Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 675

NATIONAL : मोतिहारी में आग का कहर, तीन बच्चियों की जलकर मौत, 11 मवेशी भी जले

0

मोतिहारी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 3 बचिच्यों की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया.

मोतिहारी के दरपा थाना क्षेत्र के नरकटिया में भीषण अगलगी कि घटना हुई, जिसमें तीन बच्चियों की जिंदा जलने से मौत हो गई. नरकटिया बाजार के पश्चिमवारी टोला के वार्ड नंबर 12 में गुरुवार की दोपहर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. घटना में आग ने ऐसा कहर बरपाया कि संजय साह समेत 2 लोगों का घर जल कर राख हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही दरपा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और अग्निशमन दल को बुलाया गया. तब आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया. घटना में संजय साह की तीन नतिनी की घर में जिंदा जलकर मौत हो गई. मृत तीनों बच्चियों की पहचान मुस्कान कुमारी उम्र 6 वर्ष, पायल कुमारी उम्र 4 वर्ष और संतोषी कुमारी उम्र 2 जे रूप में हुई है.

मृतक तीनों बच्चियां पश्चामी चंपारण जिले के नरकटियागंज थाना क्षेत्र के मठिया निवासी रामबाबू साह की पुत्री बताई जा रही हैं, जो अपने नाना के घर आईं हुईं थीं. घटना में पांच गाय के साथ 6 बकरियां भी जिंदा जलकर मर गई. इस घटना में घर में रखे अनाज, कपड़े, बिछावन, पेटी, फर्नीचर, समेत सभी सामान जल कर राख हो गए. वहीं आग के विकराल रूप के कारण घर में संजय साह की नतनी एवं पशु घिर गए, जिन्हें नहीं बचाया जा सका.

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ आस-पास के गावों के लोगों की भीड़ जमा हो गई. वही तीन नन्ही मुन्नी बच्चियों के जिंदा जलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूर्व मंत्री सह नरकटिया विधायक डॉ शमीम अहमद ने घटना स्थल पहुंचकर कर आगलगी की घटना का जानकारी ली और पीड़ितों को आर्थिक सहयोग किया.

शमीम अहमद ने जिलाधिकारी से फोन पर बात कर अगलगी की घटना में पीड़ितों को जल्द जल्द से सरकारी मदद करने का अनुरोध किया. वहीं मौके पर मौजूद छौड़ादानों अंचलाधिकारी को घटना की जांच कर आपदा विभाग को रिपोर्ट करने का निर्देश देते हुए तत्काल सहायता राशि अगलगी पीड़ितों को देने का निर्देश दिया है.

 

ENTERTAINMENT : अब ओटीटी पर ‘जाट’ बन सनी देओल उड़ाएंगे गर्दा, रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे

सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टाट ‘जाट’ ओटीटी की मच अवेटेड फ़िल्मों में से एक है. टिपिकल साउथ स्टाइल इस एक्शन थ्रिलर ने 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला है. इसी के साथ जाट ने खूब कमाई भी की है ये साल 2025 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्मों में से एक है. वहीं अब उन लोगों के लिए गुड न्यूज है जो इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. दरअसल ‘जाट’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. चलिए यहां जानते हैं सनी देओल स्टारर फिल्म ऑनलाइन कब और कहां देख सकेंगे.

बता दे कि ‘जाट’ में एक बार फिर सनी देओल ने अपने एक्शन अवतार से दर्शको का दिल जीत लिया था. वहीं रणदीप हुड्डा की एक्टिंग भी रूह कंपा देने वाली है. ओवरऑल ये फिल्म फुल एंटरटेनमेंट से भरी है. वहीं जो लोग इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं देख पाए वे अब इसे ओटीटी पर घर बैठे एंजॉय कर सकेंगे. दरअसल ‘जाट’ की ओटीटी रिलीज डेट पर मुहर गई है. इसी के साथ बता दें कि फ़िल्म के ओटीटी राइट्स इसके थिएटर में रिलीज़ होने के तुरंत बाद नेटफ्लिक्स ने सिक्योर कर लिए थे. अब, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो जाट 5 जून, 2025 को अपना ओटीटी डेब्यू करेगी.

जाट के बजट की बात करें तो इसे 100 करोड़ की लागत में बनाया गया है. वहीं इसने भारत में 88.43 करोड़ की कमाई की है जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 118.55 करोड़ रुपये है.

हिंदी एक्शन ड्रामा फिल्म जाट को गोपीचंद मालिनेनी ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में सनी देओल, रणदीप हुड्डा और रेजिना कैसंड्रा के साथ सैयामी खेर, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज हैं ने अहम रोल प्ले किया है. वहीं एस. थमन ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है. बता दें कि जाट की सफलता के बाद, सनी देओल ने जाट 2 की अनाउंसमेंट भी की थी. अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जाट 2 का एक पोस्टर अपलोड किया था और उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जाट एक नए मिशन पर, जाट कास्ट सनी देओल ब्रिगेडियर बलदेव प्रताप सिंह (जाट रेजिमेंट) / द पैसेंजर के रूप में. “

MP: भोपाल में मॉक ड्रिल के दौरान फटा ग्रेनेड, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

0

राजधानी भोपाल की पच्चीसवीं बटालियन में गुरुवार को मॉक ड्रिल के दौरान एक ग्रेनेड फट गया. हादसे में प्रधान आरक्षक विशाल सिंह और आरक्षक संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए चूनाभट्टी स्थित बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीएचक्यू ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.

राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक मॉक ड्रिल के दौरान बड़ा हादसा हो गया. पच्चीसवीं बटालियन में चल रहे इस अभ्यास के दौरान अचानक एक ग्रेनेड फट गया. इस हादसे में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.मिली जानकारी के अनुसार मॉक ड्रिल का आयोजन सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए किया गया था. ड्रिल के दौरान अचानक एक ग्रेनेड में विस्फोट हो गया, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

घायलों में एक प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक शामिल हैं. प्रधान आरक्षक का नाम विशाल सिंह और आरक्षक का नाम संतोष कुमार बताया जा रहा है. दोनों को तुरंत चूनाभट्टी स्थित बंसल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.बताया जा रहा है कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य हाल ही में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी करना था. अभ्यास के दौरान ग्रेनेड फटने की घटना ने सुरक्षा अभ्यास की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पीएचक्यू ने इस हादसे को गंभीरता से लिया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों की हालत पर डॉक्टरी निगरानी रखी जा रही है. घटना के बाद बटालियन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

RAJASTHAN : जयपुर में तिरंगा यात्रा में लहराए कर्नल सोफिया कुरैशी के पोस्टर्स, CM भजनलाल बोले- ‘अब बदला लेना…’

0

जयपुर में निकाली गई यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए. इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा समेत सेना के कई रिटायर्ड अफसर भी शामिल हुए.

आतंक के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी गुरुवार (15 मई) को तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस तिरंगा यात्रा में सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी समेत कई सांसद और विधायक भी शामिल हुए. तिरंगा यात्रा में कर्नल सोफिया कुरैशी के पोस्टर्स भी लहराए गए.

इसके साथ ही कर्नल सोफिया कुरैशी के नाम के जयकारे भी लगे. तिरंगा यात्रा में हवा महल सीट से बीजेपी के विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य गदा के साथ शामिल हुए. वह पूरे रास्ते पीतल की गदा लहराते हुए नजर आए.

इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए. इस मौके पर सेना के कई रिटायर्ड अफसरों के साथ ही शहीदों के परिवार वाले और दूसरे लोग भी शामिल हुए. यात्रा की अगुवाई संत महात्माओं ने की. वह यात्रा में सबसे आगे चल रहे थे. यात्रा में मौजूद बैंड पार्टियों और डीजे ने देशभक्ति के गीत पेश किए. बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी इस यात्रा का हिस्सा बने.

तिरंगा यात्रा के जरिए सेना के शौर्य और पराक्रम के बारे में आम लोगों को जानकारी दी गई. इस यात्रा में इस्लाम और सिख धर्म के भी तमाम लोग नारेबाजी करते हुए जोश के साथ शामिल हुए. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. यह तिरंगा यात्रा शहर के अल्बर्ट हॉल से शुरू होकर तमाम रास्तों से होती हुई बड़ी चौपड़ चौराहे तक गई.

इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह बदला हुआ भारत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाला यह भारत अब बदला लेना जानता है. देश की तरफ आंख उठा कर देखने वालों को कतई छोड़ता नहीं है. ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारतीय सेना की ताकत को पूरी दुनिया ने देख लिया है. इस मौके पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि भारतीय सेना के जांबाजों पर पूरे देश को गर्व है.

तिरंगा यात्रा के दौरान जयपुर शहर का पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आया. यात्रा में शामिल लोग भारत माता और इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. इस मौके पर पुलिस बैंड ने भी अपनी प्रस्तुति देते हुए देशभक्ति की धुनें पेश की. तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर रास्ते में कई जगहों पर पुष्प वर्षा भी की गई.

 

PUNE : पुणे के बाणेर इलाके में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया पर्दाफाश

0

महाराष्ट्र की पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और इस धंधे को कितने समय से चलाया जा रहा था. महाराष्ट् के पुणे के बाणेर इलाके में पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है. पुलिस को इस बारे में सूचना मिल रही थी, जिस पर पुलिस ने खुफिया तरीके से मामले की जांच की. जांच के बाद पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है.

पुलिस ने बाणेर स्थित दो मसाज पार्लरों पर छापा मारकर यह कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ अनैतिक मानव तस्करी प्रतिबंधक अधिनियम (PITA) के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि बाणेर के बालेवाड़ी फाटा इलाके में स्थित ‘वेदा स्पा’ में मसाज के नाम पर देह व्यापार चल रहा है. सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को भेजा. जानकारी सही निकलने पर पुलिस ने तत्काल छापा मारा.

कार्रवाई के दौरान मसाज पार्लर के मैनेजर मोहीमुद्दीन अहमद अली (22), मसाज पार्लर संचालिका ज्योतीदेवी देवनारायण घोष (38, निवासी गहुंजे), और अमनगिरी गोस्वामी (23, निवासी मुकाई चौक, रावेत) को हिरासत में लिया गया. इन तीनों के खिलाफ पिंपरी-चिंचवड पोलिस आयुक्तालय के अंतर्गत पिंपळे निलख पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और इस धंधे को कितने समय से चलाया जा रहा था. मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे ऐसे अवैध धंधों पर अब पुलिस की नजरें और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है. पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगा रही है कि इससे और कितने लौग जुड़े हैं.

 

ENTERTAINMENT : पवन सिंह के सॉन्ग ‘सईया मिलल लडिकइयां’ ने यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा, नीलम गिरी की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

पवन सिंह और नीलम गिरी के नए सॉन्ग ‘सईया मिलल लडिकइयां’ ने यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रखा है.गाने को रिलीज हुए महज कुछ दिन हुए हैं. लेकिन सॉन्ग को रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिले हैं.

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘सईया मिलल लडिकइयां’ हाल ही में रिलीज हुई है. इस सॉन्ग में पवन सिंह के संग नीलम गिरी नजर आ रह हैं.पवन सिंह और नीलम गिरी के इस लेटेस्ट सॉन्ग ने यूट्यूब पर गर्दा काट रखा है. सॉन्ग में लोगों को नीलम गिरी का ग्लैमरस लुक और एक्सप्रेशन बेहद ही पसंद आ रहा है. वहीं पवन सिंह भी नीलम पर फिदा होते हुए नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर पवन और नीलम का ये गाना खूब ट्रेंड कर रहा है.पवन सिंह की बात करें तो वो अपने गानों और फिल्मों को लेकर हमेशा ही सुर्खियां बटोरते रहते हैं. पवन सिंह की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बजरंगी तो चर्चा में थी ही लेकिन उनके सॉन्ग ऑपरेशन सिंदूर ने भी रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़े.

इसी बीच अब उनका नया म्यूजिक वीडियो सईया मलल लडिकइयां ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. भोजपुरी सेंसेशन कही जाने वाली नीलम गिरी ने अपनी अदाओं से इस गाने को और भी ज्यादा खास बना दिया है. गाने की शुरुआत में आप देखेंगे कि हाथ में बंदूक लिए पवन सिंह सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं, उसी दौरान नीलम डोली से उतरती हुई दिखाई देती हैं.

इस सॉन्ग को दोनों की शानदार केमिस्ट्री और डांस मूव्स ने और भी कमाल बना दिया है. गाने में नीलम को ब्लू और रेड साड़ी में देख सकते हैं. फैंस पवन सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं. ‘सईया मिलल लडिकइयां’ सॉन्ग को पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज के जादू से सजाया है.

इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. गोल्डी जयसवाल ने गाने को डायरेक्ट किया है तो वहीं प्रियांशु सिंह ने इसे म्यूजिक दिया है. बता दें सनी सोनकर ने गाने की कोरियोग्राफी की है. उषा फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर ‘सईया मिलल लडिकइयां’ सॉन्ग को रिलीज किया गया है. अभी तक इस सॉन्ग को 3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

 

NATIONAL : ‘BSF के शहीद जवानों के नाम पर होंगे चौकियों के नाम’, बीएसएफ के DG दलजीत सिंह का ऐलान

0

डीजी बीएसएफ दलजीत सिंह चौधरी ने जम्मू में बीएसएफ के जवानों को संबोधित करते हुए राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा में बीएसएफ की महत्वपूर्ण भूमिका को दोहराया. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में जवानों के अटूट साहस, बहादुरी, दृढ़ समर्पण और अमूल्य योगदान की सराहना की, जिसे 7 मई को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद शुरू किया गया था.

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने आज जम्मू का दौरा किया और ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने पलौरा स्थित बीएसएफ मुख्यालय के ‘अमर प्रहरी स्मारक’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज़ और कांस्टेबल दीपक चिंगाखम की वीरता को नमन किया. जिन्होंने दुश्मन की भारी गोलीबारी और गोलाबारी का सामना करते हुए अपनी सीमा चौकी की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया.

डीजी बीएसएफ दलजीत सिंह चौधरी ने जम्मू में बीएसएफ के जवानों को संबोधित करते हुए राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा में बीएसएफ की महत्वपूर्ण भूमिका को दोहराया. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में जवानों के अटूट साहस, बहादुरी, दृढ़ समर्पण और अमूल्य योगदान की सराहना की, जिसे 7 मई को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद शुरू किया गया था.

 

NATIONAL : जम्मू के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई शुरू, इन 3 जिलों में सीमा से सटे शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश

0

जम्मू शहर के स्कूल खुलते ही इन स्कूलों में वापस रौनक लौट आई. बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे और पढ़ाई शुरू की. कॉलेज भी खोल दिए गए हैं.

जम्मू में पाकिस्तान से सटी सीमा पर शांति के बाद गुरुवार को शहर के स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए. वहीं जम्मू में सीमा से सटे स्कूल कॉलेज अभी भी बंद हैं. सीमा पर जारी तनाव के बीच जम्मू में ऐतिहातन सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए थे. लेकिन अब सीमा पर शांति के बाद करीब डेढ़ हफ्ते के बाद जम्मू शहर और आसपास के जिलों के स्कूल खोल दिए गए हैं.

लेकिन, वहीं प्रशासन ने जम्मू, सांबा और कठुआ में सीमा से सटे हुए इलाकों के स्कूल अभी भी बंद रखने के आदेश दिए हैं. जम्मू कश्मीर में सीमा पर पिछले कुछ दिनों से तनाव नहीं है और ऐसे में आज जम्मू शहर के स्कूल खुलते ही इन स्कूलों में वापस रौनक लौट आई. आज स्कूल खुलते ही बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे और उन्होंने अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू कर दी.इसी बीच स्कूलों में गुरुवार को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए विशेष दुआ की गई. छात्रों ने अपनी मॉर्निंग प्रेयर के दौरान मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा और उसके साथ ही प्रदेश में शांति स्थापित हो इसके लिए भी दुआ की.

करीब डेढ़ हफ्ते बाद स्कूल खुलने के बाद छात्र आज काफी उत्साहित नजर आए. छात्रों के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच जो तनाव सीमा पर दिख रहा था वहीं तनाव शहर में भी था. छात्रों ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति बनी रहनी चाहिए ताकि उनकी पढ़ाई पर कोई असर ना हो.वहीं स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई दोबारा शुरू हो गई है. जम्मू के विभिन्न स्कूल प्रशासन का दावा है कि जहां भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते लोग प्रभावित हुए वहीं इस तनाव का असर स्कूली बच्चों की शिक्षा पर भी पड़ा. बुधवार को जारी आदेश में जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू सांबा और कठुआ के शहरी इलाकों के स्कूल खोलने का आदेश जारी किया था जबकि इन जिलों में सीमा से सटे हुए इलाकों में अभी भी स्कूल बंद रहेंगे.

 

NATIONAL : सीजफायर के बाद लौटी रौनक, जयपुर से जैसलमेर तक बढ़ी टूरिस्ट की भीड़

0

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद राजस्थान में पर्यटन लगभग खत्म सा हो गया था, लेकिन सीजफायर के बाद अब पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है.

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के कई दिन शांतिपूर्वक बीतने के बाद जहां अब जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो चुका है, वहीं बॉर्डर से सटे हुए राजस्थान में पर्यटक भी फिर से घूमने के लिए आने लगे हैं. राजधानी जयपुर से लेकर जैसलमेर और माउंट आबू तक फिर से पर्यटकों की भीड़ नजर आने लगी है. इससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं. पर्यटकों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सुरक्षित माहौल दिया है, उसी की वजह से वह बेफिक्र होकर छुट्टियां बिताने राजस्थान पहुंचे हुए हैं.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सात मई को पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद राजस्थान में पर्यटन लगभग खत्म सा हो गया था. सभी प्रमुख पर्यटक स्थल सूने पड़े हुए थे. लोगों ने अपनी बुकिंग कैंसिल कर दी थी. कारोबारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए थे.

पाकिस्तान के साथ सीजफायर के चार दिन शांतिपूर्वक बीतने के बाद पर्यटक स्थल फिर से गुलजार होने लगे हैं. टूरिस्ट की संख्या लगभग पहले जैसी होने लगी है. राजधानी जयपुर के हवामहल, जंतर मंतर, अल्बर्ट हॉल, चिड़ियाघर और आमेर का किला समेत दूसरे पर्यटक स्थलों पर टूरिस्ट की खासी भीड़ दिखाई देने लगी है. इस वीकेंड पर राजस्थान में पर्यटन का कारोबार पूरी तरह पटरी पर आने की उम्मीद है. जयपुर के साथ ही जैसलमेर, जोधपुर, माउंट आबू और दूसरे प्रमुख टूरिस्ट प्वाइंट पर भी पर्यटकों की चहल पहल देखने को मिल रही है.

राजधानी जयपुर के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे टूरिस्टों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने जिस तरह आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब दिया और शांति का माहौल कायम किया, उसके चलते उन्हें अब ना तो डर लग रहा है और ना ही उनके मन में किसी तरह की कोई शंका है. पर्यटकों का कहना है कि अगर हालात सामान्य नहीं हुए होते तो वह घूमने के लिए कतई ना आते. राजस्थान में भारत के कोने-कोने से पर्यटक सैर सपाटे के लिए पहुंचे हैं, साथ ही बड़ी संख्या में विदेशी टूरिस्ट भी घूमने के लिए आ रहे हैं. पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने कारोबारियों को खासी राहत दी है. उनके लिए भी माहौल इतनी तेजी से सामान्य होना हैरान करने वाला है.

 

 

NATIONAL : दिल्ली में जुंटा लाहोरिया गैंग के 8 शूटर पकड़े गए, खालिस्तानी लिंक की हो रही जांच

0

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय एक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़ किया है. क्राइम ब्रांच ने आठ शूटर्स को पकड़ा है, जिनके पास से पांच पिस्टल और 70 कारतूस बरामद किए गए हैं. सभी शूटर गुरजंत सिंह उर्फ जुंटा लाहोरिया गिरोह के हैं.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आठ शूटर्स को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए शूटर्स के पास से पांच पिस्टल, 70 कारतूस बरामद हुए हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी शूटर गुरजंत सिंह उर्फ जुंटा लाहोरिया गिरोह के हैं. गुरजंत कनाडा से गिरोह चला रहा है और उसे खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला का करीबी भी माना जाता है. दिल्ली पुलिस अब इन शूटर्स के खालिस्तानी लिंक की जांच कर रही है. दिल्ली पुलिस इस बात की जांच रही है कि इस एक्सटॉर्शन गिरोह और खालिस्तानियों के बीच किसी तरह का कोई समझौता तो नहीं हुआ है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर संजय सेन ने पकड़े गए शूटर्स की जानकारी देते हुए कहा कि कुछ समय पहले आनंद विहार में एक व्यापारी के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी. संबंधित व्यापारी को सुरक्षा मिली हुई है और फायरिंग के वक्त भी वहां सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद व्यापारी को यूके के नंबर से फोन कॉल आई और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई. एडिशनल कमिश्नर ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने व्यापारी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ ही करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पुलिस को बदमाशों की बाइक के संबंध में जानकारी हाथ लग गई.

उन्होंने बदमाशों को पकड़ने के लिए 10 पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाए जाने की जानकारी दी. एडिशनल कमिश्नर ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला की उगाही के लिए व्यापारी के घर पर गोली चलवाने वाला गुरजंत सिंह उर्फ जून्टा लाहोरिया है. गुरजंत सिंह फिलहाल विदेश में बैठा हुआ है और वहीं से वह अपना गैंग चला रहा है. उन्होंने बताया कि गुरजंत सिंह कुख्यात गैंगस्टर जसप्रीत जस्सी का भाई है. भुल्लर और जसप्रीत जस्सी को पंजाब पुलिस और पश्चिम बंगाल की एसटीएफ ने 2021 में एनकाउंटर में मार दिया था. वह एनकाउंटर कोलकाता में हुआ था.

बताया जाता है कि भुल्लर और जसप्रीत जस्सी के मारे जाने के बाद गुरजंत ने गैंग की कमान संभाल ली. गुरजंत सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया गया और फिर कनाडा, जहां से वह गैंग चला रहा है. अब खबर है कि गुरजंत ने कनाडा में खालिस्तानियों से हाथ मिला लिया है. सूत्रों की माने तो गुरजंत खालिस्तान टाइगर फोर्स के अर्श डल्ला का करीबी बन चुका है. हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अर्श खालिस्तान टाइगर फोर्स का चीफ बना था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक गुरजंत सिंह पहले पंजाब के व्यापारियों को टारगेट करता था. कुछ समय से उसके निशाने पर दिल्ली के व्यापारी हैं.

- Advertisement -

News of the Day