Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 971

ग्वालियर में गोली मारकर एक युवक की हत्या, फैली सनसनी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक साहूकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फायरिंग के बाद अज्ञात बदमाश मौके से भाग गए। घटना मृतक के ऑफिस के बाहर की है। मृतक ब्याज पर पैसे देने का काम करता था। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर ही साहूकार की हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिंड जिले के रहने वाले दिनेश श्रीवास तीन साल पहले ग्वालियर आए थे।

PunjabKesari

मुरार थाना क्षेत्र के बंशीपुरा में किराए का मकान लेकर ब्याज का धंधा शुरू किया था। वह लोगों को मोटे ब्याज पर पैसा देता था। उसका धंधा इतना चल गया कि अभी कुछ महीने पहले ही उसने दीनदयाल नगर में खुद का मकान ले लिया था। वह बंशीपुरा में किराए के ऑफिस से ब्याज पर पैसे देता था।

रविवार को उसका पूरा परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। दिनेश ऑफिस बंद करने वाला था ,तभी अचानक दो से तीन युवक आए और उसको ऑफिस से बाहर बात करने के लिए बुलाया, जैसे ही वह बाहर आया तो बदमाशों ने दिनेश पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सिर में लगने से वह सड़क पर ही गिर गया। दिनेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

शिवपुरी में बस और बाइक की जोरदार टक्कर ,दंपति की मौत

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। पोहरी में एक सड़क हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत हो गई है। बस ग्वालियर जा रही थी, पोहरी श्योपुर रोड़ पर बाइक में बस ने टक्कर मार दी। बाइक सवार रामबाबू यादव की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी पत्नी प्रेमबाई गंभीर रूप से घायल थी। जिन को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया है यह घटना शनिवार शाम की है।

बताया जा रहा है कि दंपति अपने गांव से पोहरी खरीदारी करने के लिए आए थे और पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय बालाजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पोहरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और घायल प्रेमबाई को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए तत्काल उन्हें शिवपुरी रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान यहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सालासर और खाटूश्याम हेलिकॉप्टर से सीधे यात्रा कर सकेंगें श्रद्धालु, इन शहरों से शुरू होगी सेवा

0

प्रदेश में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब हेलिकॉप्टर से सीधी यात्रा करवाया जाएगी। हिसार और अम्बाला से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी जोरों पर है। इसके साथ 4 जिलों से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने की भी प्रक्रिया तेज हो गई है। फरीदाबाद और गुरुग्राम से हेलिकॉप्टर से सीधी सालासर बालाजी और खाटूश्याम के लिए धार्मिक यात्रा करवाई जाएगी। वहीं करनाल और कुरुक्षेत्र से भी इन दोनों धार्मिक स्थलों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी।

जानकारी देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि पहले हिसार और अम्बाला से हवाई सेवा शुरू होगी। इसके बाद गुरुग्राम और फरीदाबाद से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी। फिर इसे बढ़ाकर करनाल व कुरुक्षेत्र तक ले जाएंगे। यह हेलिकॉप्टर सेवा 15 अगस्त से पहले शुरू करने की योजना है। इसके अलावा करनाल, भिवानी और नारनौल के फ्लाइंग स्कूलों को लेकर भी पूरी जानकारी विभाग ने मांगी है। गुरुग्राम से चंडीगढ़ और हिसार से चंडीगढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा के लिए स्टडी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।

हरियाणा विस के चीफ व्हिप का केजरीवाल पर हमला, कहा- आप प्रमुख ने जीवन भर झूठ बोला

0

इंद्री के सिचाई विभाग में हरियाणा विधानसभा के चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप लोगों की जनसुनवाई सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल के 100 दिनों में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक के बाद एक कई अहम फैसले लेकर जहां अपनी सरकार की जनता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई है, वहीं यह संदेश देने की भी कोशिश की है कि आने वाले दिनों में भाजपा जन कल्याण के महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाली है। इन 100 दिनों में नायब सरकार ने 18 फैसले लिए जो काफी मह्त्वपूर्ण है।

बजट पर बोले चीफ व्हिप

चीफ व्हिप ने कहा कि इस बजट में कृषि, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग, किसान सभी वर्गों के लिए घोषणाएं की गई है। किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। धन धान्य कृषि योजना के तहत 100 कम उत्पादकता वाले जिलों पर ध्यान दिया जाएगा। इस बजट से हरियाणा को भारी लाभ होगा, क्योंकि हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब एवं मध्यम वर्ग सहित सभी वर्गों के हित में है। बजट से मेडिकल एजुकेशन का विस्तार होगा। मेडिकल पेशेवरों की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने आने वाले साल में 10,000 मेडिकल सीटें बढ़ाने की घोषणा की है, जिसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 75,000 सीटें बढ़ाना है। सरकार के इस कदम से डॉक्टरों और विशेषज्ञों की  वृद्धि होने की उम्मीद है, खासकर ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में लोगों को डॉक्टरों की उपलब्धता आसान होगा

अरविंद केजरीवाल ने जीवन भर झूठ बोला हैः चीफ व्हिप

हरियाणा विधानसभा के चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभी हाल में ही आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी के पानी में जहर मिला दिया है। जल संसाधन प्राधिकरण ने यमुना से पानी के नमूने लिए और पानी में कोई जहर नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि यमुना नदी को जहरीला कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने जीवन भर झूठ बोला है और अब वह झूठ ही बोल रहे हैं।

‘दिल्ली में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार’

उन्होंने कहा कि केजरीवाल बोखला चुके है दिल्ली में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है और आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ़ होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों की आमदनी को बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास को गति देने वाला है। स्टार्ट अप और उद्यमियों के लिए नई-नई योजनाएं शुरू की गई हैं। इसके साथ-साथ सभी अस्पतालों में डे केयर कैंसर केंद्रों की स्थापना की सुविधा स्थापित करेगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

Haryana में हुआ बड़ा Encounter, मुठभेड़ में 2 इनामी बदमाश ढेर

0

हरियाणा में आए दिन पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ के मामले सामने आ रहे है। जहां पलवल में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया। पुलिस ने इनके ऊपर एक-एक  लाख रुपए का इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि इनके और भी साथी हैं, जो कि अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि यह मुठभेड़ पलवल-नूंह मार्ग पर लालवा गांव के पास देर रात को हुई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पहले बदमाशों ने फायरिंग शुरू की। इसमें सीआईए इंचार्ज पुलिस सब इंस्पेक्टर दीपक गुलिया और उनकी टीम के दो पुलिसकर्मी कुलदीप व नरेंद्र को गोलियां लगीं। उन तीनों पुलिसकर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहना हुआ था। इस मुठभेड़ में जोरावर और नीरज उर्फ नीरिया नाम के दो बदमाशों की मौत हो गई। ये दोनों हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले थे। ये दोनों बदमाश एक कुख्यात गैंगस्टर के शूटर थे।

Faridabad news: फरीदाबाद में ट्राले में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

0

फरीदाबाद जिले में गुरुग्राम रोड़ पर मागर पुलिस चौकी के पास रोड़ी से भरा ट्राला बिजली के खंबे से टकरा गया। जिससे ट्राले के अगले हिस्से में आग लग गई। इस हादसे में ट्राला ड्राइवर की जलकर मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। आग बुझने के बाद ड्राइवर के शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह 5 बजे के करीब हुआ है। ट्राला रोड़ी लेकर गुरुग्राम से निकला था, जैसे ही मागर चौकी के पास दिल्ली की तरफ जाने के लिए मुडनें लगा, तो उसने बिजली के खंबे में टक्कर मार दी। शायद ड्राइवर ट्राला को मोड नहीं पाया और बेकाबू होकर बिजली के खंबे से टकरा गया। जिसके कारण ट्राला में आग लग गई। आग लगने के बाद ड्राइवर ट्राला के केबिन में फंस गया और उसकी जलकर मौत हो गई। ड्राइवर की पहचान इबरान खान (30) के नाम से हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान के जिला अलवर में कोर्ट खुर्द( रामगढ़) का रहने वाला था। ट्राला में आग लगने से पास में ही खड़ी एक कार में भी आग लग गई।

Shimla: केंद्र सरकार लौटाए एन.पी.एस. कर्मचारियों की 9,200 करोड़ रुपए की राशि

0

हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रोटरी क्लब शिमला में अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूरे प्रदेश के अलग-अलग विभागों की यूनियनों से आए हुए चुने हुए पदाधिकारियों ने भाग लिया और सामूहिक तौर पर निर्णय लिया गया कि सभी कर्मचारियों की मांग पर एक एजैंडा तैयार करके सरकार को सौंपा जाएगा।

बैठक में केंद्र सरकार द्वारा 2025 के लिए पारित बजट में कर्मचारियों की 12,75,000 रुपए तक की आय को टैक्स फ्री करने का स्वागत किया है, साथ ही केंद्र सरकार से एन.पी.एस. कर्मचारियों की एन.एस.डी.एल. कंपनी के पास लगभग 9,200 करोड़ रुपए की जो राशि पड़ी है, उसे वापस हिमाचल सरकार को लौटाने की मांग की गई है, जिससे कर्मचारियों की देनदारी शीघ्र दी जा सके। महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान का कहना है कि यदि यह राशि राज्य सरकार को मिल जाती है तो इससे कर्मचारियों की बकाया राशि जोकि 10,000 करोड़ से अधिक है, का भुगतान हो पाएगा।

बैठक में जो प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को देने के लिए तैयार किए गए हैं, उनमें मुख्यत कर्मचारियों का 11 प्रतिशत डीए का बकाया और इसके अतिरिक्त डी.ए. के एरियर की बकाया राशि सहित छठे वेतन आयोग के एरियर की बकाया राशि देने की मांग की गई है। 4-9-14 टाइम स्केल को बहाल करने की मांग और जिन कर्मचारियों को पिछला 4-9-14 टाइम स्केल का लाभ नहीं मिला है, उसे चरणबद्ध तरीके से कर्मचारियों को देने, कालेज और यूनिवर्सिटी के शिक्षकों को करियर एडवांसमैंट स्कीम यू.जी.सी. की तर्ज पर देने, ओल्ड पैंशन स्कीम से छूटे हुए कर्मचारी विभागों, बोर्डों, निगमों की पैंशन बहाल करना, जिसमें मुख्यत: स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड, कॉर्पोरेशन व जिला परिषद सदस्य शामिल हैं। बैठक में महासचिव हीरालाल वर्मा, पैटर्न गोविंद चित्रांटा, कुलदीप खरवाड़ा, अरुण गुलेरिया, कामेश्वर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वनिता सकलानी, उपाध्यक्ष डा. सुरेंद्र डोगरा, डा. बी.एस. दिलटा, डा. नितिन व्यास, गीता राम शर्मा, तिलक नायक, मनोज शर्मा व तारा दत्त शर्मा ने भाग लिया।

विभागों, बोर्डों, निगमों में पदों को समाप्त करने पर कर्मचारियों ने जताई आपत्ति

यू.पी.एस. स्कीम का सभी कर्मचारी संगठनों ने विरोध किया और हिमाचल में यू.पी.एस. को बहाल न करने की मांग की। सभी विभागों, बोर्डों व निगमों में खाली पड़े पदों को भरने और किसी भी विभाग, बोर्ड व निगम में पदों को समाप्त करने पर सभी कर्मचारी संगठनों ने आपत्ति व्यक्त की और सरकार से मांग की है कि किसी भी तरह के पदों को समाप्त करने से पहले स्टेक होल्डर्स से सरकार बात करके ही उनकी सहमति से कोई निर्णय ले।

करुणामूलक आधार पर सभी विभागों में पदों को भरने और इनकम सीलिंग क्राइटीरिया को 6 लाख रुपए तक बढ़ाने की मांग की गई है। एच.आर.टी.सी. को रोडवेज का दर्जा देने और कर्मियों के ओवर टाइम की बकाया राशि जिसे मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने जारी करने की घोषणा की थी, उसे अभी तक नहीं दिया गया है। उसे तुरंत जारी करने की मांग की गई।

बिजली बोर्ड में 600 पदों को समाप्त करने पर रोक लगाई जाए

बिजली बोर्ड में जो 600 पद समाप्त करने के लिए चिन्हित किए गए हैं, उस पर रोक लगाई जाए। नए पे-कमीशन के अनुसार मैडीकल अलाऊंस को ओपन करने के लिए ऑप्शन बहाल की जाए, सभी तरह के अलाऊंस व चाइल्ड केयर लीव सभी पात्र महिला कर्मचारियाें को दी जाए। कॉर्पोरेट सैक्टर में भी मैडीकल रिइंबरसमैंट की फैसिलिटी बहाल की जाए, जिस तरह से काॅन्ट्रैक्ट इम्प्लाइज सर्विस विधेयक पारित किया गया, उसी तर्ज पर ओ.पी.एस. विधेयक भी विधानसभा में लाया जाए और उसे भी पारित किया जाए।

सभी कर्मचारी संगठनों ने काॅन्ट्रैक्ट इम्प्लाई सर्विस बिल का विरोध किया और उसे वापस करने की मांग की है। स्टडी लीव के दौरान कर्मचारियों को विशेष कर अध्यापकों और डाक्टर को पूरी सैलरी दी जाए। जिला परिषद के कर्मचारियों को पंचायती राज के अंतर्गत लाया जाए और उन्हें भी पैंशन दी जाए। पटवारी, कानूनगो और पुलिस को स्टेट कैडर की बजाय जिला कैडर में रखा जाए, सभी आऊटसोर्स के दायरे के कर्मचारियों को सरकारी विभाग में लाकर उन्हें नियमित किया जाए, शिक्षा विभाग में कम्प्यूटर और वोकेशनल टीचर्स को पॉलिसी के तहत लाकर नियमित किया जाए, भविष्य में आऊटसोर्स पीरियड बेस या गैस्ट टीचर फैकल्टी का विरोध किया गया और इस तरह के सिस्टम की बजाय नियमित आधार पर कर्मचारियों को नियुक्ति दी जाए।

हर जिले में बड़े-बड़े जनरल हाऊस करेगा महासंघ

वीरेंद्र चौहान ने कहा है कि बैठक में निर्णय लिया गया कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ हर जिले में बड़े-बड़े जनरल हाऊस करेगा, जिसकी शुरूआत फरवरी के अंतिम सप्ताह में शिमला से की जाएगी और महीने में 2 जिलों में जनरल हाऊस किए जाएंगे, जिससे संगठन की गतिविधियों को मजबूत किया जाएगा और संयुक्त कर्मचारी महासंघ के कुनबे को और बड़ा किया जाएगा। इस दौरान बिजली बोर्ड द्वारा 11 फरवरी को हमीरपुर में की जा रही महापंचायत का समर्थन किया और इसमें भाग लेने का भी निर्णय लिया है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना, शीतलहर व घने कोहरे की भी चेतावनी

0

 प्रदेश में सोमवार दोपहर बाद से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि, इसका प्रभाव चार फरवरी को अधिक रहेगा। मौसम विभाग ने हिमपात और वर्षा की संभावना के साथ-साथ शीतलहर चलने और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पांच फरवरी को भी प्रदेश में हल्के हिमपात और वर्षा की संभावना जताई गई है। रविवार को प्रदेश में खिली धूप के कारण अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई।

शनिवार रात लाहुल घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई। चंबा और पालमपुर में दो मिलीमीटर तथा सुंदरनगर में 0.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इन मौसमी बदलावों के चलते प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया।

मौसम के बदलाव के कारण यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश में और अधिक ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। बर्फबारी और वर्षा के चलते कई क्षेत्रों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

शिमला में पर्यटन कारोबार मंदा, डिस्काउंट देकर ग्राहकों को आकर्षित करने का प्रयास

0

पहाड़ों की रानी शिमला में पर्यटन कारोबार मंदा पड़ गया है। स्थिति यह है कि अब कारोबारियों के लिए रोजाना के खर्चे पूरे करना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अब दुकानदारों के अलावा होटल व रेस्तरां संचालक डिस्काऊंट देने को मजबूर हो गए हैं। रेस्तरां में ग्राहकों को 10 से 20 प्रतिशत तक का डिस्काऊंट इन दिनों देना शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा होटलों में कमरों के किराए में भी 20 से 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

बीते करीब 1 माह से शिमला व आसपास के पर्यटन स्थलों की पर्यटकों की आमद बेहद कम हो गई है। होटलों व अन्य पर्यटन इकाइयों में ऑक्यूपेंसी में काफी गिरावट दर्ज की गई है। सप्ताह भर ऑक्यूपेंसी कम रहने के बाद वीकेंड पर भी ऑक्यूपेंसी में कोई खास इजाफा नहीं हो रहा है। बीते जनवरी माह पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों के अलावा स्थानीय दुकानदारों के लिए काफी मंदा रहा। अब फरवरी माह की शुरूआत वीकेंड से शुरू होने के बावजूद पर्यटन स्थल खाली नजर आए।

आमतौर पर विंटर सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार रहते थे, लेकिन इस बार ऐसा नजर नहीं आ रहा है। जनवरी माह में पर्यटकों की चहल-पहल काफी कम रही और स्थानीय निवासियों की आवाजाही ही अधिक शहर के बाजारों में और घूमने योग्य स्थलों पर देखने को मिल रही है। रविवार को कार्ट रोड शिमला स्थित पर्यटन निगम की लिफ्ट से रिज व मालरोड की ओर आने वाले लोगों की संख्या भी काफी कम दिखी। शिमला व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि पर्यटकों की आमद बेहद कम है। इससे कारोबार काफी मंदा पड़ गया है। उन्होंने कहा कि नववर्ष की शुरूआत में शिमला में पर्यटक पहुंचे थे, लेकिन अब पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

वर्ष 2025 में अब तक नहीं हुई अच्छी बर्फबारी, पर्यटक नहीं हो रहे आकर्षित

वर्ष 2025 में अब तक पहाड़ों की रानी शिमला सहित आसपास के स्थानों पर अच्छी बर्फबारी नहीं हुई है। बर्फबारी न होने के चलते पर्यटक आकर्षित नहीं हो रहे हैं। हालांकि बीते दिनों में विदेशी पर्यटकों की आमद में हल्का इजाफा हुआ है, लेकिन इससे भी पर्यटन उद्योग पटरी पर नहीं आया है।

Himachal: बसंत पंचमी पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बेटी संग महाकुंभ में लगाई पवित्र डुबकी

0

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इस अवसर पर डेरा बाबा रुद्रानंद नारी, ऊना के अधिष्ठाता श्रीश्री 1008 हेमानंद जी महाराज की पावन उपस्थिति रही। उपमुख्यमंत्री की पुत्री डाॅ. आस्था अग्निहोत्री भी इस पुण्य अवसर पर उनके साथ रहीं। प्रयागराज के संगम तट पर पावन डुबकी लगाते हुए उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रयागराज का संगम स्थल अध्यात्म, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है। यहां आकर मन को अपार शांति और आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। इस अवसर पर अग्निहोत्री ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का दर्शन हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है तथा समाज में सद्भाव और एकता का संदेश फैलाता है।

संगम स्नान के पश्चात मुकेश अग्निहोत्री ने क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया और स्थानीय श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी आस्था व भावनाओं को जाना। वह सोमवार को प्रयागराज में विभिन्न मंदिरों के दर्शन और वहां व्यवस्थाओं का अवलोकन भी करेंगे।

- Advertisement -

News of the Day