Thursday, May 14, 2026
Home Blog Page 571

HEALTH : इन आयुर्वेदिक तरीकों से करें थायराइड की परेशानी कम, दवाएं रोजाना लेने की हो जाएगी छुट्टी

0

थायराइड की दवा लेना कम करना चाहते हैं तो असरदार आयुर्वेदिक उपाय के बारे में जानिए, जो हार्मोनल बैलेंस सुधारें और शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाएं.

सुबह-सुबह जब अलार्म बजता है, तो एक चीज जो कई लोगों को सबसे पहले याद आती है, वो है थायराइड की गोली. खाली पेट पानी के साथ गोली लेना, हर दिन वही रूटीन… ये जीवन का हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में ऐसे उपाय मौजूद हैं जिनकी मदद से आप इस निर्भरता को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं? आज के समय में थायराइड की समस्या महिलाओं में आम हो गई है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, इसे जड़ से सुधारने की कोशिश की जा सकती है. ये तरीके न सिर्फ आपके हार्मोनल बैलेंस को बेहतर बनाते हैं, बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ करते हैं.

आयुर्वेदिक तरीके से कैसे करें ठीक?

त्रिफला का सेवन करें

रात में सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गर्म पानी के साथ लेने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर का टॉक्सिन बाहर निकलता है, जिससे थायराइड के लक्षणों में सुधार हो सकता है.

अश्वगंधा

अश्वगंधा एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक हर्ब है जो थायराइड हॉर्मोन को बैलेंस करने में मदद करता है. रोजाना एक पिंच अश्वगंधा चूर्ण दूध के साथ लें, लेकिन डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

योग और प्राणायाम

विशेष रूप से उज्जयी प्राणायाम, सिंहासन, सर्वांगासन और मत्स्यासन थायराइड ग्रंथि को उत्तेजित करते हैं और उसका संतुलन बनाए रखते हैं.

आयोडीन युक्त आहार लें

आयोडीन थायराइड हार्मोन के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. आयोडीन युक्त नमक, समुद्री सब्जियां, केला आदि खाएं, लेकिन अधिक मात्रा से बचें.

इन बातों का ध्यान रखना चाहिए

ये उपाय तभी असर करेंगे, जब आप नियमितता और संयम रखें

आयुर्वेदिक इलाज को कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह के शुरू या बंद न करें

थायराइड की परेशानी जीवनभर की मजबूरी नहीं है. अगर सही समय पर सही तरीके अपनाए जाएं, तो इसे प्राकृतिक रूप से संतुलित किया जा सकता है. आयुर्वेद सिर्फ इलाज नहीं, जीवनशैली है और अगर आप इसमें थोड़े बदलाव करें, तो रोज की दवाओं से छुटकारा भी मुमकिन है. लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार आप डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं.

NATIONAL : हिमालयन नेचर पार्क को कामयाबी, नीली भेड़ के संरक्षण की दिशा में हासिल की बड़ी उपलब्धि

0

भारल प्रजनन कार्यक्रम की सफलता के बाद पार्क अब अन्य प्रजातियों के संरक्षण और शैक्षिक जागरूकता अभियानों को भी विस्तारित करने की योजना बना रहा है.

हिमाचल प्रदेश के कुफरी स्थित हिमालयन नेचर पार्क ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. यहां दुर्लभ नीली भेड़, जिसे स्थानीय भाषा में कहें तो भारल (Pseudois nayaur) का सफल प्रजनन किया गया है. यह सफलता पश्चिमी हिमालय की जैव विविधता को संरक्षित करने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है.

2,600 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित यह पार्क 13.73 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है और देवदार, फर, स्प्रूस और बांज के घने जंगलों से आच्छादित है. यह वातावरण भारल जैसे ऊंचाई पर पाए जाने वाले वन्यजीवों के लिए एक आदर्श प्राकृतिक आवास प्रदान करता है.वर्ष 2023 में पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान, दार्जिलिंग के सहयोग से एक वन्यजीव आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत पार्क को तीन भारल प्राप्त हुए थे. इन्हें शुरुआत में क्वारंटीन में रखकर स्थानीय पर्यावरण के अनुसार अनुकूलित किया गया, इसके बाद इन्हें निर्धारित बाड़ों में छोड़ा गया.

भारल हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में एक महत्वपूर्ण कड़ी है, क्योंकि यह संकटग्रस्त हिम तेंदुए (Snow Leopard) का मुख्य शिकार है. इस प्रजाति की स्वस्थ आबादी हिम तेंदुओं के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है. सफल प्रजनन इस बात का प्रमाण है कि पार्क की संरक्षण रणनीतियां प्रभावी और दूरदर्शी हैं.

भारल की मौजूदगी से हिमालयन नेचर पार्क की आकर्षण शक्ति और बढ़ गई है. पर्यटक अब इन दुर्लभ प्रजातियों को उनके प्राकृतिक जैसे परिवेश में देखने का अनुभव ले सकते हैं. यह पहल न केवल प्रकृति प्रेमियों के लिए रोमांचकारी है, बल्कि क्षेत्रीय सतत पर्यटन को भी प्रोत्साहित करती है.

भारल प्रजनन कार्यक्रम की सफलता के बाद पार्क अब अन्य प्रजातियों के संरक्षण और शैक्षिक जागरूकता अभियानों को भी विस्तारित करने की योजना बना रहा है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव संगठनों के साथ मिलकर यह पार्क पश्चिमी हिमालय की अनूठी जैव विविधता को संरक्षित करने में एक अग्रणी भूमिका निभाना चाहता है.

 

ENTERTAINMENT : अक्षय कुमार के करियर की 2nd हाइएस्ट ओपनर बनेगी ‘हाउसफुल 5’, पहले दिन छापेगी इतने नोट

0

‘हाउसफुल 5’ की रिलीज में 10 दिन बाकी हैं. ट्रेलर ने फिल्म को लेकर बज बढ़ा दिया है और ऐसे में इसकी शानदार कमाई करने की उम्मीद की जा रही है.


इस साल की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी एंटरटेनर और मेगा स्टार कास्ट वाली फिल्म हाउसफुल बहुत जल्द पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है. 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर ने फिल्म को लेकर बज बढ़ा दिया है और ऐसे में इसकी शानदार कमाई करने की उम्मीद की जा रही है.

‘हाउसफुल 5’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना सकती है और एक बड़ी हिट साबित हो सकती है. अभी ‘हाउसफुल 5’ की रिलीज में 10 दिन बाकी हैं और इससे पहले फिल्म का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन सामने आ गया है. इसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली हैं

अक्षय कुमार समेत 24 स्टार्स वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज के पहले दिन ही धांसू कमाई करने वाली है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 27.50 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन करेगी. इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ अक्षय कुमार के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. पहले नंबर पर अब तक एक्टर की फिल्म ‘मिशन मंगल’ बरकरार है जिसने पहले दिन 29.16 करोड़ रुपए कमाए थे.

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है. ये 2010 की हिट फिल्म ‘हाउसफुल’ का 5वां सीक्वल है जिसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार शामिल हैं.

‘हाउसफुल 5’ को सेंसर बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट मिला है. इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 43 मिनट है जो कि बाकी फिल्मों के मुकाबले लंबा है. रिलीज से पहले 27 मई को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

UP : थानेदार की विदाई में दिखा नेतागिरी वाला भौकाल! डीजे-गाड़ियों के काफिले में सनरूफ से किया जनता का अभिनंदन

0

झांसी के रक्सा थानेदार परमेंद्र सिंह की विदाई नेताओं जैसी भव्यता के साथ हुई. ग्राम प्रधान द्वारा आयोजित काफिले में डीजे, काली गाड़ियां और खुलेआम नियमों की अनदेखी दिखी. वायरल वीडियो में थानेदार सनरूफ से लोगों का अभिनंदन करते नजर आए. मामला थानेदार-प्रधान संबंधों के कारण चर्चा में है.

उत्तर प्रदेश के झांसी में रक्सा थाने के थानेदार की विदाई ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है. आमतौर पर सादगी से होने वाली पुलिस अधिकारियों की विदाई इस बार किसी राजनीतिक रैली जैसी दिखी. थाना अध्यक्ष एसआई परमेंद्र कुमार का स्थानांतरण जनपद जालौन के लिए हुआ, लेकिन उनके रक्सा से विदा होने के मौके को ग्राम प्रधान ने ‘भौकाल’ में बदल दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लंबा काफिला गाड़ियों का निकला, जिनमें कुछ काले शीशों वाली गाड़ियां भी शामिल थीं. थाना अध्यक्ष खुद एक काले रंग की गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकल कर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते नजर आए, जैसे किसी बड़े नेता की पदयात्रा हो.काफिले में डीजे की धुन बज रही थी और ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह राजपूत समेत कई स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी साथ चल रहे थे. इस विदाई समारोह में खुलेआम परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं. काले शीशे, ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी देखा गया, लेकिन चूंकि मामला ‘थानेदार साहब’ का था, किसी ने सवाल नहीं उठाया.

सूत्रों का दावा (आरोप) है कि रक्सा के प्रधान और थाना अध्यक्ष के बीच गहरी नजदीकी थी और कुछ विवादित फाइलें थाने में ही दबे होने के कारण यह विदाई और खास बनाई गई. ग्राम प्रधान ने बयान में कहा कि थानेदार परमेंद्र सिंह न्यायप्रिय और लोकप्रिय अधिकारी थे, इसलिए गांववालों ने उनका भव्य विदाई समारोह आयोजित किया.

ENTERTAINMENT : ‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल को रिप्लेस करेंगे पंकज त्रिपाठी, निभाएंगे बाबूराव का रोल? फैंस बोले- बिल्कुल नहीं

0

एक यूजर की पोस्ट वायरल हुई है, जिसने पंकज त्रिपाठी की कल्पना बाबूराव के किरदार में की है. AI से बनी इस फोटो ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है. पंकज के बाबूराव बनने की बात को मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल के फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के बाद बड़ा विवाद शुरू हुआ था. इसी के साथ फिल्म का भविष्य भी संकट में आ गया है. परेश और फिल्म के प्रोड्यूसर अक्षय कुमार के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है. इस बीच फैंस के बीच ये चर्चा हो रही है कि परेश रावल के अलावा फिल्म में बाबूराव का किरदार और कौन निभा सकता है. ऐसे में एक रेडिट यूजर की पोस्ट वायरल हुई है, जिसने पंकज त्रिपाठी की कल्पना बाबूराव के किरदार में की है.

इस पोस्ट में परेश रावल को बाबूराव के लुक में देखा जा सकता है. वहीं पंकज त्रिपाठी भी उनके साथ बाबूराव के लुक में हैं. दोनों को सफेद गंजी, धोती, सोने की चेन और ब्रेस्लेट पहने देखा जा सकता है. इसके कैप्शन में लिखा है, ‘क्या पंकज त्रिपाठी, हेरा फेरी में बाबूराव गणपतराव आप्टे का रोल निभा सकते हैं? AI से बनी इस फोटो ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है. पंकज के बाबूराव बनने की बात को मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं.

एक यूजर ने कमेंट किया, ‘पंकज त्रिपाठी इस रोल में कुछ बढ़िया ला सकते हैं, लेकिन वो रिप्लेसमेंट नहीं होंगे. वो रीइंवेनशन होंगे. वो स्पिन-ऑफ या रीबूट में अच्छे बाबू भैया टाइप किरदार को निभा पाएंगे. लेकिन परेश रावल की जगह डायरेक्टली लेना अच्छा नहीं लगेगा. ऑडियंस उनकी तुलना लगातार परेश से करेगी और ओरिजिनल फिल्म का चार्म खो जाएगा. तो इज्जत के साथ कहना चाहूंगा, नहीं.’

दूसरे ने लिखा, ‘अगर पंकज त्रिपाठी को रोल के लिए ले लिया गया और परेश रावल इससे सहमत नहीं हुए, तो शायद उन्हें इस फिल्म को नया फ्लेवर देकर उन्हें नया नाम, रोल और दूसरी चीजें देनी चाहिए. पंकज त्रिपाठी अच्छे एक्टर हैं और वो अपनी क्षमताओं के हिसाब से इस रोल को रीइन्वेंट कर सकते हैं. दुर्भाग्य से वो परेश का रोल कॉपी नहीं कर सकते.’

इससे पहले सुनील शेट्टी और जॉनी लीवर ने परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने पर अपनी हैरानी जताई थी. सुनील ने कहा था कि परेश रावल के दिन ‘हेरा फेरी 3’ बन ही नहीं सकती है. वहीं डायरेक्टर प्रियदर्शन, परेश के फिल्म छोड़कर जाने से दुखी हैं.

NATIONAL : पाकिस्तानी जासूस कासिम के बाद अब उसका भाई असीम भी गिरफ्तार, ISI से गहरा संबंध सामने आया

0

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. राजस्थान के मौलवी कासिम के भाई हसीन को गिरफ्तार किया गया, जो दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके से खरीदे गए मोबाइल सिम का इस्तेमाल कर पाकिस्तान की जासूसी गतिविधियों में शामिल था.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने राजस्थान के मौलवी कासिम के भाई हसीन की गिरफ्तारी की है. हाल में ही कासिम को दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस ने कहा कि जो मोबाइल नंबर हमने पकड़ा तो पता चला कि सिम इंडिया का था और पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा था.

इन सिम के नंबर पर व्हाट्सएप चलाकर DRDO और मिलट्री इंटेलिजेंस के लोगों को हनीट्रैप मे फंसाने की कोशिश की जा रही थी जिसका सबूत पुलिस ने कोर्ट को दिया. इसके भाई कासिम को स्पेशल सेल ने पहले ही गिरफ्तार किया है. कासिम ने पिछले साल 6 अगस्त को पाकिस्तान की यात्रा की थी. वही इन सिम को लेकर पाकिस्तान गया था. वो फोन नंबर हसीन के नाम पर ही दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके से खरीदा गया था.

सिम का कनेक्शन हसीन के नाम का है. आईपी ऐड्रेस विश्लेषण से पता चला कि इन सिम को पाकिस्तान के इंटेलीजेंस ऑफिसर को दिया गया जिनके जरिए हनीट्रैप किया जा रहा था.अदालत ने सवाल उठाया कि यह मामला साइबर फ्रॉड का भी हो सकता है. जिसपर पुलिस ने कहा कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. हसीन को आगे के जांच के लिए गुरुग्राम और बाड़मेर लेकर जाएगी.

National : वेल्लोर के सरकारी अस्पताल में नर्स की लापरवाही से कटा नवजात का अंगूठा, ज़िलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

0

24 मई को विमलराज (30) और निवेथा (24) के घर मुल्लीपालयम में जन्मे बेटे के हाथ से ग्लूकोज की सुई निकालने के दौरान यह हादसा हुआ. शिशु के पिता ने आरोप लगाया कि नर्स टेप काटते समय मोबाइल फोन पर व्यस्त थीं और ध्यान न देने की वजह से कैंची से बच्चे का अंगूठा कट गया.

तमिलनाडु में वेल्लोर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक नवजात शिशु का दायां अंगूठा गलती से काट दिया गया. ये हादसा एक वरिष्ठ नर्स की लापरवाही के चलते हुआ, जिनके पास 15 साल से अधिक का अनुभव है. इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है.

24 मई को विमलराज (30) और निवेथा (24) के घर मुल्लीपालयम में जन्मे बेटे के हाथ से ग्लूकोज की सुई निकालने के दौरान यह हादसा हुआ. शिशु के पिता ने आरोप लगाया कि नर्स टेप काटते समय मोबाइल फोन पर व्यस्त थीं और ध्यान न देने की वजह से कैंची से बच्चे का अंगूठा कट गया.विमलराज ने बताया कि घटना के बाद डेढ़ घंटे तक मुझे अपने बच्चे को देखने नहीं दिया गया. यह पूरी तरह लापरवाही है. घटना के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन ने नवजात को एम्बुलेंस से चेन्नई स्थित स्टैनली गवर्नमेंट हॉस्पिटल भेजा, जहां उसकी आपातकालीन सर्जरी की गई.

हालांकि संबंधित नर्स एक वरिष्ठ कर्मचारी हैं, लेकिन प्रोटोकॉल और स्टाफ की निगरानी पर गंभीर सवाल उठे हैं. ज़िलाधिकारी सुब्बुलक्ष्मी ने मामले को गंभीरता से लिया है और कहा कि अगर यह साबित हुआ कि नर्स उस समय मोबाइल फोन पर थीं, तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ये भी बताया कि इस प्रक्रिया में कैंची की कोई आवश्यकता नहीं थी और यह काम हाथों से भी किया जा सकता था, लेकिन फिर भी कैंची का उपयोग किया गया। मामले में आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है.

फिलहाल नवजात शिशु स्टैनली अस्पताल में उपचाराधीन है. घटना ने सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य कर्मचारियों की जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

BUSINESS : अब सस्ता हो जाएगा खाने का तेल, सरकार के इस फैसले से आम जनता लेगी चैन की सांस

0

सरकार ने शुक्रवार, 30 मई को क्रूड पाम ऑयल, सोयाबीन ऑयल, सनफ्लावर ऑयल बेसिक कस्टम ड्यूटी को 20 परसेंट से घटाकर 10 परसेंट कर दिया है. इससे देश में खाने के तेल की कीमत कम हो जाएगी.

सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे देश की आम जनता को काफी राहत मिलेगी. सरकार ने क्रूड पाम ऑयल, सोयाबीन ऑयल, सनफ्लावर ऑयल बेसिक कस्टम ड्यूटी को 20 परसेंट से घटाकर 10 परसेंट कर दिया है. सरकार ने देशभर में खाने के तेल की कीमतों में कमी लाने और लोकल प्रॉसेसिंग को बढ़ावा देने के मकसद से ऐसा किया है. यह फैसला 31 मई से ही प्रभावी हो जाएगा. इससे रिटेल महंगाई कम होने की उम्मीद है और भारत के वेजिटेबल ऑयल रीफाइनिंग इंडस्ट्री को भी इससे गति मिलेगी.

वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया, इन तीनों तेलों के इम्पोर्ट ड्यूटी को अब 27.5 परसेंट से घटाकर 16.5 परसेंट कर दिया गया है. इनमें सरचार्ज और सेस भी शामिल हैं. रिफाइंड ऑयल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 32.5 परसेंट है, जबकि इफेक्टिव ड्यूटी 35.75 परसेंट है.

सरकार ने यह कदम एक ऐसे वक्त पर उठाया, जब दुनिया में कुकिंग ऑयल के सबसे बड़े इम्पोर्टर भारत ने 2023-24 1.32 लाख करोड़ रुपये के 159.6 लाख टन खाने के तेल का आयात किया. भारत खाने के तेल की अपनी 50 परसेंट जरूरत को आयात कर पूरा करता है, जिसमें पाम ऑयल मलेशिया और इंडोनेशिया से और सोयाबीन तेल मुख्य रूप से ब्राजील और अर्जेंटीना से मंगाया जाता है.

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) के प्रेसिडेंट संजीव अस्थाना ने कहा, कच्चे और रिफाइंड तेलों के बीच शुल्क अंतर को 8.25 परसेंट से बढ़ाकर 19.25 परसेंट करने का सरकार का निर्णय एक साहसिक और समय पर उठाया गया कदम है. इससे रिफाइंड पामोलीन के आयात में कमी आएगी और मांग पुनः कच्चे पाम तेल की ओर बढ़ेगी, जिससे घरेलू रिफाइनिंग सेक्टर को पुनः बल मिलेगा.

 

NATIONAL : VTR में वर्चस्व की जंग जिंदगी पर पड़ रही भारी, एक बार फिर बाघ की गई जान, एक अन्य घायल

0

पश्चिमी चंपारण जिले का वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) एक बार फिर सुर्खियों में है. चंद दिनों में दो बाघों की मौत से हड़कंप मच गया. गुरुवार को नर बाघ मृत अवस्था में पाया गया.

पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया. दूसरे घायल बाघ की तलाश में वन विभाग की टीम जुटी हुई है. आशंका है कि आपसी संघर्ष में बाघ की मौत हुई होगी. वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की शुक्रवार (30 मई, 2025) को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शव पर चोट के निशान पाए गए हैं. चोट अन्य बाघ के साथ हुए संघर्ष का संकेत देते हैं.

वीटीआर के फील्ड डायरेक्टर नेसामणि के ने ‘पीटीआई-भाषा’ से विशेष बातचीत में कहा, ‘‘एक दिन पहले गुरुवार को गश्त के दौरान वयस्क नर बाघ मृत अवस्था में पाया गया. गश्ती दल ने मौके से शव किया. बाघ के सभी महत्वपूर्ण अंग सुरक्षित पाए गए. इसलिए शिकार का अनुमान नहीं लग रहा है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, चेहरे, गर्दन और पिछले हिस्से पर चोट के निशान थे. चोट के निशान से स्पष्ट संकेत मिलता है कि बाघ की मौत आपसी संघर्ष में हुई होगी.’’

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (डीईएफसीसी) के अधिकारियों ने घायल हुए दूसरे नर बाघ का शीघ्र पता लगाने की कवायद शुरू कर दी है. पता चलने के बाद घायल हुए दूसरे बाघ का इलाज किया जाएगा. घटना वीटीआर के प्रभाग-दो में एक और बाघ की मौत के कुछ ही दिनों बाद हुई है. वर्चस्व की लड़ाई बाघों की जिंदगी पर आफत बनकर टूट रही है. यहां एक बार फिर आपसी संघर्ष में युवा नर बाघ की जान चली गई.

नेसामणि ने बताया कि घटनास्थल पर एक अन्य बाघ के निशान भी पाए गए हैं. मृत बाघ का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार समिति का गठन कर पशु चिकित्सकों की टीम से गुरुवार को बाघ के शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

 

BUSINESS : महज एक दिन में विदेशी निवेशकों ने बेच डाले 6450 करोड़ रुपये के शेयर, इस साल अब तक हुई इतनी बिकवाली

0

विदेशी निवेशकों ने इस साल अब तक भारतीय शेयर बाजार में 1,21,414 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए, जबकि घरेलू निवेशकों ने 2,75,264 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार, 30 मई को 6,450 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) 9,095 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इससे कैपिटल मार्केट को सपोर्ट मिला. कारोबारी सेशन के दौरान घरेलू निवेशकों ने 20,673 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 11,577 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. जबकि विदेशी निवेशकों ने 44,434 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 50,884 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों ने इस साल अब तक 1,21,414 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की. जबकि घरेलू निवेशकों ने 2,75,264 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. बीते शुक्रवार को निफ्टी का रूख सुस्त रहा. यह नैनो-रेंज वाले सेशन का लगातार चौथा सत्र है.

टैरिफ को लेकर निवेशकों की सतर्कता और कई कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजे के बीच निफ्टी 50 0.3 परसेंट गिरकर 24,751 पर बंद हुआ और सेंसेक्स 0.22 परसेंट की गिरावट के साथ बंद हुआ. ब्रॉर्डर मार्केट में भी कमजोरी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 दोनों में 0.1 परसेंट की मामूली गिरावट आई क्योंकि कल कारोबार के दौरान आईटी, मेटल और ऑटो सेक्टर में बिकवाली का दबाव देखा गया.

मनींट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख, वेल्थ मैनेजमेंट, सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि घरेलू निवेशकों की शेयरों की खरीदारी सर्पोटिव बना रहा. प्रमुख मैक्रो डेवलपमेंट में, चौथी तिमाही में भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट 7.4 परसेंट तक पहुंच गया है, जो कि 6.7 परसेंट के लगाए गए अनुमान से कहीं ज्यादा है. जबकि पूरे वित्त वर्ष 2025 का ग्रोथ 6.5 परसेंट रहा.

उन्होंने आगे कहा, ”ग्लोबल लेवल पर, इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर चिंता बनी हुई है. क्योंकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में Q1CY25 में 0.2 परसेंट की गिरावट आई है. यह लगाए गए 0.3 परसेंट के अनुमान से कहीं बेहतर है. इससे आने वाले समय में फेड रिजर्व की पॉलिसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अगले हफ्ते रेपो रेट में कटौती होने की उम्मीद है इसलिए पब्लिक सेक्टर के बैंकों के शेयर फोकस में रहेंगे. इसके अलावा, मासिक ऑटो बिक्री और वॉल्यूम डेटा जारी होने से ऑटोमोबाइल सेक्टर में सेक्टर-स्पेसिफिक मूव दिखाई पड़ सकते हैं.”

 

- Advertisement -

News of the Day