक सैकड़ों पन्ने रंगे जा चुके थे. सोनम रघुवंशी मेघालय से 1100 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालात में मिली.

सोनम उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में थी. मगर यूपी पुलिस ने उससे कोई पूछताछ नहीं की. वारदात मेघालय की थी. मृतक मध्य प्रदेश का. यूपी में पूछताछ से सोनम को संभावित जांच की दिशा का अंदेशा हो सकता था. तब तक मेघालय पुलिस खुलासा कर चुकी थी कि इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे सोनम रघुवंशी का हाथ हो सकता है क्योंकि सोनम रघुवंशी का राज कुशवाहा नाम के युवक से पुराना अफेयर था.

मेघालय पुलिस ने बताया कि तमाम तफ्तीश के बाद अवैध अफेयर में मर्डर की ही आशंका थी. राजा की मां ने कहा कि पहले ही शक हो रहा था. राजा के भाई ने कहा कि पहले सोनम जुर्म कबूल करे. सोनम के पिता ने कहा कि सीबीआई जांच कराओ. अब सोनम बदहवास है. सोनम चुप है. इंदौर से 2 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. यूपी से बी एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. अब तीन सूबों की पुलिस को बस उस शख्स की तलाश है. जिसका नाम है राज कुशवाहा.

राजा और सोनम के बारे में एक लोकल टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी ने कुछ बातें बताईं. अल्बर्ट ने दावा किया है कि उसने 23 मई को सोनम और राजा को तीन अन्य पुरुषों के साथ ट्रेकिंग करते हुए देखा था. उसके अनुसार, ट्रेक पर चार पुरुष आगे-आगे चल रहे थे, और सोनम पीछे थी. वे हिंदी में बात कर रहे थे लेकिन चूंकि गाइड केवल खासी और अंग्रेज़ी समझता है, इसलिए वह बातचीत का आशय नहीं समझ पाया.

अल्बर्ट ने यह भी बताया कि 22 मई को उसने कपल को ट्रेकिंग सर्विस ऑफर की थी, लेकिन सोनम और राजा ने उसे मना कर दिया था और बताया था कि वे पहले से ही किसी और गाइड को हायर कर चुके हैं. बाद में जांच में पता चला कि उन्होंने ‘Bha Wansai’ नाम के गाइड को हायर किया था और ‘Shipara Homestay’ में रुके थे. गाइड के अनुसार, 23 मई की सुबह जब कपल चढ़ाई कर रहा था, तब उनके साथ कोई गाइड नहीं था. तभी यह सवाल खड़ा हुआ था कि बाकी तीन लोग कौन थे?

उधर, शिलांग पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, सोनम और राज कुशवाहा ने मिलकर हत्या की प्लानिंग की. इसमें राज ने कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हायर किया. राज शिलांग नही आया, वो फोन पर ही संपर्क में था. तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर शिलांग में ही मौजूद थे. आकाश, विशाल और आनंद. इसके बाद सभी चेरापूंजी पहुंचे. सोनम, राजा रघुवंशी को लेकर सुनसान रास्ते पर जानबूझकर गई. तीनो ने मिलकर वहां राजा की हत्या की. उसके बाद सभी, आकाश, विशाल, आनन्द और सोनम, शिलांग से गोवाहटी गए.

गोवाहटी में एक दिन स्टे किया. फिर से निकल गए और अलग अलग हो गए. पुलिस के मुताबिक जब इस मामले की जांच की जा रही थी उस दौरान पुलिस को ये पता चल गया था कि सोनम जिंदा है और राज रघुवंशी की हत्या में उसका हाथ हो सकता है. सोनम की कॉल डिटेल से पुलिस को पता चला कि सोनम राज कुशवाहा के संपर्क में थी. दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे और दोनों का अफेयर चल रहा है.

Jharkhand: चोरी करने आया चोर खुद पहुंचा थाने, ग्रामीणों पर दर्ज करवाई FIR, फिर कहा…

0

झारखंड के रांची से हैरान कर देने वाल मामला सामने आया है. सत्यारी मोहल्ले में चोरी करने आए चोर विजय कुमार ने खुद थाने पहुंचकर ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट की FIR दर्ज करवा दी. पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

झारखंड की राजधानी रांची में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने ‘चोरी और सीनाजोरी’ की कहावत को बिल्कुल सटीक साबित कर दिया है. यहां चोरी करने आए एक गिरोह के सदस्य ने खुद थाने पहुंचकर ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है. यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सोशल मीडिया और शहरभर में भी चर्चा का विषय बन गई है.

दरअसल, घटना 4 जून की रात एक बजे की है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी विजय कुमार अपने पांच साथियों के साथ रांची के सत्यारी मोहल्ले में चोरी करने पहुंचा था. चोरों ने एक मकान में घुसकर अलमारी से सोने की चेन और नकदी चुराई. लेकिन तभी मकान मालिक की नींद खुल गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया.

इसके बाद चोरों ने उसका मुंह दबाकर आवाज को दबाने की कोशिश की, यहां तक कि उसे कुएं में फेंकने की कोशिश भी की गई. मगर, शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और घटनास्थल पर पहुंच गए. दो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि विजय समेत चार अन्य पकड़े गए. ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया. विजय का हाथ टूट गया और उसके साथियों को भी गंभीर चोटें आईं.

अब कहानी में ट्विस्ट तब आया जब विजय कुमार ने खुद जगन्नाथपुर थाने में पहुंचकर ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट की FIR दर्ज करवा दी. विजय ने अपने बयान में कहा कि ग्रामीणों को उन्हें सिर्फ पुलिस के हवाले करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने “गैरकानूनी तरीके” से हिंसा की. थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने पुष्टि की कि अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

वैसे यह मामला इसलिए भी अनोखा है क्योंकि आमतौर पर चोर पकड़े जाने पर चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन यहां उल्टा चोर ही पुलिस से न्याय मांगने पहुंच गया.

- Advertisement -

News of the Day