Wednesday, May 13, 2026
Home Blog Page 562

NATIONAL : गर्भपात कराने वाली रेप पीड़िताओं पर बड़ा अपडेट, दिल्ली हाई कोर्ट ने अस्पतालों को दिया ये निर्देष

0

हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अस्पतालों से कहा है कि वे कोर्ट के आदेश पर गर्भपात कराने की मांग करने वाली रेप पीड़िताओं से पहचान पत्र मांगने से बचें.

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों से कहा है कि वे कोर्ट के आदेश पर गर्भपात कराने की मांग करने वाली रेप पीड़िताओं से पहचान पत्र मांगने से बचें. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने ऐसी पीड़िताओं, विशेषकर नाबालिगों के लिए ‘‘स्पष्ट, व्यावहारिक और संवेदनशील’’ चिकित्सा प्रोटोकॉल की महती आवश्यकता पर भी बल दिया.

कोर्ट ने कहा कि प्रक्रियाओं में स्पष्टता का अभाव, पहचान दस्तावेजों पर जोर और अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक चिकित्सा जांच में देरी ने इस मामले में पीड़िता की परेशानी को और बढ़ा दिया है. हाई कोर्ट ने 29 मई को कहा, ‘‘अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को इस तथ्य के प्रति संवेदनशील बनाया जाना चाहिए कि यौन उत्पीड़न की पीड़िताओं, विशेषकर नाबालिग लड़कियों से जुड़े मामलों में ज्यादा जिम्मेदार और संवेदनशील दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है.’’

चिकित्सा प्रोटोकॉल केवल कानूनी आवश्यकताओं का पालन करने तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि उन्हें सहानुभूति, व्यावहारिक सोच, और यौन हिंसा के पीड़ित लोगों के झेली जाने वाली विशिष्ट कठिनाइयों की गहरी समझ से भी निर्देशित होना चाहिए. कोर्ट एक नाबालिग रेप पीड़िता की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसने चिकित्सीय गर्भपात की मांग की थी. इसने सभी हितधारकों को यौन उत्पीड़न के उन मामलों में स्पष्टता और एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न निर्देश जारी किए जिनमें पीड़िता गर्भवती हो.बता दें कि काफी मामले ऐसे आए है, जहां पर जब रेप पीड़िताएं अपना गर्भपात करवाने अस्पताल जाती है. तब वहां पर उनसे पहचान पत्र मांगे जाते है, जिसपर अब दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि रेप पीडिताओं से अस्पतालों को उनके पहचान पत्र मांगने से बचना चाहिए.

 

BUSINESS : Hyundai इंडिया के नए ब्रांड एंबैसडर बने पंकज त्रिपाठी, क्या शाहरुख की जगह करेंगे रिप्लेस

0

साल 1998 से ही बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इसके ब्रांड एंबेसडर रहे हैं. पंकज त्रिपाठी इस कंपनी के ब्रांड एबेस्डर बनने के बाद कहा कि उनका इसक कंपनी के साथ निजी रिश्ता रहा है.

ओटीटी की दुनिया से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी अब आपको आने वाले दिनों में हुंडई कार का प्रचार करते हुए नजर जाएंगे. हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने पंकज त्रिपाठी को नया ब्रांड एंबैस्डर नियुक्त किया है. शुक्रवार को कंपनी की तरफ से इसका ऐलान करते हुए कहा गया कि उनकी सादगी वाली छवि और लोगों की के संपर्क करने की मजबूत क्षमता की वजह से वे देश में हुंडई की छवि को ज्यादा बेहतर तरीके से लोगों के बीच रख पाएंगे.

गौरतलब है कि भारतीय बाजार में हुंडई के काफी चाहने वाले हैं और काफी पंसद की जाती है. भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में हुंडई क्रेटा ने अपनी खास जगह बनाई हैसाल 1998 से ही बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इसके ब्रांड एंबेसडर रहे हैं. पंकज त्रिपाठी इस कंपनी के ब्रांड एबेस्डर बनने के बाद कहा कि उनका इसक कंपनी के साथ निजी रिश्ता रहा है. भारत में करीब 20 साल से हुंडई का सफर है और अब तक 37 लाख गाड़ियों के एक्सपोर्ट के साथ इसने 1 करोड़ 27 लाख गाड़ियों को बेची है.

हुंडई ने बयान में कहा कि कंपनी की तरफ से न सिर्फ गाड़ियां बनाई जाती है बल्कि ये लोगों को जिंदगी से भी जोडती है. ऐसे में कंपनी का विजन प्रोग्रेस फॉर ह्यूमेनिटी है, यानी इसका सीधा मतलब टेक्नोलॉजी के साथ लोगों की भावनाओं को महत्व देना है.हालांकि, पंकज त्रिपाठी को हुंडई का एंबेस्डर बनाए जाने के बाद अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि वे अब शाहरुखा खान का रिप्लेस करेंगे या फिर दोनों ही अलग-अलग जगहों पर कंपनी के लिए कैंपेन करते हुए दिखेंगे.

ENTERTAINMENT : मुंबई इंडियंस के IPL फाइनल में नहीं पहुंचने पर नीता अंबानी को कितने करोड़ का हुआ नुकसान? जान लीजिए जवाब

0

आईपीएल 2025 का आज फाइनल मैच है और ये रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला है. नीता अंबानी की मुंबई इंडियन्स को हराकर पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंची है.

आईपीएल सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं रहा है बल्कि ये एक बड़ा बिजनेस मॉडल बन चुका है. हर साल इस टूर्नामेंट से क्रिकेटर्स के साथ उनकी टीम के मालिक करोड़ों में कमाते हैं. एक मैच जीतने पर टीम को करोड़ों का फायदा होता है. फायदे के बारे में तो सभी को आइडिया होता है मगर नुकसान भी उतना ही मोटा होता है. नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियन्स पंजाब किंग्स से हारकर आईपीएल 2025 से बाहर हो चुकी है. मुंबई इंडियंस के एक मैच हारने पर नीता अंबानी को कितना नुकसान होता है आइए आपको बताते हैं.

मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स का कांटे की टक्कर का मैच 1 जून को हुआ था. जिसमें पंजाब किंग्स जीतकर फाइनल में पहुंच गई है. फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच भिंड़त होने वाली है.

नीता अंबानी फ्रेंचाइजी खरीदने से लेकर अच्छे-अच्छे प्लेयर खरीदने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती हैं. अच्छे प्लेयर इसलिए टीम के मालिक खरीदते हैं ताकि वो ज्यादा मैच जीत सकें और उन्हें मोटा फायदा हो.

आईपीएल के फाइनल में मुंबई इंडियन्स के ना पहुंच पाने की वजह से नीता अंबानी को मोटा नुकसान हुआ है.आईपीएल फाइनल की टिकटों का दाम बाकी मैचों की तुलना में कई गुना ज्यादा होता है. इसके अलावा फाइनल मैच के लिए स्पॉन्सरशिप का अमाउंट भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है और व्यूअरशिप भी बहुत तगड़ी होती है. इस वजह उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ है. आईपीएल जीतने वाली टीम और रनरअप को मोटी रकम मिलती है. जो मालिक और टीम के बीच बांटी जाती है. मगर मुंबई इंडियन्स के बाहर होने की वजह से यहां भी नीता अंबानी का काफी नुकसान हो गया है.

 

PUNJAB : पंजाब के तरन तारन से पाकिस्तानी जासूस गगनदीप सिंह गिरफ्तार, ISI को दे रहा था ये जानकारी

0

पाकिस्तानी जासूस गगनदीप के पास से रिकवर किए गए मोबाइल फोन से आईएसआई से शेयर की गई जानकारी और 20 जासूसों की डिटेल्स मिली हैं. गगनदीप, गोपाल सिंह चावला के संपर्क में रहकर यह काम कर रहा था.

पंजाब के तरन तारन जिला पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है. गगनदीप सिंह नाम का जासूस पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी गोपाल सिंह चावला और आईएसआई के संपर्क में था. गगनदीप सिंह आईएसआई को भारतीय सेना की डिप्लॉयमेंट और अन्य खुफिया जानकारी दे रहा था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सेना की मूवमेंट की जानकारी पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) को दी थी.

पाकिस्तानी जासूस गगनदीप के पास से रिकवर किए गए मोबाइल फोन से आईएसआई से शेयर की गई खुफिया जानकारी और 20 जासूसों के संपर्क की डिटेल्स मिली हैं. खुफिया जानकारी देने के बदले आईएसआई से पेमेंट मिलती थी. पिछले पांच साल से गगनदीप सिंह, गोपाल सिंह चावला के संपर्क में रहकर यह काम कर रहा था.

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने गौरव यादव ने कहा, “काउंटर-इंटेलिजेंस-पंजाब से मिली सूचना के आधार पर तरन तारन पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में गगनदीप सिंह उर्फ ​​गगन को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान आईएसआई और गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था. ऑपरेशन सिंधुर के दौरान सेना की गतिविधियों से संबंधित संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था.”

डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक​ पुलिस की जांच में पता चला है कि वह सेना की तैनाती और रणनीतिक स्थानों सहित वर्गीकृत विवरण साझा करने में लगा हुआ था, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता था. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गगनदीप सिंह पिछले पांच वर्षों से पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था, जिसके माध्यम से उसे पाकिस्तानी खुफिया संचालकों (पीआईओ) से मिलवाया गया था. उसने भारतीय चैनलों के माध्यम से पीआईओ से भुगतान भी प्राप्त किया.

डीजीपी गौरव यादव ने आगे बताया, “एक मोबाइल फोन जिसमें खुफिया जानकारी थी जिसे उसने पीआईओ के साथ साझा किया था. साथ ही 20 से अधिक आईएसआई से जुड़े लोगों के संपर्कों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है. पीएस सिटी तरनतारन ने आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी है.”

UP News: बरेली में दर्दनाक घटना, डेढ़ साल के बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला, क्या है मामला?

0

बरेली जिले के फरीदपुर में महिला ने अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ चलती ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया. महिला का उसके पति के साथ झगड़ा हो गया था, जिस कारण महिला ने यह कदम उठाया.

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में मामूली पारिवारिक झगड़े के बाद सोमवार (2 जून) को एक महिला ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को गोद में लेकर चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर सुसाइड कर लिया. घटना में मां-बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर फरीदपुर थाने की पुलिस और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि अगर कोई तहरीर मिलती है तो उसकी भी जांच की जाएगी.

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के तराखास गांव निवासी भूपेंद्र का सोमवार सुबह अपनी 20 साल की पत्नी अंगूरी से किसी बात पर झगड़ा हो गया. इसके बाद पत्नी नाराज होकर अपने डेढ़ साल के बेटे अजय को गोद में लेकर घर से चली गई.

पति को लगा कि पत्नी मायके चली गई होगी, लेकिन कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि पत्नी ने बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है. अंगूरी ने द्वारिकेश शुगर मिल के पास रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.

पत्नी और बेटे की मौत के बाद पति भूपेंद्र का कहना है कि झगड़ा मामूली था, इतना बड़ा कदम उठाने की उम्मीद नहीं थी. भूपेंद्र ने कहा, ‘मैं मजदूरी करता हूं और आज भी सुबह काम पर जा रहा था, तभी आपस में मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी.’ भूपेंद्र ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी अंगूरी से हुई थी.

NATIONAL : देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में दरिंदगी! दिव्यांग बच्चों से मारपीट, सिगरेट से जलाया, आरोपी केयरटेकर गिरफ्तार

0

देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में मुरादाबाद के दो दिव्यांग बच्चों के साथ केयरटेकर ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया. बच्चों की मां की शिकायत पर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच में सामने आया कि वह बच्चों को लोहे की रॉड से मारता और सिगरेट से जलाता था. बाल आयोग ने स्कूल में छापेमारी कर अनियमितताएं पकड़ीं और बिना अनुमति संचालित हो रहे स्कूल को बंद करवा दिया गया है.

देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में दो दिव्यांग नाबालिग बच्चों के साथ शारीरिक और मानसिक शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यूपी के मुरादाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दिव्यांग बेटों को ‘पेंसिल बॉक्स’ नामक बोर्डिंग स्कूल में अप्रैल में दाखिला दिलाया था. पति की मौत के बाद नौकरी के साथ बच्चों की देखरेख संभव नहीं थी, इसलिए गूगल पर सर्च कर यह स्कूल चुना गया था.

दरअसल, महिला का आरोप है कि स्कूल का केयरटेकर सोनू बच्चों को लोहे की रॉड से पीटता था, सिगरेट से जलाता था और उनके प्राइवेट पार्ट्स से छेड़छाड़ करता था. यह बात बच्चों ने अकेले में मां को बताई, जिसके बाद महिला ने देहरादून की पटेलनगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया और स्कूल परिसर से सीसीटीवी का डीवीआर जब्त कर जांच शुरू कर दी.

साथ ही, बच्चों के बयान दर्ज कराए गए हैं .उधर, उत्तराखंड बाल आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने बच्चों से बातचीत की और स्कूल पर छापेमारी की. जांच में कई अनियमितताएं पाई गईं. यह सामने आया कि स्कूल एक दिल्ली रजिस्टर्ड ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जा रहा था, लेकिन इसके संचालन के लिए देहरादून में किसी भी अधिकृत संस्था से अनुमति नहीं ली गई थी.

इसके बाद स्कूल को सील कर दिया गया. बाल आयोग अब स्कूल में मौजूद अन्य बच्चों से भी पूछताछ करेगा. पुलिस ने बताया कि बच्चों की मां मीडिया से बातचीत नहीं करना चाहती. एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

SURAT : सूरत में आम चोरी के आरोप में बाग की रखवाले करने वाले UP के मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से गुजरात के बारडोली में आम रखवाली करने के लिए बुलाए गए एक व्यक्ति की आम मालिकों ने हत्या कर दी. इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया और फिर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखा दी.

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से गुजरात के सूरत बारडोली आम के बगीचे की रखवाली करने के लिए लाए गए 48 वर्षीय सुरेश कुमार वर्मा को आम के बगीचे के मालिकों ने आम चोरी करने के आरोप में बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आम के बगीचे के मालिकों ने फ़ोन कर आम चोरी के बदले 50 हज़ार रुपए की मांग की थी.

बताया जाता है कि सुरेश कुमार वर्मा सूरत के बारडोली में स्थित एक आम के बगीचे में रखवाली के लिए आए थे. सुरेश कुमार वर्मा की हत्या उन्हीं लोगों ने मिलकर कर दी जिन्होंने आम की रखवाली के लिए बुलाया था. जानकारी के अनुसार वर्मा को आम चोरी के आरोप में पांच लोगों ने मिलकर पेड़ में बांधकर तब तक पीटा, जब तक मौत नहीं हो गई.

मारते समय आम के बगीचे के मालिकों ने सुरेश वर्मा के घर वालों को फोन कर के 50 हज़ार रुपये की मांग की थी. मालिकों का कहना है कि वर्मा ने 50 हजार रुपये के आम की चोरी करके बिक्री की थी. वहीं, हत्या के बाद आरोपियों ने सुरेश कुमार वर्मा के शव को कामरेज इलाके में एक नहर में फेंक दिया था. इसके बाद आरोपियों ने मृतक के परिवार को गुमराह करने की कोशिश की. आरोपियों ने परिजनों से कहा कि वर्मा यहां से भाग गए थे. इतना ही नहीं, आरोपियों ने खुद सुरेश कुमार वर्मा की गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई थी, ताकि अपने अपराध पर पर्दा डाला जा सके. हालांकि, बारडोली ग्रामीण पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक पड़ताल में ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा हो गया.

फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस की तत्परता का ही नतीजा है कि इस हत्याकांड में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस हिरासत में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जिससे इस नृशंस घटना की पूरी सच्चाई सामने आ गई है. इस घटना को लेकर सुरेश कुमार वर्मा के परिवार और उनके जानने वालों में मातम छाया हुआ है.

UP : पत्नी को फोन पर बात करते देख हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से गला काटकर ले ली जान

0

अमेठी में पत्नी के लगातार मोबाइल पर बात करने से नाराज एक पति ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर उसकी जान ले ली. हैरानी की बात है कि हमले के बाद वह भागा नहीं बल्कि वहीं खड़ा रहा और मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक शख्स ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह फोनपर बहुत बात करती थी. लगातार मोबाइल पर बात करने से नाराज पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन काट डाली. हैरानी की बात है कि घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके पर ही मौजूद रहा. इसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे कुल्हाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पूरा मामला रामगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर मवैया गांव का है. यहां के रहने वाले ऋषि वर्मा ने इसी गांव के एक दूसरे पुरवा की रहने वाली प्रतिभा बनवासी उर्फ प्रिया से चार साल पहले प्रेम विवाह किया था. मृतका की एक 3 साल की बेटी भी है प्रतिभा घर के बाहर छप्पर के नीचे लेटी थी तभी पति ऋषि कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और पत्नी की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देकर आरोपी पति मौके पर ही खड़ा रहा. ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी.

दिनदहाड़े हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही रामगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है की मृतक प्रतिभा अपने मोबाइल फोन से अक्सर किसी से बात करती थी. इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में बहस हुआ करती थी. घटना के दौरान भी पत्नी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी, तभी मौके पर पहुंचे पति ने पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ के बाद दोनों में तू-तू, मैं- मैं होने लगी जिसके बाद पति ने घर के अंदर रखी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर पत्नी को मौत की नींद सुला दिया.

इस घटना को लेकर सीओ मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि सूचना प्राप्त हुई है की शिवपुर गांव में एक पति ने अपने पत्नी की कुल्हाड़ी ने मारकर हत्या कर दी है. पति को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है.

ENTERTAINMENT : रेप केस में फंसे एजाज खान, लटकी गिरफ्तारी की तलवार, लगाई अग्रिम जमानत की गुहार

0

एजाज की ओर से वकील अशोक सराओगी ने दायर की गई याचिका में कहा गया है कि, “ये FIR कानून के हिसाब से गलत और अवैध है, और किसी भी तरह से एजाज की पुलिस हिरासत की जरूरत नहीं है. इसलिए उन्हें अग्रिम जमानत मिलनी चाहिए.”

एक्टर एजाज खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत (anticipatory bail) की अर्जी दाखिल की है. यह अर्जी उस रेप केस के सिलसिले में है जो मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है. एक महिला ने एजाज पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झांसा और अपने शो ‘हाउस अरेस्ट’ में रोल देने का वादा करके उसके साथ बलात्कार किया.

एजाज की ओर से वकील अशोक सराओगी ने दायर की गई याचिका में कहा गया है कि, “ये FIR कानून के हिसाब से गलत और अवैध है, और किसी भी तरह से एजाज की पुलिस हिरासत की जरूरत नहीं है. इसलिए उन्हें अग्रिम जमानत मिलनी चाहिए.” महिला की शिकायत के मुताबिक, एजाज ने उन्हें अपने शो में होस्ट का रोल देने के लिए बुलाया था. शूट के दौरान उन्होंने पहले शादी का प्रस्ताव दिया, फिर बाद में उनके घर गए और वहीं कथित तौर पर रेप किया.

शिकायतकर्ता, जो पेशे से एक्ट्रेस हैं, उनका कहना है कि 40 साल के एजाज ने एक सेलिब्रिटी और शो होस्ट होने का फायदा उठाकर उनके साथ रिश्ता बनाया. FIR में ये भी आरोप है कि शादी का झूठा वादा, आर्थिक मदद और करियर में आगे बढ़ाने के वादे के बहाने एजाज ने कई बार उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए, बिना उनकी मर्जी और दी गई अनुमति के.

शिकायत में साफ तौर पर कहा गया है कि 4 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 2:15 बजे एजाज ने उन्हें अपने जोगेश्वरी (वेस्ट) स्थित घर बुलाया और वहां उनका यौन शोषण किया. फिर 24 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 3:15 बजे वह पीड़िता के घर आए और शादी का वादा करके फिर से वैसा ही किया. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने एजाज के खिलाफ केस दर्ज किया.

इससे पहले डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने एजाज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. उनके वकील ने कोर्ट में कहा था कि पीड़िता को पता था कि एजाज पहले से शादीशुदा हैं और दोनों के बीच रिश्ता सहमति से था.

हालांकि, कोर्ट ने माना कि पीड़िता बालिग है लेकिन कानून के अनुसार जो सहमति चाहिए, वो पूरी तरह से स्पष्ट और स्वेच्छा से दी गई नहीं लगती. जांच एजेंसी ने यह भी बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और सबूत इकट्ठा करने (जैसे मेडिकल जांच, मोबाइल, व्हाट्सएप चैट्स, कॉल रिकॉर्डिंग्स, वॉयस सैंपल आदि) के लिए पुलिस हिरासत जरूरी है. अगर अग्रिम जमानत मिलती है तो आरोपी के सबूतों से छेड़छाड़ करने या गवाहों को प्रभावित करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

RAJASTHAN : जंगल में क्षत-विक्षत मिला 8 वर्षीय बच्चे का शव, 11 दिन पहले घर के बाहर से हुआ था लापता

0

राजस्थान के जैसलमेर में 11 दिन पहले लापता हुए 8 वर्षीय बच्चे का क्षत-विक्षत शव सोमवार को जिले के एक जंगली इलाके के पास मिला. बच्चे के शव की पहचान परिजनों ने कर ली है.

राजस्थान के जैसलमेर में 11 दिन पहले लापता हुए 8 वर्षीय बच्चे का क्षत-विक्षत शव सोमवार को जिले के एक जंगली इलाके के पास मिला. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. मोहनगढ़ एसएचओ नाथू सिंह ने कहा कि शव के अवशेषों की स्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि लड़के को जंगली जानवरों ने नोच डाला था.

शव के अवशेष मोहनगढ़ के पास मिले, जो लड़के के दादा-दादी के घर से करीब तीन किलोमीटर दूर है. जहां उसे आखिरी बार 23 मई को बाहर खेलते हुए देखा गया था. इलाके में मानव हड्डियों और कपड़ों के मिलने की सूचना पर मोहनगढ़ पुलिस फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) टीम के साथ मौके पर पहुंची.

घटनास्थल पर मिले कपड़ों से बच्चे की पहचान मांधा गांव निवासी सूरज मेघवाल के रूप में हुई. परिवार के सदस्यों द्वारा उसका पता न लगा पाने पर 24 मई को मोहनगढ़ थाने में लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. परिवार के अनुसार बच्चा न तो बोल सकता था और न ही सुन सकता था. पुलिस ने बताया कि शव के क्षत-विक्षत अंग पूरे इलाके में बिखरे पड़े थे.

परिवार ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की पहचान सूरज के रूप में की. हालांकि, पुलिस ने पहचान की पुष्टि के लिए विसरा फोरेंसिक जांच और डीएनए परीक्षण के लिए भेजा है. एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा.

- Advertisement -

News of the Day