Monday, June 15, 2026
Home Blog Page 600

ENTERTAINMENT : अक्षय कुमार के करियर की 2nd हाइएस्ट ओपनर बनेगी ‘हाउसफुल 5’, पहले दिन छापेगी इतने नोट

0

‘हाउसफुल 5’ की रिलीज में 10 दिन बाकी हैं. ट्रेलर ने फिल्म को लेकर बज बढ़ा दिया है और ऐसे में इसकी शानदार कमाई करने की उम्मीद की जा रही है.


इस साल की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी एंटरटेनर और मेगा स्टार कास्ट वाली फिल्म हाउसफुल बहुत जल्द पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है. 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर ने फिल्म को लेकर बज बढ़ा दिया है और ऐसे में इसकी शानदार कमाई करने की उम्मीद की जा रही है.

‘हाउसफुल 5’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना सकती है और एक बड़ी हिट साबित हो सकती है. अभी ‘हाउसफुल 5’ की रिलीज में 10 दिन बाकी हैं और इससे पहले फिल्म का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन सामने आ गया है. इसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली हैं

अक्षय कुमार समेत 24 स्टार्स वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज के पहले दिन ही धांसू कमाई करने वाली है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 27.50 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन करेगी. इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ अक्षय कुमार के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. पहले नंबर पर अब तक एक्टर की फिल्म ‘मिशन मंगल’ बरकरार है जिसने पहले दिन 29.16 करोड़ रुपए कमाए थे.

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है. ये 2010 की हिट फिल्म ‘हाउसफुल’ का 5वां सीक्वल है जिसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार शामिल हैं.

‘हाउसफुल 5’ को सेंसर बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट मिला है. इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 43 मिनट है जो कि बाकी फिल्मों के मुकाबले लंबा है. रिलीज से पहले 27 मई को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

UP : थानेदार की विदाई में दिखा नेतागिरी वाला भौकाल! डीजे-गाड़ियों के काफिले में सनरूफ से किया जनता का अभिनंदन

0

झांसी के रक्सा थानेदार परमेंद्र सिंह की विदाई नेताओं जैसी भव्यता के साथ हुई. ग्राम प्रधान द्वारा आयोजित काफिले में डीजे, काली गाड़ियां और खुलेआम नियमों की अनदेखी दिखी. वायरल वीडियो में थानेदार सनरूफ से लोगों का अभिनंदन करते नजर आए. मामला थानेदार-प्रधान संबंधों के कारण चर्चा में है.

उत्तर प्रदेश के झांसी में रक्सा थाने के थानेदार की विदाई ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है. आमतौर पर सादगी से होने वाली पुलिस अधिकारियों की विदाई इस बार किसी राजनीतिक रैली जैसी दिखी. थाना अध्यक्ष एसआई परमेंद्र कुमार का स्थानांतरण जनपद जालौन के लिए हुआ, लेकिन उनके रक्सा से विदा होने के मौके को ग्राम प्रधान ने ‘भौकाल’ में बदल दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लंबा काफिला गाड़ियों का निकला, जिनमें कुछ काले शीशों वाली गाड़ियां भी शामिल थीं. थाना अध्यक्ष खुद एक काले रंग की गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकल कर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते नजर आए, जैसे किसी बड़े नेता की पदयात्रा हो.काफिले में डीजे की धुन बज रही थी और ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह राजपूत समेत कई स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी साथ चल रहे थे. इस विदाई समारोह में खुलेआम परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं. काले शीशे, ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी देखा गया, लेकिन चूंकि मामला ‘थानेदार साहब’ का था, किसी ने सवाल नहीं उठाया.

सूत्रों का दावा (आरोप) है कि रक्सा के प्रधान और थाना अध्यक्ष के बीच गहरी नजदीकी थी और कुछ विवादित फाइलें थाने में ही दबे होने के कारण यह विदाई और खास बनाई गई. ग्राम प्रधान ने बयान में कहा कि थानेदार परमेंद्र सिंह न्यायप्रिय और लोकप्रिय अधिकारी थे, इसलिए गांववालों ने उनका भव्य विदाई समारोह आयोजित किया.

ENTERTAINMENT : ‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल को रिप्लेस करेंगे पंकज त्रिपाठी, निभाएंगे बाबूराव का रोल? फैंस बोले- बिल्कुल नहीं

0

एक यूजर की पोस्ट वायरल हुई है, जिसने पंकज त्रिपाठी की कल्पना बाबूराव के किरदार में की है. AI से बनी इस फोटो ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है. पंकज के बाबूराव बनने की बात को मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल के फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के बाद बड़ा विवाद शुरू हुआ था. इसी के साथ फिल्म का भविष्य भी संकट में आ गया है. परेश और फिल्म के प्रोड्यूसर अक्षय कुमार के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है. इस बीच फैंस के बीच ये चर्चा हो रही है कि परेश रावल के अलावा फिल्म में बाबूराव का किरदार और कौन निभा सकता है. ऐसे में एक रेडिट यूजर की पोस्ट वायरल हुई है, जिसने पंकज त्रिपाठी की कल्पना बाबूराव के किरदार में की है.

इस पोस्ट में परेश रावल को बाबूराव के लुक में देखा जा सकता है. वहीं पंकज त्रिपाठी भी उनके साथ बाबूराव के लुक में हैं. दोनों को सफेद गंजी, धोती, सोने की चेन और ब्रेस्लेट पहने देखा जा सकता है. इसके कैप्शन में लिखा है, ‘क्या पंकज त्रिपाठी, हेरा फेरी में बाबूराव गणपतराव आप्टे का रोल निभा सकते हैं? AI से बनी इस फोटो ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है. पंकज के बाबूराव बनने की बात को मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं.

एक यूजर ने कमेंट किया, ‘पंकज त्रिपाठी इस रोल में कुछ बढ़िया ला सकते हैं, लेकिन वो रिप्लेसमेंट नहीं होंगे. वो रीइंवेनशन होंगे. वो स्पिन-ऑफ या रीबूट में अच्छे बाबू भैया टाइप किरदार को निभा पाएंगे. लेकिन परेश रावल की जगह डायरेक्टली लेना अच्छा नहीं लगेगा. ऑडियंस उनकी तुलना लगातार परेश से करेगी और ओरिजिनल फिल्म का चार्म खो जाएगा. तो इज्जत के साथ कहना चाहूंगा, नहीं.’

दूसरे ने लिखा, ‘अगर पंकज त्रिपाठी को रोल के लिए ले लिया गया और परेश रावल इससे सहमत नहीं हुए, तो शायद उन्हें इस फिल्म को नया फ्लेवर देकर उन्हें नया नाम, रोल और दूसरी चीजें देनी चाहिए. पंकज त्रिपाठी अच्छे एक्टर हैं और वो अपनी क्षमताओं के हिसाब से इस रोल को रीइन्वेंट कर सकते हैं. दुर्भाग्य से वो परेश का रोल कॉपी नहीं कर सकते.’

इससे पहले सुनील शेट्टी और जॉनी लीवर ने परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने पर अपनी हैरानी जताई थी. सुनील ने कहा था कि परेश रावल के दिन ‘हेरा फेरी 3’ बन ही नहीं सकती है. वहीं डायरेक्टर प्रियदर्शन, परेश के फिल्म छोड़कर जाने से दुखी हैं.

NATIONAL : पाकिस्तानी जासूस कासिम के बाद अब उसका भाई असीम भी गिरफ्तार, ISI से गहरा संबंध सामने आया

0

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. राजस्थान के मौलवी कासिम के भाई हसीन को गिरफ्तार किया गया, जो दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके से खरीदे गए मोबाइल सिम का इस्तेमाल कर पाकिस्तान की जासूसी गतिविधियों में शामिल था.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने राजस्थान के मौलवी कासिम के भाई हसीन की गिरफ्तारी की है. हाल में ही कासिम को दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस ने कहा कि जो मोबाइल नंबर हमने पकड़ा तो पता चला कि सिम इंडिया का था और पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा था.

इन सिम के नंबर पर व्हाट्सएप चलाकर DRDO और मिलट्री इंटेलिजेंस के लोगों को हनीट्रैप मे फंसाने की कोशिश की जा रही थी जिसका सबूत पुलिस ने कोर्ट को दिया. इसके भाई कासिम को स्पेशल सेल ने पहले ही गिरफ्तार किया है. कासिम ने पिछले साल 6 अगस्त को पाकिस्तान की यात्रा की थी. वही इन सिम को लेकर पाकिस्तान गया था. वो फोन नंबर हसीन के नाम पर ही दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके से खरीदा गया था.

सिम का कनेक्शन हसीन के नाम का है. आईपी ऐड्रेस विश्लेषण से पता चला कि इन सिम को पाकिस्तान के इंटेलीजेंस ऑफिसर को दिया गया जिनके जरिए हनीट्रैप किया जा रहा था.अदालत ने सवाल उठाया कि यह मामला साइबर फ्रॉड का भी हो सकता है. जिसपर पुलिस ने कहा कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. हसीन को आगे के जांच के लिए गुरुग्राम और बाड़मेर लेकर जाएगी.

National : वेल्लोर के सरकारी अस्पताल में नर्स की लापरवाही से कटा नवजात का अंगूठा, ज़िलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

0

24 मई को विमलराज (30) और निवेथा (24) के घर मुल्लीपालयम में जन्मे बेटे के हाथ से ग्लूकोज की सुई निकालने के दौरान यह हादसा हुआ. शिशु के पिता ने आरोप लगाया कि नर्स टेप काटते समय मोबाइल फोन पर व्यस्त थीं और ध्यान न देने की वजह से कैंची से बच्चे का अंगूठा कट गया.

तमिलनाडु में वेल्लोर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक नवजात शिशु का दायां अंगूठा गलती से काट दिया गया. ये हादसा एक वरिष्ठ नर्स की लापरवाही के चलते हुआ, जिनके पास 15 साल से अधिक का अनुभव है. इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है.

24 मई को विमलराज (30) और निवेथा (24) के घर मुल्लीपालयम में जन्मे बेटे के हाथ से ग्लूकोज की सुई निकालने के दौरान यह हादसा हुआ. शिशु के पिता ने आरोप लगाया कि नर्स टेप काटते समय मोबाइल फोन पर व्यस्त थीं और ध्यान न देने की वजह से कैंची से बच्चे का अंगूठा कट गया.विमलराज ने बताया कि घटना के बाद डेढ़ घंटे तक मुझे अपने बच्चे को देखने नहीं दिया गया. यह पूरी तरह लापरवाही है. घटना के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन ने नवजात को एम्बुलेंस से चेन्नई स्थित स्टैनली गवर्नमेंट हॉस्पिटल भेजा, जहां उसकी आपातकालीन सर्जरी की गई.

हालांकि संबंधित नर्स एक वरिष्ठ कर्मचारी हैं, लेकिन प्रोटोकॉल और स्टाफ की निगरानी पर गंभीर सवाल उठे हैं. ज़िलाधिकारी सुब्बुलक्ष्मी ने मामले को गंभीरता से लिया है और कहा कि अगर यह साबित हुआ कि नर्स उस समय मोबाइल फोन पर थीं, तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ये भी बताया कि इस प्रक्रिया में कैंची की कोई आवश्यकता नहीं थी और यह काम हाथों से भी किया जा सकता था, लेकिन फिर भी कैंची का उपयोग किया गया। मामले में आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है.

फिलहाल नवजात शिशु स्टैनली अस्पताल में उपचाराधीन है. घटना ने सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य कर्मचारियों की जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

BUSINESS : अब सस्ता हो जाएगा खाने का तेल, सरकार के इस फैसले से आम जनता लेगी चैन की सांस

0

सरकार ने शुक्रवार, 30 मई को क्रूड पाम ऑयल, सोयाबीन ऑयल, सनफ्लावर ऑयल बेसिक कस्टम ड्यूटी को 20 परसेंट से घटाकर 10 परसेंट कर दिया है. इससे देश में खाने के तेल की कीमत कम हो जाएगी.

सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे देश की आम जनता को काफी राहत मिलेगी. सरकार ने क्रूड पाम ऑयल, सोयाबीन ऑयल, सनफ्लावर ऑयल बेसिक कस्टम ड्यूटी को 20 परसेंट से घटाकर 10 परसेंट कर दिया है. सरकार ने देशभर में खाने के तेल की कीमतों में कमी लाने और लोकल प्रॉसेसिंग को बढ़ावा देने के मकसद से ऐसा किया है. यह फैसला 31 मई से ही प्रभावी हो जाएगा. इससे रिटेल महंगाई कम होने की उम्मीद है और भारत के वेजिटेबल ऑयल रीफाइनिंग इंडस्ट्री को भी इससे गति मिलेगी.

वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया, इन तीनों तेलों के इम्पोर्ट ड्यूटी को अब 27.5 परसेंट से घटाकर 16.5 परसेंट कर दिया गया है. इनमें सरचार्ज और सेस भी शामिल हैं. रिफाइंड ऑयल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 32.5 परसेंट है, जबकि इफेक्टिव ड्यूटी 35.75 परसेंट है.

सरकार ने यह कदम एक ऐसे वक्त पर उठाया, जब दुनिया में कुकिंग ऑयल के सबसे बड़े इम्पोर्टर भारत ने 2023-24 1.32 लाख करोड़ रुपये के 159.6 लाख टन खाने के तेल का आयात किया. भारत खाने के तेल की अपनी 50 परसेंट जरूरत को आयात कर पूरा करता है, जिसमें पाम ऑयल मलेशिया और इंडोनेशिया से और सोयाबीन तेल मुख्य रूप से ब्राजील और अर्जेंटीना से मंगाया जाता है.

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) के प्रेसिडेंट संजीव अस्थाना ने कहा, कच्चे और रिफाइंड तेलों के बीच शुल्क अंतर को 8.25 परसेंट से बढ़ाकर 19.25 परसेंट करने का सरकार का निर्णय एक साहसिक और समय पर उठाया गया कदम है. इससे रिफाइंड पामोलीन के आयात में कमी आएगी और मांग पुनः कच्चे पाम तेल की ओर बढ़ेगी, जिससे घरेलू रिफाइनिंग सेक्टर को पुनः बल मिलेगा.

 

NATIONAL : VTR में वर्चस्व की जंग जिंदगी पर पड़ रही भारी, एक बार फिर बाघ की गई जान, एक अन्य घायल

0

पश्चिमी चंपारण जिले का वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) एक बार फिर सुर्खियों में है. चंद दिनों में दो बाघों की मौत से हड़कंप मच गया. गुरुवार को नर बाघ मृत अवस्था में पाया गया.

पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया. दूसरे घायल बाघ की तलाश में वन विभाग की टीम जुटी हुई है. आशंका है कि आपसी संघर्ष में बाघ की मौत हुई होगी. वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की शुक्रवार (30 मई, 2025) को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शव पर चोट के निशान पाए गए हैं. चोट अन्य बाघ के साथ हुए संघर्ष का संकेत देते हैं.

वीटीआर के फील्ड डायरेक्टर नेसामणि के ने ‘पीटीआई-भाषा’ से विशेष बातचीत में कहा, ‘‘एक दिन पहले गुरुवार को गश्त के दौरान वयस्क नर बाघ मृत अवस्था में पाया गया. गश्ती दल ने मौके से शव किया. बाघ के सभी महत्वपूर्ण अंग सुरक्षित पाए गए. इसलिए शिकार का अनुमान नहीं लग रहा है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, चेहरे, गर्दन और पिछले हिस्से पर चोट के निशान थे. चोट के निशान से स्पष्ट संकेत मिलता है कि बाघ की मौत आपसी संघर्ष में हुई होगी.’’

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (डीईएफसीसी) के अधिकारियों ने घायल हुए दूसरे नर बाघ का शीघ्र पता लगाने की कवायद शुरू कर दी है. पता चलने के बाद घायल हुए दूसरे बाघ का इलाज किया जाएगा. घटना वीटीआर के प्रभाग-दो में एक और बाघ की मौत के कुछ ही दिनों बाद हुई है. वर्चस्व की लड़ाई बाघों की जिंदगी पर आफत बनकर टूट रही है. यहां एक बार फिर आपसी संघर्ष में युवा नर बाघ की जान चली गई.

नेसामणि ने बताया कि घटनास्थल पर एक अन्य बाघ के निशान भी पाए गए हैं. मृत बाघ का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार समिति का गठन कर पशु चिकित्सकों की टीम से गुरुवार को बाघ के शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

 

BUSINESS : महज एक दिन में विदेशी निवेशकों ने बेच डाले 6450 करोड़ रुपये के शेयर, इस साल अब तक हुई इतनी बिकवाली

0

विदेशी निवेशकों ने इस साल अब तक भारतीय शेयर बाजार में 1,21,414 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए, जबकि घरेलू निवेशकों ने 2,75,264 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार, 30 मई को 6,450 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) 9,095 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इससे कैपिटल मार्केट को सपोर्ट मिला. कारोबारी सेशन के दौरान घरेलू निवेशकों ने 20,673 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 11,577 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. जबकि विदेशी निवेशकों ने 44,434 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 50,884 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों ने इस साल अब तक 1,21,414 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की. जबकि घरेलू निवेशकों ने 2,75,264 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. बीते शुक्रवार को निफ्टी का रूख सुस्त रहा. यह नैनो-रेंज वाले सेशन का लगातार चौथा सत्र है.

टैरिफ को लेकर निवेशकों की सतर्कता और कई कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजे के बीच निफ्टी 50 0.3 परसेंट गिरकर 24,751 पर बंद हुआ और सेंसेक्स 0.22 परसेंट की गिरावट के साथ बंद हुआ. ब्रॉर्डर मार्केट में भी कमजोरी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 दोनों में 0.1 परसेंट की मामूली गिरावट आई क्योंकि कल कारोबार के दौरान आईटी, मेटल और ऑटो सेक्टर में बिकवाली का दबाव देखा गया.

मनींट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख, वेल्थ मैनेजमेंट, सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि घरेलू निवेशकों की शेयरों की खरीदारी सर्पोटिव बना रहा. प्रमुख मैक्रो डेवलपमेंट में, चौथी तिमाही में भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट 7.4 परसेंट तक पहुंच गया है, जो कि 6.7 परसेंट के लगाए गए अनुमान से कहीं ज्यादा है. जबकि पूरे वित्त वर्ष 2025 का ग्रोथ 6.5 परसेंट रहा.

उन्होंने आगे कहा, ”ग्लोबल लेवल पर, इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर चिंता बनी हुई है. क्योंकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में Q1CY25 में 0.2 परसेंट की गिरावट आई है. यह लगाए गए 0.3 परसेंट के अनुमान से कहीं बेहतर है. इससे आने वाले समय में फेड रिजर्व की पॉलिसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अगले हफ्ते रेपो रेट में कटौती होने की उम्मीद है इसलिए पब्लिक सेक्टर के बैंकों के शेयर फोकस में रहेंगे. इसके अलावा, मासिक ऑटो बिक्री और वॉल्यूम डेटा जारी होने से ऑटोमोबाइल सेक्टर में सेक्टर-स्पेसिफिक मूव दिखाई पड़ सकते हैं.”

 

NATIONAL : जमीन के बदले नौकरी घोटाला: लालू यादव को दिल्ली HC से झटका, जारी रहेगी ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही

0

लालू प्रसाद यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली. उन्होंने जमीन के बदले कथित नौकरी घोटाला मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी.

जमीन के बदले कथित नौकरी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. जस्टिस रवींद्र डुडेजा की बेंच ने लालू यादव की याचिका को खारिज कर दिया है. उन्होंने सीबीआई की तरफ से दर्ज एफआईआर और चार्जशीट रद्द करने की गुहार लगाई थी. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने साफ कर दिया कि ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक नहीं लगेगी.

वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दिल्ली हाईकोर्ट में लालू यादव का पक्ष रखा. उन्होंने बताया कि रॉउज एवेन्यू कोर्ट के सीबीआई स्पेशल जज 2 जून से लालू प्रसाद समेत अन्य पर आरोप तय करने के मामले में सुनवाई करने वाले हैं. लालू यादव के वकील ने अदालत को बताया कि साल 2004 से 2009 के बीच मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई. उन्होंने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल होने के बाद सीबीआई की कार्यवाही पर सवाल उठाए.

कपिल सिब्बल ने बताया कि क्लोजर रिपोर्ट दाखिल होने के बाद सीबीआई की तरफ से साल 2020 में एफआईआर दर्ज करना एक प्रकार से लालू प्रसाद यादव को प्रताड़ित करने जैसा है. सीबीआई ने कपिल सिब्बल की दलील का विरोध किया. कपिल सिब्बल का कहना था कि मंजूरी नहीं होने के बावजूद सीबीआई ने मामले में जांच जारी रखी.

जस्टिस रवींद्र डुडेजा की बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना. जांच एजेंसी सीबीआई ने लालू यादव के वकील का विरोध किया. सीबीआई की तरफ से अदालत को बताया गया कि लालू यादव के वकील यहां जिस मुद्दे को उठा रहे हैं, वह अभी सुप्रीम कोर्ट में पेडिंग है. जांच एजेंसी ने बताया कि इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच सुनवाई करेगी. सुनवाई के लिए मामला अभी लिस्ट किया जाना है.

 

BIHAR : बिहार में फल फूल रहा नशे का कारोबार, पटना में ड्रग्स विभाग का छापा, नशीले इंजेक्शन की खेप जब्त

0

पटना में ड्रग्स विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है. छापेमारी के दौरान नशीली दवा और इंजेक्शन की खेप बरामद की गई. पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

बिहार में नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है. नशे के सौदागर अवैध धंधे से मोटी कमाई कर रहे हैं. राजधानी पटना भी अछूता नहीं रहा. पटना में नशीली दवा और इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. बीते शुक्रवार (30 मई, 2025) शाम को ड्रग्स विभाग की टीम ने अगम कुआं थाना क्षेत्र में छापेमारी की. छापेमारी में लाखों रुपए के नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए.

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह नशीली दवा के इंजेक्शन की सप्लाई पटना समेत अन्य जिलों करता था. नशे के सौदागर छात्रों को विशेष रूप से निशाना बनाते थे. ड्रग्स इंस्पेक्टर देवकांत झा के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि राजधानी में एजेंट के माध्यम से नशीले इंजेक्शन की बिक्री की जाती थी. एक इंजेक्शन को नशे के सौदागर 100 से 150 रुपए में बेचते थे. छापेमारी की कार्रवाई देर तक चलती रही.

ड्रग्स इंस्पेक्टर देवकांत झा का कहना है कि नशे के कारोबार का नेटवर्क खंगाला जा रहा है. जांच के बाद ड्रग्स विभाग और पुलिस की टीम कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है. बता दें कि बिहार में शराबबंदी लागू है. शराबबंदी के बावजूद नशा तस्करों ने काली कमाई का नया माध्यम अपना लिया है. नशीली दवा और इंजेक्शन के जरिए युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है.

पटना में ड्रग्स विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली. अगम कुआं थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान नशीले इंजेक्शन की खेप बरामद की गई. अनुमान लगाया जा रहा है कि नशीले इंजेक्शन की कीमत लाखों रुपए की होगी. एक इंजेक्शन को 100 से 150 रुपए में बेचा जाता था. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि छात्रों को भी नशे की लत लगाने की कोशिश हो रही थी.

 

- Advertisement -