Wednesday, May 13, 2026
Home Blog Page 564

UP : बांके बिहारी मंदिर 3 साल के लिए होगा बंद? बाल संत अभिनव अरोड़ा ने बताई सच्चाई

0

बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर स्थानीय लोग और सेवायत विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है इस कॉरिडोर से वृदांवन की कुंज गली खत्म हो जाएंगी.

उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर जहां स्थानीय लोग और गोस्वामियों का हर दिन विरोध बढ़ता जा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बांके बिहारी मंदिर 3 साल के लिए बंद होगा. यह खबर बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का जिक्र कर सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि यह पूरी तरह से गलत खबर है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर का अब वृंदावन के बाल संत अभिनव अरोड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बाल संत अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं और उनके भक्ति के वीडियो भी काफी वायरल होते रहते हैं. अब उन्होंने बांके बिहारी मंदिर 3 साल के लिए बंद होगा इस पर अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बांके बिहारी का मंदिर 1 जून से तीन साल के बंद हो रहा है, नहीं ये गलत है और आपको भी ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है. अगर बांके बिहारी का मंदिर 3 साल क्या तीन दिन के लिए ही बंद हो जाए तो उनके भक्तों की क्या हालत होगी और बिहारी जी अपने भक्तों को कभी निराश नहीं देख सकते हैं.

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को लेकर मथुरा जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने गलत बताया है, उन्होंने कहा कि मंदिर बंद किए जाने की बात भी सिर्फ एक अफवाह है. वहीं मंदिर के गोस्वामी भी इस वायरल पोस्ट को गलत बता रहे हैं और कह रहे हैं कि ये सिर्फ अफवाह है.

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर स्थानीय लोग और सेवायत विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि इस कॉरिडोर से वृदांवन की कुंज गली खत्म हो जाएंगी. वहीं इधर योगी सरकार की तरफ से बांके बिहारी मंदिर के ट्रस्ट के लिए अध्यादेश भी जारी कर कर दिया है, जिसके बाद अब ठाकुर जी के मंदिर की पूरी जिम्मेदारी इस ट्रस्ट के पास ही रहेगी.

 

ENTERTAINMENT : ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज के बाद चमकी हर्षवर्धन राणे की किस्मत, हाथ लगी ये बड़ी फिल्म

0

सनम तेरी कसम को जब दोबारा रिलीज किया गया तो ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. इसके बाद से हर्षवर्धन राणे की किस्मत चमक कई है. उनके हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है.

हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम लोगों को खूब पसंद आई थी. जब से इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया है उसके बाद तो इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. सनम तेरी कसम की री-रिलीज के बाद से हर्षवर्धन राणे हर जगह छा चुके हैं. उनके हाथ कई फिल्में भी लगी हैं. अब एक और फिल्म हर्षवर्धन हाथ लग गई है.

हर्षवर्धन राणे अब नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर के साथ काम करने वाले हैं. वो अपनी नई फिल्म की शूटिंग की शुरुआत जुलाई में करने जा रहे हैं. हर्षवर्धन राणे इन दिनों दीवाने की दीवानियत की शूटिंग कर रहे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट को मुताबिक हर्षवर्धन राणे को उमंग कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए साइन कर लिया है. वो इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग जुलाई से करने जा रहे हैं. हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है. हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-‘अगले हफ्ते दीवानियत के लास्ट शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार है. और फिर एक महीने में नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक उमंग कुमार सर के साथ अपनी अगली सोलो फ़िल्म शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं. बाकी जानकारी शाम को.’

एक दीवाने की दीवानियत के बारे में बात करें तो इस फिल्म में उनके साथ सोनम बाजवा लीड रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म में हर्षवर्धन और सोनम की इंटेंस केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. ये फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स फिल्म का पोस्टर शेयर करके रिलीज डेट अनाउंस कर चुके हैं. पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- 2 अक्टूबर 2025 और दशहरे पर सिनेमाघरों में देखिए मोहब्बत, नफरत और एक दीवाने की दीवानियत.

 

ENTERTAINMENT : ‘जाट’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें सनी देओल की फिल्म कब और कहां देख पाएंगे

0

सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टाट ‘जाट’ ओटीटी की मच अवेटेड फ़िल्मों में से एक है. टिपिकल साउथ स्टाइल इस एक्शन थ्रिलर ने 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला है. इसी के साथ जाट ने खूब कमाई भी की है ये साल 2025 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्मों में से एक है. वहीं अब उन लोगों के लिए गुड न्यूज है जो इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. दरअसल ‘जाट’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. चलिए यहां जानते हैं सनी देओल स्टारर फिल्म ऑनलाइन कब और कहां देख सकेंगे.

बता दे कि ‘जाट’ में एक बार फिर सनी देओल ने अपने एक्शन अवतार से दर्शको का दिल जीत लिया था. वहीं रणदीप हुड्डा की एक्टिंग भी रूह कंपा देने वाली है. ओवरऑल ये फिल्म फुल एंटरटेनमेंट से भरी है. वहीं जो लोग इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं देख पाए वे अब इसे ओटीटी पर घर बैठे एंजॉय कर सकेंगे. दरअसल ‘जाट’ की ओटीटी रिलीज डेट पर मुहर गई है. इसी के साथ बता दें कि फ़िल्म के ओटीटी राइट्स इसके थिएटर में रिलीज़ होने के तुरंत बाद नेटफ्लिक्स ने सिक्योर कर लिए थे. अब, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो जाट 5 जून, 2025 को अपना ओटीटी डेब्यू करेगी.

जाट के बजट की बात करें तो इसे 100 करोड़ की लागत में बनाया गया है. वहीं इसने भारत में 88.43 करोड़ की कमाई की है जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 118.55 करोड़ रुपये है.

हिंदी एक्शन ड्रामा फिल्म जाट को गोपीचंद मालिनेनी ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में सनी देओल, रणदीप हुड्डा और रेजिना कैसंड्रा के साथ सैयामी खेर, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज हैं ने अहम रोल प्ले किया है. वहीं एस. थमन ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है. बता दें कि जाट की सफलता के बाद, सनी देओल ने जाट 2 की अनाउंसमेंट भी की थी. अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जाट 2 का एक पोस्टर अपलोड किया था और उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जाट एक नए मिशन पर, जाट कास्ट सनी देओल ब्रिगेडियर बलदेव प्रताप सिंह (जाट रेजिमेंट) / द पैसेंजर के रूप में. “

NATIONAL : मुंबई के देवनार मंडी में बिक रहा है 3 लाख तक का बकरा, जानें- सबसे सस्ता कितने में मिलेगा?

0

शनिवार को बकरीद के लिए देवनार बकरा मंडी में काफी रौनक है. यहां तीन लाख से अधिक तक का बकरा बिक रहा है. यहां बकरों की कीमत 10 हजार रुपये से शुरू हो जाती है.मुंबई के देवनार बकरा मंडी एशिया का सबसे बड़ा बकरा बाजार है. यहां विशेष रूप से ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दौरान के रौनक देखने को मिलती है. यहां बकरों की कीमत 10 हजार से शुरू होती है.

बकरीद देश भर में शनिवार को मनाई जा रही है. ईद पर बकरों की कुर्बानी की प्रथा पुरानी है. यही कारण है कि ईद पर बकरों की मांग ज्यादा रहती है और कीमत भी ज्यादा मिलती है. ईद पर एशिया के सबसे बड़े बकरा मंडी यानी देवनार में बकरों की मांग रहती है, इनकी कीमत भी प्रति बकरा 10 हजार से 3 लाख हजार तक जा रही है.अलवर के मेवात से बड़ी संख्या में लोग बकरे बिक्री के लिए मुंबई की देवनार मंडी आए है. इस बार ईद पर बकरा पालकों को भी अच्छा मुनाफा हुआ है. यहां अलवर के मेवात के बकरों की मांग ज्यादा रहती है. बकरीद पर भारत से बकरे इस्लामिक देशों में भी भेजे जाते हैं.

मुंबई की देवनार मंडी में आम बकरों की कीमत 10 हजार से शुरू होती है और अलवर मेवात के बकरों की कीमत 40 से 45 हजार रुपये आसानी से मिल जाती है, लेकिन उससे ज्यादा वजन और चुस्त बकरों की कीमत 3 लाख तक जा रही है.इनमें तोतापुरी, खस्सी और देसी नस्ल के बकरे लोगों की पसंद रहती है. बकरा पालन से जुड़े लोगों का कहना है कि दो-तीन माह का बकरा करीब 5-7 हजार रुपये में आसानी से मिल जाता है. इन्हें तैयार करने के लिए मक्का, ज्वार, तिल का तेल, हरा चारा खिलाया जाता है.

इस खुराक से बकरों की सेहत अच्छी रहती है, जिससे पशुपालकों को बकरों के अच्छे दाम मिल पाते है. बकरीद के समय बकरे का औसत विक्रय मूल्य 25000 से 30000 तक होता है, जिसका वजन लगभग 40 से 50 किलोग्राम होता है. सामान्य से अधिक वजन वाले बकरे की कीमत 90,000 से 1 लाख रुपये तक होती है, जिनका वजन लगभग 70 किलोग्राम से अधिक होता है.

दो लाख से अधिक बकरे

देवनार मंडी में 2 लाख से ज़्यादा बकरे बिक्री के लिए आते हैं, जिनमें से 1.5 लाख बकरे, बकरीद के समय 10 दिनों में बिक जाते हैं. अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार ईद 2018 में रईस नाम का बकरा 5 लाख रुपये की दर से बिका. यह एक बकरे के लिए काफी अधिक है. आम तौर पर, बकरों की दर बकरियों की गुणवत्ता और वजन पर निर्भर करती है. सुंदर दिखने वाले बकरे की कीमत अधिक होती है.

इस मंडी में ज्यादातर बकरियां राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से आती हैं. ईद के समय इस बकरा मंडी में आपको आसानी से मिलने वाली बकरियों की नस्लें सोजत नस्ल, जमुनापारी बकरी नस्ल, कोटा बकरी, सिरोही बकरी, बाराबारी, बोअर बकरी नस्ल, गुजरी, मालवा बकरी नस्ल हैं. देवनार मंडी में रख-रखाव और तमाम इंतज़ाम और तैयारी की जिम्मेदारी बीएमसी की होती है.

 

MAHARASHTRA : प्याज के फसल हुए बर्बाद, अब किसानों ने CM देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर की ये मांग

0

महाराष्ट्र में मई माह की असामान्य 1007 प्रतिशत बारिश ने प्याज किसानों की कमर तोड़ दी है, जिससे भारी फसल नुकसान हुआ. परेशान किसान अब प्रति एकड़ 1 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

महाराष्ट्र के नाशिक जिले के प्याज किसानों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर प्रति एकड़ 1 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है. किसानों का कहना है कि मई महीने में असामयिक और अत्यधिक बारिश के कारण उनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है.

इस साल महाराष्ट्र में मई में सामान्य से 1007 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है, जहां सामान्य रूप से मई में 14.4 एमएम बारिश होती है, वहीं इस बार यह आंकड़ा 159.4 एमएम तक पहुंच गया. विशेष रूप से नाशिक-पुणे-अहिरगांव बेल्ट में भारी वर्षा हुई.पुणे और अहिरगांव में सामान्य वर्षा का लगभग 3 चौथाई से अधिक हिस्सा सिर्फ मई में ही बरस गया, जिससे प्याज की तैयार खड़ी फसल नष्ट हो गई. आमतौर पर मई में बारिश नहीं होती, लेकिन इस बार असामान्य मौसम ने किसानों को भारी आर्थिक झटका दिया है.

किसानों की समस्या सिर्फ बारिश तक सीमित नहीं है. उन्हें पहले से ही मंडियों में प्याज के कम दामों से जूझना पड़ रहा है. नाशिक जिले की लासलगांव मंडी में प्याज की थोक कीमतें 1,100 से 1,200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रही हैं, जो उत्पादन लागत तक भी नहीं पहुंच पा रही हैं.भरत दिघोले ने बताया, “किसानों को मजबूरी में अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है. सरकार को इन हालातों में किसानों को तुरंत राहत पहुंचानी चाहिए.”

बेहतर दाम दिलाने और बाजार में स्थिरता लाने के लिए किसानों ने राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) और उपभोक्ता मंत्रालय (NCCF) से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्याज खरीद शुरू करने की मांग की है.किसानों का सुझाव है कि प्याज का न्यूनतम खरीद मूल्य 2,000 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाए ताकि उन्हें उत्पादन लागत से नीचे फसल बेचने की नौबत न आए. इस वर्ष की प्राकृतिक आपदा और बाजार की गिरती कीमतों ने किसानों को दोहरी मार दी है, जिससे वे सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपेक्षा कर रहे हैं.

 

MP : भोपाल में बजरंग दल का ‘जिम जिहाद’ के खिलाफ कैंपेन… मुस्लिम ट्रेनर्स को निकाला बाहर, सांसद आलोक शर्मा का समर्थन

0

बजरंग दल का आरोप है कि कुछ मुस्लिम जिम ट्रेनर पर्सनल ट्रेनिंग के बहाने हिंदू युवतियों से नजदीकियां बढ़ाते हैं और ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देते हैं. संगठन ने इस अभियान को आगे भी जारी रखने का ऐलान किया है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू संगठनों ने कथित ‘जिम जिहाद’ के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. सोमवार सुबह बजरंग दल के जिला संयोजक कमल और सह-संयोजक प्रशांत सिंह पटेल के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ता अयोध्या नगर के एक जिम में पहुंचे और मुस्लिम जिम ट्रेनर्स के खिलाफ मोर्चा खोला. दरअसल, तीन दिन पहले भी इसी क्षेत्र के एक जिम में कार्यकर्ताओं ने संचालक को मुस्लिम ट्रेनर्स को न बुलाने की चेतावनी दी थी. आज मिनाल इलाके के एक जिम में बजरंग दल ने धावा बोला, जहां एक मुस्लिम ट्रेनर को बाहर निकाला गया. कार्यकर्ताओं ने जिम का रजिस्टर चेक किया और मांग की कि युवतियों और महिलाओं के लिए केवल महिला ट्रेनर नियुक्त हों.

बजरंग दल का आरोप है कि कुछ मुस्लिम जिम ट्रेनर पर्सनल ट्रेनिंग के बहाने हिंदू युवतियों से नजदीकियां बढ़ाते हैं और ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देते हैं. संगठन ने इस अभियान को आगे भी जारी रखने का ऐलान किया है. इस दौरान स्थानीय पुलिस भी जिम पहुंची, लेकिन कोई औपचारिक कार्रवाई की सूचना नहीं है.इसी मुद्दे पर भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने भी सख्त रुख अपनाया. उन्होंने कहा, “भोपाल के जिम ट्रेनर्स की सूची तैयार की गई है. महिलाओं के लिए केवल महिला ट्रेनर होने चाहिए. मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार है, यहां लव जिहाद और लैंड जिहाद नहीं चलने दिया जाएगा.”

सांसद शर्मा ने बताया कि जिम ट्रेनर्स की सूची पुलिस को सौंपी जाएगी, और कानून अपना काम करेगा. उनका यह बयान इंदौर में शूटिंग अकादमी संचालक मोहसिन खान की हिंदू युवतियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तारी के बाद आया है.

NATIONAL : जोधपुर में प्रेमी जोड़े करने वाले थे शादी, लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले गए परिजन, पुलिस जांच में जुटी

0

ये घटना जोधपुर के रातानाडा पुलिस थाना क्षेत्र की है. प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ भागकर विवाह की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान उसके परिजनों को पता चला और वो जबरदस्ती लड़की को उठाकर ले गए.

इतिहास गवाह है कि अक्सर दो प्यार करने वालों को परिवार-समाज जल्दी स्वीकार नहीं करता है. फिर भी प्रेमी जोड़े अपने घरवालों और जमाने से बिना डरे एक दूसरे के साथ जीवन जीने के लिए घर से भागकर छिपते छुपाते प्रेम विवाह करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में उनके ही परिवार वाले ही दुश्मन बन जाते हैं. ऐसा ही एक मामला जोधपुर में सामने आया है, जहां पर प्रेमी प्रेमिका शादी करने के लिए तैयारी कर रहे थे लेकिन उससे पहले लड़की के परिजनों को लड़की के प्रेमी के घर पर होने की सूचना मिल गई और फिर बवाल खड़ा हो गया.

सूचना मिलने के बाद लड़की के घर से दर्जनों लोग लड़के के घर पर पहुंचे और जबरदस्ती लड़की को अपने साथ उठा ले गए. लड़की को उठाकर ले जाने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी का वीडियो अब सामने आया है.

प्रेमिका को जबरदस्ती उठाकर ले जाने की घटना रातानाडा पुलिस थाना क्षेत्र की है. प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ घर से भाग कर प्रेम विवाह करने की तैयारी कर रही थी. लड़की अपने घर से भाग कर अपने प्रेमी के घर पहुंची थी. इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को मिली उन्होंने वहां पहुंचकर लड़की को जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले गए. इस घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो फुटेज भी सामने आया. प्रेमी ने पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है.

रातानाडा पुलिस थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया, ”वायरल वीडियो सामने आया है, इसको देखते हुए लड़की के परिजनों से हमारी बात हुई है. लड़की के बयान गरुड़ पुलिस थाना में दर्ज हो रहे हैं. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रेमी कुशल अग्रवाल ने बताया, ”पिछले 2 साल से हम दोनों रिलेशन में हैं. हम दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन लड़की के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं. इस रिश्ते को लेकर लड़की को लगातार परेशान कर रहे थे. इसलिए लड़की भाग कर मेरे घर पर आ गई. उसके बाद उसके परिजन भी आए. जबरदस्ती घर से उठाकर ले गए. मैं उससे शादी करना चाहता हूं.”

BIHAR : ‘गेमिंग एप’ के जरिए महिला टीचर से 24 लाख की ठगी, गैंग बनाकर फ्रॉड करने वाला गिरफ्तार

0

कटिहार में बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है. यहां एक ‘गेमिंग एप’ के जरिए अधिक प्रॉफिट का लालच देकर एक महिला टीचर से 24 लाख का फ्रॉड किया गया. मामले में कटिहार साइबर थाना पुलिस ने गैंग बनाकर साइबर क्राइम करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

बिहार के कटिहार में ‘गेमिंग एप’ के जरिए अधिक प्रॉफिट का लालच देकर एक महिला टीचर के साथ 24 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. मामले में कटिहार साइबर थाना पुलिस ने गैंग बनाकर साइबर क्राइम करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.कटिहार साइबर थाना डीएसपी वसीम फिरोज ने इस मामले के खुलासा करते हुए कहा कि पूर्णिया बारहरा कोठी के रहने वाला कस्टमर सर्विस सेंटर चलाने वाला विनोद कुमार साइबर अपराध के गैंग बनाकर बैंक खातों में डाका डालने का यह काम पिछले कई महीनों कर रहा था. कटिहार पुलिस ने साइबर थाना में दर्ज मामले के आधार पर कार्रवाई करते हुए पूर्णिया के विनोद को गिरफ्तार किया है.

साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के बैंक अकाउंट से सिर्फ एक महीने में डेढ़ करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ है. उन्होंने बताया कि टीचर के बैंक अकाउंट से लूटे गए चौबीस लाख में से 5 लाख अब भी उसी के अकाउंट में हैं. पुलिस इसके भी डिटेल को खंगाल रही है. साइबर थाना पुलिस ने इस मामले के खुलासा करने के साथ-साथ लोगों को अलर्ट करते हुए कहा कि किसी भी तरीके से इस तरह के अवैध गेमिंग एप से हमेशा बचने की कोशिश करना चाहिए. साथ ही गेमिंग एप के लिए बैंक अकाउंट को ऑटो डेबिट मोड में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए. इसे नजरअंदाज करने पर किसी के साथ भी ऐसी ठगी हो सकती है. फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है जबकि इस मामले से जुड़े पूरे साइबर ठग गिरोह को जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रहे हैं.

 

ALWAR : पागल कुत्ते ने घर में घुसकर मासूम भाई-बहन को पर किया हमला, बहन की आंख नोची, दोनों की हालत गंभीर

0

अलवर जिले के जोड़ियां गांव में एक पागल कुत्ते ने 9 महीने के बच्चे पर हमला कर उसे घर से घसीटते हुए ले गया. मासूम भाई को बचाने दौड़ी 3 साल की बहन पर भी कुत्ते ने हमला कर उसकी आंख और चेहरा नोच डाला. दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक घटना हुई जिसने पूरे गांव को दहला दिया. कोटकासिम थाना क्षेत्र के जोड़ियां गांव में एक पागल कुत्ता घर में घुस गया और 9 महीने के मासूम मेहान को उठाकर घसीटते हुए बाहर ले गया.मासूम का शोर सुनकर पास में सो रही 3 साल की बहन चंचल जाग गई और भाई को बचाने दौड़ी. लेकिन पागल कुत्ते ने उस पर भी हमला कर दिया. कुत्ते ने बच्ची की आंख और चेहरे को बुरी तरह से नोच डाला. बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्ते को भगाया.

घटना के बाद दोनों बच्चों को खून से लथपथ हालत में पहले कोटकासिम अस्पताल ले जाया गया. वहां से उन्हें अलवर सामान्य अस्पताल और फिर जयपुर रैफर किया गया. चंचल की आंख के पास छह टांके आए हैं और मेहान को चार टांके लगे हैं.बच्चों के पिता सुनील कुमार उत्तर प्रदेश के ललितपुर के रहने वाले हैं और मजदूरी के लिए परिवार सहित जोड़ियां गांव में रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों की हालत देख दिल कांप गया है. गांव में इस घटना से दहशत फैल गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा और पागल कुत्तों को पकड़ने और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है.

 

MAHARASHTRA : आतंकी साकिब नाचन के खिलाफ ATS की बड़ी कार्रवाई, ठाणे के कई इलाकों में छापेमारी

0

महाराष्ट्र ATS ने सोमवार को आतंकवाद से जुडे़ एक मामले में स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) के पूर्व पदाधिकारी के घर पर भी छापेमार की, जिसे साल 2003-04 में मुंबई में ट्रेनों और बसों में हुए बम धमाकों के लिए गिरफ्तार किया गया था.

महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने सोमवार को ठाणे के पडघा और बोरीवली में बड़े पैमाने पर छापेमारी की. एटीएस ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) के पूर्व पदाधिकारी के घर पर भी छापेमार की, जिसे साल 2003-04 में मुंबई में ट्रेनों और बसों में हुए बम धमाकों के लिए गिरफ्तार किया गया था.

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पूर्व पदाधिकारी साकिब नाचन के घर पर एटीएस की टीम छापेमारी कर रही है.अधिकारी ने कहा कि हमने कुछ लोगों की पहचान की है और उसी के आधार पर छापेमारी की जा रही है. हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पडघा में कोई गड़बड़ तो नहीं हैं.

 

- Advertisement -

News of the Day