Monday, June 15, 2026
Home Blog Page 599

BSEB Compartment Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं में 32.93% और 12वीं में 55.31% स्टूडेंट्स हुए पास

0

BSEB 10th, 12th Compartment Result 2025 Declared: BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने BSEB कार्यालय, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना के मुख्य भवन के सभागार से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षा के परिणाम घोषित किए. स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट


BSEB 10th, 12th Compartment Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार कम्पार्टमेंट परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा.

BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने BSEB कार्यालय, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना के मुख्य भवन के सभागार से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षा के परिणाम घोषित किए. परीक्षा आयोजित होने के बाद बोर्ड द्वारा कम्पार्टमेंट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की गई थी. छात्र अब BSEB मैट्रिक और इंटर के परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

BSEB 10th, 12th Compartment Result 2025: ऐसे चेक करें कम्पार्टमेंट रिजल्ट
स्टेप 1: BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: लॉग-इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 4: आपका बिहार बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 5: रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और आगे के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.

बीएसईबी मैट्रिक कम्पार्टमेंट परीक्षा में 52,552 छात्र शामिल हुए, जिनमें से कुल 17,309 छात्र – 7,584 छात्र और 9,725 छात्राएं पास हुईं. बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 32.93 प्रतिशत है. बीएसईबी मैट्रिक 2025 कम्पार्टमेंट परीक्षा राज्य भर के 141 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

वहीं बीएसईबी इंटर विशेष परीक्षा में 6,624 (3,964 छात्र और 2,660 छात्राएं) छात्र शामिल हुए, जिनमें से 3,664 छात्र – 2,087 छात्र और 1,577 छात्राएं – पास हुए. बिहार बोर्ड कक्षा 12 की विशेष परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 55.31 प्रतिशत है. बीएसईबी इंटर विशेष परीक्षा परिणाम में 1,206 छात्र प्रथम श्रेणी में, 1,645 छात्र द्वितीय श्रेणी में तथा 603 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं.

 

NATIONAL : कर्नाटक में नाबालिग लड़की से दरिंदगी, आरोपियों ने बार-बार किया गैंगरेप, 6 गिरफ्तार

0

कर्नाटक में बेलगावी शहर में नाबालिग लड़की से बार-बार गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.छह आरोपियों ने सुनसान इलाके में लड़की के साथ बलात्कार किया और घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद पीड़िता को धमकाया गया और जनवरी में आरोपियों के उसी समूह के तीन लोगों ने फिर से उसके साथ बलात्कार किया. जघन्य अपराध की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्यों ने एपीएमसी थाने में एफआईआर दर्ज कराई.

बेलगावी पुलिस आयुक्त बोरासे भूषण गुलाबराव ने बताया कि आरोपी बालिग हैं. आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज किया गया है. आयुक्त के मुताबिक दिसंबर में किसी ने नाबालिग लड़की से दोस्ती की और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया.इसके बाद उसने अपने कुछ दोस्तों को भी बुला लिया. फिर दिसंबर में अपराधियों ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया. आरोपियों ने अपने मोबाइल पर इस वारदात का वीडियो बनाया और जनवरी में फिर से वीडियो लीक करने की धमकी दी और उनमें से तीन ने फिर से उसके साथ बलात्कार किया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. सभी आरोपी बालिग हैं. जबकि पीड़िता नाबालिग है. दोनों घटनाओं में 6 अपराधी थे. हमने 5 को गिरफ्तार कर लिया है और एक फरार है. हमारी फरेंसिक टीम काम पर है, सभी नमूने और सबूत इकट्ठा कर रही है. मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

NATIONAL : गोरखपुर के इन 5 इलाकों में Bird Flu, पक्षियों को मारने का अभियान शुरू

0

गोरखपुर के पांच इलाकों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. प्रशासन ने सभी जिंदा पक्षियों की मंडियां 21 दिन के लिए बंद कर दी हैं और संक्रमित क्षेत्रों में कुलिंग का काम शुरू हो गया है. एक किलोमीटर के दायरे में विशेष सफाई अभियान चल रहा है. अब तक 1,328 नमूनों की जांच की गई है.

गोरखपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है. जिले के पांच इलाकों में पक्षियों में एच5एन1 और एच9एन2 वायरस पाए गए हैं. इसको देखते हुए प्रशासन ने शहर के सभी जिंदा पक्षियों की बिक्री वाली मंडियों को 21 दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है और संक्रमित क्षेत्रों में पक्षियों की हत्या (कुलिंग) का अभियान शुरू कर दिया गया है.

नगर आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, झुंगिया बाजार, एल्युमिनियम फैक्ट्री क्षेत्र, तारामंडल, भगत चौराहा और शहीद अशफाकउल्ला खान प्राणि उद्यान से लिए गए नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. ये जानकारी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज़ (NIHSAD), भोपाल से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर दी गई है.

अतिरिक्त नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि केंद्रीय सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, संक्रमित क्षेत्रों के एक किलोमीटर के दायरे में कुलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है. सभी जिंदा पक्षियों को मारने और पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करने का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि वायरस के फैलाव को रोका जा सके.

बर्ड फ्लू के नियंत्रण के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) के नेतृत्व में जिले की रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय कर दिया गया है. साथ ही सदर पशु चिकित्सालय में एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) भी स्थापित किया गया है, जहां से पूरे अभियान की निगरानी की जा रही है.अब तक गोरखपुर जिले से कुल 1,328 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से इन पांच स्थानों पर वायरस की पुष्टि हुई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि संक्रमित क्षेत्रों में न जाएं और मरे हुए पक्षियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें.

बर्ड फ्लू (Avian Influenza) एक संक्रामक रोग है, जो पक्षियों से इंसानों में भी फैल सकता है. इसके वायरस (H5N1, H9N2 आदि) गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं. अगर आपके इलाके में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, तो नीचे दिए गए सुझावों का पालन जरूर करें:

क्या करें (Do’s):
पके हुए चिकन और अंडे खाएं:
अच्छी तरह पकाए गए चिकन और अंडे खाना सुरक्षित होता है.
कम से कम 70°C तापमान पर मांस को पकाएं.

बीमार या मरे हुए पक्षियों से दूर रहें:
किसी भी बीमार या मृत पक्षी को छूने से बचें.
ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशासन या पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दें.

ENTERTAINMENT : Miss World 2025 बनीं थाईलैंड की Opal Suchata Chuangsri, भारत की नंदिनी गुप्ता का टूटा सपना

0

31 मई 2025 को हैदराबाद के HITEX कन्वेन्शन सेंटर में ‘मिस वर्ल्ड 2025’ आयोजित हुआ. थाईलैंड की ओपाल सुचाता चुआंगश्री ने ‘मिस वर्ल्ड 2025’ का क्राउन अपने नाम किया.

Miss World 2025: 31 मई 2025 को हैदराबाद के HITEX कन्वेन्शन सेंटर में ‘मिस वर्ल्ड 2025’ आयोजित हुआ. थाईलैंड की ओपाल सुचाता चुआंगश्री ने ‘मिस वर्ल्ड 2025’ का क्राउन अपने नाम किया. बता दें कि इसमें दुनियाभर से आईं कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया था. टॉप 8 से भारत की नंदिनी गुप्ता बाहर हो गई थीं.

सुचाता चुआंगश्री का जन्म 20 सितंबर 2003 में थाईलैंड में हुआ था. ये थाई मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटलहोल्डर भी रह चुकी हैं. मिस वर्ल्ड बनने वाली ये पहली थाई महिला हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए ये क्राउन जीता. इससे पहले ये ‘मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2024’ भी रह चुकी हैं.

साथ ही सुचाता चुआंगश्री ने ‘मिस यूनिवर्स 2024’ में भी पार्टिसिपेट किया था. थाईलैंड को रिप्रिजेंट किया था. ये थर्ड रनरअप रही थीं. इनका परिवार प्राइवेट बिजनेस चलाता है. Kajonkietsuksa स्कूल से इन्होंने अपनी प्राइमरी और लोअर सेकेंड्री की पढ़ाई पूरी की है. पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में इन्होंने डिग्री हासिल की हुई है.

‘मिस वर्ल्ड 2025’ का क्राउन पहने सुचाता स्टेज पर इमोशनल होती नजर आईं. सिल्वर बॉडी फिटेड गाउन में ये बेहद खूबसूरत लग रही थीं. सुचाता ने सभी का धन्यवाद करते हुए हाथ जोड़े. आंखों में आंसू लिए, वो इस मोमेंट को महसूस करती दिखीं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. 21 साल की नंदिनी गुप्ता भी इसका हिस्सा रहीं. ये कोटा, राजस्थान की रहने वाली हैं. नंदिनी भले ही छोटे शहर से हों, लेकिन इनका सपने हमेशा से बड़े रहे हैं. नंदिनी ने साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था. इन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और पब्लिक स्पीकिंग में महारथ हासिल है. कई लीडिंग फैशन डिजाइनर्स के लिए ये रैंप वॉक कर चुकी हैं. सिर्फ ग्लैमर की ही दुनिया में नहीं, बल्कि सोशल मुद्दों को लेकर भी एक्टिव रहती हैं.

कैंसर को लेकर जागरूकता से लेकर महिलाओं के सम्मान और उनके राइट्स के लिए लड़ती नजर आती हैं. कई एन्वायरमेंटल प्रोडेक्ट्स पर भी ये काम कर रही हैं. मिस वर्ल्ड 2025 के स्टेज पर नंदिनी ने इंडियन रूट्स, परंपरा और कल्चर को बखूबी दर्शाया. पैशन के साथ ग्लोबल प्लेटफॉर्म तक वो इंडिया को लेकर पहुंचीं, यही बड़ी बात है.

बता दें कि बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स इस फिनाले का हिस्सा रहे. सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर, ‘मिस वर्ल्ड 2025’ फिनाले में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंचे थे.

 

NATIONAL : ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत के चलते हत्यारा बना 21 वर्षीय युवक… पैसों के लिए कर दी महिला की हत्या

0

तेलंगाना के संगारेड्डी में ऑनलाइन सट्टेबाज़ी के खेल खेलने के लिए पैसे की खातिर युवक ने महिला की हत्या कर दी. बताया जाता है कि हाथ में पैसे न होने के कारण आरोपी प्रशांत ने 48 वर्षीय रानेम्मा को निशाना बनाया.

तेलंगाना के संगारेड्डी में ऑनलाइन सट्टेबाज़ी के खेल खेलने के लिए पैसे की खातिर युवक ने महिला की हत्या कर दी. बताया जाता है कि हाथ में पैसे न होने के कारण आरोपी प्रशांत ने 48 वर्षीय रानेम्मा को निशाना बनाया. रानेम्मा गांव में अकेली रहती थी और उसके पास सोने के गहने थे. देर रात जब रानेम्मा सो गई, तो प्रशांत ने उसकी हत्या कर दी और घर से उसके सोने के गहने और नकदी लेकर भाग गया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की तो खुलासा हो गया. आरोपी की पहचान तब हुई, जब पूछताछ के दौरान प्रशांत के चेहरे और हाथों पर चोट के निशान दिखे. पुलिस के अनुसार आरोपी 21 प्रशांत पुत्र तुकाराम उर्फ ​​तुकाराम हाल ही में क्रिकेट सट्टे का आदी हो गया था. ऐसे में पैसों के लिए रुक्मपुर गांव में उसने एक महिला की हत्या कर दी. इसके बाद उसने उससे सोने के गहने और नकदी भी चुरा ली.

हत्या को अंजाम देने के लिए उसने अकेले रहने वाली पीड़िता को निशाना बनाया और वारदात की योजना बनाई. हत्या 25 मई की रात को हुई. न्यालकल पुलिस स्टेशन में पीड़िता के बेटे द्वारा 26 मई को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अपराध संख्या 61/2025 यू/एस 302, 397 आईपीसी दर्ज कर जांच के लिए ले लिया गया.

जांच के दौरान मजबूत संदेह और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने प्रशांत को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की. उसने महिला की हत्या करने और सोना व नकदी चुराने की बात कबूल की. ​​उसके कबूलनामे के आधार पर गवाहों की मौजूदगी में चोरी किए गए 6 तुला वजन के सोने के गहने और 2720 रुपये की नकदी बरामद की गई. आरोपी को 31 को सुबह 11:30 बजे अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

NATIONAL : सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तारीख तय, इस दिन लेंगे सात फेरे

0

लखनऊ में 8 जून को समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई होगी. दोनों की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक होटल में आयोजित होगी, जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे.

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तारीख तय हो गई है. 18 नवंबर को दोनों सात फेरे लेंगे. शादी से पहले 8 जून को दोनों की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक होटल में आयोजित होगी, जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे.बता दें कि इसी साल जनवरी में क्रिकेटर रिंकू सिंह का समाजवादी पार्टी की सांसद से रिश्ता पक्का हुआ था. दोनों का रोका हो चुका है और अब सगाई होने जा रही है.

रिंकू की मंगेतर समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज हैं. 26 साल की सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी. उन्होंने बीपी सरोज को 35850 वोटों के अंतर से हराया था. प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था.
प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली स्थित एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट्स में स्नातक किया. फिर उन्होंने नोएडा में एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की. प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं. तूफानी सरोज फिलहाल केराकत सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक हैं.

बता दें कि प्रिया सरोज की एक सहेली के पिता क्रिकेटर रहे हैं जिनकी रिंकू से जान पहचान है. सहेली के पिता ने ही प्रिया की रिंकू से मुलाकात कराई थी. प्रिया सरोज भारत की सबसे युवा महिला सांसद हैं. प्रिया जब लोकसभा के लिए चुनी गई थीं तो उनकी उम्र 25 साल 6 महीने और 12 दिन थी.

NATIONAL : पिकअप से टकराया मिनी ट्रक… सड़क पर बिखरीं मछलियां तो ‘लूटने’ की मची होड़, दूध के पैकेट को किसी ने नहीं लगाया हाथ

0

झारखंड के गोड्डा जिले में मछलियों से लदा एक ट्रक दूध से भरी पिकअप वैन से टकरा गया. ट्रक सड़क पर पलटा तो सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते सारी मछलियां बटोर ले गए. दिलचस्प बात यह रही कि ग्रामीणों ने जहां मछलियों को लूट लिया, वहीं दूध के डिब्बों को हाथ तक नहीं लगाया.

झारखंड के गोड्डा जिले में नेशनल हाईवे 133 पर एक अनोखी घटना सामने आई. यहां सड़क हादसे के बाद मछलियों की ‘लूट’ मच गई, लेकिन दूध के क्रेट्स को किसी ने नहीं छुआ. यह वाकया गोड्डा-रांची मार्ग के चामुडीह इलाके में हुआ, जहां मछलियों से लदा मिनी ट्रक और दूध से भरी पिकअप वैन आमने-सामने टकरा गए थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए और उनमें लदा सारा माल बाहर बिखर गया. मछली वाले ट्रक के क्रेट्स खुल गए और मछलियां सड़क पर फैल गईं. हादसे की खबर जैसे ही आसपास के गांवों में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोग ट्रैक्टर, साइकिल और बोरियों के साथ आए और सड़क पर बिखरी सभी मछलियों को समेटकर भाग निकले.

हैरत की बात यह रही कि जहां ग्रामीणों ने मछलियों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी, वहीं दूध से भरी वैन के क्रेट्स को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया. किसी ने उन्हें हाथ तक नहीं लगाया. यह नाजारा देखने वालों के लिए चौंकाने वाला था.घटना की सूचना मिलते ही पोड़ैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण मछलियां लेकर निकल चुके थे. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि हादसे में दोनों वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि घटना को लेकर अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ENTERTAINMENT : करण जौहर की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था सेक्शुअल हैरेसमेंट? धर्मा प्रोडक्शंस ने बताई हकीकत

0

करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘होमबाउंड’ के सिनेमाटोग्राफर प्रतीक शाह पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगे थे. इसपर अब फिल्म के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस ने सफाई दी है. एक स्टेटमेंट जारी करते हुए धर्मा प्रोडक्शंस ने कहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें प्रतीक शाह के खिलाफ ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक धर्मा प्रोडक्शंस ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें लिखा है- ‘धर्मा प्रोडक्शंस में, हमारे साथ किसी भी क्षमता में काम करने वाले किसी भी शख्स के खिलाफ खराब बर्ताव और सेक्शुअल हैरेसमेंट के लिए जीरो टॉलेरेंस पॉलिसी है और हम सेक्शुअल हैरेसमेंट के मामलों को बहुत गंभीरता से लेते हैं.’

स्टेटमेंट में आगे लिखा है- ‘मिस्टर प्रतीक शाह ‘होमबाउंड’ प्रोजेक्ट पर एक फ्रीलांसर थे और लिमिटेड के लिए इस पर काम कर रहे थे. हमारे साथ उनका जुड़ाव पूरा हो चुका है. इस लिमिटेड टाइम पीरियड के दौरान, POSH के लिए हमारी इंटरनल कमिटी को हमारी फिल्म ‘होमबाउंड’ के किसी भी कलाकार या क्रू से उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली.’

बता दें कि इंडिपेंडेंट फिल्म मेकर अभिनव सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था और प्रतीक शाह पर गंभीर आरोप लगाए थे. पोस्ट में उन्होंने अपनी फीमेल फ्रेंड्स को अलर्ट किया था कि वे सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह से सावधान रहे. उन्होंने दावा किया था कि सिनेमैटोग्राफर के हिंसक बर्ताव को लेकर कई महिलाओं ने उन्हें बताया था. वहीं फिल्म मेकर सृष्टि रिया जैन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्क्रीनशॉट की एक सीरीज शेयर करते हुए दावा किया था कि प्रतीक शाह 4 साल से प्रॉल (Prawl) पर हैं.

फिल्म ‘होमबाउंड’ की हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग हुई थी जहां उसे 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, विशाल जेठवा और ईशान खट्टर लीड रोल में हैं.

 

HEALTH : इन आयुर्वेदिक तरीकों से करें थायराइड की परेशानी कम, दवाएं रोजाना लेने की हो जाएगी छुट्टी

0

थायराइड की दवा लेना कम करना चाहते हैं तो असरदार आयुर्वेदिक उपाय के बारे में जानिए, जो हार्मोनल बैलेंस सुधारें और शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाएं.

सुबह-सुबह जब अलार्म बजता है, तो एक चीज जो कई लोगों को सबसे पहले याद आती है, वो है थायराइड की गोली. खाली पेट पानी के साथ गोली लेना, हर दिन वही रूटीन… ये जीवन का हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में ऐसे उपाय मौजूद हैं जिनकी मदद से आप इस निर्भरता को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं? आज के समय में थायराइड की समस्या महिलाओं में आम हो गई है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, इसे जड़ से सुधारने की कोशिश की जा सकती है. ये तरीके न सिर्फ आपके हार्मोनल बैलेंस को बेहतर बनाते हैं, बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ करते हैं.

आयुर्वेदिक तरीके से कैसे करें ठीक?

त्रिफला का सेवन करें

रात में सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गर्म पानी के साथ लेने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर का टॉक्सिन बाहर निकलता है, जिससे थायराइड के लक्षणों में सुधार हो सकता है.

अश्वगंधा

अश्वगंधा एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक हर्ब है जो थायराइड हॉर्मोन को बैलेंस करने में मदद करता है. रोजाना एक पिंच अश्वगंधा चूर्ण दूध के साथ लें, लेकिन डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

योग और प्राणायाम

विशेष रूप से उज्जयी प्राणायाम, सिंहासन, सर्वांगासन और मत्स्यासन थायराइड ग्रंथि को उत्तेजित करते हैं और उसका संतुलन बनाए रखते हैं.

आयोडीन युक्त आहार लें

आयोडीन थायराइड हार्मोन के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. आयोडीन युक्त नमक, समुद्री सब्जियां, केला आदि खाएं, लेकिन अधिक मात्रा से बचें.

इन बातों का ध्यान रखना चाहिए

ये उपाय तभी असर करेंगे, जब आप नियमितता और संयम रखें

आयुर्वेदिक इलाज को कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह के शुरू या बंद न करें

थायराइड की परेशानी जीवनभर की मजबूरी नहीं है. अगर सही समय पर सही तरीके अपनाए जाएं, तो इसे प्राकृतिक रूप से संतुलित किया जा सकता है. आयुर्वेद सिर्फ इलाज नहीं, जीवनशैली है और अगर आप इसमें थोड़े बदलाव करें, तो रोज की दवाओं से छुटकारा भी मुमकिन है. लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार आप डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं.

NATIONAL : हिमालयन नेचर पार्क को कामयाबी, नीली भेड़ के संरक्षण की दिशा में हासिल की बड़ी उपलब्धि

0

भारल प्रजनन कार्यक्रम की सफलता के बाद पार्क अब अन्य प्रजातियों के संरक्षण और शैक्षिक जागरूकता अभियानों को भी विस्तारित करने की योजना बना रहा है.

हिमाचल प्रदेश के कुफरी स्थित हिमालयन नेचर पार्क ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. यहां दुर्लभ नीली भेड़, जिसे स्थानीय भाषा में कहें तो भारल (Pseudois nayaur) का सफल प्रजनन किया गया है. यह सफलता पश्चिमी हिमालय की जैव विविधता को संरक्षित करने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है.

2,600 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित यह पार्क 13.73 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है और देवदार, फर, स्प्रूस और बांज के घने जंगलों से आच्छादित है. यह वातावरण भारल जैसे ऊंचाई पर पाए जाने वाले वन्यजीवों के लिए एक आदर्श प्राकृतिक आवास प्रदान करता है.वर्ष 2023 में पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान, दार्जिलिंग के सहयोग से एक वन्यजीव आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत पार्क को तीन भारल प्राप्त हुए थे. इन्हें शुरुआत में क्वारंटीन में रखकर स्थानीय पर्यावरण के अनुसार अनुकूलित किया गया, इसके बाद इन्हें निर्धारित बाड़ों में छोड़ा गया.

भारल हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में एक महत्वपूर्ण कड़ी है, क्योंकि यह संकटग्रस्त हिम तेंदुए (Snow Leopard) का मुख्य शिकार है. इस प्रजाति की स्वस्थ आबादी हिम तेंदुओं के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है. सफल प्रजनन इस बात का प्रमाण है कि पार्क की संरक्षण रणनीतियां प्रभावी और दूरदर्शी हैं.

भारल की मौजूदगी से हिमालयन नेचर पार्क की आकर्षण शक्ति और बढ़ गई है. पर्यटक अब इन दुर्लभ प्रजातियों को उनके प्राकृतिक जैसे परिवेश में देखने का अनुभव ले सकते हैं. यह पहल न केवल प्रकृति प्रेमियों के लिए रोमांचकारी है, बल्कि क्षेत्रीय सतत पर्यटन को भी प्रोत्साहित करती है.

भारल प्रजनन कार्यक्रम की सफलता के बाद पार्क अब अन्य प्रजातियों के संरक्षण और शैक्षिक जागरूकता अभियानों को भी विस्तारित करने की योजना बना रहा है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव संगठनों के साथ मिलकर यह पार्क पश्चिमी हिमालय की अनूठी जैव विविधता को संरक्षित करने में एक अग्रणी भूमिका निभाना चाहता है.

 

- Advertisement -