Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 966

हरियाणा के इन जिलों में दो दिन तक ड्राई डे, नहीं मिलेगी शराब.. बंद रहेंगे ठेके

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा में 2 दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यह फैसला NCR में आते सूबे के 2 जिलों गुरुग्राम और फरीदाबाद में लागू होगा। इस दिन सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी।  बुधवार, 5 फरवरी को वोटिंग के दिन और 8 फरवरी को काउंटिंग के दिन यह फैसला लागू होगा। चुनाव प्रचार सोमवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया और दिल्ली की जनता कल 5 फरवरी को मतदान करेगी।

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों को निर्देश दिया हैं कि दिल्ली की सीमा से सटे क्षेत्रों जैसे- नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में शराब की दुकानें बंद की जाएं। यह प्रतिबंध 5 फरवरी की शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। 8 फरवरी को काउंटिंग के दिन भी यही पाबंदी रहेगी।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, बोर्डों और निगमों में 5 फरवरी को सवेतन छुट्टी घोषित की है। इस छुट्टी से राज्य सरकार के कर्मचारियों, जो दिल्ली के पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि हरियाणा से चुनाव के दौरान अवैध शराब, मसल्स मैन और कैश की सप्लाई हो सकती है। इन राज्यों में अवैध शराब और कैश को स्टॉक किया जा सकता है। पड़ोसी राज्य से संबंध रखने वाले कैंडिडेट्स का सपोर्ट करने वहां से हर तरह के समर्थक आ सकते हैं। इसलिए पुलिस की निगाहें हिस्ट्रीशीटरों पर भी रहेंगी। इसके लिए पड़ोसी राज्यों के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाए जाएंगे। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान है। इसलिए, 3 दिन पहले ही बॉर्डर सील कर दिए गए थे।

हरियाणा में कामकाजी महिलाओं मिलेगी ये खास सुविधा, आसानी से कर पाएंगी अपनी JOB

0

हरियाणा सरकार कामकाजी महिलाओं की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद सेक्टर- 78 और  गुरुग्राम सेक्टर 9 में सखी निवास योजना के तहत महिला छात्रावास का निर्माण करने जा रही है।  इससे कामकाजी महिलाओं के रहने की समस्या दूर होगी। सखी निवास में कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिलेगा।

हरियाणा महिला विकास निगम इसकी कार्ययोजना तैयार कर रहा है। सखी निवास में रहने वाली कामकाजी महिलाओं को डे केयर की सभी सुविधा दी जाएगी। वह अपने साथ बच्चों को भी रख सकती हैं। अगर बच्चे बड़े हो तो भी उसे रखने की व्यवस्था होगी। इसमें 12 साल तक के लड़के और 18 साल तक की लड़की को रखने की अनुमति होगी।

इस योजना का लाभ किसी भी तरह की कामकाजी महिलाओं को मिलेगा। इसमें अविवाहित के साथ विवाहित और तलाकशुदा भी शामिल होंगी। इसमें वंचित वर्ग और शारीरिक विकलांगता वाली महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। कामकाजी महिला हरियाणा निवासी होनी चाहिए और उसके पास हरियाणा का परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है ।

महानगरों में महिला की मासिक आय 50 हजार रुपये और किसी अन्य स्थान पर 35 हजार रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए । जब भी महिला की मासिक आय तय सीमा से अधिक होती है तो उसे छात्रावास को 3 माह के अंदर छोड़ना होगा। छात्रावास के लिए महिला को आधार कार्ड, पुलिस सत्यापन रिपोर्ट, कर्मचारी का वेतन प्रमाण पत्र भी आवेदन के साथ लगाना होगा। यह आवास लगभग एक एकड़ में बनाए जाएंगे जहां 200 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी। इसके निर्माण पर करीब 65 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत आएगी जो कि भारत सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है ।

Haryana Cabinet Meeting: CM की अध्यक्षता में हो रही कैबिनेट बैठक, विज भी शामिल..

0

हरियाणा में बजट सत्र की तारीख तय करने के लिए चंडीगढ़ के सचिवालय में आज यानी 4 फरवरी मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर रहे हैं। बैठक में बजट सत्र की तारीख तय की जाएंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि फरवरी के अंतिम और मार्च के पहले सप्ताह यानी 2 चरणों में हो सकता है। बैठक में बिजली एवं परिवहन मंत्री अनिल विज भी शामिल हुए हैं।

बता दें कि इन दिनों परिवहन मंत्री अनिल विज ने अपनी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। ऐसे में विज के कैबिनेट बैठक में शामिल होने को लेकर भी नेताओं के बीच संदेह बना हुआ था। ऐसा भी कहा जा रहा है कि अगर अनिल विज की नाराजगी दूर नहीं हुई तो,वह सरकार से मिली VOLVO गाड़ी भी लौटा सकते हैं। क्योंकि कुछ दिन पहले अनिल विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, ‘मैंने मंत्रियों वाली कोई सहूलियत नहीं ली। कोठी भी नहीं ली। एक कार है, वर्कर कहते हैं कि सरकार उसे वापस ले लेगी तो हम दे देंगे।’

Himachal Weather: मौसम ने बदली करवट, तीन दिन बारिश और बर्फबारी होने की संभावना

0

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे प्रदेश के कई भागों में ठंडक बढ़ गई है। मंगलवार सुबह से ही अटल टनल रोहतांग सहित जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। अटल टनल के दोनों छोर पर बर्फबारी होने के कारण पुलिस प्रशासन ने सैलानियों और आम नागरिकों को इस ओर यात्रा न करने की हिदायत दी है।

बर्फबारी और बारिश के इस दौर ने जहां पर्यटकों के चेहरे पर खुशी ला दी है, वहीं प्रदेश के किसान और बागवान भी राहत की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि सूखे जैसे हालात से वे पिछले कुछ समय से परेशान थे। राजधानी शिमला में भी बादल छाए हुए हैं, हालांकि बीच-बीच में धूप भी नजर आ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य में 5, 8 और 9 फरवरी को विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, 4 फरवरी को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 4 फरवरी से 5 फरवरी की रात तक कई स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है, जबकि किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के साथ-साथ कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। इन जिलों के निचले हिस्सों में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Himachal: जिंदगी का आखिरी मुकाबला, कुश्ती लड़ते हुए पहलवान की मौत

0

हिमाचल प्रदेश के उपमंडल बड़सर के तहत मक्कड़ छिंज मेले में कुश्ती मुकाबले के दौरान एक पहलवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत भोटा पीएचसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे मेले में मातम छा गया। मृतक की पहचान 56 वर्षीय उधम सिंह के रूप में की गई है जोकि होमगार्ड का जवान था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुकाबले के दौरान उधम सिंह अचानक लड़खड़ा गया। पहले तो दर्शकों और आयोजकों को लगा कि वह थकान के कारण सुस्त हो गया है, लेकिन जब उसकी हालत और बिगड़ने लगी, तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया।

उधम सिंह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र के ढुडाणा गांव के निवासी थे। वह वर्ष 1996 से होमगार्ड जवान के रूप में सेवाएं दे रहे थे और पिछले 40 वर्षों से पहलवानी में सक्रिय थे। उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। रविवार को मक्कड़ दंगल में भी उन्होंने अपने अनुभव और जोश के साथ मुकाबला किया, लेकिन दुर्भाग्यवश यह उनकी आखिरी कुश्ती साबित हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उधम सिंह की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि प्राथमिक जांच में हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) की आशंका जताई जा रही है।

Himachal: अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का निमंत्रण पत्र लॉन्च

0

अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए देवी-देवताओं को भेजे जाने वाले निमंत्रण पत्र में मंडी नगर की ठेठ मंडयाली बोली लिखी गई है। निमंत्रण पत्र के लिए इसमें 250 जीएसएम का पेपर व लिफिंग तकनीक इस्तेमाल की गई है। सोमवार को 16वीं से लेकर 18वीं शताब्दी तक प्रचलित मंडी कलम शैली के अनुरूप आर्ट वर्क के साथ प्रकाशित निमंत्रण पत्र डीसी एवं अध्यक्ष शिवरात्रि मेला कमेटी अपूर्व देवगन ने सोमवार को लाॅन्च किया।

शिवरात्रि मेला कमेटी मंडी राजदेवता माधोराय की ओर से 216 देवी-देवताओं को न्यूंदरा देने जा रही है। निमंत्रण पत्र तैयार करने में मंडी कलम को पुनर्जीवित करने वाले प्रसिद्ध चित्रकार राजेश कुमार, जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक, सहायक उपायुक्त कुलदीप सिंह पटियाल, डीसी कार्यालय के विजय, राजेश और सुरेश, वरिष्ठ नागरिक विनोद बहल, अनिल शर्मा और जगदीश कपूर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस मौके पर एडीसी रोहित राठौर, संयोजक देवता उपसमिति शिवरात्रि मेला, एडीएम मंडी डाॅ. मदन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी मंडी हरीश शर्मा, जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक व चित्रकार राजेश कुमार उपस्थित रहे।

ये लिखा है निमंत्रण पत्र में 
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए तैयार निमंत्रण पत्र कुछ इस तरह से लिखा गया है, एस्स साल 15 फागण सम्मत 2081 से 22 फागण 2081 (25 फरवरी 2025 से 5 मार्च 2025) तका मंडी सैहरा अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मनाणा लाईरा।  तुस्सा सभी के हाथ जोड़ी के अरज हई कि मेले मंझा पुराणे रीति रवाजानुसार आईके सोभा बधाणी होर तुस्सा रे दरसन कठ्ठे आईरे सभी जातरूआं जो आपणा आसीरवाद देणा। श्री 108 माधोराय हरसाल तस्सारे दरसन करीके आसे सभी सुखी रैहें। ऐस्सा साला भी शिवरात्रि मेले मंझा आओणे री किरपा होर आसा सभी परा आपणी किरपा दरिस्टी रखणी।

निमंत्रण पत्र में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का भी चित्रण
निमंत्रण पत्र के चित्रों में भगवान शिव और माता-पार्वती के ब्याह का सादे रंग से चित्रण किया गया है जो सादगी को दर्शाता है और साथ में खड़े देवी-देवता अपनी भागीदारी दिखा रहे हैं। बीच में शिव के वाहन नंदी व पार्वती के वाहन चीता इकट्ठे दिखाए गए हैं जोकि आपस में प्रेम से रहना दर्शाते हैं। बीच के भाग में त्रिलोकीनाथ हृदय में आदि भवानी को बिठाया है जो प्रेम का संदेश दर्शा रहे हैं। सुनहरी लाइन राजसी प्रतीक दिखाई गई है।

क्या कहते हैं डीसी मंडी
डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए देवी-देवताओं को भेजे जाने वाले निमंत्रण पत्र के माध्यम से राजा सिद्ध सेन के समय 16वीं शताब्दी से 18वीं शताब्दी तक प्रचलित मंडी कलम के प्रारूप और स्वरूप को घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया गया है। निमंत्रण पत्र में उस दौर के राजसी ठाठ बाट को दिखाने का प्रयास किया गया है। निमंत्रण पत्र में लाल, हरा, नीला, पीला और सुनहरे रंगों से सजी इसकी कलर थीम मंडी कलम को दर्शाती है।

हिमाचल के लिए नाबार्ड से 903.21 करोड़ की 127 परियोजनाएं स्वीकृत : सुक्खू

0

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार की तरफ से वर्ष 2024-25 के दौरान नाबार्ड से 903.21 करोड़ रुपए की 127 परियोजनाएं स्वीकृत करवाई जा चुकी हैं। इनमें से 412.75 करोड़ रुपए की 50 विधायक प्राथमिकता योजनाएं लोक निर्माण विभाग तथा 179.07 करोड़ रुपए की 23 विधायक प्राथमिकता योजनाएं जल शक्ति विभाग की हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां वार्षिक बजट 2025-26 के लिए विधायक प्राथमिकताओं को निर्धारित करने के लिए पहले दिन सुबह के सत्र में जिला कांगड़ा, कुल्लू तथा किन्नौर जिलों के विधायकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मार्च माह तक नाबार्ड से और अधिक विधायक प्राथमिकताओं को स्वीकृत करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार पश्चिम बंगाल के टी-टूरिज्म मॉडल का अध्ययन करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के साथ टी-टूरिज्म को भी बढ़ावा देना चाहती है। बैठक में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया व मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष तथा संबंधित उपायुक्त व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आदर्श स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग की। देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने देहरा क्षेत्र में खुले नए कार्यालय में स्टाफ की नियुक्ति करने और लोगों की सुविधा के लिए नए पटवार सर्कल खोलने की मांग की। ज्वालामुखी क्षेत्र के विधायक संजय रतन ने ज्वालामुखी में पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ खुंडियां में दमकल विभाग की चौकी खोलने की मांग की।

इसके अलावा पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल ने क्षेत्र में टी-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए और न्यूगल पुल की मुरम्मत करवाई जाए। उन्होंने पालमपुर में वैटर्नरी यूनिवर्सिटी खोलने की मांग की। वहीं बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने कहा कि बीड़-बिलिंग का पूरे विश्व में पैराग्लाइडिंग के लिए विशेष स्थान है, इसलिए यहां पर पर्यटन सूचना केंद्र खोला जाए। उन्होंने बड़ा भंगाल और छोटा भंगाल के लिए बैजनाथ से हैली टैक्सी शुरू करने की भी मांग की।

वहीं मनाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि निर्माणाधीन सड़क पर भी एनएचएआई टोल टैक्स वसूल कर रही है, जो गलत है। उन्होंने पतलीकूहल में एचपीएमसी के कोल्ड स्टोर को सीए स्टोर में अपग्रेड करने और 2 रोप-वे के निर्माण में तेजी लाने की मांग की। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कुल्लू के लिए निरंतर एयर कनैक्टीविटी पर जोर देते हुए कहा कि चंडीगढ़ से भुंतर के लिए सीधी हवाई सेवा की सुविधा होनी चाहिए।

पंजाब में बिजली गिरने के साथ बारिश का Alert, जानें मौसम का पूरा हाल…

0

पंजाब में बिगड़े मौसम के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, राज्य में आज बिजली गिरने के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज पंजाब के कई जिलों के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी बेहद  कम रही और वाहनों की गति धीमी हो गई। मौसम विभाग ने आज और कल राज्य में बारिश की संभावना जताई है।

Rain Alert: पंजाब में बारिश की चेतावनी, जानें कब और कैसे रहेगा मौसम का हाल  - rain alert in punjab-mobile

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मलेरकोटला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कई जगहों पर बारिश का अनुमान है। इसी तरह शेष जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह कल यानि 5 फरवरी को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश की संभावना है। हालांकि, राज्य के अन्य स्थानों पर बारिश का कोई अनुमान नहीं है और मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। विभाग ने कल के मौसम के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 8 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर राज्य के मौसम पर पड़ सकता है।

पंजाब के इन परिवारों को मिलेंगे 2.50 लाख रुपए! जल्दी से कर ले ये काम

0

पंजाब के कच्चे मकान वाले परिवारों के लिए खुशखबरी है। दरअसल,  माछीवाड़ा नगर कौंसिल के अध्यक्ष मोहित कुंद्रा और पार्षद अशोक सूद ने कहा कि शहर के गरीब और जरूरतमंद परिवारों जिनके मकान कच्चे हैं, उन्हें अपने मकान पक्के करवाने के लिए 2.50 लाख रुपए की ग्रांट दी जाएगी।

उक्त नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत शहर की सीमा में रहने वाले सभी गरीब परिवार जिनके मकान मिट्टी के बने हैं, वे नगर परिषद में आवश्यक दस्तावेज जमा करवाएं तथा योजना का लाभ उठाएं। अध्यक्ष कुंद्रा ने कहा कि जिन लोगों ने 2024 में अपनी फाइलें जमा करवाई थीं, उन्हें सरकार ने खारिज कर दिया है और अब नए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अध्यक्ष कुंद्रा ने कहा कि इस योजना के तहत केवल वे गरीब परिवार ही आते हैं जिनके घर मिट्टी के बने हैं तथा उक्त व्यक्ति को अपने दस्तावेज पेश करने होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जिनके मकान पक्के हैं, वे भी अनुदान प्राप्त करने के लिए ऐसे दस्तावेज पेश करते हैं जो योजनाओं के नियमों के अंतर्गत नहीं आते, इसलिए ऐसे लोग अपना आवेदन बिल्कुल भी पेश न करें।  सरकार इस योजना के तहत केवल पात्र कच्चे मकान वाले गरीब लोगों को ही अनुदान जारी करेगी।

विवाह करवा कर कनाडा गए पंजाबी युवक के साथ अनहोनी, परिवार में मचा कोहराम

0

जिले के गांव मड़ाक निवासी एक युवक की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय सुखप्रीत सिंह मुहार उर्फ ​​निक्का पुत्र सिकंदर सिंह रोजगार की तलाश में 18 जून 2024 को कनाडा गया था। वह वहां एडमिंटन में रह रहा था। सुखप्रीत सिंह ने दो साल पहले कनाडा की स्थायी निवासी पवनप्रीत कौर से शादी की थी। सुखप्रीत सिंह के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा एक बड़े भाई हरप्रीत सिंह भी हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मार्केट कमेटी जैतो के पूर्व चेयरमैन सिकंदर सिंह मड़ाक सहित सुखप्रीत सिंह के परिवार ने भारत सरकार से उनके बेटे का शव भारत लाने में मदद की अपील की है।

मृतक सुखप्रीत सिंह की पत्नी पवनप्रीत कौर पी.आर. कनाडा में थे। गांववासियों ने बताया कि मृतक सुखप्रीत सिंह के घर की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है और वे भारत सरकार से मांग करते हैं कि मृतक सुखप्रीत सिंह के शव को भारत लाने में मदद की जाए ताकि परिवार अपने जवान बेटे को अंतिम बार देख सकें।

- Advertisement -

News of the Day