Thursday, May 14, 2026
Home Blog Page 572

NATIONAL : जमीन के बदले नौकरी घोटाला: लालू यादव को दिल्ली HC से झटका, जारी रहेगी ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही

0

लालू प्रसाद यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली. उन्होंने जमीन के बदले कथित नौकरी घोटाला मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी.

जमीन के बदले कथित नौकरी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. जस्टिस रवींद्र डुडेजा की बेंच ने लालू यादव की याचिका को खारिज कर दिया है. उन्होंने सीबीआई की तरफ से दर्ज एफआईआर और चार्जशीट रद्द करने की गुहार लगाई थी. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने साफ कर दिया कि ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक नहीं लगेगी.

वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दिल्ली हाईकोर्ट में लालू यादव का पक्ष रखा. उन्होंने बताया कि रॉउज एवेन्यू कोर्ट के सीबीआई स्पेशल जज 2 जून से लालू प्रसाद समेत अन्य पर आरोप तय करने के मामले में सुनवाई करने वाले हैं. लालू यादव के वकील ने अदालत को बताया कि साल 2004 से 2009 के बीच मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई. उन्होंने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल होने के बाद सीबीआई की कार्यवाही पर सवाल उठाए.

कपिल सिब्बल ने बताया कि क्लोजर रिपोर्ट दाखिल होने के बाद सीबीआई की तरफ से साल 2020 में एफआईआर दर्ज करना एक प्रकार से लालू प्रसाद यादव को प्रताड़ित करने जैसा है. सीबीआई ने कपिल सिब्बल की दलील का विरोध किया. कपिल सिब्बल का कहना था कि मंजूरी नहीं होने के बावजूद सीबीआई ने मामले में जांच जारी रखी.

जस्टिस रवींद्र डुडेजा की बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना. जांच एजेंसी सीबीआई ने लालू यादव के वकील का विरोध किया. सीबीआई की तरफ से अदालत को बताया गया कि लालू यादव के वकील यहां जिस मुद्दे को उठा रहे हैं, वह अभी सुप्रीम कोर्ट में पेडिंग है. जांच एजेंसी ने बताया कि इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच सुनवाई करेगी. सुनवाई के लिए मामला अभी लिस्ट किया जाना है.

 

BIHAR : बिहार में फल फूल रहा नशे का कारोबार, पटना में ड्रग्स विभाग का छापा, नशीले इंजेक्शन की खेप जब्त

0

पटना में ड्रग्स विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है. छापेमारी के दौरान नशीली दवा और इंजेक्शन की खेप बरामद की गई. पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

बिहार में नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है. नशे के सौदागर अवैध धंधे से मोटी कमाई कर रहे हैं. राजधानी पटना भी अछूता नहीं रहा. पटना में नशीली दवा और इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. बीते शुक्रवार (30 मई, 2025) शाम को ड्रग्स विभाग की टीम ने अगम कुआं थाना क्षेत्र में छापेमारी की. छापेमारी में लाखों रुपए के नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए.

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह नशीली दवा के इंजेक्शन की सप्लाई पटना समेत अन्य जिलों करता था. नशे के सौदागर छात्रों को विशेष रूप से निशाना बनाते थे. ड्रग्स इंस्पेक्टर देवकांत झा के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि राजधानी में एजेंट के माध्यम से नशीले इंजेक्शन की बिक्री की जाती थी. एक इंजेक्शन को नशे के सौदागर 100 से 150 रुपए में बेचते थे. छापेमारी की कार्रवाई देर तक चलती रही.

ड्रग्स इंस्पेक्टर देवकांत झा का कहना है कि नशे के कारोबार का नेटवर्क खंगाला जा रहा है. जांच के बाद ड्रग्स विभाग और पुलिस की टीम कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है. बता दें कि बिहार में शराबबंदी लागू है. शराबबंदी के बावजूद नशा तस्करों ने काली कमाई का नया माध्यम अपना लिया है. नशीली दवा और इंजेक्शन के जरिए युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है.

पटना में ड्रग्स विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली. अगम कुआं थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान नशीले इंजेक्शन की खेप बरामद की गई. अनुमान लगाया जा रहा है कि नशीले इंजेक्शन की कीमत लाखों रुपए की होगी. एक इंजेक्शन को 100 से 150 रुपए में बेचा जाता था. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि छात्रों को भी नशे की लत लगाने की कोशिश हो रही थी.

 

NATIONAL : मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने पति से ही करवा दी क्लाइंट की शादी, वसूले 7 लाख रुपये

0

बिलासपुर में चित्रा चौधरी नामक महिला ने अपने पति संजय चौधरी का प्रोफाइल मैरिज ब्यूरो के माध्यम से दमयंती नामक युवती को भेजकर उससे शादी करवा दी.

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां अमेरी की एक महिला चित्रा चौधरी, जो मैरिज ब्यूरो चलाती थी, उसने अपने ही पति संजय चौधरी की प्रोफाइल युवती को भेज दी और उसकी शादी भी उसी से करा दी.

युवती दमयंती चौधरी, जो कि जांजगीर-चांपा की रहने वाली है, जुलाई 2024 में शादी के लिए मैरिज ब्यूरो से जुड़ी थी. शुरुआत में कई प्रोफाइल भेजे गए. लेकिन जब कोई पसंद नहीं आया, तो चित्रा ने अपने पति का ही प्रोफाइल भेज दिया. उनकी शादी गिरौधपुरी धाम में कराई गई, जिसके बाद संजय युवती को हरियाणा लेकर गया और 11 महीने साथ रहा. बाद में दोनों बिलासपुर में किराए के मकान में शिफ्ट हो गए.

इस दौरान संजय ने बीमारी, जरूरत और इमरजेंसी का बहाना बनाकर युवती से 7 लाख रुपए वसूले और उसकी रकम से एक कार भी खरीदी. फिर एक दिन संजय अचानक गायब हो गया. तब जाकर दमयंती को पता चला कि जिससे उसकी शादी हुई है, वो पहले से शादीशुदा है और चित्रा ही उसकी पहली पत्नी है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक दिन उसका पति संजय अचानक गायब हो गया , जब उसकी तलाश की गई तो पता चला की संजय पहले से शादीशुदा है और मैरिज ब्यूरो चलने वाली चित्रा चौधरी उसकी पहली पत्नी है. उन दोनों का एक बेटा भी है. पैसों की लालच में चित्रा चौधरी ने अपने ही पति संजय का प्रोफाइल पीड़ित युवती को दिखाया और उसे धोखे में रखकर उसकी शादी अपने ही पति से करवा दी. इसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची. जैसे ही इस बात का पता आरोपी पति-पत्नी को चला वह दोनों फरार हो गए.

युवती की शिकायत पर चित्रा और संजय दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है. पुलिस के अनुसार चित्रा और संजय की लव मैरिज हुई थी. दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

 

JAIPUR : चाक, धागा और लकड़ी के टुकड़े खा लेती थी 14 साल की बच्ची… सर्जरी कर डॉक्टरों ने निकाला दुनिया का सबसे लंबा ट्राइकोबेज़ोअर

0

जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की. डॉक्टरों ने 14 वर्षीय लड़की के पेट से संभवतः दुनिया का सबसे लंबा ट्राइकोबेज़ोअर (गांठ) निकालने में कामयाबी हासिल की.मेडिकल सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की. डॉक्टरों ने 14 वर्षीय लड़की के पेट से संभवतः दुनिया का सबसे लंबा ट्राइकोबेज़ोअर (गांठ) निकालने में कामयाबी हासिल की.

जानकारी के मुताबिक ​​उत्तर प्रदेश के आगरा के बरारा गांव की रहने वाली यह लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा है और वह ऐसी बीमारी से पीड़ित थी, जिसमें वह चाक, धागा, मिट्टी, लकड़ी के टुकड़े निगल जाती थी या खा लेती थी. यह आदत उसने दूसरों को देखकर सीखी थी.चिकित्सकीय रूप से इस मनोवैज्ञानिक स्थिति को पिका कहा जाता है. जिसमें व्यक्ति गैर-खाद्य पदार्थों का सेवन करता है. लड़की को सवाई मान सिंह अस्पताल लाए जाने से पहले, उसे एक महीने से अधिक समय से पेट में काफी दर्द और उल्टी हो रही थी. उसकी जांच की गई और उसके बाद डॉक्टरों ने उसके पेट में पेट से लेकर नाभि और पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से तक फैला एक सख्त द्रव्यमान पाया.

साथ ही एक कंट्रास्ट एन्हांस्ड सीटी (सीईसीटी) स्कैन किया गया, जिसमें एक असामान्य वस्तु से भरा हुआ सूजा हुआ पेट पाया गया. लड़की का लगातार ऑपरेशन किया गया जो करीब 2 घंटे तक चला. गैस्ट्रोटॉमी के दौरान डॉक्टरों को सबसे ज़्यादा हैरानी इस बात की थी कि ट्राइकोबेज़ोअर सिर्फ़ पेट तक सीमित नहीं था. यह छोटी आंत में भी चला गया था.

ऑपरेशन करने वाली टीम ने इसे एक ही टुकड़े में निकालने की बड़ी चुनौती को सफलतापूर्वक पार कर लिया, ताकि इसे तोड़ने की ज़रूरत न पड़े क्योंकि ऐसा करने के लिए आंतों में कई चीरे लगाने पड़ते. यह सर्जरी डॉ. जीवन कांकरिया और उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक की गई. जिसमें डॉ. राजेंद्र बुगालिया, डॉ. देवेंद्र सैनी, डॉ. अमित और डॉ. सुनील चौहान के साथ उनकी एनेस्थीसिया टीम शामिल थी. ऑपरेशन में सहयोगी स्टाफ़ शायर और जुगन ने भी अहम भूमिका निभाई.

ODISHA : अधजली हालत में मिली वन विभाग के अफसर की लाश, पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप

0

ओडिशा के नयागढ़ जिले में वन विभाग के अधिकारी का आधा जला हुआ शव उनके घर से मिला है. घटना के दौरान उनकी पत्नी झुलस गईं, जबकि बेटा सुरक्षित बच गया. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है. मृतक के बड़े भाई ने मृतक की पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ओडिशा के नयागढ़ में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सरनकुल पांचरिडा रेंज में तैनात वन विभाग के अधिकारी शिशिर साहू की आधी जली लाश उनके ही घर से बरामद की गई है. यह घटना शुक्रवार देर रात की है, जब शिशिर अपने घर बारामासीदांडा में पत्नी नमिता और बेटे अभिषेक के साथ मौजूद थे. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त घर में आग लग गई थी, जिसमें शिशिर की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी झुलस गई और बेटा सुरक्षित बच गया. आग से घर का एक हिस्सा और एक दोपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गया.

घटना के बाद मृतक के बड़े भाई सरत साहू ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है. उन्होंने दर्ज कराई शिकायत में कहा कि शिशिर को उसकी पत्नी नमिता और बेटे अभिषेक ने मिलकर जिंदा जलाया. सरत के अनुसार, हत्या के पीछे शिशिर का किसी महिला से कथित अवैध संबंध हो सकता है, जिस कारण परिवार में विवाद चल रहा था.

इस आरोप के बाद पुलिस ने केस को हत्या और साजिश के पहलू से देखना शुरू कर दिया है. नयागढ़ के एएसपी सुभाष पांडा ने बताया कि मामला संवेदनशील है. सभी एंगल से जांच की जा रही है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी जांच कर रहे हैं. फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.पुलिस ने शिशिर के बेटे अभिषेक से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि आग कैसे लगी और उस समय घर के भीतर क्या हुआ. वहीं, पत्नी नमिता को गंभीर झुलसने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके. फिलहाल यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की जांच रिपोर्ट का सभी को इंतजार है.

MAHARASHTRA : मुंबई में आवासीय टावर में गिरी कार पार्किंग की लिफ्ट, दबने से एक की मौत, एक घायल

0

महाराष्ट्र के मुंबई में एक हादसा हो गया. जहां एक 21 मंजिला आवासीय इमारत में कार पार्किंग की लिफ्ट गिर गई. जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया.

महाराष्ट्र में मुंबई के बोरीवली पश्चिम इलाके में एक हादसा हो गया. जहां एक 21 मंजिला आवासीय इमारत में कार पार्किंग लिफ्ट गिर गई. जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक अन्य घायल हो गया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

अधिकारी ने बताया कि मुंबई के बोरीवली पश्चिम इलाके में शनिवार को 21 मंजिला आवासीय इमारत में कार पार्किंग लिफ्ट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे लिंक रोड स्थित प्रथमेश बिल्डिंग में हुई.

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि कार लिफ्ट 7 मीटर गहरे गड्ढे में गिर गई, जिसमें दो लोग फंस गए. एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों शुभम मदमलाल धुरी (30) और सुनजीत यादव (45) को दमकलकर्मियों ने रेस्क्यू कर पास के बीएमसी संचालित शताब्दी अस्पताल ले गए. जहां धुरी को मृत घोषित कर दिया गया.

अस्पताल के उपस्थित चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल लाया गया था. धुरी की मौत हो गई. जबकि सिर में चोट लगने से यादव की हालत स्थिर है. यादव का इलाज डॉक्टरों की एक टीम कर रही है. मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की आगे की जांच चल रही है. जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

NATIONAL : जोधपुर हवाई अड्डे का हो रहा विस्तार, ‘श्री करणी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ नाम रखने की मांग

0

जोधपुर हवाई अड्डे का विस्तार हो रहा है, और इसके नामकरण को लेकर मांग उठ रही है. अखिल भारतीय चारण महासभा ने PM मोदी से ‘श्री करणी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ नाम रखने का आग्रह किया है.

राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में एयरपोर्ट के विस्तार का काम पूरा होने जा रहा है. नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के साथ ही जोधपुर से एयर कनेक्टिविटी काफी अच्छी होने की संभावना बनी है. इसी के साथ ही जोधपुर एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर कई संस्थाओं ने कई नाम दिए हैं. उनके नाम से नामकरण करने की मांग की जा रही है.

अखिल भारतीय चारण (गढवी) महासभा के अध्यक्ष की ओर से मांग की गई है कि जोधपुर एयरपोर्ट का नाम श्री करणी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जोधपुर कर दिया जाएं. इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी दिया गया, साथ ही जोधपुर में प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि जोधपुर एयरपोर्ट का नाम मां करणी माता के नाम से किया जाए.

अखिल भारतीय चारण (गढवी) महासभा के अध्यक्ष सी डी देवल ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी आपकी अनुकरणीय सक्रियता और विहंगम ज्ञान को देखते हुए हम पूर्णतः आश्वस्त है कि आप जोधपुर समेत पूरे मारवाड़ क्षेत्र के लिए मातेश्वरी श्री करणी जी द्वारा किए गए उपकारों से भली भांति परिचित होंगे. हमारे जोधपुर की तो संस्थापक भी करणी माताजी ही है, 12 मई 1459 (निर्जला एकादशी, शनिवार) को करणी माताजी द्वारा ही जोधपुर के गौरव मेहरानगढ़ किले की नींव रखी गई. अतः करणी माताजी जोधपुर की जननी हैं.

आगे उन्होंने कहा कि करणी माताजी जोधपुर के लिए नींव की ईंट हैं. प्रधानमंत्री आप मां भारती और मां करणी के सच्चे सपूत हैं. सारे अच्छे कार्यों की अपेक्षा योग्य और आज्ञाकारी पुत्र से ही होती है. आज हम आपके समक्ष यही प्रार्थना लेकर आए है कि जोधपुर के लिए अब तक नींव की ईंट रही करणी जी को आप इस भव्य भवन का कंगूरा बना दीजिए.

सी डी देवल ने कहा कि आप प्रखर सनातनी, हिंदुआ सूरज और देवी शक्ति के उपासक हैं, अतः हम तो यही मानते हैं कि यह नेक कार्य आप सरीखा प्रधानमंत्री ही कर सकता है जिसे मातेश्वरी श्री करणी जी ने अलौकिक शक्तियों से विभूषित किया हैं. मां करणी जी न केवल जोधपुरकी संस्थापक हैं, अपितु बीकानेर भी उन्हीं के आशीर्वाद से ही बस पाया है, बीकाजी पर उनकी कृपा सर्वविदित हैं, आज तक कोई रियासत अपनी मूल रियासत से अलग होकर इतनी प्रगति नहीं कर पाई है जितनी बीकानेर ने की हैं.

जोधपुर बीकानेर और समूचे मारवाड़ में ना केवल चारण राजपूत बल्कि छत्तीस कौम माताजी को अपना आराध्य मानती हैं और उनके चरणों में उनको असीम आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति होती हैं. मारवाड़ की इस पावन धरा पर श्री करणी माताजी का वही स्थान है जो गुजरात के सौराष्ट्र में आई श्री सोनल मां का हैं.

NATIONAL : तंबू की जगह लोहे की दीवारें, सुरक्षा में 600 कंपनियां… अमरनाथ यात्रा से पहले पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में हो रहीं खास तैयारियां

0

अमरनाथ यात्रा 2025 की गिनती शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बार सिर्फ श्रद्धालुओं की भीड़ ही नहीं बढ़ी है- बल्कि सुरक्षा और सुविधाओं का स्तर भी पहले से कहीं ज्यादा ऊंचा किया गया है. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद इस बार केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहते. यात्रा के प्रमुख ट्रांजिट पॉइंट नुनवान बेस कैंप में इस बार वह सब कुछ बदला गया है, जो पहले अस्थायी था. तंबुओं की जगह अब लोहे के मजबूत ढांचे खड़े हैं, और हर कोने पर सुरक्षा का ऐसा इंतजाम किया गया है, जो अमरनाथ यात्रा को एक सुरक्षित और व्यवस्थित तीर्थ का रूप दे रहा है.

अमरनाथ यात्रा 2025 के आगाज से पहले घाटी में सुरक्षा और सुविधा दोनों को लेकर अभूतपूर्व तैयारियां जारी हैं. बीते साल हुए आतंकवादी हमले के बाद इस बार सरकार और सुरक्षा एजेंसियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं. यात्रा मार्ग के एक अहम हिस्से नुनवान बेस कैंप में खास तैयारियां की जा रही हैं. यहां व्यवस्थाएं एक war-footing पर की जा रही हैं.

नुनवान बेस कैंप, जो पहलगाम से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, हमेशा से अमरनाथ यात्रियों का प्रमुख ट्रांजिट पॉइंट रहा है. पहले जहां यात्रियों के रुकने के लिए अस्थायी तंबू लगाए जाते थे, अब उनकी जगह भारी-भरकम iron prefab structures ने ले ली है. लोहे के इन मजबूत ढांचों में अब यात्रियों को बेहतर सुरक्षा, सुविधा और मौसम से बचाव मिलेगा. इन स्ट्रक्चर्स के भीतर बिजली, शौचालय, पीने का पानी और मेडिकल हेल्प भी शामिल है.

जम्मू-कश्मीर प्रशासन, केंद्र सरकार और श्राइन बोर्ड के बीच लगातार समन्वय बैठकों के बाद जो रोडमैप तय किया गया, वह नुनवान में जमीन पर उतरता दिख रहा है. पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति, बिजली विभाग, पर्यटन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की दिन-रात की मेहनत साफ नजर आती है. यहां काम बेहद तेज गति से चल रहा है.

सुरक्षा की बात करें तो इस बार करीब 600 अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को तैनात किया जा रहा है. इनमें CRPF, BSF, ITBP के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की इकाइयां भी शामिल हैं. सुरक्षा बल सिर्फ सड़क किनारे दिखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे रूट पर area domination और continuous patrolling की व्यवस्था है. सिक्योरिटी में Drone surveillance से लेकर sniffer dogs तक को शामिल किया गया है.

नुनवान में रहने वाले स्थानीय लोगों से जब बात की तो उनके चेहरे पर राहत और उम्मीद दोनों दिखीं. एक स्थानीय दुकानदार कहते हैं कि हमारे लिए अमरनाथ यात्रा सिर्फ व्यापार नहीं, सम्मान की बात है. पिछले साल जो कुछ हुआ, उससे सब डरे हुए थे, लेकिन इस बार सरकार ने जैसा इंतजाम किया है, उससे भरोसा लौटा है. वहीं एक स्थानीय महिला ने कहा कि पहले हर साल टूरिस्ट आते थे तो बच्चों के लिए भी रोजगार बनता था. उम्मीद है कि इस बार फिर वही रौनक लौटेगी.

नुनवान बेस कैंप के भीतर CCTV लगाए गए हैं. कंट्रोल रूम है, जहां से पूरे बेस कैंप और आने-जाने वाले रास्तों पर नजर रखी जा रही है. CRPF के अधिकारी लगातार mock drills कर रहे हैं, ताकि किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए टीमें तैयार रहें.

हालांकि अभी यात्रा शुरू होने में कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन नुनवान कैंप में स्थानीय गाइड, टट्टू वाले, और छोटे व्यापारी पहले से एक्टिव हो गए हैं. पहलगाम बाजार में भी हलचल बढ़ने लगी है. पर्यटकों की वापसी का संकेत स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए उम्मीद की किरण है.

UP : गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही रात तीन जगहों पर मुठभेड़, 5 बदमाश गिरफ्तार

0

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने बीती रात अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोनी, निवाड़ी और भोजपुर थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ों के दौरान पांच कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार आरोपी गंभीर आपराधिक इतिहास वाले हैं और लूट, हत्या के प्रयास, छिनैती व अवैध हथियार रखने जैसे मामलों में वांछित थे.

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने बीती रात अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोनी, निवाड़ी और भोजपुर थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ों के दौरान पांच कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार आरोपी गंभीर आपराधिक इतिहास वाले हैं और लूट, हत्या के प्रयास, छिनैती व अवैध हथियार रखने जैसे मामलों में वांछित थे. पुलिस कार्रवाई के दौरान पांचों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. जबकि भोजपुर क्षेत्र की मुठभेड़ में एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

पहली मुठभेड़ लोनी इलाके में हुई है, जहां लोनी थाना क्षेत्र में 38 वर्षीय शातिर बदमाश तनवीर पुत्र मईनुद्दीन उर्फ मुन्नूद्दीन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने सुबह एक युवक को गोली मारी थी और चोरी की बाइक से फरार हो रहा था. पुलिस को देख वह भागने लगा और फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी. आरोपी पर दिल्ली और गाजियाबाद में बलात्कार, लूट, वाहन चोरी, हत्या के प्रयास जैसे करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं.

वहीं निवाड़ी इलाके में पुलिस और बदमाशों का सामना हुआ. जहां निवाड़ी थाना क्षेत्र में दो अंतर राज्यीय लुटेरे राशिद पुत्र मंजूर और धनंजय पुत्र विजय सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया. ये दोनों अपाचे बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. रोकने पर पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में दबोच लिए गए. पूछताछ में इन्होंने कई लूटपाट की वारदातों की पुष्टि की, जिनमें महिलाओं से सोने की चेन और कुंडल की छिनैती शामिल है. दोनों के खिलाफ दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में 80 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.

भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन बदमाशों को घेरा, जो हापुड़ की ओर से आ रहे थे. रुकने के इशारे पर उन्होंने भी पुलिस पर जानलेवा हमला किया. जवाबी कार्रवाई में नाजिर उर्फ नाजिम उर्फ राजा पुत्र मोहम्मद नासिर अंसारी और प्रवेश कुमार गुप्ता पुत्र विरेन्द्र कुमार को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया. गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार किया कि उन्होंने हाल ही में सुनार से लूट की वारदात को अंजाम दिया था और उनका आपराधिक इतिहास अलीगढ़ व बदायूं में फैला है.

तीनों मुठभेड़ों में पुलिस ने कुल तीन मोटरसाइकिलें (जिनमें दो चोरी की थीं और एक लूट में प्रयुक्त), एक देसी पिस्टल .32 बोर, चार तमंचे .315 बोर, सात जिंदा कारतूस, पांच खोखा कारतूस, 13500 रुपये लूट की नकदी और 4,800 रुपये की वारदात से जुड़ी रकम बरामद की है. गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की इस सख्त कार्रवाई ने यह संकेत दे दिया है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अब सख्ती अपनाई जा रही है. पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई से अपराधियों के बीच खौफ साफ नजर आ रहा है.

NATIONAL : केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

0

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी रुद्रप्रयाग के एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने दी.

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके मुताबिक रुद्रप्रयाग के एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि मध्य प्रदेश के एक श्रद्धालु की शिकायत की जांच के दौरान यह मामला सामने आया. भोपाल से केदारनाथ दर्शन करने आए हिमांशु राय अग्रवाल ने 18 मई को गुप्तकाशी थाने में हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी.

एसपी ने बताया कि अग्रवाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने एक परिचित के जरिए श्रीनगर, गढ़वाल के दो लोगों से संपर्क किया और केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट खरीदे. अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अग्रवाल से दो टिकटों के लिए 50,000 रुपये लिए और उन्हें एक फर्जी आधार कार्ड दिया. इस आधार कार्ड पर किसी और का नाम था. लेकिन उनकी फोटो थी. साथ ही टिकट भी दिए और उन्हें दिए गए दस्तावेजों के साथ यात्रा करने को कहा. इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई और श्रीनगर गढ़वाल निवासी वासुदेव कालरा और उसके साथी श्रीकोट गंगानाली निवासी अमित नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया गया.

कोंडे ने बताया कि केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा में दो तरह की धोखाधड़ी हो रही है, जिसमें साइबर धोखाधड़ी और टिकटों की कालाबाजारी प्रमुख है. एसपी ने बताया कि पिछले साल हेलीकॉप्टर टिकटों से जुड़ी साइबर धोखाधड़ी की 650 से अधिक शिकायतें मिली थीं और इस साल अब तक 12-13 ऐसी शिकायतें दर्ज की गई हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये अपराधी पहले किसी और के नाम से टिकट लेते हैं और फिर उन्हें किसी और को ऊंचे दामों पर बेच देते हैं. कोंडे ने बताया कि केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा टिकटों से जुड़ी धोखाधड़ी और कालाबाजारी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है.

- Advertisement -

News of the Day