Wednesday, June 17, 2026
Home Blog Page 606

NATIONAL : हनीमून पर गए इंदौर के कपल की तलाश अधूरी, बारिश-आंधी ने रेस्क्यू में डाला अड़ंगा, मेघालय में MP के दो सांसदों ने डाला डेरा

0

इंदौर के नवविवाहित कपल राजा रघुवंशी और सोनम की खोज के लिए चल रहा अभियान गुरुवार को भारी बारिश और आंधी के कारण प्रभावित हो गया. खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते खोज और बचाव अभियान रोकना पड़ा, साथ ही कर्मियों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई.

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स के सोहरा इलाके में पिछले सप्ताह लापता हुए इंदौर के नवविवाहित कपल राजा रघुवंशी और सोनम की खोज के लिए चल रहा अभियान गुरुवार को भारी बारिश और आंधी के कारण प्रभावित हो गया. खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते खोज और बचाव अभियान रोकना पड़ा, साथ ही कर्मियों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई.

कपल 22 मई को मावलखियात गांव पहुंचा था और एक किराए के स्कूटर से नोंग्रियात गांव में लिविंग रूटब्रिज देखने गया था. वे वहां एक होमस्टे में रुके और अगली सुबह निकल गए. 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग-सोहरा मार्ग पर एक कैफे के पास लावारिस मिला, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की गई.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम को कोंगथोंग के रास्ते में देवलीह गांव में भूस्खलन में फंसे एक पर्यटक की एसओएस कॉल पर भेजा गया. मौसम खराब होने के कारण खोज अभियान आज रोक दिया गया, लेकिन कल फिर से शुरू होगा. हालांकि, आईएमडी ने 29 और 30 मई के लिए मेघालय में रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है, जिससे आज का रेस्क्यू भी प्रभावित हो सकता है.

 

 

BIHAR : खेत में पानी डालने गईं मां बेटी की चाकू से गोदकर हत्या, एक बेटी की हालत गंभीर

0

रोहतास में चाकू से गोदकर मां- बेटी की हत्या का मामला सामने आया है. यहां नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा पूरब टोला में इस वारदात को अंजाम दिया गया. दोनों मृतकों को अलावा एक अन्य बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है. हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

बिहार के रोहतास में चाकू से गोदकर मां- बेटी की हत्या का मामला सामने आया है. यहां नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा पूरब टोला में इस वारदात को अंजाम दिया गया. दोनों मृतकों को अलावा एक अन्य बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है. मृतक महिला का नाम संतरा देवी है तथा उसकी पुत्री रूमा कुमारी की भी मौत चाकू गोदने से हो गई है. जबकि दूसरी बेटी अमृता कुमारी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है.

घटना के बारे में अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है. उधर परिजनों का कहना है कि महिला संतरा देवी के पति का पहले ही देहांत हो चुका है. उनकी कुल सात बेटियां हैं. बताया जाता है कि हमले के समय तीनों मूंग के खेत में पानी पटाने के लिए गई हुई थी. बाद में ग्रामीणों को सूचना मिली कि किसी ने चाकू से तीनों पर हमला कर दिया है. जिसमें दो की मौत हो गई है. पुलिस वारदात के पीछे के कारणों को तलाश रही है.

बता दें कि दो माह पहले भी रोहतास में इसी तरह हत्या का खूनी खेल खेला गया था. यहां के के दावथ थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू से हत्या कर दी थी. वारदात के बाद आरोपी दीपू पाल ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में दावथ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने मृतका सोनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, घायल दीपू को पुलिस हिरासत में हायर सेंटर रेफर किया गया है.

NATIONAL : घरों पर लटके ताले, गलियां सुनसान, बाजार भी बंद… गाजियाबाद के जिस नाहल गांव में हुई पुलिसवाले की हत्या वहां पसरा खौफ

0

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में सिपाही सौरभ कुमार की हत्या की गई थी. सौरभ पुलिस टीम के बाद बदमाश कादिर को पकड़ने गए थे. तभी उनपर हमला कर दिया गया था. फिलहाल, कादिर को गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

बीते रविवार को गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में सिपाही सौरभ कुमार की हत्या की गई थी. सौरभ पुलिस टीम के बाद बदमाश कादिर को पकड़ने गए थे. तभी उनपर हमला कर दिया गया था. फिलहाल, कादिर को गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. गांव की गलियां सुनसान हैं. करीब 35 हजार की आबादी वाले इस गांव में 60 फीसदी से अधिक घरों पर ताले लटके हुए हैं. अधिकतर लोग अपने घरों को छोड़कर रिश्तेदारों या दूसरी जगहों पर पनाह ले चुके हैं.

दरअसल, सिपाही की हत्या की घटना के बाद पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर शिकंजा कसना शुरू किया है. इसके लिए गांव में लगातार दबिश दी जा रही है. ऐसे में कई परिवारों ने सुरक्षा और डर के चलते रातों-रात गांव खाली कर दिया. वे अपने घरों में ताले लगाकर रिश्तेदारियों या अन्य जगहों पर चले गए हैं. जो लोग गांव में रह गए हैं, वे भी अपने घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखकर पुलिस और मीडिया की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे हैं.

स्थिति इतनी गंभीर है कि गांव के सभी स्कूल बंद हैं. राशन की दुकानें, दवा की दुकानों सहित अन्य फल सब्जियों और घरेलू समान के साथ आवश्यक सेवाएं भी तीन-चार दिनों से बंद हैं. गांव का मुख्य बाजार पूरी तरह बंद है और छोटे-बड़े कामों वाली दुकानों में भी ताले जड़े हुए हैं. गांव से गाजियाबाद और मसूरी के बीच रोजाना चलने वाले करीब 100 ऑटो अब घटकर 4-6 रह गए हैं. गांव में जरूरी सामान न मिलने के कारण महिलाएं और बुजुर्ग पैदल या किसी साधन से मसूरी जाकर खरीदारी करने को मजबूर हैं.

आपको बता दें कि सिपाही हत्याकांड के बाद से ही गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात है. पुलिस सीसीटीवी, अन्य वीडियो आदि की मदद से अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारियां कर रही है. गांव के लोग बदमाश कादिर को इस माहौल के लिए दोषी ठहरा रहे हैं. लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए लेकिन वो यह भी चाहते हैं बेकसूर लोगों को कोई दिक्कत न होने पाए.

वहीं, प्रशासन और पुलिस गांव के माहौल पर नजर बनाए हुए है, लेकिन गांव में फैला खौफ और अव्यवस्था अभी भी जस की तस बनी हुई है. फिलहाल, इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि एक आपराधिक वारदात किस तरह एक पूरे गांव के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर सकती है.

NATIONAL : तीन पत्नी और नौ बच्चे… चोरी के नए-नए तरीके आजमाने वाले बाबाजान की चौंकाने वाली कहानी

0

पुलिस के अनुसार चोर बाबाजान तीन अलग-अलग स्थानों पर बसे अपने परिवारों की देखभाल करता था. उसकी एक पत्नी शिकरिपाल्या (आनेकल के पास), दूसरी चिक्कबल्लापुर, और तीसरी श्रीरंगपट्टनम में रहती है. वह नौ बच्चों का पिता भी है और तीनों परिवारों से नियमित संपर्क में रहता था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके ऊपर तीन घरों का खर्च चलाने की जिम्मेदारी थी, और उसका कोई रोजगार नहीं था.

बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां पुलिस ने एक 36 वर्षीय एक ऐसे चोर बाबाजान को गिरफ्तार किया है, जिसकी एक दो नहीं बल्कि तीन पत्नियां और नौ बच्चे हैं. सभी भी जिम्मेदारी उसी पर है. उसने पुलिस को जब चोरी की वजह बताईं तो सभी हंस पड़े.

पुलिस के अनुसार बाबाजान तीन अलग-अलग स्थानों पर बसे अपने परिवारों की देखभाल करता था. उसकी एक पत्नी शिकरिपाल्या (आनेकल के पास), दूसरी चिक्कबल्लापुर, और तीसरी श्रीरंगपट्टनम में रहती है. इतना ही नहीं, वह नौ बच्चों का पिता भी है और तीनों परिवारों से नियमित संपर्क में रहता था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके ऊपर तीन घरों का खर्च चलाने की जिम्मेदारी थी, और उसका कोई रोजगार नहीं था. इसलिए उसने चोरी करना शुरू किया.

बाबाजान को बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 188 ग्राम सोने के आभूषण, 550 ग्राम चांदी, और 1,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं. पुलिस ने बताया कि बाबाजान की गिरफ्तारी से 8 चोरी के मामलों को सुलझा लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, हाल के महीनों में बेंगलुरु के अलग-अलग इलाकों से सोने और चांदी के आभूषणों की चोरी की कई शिकायतें मिली थीं. ये चोरी इतनी सफाई से की गई थी कि पुलिस को शुरुआत में कोई सुराग नहीं मिला. लेकिन इलेक्ट्रॉनिक सिटी थाना क्षेत्र में एक घर में हुई चोरी की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया सूचना के जरिए पुलिस को बाबाजान पर शक हुआ. जब उसे हिरासत में लिया गया, तो पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली और यह चौंकाने वाला पारिवारिक राज भी सामने आया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि परिवार चलाने में आ रही आर्थिक कठिनाइयों के चलते उसने चोरी शुरू की. यह कोई गैंग नहीं है, बल्कि वह अकेले ही काम करता था. उसने खुद को इतना माहिर बना लिया था कि उसे पकड़ना भी मुश्किल हो गया था.

NATIONAL : कैदियों पर मेहरबान उज्जैन पुलिस… जेल के अस्पताल वार्ड में भर्ती ‘मरीज’ को दवा के साथ दे रही दारू, वीडियो वायरल होने पर 4 सस्पेंड

0

यह किसी पार्टी या फिल्म का सीन नहीं, बल्कि जेल वार्ड का दृश्य है, जहां कैदी शराब और सिगरेट का नशा करते हुए ताश खेलते दिख रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि यह सुविधा पुलिस ने ही मुहैया कराई.

उज्जैन में भैरवगढ़ केंद्रीय जेल के अस्पताल वार्ड से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कैदियों को शराब, सिगरेट और ताश खेलने की सुविधा दी जा रही है. एक वायरल वीडियो में देखा गया कि जेल वार्ड में पुलिसकर्मी बीमार कैदी को दवा के साथ-साथ शराब भी परोस रहे हैं. एसपी प्रदीप शर्मा ने सख्त कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. साथ ही, एडिशनल एसपी को सात दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.

वीडियो में दिख रहा है कि कैदी शराब और सिगरेट का नशा कर रहे हैं, साथ ही ताश की बाजी भी खेल रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि यह सुविधा पुलिसकर्मियों ने ही उपलब्ध कराई. वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है. जांच में पता चला कि कोतवाली थाने में चाचा-भतीजे के बीच हुए एक विवाद के आरोपी को भैरवगढ़ जेल भेजा गया था. इस शातिर बदमाश ने बीमारी का बहाना बनाकर जेल वार्ड में भर्ती करवाया था, जहां उसने पुलिसकर्मियों की मदद से यह नजारा बना लिया. वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी कैदियों के साथ दिखाई दे रहा है.

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई. ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, भले ही वीडियो में एक ही पुलिसकर्मी नजर आ रहा हो.

पुलिस कप्तान ने कहा, ”एडिशनल एसपी को सात दिनों में जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जा सके.” साथ ही जेलर और सीएमएचओ को भी मामले की वास्तविकता जांचने और आरोपी पर कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया है. मामले की गहराई से जांच के लिए अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

PUNJAB : मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत, 25 घायल

0

धमाके की खबर मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा. घायलों को इलाज के लिए बठिंडा के AIIMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.

पंजाब (Punjab) के मुक्तसर साहिब इलाके में लांबी के पिड सिंह वाला में पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया है. जानकारी के मुताबिक, हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. धमाके की खबर मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा. घायलों को इलाज के लिए बठिंडा के AIIMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.

MP : MP में कांग्रेस विधायक का पोता लापता, अपहरण की आशंका, पुलिस थानों की टीमें खोजी कुत्तों और ड्रोन से मासूम को खोजने में जुटीं

0

घर के सीसीटीवी फुटेज में सुबह 11:02 बजे बच्चे को आखिरी बार आंगन के पीछे देखा गया था. जिले के तमाम पुलिस थानों की टीमें खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से आसपास के इलाकों में बच्चे का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं.मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल का 2 वर्षीय पोता गुरुवार सुबह अपने घर से लापता हो गया. पुलिस को संदेह है कि उसका अपहरण किया गया है. लापता बच्चा दिव्यम विधायक पटेल के भतीजे योगेंद्र पटेल का बेटा है. देवेंद्र पटेल जिले के सिलवानी से विधायक हैं.

पुलिस अधीक्षक (SP) पंकज पांडे ने बताया कि बच्च रायसेन से 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज तहसील के पलोहा गांव में अपने घर से सुबह करीब 11 बजे रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. उन्होंने कहा कि अपहरण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है.

पुलिस उपमंडल अधिकारी (SDOP) आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि जब पता चला कि बच्चा गायब है, तब घर पर केवल महिलाएं थीं. उन्होंने कहा कि परिवार के लिए करीब 15 नौकर काम करते हैं और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ नौकरों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, घर के सीसीटीवी फुटेज में सुबह 11:02 बजे बच्चे को आखिरी बार आंगन के पीछे देखा गया था. जिले के तमाम पुलिस थानों की टीमें खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से आसपास के इलाकों में बच्चे का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं.

ENTERTAINMENT : ऋतिक रोशन चले साउथ, KGF-कांतारा के मेकर्स संग करेंगे ग्रैंड फिल्म, फैन्स की बढ़ी एक्साइटमेंट

0

ऋतिक रोशन बहुत जल्द कन्नड़ सिनेमा के बड़ी फिल्में जैसे ‘कांतारा’, ‘केजीएफ’ और ‘सलार’ बनाने वाले मेकर्स ‘होम्बाले फिल्म्स’ के साथ कोलैबोरेशन करने वाले हैं. इसकी जानकारी खुद प्रोडक्शन हाउस ने फैंस को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है.

बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले सुपरस्टार ऋतिक रोशन बहुत जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. वो पिछली फिल्म ‘फाइटर’ में दिखे थे जो साल 2024 के शुरुआत में रिलीज हुई थी. एक्टर करीब 1 साल से अपनी अगली फिल्म ‘वॉर 2’ में बिजी थे. अब ऋतिक का एक और बड़ा प्रोजेक्ट अनाउंस हुआ है जिससे उनके फैंस बेहद खुश हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर सिनेमा लर्वस के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उन्हें अंदर से खुश कर दिया है. कन्नड़ सिनेमा के बड़े प्रोडक्शन हाउस ‘होम्बाले फिल्म्स’ ने अनाउंस किया है कि वो ऋतिक को साथ बहुत जल्द एक प्रोजेक्ट के लिए कोलैब करने वाले हैं. ‘होम्बाले फिल्म्स’ वही प्रोडक्शन हाउस है जिसने इंडियन सिनेमा को ‘केजीएफ’, ‘सलार’ और ‘कांतारा’ जैसी सुपरहिट फिल्म्स दी हैं. उन्होंने ऋतिक संग कोलैब की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है.

‘होम्बाले फिल्म्स’ ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा है, ‘लोग उन्हें ग्रीक गॉड बुलाते हैं. उन्होंने कई दिलों पर राज किया है, कई हदें पार की हैं और हमने देखा है कि वो क्या अनोखी चीज हैं! कई सालों की कोशिश के बाद, हमें ऋतिक रोशन का होम्बाले फिल्म्स की फैमिली में स्वागत करते हुए गर्व महसूस हो रहा है. साहस, गौरव और भव्यता भरी एक कहानी… जहां गंभीरता, कल्पना से मिलती है. अब शुरू होता है बिग बैंग.’

फैंस इस अनाउंसमेंट से काफी खुश हैं. वो इस प्रोजेक्ट के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. खुद ऋतिक ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी एक्साइटमेंट दिखाई है और वो इसकी शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं. ‘होम्बाले फिल्म्स’ का ट्रैक रिकॉर्ड अभी तक शानदार रहा है. उनकी फिल्ममेकिंग ने साउथ से नॉर्थ तक हर किसी को हैरान किया है. अब ऋतिक संग उनका कोलैब आखिर क्या जादू बिखेरेगा, ये वक्त ही बताएगा.

वहीं बात करें ऋतिक रोशन के प्रोजेक्ट्स की, तो उनकी नई फिल्म ‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने के लिए तैयार है. इस बार उनका सामना तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर से होने वाला है. इसके अलावा वो पहली बार डायरेक्टर की कुर्सी पर भी बैठने वाले हैं. वो अपनी हिट फिल्म फ्रेंचाइज ‘कृष’ के चौथे पार्ट की तैयारी में जुटे हैं, जिसे वो अगले साल शूट करना शुरू करेंगे.

UP : ‘ओहो, तेरी पत्नी तो बहुत सुदंर है’, पड़ोसियों की बात सुन छत पर चढ़ गया युवक, देने लगा आत्महत्या की धमकी, बुलानी पड़ी पुलिस

0

40 दिन पहले जिस 25 वर्षीय गुरुदेव नामक युवक की धूमधाम से शादी हुई थी. वह युवक मोहल्ले के लोगों के तानों से परेशान होकर दो मंजिला छत पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा. गुरुदेव का कहना था कि वह छत से कूद जाएगा, क्योंकि मोहल्ले के लोग उसको चिढाते हैं, पत्नी को लेकर मजाक करते हैं.

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां 40 दिन पहले जिस 25 वर्षीय गुरुदेव नामक युवक की धूमधाम से शादी हुई थी. वह युवक मोहल्ले के लोगों के तानों से परेशान होकर दो मंजिला छत पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा. गुरुदेव का कहना था कि वह छत से कूद जाएगा, क्योंकि मोहल्ले के लोग उसको चिढाते हैं, पत्नी को लेकर मजाक करते हैं. कहते हैं कि ‘ओहो, तेरी पत्नी तो बड़ी खूबसूरत है लेकिन तू…’

मोहल्ले वालों के ताने गुरुदेव बर्दाश्त नहीं कर सका और गुस्से में आकर छत पर चढ़ गया. वह छत से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और गांव वालों की मदद से किसी तरह युवक को सुरक्षित नीचे उतारा. उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है, साथ ही हिदायत भी दी गई है.

बताया जा रहा है कि लोगों के तानों से परेशान गुरुदेव नाम का युवक अपने मकान की छत पर चढ़ गया था और कूदने की धमकी देने लगा था. जिसके चलते आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. उन्होंने काफी समझाया लेकिन युवक नहीं माना. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने भी युवक को काफी समझाया लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था.

जिसके बाद पुलिस ने अधिकारी के निर्देशन पर छत के नीचे गद्दे इत्यादि बिछाए और सुरक्षा के इंतजाम किए, जिससे कि यदि युवक छत से कूदे तो सुरक्षित रहे. इस तरह आखिरकार पुलिस टीम ने ग्रामीण लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित छत से उतार लिया. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि युवक गुरुदेव मंदबुद्धि है और इस तरह की हरकत करता रहता है. जिसपर पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद युवक को उसके परिवार के लोगों के सुपुर्द कर दिया. साथ ही हिदायत दी कि इस तरह की हरकत दोबारा नहीं करे.

क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि ग्राम चकरपुर में कई घंटे तक युवक का ड्रामा चला. फिलहाल, गांव वालों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है. परिवार के लोगों का कहना है कि युवक मंदबुद्धि है, जिसके बाद पुलिस ने परिवार के लोगों को समझाकर युवक को उनके को सुपुर्द कर दिया.

ENTERTAINMENT : अरिजीत सिंह रचेंगे इतिहास, लंदन के स्टेडियम में परफॉर्म करने को तैयार

0

बॉलीवुड के फेवरेट सिंगर अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के सबसे बड़े आर्टिस्ट्स में से एक हैं. अब सिंगर अरिजीत जल्द ही इतिहास रचने जा रहे हैं. इसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है.

बॉलीवुड के फेवरेट सिंगर अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के सबसे बड़े आर्टिस्ट्स में से एक हैं. उन्होंने अपनी आवाज से करोड़ों लोगों को दीवाना बनाया है. अपने करियर में अरिजीत ने ऐसे गाने गाए हैं, जो हर किसी के दिल में बस गए हैं. अब सिंगर अरिजीत जल्द ही इतिहास रचने जा रहे हैं. इसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है.

बता दें कि सिंगर अरिजीत सिंह यूके के टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले इंडियन सिंगर बनेंगे. उनका ये लाइव शो 5 सिंतबर को होगा. इसके लिए फैंस तो काफी एक्साइटेड हो ही गए, सिंगर ने खुद इसे लेकर खुशी जताई हैं.

अरिजीत सिंह पहले ऐसे भारतीय कलाकार होंगे, जो यूके के किसी बड़े स्टेडियम में हेडलाइन यानी मुख्य कलाकार के तौर पर परफॉर्म करेंगे. इसे लेकर सिंगर का रिएक्शन भी आया है. अरिजीत सिंह ने कहा कि “मैं बस एक आम इंसान हूं, जो गाना गाता है. मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मुझे फिर से लंदन में गाने का मौका मिल रहा है. अगर इससे इतिहास बनता है, तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी.’

इस खबर के आने के बाद अरिजीत के फैंस में बहुत ही ज्यादा खुशी का माहौल है. लंदन में रहने वाले उनके फैंस अब इस इवेंट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सिंगर के लंदन में होने वाले इस कॉन्सर्ट की टिकटें 6 जून 2025 से मिलना शुरू हो जाएगी. अरिजीत सिंह ने एड शीरन के साथ सितंबर 2024 में लंदन के O2 एरीना में एक साथ परफॉर्म किया था. अरिजीत सिंह के लंदन के लाइव इन कॉन्सर्ट में एड शीरन ने सरप्राइज परफॉर्मेंस दी थी, जिसमें दोनों ने साथ में ‘परफेक्ट’ गाना गाया था. शो पूरी तरह से हाउसफुल रहा था. वहीं स्ट्रीट लंदन की रिपोर्ट के मुताबिक अरिजीत ने इस बात की भी पुष्टि की है कि वह एड शीरन के अगले सिंगल सफायर में उनके साथ काम कर रहे हैं.

- Advertisement -