Monday, June 22, 2026
Home Blog Page 628

ENTERTAINMENT : आमिर खान की बेटी आयरा का शादी के बाद कैसा हो गया हाल, बढ़ा वजन

0

आमिर खान की बेटी आयरा खान अक्सर चर्चा में रहती हैं. आयरा खान ने बताया था कि वो डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं. आयरा खान मेंटल हेल्थ के बारे में बात करती रहती हैं. आयरा खान ने फिटनेस ट्रेनर नुपूर शिखरे संग शादी की है. उनकी शादी जनवरी 2024 में हुई थी. आयरा की शादी को 1 साल से ज्यादा हो गया है.

आयरा खान का बढ़ा वजन

अब आयरा के कुछ फोटोज वायरल हो रहे हैं. इनमें आयरा का बढ़ा वजन देखने को मिल रहा है. आयरा खान का वजन काफी बढ़ गया है. आयरा को पहचान पाना भी मुश्किल है. कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें आयरा खान गाड़ी में बैठी थोड़ी इमोशनल नजर आ रही थी.

अब आयरा को पति नुपूर के साथ देखा गया. इसमें वो ब्लैक टीशर्ट और जींस पहने दिखीं. उन्होंने अपने लुक को हूप्स ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया. उनके पति नुपूर भी इस दौरान उनके साथ दिखे.

BOLLYWOOD : मेरे वकील ने जवाब दे दिया’, परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ के कानूनी पेंच पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर परेश रावल इन दिनों ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म छोड़ने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल एक्टर के अचानक फिल्म से निकलने पर इसके निर्माता अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की. जिसपर अब परेश रावल ने भी दो टूक जवाब दिया और कहा कि मेरे वकील ने उन्हें उचित जवाब दे दिया है.’

‘हेरा फेरी 3’ पर परेश रावल ने दिया जवाब

परेश रावल ने आज यानि रविवार की सुबह अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘मेरे वकील अमीत नाइक ने मेरी मेरे फिल्म से बाहर निकलने के बारे में जवाब भेजा है. एक बार जब वे मेरा जवाब पढ़ लेंगे तो सभी मुद्दे शांत हो जाएंगे.’ बता दें कि अमीत नाइक एक फेमस वकील हैं. जिन्हें कई मामलों में अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी जाना जाता है.

परेश रावल पर हुआ था 25 करोड़ का मुकद्मा

बता दें कि जब परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने की बात कही थी. तो उनके फैंस को गहरा झटका लगा था. इसके बाद अक्षय कुमार की कंपनी ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ ने परेश रावल पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा भी दायर किया था. साथ ही ये भी बताया गया कि इस फिल्म को अचानक छोड़ने के फैसले से फिल्म मेकर्स को काफी नुकसान हुआ है.

परेश रावल ने वापिस कर दिए थे पैस

वहीं इससे पहले अक्षय कुमार की तरफ से बताया गया था कि परेश रावल को फिल्म में काम करने से पहले 11 लाख रुपये दिए गए थे. वहीं बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक परेश रावल ने इस 11 लाख को 15 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज के साथ जोड़कर वापस कर दिया है. बता दें कि इस फिल्म में शुरुआत से ही दर्शकों ने अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिगड़ी देखी है.

NATIONAL : दिल्ली में NDA की बड़ी बैठक, बिहार के CM नीतीश कुमार मौजूद, PM मोदी कर रहे अध्यक्षता

दिल्ली में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है. बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर शनिवार को रवाना हो गए थे.

 

दिल्ली में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है. बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी कर रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठक में मौजूद हैं. उन्होंने दिल्ली की बैठक के लिए शनिवार (24 मई, 2025) को उड़ान भरी थी. बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर नजर टिकी है. एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं.

SPORTS : इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में इन 2 खिलाड़ियों ने ली विराट और रोहित की जगह, जानें किसे मिला है मौका

0

इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आज शनिवार, 24 मई को भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम के ऐलान से पहले इसी महीने की शुरुआत में 7 मई को भारत के टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान कर दिया था. वहीं रोहित टेस्ट में ओपनिंग करने आते थे. वही रोहित के टेस्ट से संन्यास के पांच दिन बाद 12 मई को विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.

विराट कोहली और रोहित शर्मा, इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के टेस्ट से रिटायर होने के बाद कप्तान के साथ-साथ एक सवाल ये भी खड़ा हुआ कि रोहित और विराट की जगह अब टेस्ट टीम में किस खिलाड़ी को मिलेगी. वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के टीम के ऐलान के बाद इस सवाल का जवाब भी मिल गया है.

रोहित शर्मा की जगह साई सुदर्शन
बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए साई सुदर्शन का चयन किया है. साई सुदर्शन, रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग करने आ सकते हैं. साई सुदर्शन का आईपीएल 2025 में भी जबरदस्त प्रदर्शन रहा है. इस समय सुदर्शन इस सीजन के सबसे ज्यादा कन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. साई सुदर्शन ने 13 मैचों में 628 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड दौरे पर सुदर्शन के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं.

विराट कोहली की जगह करुण नायर
विराट कोहली के टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद उनकी जगह करुण नायर को दी गई है. अभी इस बात को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि करुण नायर टीम में किस नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे, लेकिन टीम में विराट की जगह खाली होने पर करुण नायर को लाया गया है. करुण ने भारतीय टीम के लिए आखिरी टेस्ट मैच करीब आठ साल पहले खेला था. वहीं विराट कोहली की जगह पर तीन नंबर पर टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने आ सकते हैं. करुण नायर इंटरनेशनल क्रिकेट में नाबाद 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं.

SPORTS : टेस्ट कप्तान बनने के बाद आया शुभमन गिल का पहला रिएक्शन, ये क्या बोल गए ‘प्रिंस

0

जून से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने शनिवार, 24 मई को स्क्वॉड का ऐलान किया. रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान चुना गया है. इंग्लैंड के इस दौरे पर टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. टेस्ट कप्तान नियुक्त होने के बाद गिल का पहला रिएक्शन आया है. उन्होंने बीसीसीआई को दिए इंटरव्यू में दिल जीत लेने वाली बात कही है.

एक दशक से भी अधिक समय बाद ऐसा हो रहा है जब विराट कोहली, रोहित शर्मा या आर अश्विन में से कोई भी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. तीनों दिग्गज हाल ही में टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. 25 वर्षीय शुभमन गिल के लिए इस सीरीज में काफी चुनौतियाँ होंगी, वैसे उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रही है और टॉप स्थान पर काबिज है. लेकिन देखना होगा कि क्रिकेट के इस लंबे फॉर्मेट में वह कितना सफल होते हैं. कप्तान नियुक्त होने के बाद गिल ने जानिए क्या कहा.

टेस्ट कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल ने क्या कहा

“जब आप क्रिकेट खेलना शुरू करते हो तो हर किसी का सपना होता है कि देश के लिए खेलूं. सिर्फ इंडिया के लिए क्रिकेट खेलना नहीं बल्कि लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेलना सपना होता है. मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि टेस्ट में कप्तानी करने का मौका मिला है. इस पद के साथ बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी होती है.”इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

NATIONAL : गर्मी से परेशान लोग, आज से हीट वेव का अलर्ट, आमजन के लिए जारी की एडवाइजरी

0

जालोर जिले में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है और मौसम ने अब तक का सबसे गर्म रूप दिखाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को जिले में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की अब तक की सबसे गर्म रात रही. वहीं दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो गुरुवार की तुलना में मामूली गिरावट के बावजूद आमजन को राहत नहीं दे सका.

वही शनिवार को भी अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रहा, वही न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया है. ऐसे में दिन और रात के तापमान में 11.7 डिग्री का अंतर रहा. मौसम विभाग ने गुरुवार से ही 4 दिन हीट वेव का अलर्ट जारी किया था. 27 मई तक हीट वेव की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में और तेज गर्मी बढ़ने का संभावना है.

जालोर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी
भीषण गर्मी के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. सुबह होते ही गर्म हवाओं और तेज धूप का दौर शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक बना रहता है. उमस के कारण घरों के भीतर भी लोग बेचैन महसूस कर रहे हैं और कूलर-पंखे जैसे उपकरण भी बेअसर साबित हो रहे हैं. दिन में सड़कों पर आवाजाही बेहद कम हो जाती है और जो लोग बाहर निकलते हैं, वे पूरे जतन से ही निकलते हैं. सिर ढक कर, चश्मा लगाकर और शरीर को ढकने वाले हल्के रंग के सूती कपड़े पहनकर.

इधर मौसम विभाग ने जालोर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार 25 से 27 मई तक जिले में हीटवेव का असर रहेगा. विशेष रूप से 26 और 27 मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी, बादलों की गर्जना और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है. विभाग ने चेतावनी दी है कि इन दिनों लू का खतरा अधिक रहेगा, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है.

आपदा प्रबंधन की ओर से आमजन के लिए जारी एडवाइजरी
आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें लोगों से दिन के सबसे गर्म समय यानी दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी और छाछ जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है.

बाहर निकलते समय सिर ढकने के लिए टोपी या चुन्नी का उपयोग, आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लासेस, और त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन लगाने की भी हिदायत दी गई है. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है. वहीं, नियोक्ताओं को श्रमिकों के लिए छाया, ठंडे पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.

मौसम विभाग का मानना है कि यदि वातावरण में नमी बनी रही तो अगले कुछ दिनों में जालोर समेत जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मौसम परिवर्तन की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि तब तक जिलेवासियों को सावधानी और सतर्कता बरतते हुए गर्मी से बचाव के सभी उपाय अपनाने की आवश्यकता है.

HEALTH : तांबे के बर्तन से पानी पीकर आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती…जानें आ​खिर क्यों बिगड़ रही सेहत?

0

हाल के वर्षों में लोग हेल्थ को लेकर अवेयर हुए हैं. इसके लिए डेली रूटीन में प्राचीन तरीकों को शामिल करना शुरू किया. इनमें से एक सबसे अ​धिक पॉपुलर हुआ, वह है तांबे के बर्तन (कॉपर वेसल) का पानी पीना. वर्कप्लेस से लेकर घरों तक में कॉपर बोतल व अन्य बर्तन दिखने को मिल जाएंगे. आयुर्वेदिक ट्रेडिशन में इस तरीके से पानी पीने को हेल्थ के लिए कई तरह से बेनिफि​​शियल माना गया है, लेकिन क्या साइंटिफिक दृ​ष्टिकोण भी यही है? क्या रोज इसका सेवन करना सुर​क्षित है? आइए जानते हैं…

कैसे हुई शुरुआत?

तांबे के बर्तन में पीने के पानी को स्टोर करने की प्रथा प्राचीन भारत और मिस्र से चली आ रही है. आयुर्वेद में इसे ताम्र जल के रूप में जाना जाता है. ये शरीर के तीन दोषों (वात, पित्त और कफ) को बैलेंस करने, बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने और ओवरऑल वायटेलिटी को बढ़ाने में मददगार माना जाता है.

क्या पानी में घुलता है तांबा?

जब पानी को तांबे के बर्तन में 6 से 8 घंटे या रातभर के लिए स्टोर किया जाता है तो कॉपर के कुछ छोटे अंश (टाइनी कॉपर आयन) पानी में घुल जाते हैं. इस प्रक्रिया को ओलिगोडायनामिक इफेक्ट के रूप में जाना जाता है. ये बैक्ट​ीरिया और वायरस को नष्ट (स्टरलाइज) कर देते हैं.

ये होते हैं फायदे

इम्युनिटी बूस्टर: कॉपर में एंटीमाइक्रोबायल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जो बॉडी को इंफेक्शन और इंफ्लेमेशन से लड़ने में मददगार बनाते हैं.
डाइजे​स्टिव सिस्टम: कॉपर हार्मफुल बैक्टीरिया को किल करता है. इसके साथ पेट में सूजन, अल्सर, इनडाइजेशन और इंफेक्शन से बचाव में भी उपयोगी है.
वेट कंट्रोल: कॉपर के बर्तन में स्टोर पानी वेट कंट्रोल भी करता है. ये बॉडी में एस्क्ट्रा फैट को अ​धिक एफि​शिएंट तरीके से हटाने में सहायक होता है.
​स्किन बनाता है हेल्दी: बॉडी में कॉपर मेलेनिन के प्रोडक्शन में मदद करता है, जो ​स्किन को रिजेनरेटिव करने के साथ दाग-धब्बों को ठीक करने में मदद करता है.
थायरॉयड रहता है बैलेंस: थायरॉयड ग्लैंड फंक्शन के लिए कॉपर जरूरी है और इसकी कमी इम्बैलेंस से जुड़ी हुई है.
कॉपर बोतल का कैसे करें यूज?

बोतल को साफ पानी से भरें. इसे रातभर या कम से कम 6 घंटे के लिए छोड़ दें.
तांबे के बर्तन के पानी से अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए इसका सुबह खाली पेट सेवन करें.
कॉपर के ओवरलोड से बचने के लिए दिन में केवल एक या दो बार ही इसका उपयोग करें.
​एसिडिक लि​क्विड (जैसे नींबू पानी) को स्टोर न करें. ये कॉपर लिचिंग का कारण बन सकता है.
इतनी मात्रा में लेना चाहिए कॉपर, इन बातों का रखें ध्यान

ज्यादा मात्रा में कॉपर का सेवन शरीर में टॉ​क्सिटी (विषाक्तता) पैदा कर सकता है. मतली, उल्टी, पेट में दर्द और लीवर को नुकसान पहुंचने जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं. एडल्ट पर्सन को डेली 0.9 मिलीग्राम कॉपर की मात्रा लेने की सलाह दी जाती है, जिसे डाइट से पूरा कर लिया जाता है.

NATIONAL : एक दिन में सोने की कीमतों में 5000 रुपये का उछाल, जानें आपके शहर में कितना है 10 ग्राम का भाव?

0

रविवार को भारत में सोने की कीमतें एक बार फिर बढ़ गईं. देश में पिछले दस दिनों से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे कई बड़े शहरों में आज सोने की कीमतों में उछाल आया है. इसके पीछे घरेलू और वैश्विक दोनों ही कारण जिम्मेदार है. कीमतों में 5,000 रुपये प्रति 100 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है.

22 कैरेट सोने की कीमत
आज भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 8,990 रुपये है, जो कल के 8,940 रुपये से 50 रुपये अधिक है. 8 ग्राम के लिए कीमत 71,520 रुपये से 400 रुपये बढ़कर 71,920 रुपये हो गई है. 10 ग्राम के सोने की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, अब इसकी कीमत 89,900 रुपये हो गई है, जबकि पिछले दिन यह 89,400 रुपये थी. 100 ग्राम सोने का भाव 5,000 रुपये बढ़कर 8,99,000 रुपये पर पहुंच गया है.

24 कैरेट सोने की आज कीमत
रविवार, 25 मई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 550 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 98,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. 8 ग्राम की कीमत अब 78,464 रुपये है, जो कल के 78,024 रुपये के भाव से 440 रुपये अधिक है. इसी तरह से 100 ग्राम सोने की कीमत कल के 9,75,300 रुपये से बढ़कर अब 9,80,800 रुपये हो गई है. इस दौरान 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी तेजी आई है.

18 कैरेट सोने की कीमत
18 कैरेट सोने की कीमत आज 410 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से बढ़ी है, जो अभी 73,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 18 कैरेट सोने के 1 ग्राम की कीमत आज 7,356 रुपये है, जो कल के 7,315 रुपये के भाव से 41 रुपये अधिक है. 8 ग्राम सोने की कीमत 58,848 रुपये है, जो कल के 58,520 रुपये से 328 रुपये ज्यादा है. 100 ग्राम सोने की कीमत आज 7,35,600 रुपये है, जो कल की कीमत 7,31,500 रुपये से 4,100 रुपये अधिक है.

इन शहरों में आज सोने की कीमत
बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 9,808 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,990 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,356 रुपये प्रति ग्राम है.
हैदराबाद में सोने की कीमतें बेंगलुरु जैसी ही हैं. यहां आज 24 कैरेट सोने की कीमत 9,808 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,990 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,356 रुपये है.
केरल में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 9,808 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,990 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,356 रुपये प्रति ग्राम है.
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,808 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,990 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,356 रुपये है.
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत थोड़ी अधिक 9,823 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 9,005 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,368 रुपये है.
कोलकाता में भी 24 कैरेट सोने का भाव 9,808 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 8,990 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 7,356 रुपये है.

SPORTS : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हनुमान गढ़ी के महंत से आध्यात्म पर की चर्चा, जानें क्या हुई बात

0

क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रविवार को अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. दर्शन के बाद दोनों ने हनुमानगढ़ी मंदिर जाकर भी पूजा की और महंत संजय दास से आशीर्वाद लिया. इस दौरान दोनों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अयोध्या पुलिस को ख़ासा मशक्कत करनी पड़ी. विराट और अनुष्का की एक झलक पाने के लिए लोगों में खासा दीवानगी देखने को मिली.

वहीँ मंदिर प्रशासन द्वारा दोनों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रीराम के प्रतीक के रूप में स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट किया.

महंत संजय दास से लिया आशीर्वाद

राम लला दर्शन के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास जी महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. महंत ने उन्हें रामभक्ति और सनातन धर्म के प्रति श्रद्धा बनाए रखने की प्रेरणा दी. संजय दास जी महाराज ने बताया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आध्यात्म के प्रति बहुत ही लगाव है. भगवान राम लला के दर्शन के बाद उन्होंने हनुमान गढ़ी में भी आशीर्वाद लिया. उनके साथ आध्यात्म की भी कुछ चर्चाएं हुईं.

श्रद्धालु उत्सुक

अचानक मंदिर परिसर में विराट और अनुष्का को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालू काफी उत्सुक हो गए कुछ. लोग उनके फोटो-वीडियो बनाने की कोशिश करने लगे. दोनों ने दूर से ही हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया.

पहली बार अयोध्या पहुंचे

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहली बार एक साथ अयोध्या धाम पहुंचे थे. इससे पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली और अनुष्का वृन्दावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में पहुंचे थे और आशीर्वाद लिया था.

आरसीबी से खेल रहे

विराट कोहली आईपीएल 2025 में आरसीबी की तरफ से खेल रहे हैं. इस बार प्लेऑफ में पहुँचने के बाद ट्रॉफी जीतने की उम्मीद बढ़ गयी है.

NATIONAL : नीति आयोग की बैठक पर सपा सांसद अवेधश प्रसाद का बयान, PM मोदी को लेकर कही बड़ी बात

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन शनिवार को नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक बुलाई. इस दौरान पीएम मोदी ने भारत के विकास पर अपनी बात रखी. जिसके बाद समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने नीति आयोग की बैठक पर टिप्पणी की है.

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मीडिया से बातचीत के दौरान नीति आयोग को लेकर बयान दिया कि, आज भारत को आजाद हुए काफी समय बीत चुका है. बावजूद इसके अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे देश में कई लोगों के पास रहने को घर नहीं है, खाने के लिए खाना नहीं है… ऐसे लोग सड़क में खुले में गुजर बसर कर रहे हैं. जब तक भारत देश में रहने वाला एक-एक व्यक्ति संपन्न न हो जाए तब तक मैं नीति आयोग की रिपोर्ट को नहीं स्वीकार करूंगा. भारतीय जनता पार्टी जो बार बार कहती है कि हमारे शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार हुआ है. ऐसा नहीं है. PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक
बीते दिन दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक का आयोजन हुआ. जिसमें तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए. इस दौरान सभी ने बैठक में अपने-अपने राज्यों के तमाम मुद्दों को सामने रखा. बैठक में पीएम मोदी ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार को मिलकर काम करने की सलाह दी.

पीएम मोदी ने बैठक में महिलाओं को कार्यबल में बढ़ावा देने की बात भी कही. उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य हर शहर, हर गांव, हर राज्य, हर नगर पालिका का समुचित विकास करना है. अगर हम इसको ध्यान में रखकर काम करेंगे तो भारत को विकसित बनने के लिए 2047 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. हालांकि इस बैठक से कई बड़े नेता गायब भी रहे.

- Advertisement -

News of the Day