Thursday, May 14, 2026
Home Blog Page 574

UP : निवेश के नाम पर रिटायर नौसेना अधिकारी से 2 करोड़ की ठगी, 6 गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक सेवानिवृ्त्त नौसेना अधिकारी से 2 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से 2 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जवान से फर्जी शेयर ट्रेडिंग स्कीम में निवेश का लालच देकर ठगी की गई.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार झा ने बताया कि लालपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह को आरोपियों द्वारा चलाए जा रहे एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए मार्च और अप्रैल के बीच 2.08 करोड़ रुपये निवेश करने का लालच दिया गया था. अधिकारी ने बताया कि ग्रुप ने उच्च रिटर्न का झूठा वादा किया और बाद में अपने तथाकथित “मुनाफे” को जारी करने के लिए 50 लाख रुपये और मांगे.

आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन और पहचान दस्तावेज बरामद किए. पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से अब तक 2 लाख रुपये वापस किए जा चुके हैं और बैंक खातों में 17 लाख रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं.पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अब तक ऐसे ही कितने और लोगों को शिकार किया जा सकता है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

NATIONAL : झारखंड के दुमका में हादसा… नदी में नहाते समय दो चचेरी बहनों की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

0

झारखंड के दुमका जिले में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां नदी में नहाने गईं दो चचेरी बहनों की डूबकर मौत हो गई. मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल थी. यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों बहनें फिसलकर गहरे पानी में चली गईं. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

झारखंड के दुमका जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां नदी में नहाने गई दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसा डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

एजेंसी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को गंदरकपुर गांव में हुई, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया. मृतकों की पहचान 16 वर्षीय पूजा गोराई और 20 वर्षीय उमा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों बहनें गर्मी की तपिश से राहत पाने के लिए गांव के पास बह रही नदी में नहाने गई थीं. नहाते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में फिसलकर डूब गईं. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक दोनों बहनें पानी में समा चुकी थीं. गांव वालों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और दुमका सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

दोनों लड़कियां आपस में ममेरी बहनें थीं. पूजा गोराई पढ़ाई कर रही थी, जबकि उमा स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी. दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घर में कोहराम मच गया है और गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा रहा.यह हादसा गर्मी के मौसम में पानी से जुड़ी लापरवाही की एक बार फिर चेतावनी बनकर सामने आया है. प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नदी या तालाब में नहाते समय बेहद सतर्क रहें, खासतौर पर बच्चों और किशोरों को अकेले पानी में न जाने दें.

 

NATIONAL : ‘किसी भी तरह की नरमी का हकदार नहीं…’, नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

0

ओडिशा के गंजम जिले की विशेष पीओसीएसओ कोर्ट ने एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में उम्रकैद और जुर्माना की सजा सुनाई है. साथ ही, कोर्ट ने पीड़िता को 10.5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है.

ओडिशा के गंजम जिले की एक विशेष पीओसीएसओ कोर्ट ने शुक्रवार को एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है. अतिरिक्त जिला न्यायाधीश और पीओसीएसओ कोर्ट की जज प्रणति पटनायक ने दोषी को 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.POCSO कोर्ट के जज ने कहा कि अगर जुर्माना राशि का भुगतान नहीं किया गया तो आरोपी को एक और साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. वकील नारायण पांडा ने यह जानकारी दी. दोषी पिता ने 2023 में अपने बेटी को हवस का शिकार बनाया था, बाद में उसे गिरफ्तार किया गया था.

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, “आरोपी नाबालिग पीड़िता का ही पिता है, जो अपनी बेटी की सुरक्षा करने का दायित्व रखने वाला था, लेकिन उसने ही अपने ही बच्चे के साथ बार-बार दुर्व्यवहार किया. ऐसे अपराध के प्रति किसी भी प्रकार की सहानुभूति या छूट उचित नहीं ठहरती.”कोर्ट ने आरोपी को सबसे कड़ी सजा, यानी उम्रकैद सुनाई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता आरोपी की पहली पत्नी की बेटी है, जिसकी 2021 में मृत्यु हो गई थी. आरोपी को 23 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था.

31-मई-2025 वार:-शनिवार

तिथि :-05पंचमी20:15
पक्ष:-शुक्लपक्ष
माह:-ज्येष्ठ
विक्रम सम्वंत:-2082
शक सम्वंत:-1947
नक्षत्र:-पुष्य21:07
योग:-वृद्घि 10:43
करण:-बव08:43
चन्द्रमा:-कर्क
सूर्योदय:-05:37
सूर्यास्त:-19:20
दिशाशूल:-पूर्व
निवारण उपाय:-उड़द का सेवन
ऋतु:-ग्रीष्म ऋतु
गुलिक काल:-05:42से 07:23
राहूकाल:-09:04से10:44
अभीजित:-11:58से12:52
_____

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते है। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-परिवार में आपको लोगों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिससे आप किसी भी मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे वरिष्ठ सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-आज पहले से कुछ ज्यादा अच्छा महसूस करेगे। आज के दिन भी किसी बड़े बहन-भाई या बुजुर्ग माता-पिता की चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। दिन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा न करें। दिल से जुड़े किसी विशेष व्यक्ति से आप की बातचीत, मन में खुशी का संचार पैदा करेगी। किसी के साथ भी बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर जरूर ध्यान दें। किसी के भेद उजागर करने से बचें।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आज का दिन मानसिक तनाव को छोड़ अन्य सभी कार्यो के लिये बेहतर रहेगा आज किसी भी कार्य मे ज्यादा परिश्रम नही करना पड़ेगा। आज आप जिस किसी का भी पक्ष लेंगे अथवा जो भी निर्णय लेंगे उसमे अवश्य ही सफलता मिलेगी। काम-धंधा भी अन्य लोगो से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में आज लिए निर्णय एवं निवेश निकट भविष्य में धन लाभ कराएंगे। आज भी धन लाभ आशानुकूल रहेगा।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को आज कुछ तनाव मिल सकता है। किसी की कहीं भी बातें आपके मन को ठेस जा सकती है। रिश्ते नातों में दूरियां महसूस करेंगे। आपको कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है और मूल्यांकन भी सकारात्मक रहेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-मन प्रफुल्लित रहेगा। राजनीति अथवा धार्मिक संगठन में आपको अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। आज किसी पर व्यर्थ के तर्क-वितर्क से समय एवं मान-सम्मान की हानि होगी। आज आप अपने व्यापार में कुछ नए नए प्रयोगों से धन कमाएंगे और व्यापार में आज आप कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसमें आपको किसी अनुभवी की सलाह की आवश्यकता होगी।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आप भी आज के दिन कुछ संवेदनशील रहेंगे। अपने आपको व्यस्त रखने का प्रयास करें। कुछ सकारात्मक बदलाव करके दिन को बेहतर बना सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। परिस्थिति इतनी बुरी नहीं जितना आप सोच रहे हैं। किसी और के दृष्टिकोण से देखने का प्रयास करें, आपको एक अलग ही तस्वीर दिखेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आपकी सुलझी हुई बातें सामने वाले को आकर्षित करेंगी।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :–घर में एकता-भाईचारा का भाव देखने को मिलेगा। यदि घर में किसी ख़ास या क़रीबी व्यक्ति से आपके संबंधों में कटुता आ गई है तो इस समय आप दोनों के रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार करने की जरुरत हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में परिवार वालों की मदद मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-परिवार की तरफ से खुशी एवं प्रसन्नता का माहौल होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव है। आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता रहने के कारण छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाएंगे। नौकरी को लेकर स्थानांतरण के संभावनाएं बढ़ रही है। अगर मनचाही जगह पर परिवर्तन हो रहा है तो अवसर बिल्कुल न गंवाएं।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक परेशानियां आज के दिन काफी हद तक कम होंगी। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते आयेंगी। नौकरी कर रहे लोगों को तबादले जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका पैसा फंस सकता है या बहुत देरी में मिलेगा। बाहर के भोजन से परहेज रखें। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए दिन शुभ है।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-आज के दिन आपके अपनों को मदद की जरूरत पड़ सकती है। बिना मांगे आगे बढ़कर सहयोग करने का प्रयास करें। परिवार में पिता अथवा वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। थोड़ा संयमी और धैर्यवान बनें। भाग्य से प्राप्त अच्छे-बुरे सभी परिस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। बाहर के भोजन से परहेज रखें। ध्यान रखें अधिक चिकनाई या मसालेदार भोजन से पेट खराब हो सकता है।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-संतान के स्वभाव और कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। समाज मे मान- सम्मान बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। यदि नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें।

MAHARASHTRA : हनीट्रैप में फंसा नौसेना इंजीनियर… महिला मित्र और ‘सर’ के कहने पर पाक एजेंटों को भेजे भारत के डिफेंस सीक्रेट्स

0

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने एक प्राइवेट डिफेंस कंपनी में काम करने वाले 27 वर्षीय जूनियर सर्विस इंजीनियर रवि वर्मा से जुड़े जासूसी के मामले का खुलासा किया है. एटीएस सूत्रों के अनुसार, रवि वर्मा हनीट्रैप ऑपरेशन के ज़रिए फंसा था. उसने सोशल मीडिया के ज़रिए भारतीय नौसेना के युद्धपोतों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों (पीआईओ) को दी थी.

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने एक जासूसी के मामले का खुलासा किया है. प्राइवेट डिफेंस कंपनी में काम करने वाले 27 वर्षीय जूनियर सर्विस इंजीनियर रवि वर्मा हनी ट्रैप में फंसकर भारतीय नौसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को लीक कर रहा था. एटीएस के सूत्रों के अनुसार, यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ था, जहां रवि वर्मा का संपर्क एक महिला से हो गया था.

जांच में सामने आया कि नवंबर 2024 में फेसबुक पर प्रीति जायसवाल नाम की महिला ने रवि वर्मा से संपर्क किया. इसके बाद वह वॉट्सएप पर भी उससे जुड़ी और दोस्ताना संबंध बनाए. इस दौरान महिला ने उसकी नौकरी और वर्क प्लेस के बारे में जानकारी हासिल की और फिर उसे सीक्रेट डिटेल शेयर करने के लिए तैयार कर लिया.

नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक महिला और ‘सर’ कहे जाने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के निर्देशों के तहत रवि वर्मा ने मुंबई में प्रतिबंधित नौसेना डॉकयार्ड में डॉक किए गए भारतीय नौसेना के जहाजों और नौकाओं के नाम और स्थानों के बारे में गोपनीय विवरण साझा किए हैं. एटीएस को वर्मा की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली थी. यह पाया गया कि वह वॉट्सएप के माध्यम से दो पाकिस्तानी खुफिया संचालकों के सीधे संपर्क में था. इनपुट की पुष्टि करने और वर्मा से पूछताछ करने के बाद एटीएस ने संवेदनशील रक्षा जानकारी के लीक होने की पुष्टि की.

एटीएस को पहले से ही रवि वर्मा की संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिल गई थी. यह जानकारी केंद्र सरकार के अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र से जुड़ी थी, जिसका लीक होना देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा थी. एटीएस ने रवि वर्मा से कड़ी पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि उसने सचमुच संवेदनशील जानकारी लीक की है. इसके बाद रवि वर्मा, महिला और ‘सर’ नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. महाराष्ट्र एटीएस ने इस मामले में कहा है कि देश की सुरक्षा और रक्षा से जुड़ी जानकारी लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह मामला हनी ट्रैप के जरिये जासूसी के खतरनाक तरीकों को उजागर करता है.

UP : अयोध्या की इन सड़कों पर अब नहीं मिलेगा नॉनवेज, सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद नगर निगम एक्टिव

0

अयोध्या की आस्था और पवित्रता बनाए रखने के लिए सीएम योगी ने बड़ा कदम उठाया है. अब रामपथ, धर्मपथ, भक्तिपथ, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग नॉनवेज बिक्री पर रोक रहेगी.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है. उनके निर्देश पर अब रामपथ, धर्मपथ, भक्तिपथ, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर मांस-मछली (नॉनवेज) की बिक्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी. बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद सिंह ने अपनी टीम के साथ इन पवित्र मार्गों का निरीक्षण किया.

अधिकारियों ने सबसे पहले अयोध्या कैंट के सहादतगंज से लेकर अयोध्या धाम के लता मंगेशकर चौक तक 13 किलोमीटर लंबे रामपथ का दौरा किया. इस दौरान नॉनवेज बेचने वाले दुकानदारों को साफ हिदायत दी गई कि सात दिनों के भीतर अपनी दुकानें बंद कर दें. अगर इस समयसीमा के अंदर दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं बंद कीं, तो नगर निगम का प्रवर्तन दल कार्रवाई करेगा.

सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद सिंह ने बताया कि दुकानदारों के पास अभी कुछ सामान बचा हुआ है, इसलिए उन्हें मानवीय आधार पर सात दिन का समय दिया गया है. दरअसल, सीएम पोर्टल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि राम जन्मभूमि और इससे जुड़े पथों पर नॉनवेज बिक रहा है. इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की पहल पर नॉनवेज पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है.

राम जन्मभूमि परिसर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से वहां रोजाना पूजन-अर्चन शुरू हो जाएगा. हालांकि श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन की तारीख अभी तय नहीं हुई है. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि पहले यह सोचा गया था कि पांच जून को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन अभी परिसर में निर्माण का काम पूरा नहीं हुआ है. परकोटा के चारों कोनों को जोड़ने का काम, मलबा हटाने और सफाई का काम अभी चल रहा है.

राम दरबार के दर्शन के लिए सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को अनुमति दी जाएगी. हर घंटे 50 श्रद्धालुओं को दर्शन की इजाजत होगी और एक दिन में करीब 800 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. राम मंदिर के प्रथम तल पर विराजमान राम दरबार के ऊपर का शिखर और कलश स्वर्ण जड़ित हो चुका है. सभी मंदिरों के शिखर पर भी कलश और ध्वज लगा दिए गए हैं.

गौरतलब है कि राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण लंबे संघर्ष के बाद शुरू हुआ और अब लगभग पूरा हो चुका है. अयोध्या में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले भी कई बार कहा है कि अयोध्या की धार्मिक गरिमा बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. नॉनवेज बिक्री पर रोक भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. नगर निगम और अन्य विभाग अब लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि पवित्र स्थलों की शुद्धता बनी रहे.

 

 

UP : बीवी ने दिखाया नीले ड्रम का डर तो पति ने आशीर्वाद देकर किया विदा, प्रेमी के साथ…

0

प्रदेश के बुलंदशहर में एक पत्नी ने पति को नीले ड्रम में डलवा देने की धमकी दी. जिसके बाद खौफजदा पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को थाने ले जाकर दोनों को एक साथ रहने की अनुमति देते हुए विदा किया.बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने पति को नीले ड्रम में डलवा देने की धमकी दे डाली. जिसके बाद खौफजदा पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को थाने ले जाकर आशीर्वाद देकर दोनों को साथ रहने की अनुमति देते हुए विदा कर दिया.

आपको बता दे कि मामला बुलंदशहर जिले के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ का है. जहां राजू नाम के युवक ने अपनी पत्नी अंजली और उसके प्रेमी निशांत को अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था. जिसके बाद राजू की पत्नी अंजली ने उसे नीले ड्रम में डलवा देने धमकी दे डाली. धमकी मिलने के बाद राजू ने थाने में ले जाकर अपनी सहमति से अंजली और तीनों बच्चों को अंजली के प्रेमी के सुपर्द करने में ही अपनी भलाई समझी.

वही अंजली ने भी पुलिस को लिखित रूप में दिया है कि वह अब अपने पति राजू को छोड़कर अपनी तीनो बेटियों के साथ अपने प्रेमी निशांत के साथ रहना चाहती है. जिसके बाद राजू ने थाने में ही अपनी पत्नी अंजली और निशांत को उसके सर पर हाथ रखकर आशिर्वाद देकर विदा कर दिया. इसके बाद अपने पति का आशीर्वाद लेकर अंजलि अपने प्रेमी और अपने बच्चों के साथ चली गई.

अंजली के पति राजू के मुताबिक उसकी पत्नी अंजली का पड़ोस में रहने वाले युवक निशांत के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. पति को इसकी भनक पहले से थी, और उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था. जिसके बाद अंजली राजू और उसके परिवार को लगातार मारने और फंसा देने की धमकी दे रही थी. जिससे परेशान होकर राजू ने अपनी सहमति से अंजली और निशांत को साथ रहने का आशीर्वाद दे दिया. राजू का कहना है कि उसने यह कदम उठाकर अपनी जान बचाई है. वहीं मामले को लेकर थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि थाना स्तर से कोई सुपुर्दगी नहीं हुई है. इस संबंध में यदि कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी.

 

UP : हापुड़ में नहर किनारे पड़ा सूटकेस में मिला अज्ञात महिला का शव, सप्ताहभर पहले हत्या की आशंका

0

हापुड़ में एक बार फिर सूटकेस में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पिलखुवा थाना क्षेत्र के सिखेड़ा नहर में एक सूटकेस के अंदर लगभग 45 साल की अज्ञात महिला का शव मिला है. पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है.

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में एक बार फिर सूटकेस में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पिलखुवा थाना क्षेत्र के सिखेड़ा नहर में एक सूटकेस के अंदर लगभग 45 साल की अज्ञात महिला का शव मिला है. शव की हालत देखकर लग रहा है कि एक सप्ताह से पुराना है. वहीं मौके पर पहुंची पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने सूटकेस को नहर से निकालकर शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम द्वारा जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

महिला की हत्या कर शव को सूटकेस में डालकर नहर में बहाने की आशंका जताई जा रही है. लेकिन जब सूटकेस कम पानी वाले स्थान पर पहुंचा तो दिखाई दिया. इसे देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचनादी. मौके पर पहुंची पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने सूटकेस को कब्जे में लेकर महिला के शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके बाद से पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर पटनीश कुमार यादव ने बताया कि रजवाहे में सूटकेस मिलने की जानकारी हुई थी जिसके बाद उसे नहर से निकालकर जांच की गई तो उसमें महिला का शव मिला जो लगभग एक सप्ताह से पुराना लग रहा है. अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है , मामले की जांच की जा रही है.

WORLD : डेपोर्टेशन का डर, Visa रिजेक्शन की टेंशन…इस माहौल में इंड‍ियन स्टूडेंट्स क्या करें? एक्सपर्ट ने बताए खास टिप्स

0

आप अमेरिका में पढ़ाई करने जा रहे हैं, यह कभी न भूलें. यदि आप हिंसक विरोध प्रदर्शनों में भाग लेना चाहते हैं या विवादास्पद विचार लेख लिखना चाहते हैं तो जाह‍िर है इसको अच्छे रूप में नहीं ल‍िया जाएगा. इसलिए एक साफ-सुथरा डिजिटल फुटप्रिंट बनाए रखें. आज आपका सोशल मीडिया आपका दूसरा पासपोर्ट हैं. इसकी समीक्षा की जाएगी और यहां कोई भी विवादास्पद बात चिंता का विषय हो सकती है.

अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे भारतीय छात्रों के लिए इन दिनों चिंता का माहौल है. वीज़ा नियम सख्त हो गए हैं, छोटी-छोटी बातों पर पूछताछ और रिजेक्शन का डर है. जो पहले एक सीधी-सी प्रक्रिया लगती थी, अब उसमें अनिश्चितता और तनाव शामिल हो गया है. करियर काउंसलर और हार्वर्ड के पूर्व छात्र डॉ. करण गुप्ता अक्सर पूछे जाने वाले ऐसे ही सवालों का जवाब दे रहे हैं. उन्होंने सतर्कता, शैक्षणिक अनुशासन, स्वच्छ डिजिटल फुट प्र‍िंट और यूरोप और यूनाइटेड किंगडम को शामिल करते हुए एक सोचा-समझा प्लान बी तैयार करने की सलाह भी दी है.

छात्रों को सबसे पहले सेल्फ अवेयर और अनुशाष‍ित होना चाहिए. अपने वीज़ा इंटरव्यू में ईमानदार रहें, अपने एकेडमिक गोल के बारे में स्पष्ट रहें और ऐसी कोच‍िंग से बचें जो असंगत लगती हो. अमेरिका में आने के बाद, सभी कक्षाओं में भाग लें, अपने नामित स्कूल अधिकारी के संपर्क में रहें और बिना अनुमति के कभी काम न करें. ऐसी सक्रियता से बचें जिसे राजनीतिक व्यवधान के रूप में समझा जा सकता है.

आप अमेरिका में पढ़ाई करने जा रहे हैं, यह कभी न भूलें. यदि आप हिंसक विरोध प्रदर्शनों में भाग लेना चाहते हैं या विवादास्पद विचार लेख लिखना चाहते हैं तो जाह‍िर है इसको अच्छे रूप में नहीं ल‍िया जाएगा. इसलिए एक साफ-सुथरा डिजिटल फुटप्रिंट बनाए रखें. आज आपका सोशल मीडिया आपका दूसरा पासपोर्ट हैं. इसकी समीक्षा की जाएगी और यहां कोई भी विवादास्पद बात चिंता का विषय हो सकती है.

वाणिज्य दूतावास में लंबित मामलों, कड़ी जांच और वीजा जारी करने में देरी के कारण अब यह एक वास्तविक संभावना है. इस स्थिति में छात्रों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए. सबसे पहले अपने विश्वविद्यालय को सूचित करें, यदि जरूरी हो तो स्थगन का अनुरोध करें या पता लगाएं कि क्या वे ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर सकते हैं और बाद में कैंपस में जा सकते हैं. कुछ विश्वविद्यालय हाइब्रिड स्टार्ट या स्प्रिंग इनटेक का ऑप्शन भी देते हैं. साथ ही, छात्रों को अन्य देशों में बैकअप एडमिशन तैयार रखना चाहिए. छात्रों को घबराना नहीं चाहिए. कुछ सप्ताह तक इंतजार करना समझदारी भरा कदम होगा. आजकल अमेरिका का एडमिशन लेटर किसी गारंटी की तरह नहीं है. इसलिए फ्लेक्सिबल प्लान बनाएं और ज़रूरत पड़े तो समय रहते प्लान बी पर शिफ्ट हो जाएं.

फिलहाल जिन छात्रों के पास पहले से ही वैध F-1 वीज़ा है और जो आगामी एडमिशन में कक्षाएं शुरू करने वाले हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. जब तक कि उनके विश्वविद्यालय को छात्र और विनिमय आगंतुक कार्यक्रम प्रमाणन (Student and Exchange Visitor Programme certification) है या वे छात्र विशिष्ट वीज़ा शर्तों का उल्लंघन नहीं करते, तब तक उनकी स्थिति काफी हद तक सुरक्षित है.

छात्रों को सतर्क रहना चाहिए. उन्हें फुल टाइम एनरोलमेंट, एकेडमिक प्रोग्रेस और रेगुलर अटेंडेंस का ध्यान रखना चाहिए. अगर कोई स्टूडेंट कोर्स बीच में छोड़ता है, ज़्यादा छुट्टी लेता है या कोई अनधिकृत काम करता है तो उसकी रिपोर्ट सीधे यूएस इमिग्रेशन अथॉरिटी को जा सकती है. इसलिए अपने कॉलेज के इंटरनेशनल ऑफिस से लगातार संपर्क बनाए रखें.

हाल के वर्षों में यूरोप न केवल मास्टर और एमबीए के इच्छुक लोगों के लिए बल्कि स्नातक छात्रों के लिए भी बहुत अधिक आकर्षक बन गया है. स्पेन, जर्मनी, नीदरलैंड, फ्रांस और आयरलैंड जैसे देश अब व्यवसाय, इंजीनियरिंग, डिजाइन, मनोविज्ञान और अन्य विषयों में उच्च गुणवत्ता वाले इंग्ल‍िश में पढ़ाई करवाते हैं, वो भी कम खर्च में. उदाहरण के लिए जर्मनी में तो कई सरकारी यूनिवर्सिटी ट्यूशन फीस भी नहीं लेतीं. नीदरलैंड और स्कैंडिनेवियन देशों में करियर से जुड़े बेहतरीन कोर्स मिलते हैं, जिसका उद्योग से गहरा संबंध है. स्कैंडिनेवियाई राष्ट्र प्रगतिशील शिक्षा मॉडल और उदार छात्रवृत्ति प्रदान करते हैं. स्पेन में IE यूनिवर्सिटी, IESE और ESADE जैसे अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय हैं.

यूरोप के अलावा, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और यहां तक कि यूएई जैसे देश भी ग्लोबल तौर पर अच्छे विकल्प बन गए हैं, जो वीज़ा की चिंता के बिना शैक्षणिक गुणवत्ता की तलाश कर रहे हैं. अमेरिकी वीज़ा प्रक्रिया को लेकर मौजूदा चिंता को देखते हुए बैकअप के तौर पर कई छात्र यूके में आवेदन कर सकते हैं, जहां अधिकांश विश्वविद्यालयों में रोलिंग एडमिशन होते हैं और कक्षाएं साल के अंत में शुरू होती हैं.

क्या नए वीज़ा प्रतिबंध अमेरिकी यून‍िवर्स‍िटीज में पहले से पढ़ रहे छात्रों पर भी लागू होंगे? नए नियमों के अनुसार क्लास छोड़ने या पढ़ाई छोड़ने पर भी कार्रवाई की जा सकती है?

हां, और यहीं असली चिंता है.अब यूएस सरकार वीज़ा को सिर्फ एक बार की मंजूरी नहीं मान रही, वो पूरे स्टडी पीरियड के दौरान आपके बिहेवियर और परफॉर्मेंस पर नजर रखेगी. इसका मतलब है कि मामूली उल्लंघन भी जैसे क्लास मिस करना, ज़्यादा दिन छुट्टी पर रहना, या अनधिकृत पार्ट टाइम काम आपका वीजा कैंसल करा सकता है. छात्रों को बहुत सावधान रहना होगा. यहां तक कि ट्रैफ‍िक नियमों का मामूली उल्लंघन भी वीज़ा कैंस‍िल करने का कारण बन सकता है. विश्वविद्यालयों से ऐसे उल्लंघनों की तुरंत रिपोर्ट करने के लिए कहा जा रहा है, जिससे छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों दोनों पर ज़्यादा ज़िम्मेदारी आ जाएगी.

संदेश स्पष्ट है कि अगर आप अमेरिका जा रहे हैं या जाने की सोच रहे हैं तो आपको ये समझना होगा कि वीज़ा अब कोई पक्का अधिकार नहीं है, ये एक विशेषाधिकार है जो कभी भी रद्द हो सकता है. इसलिए सतर्क रहना, नियमों का पालन करना और बैकअप प्लान बनाकर रखना ही समझदारी है.

 

ENTERTAINMNET : अनन्या पांडे के कज‍िन अहान की बॉलीवुड में एंट्री, ‘सैयारा’ के टीजर दे रहे आश‍िकी वाइब

0

पहली बार यशराज फिल्म और डायरेक्टर मोहित सूरी एक रोमांटिक फिल्म लेकर ऑडियंस के सामने हाजिर होने वाले हैं. इस फिल्म का नाम ‘सैयारा’ है. आज उसका टीजर भी सभी के सामने आ गया.पहली बार यशराज फिल्म और डायरेक्टर मोहित सूरी एक रोमांटिक फिल्म लेकर ऑडियंस के सामने हाजिर होने वाले हैं. इस फिल्म का नाम ‘सैयारा’ है. आज उसका टीजर भी सभी के सामने आ गया. इस फिल्म के जरिए चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे बतौर लीड लॉन्च हो रहे हैं, उनके साथ फिल्म में अनीत पड्डा होंगी.

फिल्म के टीजर में अहान और अनीत के बीच चल रहे रोमांस में ‘सैयारा’ का मतलब बताया गया है. जिसमें कहा गया- ‘सैयारा मतलब तारों में एक तन्हा तारा… खुद चलके जो रोशन कर दे जग सारा.’सैयारा में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में होंगे. अहान मोहित सूरी की इस रोमांटिक ड्रामा से डेब्यू करने जा रहे हैं. बता दें कि अहान चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे हैं. वहीं अनीत वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा 2022 की फिल्म सलाम वेंकी में भी वो नजर आ चुकी हैं. अब उन्हें यशराज के बैनर तले फिल्म ‘सैयारा’ में बतौर लीड डेब्यू करने का मौका मिला हैं.

बता दें कि मोहित सूरी की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की काफी लंबे समय से चर्चा चल रही थी. अब फिल्म निर्माताओं ने टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है. ये फिल्म 18 जुलाई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है.

मोहित सूरी के चाचा निर्देशक महेश भट्ट हैं और इमरान हाशमी और पूजा भट्ट चचेरे भाई हैं. डायरेक्टर मोहित सूरी ने ‘जहर’, ‘कलयुग’, ‘आवारापन’ जैसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्में दी हैं. वह आशिकी-2, हमारी अधूरी कहानी, और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी रोमांटिक फिल्मों के लिए भी जाने जाते है. उनकी आखिरी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ थी. अब वो ‘सैयारा’ के साथ फिर रोमांटिक लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं.

- Advertisement -