Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 969

पंजाब के स्कूलों से जुड़ी बड़ी खबर, हर तरफ लगा बधाइयों का तांता

0

भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम द्वारा विज्ञान एवं पर्यावरण केन्द्र, नई दिल्ली तथा पंजाब राज्य विज्ञान परिषद के सहयोग से ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत पंजाब राज्य के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों का ऑडिट करवाया गया। इस ऑडिट के बाद फाजिल्का जिले के 11 सरकारी स्कूलों को ग्रीन स्कूल अवार्ड के लिए चुना गया। इस बारे शिक्षा विभाग से जिला नोडल अधिकारी ई.ई.पी. विजय पाल ने बताया कि ग्रीन स्कूल अवार्ड के लिए चयनित जिले के 11 स्कूल सरकारी हैं।

यह शिक्षा क्रांति में एक नया मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह के दौरान जीएसपी ऑडिट में भाग लेने वाले स्कूलों में हवा, पानी, मिट्टी, भोजन की गुणवत्ता, अपशिष्ट और ऊर्जा की जांच की गई। निरीक्षण के बाद फाजिल्का जिले के 11 सरकारी स्कूलों को ग्रीन स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन स्कूलों में मुख्य रूप से स्कूल ऑफ एमिनेंस जलालाबाद (पश्चिम), सरकारी हाई स्कूल बनवाला हनवंता, सरकारी हाई स्कूल हीरां वाली, सरकारी हाई स्कूल सड़ियां, सरकारी हाई स्कूल चुवाड़ियां वाली, सरकारी हाई स्कूल कटेहड़ा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बकैन वाला, सरकारी स्कूल बलेल के हसल, सरकारी स्कूल कबूल शाह खुब्बन, सरकारी स्कूल खुब्बन और सरकारी स्कूल महुआना बोदला शामिल हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई
ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत फाजिल्का जिले के 11 सरकारी स्कूलों का ग्रीन स्कूल अवार्ड के लिए चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी बृज मोहन सिंह बेदी और उप जिला शिक्षा अधिकारी पंकज अंगी ने फाजिल्का जिले के निवासियों और स्कूलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि फाजिल्का जिला शिक्षा व सह-पाठयक्रम गतिविधियों में दिन-प्रतिदिन उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रीन प्रोग्राम के तहत पुरस्कार मिलने से जहां सरकारी स्कूलों का कद और बढ़ा है, वहीं स्कूलों में भी ग्रीन वातावरण बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी संबंधित स्कूलों, स्कूल शिक्षकों, नोडल अधिकारियों और इस कार्यक्रम से जुड़े अन्य लोगों को बधाई दी। जिले के लिए यह खुशी की बात है कि ग्रीन स्कूल के रूप में चयनित विद्यालयों को विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र द्वारा नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Kanpur News: डाकघर में मां को झांसा देकर महिला ने चुराया बच्चा, पुलिस ने 3 घंटे में किया सकुशल बरामद

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस की तत्परता की एक मिसाल सामने आई है। सोमवार को दोपहर 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की 40 दिन की बच्ची को कोई चुरा कर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्ची चुराने वाली महिला को मात्र तीन घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर उसकी मां के हवाले कर दिया।

कैसे हुई बच्ची की चोरी?
घटना कानपुर के नौबस्ता इलाके की है। फरहा नाज अपनी 40 दिन की बेटी के आधार कार्ड में सुधार करवाने के लिए डाकघर आई थीं। वहां उन्हें फॉर्म भरने और बच्ची की देखभाल में परेशानी हो रही थी, तभी एक महिला ने मदद की पेशकश की और बच्ची को गोद में ले लिया। फरहा जब अपना काम खत्म कर बाहर आईं तो देखा कि महिला बच्ची को लेकर गायब हो चुकी थी। बच्ची के लापता होने पर फरहा ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की तत्परता से महिला गिरफ्तार
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाले और एक महिला को बच्ची को लेकर जाते हुए देखा। इस महिला की तस्वीर पुलिस ने अपने ग्रुप में साझा की, जिसके बाद पता चला कि वह चमनगंज इलाके में रहती है। पुलिस ने चमनगंज में छापा मारा और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने महिला के परिवार के अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया।

मां की भावुक प्रतिक्रिया
बच्ची को वापस पाकर फरहा नाज भावुक हो गईं। उन्होंने अपनी बेटी को सीने से लगाकर कहा, “अब मैं अपनी बेटी को किसी के हवाले नहीं करूंगी। पुलिस ने मेरी बच्ची को बचाकर बहुत बड़ा उपकार किया है।”

आरोपी महिला का बयान
55 वर्षीय आरोपी अफसाना बानो ने पुलिस से कहा कि उसके भाई-भाभी की कोई संतान नहीं थी, और इसलिए वह उन्हें बच्चा देना चाहती थी। उसने बताया कि यह कदम उसने पहले से नहीं सोचा था, बल्कि अचानक लिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पंजाबियों के लिए फिर सख्त आदेश जारी, लग गई ये पाबंदियां…

0

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मानसा जिले की सीमा के भीतर ट्रैक्टरों और संबंधित उपकरणों आदि से जुड़े खतरनाक प्रदर्शन/स्टंट के आयोजन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।

आदेश में कहा गया है कि पंजाब सरकार के गृह मामले एवं न्याय विभाग (गृह 5 शाखा) के उप सचिव की ओर से एक पत्र के माध्यम से लिखा गया है कि राज्य में पिछले दिनों कुछ घटनाएं घटित हुई हैं, जिनमें ट्रैक्टरों व संबंधित वाहनों का खतरनाक प्रदर्शन किया गया है। स्टंट के दौरान युवाओं को गंभीर चोटें आई हैं और एक युवा की मौत भी हो गई है। इसलिए, ट्रैक्टर और संबंधित उपकरणों से जुड़े खतरनाक प्रदर्शन/स्टंट प्रतिबंधित हैं।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने जिला जेल मानसा के परिसर और 500 मीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए ‘नो ड्रोन जोन’ घोषित किया है। आदेश में कहा गया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के संज्ञान में लाया है कि हाल के दिनों में पंजाब की विभिन्न जेलों से मोबाइल फोन, ड्रग्स/पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं की बरामदगी की घटनाएं सामने आई हैं। इसलिए ऐसी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला जेल मानसा परिसर के ऊपर तथा इसके आसपास 500 मीटर की परिधि में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

महाकुंभ से जुड़ी अफवाह फैलाने वाले 8 लोगों के खिलाफ FIR

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला पुलिस ने नेपाल की एक घटना को महाकुंभ का बताकर अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ब्रजेश कुमार प्रजापति नामक एक व्यक्ति ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर नेपाल में हुई एक घटना का वीडियो पोस्ट किया और इसे “प्रयागराज महाकुंभ” का वीडियो बताकर इसे अफवाह के रूप में फैलाया। इस पोस्ट में लिखा था, “प्रयागराज महाकुंभ यानी मौत का महाकुंभ”, और वीडियो में एक बड़ी भीड़ दिख रही थी जिसमें लोग मृतकों को कंधों पर ले जाते हुए नजर आ रहे थे।

पुलिस ने 7 अकाउंट के खिलाफ दर्ज की FIR
इस वीडियो की जांच करने पर यह स्पष्ट हुआ कि यह घटना नेपाल में हुई थी, न कि महाकुंभ मेला में। इस वीडियो की सच्चाई का खुलासा महाकुंभ मेला पुलिस ने किया और सोशल मीडिया पर झूठी जानकारी फैलाने के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने ब्रजेश कुमार प्रजापति सहित 7 एक्स (ट्विटर) अकाउंट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन अकाउंट्स के नाम हैं:

ब्रजेश कुमार प्रजापति (@brajeshkmpraja)
राजन शाक्य (@RAJJANS206251)
अशफाक खान (@AshfaqK12565342)
सत्य प्रकाश नगर (@Satyapr78049500)
प्रियंका मौर्य (@Priyank232332)
आकाश सिंह भारत (@Akashsinghjatav)
अभिमन्यु सिंह (@Abhimanyu1305)
इन सभी पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी फैली अफवाह
इसके अलावा, एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया गया था, जिसमें यह दिखाया गया था कि कुंभ मेला में मृतकों के शवों को नदी में प्रवाहित किया जा रहा है और जिनकी सांस चल रही है, उनकी किडनी निकाल कर उनके शव को नदी में फेंका जा रहा है। इस वीडियो का भी महाकुंभ मेला पुलिस ने खंडन किया और इसे भ्रामक जानकारी करार दिया। पुलिस ने इस इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम है – टाइगर यादव (@tigeryadav519)।

पुलिस की अपील – भ्रामक जानकारी से बचें
महाकुंभ मेला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक पोस्ट न करें और किसी भी घटना के बारे में पोस्ट करने से पहले उसके तथ्यों की जांच कर लें। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस तरह की अफवाहों के जरिए प्रदेश की छवि को खराब किया जा रहा है और समाज में विद्वेष फैलाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने इन सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

UP News: फतेहपुर में बड़ा रेल हादसा टला, एक ही ट्रैक पर आपस में भिड़ीं 2 माल गाड़ियां

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बड़ी रेल दुर्घटना होते-होते बची। यहां एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा था। इस टक्कर में एक मालगाड़ी का इंजन ट्रैक से उतर गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के दौरान मालगाड़ी के चालक और सहचालक घायल
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान मालगाड़ी के चालक और सहचालक घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर के पास हुई यह दुर्घटना
बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर के पास हुई। घटना के बाद रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और ट्रेन सेवाएं सामान्य हो गई हैं।

बिगड़ा पंजाब का मौसम! सुबह-शाम के घने कोहरे से फूली किसानों की सांसे…

0

पंजाब के मौसम में अचानक यू-टर्न देखने को मिल रहा। राज्य में शाम ढलते ही  घना कोहरा छा जाता है, जिसके चलते लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है।

पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो गई है, जिससे गेहूं उत्पादक अधिक चिंतित नजर आ रहे हैं, क्योंकि दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान का असर जहां गेहूं की पैदावार पर पड़ रहा है, वहीं इन दिनों हो रही कोहरा भी गेहूं की पैदावार को प्रभावित कर रही है। कोहरा सब्जियों के लिए भी हानिकारक माना जाता है। बदलते मौसम के कारण किसान और सब्जी उत्पादक चिंतित हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण लोगों को रात में ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम शुष्क ठंड ने लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। धूप खिलने से तापमान में करीब 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। दोपहर तक तापमान 24 डिग्री तक पहुंचने लगा है, जिससे गेहूं की फसल पर असर पड़ने की संभावना है। गेहूं उत्पादक किसान धर्मवीर साली झिऊर माजरा, सरपंच वरिंदर सिंह ढिल्लों मानकपुर, कुलवंत सिंह नडियाली, केसर सिंह तसोली, जसवीर सिंह खलोड़, तेजिंदर सिंह पुनिया, बंटी सेखां माजरा ने बताया कि इन दिनों गेहूं की फसल में यूरिया खाद व कीटनाशकों आदि का कार्य पूर्ण हो चुका है। गेहूं की वृद्धि के लिए खुला मौसम आवश्यक है, लेकिन बढ़ता तापमान अच्छा नहीं माना जाता है। इससे गेहूं उत्पादन प्रभावित होगा। डर है कि गेहूं का दाना सूख जाएगा और पैदावार कम हो जाएगी।

UP Weather: मौसम विभाग की यूपी वासियों को चेतावनी, 22 जिलों में अचानक बारिश का अलर्ट

फरवरी की शुरूआत के साथ मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से धूप निकल रही थी, जिसकी वजह से ठंड का असर कम हो गया था, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, 4 फरवरी से अगले दो दिनों तक पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश होने क5ी संभावना है। मौसम विभाग ने नोएडा, गाजियाबाद समेत 22 जिलों में अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 6 फरवरी के बाद मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है।

22 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने संभावना जताया है कि मंगलवार को पश्चिमी यूपी के 22 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, देर रात और सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना भी जताई गई है। वहीं, पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में घना कोहरा परेशानी का कारण बन सकता है। 5 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा, तेज हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हो सकता है, जिससे लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास होगा।

ठंड में हो सकता है इजाफा 
मौसम विभाग के अनुसार, 6 फरवरी से प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कोहरा और हल्की धुंध बनी रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि 9 फरवरी तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले 24 घंटे में मेरठ का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज अर्थात मंगलवार को यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा और संभल में कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, संभल, मुरादाबाद और रामपुर में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।

सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की तेजी, निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा

0

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और 1 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी और 3 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.20% की तेजी है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.24% और कोरिया के कोस्पी में 1.63% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.062% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 3 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,958.37 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,708.23 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 3 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.28% की तेजी के साथ 44,421 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.76% चढ़कर 5,994 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 1.20% की गिरावट रही।
कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 4 फरवरी को सेंसेक्स 319 अंक की गिरावट के साथ 77,186 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 121 अंक की गिरावट थी, ये 23,361 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 887 अंक गिरकर 49,212 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में गिरावट और 15 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.22% की गिरावट थी।

मेष और कर्क राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

0

आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज के दिन सूर्यदेव की उपासना का विशेष महत्व होता है। आज आश्विन नक्षत्र और शुभा योग के संयोग से बहुत ही शुभ संयोग बना हुआ है। आज के दिन अगर इन विशेष योगों की बात करें तो इसका प्रभाव आज के दैनिक राशिफल के सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। इस योग के प्रभाव के कारण कुछ राशि वालों धन लाभ के बेहतरीन अवसर आपको प्राप्त होंगे। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। कार्यो में मनचाहा परिणाम हासिल होगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। सरकारी कामों में आपकी साख फैलेगी और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता के कारण आपके कुछ नए मित्र बनेंगे, लेकिन आप किसी से कोई कड़वी बात ना बोले। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा और भागदौड़ भी अधिक रहेगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शौक-मौज की चीजों की पूर्ति के लिए रहेगा, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में अपने खर्चों पर ध्यान नहीं देंगे। आपकी कोई दबी हुई इनकम भी बाहर आ सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी डील को फाइनल करने के लिए यदि सोच विचारकर रहे थे, तो वह भी फाइनल होगी। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। आप अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके खर्च भी अधिक रहेंगे। आपके दोस्त आपको कहीं वेकेशन पर लेकर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों में आप अच्छा काम करेंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय की तरफ आगे बढ़ रहे लोगों को थोड़ी नॉलेज लेने की आवश्यकता है। आपको किसी बात को लेकर बड़े सदस्यों से बहसबाजी नहीं करनी है, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपको काम के साथ-साथ सेहत के लिए भी समय निकालना होगा, तभी आप फिट रह सकेंगे। आपका कोई करीबी आपके काम बिगाड़ने की कोशिश करेगा, जिससे आपको बचना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपकी जिम्मेदारियां भी अधिक रहेंगी। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। जीवनसाथी आपके साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे। आपको अपने किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। कारोबार में आपका फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आप अपने किसी विरोधी की चालों को समझने की कोशिश करें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। पार्टनरशिप में आपको कोई काम करने से बचना होगा। आपको वरिष्ठ सदस्यों से किसी काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती हैं। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलने से आपको खुशी होगी। पार्टनरशिप में आपको कोई काम सोच समझकर करना होगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी काम में निराशा होने से परेशानी होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को आप दूर करने की कोशिश करेंगे। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। माताजी से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने माता-पिता के लिए भी समय निकालेंगे। आपका बिजनेस गति पकड़ेगा, लेकिन आपके कुछ खर्च आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। जीवनसाथी भी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपकी कोई प्रॉपर्टी की डील फाइनल हो सकती है। नौकरी के लिए किसी सदस्य को घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप किसी लोन को यदि अप्लाई करेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी।
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और उनके प्रयास बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता जी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको अपने बॉस से कामों को लेकर शाबाशी मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको बिजनेस में भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर ध्यान देंगे। आपका दिमाग कामों में खूब चलेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप संतान की तरक्की को लेकर परेशान रहेंगी, लेकिन माता-पिता का प्रेम व सहयोग आपके साथ बना रहेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि धन संबंधित मदद लेंगे, तब वह भी आसानी से मिल जाएगी।

लाल निशान पर बाजार बंद, सेंसेक्स 319 अंक गिरकर 77,186 के स्तर पर

0

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 3 फरवरी को शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,790 के स्तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी में भी 250 अंक की गिरावट रही, ये 23,230 के स्तर पर पहुंच गया था।

कारोबार के अंत में बाजार थोड़ा संभला लेकिन ये लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 319 अंक गिरकर 77,186 के स्तर पर जबकि निफ्टी 121 अंक लुढ़का, ये 23,361 के स्तर पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने ₹1,327.09 करोड़ के शेयर बेचे
  • NSE के डेटा के अनुसार, 1 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,327.09 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 824.38 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • RBI के रेट-सेटिंग पैनल की मीटिंग 5-7 फरवरी को होगी। मार्केट के विश्लेषकों का अनुमान है कि सैंट्रल बैंक 4 साल में पहली बार दरों में कटौती की शुरुआत करेगा।
शनिवार को फ्लैट बंद हुआ था बाजार

इससे पहले शनिवार यानी 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद सेंसेक्स 5 अंकों की तेजी के साथ 77,505 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 26 अंकों की गिरावट थी, ये 23,482 के स्तर पर बंद हुआ था। बजट के लिए मार्केट खासतौर पर शनिवार के दिन खुला था।

वहीं, BSE मिडकैप 212 अंक की गिरावट के साथ 42,884 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में गिरावट और 22 में तेजी थी।

- Advertisement -

News of the Day