Wednesday, May 13, 2026
Home Blog Page 563

NATIONAL : शिलांग में लापता इंदौर का कपल: हाथ पर बने टैटू से हुई राजा के शव की शिनाख्त, पत्नी सोनम का नहीं लगा कोई सुराग

0

मेघालय की राजधानी शिलांग में हनीमून के लिए गए इंदौर के नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के लापता होने का मामला अब और गंभीर हो गया है. 11 दिन की तलाश के बाद सोमवार को स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला. शव की पहचान उनके दाहिने हाथ पर बने ‘राजा’ नाम के टैटू से की गई. हालांकि, उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. शव के पास से एक सफेद महिला शर्ट, जिससे मामले में संदेह और गहरा गया है.

पुलिस ने इस मामले को हत्या के रूप में दर्ज कर लिया है और जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए शिलांग के नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (NEIGRIHMS) अस्पताल भेजा गया है.

राजा और सोनम की शादी बीते माह 11 मई को इंदौर में हुई थी. इसके बाद वे 20 मई को हनीमून के लिए बेंगलुरु होते हुए शिलांग पहुंचे थे. 23 मई को उनकी आखिरी लोकेशन ओसरा हिल्स के पास थी, जहां उनकी किराए की स्कूटी लावारिस हालत में मिली थी. इसके बाद से दोनों का मोबाइल बंद था और परिवार से कोई संपर्क नहीं हो सका. परिजनों ने शिलांग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि शुरुआती जांच में गाइड और स्थानीय लोगों से ठीक से पूछताछ नहीं की गई.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ”विवाह के उपरांत मेघालय घूमने गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी जी का पार्थिव शरीर मिलने का समाचार अत्यंत दुखद है. उनकी पत्नी श्रीमती सोनम की तलाश जारी है. इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.”

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, ”बारिश और कठिन परिस्थितियों के बावजूद पुलिस और एनडीआरएफ ने राजा का शव बरामद किया. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सोनम सुरक्षित मिलें. मध्य प्रदेश सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं.”

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस घटना पर दुख जताया और कहा, ”श्रीमती सोनम की तलाश पूर्ण प्रयासों के साथ जारी है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें.”

परिजनों ने शिलांग पुलिस की धीमी कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. राजा के भाई विपिन और सोनम के भाई गोविंद सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं और उनका कहना है कि मोबाइल, पर्स और गहनों का न मिलना इस मामले को संदिग्ध बनाता है.

MAHARASHTRA : ड्राइवर को आया मिर्गी का दौरा, अनियंत्रित ट्रक ने एक के बाद एक दर्जनों गाड़ियों में मारी टक्कर, युवती की मौत

0

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक सड़क हादसा हो गया. जहां एक हाइवा ट्रक के चालक को मिर्गी आ गई. जिससे उसने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और ट्रक ने दर्जनों गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक युवती की मौत भी हो गई.

महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर के तुकुम-ताडोबा रोड पर सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. यहां एक बेकाबू हाइवा ट्रक ने फुटपाथ पर चढ़ते हुए राह चलते लोगों और दर्जनों गाड़ियों को कुचल दिया. इस हादसे में एक 22 वर्षीय युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

ट्रक के चालक को अचानक मिर्गी का दौरा आ गया. जिसके कारण उसने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया. इस दौरान रास्ते पर खड़ी दर्जनों गाड़ियों को भी ट्रक ने रौंद डाला, जिसमें दोपहिया और तीन ऑटो शामिल हैं.

 

DELHI : दोस्त ही निकला हत्यारा, लड़की को चाकू से गोदा, गला घोंटा और शव को निपटाने की रची साजिश

0

दिल्ली के संजय वन में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक 18 साल की छात्रा की उसके ही साथी छात्र ने बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पहले युवती को जंगल में बुलाया, फिर चाकू से वार कर गला दबाया और शव को जलाने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) की 18 साल की छात्रा की उसके ही दोस्त ने बेरहमी से हत्या कर दी. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी छात्र ने पहले छात्रा को चाकू से गोदा, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को जलाने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

घटना रविवार को दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित संजय वन इलाके में हुई. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अर्शकृत सिंह के रूप में हुई है, जो SOL में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है और रानी बाग इलाके का रहने वाला है. वहीं पीड़िता जहांगीरपुरी की निवासी थी और बीए इंग्लिश ऑनर्स की छात्रा थी.

पुलिस ने बताया कि अर्शकृत ने पीड़िता को रविवार को संजय वन बुलाया और जंगल में एक सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू से कई बार वार किया. इसके बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और पेट्रोल डालकर शव को जलाने की कोशिश की. हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया और खुद को हुए मामूली जख्मों का इलाज कराने एक अस्पताल में पहुंच गया.पीड़िता के परिजनों को शाम को आरोपी के पिता का फोन आया कि अर्शकृत पर चाकू से हमला हुआ है और वह अस्पताल में भर्ती है. इसके बाद परिजन पीड़िता की तलाश में संजय वन पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिली. संदेह के आधार पर परिजनों ने महरौली थाने में अर्शकृत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से पीड़िता का अधजला शव बरामद कर लिया. पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. मौके पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है.

पीड़िता की बहन ने मीडिया को बताया कि आरोपी पिछले दो-तीन महीनों से उनकी बहन का पीछा कर रहा था. वह उसकी सोशल मीडिया और ईमेल से लोकेशन ट्रैक करता था. परिवार ने कई बार आरोपी को चेतावनी भी दी थी, लेकिन वह लगातार परेशान करता रहा.

 

NATIONAL : रिसेप्शन में तेजस्वी ने ऐसा क्या पूछा कि खान सर बोले- ब्याह आपके ही मॉडल पर किए हैं……….

0

खान सर ने अपनी शादी को लेकर कोई बड़ा आयोजन नहीं किया, लेकिन उनकी शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी यादव उनकी शादी के रिसेप्शन में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में तेजस्वी यादव खान सर से पूछते हैं, “क्या हुआ, ब्याह कब था?’ जिस पर खान सर हंसते हुए जवाब देते हैं, ‘अभी जो इंडिया-पाकिस्तान का कॉन्फ्लिक्ट चल रहा था, उसी बीच में सर और मॉडल आप ही का था सर.’

मशहूर कोचिंग शिक्षक खान सर की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. खान सर ने अपनी शादी को लेकर कोई बड़ा आयोजन नहीं किया, लेकिन सोमवार को खान सर ने पटना के एक लग्जरी होटल में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी. इस दौरान खान सर को बधाई देने के लिए राज्य और देश के कई नामी चेहरे पार्टी में शामिल हुए.

इसी बीच, सोशल मीडिया पर खान सर के रिसेप्शन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खान खान सर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं, जहां खान सर तेजस्वी को बता रहे हैं कि ब्याह आप ही के मॉडल पर किए हैं.इस वीडियो में तेजस्वी यादव खान सर से पूछते हैं, ‘क्या हुआ, ब्याह कब था?’ जिस पर खान सर हंसते हुए जवाब देते हैं, ‘अभी जो इंडिया-पाकिस्तान का कॉन्फ्लिक्ट चल रहा था, उसी बीच में और एकदम मॉडल आप ही का था सर, बिल्कुल चुपचाप से शादी करनी है और बाद में बताना है.’ इस पर तेजस्वी कहते हैं शादी में परिवार के ही लोग होंगे तो खान सर कहते हैं कि बस 10-12 लोग थे, जैसे आप किए थे, वैसे ही किया.

वीडियो में आगे खान सर कहते हैं कि हमको लगा कि हम कैसे करेंगे. हमने सोचा कहां से कॉपी करें तो आप ही का मॉडल कॉपी कर लिया. तेजस्वी के अलावा खान की रिसेप्शन पार्टी में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, नितीश मिश्रा, केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण निषाद और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत कई राजनीतिक हस्ती शामिल हुए.खान सर के रिसेप्शन पार्टी में फिजिक्स वाला के ओनर अलख पांडे और नीतू मैम भी शामिल हुई. खान सर ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में अपने करीबी और चिन्हित लोगों को ही इनवाइट किया था. रिसेप्शन पार्टी में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर साबरी ब्रदर्स भी पहुंचे थे जिन्होंने अपनी गायकी से पार्टी में सभी का मनोरंजन किया.

इस रिसेप्शन पार्टी में पहली बार खान सर के परिवार और रिश्तेदार दुनिया के सामने आए. इससे पहले खान सर ने अपने किसी परिवार को सामने नहीं लाया था. रिसेप्शन में लोगों का अभिवादन करने के लिए मंच पर खुद मशहूर शिक्षक खान सर और उनकी वाइफ मौजूद थी. साथ ही खान सर के पिता और उनकी माता भी मौजूद थी. हालांकि, इस दौरान खान सर की वाइफ ने अपने चेहरे से घूंघट नहीं हटाया. पार्टी में भी खान सर ने अपनी दुल्हनिया का चेहरा लोगों की नजर में अनजान रखा है. उनकी दुल्हनिया घूंघट में ही सभी लोगों से मिल रही थी.

आपको बता दे कि बीते दिनों खान सर ने अपने लाइव क्लास के दौरान अपने शादी की जानकारी दी थी. जहां उन्होंने बताया था कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच उन्होंने शादी कर ली है. इसके बाद सब ये जानना चाह रहे थे कि आखिर खान सर की दुल्हनिया कौन है.

NATIONAL : ऑटोचालक ने जन्मदिन पर काटा ऐसा केक, सामने आया वीडियो तो गिरफ्तार कर ले गई पुलिस

0

कर्नाटक के चिकबलपुर में पुलिस ने एक ऑटोचालक को अपने जन्मदिन पर खास तरह का केक काटने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दरअसल जन्मदिन के वायरल वीडियो में विचुकुराहल्ली के अनिल कुमार को कारतूस के डिजाइन का केक काटते हुए देखा गया था जिसके बाद से बवाल मच गया था.

आजकल लोग सोशल मीडिया पर दिखावा करने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं. वीडियो के लिए कोई कार या बाइक से खतरनाक स्टंट करता है तो कोई सांप के साथ खिलवाड़. हालांकि, अधिकतर मामलों में ऐसे लोग आखिरकार पुलिस से हत्थे चढ़ ही जाते हैं. कर्नाटक के चिकबलपुर का ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है.

यहां पुलिस ने एक ऑटोचालक को अपने जन्मदिन पर खास तरह का केक काटने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दरअसल जन्मदिन के वायरल वीडियो में विचुकुराहल्ली का अनिल कुमार को कारतूस के डिजाइन का केक काटते हुए देखा गया.

यह घटना 31 मई की रात गुड़ीबांडे में उसके जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई, जहां उसे दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों ने घेर रखा था और केट काटते हुए उसका उत्साह बढ़ा रहे थे. पुलिस ने कहा कि कुमार का कोई पिछला आपराधिक इतिहास नहीं है. साथ ही उसने इस कृत्य को स्वीकार किया और जांचकर्ताओं को बताया कि उसने यह सब जोश में किया था. वायरल वीडियो कथित तौर पर क्षेत्राधिकार वाली पुलिस को भेजा गया, जिससे त्वरित कार्रवाई हुई. गिरफ्तारी के बाद कुमार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया.

 

ENTERTAINMENT : ‘निशा और उसके कजिन्स’ फेम एक्टर विभु राघव का निधन, कैंसर से हारे जंग, शोक में TV सितारे

0

टीवी एक्टर विभु राघव अब हमारे बीच नहीं रहे. कैंसर से वो जंग हार चुके हैं. वो स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे. विभु ने निशा और उसके कजिन्स, सावधान इंडिया के अलावा भी कई शोज में काम किया था. 2022 में उन्हें कोलन कैंसर डिटेक्ट हुआ था. इंडस्ट्री के दोस्त विभु को खोने के गम में हैं.

टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. ‘निशा और उनके कजिन्स’ फेम एक्टर विभु राघव अब हमारे बीच नहीं रहे. कैंसर से वो जंग हार चुके हैं. वो स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे. टीवी इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर विभु के अलविदा कहने पर शोक व्यक्त किया है.

सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने विभु को नम आंखों से विदाई दी है. कैंसर की इस जर्नी में विभु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे थे. वो लोगों को इस गंभीर बीमारी को लेकर जागरुक करने का काम भी करते थे. अपने दर्द को उन्होंने कई वीडियोज में शेयर किया था. विभु लाइफ को लेकर कहीं से भी निराश नहीं थे. वो कैंसर का हंसते मुस्कुराते हुए सामना कर रहे थे. लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था. इतनी जिंदादिली दिखाने के बाद भी वो इस बीमारी को मात नहीं दे पाए. टीवी इंडस्ट्री के उनके दोस्त कैंसर फेज में उनके साथ खड़े रहे थे.

विभु ने निशा और उसके कजिन्स, सावधान इंडिया के अलावा भी कई शोज में काम किया था. 2022 में उन्हें कोलन कैंसर डिटेक्ट हुआ था. इंस्टा पर उन्होंने अपनी इस बीमारी की जानकारी दी थी. अपनी इस जर्नी को लेकर वो फैंस और फॉलोअर्स को अपडेटेड रखते थे. विभु की दोस्त सिंपल कॉल, अदिति मलिक ने उनके ट्रीटमेंट के लिए सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद मांगी थी.

विभु ने इंस्टा पर अपनी आखिरी पोस्ट 17 अप्रैल को शेयर की थी. इस गंभीर बीमारी में भी जिस मुस्कुराहट के साथ वो फैंस संग बात किया करते थे, वो अद्भुत था. फैंस ने उनकी आत्मा को शांति मिलने की दुआ की है. विभु की दोस्त सिंपल कौल ने नम आंखों से अपने खास दोस्त को विदाई दी है. इमोशनल पोस्ट में सिंपल ने लिखा कि विभु हमेशा उनकी यादों में जिंदा रहेंगे.

UP : यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर हुआ था सेलेक्शन, ट्रेनिंग पर जाने से पहले बाथरूम में लगा ली फांसी, परिवार में कोहराम

0

सिपाही के पद पर चयनित होने के बाद बबली ट्रेनिंग पर जाने वाली थी. मगर इससे पहले नानी व मौसी के घर पर कुछ दिन बिताना चाहती थी. इसी क्रम में वह देवरिया के लार थाना के एक गांव में अपनी मौसी के घर बड़ी बहन के साथ आई थी. लेकिन रविवार की शाम को पता नहीं क्या हुआ कि बबली बाथरूम में गई तो लेकिन बाहर जिंदा नहीं लौटी.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सिपाही के पद पर चयनित होने के बाद प्रियम वर्मा उर्फ बबली बहुत ही खुश थी. उसे और उसके परिवार को विश्वास हो चला था कि अब उनकी माली हालत ठीक हो जाएगी. क्योंकि, बबली के माता-पिता कुछ वर्ष पहले ही इस दुनिया से चल बसे थे. परिवार में तीन बहनें और एक भाई है. लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे परिवार को झकझोर रख दिया. किसी को यकीन नहीं हो रहा कि बबली ऐसा कदम उठा सकती है.

दरअसल, सिपाही के पद पर चयनित होने के बाद बबली ट्रेनिंग पर जाने वाली थी. मगर इससे पहले नानी व मौसी के घर पर कुछ दिन बिताना चाहती थी. इसी क्रम में वह देवरिया के लार थाना के एक गांव में अपनी मौसी के घर बड़ी बहन के साथ आई थी. लेकिन रविवार की शाम को पता नहीं क्या हुआ कि बबली बाथरूम में गई तो लेकिन बाहर जिंदा नहीं लौटी.

दरवाजा तोड़ कर परिजनों ने अंदर देखा तो वह फंदे से झूल रही थी. बाथरूम की छत टीन शेड की है, बबली ने दुपट्टे को गले में बांधकर उसी से लटककर फांसी लगा ली थी. इस घटना से परिजन सदमे में है. वो समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि बबली खौफनाक कदम उठाने के लिए मजबूर हो गई. मृतका को 17 जून को सिपाही की ट्रेनिंग के लिए रायबरेली जाना था.

आपको बता दें कि बलिया जिले के बांसडीह के जय प्रकाश सोनी कानपुर के घाटमपुर में मकान बनवाकर सपरिवार रहते थे. बड़ी बेटी लवली (21) और छोटी बेटी बबली (19) दोनों का उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सिपाही के पद पर चयन हुआ था. दोनों मेडिकल पास कर चुकी थीं और 17 जून को उन्हें ट्रेनिंग पर जाना था. उसके पहले यह दोनों कानपुर से बलिया नानी के घर पहुंची थीं, जहां कुछ दिन बिताने के बाद देवरिया में मौसी के घर पहुंचीं.

मौसा के मुताबिक, रविवार की शाम को भोजन करने के बाद दोनों बहनें टहल रही थीं इसी दौरान बबली बाथरूम चली गई. काफी देर बाद भी बाहर नहीं निकलने पर आवाज दी गई मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया. ऐसे में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का मंजर देख सभी सिहर गए. बबली फंदे से झूल रही थी. आनन-फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया. लेकिन वहां डक्टरों ने बबली को मृत घोषित कर दिया.

मामले में सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि 1 जून को बबली उर्फ प्रियम वर्मा ने घर में ही बाथरुम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है. वह घाटमपुर, कानपुर देहात की रहने वाली थी. उसका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर हुआ था. 17 जून को उसे रायबरेली ट्रेनिंग के लिए जाना था. इससे पहले वह अपनी बहन के साथ मौसी के घर घूमने आई थी, जहां पर उसने सुसाइड कर लिया.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

NATIONAL : ग्रीन बकरीद और वर्चुअल बकरीद… पशुओं की कुर्बानी पर चर्चाओं के बीच मौलाना रशीद फिरंगी महली ने बताया कैसे मनाएं बकरीद

0

ईद पहले मुस्लिम समुदाय को सलाह देते हुए मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि हमेशा की तरह, सिर्फ उन्हीं जानवरों की कुर्बानी दी जानी चाहिए जिन पर कोई पाबंदी नहीं है और कुर्बानी वाली जगह पर साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए.

देशभर में सात जून को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाई जाएगी. इससे पहले इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने त्योहार को लेकर 12 पॉइंट की एक एडवाइजरी जारी है और मुस्लिम समुदाय को सिर्फ उन जानवरों की कुर्बानी देने की सलाह दी है जिन पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है.

खालिद रशीद ने कहा कि कुर्बानी 7 जून, 8 जून और 9 जून को की जा सकती है और उन्होंने मुसलमानों से कानून के दायरे में रहते हुए कुर्बानी की रस्में अदा करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 7 जून दिन शनिवार को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी.ईद पहले मुस्लिम समुदाय को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह, सिर्फ उन्हीं जानवरों की कुर्बानी दी जानी चाहिए जिन पर कोई पाबंदी नहीं है और कुर्बानी वाली जगह पर साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जानवरों की कुर्बानी खुली जगहों जैसे गलियों, सड़क के किनारे या सार्वजनिक स्थानों पर नहीं की जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि जानवरों के मल-मूत्र को सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर नहीं फेंका जाना चाहिए और इसकी जगह नगर निगम के कूड़ेदानों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुर्बानी किए गए जानवरों का खून नालियों में नहीं बहाया जाना चाहिए, क्योंकि इससे कुछ लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच सकती है और यह सेहत के लिहाज से भी हानिकारक है. खून को मिट्टी के नीचे दबा देना चाहिए, ताकि वह पौधों के लिए खाद बन सके.

उन्होंने आगे कहा कि कुर्बान किए गए जानवर के मांस को ठीक से पैक किया जाना चाहिए और मांस का एक तिहाई हिस्सा गरीब और जरूरतमंद लोगों को दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुर्बानी के दौरान कोई फोटो न खींचे, कोई वीडियो न बनाएं और न ही उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करें. उन्होंने लोगों से देश में शांति और देश की सीमा की रक्षा कर रहे सेना के जवानों की सुरक्षा के लिए भी प्रार्थना करने की अपील की है.

एडवाइजरी के 12 पॉइंट:

– कुर्बानी सार्वजनिक स्थलों पर न करें, इसके लिए पहले से तय जगह, स्लॉटर हाउस या अपने घर का आंगन चुनें
– कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई का खास ध्यान रखें
– जानवरों का खून नालियों में न बहाएं, उसे मिट्टी में दबा दें
– कुर्बानी के बाद बचा हुआ अपशिष्ट सड़क या गली में न फेंकें, इसे कूड़ेदान में ही डालें
– कुर्बानी करते समय दूसरों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें
– मांस को खुले में न ले जाएं और ठीक से पैक करके ही जरूरतमंदों को दें
– कुर्बानी के मांस का एक तिहाई हिस्सा गरीबों और ज़रूरतमंदों को देना धार्मिक रूप से ज़रूरी है
– बकरीद की नमाज़ के दौरान देश की तरक्की और सैनिकों की सलामती के लिए भी दुआ करें
– सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरें या वीडियो शेयर न करें, इससे दूसरों की भावनाएं आहत हो सकती हैं
– शांति और भाईचारे का संदेश दें, किसी भी तरह के उकसावे से बचें
– जनवारों की खरीद-बिक्री और कुर्बानी की प्रक्रिया कानून के दायरे में होनी चाहिए
– प्रशासन और नगर निगम के निर्देशों का पालन करें

उधर, बकरीद से पहले महाराष्ट्र में वर्चुअल ईद का मुद्दा तूल पकड़ रहा है. मंत्री नितेश राणे ने पर्यावरणविदों और पशु अधिकार कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि उन्होंने ‘वर्चुलअ ईद’ मनाने की अपील क्यों नहीं की. उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ होली और दिवाली जैसे हिंदू त्योहारों को ही निशाना बनाकर चुनिंदा रवैया अपनाया जाता है.

उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमें पर्यावरण की फिक्र करने का हवाला देते हुए त्योहारों के दौरान पटाखे या रंग का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह देते हैं. अब वे कहां चले गए? बकरीद को वर्चुअल तरीके से मनाने की अपील क्यों नहीं की जा रही है? वे पशु प्रेमी कहां हैं जो होली या दिवाली जैसे त्योहारों को वर्चुअल तरीके से मनाने की अपील करते हैं.

राज्य के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री राणे ने कहा कि ये पशु प्रेमी पशु अधिकारों के नाम पर सेलेक्टिव अपील करते हैं. वे बकरीद से पहले ऐसा क्यों नहीं कहते? यह हिंदू राष्ट्र है, अगर डॉ. अंबेडकर की ओर से तैयार संविधान हिंदुओं पर लागू होता है तो यह मुसलमानों पर भी समान रूप से लागू होना चाहिए, कोई शरिया कानून लागू नहीं होगा.

गाजियाबाद के लोनी इलाके से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्रन ने भी ईको-फ्रेंडली या ग्रीन बकरीद मनाने की अपील की है और इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को एक लेटर भी लिखा है. उन्होंने कहा कि जहां पर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन है वहां पर ऑर्डिनेंस एरिया लगता है, अगर वहां पर इस तरह बकरीद के नाम पर पशुओं का कटान होगा तो यह राष्ट्रद्रोह का मामला बनता है.

बीजेपी विधायक गुर्जर ने कहा कि प्रशासन एयरक्राफ्ट ऑर्डिनेंस, पशुधन अधिनियम, 1960 का पालन कर यह सुनिश्चित करे कि गौवंशों व अन्य किसी जीव की हत्या न हो. उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार इको फ्रेंडली ईद मनाएं और सांकेतिक तौर पर केक का बकरा काटकर कुर्बानी की रस्म निभाएं.

UP : कोल्ड ड्रिंक में नशीला में नशीला पदार्थ मिलाकर आश्रम में महिला से रेप, जांच में जुटी पुलिस

0

पीड़ित महिला की पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक उसकी बॉडी रिस्पांस नहीं कर रही थी लेकिन उस को यह पता था कि गोकुल उसके साथ रेप कर रहा है.

गाजियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र स्थित एक आश्रम में घिनौना काम हुआ है. यहां रहने वाली 29 साल की महिला के साथ आश्रम संचालिका के भाई ने रेप किया है. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर के आश्रम की संचालिका और उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया है. जबकि रेप का आरोपी संचालिका का भाई फरार है. क्योंकि इस आश्रम में काफी महिलाएं रहती थी तो पुलिस इस जांच में भी जुटी है कि कहीं और किसी महिला का शारीरिक शोषण तो नहीं हुआ है.

गाजियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र में ये वो गुरुकुल शांति धाम आश्रम है जिसमें गंदा काम हुआ है. इस आश्रम में 29 साल की एक महिला रहती थी, अब वो महिला अपना सामान लेकर यहां से जा चुकी है. महिला ने पुलिस को शिकायत दी की वह अनाथ है उसके परिवार में कोई नहीं है. साल 2024 के सितंबर में वह इस आश्रम में अपना सामान लेकर आई थी. वह आश्रम की देखरेख किया करती थी, उसको लालच दिया गया था कि उस को कुछ दिनों बाद साध्वी की पदवी दी जाएगी. लेकिन एक दिन उसको कोल्डड्रिंक पिलाई गई.

कोल्ड ड्रिंक आश्रम की संचालिका और उनके सहयोगी ने पिलाई थी. कोल्डड्रिंक पीने के बाद उस पर बेहोशी छाने लगी. पीड़ित महिला की पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक उसकी बॉडी रिस्पांस नहीं कर रही थी लेकिन उस को यह पता था कि गोकुल उसके साथ रेप कर रहा है. महिला के मुताबिक जब वह होश में आई तो उसको एक न्यूड वीडियो दिखाया गया. जिसके बाद धमकी दी गई कि इस वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा. पीड़ित महिला ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने इस मामले में आश्रम संचालिका दिव्या योग माया सरस्वती माता जी और उनके सहयोग सहयोगी राधिका और शबनम को अरेस्ट कर लिया है, जबकि गोकुल फरार है.

इस मामले पर एसीपी इंदिरापुरम गाजियाबाद अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल यह आश्रम बिल्कुल खाली हो चुका है लेकिन इसमें काफी महिलाएं रहती थीं. पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि इस महिला के अलावा किसी और महिला का तो शारीरिक शोषण नहीं किया गया है.

 

UP : बांके बिहारी मंदिर 3 साल के लिए होगा बंद? बाल संत अभिनव अरोड़ा ने बताई सच्चाई

0

बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर स्थानीय लोग और सेवायत विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है इस कॉरिडोर से वृदांवन की कुंज गली खत्म हो जाएंगी.

उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर जहां स्थानीय लोग और गोस्वामियों का हर दिन विरोध बढ़ता जा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बांके बिहारी मंदिर 3 साल के लिए बंद होगा. यह खबर बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का जिक्र कर सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि यह पूरी तरह से गलत खबर है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर का अब वृंदावन के बाल संत अभिनव अरोड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बाल संत अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं और उनके भक्ति के वीडियो भी काफी वायरल होते रहते हैं. अब उन्होंने बांके बिहारी मंदिर 3 साल के लिए बंद होगा इस पर अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बांके बिहारी का मंदिर 1 जून से तीन साल के बंद हो रहा है, नहीं ये गलत है और आपको भी ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है. अगर बांके बिहारी का मंदिर 3 साल क्या तीन दिन के लिए ही बंद हो जाए तो उनके भक्तों की क्या हालत होगी और बिहारी जी अपने भक्तों को कभी निराश नहीं देख सकते हैं.

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को लेकर मथुरा जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने गलत बताया है, उन्होंने कहा कि मंदिर बंद किए जाने की बात भी सिर्फ एक अफवाह है. वहीं मंदिर के गोस्वामी भी इस वायरल पोस्ट को गलत बता रहे हैं और कह रहे हैं कि ये सिर्फ अफवाह है.

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर स्थानीय लोग और सेवायत विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि इस कॉरिडोर से वृदांवन की कुंज गली खत्म हो जाएंगी. वहीं इधर योगी सरकार की तरफ से बांके बिहारी मंदिर के ट्रस्ट के लिए अध्यादेश भी जारी कर कर दिया है, जिसके बाद अब ठाकुर जी के मंदिर की पूरी जिम्मेदारी इस ट्रस्ट के पास ही रहेगी.

 

- Advertisement -

News of the Day