Saturday, September 19, 2026
Home Blog Page 74

BHOPAL : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का आरोप, बोले- FIR के बाद 14 दिन से गायब है लोधी परिवार, अपहरण हुआ या हत्या?

0

अशोकनगर की घटना को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने शुक्रवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने परिवार के गुम होने पर सवाल उठाए हैं। कहा 14 दिन हो गए हैं परिवार गांव से गायब है। हमारे नेता दिग्विजय सिंह भी गांव गए थे। ऐसे में मेरी सरकार से मांग है कि उन्हें सबके सामने लाया जाए। क्या उनका अपहरण हुआ है या फिर हत्या कर दी गई है।

मध्यप्रदेश में अशोकनगर की घटना को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने शुक्रवार में आयोजित प्रेसवार्ता में बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने परिवार के गुम होने पर सवाल उठाए हैं। कहा 14 दिन हो गए हैं परिवार गांव से गायब है। हमारे नेता दिग्विजय सिंह भी गांव गए थे। कुटुंब के लोगों ने उनसे कहा कि जब से एफआईआर कराई है। उसके बाद से वह दोनों भाई और उनके परिवार गायब हैं। ऐसे में मेरी सरकार से मांग है कि उन्हें सबके सामने लाया जाए। क्या उनका अपहरण हुआ है ? या फिर हत्या कर दी गई है ? इस बात को सरकार स्पष्ट करें।

पेट तो इनका इंसानों जैसा था, लेकिन खा भैसों जैसा
शहडोल में जल प्रबंधन कार्यक्रम में ड्राई फ्रूट्स घोटाले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा मध्यप्रदेश में एक भी मंत्रालय ऐसा नहीं है जहां 50% से कम कमीशन लिया जाता हो। कुछ दिन में 1 लीटर पेंट से 233 लोगों ने पुताई की थी, अब 14 लोग जिस तरीके से ड्राई फ्रूट खा गए। मुझे लगता है कि पेट तो इनका इंसानों जैसा था, लेकिन खा भैसों जैसा गए और पचा भी गए। पटवारी ने कहा कि फर्जी वोटर लिस्ट पर बोले कि चुनाव को कैसे खरीदना, बेचना सब करते हैं। एक एक वोटर लिस्ट का मध्यप्रदेश में सत्यापन होना चाहिए।

NATIONAL : ‘सर, सर, सर…’, कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके ने पुलिस के पकड़े पैर, जूते पर रख दिया अपना सिर, देखें VIDEO

0

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को तिरपाल लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद दिल्ली पुलिस प्रदर्शन स्थल पर तिरपाल लगाने की अनुमति नहीं दे रही है। उनका कहना है कि इससे अनशन पर बैठे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अभिजीत दीपके पुलिस अधिकारी से तिरपाल लगाने की अनुमति देने की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह अधिकारी के सामने हाथ जोड़ते हैं और फिर घुटनों के बल बैठकर उनके पैर पकड़ लेते हैं। कुछ अन्य प्रदर्शनकारी भी पुलिस अधिकारियों से अनुमति देने की अपील करते नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दीपके ने दावा किया कि पिछले तीन दिनों से पुलिस से टेंट और तिरपाल लगाने की मंजूरी मांगी जा रही है, लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण अनशन पर बैठे लोगों का सामान भीग गया है और उन्हें रातभर खुले आसमान के नीचे रहना पड़ा।

बारिश की वजह से प्रदर्शन स्थल पर समर्थकों की संख्या भी कम हो गई है। गुरुवार को जंतर-मंतर पर अपेक्षाकृत कम भीड़ देखने को मिली। हालांकि तिरपाल लगाने को लेकर हुए विवाद के कारण वहां काफी देर तक हलचल बनी रही। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बारिश से बचने के लिए उन्हें पॉलिथीन और अन्य अस्थायी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। फिलहाल, इस मामले पर दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

COVID-19: आंध्र प्रदेश के कडप्पा में 46 साल के शख्स की कोरोना से मौत, दोनों फेफड़े हो चुके थे खराब

0

आंध्र प्रदेश के कडप्पा में 46 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार उसके दोनों फेफड़े गंभीर रूप से संक्रमित थे। चार दिन के इलाज के बावजूद हालत नहीं सुधरी।

कडप्पा: आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में कोविड-19 संक्रमण से एक 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि बाबू ने को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मरीज को गंभीर सांस संबंधी परेशानी और लगातार खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई।

दोनों फेफड़े हो चुके थे खराब

मृतक कडप्पा के मसापेटा इलाके का रहने वाला था और लंबे समय से शराब का आदी था। अस्पताल में भर्ती होने के समय उसे सांस लेने में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे कराया। इसमें पता चला कि उसके दोनों फेफड़े पूरी तरह से खराब हो चुके थे। संक्रमण के कारण उसे निमोनिया भी हो गया था। इससे उसकी स्थिति और अधिक गंभीर बन गई।

कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई

डॉ. रवि बाबू ने बताया कि मरीज का लगातार चार दिनों तक हाई-डोज एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज किया गया। लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। लक्षणों के बने रहने और हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों को कोविड-19 संक्रमण की आशंका हुई। इसके बाद मरीज का छाती का सीटी स्कैन कराया गया। इसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग ने उठाए एहतियाती कदम

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद तत्काल एहतियाती कदम उठाए गए। प्रभावित क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराया गया और मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों ने उसके प्राथमिक और द्वितीयक संपर्कों का पता लगाकर आवश्यक निगरानी और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी की।

NATIONAL : ममता बनर्जी को मिली बड़ी राहत, अब अपने खाते से पैसे निकाल पाएगी TMC, हाईकोर्ट ने दी मंजूरी

0

TMC Bank Account: ममता बनर्जी को खुशखबरी मिली है. टीएमसी यानी तृणमूल कांग्रेस को आज यानी गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली. अदालत ने टीएमसी के तीन फ्रीज किए गए बैंक खातों के संचालन के लिए एक विशेष अधिकारी (स्पेशल ऑफिसर) नियुक्त किया है. इसका मतलब है कि अब टीएमसी अपने खाते से पैसे निकाल पाएगी.

TMC Bank Account: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ी राहत मिली है. ममता बनर्जी की टीएमसी अब अपने खाते से पैसा निकाल पाएगी. कलकत्ता हाई कोर्ट ने आज यानी गुरुवार को एक स्पेशल ऑफिसर नियुक्त किया है. यह ऑफिसर टीएमसी के उन तीन बैंक अकाउंट्स को चलाने में मदद करेगा, जिन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस के निर्देश पर फ्रीज कर दिया गया था. ये बैंक अकाउंट्स तब फ्रीज किए गए थे, जब बागी गुट की टीएमसी विधायक विश्वनाथ दास ने फंड के गलत इस्तेमाल की शिकायत दर्ज कराई थी.

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने रिटायर्ड न्यायाधीश जस्टिस सुब्रत तालुकदार को 30 सितंबर तक स्पेशल ऑफिसर नियुक्त किया है. हाईकोर्ट ने टीएमसी को अपने फ्रीज किए गए बैंक खातों का संचालन फिर से शुरू करने की अनुमति दी है. हालांकि, इसकी एक शर्त है. वह यह कि यह काम जस्टिस सुब्रत तालुकदार की निगरानी में होगा. हाईकोर्ट ने साफ किया है कि इन खातों से केवल पार्टी के रोजमर्रा के खर्च और कानूनी मामलों से जुड़े खर्च ही किए जा सकेंगे.

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि इन खातों में जमा रकम का इस्तेमाल पार्टी के नियमित संचालन और कानूनी खर्चों के अलावा किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया, ‘स्पेशल ऑफिसर की अनुमति के बिना कोई भी अन्य बड़ा या छोटा खर्च नहीं किया जाएगा.’ सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने टीएमसी के बैंक खातों से वकीलों की फीस और कानूनी खर्च करने का विरोध किया था. हालांकि, हाईकोर्ट ने इस आपत्ति को स्वीकार नहीं किया और पार्टी को कानूनी खर्च के लिए भी इन खातों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी.

कोर्ट का यह अंतरिम आदेश बागी विधायक की इस बात को ध्यान में रखकर दिया गया कि अगर पिटीशनर यानी टीएमसी को बैंक अकाउंट ऑपरेट करने का अधिकार दिया जाता है, तो कीमती सबूतों के साथ छेड़छाड़ हो सकती है. कोर्ट ने कहा, ‘दूसरे पक्षों यानी शिकायतकर्ता की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए कोर्ट को लगता है कि ऊपर बताए गए तीन बैंक अकाउंट को ऑपरेट करने में मदद के लिए एक स्पेशल ऑफिसर नियुक्त करना सही है.’

WORLD : मेलबर्न में मोदी का मेगा शो: ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर PM बोले- आतंकी ठिकानों पर धमाकों की गूंज दुनिया ने सुनी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने और सुनने के लिए मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में हजारों की संख्या में भारतीय समुदाय के लोग जुटे। प्रधानमंत्री अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ यहां पहुंचे। पीएम मोदी ने वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों से उनके सम्मान में फ्लैश लाइट जलाने को कहा, जिसके प्रत्युत्तर में पूरा स्टेडियम जगमगा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस मेगा शो में 30 हजार भारतीय शामिल हुए। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का एक बार फिर जिक्र किया है। पीएम ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर हुए धमाकों की गूंज पूरी दुनिया ने सुनी।

पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर की गूंज सुनी- पीएम
भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डेमो तो देख ही लिया होगा, धमाके पड़ोसियों पर हो रहे थे और गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी। आतंकी कैंप पर इस कड़े प्रहार से आपको गर्व हुआ कि नहीं हुआ? भारत इतने पर ही रुकना नहीं चाहता, भारत कह रहा है ग्रो मोर, ग्रो मोर।

‘भारतीय ऐसे ही हैं जैसे दूध में चीनी मिल जाती है’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम भारतीय ऐसे ही हैं जैसे दूध में चीनी मिल जाती है और उसे और भी मीठा कर देती है। वैसे ही, हम भारतीय दुनिया भर में अपने प्रेम का रंग घोलते रहते हैं। घर में दूध तो ऑस्ट्रेलिया वाला आता है, लेकिन चाय भारत वाली बनती है…” उन्होंने कहा, “आपने सुना होगा कि भारत में आजकल ‘भजन क्लबिंग’ का नया ट्रेंड चल रहा है। हमारी Gen Z इसे आगे बढ़ा रही है और यहां ऑस्ट्रेलिया में भी, मैंने सुना है कि आपके वीकेंड भी आस्था और आध्यात्म से भरा रहता है। कहीं किसी के घर भगवान सत्यनारायण की कथा, तो कहीं गुरुद्वारे में अरदास, कहीं बच्चे द्वारा भांगड़ा, कहीं भरतनाट्यम की प्रस्तुति या कहीं कोई क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा होता है।

‘हम जब मदद करते हैं तो नागरिकों के पासपोर्ट नहीं देखते’
वेनेजुएला में भूकंप के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन अमिस्ताद का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत हमेशा आपदा में मदद करता है। हम जब मदद करते हैं तो नागरिकों के पासपोर्ट नहीं देखते। दुनिया आज भारत पर भरोसा करती है। पीएम मोदी ने तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप के दौरान भी भारत की तरफ से भेजी गई मदद का जिक्र किया। उन्होंने खेल के क्षेत्र में दिए गए योगदान का भी जिक्र किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मुझे खुशी है कि शिक्षा, हुनर और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रिश्ते गहरे और मजबूत हो रहे हैं। आज हजारों भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे हैं और अब ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटीज भी भारत में अपने कैंपस खोल रही हैं। डीकिन और वोलोंगोंग यूनिवर्सिटीज के कैंपस शुरू हो चुके हैं और दूसरी ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटीज भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं। और यह सिर्फ नए कैंपस खोलने की बात नहीं है, यह दुनिया को कुशल और इनोवेटिव टैलेंट देने वाले ग्लोबल लीडर तैयार करने का एक अभियान भी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 2014 के ऑस्ट्रेलिया दौरे को याद करते हुए कहा कि उस समय करीब 28 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी। उन्होंने कहा, “उस दौरान मैंने कहा था कि अगली बार भारत के प्रधानमंत्री के आने के लिए लोगों को 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में यह उनकी ऑस्ट्रेलिया की तीसरी यात्रा है और यह एक तरह से ‘हैट्रिक’ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बदलाव दर्शाता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध कितनी तेजी से मजबूत हुए हैं।

NATIONAL : जहां कभी लहराते थे पाकिस्तानी झंडे, आज उन्हीं लाल चौक-घंटाघर पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़… पढ़ें बदलते कश्मीर की कहानी

0

श्रीनगर ( मीर आफताब ) : 2019 से पहले श्रीनगर के लाल चौक घंटाघर पर आतंकवादियों और अलगाववादियों द्वारा इस खूबसूरत जगह पर पाकिस्तानी झंडे फहराए जाते थे। वहीं यहां आतंकवादी गोलियां चलाते थे। वहीं, पत्थरबाज यहां पत्थरबाजी करते थे। जिससे कश्मीर घाटी का यह बीच का इलाका ज्यादातर सुनसान रहता था।

हालांकि, 2019 के बाद केंद्र सरकार को हालात बदलने में ज्यादा समय नहीं लगा। सुरक्षा बलों ने पुलिस के साथ मिलकर आतंकवाद पर काबू पाया। पत्थरबाजी में शामिल युवाओं को या तो जेलों में बंद कर दिया गया या उन्हें समझा-बुझाकर सुधरने का मौका दिया गया। जबकि हुर्रियत के कई लोगों को जेल भेजा गया है। जिसकी वजह से आम लोगों ने केंद्र सरकार का खुलकर साथ दिया है और यही वजह है कि ला चौक का घंटाघर इलाका एक जरूरी टूरिस्ट सेंटर बन गया है, जिसकी वजह से अब बहुत सारे लोग, खासकर अलग-अलग राज्यों से टूरिस्ट, मशहूर घंटाघर में आते हैं।

मशहूर घंटाघर में टूरिज्म के फ्लो में भारी बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे लोकल और इंटरनेशनल टूरिस्ट और इंटरनेशनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन दोनों के लिए टूरिज्म का फ्लो बढ़ रहा है। अब हर दिन बाहर के राज्यों से हज़ारों टूरिस्ट शहर की खूबसूरती का मजा लेने के लिए इस घंटाघर में आते हैं। अमरनाथ यात्रा से आने वाले तीर्थयात्री भी शहर की खूबसूरती का मजा लेने के लिए यहां आते हैं, और आतंकवादियों के आतंक या पत्थरबाजों की पत्थरबाजी को याद करते हैं और आज के शांतिपूर्ण माहौल के लिए केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ करते हैं।

SPORTS : वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे पर बड़ा दारोमदार, 3 प्वाइंट में समझिए कैसे बच सकती है सीरीज

0

Vaibhav Suryavanshi इंग्लैंड में भारतीय टीम के सामने अब सीरीज बचाने की चुनौती है। 5 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया 0-2 से पीछे है। भारतीय टीम को इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से शिकस्त मिल चुकी और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। शीर्ष बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन इसकी प्रमुख वजह है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में तो टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर सिमट गई थी। ब्रिस्टल में जब गुरुवार को भारतीय टीम मैदान में उतरेगी तो उसके 3 प्लेयर्स पर सभी की नजरें रहेंगी। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बने रहने के लिए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी, कप्तान श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे को ज्यादा दम दिखाना होगा।

टी-20 के नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय टीम का अभी तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। कुछ महीने पहले विश्व चैंपियन बनने वाली टीम इंडिया आयरलैंड जैसी टीम से हार चुकी है और इंग्लैंड भी उसे बुरी तरह धो रहा है।

मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से
चौथे टी- 20 मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में होगा। मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से होगी। सीरीज में इंग्लैंड दूसरे और तीसरे मैच में जीत दर्ज कर आगे बना हुआ है। पहला मैच बारिश में धुल गया था।

वैभव को खेलनी होगी बड़ी पारी
क्रिकेट के नए वंडर बॉय 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने शुरुआती टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अब तक 2 मैचों में सिर्फ 27 रन ही बना सके हैं। पहले मैच में उन्होंने 14 रन और दूसरे मैच में 13 रन बनाए। वैभव अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहे हैं।

श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे से उम्मीदें
कप्तान श्रेयस अय्यर को आज बल्ले से भी दम दिखाना होगा। पिछले 5 मैचों में उनका सिर्फ एक अर्धशतक आया है। इसके साथ ही मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन जुटाने में शिवम दुबे पर बड़ा दारोमदार रहेगा।

गेंदबाजी में भी सुधार की जरूरत
बल्लेबाजी को मजबूत करने के साथ ही टीम इंडिया को गेंदबाजी में भी सुधार करना होगा। पिछले मैच में वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवरों में 35 रन लुटाए और 1 भी विकेट नहीं ले सके थे। उनकी जगह आज वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया जा सकता है। निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता के कारण वे टीम इंडिया की बैटिंग लाइन-अप को भी मजबूती दे सकते हैं।

NATIONAL : देशभर में मानसून का जोर, मुंबई में बारिश से थमी उड़ानें; केरल,ओडिशा और झारखंड में अलर्ट,दिल्ली को मिली राहत

0

देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। कई जगह जलभराव, सड़क धंसने, पेड़ गिरने और यातायात बाधित होने की घटनाएं सामने आईं।

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। रविवार को देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देखने को मिला, जहां मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब एक घंटे तक विमान परिचालन रोकना पड़ा। इसके अलावा ओडिशा, केरल और झारखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई।

मुंबई में बारिश बनी बड़ी चुनौती
मुंबई में शनिवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पर व्यापक असर डाला। लगातार तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबह करीब 10:17 बजे विमान संचालन अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के अनुसार, 42 नॉट तक की तेज हवाएं, भारी बारिश और बेहद कम दृश्यता के कारण रनवे का सुरक्षित संचालन संभव नहीं था। हालांकि मौसम में सुधार होने के बाद करीब एक घंटे के भीतर उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया।

बारिश का असर विमान सेवाओं पर भी साफ दिखाई दिया। कई उड़ानों के प्रस्थान में औसतन 75 मिनट और आगमन में कम से कम 28 मिनट की देरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान 200 मिमी से अधिक और कुछ स्थानों पर 300 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी रखते हुए अगले 24 घंटों में भी अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है।

ओडिशा में गहरे अवदाब से बढ़ा खतरा
ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे अवदाब में बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह प्रणाली अगले एक दिन के भीतर चांदबली और दीघा के बीच उत्तरी ओडिशा तट को पार कर सकती है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को संभावित बाढ़, जलभराव और तेज हवाओं से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने को कहा गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सिस्टम के प्रभाव से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

केरल में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा
केरल में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को व्यापक बारिश हुई। मौसम विभाग ने छह जुलाई के लिए कन्नूर और कासरगोड तथा सात जुलाई के लिए कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू है।

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। प्रशासन ने भूस्खलन, मिट्टी धंसने और अचानक आने वाली बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में रहने वाले लोगों से जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गर्मी से राहत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार को हुई मध्यम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे तक छतरपुर में सबसे अधिक 49 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा गुरुग्राम में 35 मिमी, महरौली में 18 मिमी, ग्रेटर नोएडा में 17 मिमी, नजफगढ़ में 8 मिमी और जनकपुरी में 7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।आईएमडी ने सोमवार तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

झारखंड के सभी जिलों में येलो अलर्ट
झारखंड में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने छह से नौ जुलाई तक राज्य के सभी 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

सोमवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। विभाग ने यह भी कहा है कि बारिश के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हिमाचल में हल्की से मध्यम बारिश, अगले दो दिनों के लिए भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ’ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऊना, कांगड़ा और सिरमौर जिलों तथा मंगलवार के लिए कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में बारिश का ’ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में मानसून सक्रिय
गुजरात में भी मानसून सक्रिय है और इसके राज्य के कुछ और हिस्सों तथा उत्तर अरब सागर में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर और गुजरात के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को भी राज्य के कई जिलों में वर्षा जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से आठ जुलाई सुबह साढ़े आठ बजे तक दक्षिण गुजरात के डांग, नवसारी और वलसाड जिलों तथा दमन और दादरा एवं नगर हवेली में भारी वर्षा होने की संभावना है।
रविवार को अमरेली जिले के राजुला में सबसे अधिक 228 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद धारी में 174 मिमी और खांभा में 140 मिमी बारिश हुई। भारी वर्षा के कारण अमरेली जिला प्रशासन ने जाफराबाद और राजुला में सड़कों के बंद होने के चलते लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की।

प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
लगातार सक्रिय हो रहे मानसून को देखते हुए विभिन्न राज्यों के प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की सलाह का पालन करने, जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने और बिजली गिरने तथा भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

NATIONAL : प्रदूषित हवा में सांस ले रही दुनिया की 99% आबादी, कई देशों में 2030 का स्वास्थ्य लक्ष्य खतरे में

0

विश्व स्वास्थ्य संगठन की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की अधिकांश आबादी अब भी असुरक्षित स्तर के वायु प्रदूषण के बीच रह रही है, जिससे लाखों लोगों की मौतें जुड़ी हैं। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि स्वास्थ्य सेवाओं तक सार्वभौमिक पहुंच बढ़ाने की वैश्विक प्रगति धीमी पड़ गई है और मौजूदा गति से 2030 का लक्ष्य हासिल करना कठिन होगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वर्ल्ड हेल्थ स्टेटिस्टिक्स 2026 रिपोर्ट हैरान करने वाली है। इसके मुताबिक, दुनिया की 99 प्रतिशत आबादी अब भी सुरक्षित सीमा से अधिक प्रदूषित हवा में सांस ले रही है। वर्ष 2021 में 66 लाख मौतें घरेलू और बाहरी वायु प्रदूषण से जुड़ी थीं।

भारत जैसे देशों के लिए यह सार्वजनिक स्वास्थ्य की बड़ी चुनौती बनी हुई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत समेत दुनिया के कई देशों के लिए वर्ष 2030 तक हर व्यक्ति को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं (यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज) उपलब्ध कराने का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होता जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की रफ्तार पिछले कुछ वर्षों में काफी धीमी पड़ गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2015 से 2023 के बीच दुनिया का यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) सर्विस कवरेज इंडेक्स केवल 68 से बढ़कर 71 तक पहुंचा। यह 2000 से 2015 के मुकाबले करीब एक-तिहाई गति से हुई प्रगति है। अगर यही रफ्तार जारी रही तो 2030 तक यह सूचकांक केवल 74 तक ही पहुंच पाएगा, जिससे सभी लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का वैश्विक लक्ष्य अधूरा रह सकता है।  
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र, जिसमें भारत भी शामिल है, ने स्वास्थ्य सेवाओं के कवरेज में अन्य क्षेत्रों की तुलना में बेहतर सुधार दर्ज किया है। 2015 के बाद इस क्षेत्र के यूएचसी इंडेक्स में 7 अंकों की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन 2030 का लक्ष्य हासिल करने के लिए यह गति भी पर्याप्त नहीं मानी जा रही।

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की करीब एक-चौथाई आबादी इलाज पर  अपनी जेब से खर्च करने के कारण आर्थिक बोझ झेल रही है। वर्ष 2022 तक लगभग 1.6 अरब लोग स्वास्थ्य खर्च की वजह से गरीबी में जी रहे  थे या गरीबी की ओर धकेले गए।

डब्ल्यूएचओ ने बच्चों के नियमित टीकाकरण की रफ्तार को लेकर भी चेतावनी दी है। कई प्रमुख टीकों का कवरेज अभी भी 90 प्रतिशत के वैश्विक लक्ष्य से नीचे है। खासकर खसरे (मीजल्स) की दूसरी डोज का कवरेज 2024 में केवल 76 प्रतिशत रहा, जिससे कई देशों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

BUSINESS : 13 किलो सोना, नौ Kg चांदी: रिटायर्ड ARTO की संपत्ति देख जांच एजेंसी भी हैरान, आगरा में पांच साल रही पोस्टिंग

0

संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन के पद पर तैनात रहे ललित कुमार का कार्यकाल विवादों के कारण चर्चा में रहा। चालकों से कथित वसूली, वाहन चेकिंग के दौरान झगड़े और सैयां टोल प्लाजा पर हुए विवाद समेत कई मामलों में उनके खिलाफ शिकायतें सामने आती रहीं लेकिन किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सेवानिवृत्त होने के बाद बुधवार को विजिलेंस की टीम की छापेमारी में लखनऊ स्थित आवास से सोने-चांदी के जेवर और करोड़ों की नकदी बरामद होने से ललित कुमार एक बार फिर चर्चा में आ गए।

ललित कुमार अक्तूबर 2020 में कानपुर से स्थानांतरित होकर आगरा आए थे। इससे पहले वह कानपुर में आरआई (संभागीय परिवहन निरीक्षक) के पद पर तैनात थे। आगरा में उन्होंने अक्तूबर 2020 से अक्तूबर 2025 तक एआरटीओ प्रवर्तन के रूप में कार्य किया। आगरा से ही वह सेवानिवृत्त हुए थे। इस दौरान उनका नाता विवादों से बना रहा। वाहन चेकिंग अभियानों के दौरान चालकों से विवाद, कथित अवैध वसूली के आरोप और टोल प्लाजा पर हुए विवाद जैसे मामले समय-समय पर सुर्खियों में रहे। परिवहन विभाग को उनके खिलाफ कई शिकायतें भी मिलीं।
विज्ञापन

कार्यालय स्तर पर भी विभिन्न मामलों में शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन हर बार मामला ठंडे बस्ते में चला गया। आगरा में तैनाती के दौरान लंबी छुट्टियां लेने के कारण भी उनका तत्कालीन आरटीओ से विवाद हुआ था।

छापे के दौरान ललित कुमार के घर पर कई लॉकर पाए गए, जिसमें भारी मात्रा में नगदी, सोने-चांदी के बिस्किट और जेवरात आदि बरामद हुए। गहनता तलाशी में आवास में विभिन्न जगहों पर पैकेट बनाकर छिपाकर रखी गई 1.62 करोड़ रुपये की नगदी भी मिली। अधिकारियों ने बरामद किए गए करीब 22 किलो सोने-चांदी के बिस्किट एवं आभूषणों का सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वैल्यूअर से मूल्यांकन कराया, जिसमें उनका मूल्य करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक पाया गया।
इसके अलावा तमाम संपत्तियों में निवेश के दस्तावेज भी बरामद हुए, जिनकी कीमत 13 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। इसके अलावा टोयोटा इनोवा, हुंडई आई-20 कार, रिवाल्वर, विभिन्न बैंकों, पोस्ट आफिस, म्यूचुअल फंड, फिक्स डिपोजिट आदि में लगभग 1 करोड़ से भी अधिक के निवेश के सुबूत भी मिले। वहीं आवास की साज-सज्जा व घरेलू उपकरण आदि में भी करोड़ों रुपये खर्च होना पाया गया।

डेढ़ साल तक एआरटीओ रायबरेली में आरआई के पद पर किया कार्य
आगरा के तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ललित कुमार का रायबरेली के नूर मार्केट मिलन सिनेमा गली में मकान है। ललित कुमार ने शहर के जीआईसी में पढ़ाई की थी। साथ ही रायबरेली के जिस मकान में वह परिवार के साथ रहते थे। उनको पाटीदार के रूप में मिला था।
वर्ष 2010-11 में ललित कुमार रायबरेली एआरटीओ कार्यालय में आरआई के पद पर भी कार्यरत रहे थे। करीब डेढ़ साल तक वह आरआई के पद पर रायबरेली में काम करते रहे। इसके बाद स्थानांतरण हुआ था। आरआई बनने से पहले वह रोडवेज में फोरमैन थे।

- Advertisement -