Monday, June 15, 2026
Home Blog Page 598

JAMMU : ब्लैकआउट और सायरन बजते ही बम धमाकों से मचा हड़कंप, घर से बाहर निकले तो पता चला ‘मॉकड्रिल’ है

0

जम्मू की ADM अनुसूया जामवाल ने बताया कि ऑपरेशन शील्ड के तहत ब्लैकआउट की कार्रवाई की गई. सेना और प्रशासनिक एजेंसियों के इस मॉक ड्रिल से किसी को डरने की जरूरत नहीं.

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर प्रशासन ने ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार की रात जम्मू में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट की कार्रवाई की. इस दौरान पाक सीमा से लगे इलाकों में बने युद्ध जैसे हालातों की प्रतीकात्मक तस्वीर जम्मू प्रशासन ने जारी की है.जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शनिवार की रात मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट के दौरान युद्ध और इमरजेंसी जैसी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी को धार दी. इस योजना के तहत शनिवार को रात 8 बजते ही जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में ब्लैकआउट का ऐलान कर दिया गया.

इस दौरान सबसे दिलचस्प तस्वीरें जम्मू के सीमावर्ती इलाके कानाचक से सामने आई है. इस इलाके में प्रशासन में ऑपरेशन शील्ड के दौरान अपनी तैयारी का जायजा लेने और उन्हें धार देने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया था. पूरे इलाके में सायरन की आवाज गूंजी, इलाका बम धमाकों की आवाज से दहल उठा.

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने लोगों को मॉकड्रिल के जरिए समझाया कि युद्ध जैसी स्थिति है. पाकिस्तान किसी भी इलाके को टारगेट कर सकता है. युद्ध जैसी स्थिति को दर्शाने के लिए हाईवे पर पेड़ काटे गए और उसे ब्लॉक किया गया. वहीं, पाकिस्तानी शेलिंग कई जगह लगाई गई. ताकि दमकल विभाग की तैयारी का लिया जा सके.

ब्लैकआउट के दौरान बम धमाका के साथ ही प्रशासन हरकत में आया और सबसे पहले आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. रोड ब्लॉक होने के चलते जल्द ही दूसरे संबंधित विभागों को भी बुलाया गया और कटर के जरिए पेड़ को काटकर दमकल विभाग के वाहनों और एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया गया. उसके बाद पूरा प्रशासनिक अमला, एंबुलेंस, दमकल विभाग और पुलिस उस बिल्डिंग में पहुंची जिसे प्रतीकात्मक तस्वीरों में टारगेट करते हुए बिल्डिंग बताया गया था. इन तस्वीरों में यह दिखाया गया था कि कैसे पाकिस्तान ने एक बिल्डिंग को टारगेट किया है और यहां हुई गोलाबारी में कई लोग घायल हुए हैं.

आग पर काबू पाने के बाद एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियां बिल्डिंग की तरफ पहुंची और यहां से सभी घायलों को सकुशल निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.जम्मू की अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अनुसूया जामवाल ने बताया कि ऑपरेशन शील्ड के तहत कार्रवाई जा रही है. इस मॉक ड्रिल से किसी को डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि यह ड्रिल युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारी का जायजा लेने के लिए आयोजित की गई है.

NATIONAL : 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, वांडेट विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार

0

छत्तीसगढ़ में कथित दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले के मुख्य आरोपी विजय भटिया (Vijay Bhatia) को एसबी ने गिरफ्तार किया. अब एसीबी की टीम उसे दिल्ली से रायपुर लेकर आ रही है.छत्तीसगढ़ में कथित दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच कर रही एसीबी ने रविवार (1 जून ) को बड़ी कार्रवाई की. कथित 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में फरार आरोपी विजय भाटिया को एसीबी (ACB) ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया.

विजय भाटिया लंबे समय से फरारी काट कर रहा था. विजय भाटिया एसीबी की वांटेड सूची में शामिल था. शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली स्थिति उनके ठिकाने से एसीबी ने अरेस्ट किया.छत्तीसगढ़ में कथित दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले के मुख्य आरोपी विजय भटिया को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम अब उसे दिल्ली से रायपुर लेकर आ रही है.

शराब कारोबारी विजय भाटिया को पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है. इससे पहले ईओडब्ल्यू, एसीबी और ईडी की टीमें तीन बार नेहरू नगर स्थित भाटिया के ठिकानों पर छापेमारी की थी. पिछली बार भाटिया मौके से फरार होने में सफल रहा. इस बार एसीबी ने उसे दिल्ली से दबोच लिया और किसी को भनक तक नहीं लगी.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला के तहत साल 2019 से 2022 तक सरकारी शराब की दुकानों द्वारा अवैध शराब की बिक्री से संबंधित है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में पता चला है कि इस घोटाले के कारण छत्तीसगढ़ सरकार को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.

जांच एजेंसी ईडी की रिपोर्ट के मुताबिक तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल के कार्यकाल में आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और अनवर ढेबर ने मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया था. इन लोगों पर आरोप है कि राज्य में अवैध रूप से शराब बांटकर मोटा मुनाफा कमाया.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने 28 दिसंबर 2024 को कवासी लखमा के आवास व अन्य ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए थे, जिनमें घोटाले से हुई कमाई के सबूत थे. उसके बाद लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया. कवासी लखमा इस समय रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है.

NATIONAL : ट्रैक पर रखा था 10 फीट लंबा पाइप, बिछाए गए थे पत्थर… शामली में पायलट की सूझबूझ से टला रेल हादसा …

0

दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की सुनियोजित साजिश सामने आई है. घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है. दिल्ली से आ रही पैसेंजर ट्रेन जब शामली और बलवा स्टेशन के बीच जंगली इलाके से गुजर रही थी, उसी दौरान पायलट की नजर ट्रैक पर रखे लोहे के पाइप पर पड़ी. पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्रेन समय रहते रुक गई और बड़ा हादसा टल गया.

दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की कोशिश की गई है. शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर करीब 10 फीट लंबा लोहे का पाइप रख दिया था. ट्रैक पर भी पत्थर बिछा दिए थे. हालांकि, लोको पायलट की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया. घटना शनिवार रात की है.

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 64021 दिल्ली से यूपी के शामली की ओर जा रही थी. रास्ते में उसे पटरी से उतारने की सुनियोजित साजिश रची गई. रात करीब 10:30 बजे ट्रेन जब शामली और बलवा स्टेशन के बीच पहुंची तो ट्रैक पर पाइप रखे मिले. ट्रैक पर पत्थर बिछाए गए थे. एक लोहे का पाइप 10 फीट लंबा था. हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाई और ट्रेन को रोक दिया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि पायलट ने ट्रैक पर दूर से पाइप देख लिया था. इस पर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए. काफी देर तक ट्रेन जंगल में खड़ी रही, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा. वीडियो में देखा जा रहा है कि ट्रैक पर पत्थर बिछे हैं और लंबे पाइप भी रखे गए हैं.घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और शामली पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे. अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के इलाके में छानबीन भी की.

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि लोहे के ये पाइप नलकूप से चोरी किए गए थे, जिन्हें बाद में रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया. इस पूरे मामले की फिलहाल गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है.

लोको पायलट की सतर्कता से ना सिर्फ एक बड़ा हादसा टल गया, बल्कि ट्रेन में सफर कर रहे हज़ारों यात्रियों की जान भी बच गई.

NATIONAL : जालोर रेलवे स्टेशन पर बम ब्लास्ट, 30 घायल, ब्लैआउट और सायरन बजते ही लोगों ने बुझा दी घर की बत्ती, जानें क्यों?

0

जालोर में ऑपरेशन शील्ड के तहत नागरिक सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के मकसद से मॉक ड्रिल आयोजित किया गया. इस दौरान जांच एजेंसियों ने लिया सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर अमले करते हुए राजस्थान के जालोर जिला प्रशासन ने द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड’ का आयोजन शनिवार की रात किया. इसका मकसद नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करना है. इस योजना के तहत शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर जालोर में नागरिक सुरक्षा अभ्यास (मॉक ड्रिल) किया गया.

ब्लैकआउट और मॉकड्रिल के तहत रेलवे स्टेशन पर बमबारी से 30 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना पर जिला प्रशासन, पुलिस, मेडिकल, एनडीआरएफ के 15 सदस्य दल, होमगार्ड के 60 सदस्य दल और सिविल डिफेंस को दी गई. बम ब्लास्ट की सूचना मिलने से सभी सरकारी एजेंसियों से जुड़े लोगों के हाथ पांव फूल गए.

जालोर रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट की सूचना के बाद सभी सरकारी एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुट गईं. तत्काल अस्थायी अस्पताल बनाए गए. डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मौके पर पहुंचे. घायलों को तुरन्त उपचार मुहैया कराया गया. पुलिसकर्मी सुरक्षा जांच में इस दौरान जुटे रहे. गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

मॉक ड्रिल की रणनीति के तहत जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन में जिला प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सिविल डिफेंस, अग्निशमन, एनसीसी, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्कॉम, सहित नागरिक सुरक्षा सेवाओं की रेस्पॉन्स टीम ने आपातकालीन निकासी योजनाओं और उनके कार्यान्वयन की स्थिति का मूल्यांकन किया.

दरअसल, ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत ब्लैकआउट, सायरन बजाने और मॉक ड्रिल का आयोजन नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के मकसद किया जाता है. इस दौरान युद्ध जैसे जैसे हालात शहर या कस्बों में पैदा किए जाते हैं. इस घटना की सूचना ब्लैकआउट और सायरन बजाकर लोगों को दी जाती है.

ऐसे हालात में सभी नागरिकों को चाहिए कि सायरन बजने ही यथास्थिति में अपने घरों, दुकानों, होटलों, भवनों, वाहनों, कार्यालय या किसी भी परिसर की सभी लाईटें स्वेच्छा से बंद कर दें. घर की खिड़कियों और दरवाजों पर काले पर्दे या कवर लगाएं. ताकि रोशनी बाहर न जाए. अफवाहों से बचें तथा सटीक जानकारी सुनें व प्रसारित करें. ड्रिल के समय निर्धारित समय पर बिजली के सभी उपकरण बंद करें. ड्रिल के समय शांत रहे व अफवाहों से बचें. ब्लैकआउट के दौरान टॉर्च या बैटरी से चलने वाले उपकरण साथ रखें. गांव व मोहल्लों में चौकसी रखें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें. ड्रिल के दौरान मोबाइल की फ्लैश लाइट व वाहन की हेडलाइट का अनावश्यक प्रयोग न करें. भीड़ इकट्ठी न करें और अनुशासन बनाए रखें. किसी भी प्रकार की आतिशबाजी, तेज आवाज वाले उपकरणों या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग न करें.

 

NATIONAL : शादीशुदा आशिक ने नाबालिग प्रेमिका को दी थी दर्दनाक मौत, अब नवादा में प्रेमी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

0

पुलिस जांच में पता चला कि 20 मई को जब रिया के फूफा-फुआ ड्यूटी पर थे, तब आशिक ने उसकी हत्या कर दी थी. उसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया.

नवादा पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग रिया हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. एसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी रिया का प्रेमी आशिक कुमार है. हिसुआ की रहने वाली रिया 15 मई को अपने घर से लापता हुई थी. बाद में उसका शव बेंगलुरु के चंदपुरा रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रॉली बैग से बरामद हुआ था.

पुलिस जांच में पता चला कि 20 मई को जब रिया के फूफा-फुआ ड्यूटी पर थे, तब आशिक ने उसकी हत्या कर दी थी. पूछताछ में आशिक ने बताया कि वो रिया को पटककर उसकी छाती पर बैठ गया. फिर उसका गला दबाया और सिर को जमीन पर पटका. गला दबाने से रिया की गर्दन की हड्डी टूट गई और उसकी मौत हो गई.

हत्या के बाद आशिक ने अपने दोस्तों को बुलाया. उन्हें धमकी दी कि अगर आत्महत्या की बात नहीं कही तो सबको फंसा देगा. आरोपी के फूफा ने शव छुपाने की सलाह दी. आशिक ने खिड़की का शीशा अंदर से तोड़ा ताकि बाहर से देखे जाने का भ्रम पैदा हो, लेकिन कांच के बाहर गिरने से पुलिस को शक हुआ.

डीएसपी हुलास कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने राहुल नगर गांव में घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ा गया. अब सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. एक प्रेम प्रसंग ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. 15 मई को रिया अपने प्रेमी आशिक कुमार के साथ घर से भाग गई. आशिक पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था.

पुलिस जांच में सामने आया कि आशिक ने अपने साथियों की मदद से रिया की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को नीले रंग के ट्रॉली बैग में रखा गया. आरोपियों ने ओला कार बुक की और शव को चांदपुरा रेलवे स्टेशन के पास ले गए. वहां सुनसान जगह पर कार रुकवाने से ड्राइवर को शक हुआ, लेकिन वह पैसे लेकर लौट गया. आरोपियों ने शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया.

21 मई की सुबह सूर्यनगर पुलिस ने शव बरामद किया. परिजनों ने सोशल मीडिया पर खबरें देखने के बाद शव की पहचान की. पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें आशिक कुमार, उसके फूफा मुकेश कुमार, फुआ इंदु देवी, राजाराम रविदास, राजू कुमार, कालू रविदास और मोहन कुमार शामिल हैं, सभी आरोपियों को सूर्यनगर थाना के इंस्पेक्टर संजीव महाजन के सुपुर्द कर दिया गया है.

 

DELHI : आपसी विवाद में 17 वर्षीय लड़के पर चाकुओं से हमला… बाजार से लौटते वक्त किया गया हमला

0

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने 17 वर्षीय एक लड़के के पैर में चाकू घोंप दिया. जिससे लड़का घायल हो गया.

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने 17 वर्षीय एक लड़के के पैर में चाकू घोंप दिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक शाम करीब 7 बजे मंगोलपुरी पुलिस को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल से चाकू घोंपने के बाद घायल हुए एक लड़के के भर्ती होने की सूचना मिली.

मंगोलपुरी निवासी घायल युवक को डॉक्टरों ने बयान के लिए फिट घोषित कर दिया और बाद में उसने पुलिस को बताया कि हमला शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ, जब वह अवंतिका बाजार से लौट रहा था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब लड़का मंगोलपुरी के एल-ब्लॉक पार्क के पास पहुंचा, तो कुछ लड़कों का एक समूह उसके पास आया. जब उसने भागने की कोशिश की, तो उनमें से एक ने उसकी जांघ में चाकू घोंप दिया.

इसके बाद उसे खून बहता देख ग्रुप भाग गया. जिसके बाद एक स्थानीय निवासी ने लड़के को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि चोटें शारीरिक हमले के अनुरूप थीं, जिसमें कई घाव थे, लेकिन स्पष्ट किया कि चोटें पैर तक ही सीमित थीं और पीड़ित की हालत स्थिर है, उसका इलाज चल रहा है.पुलिस ने कहा कि घटना के पीछे का मकसद युवक और इलाके के कुछ लड़कों के बीच मामूली कहासुनी प्रतीत होता है. पीड़ित के बयान के आधार पर मंगोलपुरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ENTERTAINMENT : ‘बच्चे मेरा कंटेंट देख रहे हैं तो उनके पेरेंट्स जिम्मेदार’, पेरेंटिंग पर समय रैना ने कही ये बात

0

कॉमेडियन समय रैना कुछ समय पहले अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से सुर्खियों में छाए हुए थे. उनका शो यूट्यूब पर स्ट्रीम होता था जिसे हर कोई देख सकता था. जिसमें छोटी उम्र के बच्चे भी शामिल हैं. अब समय ने अपने कंटेंट देखने वाली ऑडियंस पर एक कमेंट किया है.

कॉमेडियन समय रैना अक्सर अपने बेबाक कॉमिक अंदाज से सुर्खियों में बने रहते हैं. उनका कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कुछ महीनों पहले हर तरफ एक अलग कारण से छाया हुआ था. समय का कंटेंट यूट्यूब पर हर कोई देखता है. ऐसे में उनके शो पर किए गए अश्लील कमेंट्स बहुत तेजी से फैल गए थे. जिसके बाद कॉमेडियन को अपना शो यूट्यूब से हटाना पड़ा था.

हाल ही में समय ने आज के डिजिटल वर्ल्ड में पेरेंटिंग पर बात की जिसका क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उन्होंने बतौर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपनी जिम्मेदारी पर कहा कि वो ऑनलाइन सिर्फ बच्चों को दिखाने के लिए खुद को नहीं बदल सकते हैं. अगर छोटे-छोटे बच्चे उनका कंटेंट देख रहे हैं, तो इसमें उनके माता-पिता की गलती है. उनका ये पॉडकास्ट ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कॉन्ट्रोवर्सी से पहले जनवरी के महीने में शूट हुआ था.

हालांकि, होस्ट की इस बात पर समय चुप नहीं बैठे. उन्होंने तुरंत जवाब में कहा, ‘अगर कोई 8-10 साल का बच्चा भी मुझे देख रहा है, तो इसमें उसके माता-पिता की गलती है. जब मैं उस उम्र का था, तब मेरे पिता मुझे टीवी देखने के लिए डांट देते थे. मैंने उस डर से कभी टीवी नहीं देखा था. जिसके बाद मैं कभी उन चीजों से इंफ्लुएंस नहीं हुआ.’

‘मुझे सचमुच ऐसा लगता है इसमें मेरे पिता ने अपना काम अच्छे ढंग से किया. तो ये पेरेंट्स की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने बच्चों के लिए जिम्मेदार बनें. अगर मैं लोगों को कुछ करने के लिए इंफ्लुएंस करना चाहता हूं, तो इसके लिए मुझे ईमानदार होना होगा.’

बता दें, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कॉन्ट्रोवर्सी के बाद समय रैना एक बार फिर अपने कॉमिक शोज के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने हाल ही में अपना इंटरनेशनल टूर अनाउंस किया है, जिसके बाद वो कॉमेडी वर्ल्ड में अपनी नई जर्नी की शुरुआत करने जा रहे हैं.

UP : बीवी से अवैध संबंध के शक में ममेरे भाई को मारी गोली, फिर काटी गर्दन… पांच महीने बाद खुला राज

0

यूपी के बागपत से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां पांच महीने पहले हुए हिमांशु हत्याकांड की गुत्थी अब जाकर सुलझी है. फौज में तैनात ममेरे भाई अक्षय ने इस वारदात का खुलासा किया है. आरोप है कि हिमांशु के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे, इसी को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया.

बागपत में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी बीवी से अवैध संबंधों के शक में ममेरे भाई को पहले सीने में गोली मारी, फिर गला काटकर उसकी लाश हिंडन नदी में फेंक दी. पांच महीने तक गायब रहे हिमांशु की हत्या का खुलासा खुद आरोपी अक्षय ने किया, जो वारदात के बाद फरार चल रहा था. पुलिस ने जब उसे दबोचा तो उसकी निशानदेही पर मिला एक जूता इस खौफनाक कत्ल का सबसे बड़ा सबूत बन गया.

दरअसल, यह मामला बागपत के थाना खेकड़ा क्षेत्र का है. यहां 5 महीने पहले हिमांशु नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी. हिमांशु मेरठ के छुर गांव का रहने वाला था. आरोप है कि हिमांशु के ममेरे भाई अक्षय की पत्नी से अवैध सबंध हो गए थे. जब उसका ममेरा भाई ड्यूटी पर जाता था, तब हिमांशु बागपत अपने ननिहाल आकर अक्षय की पत्नी से मिलता था. इसी शक में अक्षय छुट्टी लेकर गांव आया और पत्नी से कहकर हिमांशु को छुर गांव से बुलवाया.

जैसे ही हिमांशु पहुंचा तो पहले तो साजिश और पूरे प्लान के तहत पहले हिमांशु को गोली मारी गई, फिर उसकी गर्दन काट दी गई. इसके बाद लाश को हिंडन नदी में फेंक दिया. इसके बाद जब तीन दिन तक परिवार वालों को हिमांशु का कोई सुराग नहीं लगा तो गुमशुदगी का केस दर्ज कराया गया.

जब परिजनों का शक हिमांशु के ननिहाल के लोगों पर गया तो हत्या का मामला कायम हुआ. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो 8 लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन अक्षय उस दौरान फरार हो गया. पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया. अब पांच महीने बाद पुलिस ने अक्षय को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस को हिमांशु का एक जूता मिला है, जो इस पूरे केस का सबसे बड़ा सबूत बना है.

वहीं इस मामले में एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेकड़ा क्षेत्र में हिमांशु हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसमें अक्षय फौजी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया, जिस पर 25 हजार का इनाम था. उसने पत्नी से नाजायज सबंध के शक में अपने फुफेरे भाई की हत्या की थी. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मृतक का जूता बरामद किया है.

NATIONAL : असम, मिजोरम, अरुणाचल… नॉर्थ-ईस्ट में मूसलाधार बारिश का कहर, बाढ़-लैंडस्लाइड से 25 लोगों की मौत

0

नॉर्थ-ईस्ट में बारिश और बाढ़ का कहर है. असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में बारिश और लैंडस्लाइड से करीब 25 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है. इस पूरे इलाके में भारी बारिश की आशंका है.

नॉर्थ-ईस्ट के राज्य असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में मूसलाधार मानसूनी बारिश ने तबाही मचा दी है. बीते दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ और लैंड स्लाइड की वजह से अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है. तेजी से राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं.मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की चेतावनी को दी है और पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है.अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई और लैंडस्लाइड से पूरे नॉर्थ-ईस्ट में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

असम की राजधानी गुवाहाटी में लैंडस्लाइड की चपेट में कई घर आ गए. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं. दरअसल, लगातार बारिश की वजह से पहाड़ियों की मिट्टी ढीली पड़ गई और एक बड़ा हिस्सा खिसककर घरों पर आ गिरा. प्रशासन ने घटना के बाद इलाके में नए अलर्ट जारी किए हैं. इसके अलावा, असम के गोलाघाट जिले में दो और लखीमपुर में एक व्यक्ति की बाढ़ में डूबकर मौत हो गई.

चीन की सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ ने कहर ढाया है. एक वाहन बह जाने से सात लोगों की मौत हो गई. एक अन्य घटना में दो लोग डूब गए. राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 9 हो गई है.

मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि अचानक बाढ़ आ गई और लैंडस्लाइड की वजह से मौतें हुई हैं. यहां रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है.मणिपुर की राजधानी इम्फाल में लगातार तीन दिनों की बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह ठप कर दिया है. शहर के कई हिस्सों में जलभराव की गंभीर स्थिति है. प्रशासन ने इम्फाल नदी के किनारे बसे इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है. साथ ही बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है.

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पूरे उत्तर-पूर्व में भारी बारिश जारी रहेगी. विभाग ने असम के कई हिस्सों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि बाकी उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं.

असम में 17 जिले बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावित हुए हैं. 78,000 से ज्यादा लोग आपदा से प्रभावित हुए हैं. 1,200 से ज्यादा लोगों को 5 अलग-अलग राहत शिविरों में भेजा गया है. लखीमपुर जिला सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित है, जहां 41,600 से ज्यादा लोग संकट में हैं. डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर ऊंचा बना हुआ है. निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं. सिक्किम के चुंगथांग में तीस्ता नदी उफान पर है. देखें वीडियो…

बाढ़ प्रभावित असम में राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), पुलिस और अग्निशमन सेवाएं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं.

बारिश के कारण असम के दो जिलों में शैक्षणिक संस्थान शनिवार को बंद रहे. वहीं, गुवाहाटी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते उड़ानों के संचालन में व्यवधान पैदा हुआ.अरुणाचल प्रदेश में भी प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा है. क्षति का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता मुहैया कराई जा रही है.

ENTERTAINMENT : क्या ‘महाभारत’ होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? एक्टर बोले- इसके बाद कुछ नहीं बचेगा…

0

आमिर खान की फिल्मों का इंतजार हर किसी को रहता है. उनकी एक्टिंग हर फिल्म में कमाल की होती. लेकिन इस बीच आमिर ने कहा है कि ‘महाभारत’ शायद उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है जिसे वो बनाना चाहेंगे.

सुपरस्टार आमिर खान एक लंबे वक्त के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. उनकी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज होने वाली है. ये उनकी हिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है, जिसमें वो एक बास्केटबॉल कोच का किरदार प्ले करेंगे. एक्टर ने अपनी फिल्म को प्रमोट करना भी शुरू कर दिया है.

हाल ही में आमिर राज शमानी के पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी लाइफ और करियर से जुड़ी कई बातें शेयर की. इस दौरान उनसे पूछा गया कि अगर वो अपनी आखिरी फिल्म बनाएंगे, तो वो कैसी होगी? इसपर एक्टर ने अपने सपने ‘महाभारत’ का जिक्र किया. आमिर ने कहा कि वो ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज के बाद, ‘महाभारत’ बनाने पर काम करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि वो इसके बाद किसी और प्रोजेक्ट को नहीं बना पाएंगे.

आमिर ने कहा, ‘सितारे जमीन पर की रिलीज के बाद मैं महाभारत पर काम करूंगा. मुझे लगता है कि शायद वो एक प्रोजेक्ट है जिसे करने के बाद मेरे अंदर ये फीलिंग आए कि इसके बाद मैं कोई और प्रोजेक्ट नहीं बना सकता हूं. क्योंकि वो प्रोजेक्ट इतना बड़ा है कि उसमें इतने सारे लेयर्स और इमोशन्स हैं, उसमें हर चीज है जो उसे ग्रैंड बनाती है. हर चीज जो दुनिया में मौजूद है, वो आपको महाभारत में मिलेगी.’

हालांकि आमिर ने आगे ये भी कहा कि वो मरते दम तक काम करना चाहते हैं. एक्टर ने कहा, ‘मैं मरते दम तक काम करना चाहता हूं. लेकिन एक ही चीज है जो मैं सोच सकता हूं कि महाभारत बनाने के बाद शायद मैं कोई और फिल्म नहीं बना पाऊं.’ आमिर के अलावा फेमस तेलुगू डायरेक्टर एस.एस.राजामौली का भी सपना है कि वो एक बार ‘महाभारत’ फिल्म बनाएं. उन्होंने कई सारे इंटरव्यूज में भी इस बात का जिक्र किया हुआ है.

बता दें, पिछले दिनों पहले खबर आई थी कि डायरेक्टर एस.एस.राजामौली भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के की बायोपिक बनाने का प्लान कर रहे हैं. वो फिल्म में तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को कास्ट करना चाहते हैं. हालांकि इसके ठीक कुछ दिनों बाद ये खबर सामने आई कि आमिर खान राजकुमार हिरानी संग दादासाहेब फाल्के की बायोपिक बनाना चाहते हैं. उन्होंने इसके लिए पूरी रिसर्च भी कर ली है.

अब आमिर और राजामौली इंडियन सिनेमा में एक ही जैसी दो फिल्में (महाभारत और दादासाहेब फाल्के बायोपिक) बनाने का प्लान कर रहे हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किसी फिल्म ऑडियंस को सबसे ज्यादा पसंद आती है.

- Advertisement -