Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 674

ENTERTAINMENT : सलमान से लेकर धोनी तक, बड़े सेलिब्रिटीज से मिल चुके हैं शाही इमाम अहमद बुखारी के पोते अरीब, देखें तस्वीरें

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी के पोते सैयद अरीब बुखारी इन दिनों चर्चा में हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वीडियो मैसेज जारी किया था और उन्हें अपना हीरो बताया था. इतना ही नहीं, उन्होंने पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा भी जताई.

सैयद अरीब बुखारी सात साल के हैं. वो अहमद बुखारी के बेटे मौलाना शाबान बुखारी के बेटे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम पर वो खूब एक्टिव रहते हैं. यहां उनके 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो अपने पोस्ट में इस्लाम धर्म के बारे में बात करते दिखाई देते हैं.

सैयद अरीब बुखारी बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज से मिल चुके हैं. इसमें सुपर स्टार सलमान खान, दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, बॉलीवुड स्टार सोनू सूद, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर खालिद अल अमेरी जैसे नाम हैं. उनके प्रोफाइल को देखें तो वो कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर के साथ भी दिख रहे हैं.

हाल ही में नन्हें अरीब ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक वीडियो मैसेज जारी किया था. इसमें उन्होंने पीएम को अंकल कहा. आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए अरीब ने कहा कि आप मेरे हीरो हैं. उन्होंने भारत सरकार और भारतीय सेना के जवानों का शुक्रिया भी अदा किया.

पहलगाम हमले के बाद भी अरीब बुखारी ने वीडियो मैसेज दिया था. उन्होंने कहा था कि इस्लाम आतंक की शिक्षा नहीं देता. इस्लाम प्यार और मोहब्बत की सीख देता है. आतंकवादी कभी मुसलमान हो ही नहीं सकते. हमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ना चाहिए. हमें नफरत फैलाना बंद करना चाहिए और आपसी लड़ाई को खत्म करना चाहिए.

सात साल की उम्र में अरीब बढ़िया अंग्रेजी बोलते हैं. वो इस्लाम धर्म की शिक्षा ले रहे हैं. अपने दादा और पिता की राह पर चलने के साथ साथ अरीब अपनी पढ़ाई को लेकर भी गंभीर रहते हैं.

NATIONAL : CRPF के बहादुर डॉग रोलो को मरणोपरांत डीजी कमेंडेशन डिस्क से किया जाएगा सम्मानित, मधुमक्खियों के झुंड ने किया था हमला

0

सीआरपीएफ के खोजी डॉग रोलो को ऑपरेशन के दौरान बहादुरी से ड्यूटी निभाने पर मरणोपरांत डीजी कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया जाएगा. आईईडी सर्च ऑपरेशन में शामिल रोलो पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. सीआरपीएफ की 228 बटालियन ने पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी.

सीआरपीएफ के महानिदेशक ने बहादुर K9 डॉग रोलो को मरणोपरांत डीजी कमेंडेशन डिस्क देने की घोषणा की है. रोलो ने एक विशेष ऑपरेशन के दौरान आईईडी की सर्चिंग में जवानों की मदद की थी.रोलो का जन्म 5 अप्रैल 2023 को डीबीटीएस में हुआ था और उसे इन्फेंट्री पेट्रोलिंग, विस्फोटक खोज और हमला प्रशिक्षण दिया गया था. अप्रैल 2024 में उसे 228 बटालियन के साथ एंटी-नक्सल ड्यूटी पर भेजा गया.

हाल ही में केजीएच में चल रहे एक विशेष ऑपरेशन के दौरान रोलो और जवान सघन सर्चिंग कर रहे थे. तभी मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने अचानक हमला कर दिया. रोलो के हैंडलर ने उसे पॉलिथीन से ढकने की कोशिश की, लेकिन मधुमक्खियां अंदर घुस गईं और रोलो को करीब 200 बार काटा.तेज दर्द और जलन से रोलो बेकाबू हो गया और कवर से बाहर निकल गया जिससे वह और अधिक हमलों का शिकार हो गया. तुरंत उसे प्राथमिक चिकित्सा दी गई और मेडिकल इवैक्यूएशन किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

रोलो को सीआरपीएफ की 228 बटालियन में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. जवानों ने हथियार उल्टे कर रोलो को सलामी दी. यह सम्मान रोलो के हैंडलर को सौंपा जाएगा.

ENTERTAINMENT : समंथा रुथ प्रभु के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड पहले से हैं शादीशुदा और एक बेटी के पिता, पत्नी से नहीं हुआ तलाक

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु की लाइफ में एक बार फिर से प्यार की एंट्री हुई है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड पहले से शादीशुदा है.

साउथ सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस को एक बार फिर से प्यार हो गया है. खबरों के अनुसार एक्ट्रेस फिल्म निर्देशक राज निदिमोरु को डेट कर रही हैं. राज के साथ एक्ट्रेस ने हाल ही में एक सेल्फी भी शेयर की. जिसमें वो उनके साथ कोजी होती दिखी. इस तस्वीर को देखकर हर कोई ये मान रहा है कि एक्ट्रेस ने राज संग अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है.

सोशल मीडिया पर इस वक्त सिर्फ सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु के प्यार की चर्चा चल रही है. एक्ट्रेस के फैंस इस बात से काफी खुश हैं कि एक्ट्रेस अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही है. लेकिन उनको ये जानकर झटका लग सकता है कि जिनके साथ वो रिश्ते में आगे बढ़ने जा रही है. वो पहले से ही शादीशुदा है. जी हां राज साल 2015 में श्यामली डे संग शादी की थी. खबरों के अनुसार अब वो एक बेटी के पिता भी बन चुके हैं.

राज निदिमोरु और श्यामली डे की शादी की एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खासी वाय़रल भी हो रही है. हैरान कर देने वाली बात ये भी है कि राज ने अभी तक श्यामली से तलाक भी नहीं लिया है और वो सामंथा संग प्यार की पतंग उड़ा रहे हैं. हालांकि कुछ लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि राज शादीशुदा हैं, लेकिन उनकी कोई बेटी नहीं हैं. अब ये कितना सच है इसका खुलासा तो खुद राज ही कर सकते हैं.

बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने साउथ एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी. लेकिन चार साल बाद ही दोनों की शादी टूट गई. इसके कुछ वक्त बाद नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से ब्याह रचा लिया है और दोनों अपनी लाइफ में खुश है.

 

BUSINESS : अमेजन-फ्लिकार्ट पर अब नहीं बिकेंगे पाकिस्तानी झंडे और सामान, भारत का ई-कॉमर्स कंंपनियों को निर्देश

0

सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी यानी सीसीपीए की तरफ से अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत अन्य कंपनियों को बकायदा इस बारे में नोटिस जारी किया गया है और कहा गया है कि वे पाकिस्तानी झंडे और वहां के सामान को हटा लें.

पहलगाम की घटना के बाद बढ़े तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के एक्शन से पड़ोसी दुश्मन मुल्क पाकिस्तान पूरी तरह से बेदम हो चुका है. पाकिस्तान को घुटनों के बल लाने के बाद अब उनके ऊपर आर्थिक प्रहार कर उसे और कमर तोड़ने की कोशिश की जा रही है. यही वजह है कि देश में पाकिस्तान के खिलाफ बायकॉट मुहिम अब और जोर पकड़ने लगी है.

सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी यानी सीसीपीए की तरफ से अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत अन्य कंपनियों को बकायदा इस बारे में नोटिस जारी किया गया है और कहा गया है कि वे पाकिस्तानी झंडे और वहां के सामान को हटा लें.

सीसीपीए का कहना है कि पाकिस्तान सामान और उसके झंडे का ई-कॉमर्स साइट्स पर बिकना खुलेआम बिक्री से जुड़े कानूनों का उल्लंघन है. ऐसे में उसे फौरन कंपनयों को हटा लेना चाहिए. उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बकायदा अपने एक्स एकाउंट पर इस बारे में पोस्ट करते हुए उसे फौरन हटाने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को सरकार की तरफ से नोटिस भेजा गया है. उन्होंने इसमें लिखा है कि ये असंवेदनशील चीजें बर्दाश्त नहीं की जाएगा और देश का कानूनों का पालन करने के लिए सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को निर्देश दिया गया है.

कुछ इसी तरह का मुहिम पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्की के खिलाफ भी देश में चल रहा है. भारत में लोग अब न सिर्फ तुर्किए के सामानों का बायकॉट क रहे हैं बल्कि वहां यात्रा करने से भी परहेज कर रहे हैं. इसके साथ ही, वे पर्यटन से भी किनारा करने की अपील कर रहे हैं. तुर्किए बॉयकाट का आह्वान लोग ऐसे वक्त पर कर रहे हैं जो रिकॉर्ड संख्या में भारतीय पर्यटक वहां पर जा रहे थे.

गौरतलब है कि साल 2009 में तुर्किए जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 55 हजार थी, जो दस साल के बाद 2019 में 2 लाख 30 हजार हो गई. पिछले साल यानी 2024 में भारत से तुर्किए जाने वालों की संख्या और बढ़कर 3 लाख 30 हजार 985 हो गई थी. व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महासचिव और चांदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद प्रवीण खंडेलवाल का कहना है कि यात्रा बहिष्कार का तुर्की और अजरबैजान की इकोनॉमी पर बहुत ही बुरा असर पड़ सकता है. खासकर वहां के टूरिज्म सेक्टर को नुकसान पहुंचेगा.

 

MP : ‘जश्न जीत का होता है, सीज का नहीं’, सपा चीफ अखिलेश यादव का BJP की तिरंगा यात्रा पर तंज

0

सपा चीफ अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चाल चरित्र और चेहरा न केवल मध्य प्रदेश से उजागर हुआ है, बल्कि बलिया और बिहार से भी उजागर हुआ है.

मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता के कर्नल सोफिया पर बयान और बलिया में बीजेपी नेता के वायरल वीडियो समेत कई मुद्दों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज गुरुवार (15 मई) को फिर बीजेपी को निशाने पर लिया. सपा चीफ अखिलेश यादव गुरुवार को निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अमेठी पहुंचे थे. इस दौरान समाजवादी पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.

भारत-पाकिस्तान सीजफायर के विषय में बोलते हुए सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि जश्न जीत का होना चाहिए सीज का नहीं. हमारे देश के लिए शांति सबसे सर्वोपरि है. लेकिन इसके साथ-साथ हमारे बहुत सारे मसलों में दूसरे देश हस्तक्षेप ना करें वही हमारे देश और हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी पहचान रही है.

अखिलेश यादव ने कहा संप्रभुता हमारी सबसे बड़ी और सबसे पहली पहचान रही है. जहां हम शांतिप्रिय देश हैं वहीं हम सारे देश की संप्रभुता के लिए उतना ही चिंतित हैं जितना समय-समय पर शांति के लिए चिंतित रहते हैं. भारतीय जनता पार्टी के लोग कह रहे हैं कि अब दोबारा ऐसा नहीं होने देंगे. दोबारा चूक नहीं होगी, चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. हमारी सुरक्षा और हमारे इंतजाम इतनी बेहतर हो की दोबारा ऐसी चूक कभी ना.

इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा न केवल मध्य प्रदेश से उजागर हुआ है. बल्कि बलिया और बिहार से भी उजागर हुआ है. जो लोग सोशल मीडिया पर हैं वह मुझसे बेहतर समझते होंगे. हाई कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुआ है और यह हाई कोर्ट को इसलिए करना पड़ रहा है.

अखिलेश यादव ने कहा कि इन मंत्री ने देश की बहु प्रतिष्ठित अभिनेत्री के खिलाफ उन्होंने सबसे पहले उनके कार्यक्रम को रोका था. उस समय बीजेपी की सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई की होती तो आज देश की कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ इस तरह का व्यवहार करने का उन्हें मौका ही नहीं मिलता. यह भारतीय जनता पार्टी का चरित्र पहली बार दिखाई नहीं दिया है. भारतीय जनता पार्टी ऐसा ही कार्य करती है.

भारतीय जनता पार्टी के लोग नारी वंदन का नारा तो देते हैं. लेकिन जब सही में सम्मान की बात आती है उनके रक्षा की बात आती है तो वह बेनकाब हो जाते हैं. कई बार उनका असली चेहरा उजागर हुआ है. यह कोई पहली बार उजागर नहीं हुआ है.

 

UP : यूपी में नकली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ से ज्यादा की दवाएं जब्त और 68 लोग गिरफ्तार

0

UP News: यूपी में नकली दवाओं के गोरखधंधे के खिलाफ एफएसडीए विभाग ने छापेमारी अभियान चलाकर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की दवाइयां जब्त की है. सीएम योगी ने नकली दवाएं बनाने वालों पर नकेल कसने को कहा.

उत्तर प्रदेश सरकार ने नकली दवाओं के गोरखधंधे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने पूरे प्रदेश में छापेमारी अभियान चलाकर 30 करोड़ 77 लाख रुपये की नकली दवाएं जब्त की हैं. कार्रवाई के दौरान 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 1166 दवा कारोबारियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं. इसके अलावा, 6 दवा निर्माण कंपनियों और 5 ब्लड बैंकों के लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2024-25 में पूरे प्रदेश में 1039 छापेमारी अभियान चलाए गए. इन छापों में 13,848 दवाओं के नमूने जांच के लिए लिए गए, जिनमें से 96 नमूने पूरी तरह नकली और 497 अधोमानक (गुणवत्ता में कमी) पाए गए. यह कार्रवाई प्रदेश के कई जिलों में फैली रही, लेकिन लखनऊ, आगरा और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा नकली दवाओं का कारोबार पकड़ा गया.

लखनऊ में एसटीएफ की मदद से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन और अन्य नकली दवाएं बरामद की गईं. आगरा में 5 नवंबर 2024 को 1.36 करोड़ रुपये की नकली दवाएं पकड़ी गईं, जबकि गाजियाबाद में 6 फरवरी 2025 को 0.9 करोड़ की नारकोटिक्स औषधियों की खेप जब्त हुई. बरेली में नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स भी बड़ी मात्रा में मिले. इसके अलावा, आयुर्वेदिक दवाओं की आड़ में बेची जा रही एलोपैथिक दवाओं के मामले में भी विभाग सतर्क है और 14 संदिग्ध नमूनों की जांच जारी है.

सरकार का कहना है कि इस पूरे अभियान का मकसद जनता को मिल रही दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है. नकली दवाएं न केवल बीमारी ठीक नहीं करतीं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती हैं. केंद्र सरकार भी देशभर में नकली दवाओं पर नजर रख रही है. पिछले कुछ वर्षों में नकली दवा उद्योग देश में एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है, जिससे मरीजों की जान को खतरा होता है.

नकली दवा बेचने वालों के लिए कोई जगह नहीं- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में नकली दवा बेचने वालों के लिए कोई जगह नहीं है. प्रदेश सरकार का यह अभियान न सिर्फ जनस्वास्थ्य की रक्षा करेगा, बल्कि ड्रग माफिया पर भी बड़ा प्रहार है. सरकार ने भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां और तेज करने का ऐलान किया है. यह कार्रवाई पूरे देश के लिए मिसाल बन गई है.

 

NATIONAL : जूते के गोदाम में आग बुझाने पहुंची थी पुलिस, पटाखे और विस्फोटक सामग्री का जखीरा देख उड़ गए होश

0

राजस्थान के जोधपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में सोडियम नाइट्राइट का जखीरा बरामद किया है. आरोप है कि युवक ने बिना लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री अपने गोदाम में भंडारण कर रखा था.

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में एक जूते के गोदाम में भीषण आग लग गई. 12 दमकलों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं पास ही के एक गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे और सोडियम नाइट्राइट का जखीरा देख मौके पर पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए.

पुलिस ने भारी मात्रा में सोडियम नाइट्राइट का जखीरा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने बिना लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री अपने गोदाम में भंडारण कर रखा था.

पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देश पर जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की उदयमंदिर पुलिस टीम ने गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे और सोडियम नाइट्राइट का जखीरा बरामद किया है. आरोप यह है कि आरोपी ने बिना लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री अपने गोदाम में भंडारण करके रखी हुई थी. उदयमंदिर पुलिस थाना प्रभारी सीताराम खोजा के नेतृत्व वाली टीम ने इस कार्रवाई के दौरान लगभग 760 किलो पटाखे बरामद किए हैं.

इसके अलावा गोदाम में 70 बैग सोडियम नाइट्राइट के बरामद किए हैं जिसमें प्रत्येक का वजन 50 किलो है यानी 3500 किलो सोडियम नाइट्राइट पुलिस ने बरामद किया है.इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी यासीन अंसारी को गिरफ्तार किया है. यासीन अंसारी से पुलिस पूछताछ कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यासीन ने इस विस्फोटक सामग्री रखने को लेकर किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं ले रखा है ऐसे में पुलिस ने विस्फोटक सामग्री अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

दरअसल के जोधपुर के अंसल प्लाजा के पीछे गली में एक जूते के गोदाम में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था मौके पर दमकल के साथ पुलिस भी पहुंची गोदाम में आग बुझाने के बाद जब पड़ोस के गोदाम से धुआं उठने लगा तो पुलिस ने इस गोदाम में भी आग लगने के अंदेशे के कारण उसे खुलवाया तो पुलिस हैरान रह गई दरअसल इस गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे और सोडियम नाइट्राइट का भंडारण करके रखा हुआ था.

 

SHMILA : पत्नी की हत्या कर आंगन में ही शव जलाया, आरोपी ने पुलिस को बताई अलग ही थ्योरी

0

शिमला में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या करने और शव को जलाकर अपराध छिपाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के घनपेरी गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को घर के आंगन में ही गड्ढा खोदकर जलाने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की पहचान 26 वर्षीय गुलशन के रूप में हुई है जबकि आरोपी का नाम तोता राम पुत्र पूर्णचंद है.

ये खौफनाक घटना बालूगंज थाना क्षेत्र की शोघी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले घनपेरी गांव में पेश आई है. आरोपी तोता राम पेशे से सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है. मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को कुछ संदेह हुआ और उन्होंने मृतका के परिजनों को सूचित किया. गुलशन के परिजन जब गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के आंगन में गड्ढा खुदा हुआ है और इसमें गुलशन का अधजला शव पड़ा हुआ है.

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. प्राथमिक जांच में पाया गया कि शव को जलाने के लिए पेंट और लकड़ियों का इस्तेमाल किया गया था ताकि पहचान न हो सके. मगर आरोपी अपनी साजिश को पूरी तरह अंजाम देने में असफल रहा.

जानकारी के अनुसार गुलशन और तोता राम की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और दोनों का एक तीन वर्षीय बेटा भी है. मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही गुलशन को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था.

मृतका के भाई अक्षय ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 14 मई को उनकी मां ने गुलशन को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. जब बार-बार फोन नहीं लगा तो उन्हें अनहोनी का शक हुआ और वे अपने एक रिश्तेदार के साथ घनपेरी गांव पहुंचे. उनकी बहन को पहले मारा गया और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया.

स्थानीय पंचायत प्रधान अंजना रोहाल ने बताया कि घटना बुधवार की है जब उन्हें इसकी सूचना मिली. मृतिका गुलशन आंगनवाड़ी में हेल्पर का काम करती थी. जबकि तोता राम सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके ले गई है. आगामी कर्रवाई अमल में लाई जा रही है.सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपी स्वयं शोघी पुलिस चौकी पहुंचा और झूठी कहानी बनाते हुए बताया कि उसकी पत्नी लापता हो गई है. लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की तो सच्चाई सामने आ गई.

आरोपी सनकी प्रवृत्ति का बताया जा रहा है. आरोपी का परिवार छोटा है, उसका एक भाई शिमला से बाहर नौकरी करता है. बालूगंज थाने में इस मामले को लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इस वारदात को अकेले ही अंजाम दिया है. इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोग भी इस निर्मम हत्या को लेकर स्तब्ध हैं.

NATIONAL : मोतिहारी में आग का कहर, तीन बच्चियों की जलकर मौत, 11 मवेशी भी जले

0

मोतिहारी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 3 बचिच्यों की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया.

मोतिहारी के दरपा थाना क्षेत्र के नरकटिया में भीषण अगलगी कि घटना हुई, जिसमें तीन बच्चियों की जिंदा जलने से मौत हो गई. नरकटिया बाजार के पश्चिमवारी टोला के वार्ड नंबर 12 में गुरुवार की दोपहर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. घटना में आग ने ऐसा कहर बरपाया कि संजय साह समेत 2 लोगों का घर जल कर राख हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही दरपा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और अग्निशमन दल को बुलाया गया. तब आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया. घटना में संजय साह की तीन नतिनी की घर में जिंदा जलकर मौत हो गई. मृत तीनों बच्चियों की पहचान मुस्कान कुमारी उम्र 6 वर्ष, पायल कुमारी उम्र 4 वर्ष और संतोषी कुमारी उम्र 2 जे रूप में हुई है.

मृतक तीनों बच्चियां पश्चामी चंपारण जिले के नरकटियागंज थाना क्षेत्र के मठिया निवासी रामबाबू साह की पुत्री बताई जा रही हैं, जो अपने नाना के घर आईं हुईं थीं. घटना में पांच गाय के साथ 6 बकरियां भी जिंदा जलकर मर गई. इस घटना में घर में रखे अनाज, कपड़े, बिछावन, पेटी, फर्नीचर, समेत सभी सामान जल कर राख हो गए. वहीं आग के विकराल रूप के कारण घर में संजय साह की नतनी एवं पशु घिर गए, जिन्हें नहीं बचाया जा सका.

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ आस-पास के गावों के लोगों की भीड़ जमा हो गई. वही तीन नन्ही मुन्नी बच्चियों के जिंदा जलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूर्व मंत्री सह नरकटिया विधायक डॉ शमीम अहमद ने घटना स्थल पहुंचकर कर आगलगी की घटना का जानकारी ली और पीड़ितों को आर्थिक सहयोग किया.

शमीम अहमद ने जिलाधिकारी से फोन पर बात कर अगलगी की घटना में पीड़ितों को जल्द जल्द से सरकारी मदद करने का अनुरोध किया. वहीं मौके पर मौजूद छौड़ादानों अंचलाधिकारी को घटना की जांच कर आपदा विभाग को रिपोर्ट करने का निर्देश देते हुए तत्काल सहायता राशि अगलगी पीड़ितों को देने का निर्देश दिया है.

 

ENTERTAINMENT : अब ओटीटी पर ‘जाट’ बन सनी देओल उड़ाएंगे गर्दा, रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे

सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टाट ‘जाट’ ओटीटी की मच अवेटेड फ़िल्मों में से एक है. टिपिकल साउथ स्टाइल इस एक्शन थ्रिलर ने 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला है. इसी के साथ जाट ने खूब कमाई भी की है ये साल 2025 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्मों में से एक है. वहीं अब उन लोगों के लिए गुड न्यूज है जो इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. दरअसल ‘जाट’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. चलिए यहां जानते हैं सनी देओल स्टारर फिल्म ऑनलाइन कब और कहां देख सकेंगे.

बता दे कि ‘जाट’ में एक बार फिर सनी देओल ने अपने एक्शन अवतार से दर्शको का दिल जीत लिया था. वहीं रणदीप हुड्डा की एक्टिंग भी रूह कंपा देने वाली है. ओवरऑल ये फिल्म फुल एंटरटेनमेंट से भरी है. वहीं जो लोग इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं देख पाए वे अब इसे ओटीटी पर घर बैठे एंजॉय कर सकेंगे. दरअसल ‘जाट’ की ओटीटी रिलीज डेट पर मुहर गई है. इसी के साथ बता दें कि फ़िल्म के ओटीटी राइट्स इसके थिएटर में रिलीज़ होने के तुरंत बाद नेटफ्लिक्स ने सिक्योर कर लिए थे. अब, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो जाट 5 जून, 2025 को अपना ओटीटी डेब्यू करेगी.

जाट के बजट की बात करें तो इसे 100 करोड़ की लागत में बनाया गया है. वहीं इसने भारत में 88.43 करोड़ की कमाई की है जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 118.55 करोड़ रुपये है.

हिंदी एक्शन ड्रामा फिल्म जाट को गोपीचंद मालिनेनी ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में सनी देओल, रणदीप हुड्डा और रेजिना कैसंड्रा के साथ सैयामी खेर, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज हैं ने अहम रोल प्ले किया है. वहीं एस. थमन ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है. बता दें कि जाट की सफलता के बाद, सनी देओल ने जाट 2 की अनाउंसमेंट भी की थी. अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जाट 2 का एक पोस्टर अपलोड किया था और उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जाट एक नए मिशन पर, जाट कास्ट सनी देओल ब्रिगेडियर बलदेव प्रताप सिंह (जाट रेजिमेंट) / द पैसेंजर के रूप में. “

- Advertisement -

News of the Day