Tuesday, June 16, 2026
Home Blog Page 605

BUSINESS : फास्टैग में गड़बड़ी, टोल वसूली और घटिया सड़क निर्माण पर संसद की समिति ने जताई चिंता

0

संसद की लोक लेखा समिति ने फास्टैग से जुड़े शुल्क में गड़बड़ी, टोल प्लाजा पर अधिक वसूली और घटिया सड़क निर्माण पर चिंता जताई है. समिति के अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हाल ही में केरल में हाईवे धंसने की घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति भेजी जाएगी. समिति ने टोल प्रणाली की समीक्षा और सुधार की सिफारिश की है.

संसद की लोक लेखा समिति ने गुरुवार को टोल प्लाजा पर फास्टैग की खराब कार्यप्रणाली, अनावश्यक टोल वसूली और सड़कों की गुणवत्ता पर चिंता जताई है. समिति की बैठक में इन मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई. समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि हाल ही में केरल में एक राष्ट्रीय राजमार्ग धंसने की घटना को भी बैठक में उठाया गया. इस मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति जल्द ही केरल जाएगी.

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष और परिवहन सचिव मौजूद थे. बैठक का मुख्य विषय था. सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और सेवाओं पर लगने वाले शुल्क, उपयोगकर्ता शुल्क और टैरिफ से जुड़ी नीतियों की समीक्षा.

समिति के सूत्रों के अनुसार, सदस्यों ने सुझाव दिया कि टोल वसूली की प्रक्रिया को तार्किक बनाया जाए और इसकी निष्पक्ष ऑडिटिंग हो. फास्टैग के बावजूद टोल प्लाजा पर लंबी कतारों और अधिक शुल्क की समस्या लगातार सामने आ रही है.परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि एक नई योजना पर काम हो रहा है, जिसके तहत नियमित राजमार्ग उपयोगकर्ता साल में एक बार टोल का भुगतान कर सकेंगे. इससे बार-बार भुगतान की परेशानी कम होगी. समिति ने इन सुझावों को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में जरूरी बदलावों की बात कही है.

NATIONAL : नवी मुंबई में ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, महिला डॉक्टर से ठगे थे 2 करोड़ रुपये

0

नवी मुंबई पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट ठगी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों से पैसे ऐंठे. एक महिला डॉक्टर से करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी की गई. पुलिस ने नकद, मोबाइल, सिम कार्ड, चेकबुक समेत कई दस्तावेज जब्त किए हैं.

नवी मुंबई पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो डिजिटल अरेस्ट के जरिए लोगों को ठगता था. पुलिस ने मुंबई के रहने वाले रमेश बाबूलाल सेठ (45), अमीश दीपक तुलसीदास शाह (42) और अहमदाबाद निवासी राजकुमार गेला राम नरंग (55) को गिरफ्तार किया है.

बदमाशों पर आरोप है कि ये लोग खुद को इनकम टैक्स, सीबीआई, ईडी और सुप्रीम कोर्ट जैसे सरकारी संस्थानों का अधिकारी बताकर लोगों को डराते थे. वे नकली लेटरहेड्स पर नोटिस भेजते थे और वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट कर उन्हें बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने को मजबूर करते थे.इस गिरोह का खुलासा एक महिला डॉक्टर से 2 करोड़ की ठगी की जांच के दौरान हुआ. आरोपियों ने डॉक्टर को टैक्स चोरी के झूठे आरोप में फंसाया और दिल्ली पुलिस की झूठी शिकायत दिखाकर उसे डराया. डॉक्टर ने डर के चलते 1.81 करोड़ रुपये 6 खातों में ट्रांसफर कर दिए.

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 1.13 लाख रुपये नकद, 1 लैपटॉप, 18 मोबाइल, 27 सिम कार्ड, 32 डेबिट कार्ड, 10 फर्जी कंपनियों की मुहरें और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं. पुलिस की जांच जारी है.

ENTERTAINMNET : ‘झनक’ में 20 साल का लीप, नई स्टारकास्ट में इस हैंडसम हंक की एंट्री, कौन हैं हीरोइनें?

0

टीवी शो झनक की नई स्टारकास्ट को लेकर काफी समय से बातें चल रही हैं. लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में तीन सेलेब्स के नामों की पुष्टि की जा रही है. जानते हैं टीआरपी में छाए रहने वाले इस शो की नई स्टारकास्ट में कौन से 3 चेहरों की एंट्री होने वाली है.

टीवी के फेमस शो झनक को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी बज है. इसकी वजह भी अहम है क्योंकि शो में बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है. हिबा नवाब, चांदनी शर्मा और कृशाल आहूजा ने शो को अलविदा कह दिया है. मेकर्स ने सीरियल में 20 साल का लीप लाने का फैसला किया है. जिसकी वजह से फैंस की मुलाकात अब नए लीड एक्टर्स से होगी.

शो की नई स्टारकास्ट को लेकर काफी समय से बातें चल रही हैं. लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में तीन सेलेब्स के नामों की पुष्टि की जा रही है. जानते हैं टीआरपी में छाए रहने वाले इस शो की नई स्टारकास्ट में कौन से 3 चेहरों की एंट्री होने वाली है.

इंडिया फॉरम की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया शर्मा शो की लीड एक्ट्रेस होंगी. वो लीड हीरो अरिजित तनेजा संग दिखेंगी. ट्विंकल अरोड़ा सेकंड फीमेल लीड का रोल प्ले करेंगी. ट्विंकल और रिया का नाम भले ही कई लोगों के लिए नया होगा. लेकिन शो के हीरो अरिजित तनेजा को टीवी की ऑडियंस अच्छे से जानती है. वो कई बड़े शोज का हिस्सा रहे हैं. अरिजित को पिछली बार शो ‘कैसे मुझे तुम मिल गई’ में देखा गया था. वो कुमकुम भाग्य, कलीरें, बड़े अच्छे लगते हैं, बहू बेगम, नागिन 5, नागिन 6, नथ- जेवर या जंजीर जैसे नामी शोज का हिस्सा रहे हैं. अरिजीत ने स्प्लिट्सविला 6 और खतरों के खिलाड़ी 13 में पार्टिसिपेट किया था. एक्टर अपनी किलर पर्सनैलिटी और चार्मिंग लुक्स की वजह से फैंस के बीच हिट हैं.

बात करें ट्विंकल की तो, उन्हें सीरियल उडारियां से फेम मिला. वो कई हिट म्यूजिक वीडियोज में नजर आई हैं. पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्होंने काफी काम किया है. झनक सीरियल उनके करियर को माइलेज देने का काम करेगा.

दूसरी तरफ, रिया शर्मा को फैंस ने सीरियल ध्रुव तारा में देखा था. शो में उनकी इशान धवन संग केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. उन्होंने सात फेरों की हेरा फेरी, महाराज की जय हो, पिंजरा खूबसूरती का जैसे शो में काम किया है. फैंस रिया को टॉप टीवी शो का हिस्सा बनते देख काफी खुश हैं. मालूम हो, झनक को फैंस ने पहले दिन से बेशुमार प्यार दिया है. ये शो टीआरपी लिस्ट में अनुपमा को भी पछाड़ चुका है. झनक बार्क लिस्ट में नंबर 1 से 3 के बीच की रैंकिंग पर काबिज रहता है.

NATIONAL : छापा पड़ा तो खिड़की से नोटों की गड्डी फेंकने लगा चीफ इंजीनियर… 2 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद

0

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां विजिलेंस विभाग ने ग्रामीण कार्य विभाग के चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान करीब 2.1 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की है. इस कार्रवाई के दौरान सारंगी ने नोटों की गड्डियों को खिड़की से बाहर फेंकने की कोशिश की, लेकिन विजिलेंस टीम ने उन्हें मौके पर ही बरामद कर लिया. यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच के तहत की गई थी.

ओडिशा के भुवनेश्वर में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (विजिलेंस) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के चीफ इंजीनियर बैकुंठनाथ सारंगी के यहां छापा मारा. इस दौरान ठीम ने मौके से 2.1 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों के आधार पर की गई, जिसमें भुवनेश्वर, अंगुल और पुरी जिले में एक साथ छापेमारी हुई.

जानकारी के अनुसार, विजिलेंस की टीम जब भुवनेश्वर स्थित पीडीएन एग्जोटिका (Dumduma) में चीफ इंजीनियर बैकुंठनाथ सारंगी के फ्लैट पर पहुंची, तो सारंगी ने 500 के नोट खिड़की से बाहर फेंक दिए. वहीं टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गवाहों की मौजूदगी में फेंके गए पैसे जब्त कर लिए हैं.

भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से लगभग 1 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए हैं, जबकि अंगुल जिले के करदागड़िया स्थित दो मंजिला आवास से 1.1 करोड़ रुपये कैश मिले. इसके अलावा पुरी जिले के पिपिली क्षेत्र, अंगुल के शिक्षकपाड़ा, लोकेइपासी और मतियासाही स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी की गई.कुल 7 स्थानों पर एक साथ हुई छापेमारी में 8 डिप्टी एसपी, 12 इंस्पेक्टर, 6 एएसआई और अन्य अधिकारी शामिल थे. कार्रवाई स्पेशल जज (विजिलेंस) अंगुल द्वारा जारी सर्च वारंट के तहत की गई. सारंगी के ऑफिस (चीफ इंजीनियर, आरडी प्लानिंग एंड रोड, भुवनेश्वर) में भी तलाशी ली गई. विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि यह केवल प्रारंभिक जब्ती है और अभी छापेमारी जारी है. सारंगी की चल-अचल संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई इसी के आधार पर की जाएगी.

ENTERTAINMNET : ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के बाहर होने पर बोले जॉनी लीवर, ‘उनके बिना मजा नहीं आएगा’

0

परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर हुए जिसके बाद हर तरफ जैसे खलबली सी मच गई. हर कोई उनके बाहर होने के फैसले से शॉक में है. अब उनके करीबी दोस्त जॉनी लीवर ने भी अपना रिएक्शन दिया है. उनका मानना है कि परेश रावल के बिना फिल्म में मजा नहीं आएगा.

फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का इंतजार इस फ्रेंचाइजी का हर एक फैन कर रहा है. वो इस उम्मीद में हैं कि एक आखिरी बार राजू-श्याम-बाबू राव की तिगड़ी थिएटर्स में कॉमेडी का तड़का लगा दें. मगर परेश रावल इस फिल्म में बाबू राव का किरदार निभाने के लिए तैयार नहीं. उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया जिसके बाद मामला काफी गंभीर हो गया.

फिल्म इंडस्ट्री का हर एक एक्टर परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने से शॉक में है. खुद सुनील शेट्टी, जो फिल्म का हिस्सा हैं उन्हें भी अपने को-स्टार के इस फैसले पर हैरानी हो रही है. डायरेक्टर प्रियदर्शन भी उनके बाहर होने का कारण नहीं जान पाए हैं. अब परेश रावल के करीबी दोस्त एक्टर जॉनी लीवर ने उनकी एग्जिट पर रिएक्ट किया है. उनका मानना है कि परेश रावल को फिल्म में वापस आना चाहिए, वरना उनके बिना मजा नहीं आएगा.

जूम संग खास बातचीत में जॉनी लीवर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उनको (परेश रावल) फिल्म कर लेनी चाहिए. बैठकर बात करें, मामला सुलझाएं क्योंकि फैंस परेश जी को फिल्म में बहुत मिस करेंगे. उनके बिना वैसा मजा नहीं आएगा. तो बात करके सारी परेशानियां दूर कर लेनी चाहिए. मेरी नजर में तो यही सही है.’ जॉनी लीवर ने आगे ये भी कंफर्म किया कि वो ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा हैं. मेकर्स ने उन्हें कास्ट किया हुआ है. उन्होंने मजाक में कहा, ‘मुझे भी हेरा फेरी की धमकी आ चुकी है कि आप पहले से बुक हो.’

कुछ समय पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि अक्षय कुमार ने परेश रावल पर ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के कारण 25 करोड़ का केस ठोका है. उनपर प्रोजेक्ट खराब करने का आरोप लगाया, जिसके जवाब में परेश रावल ने कहा कि उनके वकील ने उनकी एग्जिट पर एक सही जवाब भेज दिया है. जिसे पढ़कर उन्हें उम्मीद है कि पूरा मामला सुलझ जाएगा.

फिर कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार ने भी इस मामले पर रिएक्ट किया. ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर लॉन्च पर एक्टर ने कहा था कि जो भी बात है, वो नहीं मानते ये सही जगह है जहां इस बारे में बात की जानी चाहिए. ये एक बहुत सीरियस मैटर है और उसे कोर्ट में ही हैंडल किया जाना चाहिए. वही सही जगह है. अब आखिरकार परेश रावल के बाहर होने का असली कारण क्या है, ये तो वक्त आने पर ही पता चल पाएगा.

SURAT : करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, कपड़े उतारते वक्त हुई दर्दनाक मौत

0

सूरत जिले के गंगाधरा गांव में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई. पत्नी लोहे के तार से सूखते कपड़े उतार रही थी, तभी करंट लग गया. बचाने दौड़े पति को भी करंट लगा. पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति ने अस्पताल में दम तोड़ा. घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है.

सूरत जिले के गंगाधरा गांव में बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, अमलसाडी गांव निवासी प्रतीक पटेल अपनी पत्नी विभूति कुमारी पटेल के साथ गंगाधरा गांव में ससुराल आया था.बुधवार रात विभूति कुमारी घर के बाहर लगे लोहे के तार पर सूखने के लिए डाले कपड़े उतारने गई थी. जैसे ही उसने तार को छुआ, उसे जोरदार करंट लगा और वह वही गिर पड़ी. पत्नी को करंट लगते देख पति प्रतीक उसे बचाने के लिए दौड़ा लेकिन जैसे ही उसने पत्नी को छुना चाहा, उसे भी करंट लग गया.

घटना के बाद दोनों को बारडोली के सरदार अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने विभूति को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया. प्रतीक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है. मृतका की मां पुष्पा पटेल ने बताया कि यह हादसा किस तरह अचानक हुआ और कैसे एक ही पल में उनकी बेटी और दामाद दोनों चल बसे. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तार से कपड़े उतारे जा रहे थे, उसमें करंट दौड़ रहा था. यह हादसा लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है.

RAJASTHAN : आबूरोड़ पर बाइक सवार झपटमारों का कहर, महिला का बैग छीना, CCTV में कैद हुई वारदात

0

सिरोही जिले के आबूरोड़ में बाइक सवार झपटमारों ने एक महिला का बैग छीन लिया. महिला बाजार से घर लौट रही थी तभी LIC ऑफिस के पास सुनसान सड़क पर वारदात हुई. झपट्टा इतना जोरदार था कि महिला गिर गई. घटना CCTV में कैद हो गई. पुलिस आरोपियों की पहचान कर तलाश में जुटी है.

राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड़ रिको थाना क्षेत्र में झपटमारी की एक घटना सामने आई है. देर शाम लगभग 8 बजे एक महिला जब बाजार से घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया. यह वारदात एलआईसी ऑफिस के पास सुनसान सड़क पर हुई. झपट्टा इतना तेज था कि महिला लड़खड़ाकर गिर गई.

घटना की जानकारी देते हुए रिको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि महिला रिको आवासीय कॉलोनी की रहने वाली है. वह बाजार से किराने का सामान लेकर घर लौट रही थी. जैसे ही वह एलआईसी ऑफिस के पास पहुंची, बाइक सवार झपटमारों ने उसके पास से बैग छीन लिया और फरार हो गए.

गौर करने वाली बात यह है कि हाल के दिनों में आबूरोड़ क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. बाइक सवार बदमाश सूनसान इलाकों में वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं. इससे आम लोगों में डर का माहौल बनता जा रहा है. पुलिस प्रशासन पर अब इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने का दबाव बढ़ता जा रहा है.

NATIONAL : अंकिता भंडारी मर्डर में तीन साल बाद इंसाफ, रिजॉर्ट मालिक समेत तीनों आरोपी दोषी करार

0

तीन साल पुराने मामले में उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश की नजरें कोर्ट के इस फैसले का इंतजार कर रही थीं. सुनवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर के 200 मीटर के दायरे को पुलिस ने सील कर दिया गया. सिर्फ वकील, केस से जुड़े पक्ष और जरूरी स्टाफ को ही अंदर जाने की अनुमति थी.उत्तराखंड (Uttarakhand) के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) में अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है. कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने फैसला सुनाते हुए तीनों आरोपियों- पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी करार दिया है. थोड़ी देर में सजा का ऐलान होना है.

तीन साल पुराने इस केस में उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश की नजरें कोर्ट के इस फैसले का इंतजार कर रही थीं. सुनवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर के 200 मीटर के दायरे को पुलिस ने सील कर दिया गया. सिर्फ वकील, केस से जुड़े पक्ष और जरूरी स्टाफ को ही अंदर जाने की अनुमति थी. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है.

ऋषिकेश के करीब वंतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने वाली 19 वर्षीया अंकिता की सितंबर, 2022 में रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने दो अन्य कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर चीला नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी.

पुलकित आर्य पर IPC की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य मिटाना), 354A (छेड़छाड़) और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय हुए थे. मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई थी, जिसने 500 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट दाखिल की. इसमें 97 गवाह नामित किए गए थे, जिनमें से अभियोजन पक्ष ने 47 गवाहों को पेश किया था.

ऋषिकेश के निकट वंतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने वाली 19 वर्षीया अंकिता 18 सितंबर 2022 को अचानक गायब हो गई. पांच दिन बाद 24 सितंबर को ऋषिकेश के नजदीक चिल्ला नहर से अंकिता का शव बरामद किया गया था. मामला सामने आने के बाद रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

जब मामले की जांच शुरू हुई तो अंकिता को गायब करने, उसकी हत्या और शव को नहर में फेंकने में पुलकित आर्य और उसके दो साथियों की सहभागिता सामने आई. शुरुआती जांच ऐसे तथ्य सामने आए, जिससे महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सवाल खड़े कर दिए. पता चला कि रिजॉर्ट में काम करने के दौरान वहां ‘वीआईपी’ अतिथि को ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ के लिए अंकिता को रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने फोर्स किया था. अंकिता ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया. इसके बाद ही विवाद शुरू हुआ था.

इसी विवाद को लेकर रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने दो अन्य कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर चीला नहर में धक्का देकर अंकिता की हत्या कर दी. इस मामले का मुख्य आरोपी पुलकित और उसके दो साथी- अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर इस समय जेल में बंद हैं.

NATIONAL : ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, पेट दर्द के साथ शुरू हो गई उल्टी, परिवार के चार लोग अस्पताल में भर्ती

0

ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने के बाद एक परिवार के चार सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उल्टी, दस्त और तेज बुखार की शिकायत होने पर सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने के बाद एक परिवार के चार सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उल्टी, दस्त और तेज बुखार की शिकायत होने पर सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल, हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. अस्पताल में भर्ती दीपिका कसाना ने बताया कि घटना 25 मई की है, जब उन्होंने अल्फा कमर्शियल बेल्ट स्थित एक दुकान से मोमोज खरीदे और घर लौटकर परिवार के साथ खाए थे. मोमोज खाने के कुछ देर बाद ही दीपिका, उनके भाई विनय, भाई की पत्नी पारुल कसाना और मां मुनिता कसाना की तबीयत बिगड़ गई. इन लोगों के पेट में दर्द उल्टी व अन्य शिकायतें हुईं.

इसके बाद परिवार वालों ने चारों लोगों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कर दिया. डॉक्टरों ने इसे साफ तौर पर फूड पॉइजिंग बताया है, जो संक्रमित या खराब खाद्य पदार्थ के सेवन से होती है. घटना के बाद परिवार ने फूड डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत मिलते ही जिला खाद्य विभाग के अधिकारी संबंधित मोमोज के स्टॉल पर सैंपल लेने पहुंचे. खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इब्दुल्ला ने बताया एक व्यक्ति के द्वारा शिकायत की गई और बताया गया कि मोमोज खाने से उनके परिवार के लोग बीमार हुए हैं, जिसके बाद उक्त दुकान से सैंपल लिए गए. चटनी के भी सैंपल को कलेक्ट किया है.

जांच में पता चला कि इस मोमोज वाले के पास में कोई भी लाइसेंस नहीं था. फिलहाल, सभी सैंपल को लैब के लिए भेजा जाएगा. अगर इनमें कोई खराबी पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दूसरी तरफ लाइसेंस न होने के चलते भी कार्रवाई की जाएगी. पाकिस्तान स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार दोपहर 4:30 बजे के बाद झड़पें दोबारा शुरू हो गईं, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी की गई. अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत के अंतरिम प्रशासन के अधिकारियों ने भी इस झड़प की पुष्टि की है. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना ने इस दौरान टैंक तैनात किए और अफगान सीमा

LUCKNOW : रजिस्ट्री के बहाने महिला से निकाहनामे पर कराए हस्ताक्षर, पीड़िता की बहनें भी साजिश में शामिल

0

लखनऊ में रजिस्ट्री के नाम पर एक महिला से निकाहनामे पर दस्तखत कराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने धोखे से शादी कर ली और इस पूरे षड्यंत्र में उसकी दो सगी बहनों ने भी साथ दिया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर निकाह कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने रजिस्ट्री के बहाने उससे निकाहनामे पर हस्ताक्षर करवा लिए. महिला की शिकायत पर कैसरबाग पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता चिनहट क्षेत्र की रहने वाली है. उसने पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि मुसैफ नाम के व्यक्ति ने उसके साथ धोखा किया. पीड़िता के अनुसार, आरोपी मुसैफ ने पहले रजिस्ट्री का बहाना बनाया और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए, लेकिन बाद में पता चला कि वह दस्तावेज निकाहनामा था. महिला का आरोप है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उस पर मानसिक दबाव बनाया और निकाह को कबूल करने के लिए मजबूर किया.

इस मामले में पीड़िता की दो बहनों की भी भूमिका सामने आई है. महिला का कहना है कि दोनों बहनों ने मिलकर मुसैफ का साथ दिया और उसे अंधेरे में रखकर पूरी साजिश को अंजाम दिया. इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुसैफ और उसकी दोनों बहनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. कैसरबाग थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

- Advertisement -