Monday, June 22, 2026
Home Blog Page 626

NATIONAL : ‘कैरेक्टरलेस हो गई थी, इसलिए…’, देवरिया में पत्नी की हत्या करने के बाद ट्रेन के आगे कूद गया पति! सुसाइड नोट में लिखी ये बात

0

देवरिया में यहां एक शख्स की लाश रेलवे लाइन के किनारे मिली थी. पुलिस इसकी जांच-पड़ताल कर ही रही थी कि तभी घर में इस शख्स की पत्नी की भी लाश मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया.

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दरअसल, बीते रविवार को यहां एक शख्स की लाश रेलवे लाइन के किनारे मिली थी. पुलिस इसकी जांच-पड़ताल कर ही रही थी कि तभी घर में इस शख्स की पत्नी की भी लाश मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया. जिसके बाद पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचती है और छानबीन करती है.

इस दौरान पुलिस को महिला की लाश के पास से एक कागज का छोटा सा टुकड़ा मिलता है, जिसपर लिखा होता है-‘मैंने अपनी पत्नी का मर्डर किया है, इसमें किसी दूसरे का हाथ नहीं है, ये काम सिर्फ मैंने किया है क्योंकि कैरेक्टरलेस हो गई थी. वह भागकर पूरे घर को फंसाना चाहती थी.’ इसमें सबसे आखिर में लिखा है- ‘जितेंद्र कुशवाहा…’

आपको बता दें कि ये वही जितेंद्र कुशवाहा था जिसकी बॉडी पुलिस को रेलवे लाइन के किनारे मिली थी. आशंका जताई जा रही है कि जितेंद्र ने अपनी पत्नी देवी कुशवाहा की हत्या करने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस भी प्रथम दृष्टया जितेंद्र के ट्रेन से कट कर मरने की बात कह रही है. वहीं, पत्नी देवी कुशवाहा की हत्या किसने की व कागज पर किसकी हैंड राइटिंग है… उसके पति मृतक जितेंद्र कुशवाहा की या अन्य किसी की, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस बहुत ही बारीकी से तफ्तीश में जुटी है. फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

देवरिया के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माथापार निवासी जितेंद्र कुशवाहा (32) अपनी पत्नी देवी कुशवाहा के साथ गुजरात में रहता था. वहीं, कपड़े की फैक्ट्री में दोनों बुनाई (मजदूरी) का काम करते थे. बीते 11 मई को दोनों गांव आए थे और 25 मई को यह घटना हो गई. जितेंद्र की 10 साल पहले शादी हुई थी और उनके कोई संतान नहीं है. घर में कोई अन्य सदस्य भी नहीं है. जो अन्य भाई हैं वह अलग-अलग मकान में रहते हैं.

मामले में सलेमपुर थाने के सीओ दीपक शुक्ला ने बताया सुबह हमें सूचना मिली कि ग्राम बुद्धिराम गढ़वा में रेलवे ट्रैक के किनारे एक शव पड़ा हुआ है, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी पहचान जितेंद्र कुशवाहा निवासी महथापार के रुप में हुई. पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही थी कि तभी सूचना प्राप्त हुई कि मृतक की पत्नी का शव उसके घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा हुआ है. जिस पर सलेमपुर पुलिस महिला आरक्षी, फॉरेंसिक टीम और नायब तहसीलदार के साथ घटनास्थल पर पहुंची.

वहां महिला आरक्षी द्वारा तलाशी लिए जाने पर शव में कपड़े के बीच में एक कागज का टुकड़ा प्राप्त हुआ जिस पर मृतक जितेंद्र द्वारा लिखा गया था कि ‘मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, इसमें किसी दूसरे का कोई हाथ नहीं है.’ फॉरेंसिक टीम द्वारा कागज के टुकड़े व अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लिया गया है. इसकी जांच की जा रही है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी

NATIONAL : ‘पापा, टेंशन मत लो वकील नहीं करिएगा, मैं जल्द बाहर आऊंगी …’ ज्योति और पिता की हुई मुलाकात

देश की सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की लगभग एक सप्ताह बाद अपने पिता हरीश मल्होत्रा से मुलाकात कराई गई. यह मुलाकात भले ही चंद मिनटों की रही, लेकिन भावनाओं से भरी हुई थी. पूछताछ के दौरान इस मुलाकात में ज्योति ने पिता को ढांढस बंधाया. ज्योति ने पिता से कहा कि आप टेंशन मत लो. मेरे लिए वकील करने की जरूरत नहीं है.

देश की सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की लगभग एक सप्ताह बाद अपने पिता हरीश मल्होत्रा से मुलाकात कराई गई. यह मुलाकात भले ही चंद मिनटों की रही, लेकिन भावनाओं से भरी हुई थी. पूछताछ के दौरान की गई इस मुलाकात में ज्योति ने पिता को ढांढस बंधाया. ज्योति ने पिता से कहा कि आप टेंशन मत लो. मेरे लिए वकील करने की जरूरत नहीं है. जज साहब ने मेरे लिए वकील की व्यवस्था कर दी है. मैं जल्द बाहर आऊंगी. ज्योति की ये बातें सुनकर उसके पिता भावुक हो उठे.

ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई है. आरोप है कि उसने विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर जाकर वीडियो बनाए और उन्हें यूट्यूब पर अपलोड किया. ज्योति पर यह भी संदेह जताया गया है कि वह ISI के एजेंटों के संपर्क में थी. इसके चलते उसे हिरासत में लिया गया था, इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई. सुरक्षा एजेंसियों के अलावा ज्योति ने जहां-जहां जाकर वीडियो बनाए हैं वहां की पुलिस ने भी पूछताछ की. हिसार कोर्ट ने ज्योति को पहले पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा था, बाद में चार दिन और बढ़ा दिया गया था. ज्योति के पिता को कोर्ट में पेशी के दिन आने से रोक दिया गया है. परिवार वालों का दावा है कि एक महिला पुलिसकर्मी का फोन आया, जिसमें कहा गया , आज पेशी है लेकिन आप कोर्ट में मत आइएगा.

हरीश मल्होत्रा ने बेटी के साथ मुलाकात के पहले कहा था कि मेरी बड़ी पीड़ा ये है कि वह अपनी बेटी के पक्ष में कोर्ट में लड़ाई नहीं लड़ सकते, क्योंकि मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं कि किसी अच्छे वकील को कर सकूं. उन्होंने कहा था कि मैं चाहूं भी तो केस नहीं लड़ पाऊंगा. यह कहते हुए उस सयम भी उनकी आंखें भर आईं थी. हरीश ने बताया था कि ज्योति की गिरफ्तारी के बाद से अब तक न तो वह अपनी बेटी से मिल पाए हैं और न ही बात कर सके हैं. उनका कहना है कि पुलिस उनके घर से जो भी सामान अपने साथ ले गई उसमें से कुछ भी वापस नहीं मिला है. ज्योति अपने साथ जी डायरी रखती थी उसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है. वह बताते हैं कि पिछले ढाई साल से वह अपनी वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करती आ रही थी.

राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र और यूपी पुलिस पहले ही उससे पूछताछ कर चुकी हैं. सोमवार को गोवा और यूपी पुलिस की टीमें भी हिसार पहुंचीं. ज्योति से उन सभी जगहों की जानकारी ली जा रही है जहां उसने वीडियो शूट किए थे, साथ ही यह भी पूछा गया कि उसने वो वीडियो किससे साझा किए, और उनका उद्देश्य क्या था.

पुलिस को संदेह है कि ज्योति के पास विदेश घूमने के लिए जो पैसा था, उसकी आमदनी के स्रोत स्पष्ट नहीं हैं. वह दुबई, पाकिस्तान, चीन, थाईलैंड जैसे देशों में गई है. ऐसे में जांच का विषय है कि उसके पास इतने पैसे कहां से आए?
पुलिस ने बैंकों के खातों की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है. उसके पिता के खातों की भी जांच की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि फंड ट्रांसफर कहीं उन्हीं के जरिए तो नहीं हुआ. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच अभी लंबी चलने वाली है, और इसमें केन्द्रीय जांच एजेंसियां भी सक्रिय रूप से शामिल हो चुकी हैं. फिलहाल हिसार पुलिस की एसआईटी टीम जांच की अगुवाई कर रही है, जिसमें डीएसपी सिविल लाइन, SHO, इकोनॉमिक सेल के अधिकारी शामिल हैं.

 

UP : ललितपुर में मधुमक्खियों का तांडव… ADM को 500 डंक मारे, CDO को भी काटा, IAS भागकर गाड़ी में बंद हुए

0

ललितपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवगढ़ बौद्ध गुफा में जल जीवन मिशन के तहत परियोजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों पर अचानक जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में CDO, ADM सहित कई अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए.

यूपी के ललितपुर में बीते दिन मधुमक्खियों का तांडव देखने को मिला. जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवगढ़ बौद्ध गुफा में जल जीवन मिशन के तहत परियोजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों पर अचानक जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में CDO, ADM सहित कई अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ का तो अभी भी इलाज चल रहा है.

दरअसल, 25 मई को सभी अधिकारी रेशम विकास एवं युवा कल्याण विभाग के विशेष सचिव (आईएएस) सुनील वर्मा के साथ ललितपुर से 35 किलोमीटर दूर देवगढ़ गांव में पानी की व्यवस्था देखने गए थे. तभी इन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया.

इस दौरान ADM (नमामि गंगे) राजेश श्रीवास्तव को मधुमक्खियों ने करीब 500 डंक मारे. उन्हें गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है. वहीं, CDO कमलाकांत भी मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए हैं. उनको ललितपुर में ही भर्ती कराया गया है.

 

UP : रायबरेली में गंगा नदी में डूबने से 3 युवकों की मौत, CM योगी ने अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के डलमऊ घाट पर गंगा नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत गो गई. मिली जानकारी के अनुसार 4 युवक गंगा नदी में नहाने गए थे, गहरे पानी में जाने के कारण 4 डूबने लगे. 4 युवकों में से एक को बचा लिया गया है, जबकि तीन की पानी में डूबने से मौत हो गई.
बरेली के डलमऊ घाट पर गंगा में नहाने के दौरान डूबने मरने वाले तीनों युवक अमेठी के जगदीशपुरा के रहने वाले हैं. अब इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. प्रदेश में आए दिन पानी में डूबने से मौत की खबर सामने आती है. ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा कई बार लोगों को गहरे पानी में जाने से मना किया गया है.

उत्तर प्रदेश राबरेली के डलमऊ घाट पर गंगा नदी में डूबने से हुई तीन युवकों की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ऐसे में हमें इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में न जाए. ऐसा करना कई बार मौत को दावत देने जैसा होता है. 4 में से एक युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है. युवक को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है.

BOLLYWOOD : बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है भूल चूक माफ, राजकुमार की फिल्म ने दो दिन कमा डाले इतने करोड़

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ खूब दमदार परफॉर्म कर रही है. ये फिल्म दर्शकों को भी खूब भा रही है. फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने दो दिन में शानदार कमाई की है. अब तक फिल्म 16 करोड़ के करीब कमा चुकी है.

भूल चूक माफ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राजकुमार राव की इस फिल्म ने पहले दिन रिलीज होने के बाद 7 करोड़ तक रुपये कमाए थे. अब तक की Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वीकेंड को इस फिल्म की टोटल हिंदी ऑक्यूपेंसी 25.18% थी. ये फिल्म एक ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जल्द ही शादी होने वाली है और उसे एहसास होता है कि वो समय के जाल में फंस गया है और वो अपनी शादी से पहले के दिन को बार-बार जीता रहता है.फिल्म में ये किरदार जमकर लूट रहा है दर्शकों का दिल
फिलहाल भूल चूक माफ को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है. इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आयी है. फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में नजर आ रहे हैं और उनके साथ ‘बेबी जॉन’ से सुर्खियां बटोर चुकी एक्टर वामिका गब्बी फीमेल लीड किरदार में दिख रही हैं. इनके अलावा फिल्म में संजय मिश्रा, रघुबीर यादव, सीमा पाहवा और जाकिर हूसैन ने अलग किरदार निभा कर फिल्म में खूब जान फूंकी है. फिल्म में संजय मिश्रा के किरदार की जमकर तारीफ हो रही है.

राजकुमार राव की आखिरी दो फिल्मों का परफॉर्मेंस
फिलहाल राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ अब तक उनकी आखिरी फिल्म के मुकाबले थोड़ा बेहतर करती हुई दिखाई दे रही है. उनकी लास्ट फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ थी. रिलीज होने के बाद सैक्निल्क के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 5.5 करोड़ कलेक्शन किया था और दूसरे दिन फिल्म ने 6.9 करोड़ रुपये कमाए थे.

वहीं एक्टर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ ने पहले दिन 51.18 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 31.4 करोड़ रुपये कलेक्ट किए थे. उनकी ये दोनों फिल्में साल 2024 में पर्दे पर रिलीज हुई थी.

WORLD : जेल में बंद इमरान खान ने शहबाज सरकार को बताया कठपुतली, कहा- सिर्फ सेना से करेंगे बात

0

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने (25 मई, 2025) को कहा कि वो सिर्फ मिलिट्री के बड़े अधिकारियों से ही बातचीत करेंगे. पाकिस्तान की शहबाज शरीफ को कठपुतली सरकार बताते हुए कहा कि उनका कोई आधार नहीं है.

तहरीक ए इंसाफ के संस्थापक इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. अप्रैल 2022 में सत्ता गंवाने के बाद से उन पर कई केस चल रहे हैं. इमरान खान ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कठपुतली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सरकार के साथ किसी भी तरह की बातचीत करना बेकार है. इस अवैध फॉर्म-47 स्थापित सरकार ने पहले ही दो महीने बर्बाद कर दिए हैं. इसके पास कोई वास्तविक शक्ति नहीं है.

‘पाकिस्तान में अब जंगल का कानून है’
इमरान खान ने कहा कि बातचीत केवल उन लोगों के साथ की जाएगी जो वास्तव में सत्ता में हैं. खान ने आरोप लगाया कि मनगढ़ंत राजनीतिक मामले, जबरन अपहरण और जबरन प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य पीटीआई सदस्यों को सार्वजनिक रूप से पार्टी से अलग होने के लिए मजबूर करना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ये सभी साबित करते हैं कि कानून का शासन पूरी तरह से खत्म हो गया है. अब हमारे पास जंगल का कानून है.

आसिम मुनीर की पदोन्नति की आलोचना की
उन्होंने 9 मई 2023 की घटनाओं से संबंधित चल रहे मुकदमों की भी निंदा की और कहा कि यह पीटीआई को कुचलने के लिए एक झूठा अभियान है. उन्होंने आगे कहा कि आज तक कोई सीसीटीवी फुटेज पेश नहीं किया गया है. किसी भी बातचीत के प्रयासों के दावों का खंडन करते हुए खान ने कहा कि किसी ने भी मुझसे बातचीत के लिए संपर्क नहीं किया.

एक्स पर दिए गए बयानों में बताया गया है कि इमरान खान रावलपिंडी की अदियाला जेल से अपने मैसेज को वकीलों के साथ शेयर करते हैं, जो फिर उन्हें अपने अकाउंट पर पोस्ट करते हैं. पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नति की भी इमरान खान ने आलोचना की थी और कहा था कि राजा की उपाधि इससे अधिक उपयुक्त होती.

WORLD : यूनुस ने अमेरिका को बेच दिया बांग्लादेश, आतंकियों के हाथ में सत्ता; राजनीतिक उथल-पुथल के बीच एक्टिव हुईं शेख हसीना

0

बांग्लादेश में सियासी उथल-पुथल के बीच देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि यूनुस ने आतंकवादियों की मदद से बांग्लादेश की सत्ता हथियाई है और इसमें से कई आतंकी संगठन ऐसे हैं जिन पर अंतरराष्ट्रीय बैन लगा हुआ है.

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि यूनुस ने सत्ता हथियाने के लिए प्रतिबंधित लोगों की मदद ली, जिनसे अब तक हमने बांग्लादेश के लोगों की रक्षा की थी. उन्होंने कहा, “सिर्फ एक आतंकवादी हमले के बाद हमने सख्त कदम उठाए. कई लोगों को गिरफ्तार किया, लेकिन अब बांग्लादेश की जेलें खाली हैं. यूनुस ने ऐसे सभी लोगों को रिहा कर दिया और अब बांग्लादेश में उन आतंकवादियों का ही राज है.”

शेख हसीना ने यूनुस पर लगाए गंभीर आरोप

शेख हसीना ने आगे कहा, “हमारे महान बंगाली राष्ट्र का संविधान जिसे हमने लंबे संघर्ष और मुक्ति संग्राम से हासिल किया है, इस उग्रवादी नेता को, जिसने अवैध रूप से सत्ता पर कब्जा किया है, संविधान को छूने का अधिकार किसने दिया?” पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि यूनुस का मुख्य सलाहकार के पद पर रहने का भी कोई आधार नहीं है और वह अस्तित्व में नहीं है. शेख हसीना ने आरोप लगाया कि यूनुस ने अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा दिया है.

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार को हटाने की तैयारी

NATIONAL : दिल्ली में इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने 10 करोड़ की ड्रग्स की बरामद

0

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की दिल्ली पुलिस ने एक इंटरनैशनल स्तर पर काम कर रहे ड्रग रैकेट का भांडा फोड़ किया है . इस कार्रवाई में अफ्रीकी मूल की एक महिला समेत दो आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है . जिनके कब्जे में करीब आठ किलो मेथामफेटामाइन बरामद की गई है. आरोपियों से जब्त की गई नशीले पदार्थ की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दिल्ली एनसीआर में अफ्रीकी मूल के कुछ लोगों के द्वारा नशीले पदार्थ की तस्करी की हम जानकारी मिली थी. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने 26 अप्रैल को एक महिला के धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के पास ड्रग्स के साथ पहुंचने की सूचना पर अपना जाल बिछाया. रात करीब 8:30 बजे अफ्रीकी महिला यासमीन टोरे को एक लाल रंग की ट्रॉली बैग और हैंडबैग के साथ पकड़ा गया .

वहीं दिल्ली पुलिस के द्वारा जब तलाशी ली गई तो महिला के बैग से 6 किलो में मेथामफेटामाइन बरामद की गई. मौके पर उसे दिल्ली पुलिस के द्वारा महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

दिल्ली पुलिस की गिरफ्तारी से हुआ नेटवर्क का खुलासा
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में अफ्रीकी मूल की महिला यासमीन ने खुलासा किया कि वह एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा है . और उसे यह खेप तिलक नगर रहने वाले एक अन्य अफ्रीकी नागरिक एनोंच टार उर्फ पीटर से मिली थी. पुलिस ने 6 में को ऐनोच को तिलक नगर से गिरफ्तार किया और उसके फ्लैट से 2 किलो मेथामफेटामाइन और बरामद किया.

फ्लाइट से लौटती थी दिल्ली, बस से भेजती थी ड्रग्स
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में यासमीन ने बताया कि वह पिछले दो सालों से ड्रग तस्करी में शामिल है . वह नशीले पदार्थों को बैग में बने एक गुप्त पॉकेट में छुपा कर लंबी दूरी की बसों से अहमदाबाद होते हुए बेंगलुरु और मुंबई भेजती थी जबकि वापसी में वह फ्लाइट से दिल्ली आती थी.

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे थे दोनों आरोपी
दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे . उनके पास वैध ट्रैवल दस्तावेज नहीं थे . यासमीन मार्च 2024 में टूरिस्ट वीजा पर आई थी, जबकि एनोच मार्च 2023 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था. लेकिन दोनों पुलिस को वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके.

एनोच तिलक नगर में कपड़े और खाने का कारोबार करता था. पुलिस ने फिलहाल दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अलावा विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की है. पुलिस अब अन्य सदस्यों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है.

ENTERTAINMENT : आमिर खान की बेटी आयरा का शादी के बाद कैसा हो गया हाल, बढ़ा वजन

0

आमिर खान की बेटी आयरा खान अक्सर चर्चा में रहती हैं. आयरा खान ने बताया था कि वो डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं. आयरा खान मेंटल हेल्थ के बारे में बात करती रहती हैं. आयरा खान ने फिटनेस ट्रेनर नुपूर शिखरे संग शादी की है. उनकी शादी जनवरी 2024 में हुई थी. आयरा की शादी को 1 साल से ज्यादा हो गया है.

आयरा खान का बढ़ा वजन

अब आयरा के कुछ फोटोज वायरल हो रहे हैं. इनमें आयरा का बढ़ा वजन देखने को मिल रहा है. आयरा खान का वजन काफी बढ़ गया है. आयरा को पहचान पाना भी मुश्किल है. कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें आयरा खान गाड़ी में बैठी थोड़ी इमोशनल नजर आ रही थी.

अब आयरा को पति नुपूर के साथ देखा गया. इसमें वो ब्लैक टीशर्ट और जींस पहने दिखीं. उन्होंने अपने लुक को हूप्स ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया. उनके पति नुपूर भी इस दौरान उनके साथ दिखे.

BOLLYWOOD : मेरे वकील ने जवाब दे दिया’, परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ के कानूनी पेंच पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर परेश रावल इन दिनों ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म छोड़ने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल एक्टर के अचानक फिल्म से निकलने पर इसके निर्माता अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की. जिसपर अब परेश रावल ने भी दो टूक जवाब दिया और कहा कि मेरे वकील ने उन्हें उचित जवाब दे दिया है.’

‘हेरा फेरी 3’ पर परेश रावल ने दिया जवाब

परेश रावल ने आज यानि रविवार की सुबह अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘मेरे वकील अमीत नाइक ने मेरी मेरे फिल्म से बाहर निकलने के बारे में जवाब भेजा है. एक बार जब वे मेरा जवाब पढ़ लेंगे तो सभी मुद्दे शांत हो जाएंगे.’ बता दें कि अमीत नाइक एक फेमस वकील हैं. जिन्हें कई मामलों में अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी जाना जाता है.

परेश रावल पर हुआ था 25 करोड़ का मुकद्मा

बता दें कि जब परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने की बात कही थी. तो उनके फैंस को गहरा झटका लगा था. इसके बाद अक्षय कुमार की कंपनी ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ ने परेश रावल पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा भी दायर किया था. साथ ही ये भी बताया गया कि इस फिल्म को अचानक छोड़ने के फैसले से फिल्म मेकर्स को काफी नुकसान हुआ है.

परेश रावल ने वापिस कर दिए थे पैस

वहीं इससे पहले अक्षय कुमार की तरफ से बताया गया था कि परेश रावल को फिल्म में काम करने से पहले 11 लाख रुपये दिए गए थे. वहीं बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक परेश रावल ने इस 11 लाख को 15 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज के साथ जोड़कर वापस कर दिया है. बता दें कि इस फिल्म में शुरुआत से ही दर्शकों ने अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिगड़ी देखी है.

- Advertisement -