Tuesday, February 10, 2026
Home Blog Page 981

सिंगरौली कलेक्टर सहित जिले के 4 अधिकारियों को High court की अवमानना का Notice

मध्यप्रदेश हाइकोर्ट ने सिंगरौली जिले के 4 अधिकारियों को अवमानना का नोटिस थमाया है। इनमें सिंगरौली कलेक्टर, SDM देवसर, सरई तहसीलदार और नायब तहसीलदार (सर्किल खनुआ) शामिल हैं। हाइकोर्ट ने एक सप्ताह में सभी अधिकारियों से हलफनामा पेश करने को कहा है। अधिवक्ता ब्रहमेन्द्र पाठक के माध्यम से दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए जबलपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत और न्यायाधीश विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया है।

PunjabKesari
ये है पूरा मामला

इस मामले में याचिकाकर्ता की ओर से उच्च न्यायालय में पैरवी कर रहे अधिवक्ता ब्रहमेन्द्र पाठक ने बताया कि ईएमआईएल बंधा कोल माइंस ने पचौर बंधा सहित कुछ अन्य गांवों के विस्थापितों के पुनर्वास के लिए लामीदह में जिस शासकीय भूमि को चिन्हित किया है उस भूमि पर कई दर्जन आदिवासी समाज के लोग निवासरत हैं जिन्हें  प्रशासन के द्वारा बिना मुआवजा दिए जबरन हटाया जा रहा है।

अधिवक्ता ब्रहमेंद्र पाठक की ओर से पूर्व में इस मामले में दायर जनहित याचिका में दिए गए तर्क को सही मानते हुए उच्च न्यायालय ने विस्थापितों के पुनर्वास के लिए चिन्हित की गई सिंगरौली जिले की लामीदह गांव की शासकीय भूमि में निवासरत लोगों को हटाने की कार्यवाही पर रोक लगाते हुए कलेक्टर को 4 सप्ताह के भीतर मामले का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया था।

याचिकाकर्ता की ओर से दायर की गई दूसरी जनहित याचिका में दिए गए तथ्यों को हाइकोर्ट ने न्यायालय की अवमानना का मामला मानते हुए मुख्य सचिव राजस्व, कलेक्टर सिंगरौली, SDM देवसर, तहसीलदार सरई, नायब तहसीलदार (वृत्त खनुआ) परियोजना प्रबन्धक ईएमआईएल बंधा कोल माइंस को नोटिस जारी किया है।

PunjabKesari
संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी कार्यवाही

उच्च न्यायालय ने सभी अधिकारियों को 7 दिवस के भीतर शपथपत्र पेश करने को कहा है। न्यायालय ने नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न न्यायालय की अवमानना की प्रक्रिया शुरू की जाए।

रतलाम में कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, स्वास्थ्यकर्मी की हुई दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आने वाले खाचरोद रोड़ पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी, आपको बता दें की स्कूटी पर दो महिला स्वास्थ्य कर्मी सवार थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी की स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है, जिसे तत्काल इंदौर रेफर किया गया है।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम के मलवासा उप स्वास्थ्य केंद्र से ड्यूटी कर लौट रही रतलाम निवासी कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी अनीता और एएनएम मंगला सिसोदिया स्कूटी से रतलाम आ रही थीं। रतलाम से करीब 13 किलोमीटर दूर बाजनखेड़ा के पास नागदा से आ रही कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, टक्कर के बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई, और रोड से नीचे उतर गई कार चालक मौके से फरार हो गया है।

दमोह में अज्ञात कारण के चलते नाबालिग ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के  मगरोंन थाना क्षेत्र के फतेहपुर में अज्ञात कारणों के चलते नाबालिग ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जानकारी के अनुसार बाबू पिता भूरा अहीरवाल उम्र 17 साल निवासी फतेहपुर ने घर में गुरूवार की रात्रि को फांसी लगा ली। नाबालिग घर पर अकेला था, माता पिता दिल्ली में काम करने गए थे। परिजनों को सूचना मिलने पर शुक्रवार को फतेहपुर पहुंचे पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शनिवार सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद बटियागढ़ लाया गया।

PunjabKesari

मृतक के पिता भूरा के द्वारा बताया गया है कि गांव की ही महिला के द्वारा किसी लड़की के साथ बदनाम करने का आरोप लगा रही थी, जिसकी सूचना मृतक के द्वारा फोन पर अपने पिता को दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Modi की राह पर Mohan! Japan के बिजी शेड्यूल के बाद भी नहीं लेंगे 1 मिनट का ब्रेक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 4 दिवसीय जापान यात्रा से आज वापस लौटेंगे। सीएम टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे से रवाना हो गए हैं, शाम तक मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली पहुंचेंगे। स्वदेश लौटते ही सीएम बिना आराम किए दिल्ली विधानसभा चुनाव की बागडोर संभालेंगे।

दिल्ली में मुख्यमंत्री मोहन यादव जनसभा को करेंगे संबोधित

भारत लौटते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली के केशवपुरम में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात 8 बजे दिल्ली के दादा देवता मंदिर, शकूर गांव के विधानसभा टीआरआई नगर, केशवपुरम में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

जापान दौरे से प्रदेश में आएगा बड़ा निवेश 

मुख्यमंत्री का जापान दौरे से प्रदेश में बड़ा निवेश आएगा। यात्रा में मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने की पहल हुई है। प्रतिष्ठित जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने निवेश की सहमति दी है। निवेशकों के साथ One-to-One बैठक हुई, कृषि, डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी/आईटीईएस और रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, शहरी एवं औद्योगिक बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों पर बैठकें केंद्रित रहीं।

जापान की बड़ी कंपनियां MP में व्यापार करने को हुई तैयार: CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मुझे खुशी है कि जापान की बड़ी कम्पनियाँ मध्यप्रदेश में आकर अपने व्यवसाय और व्यापार को बढ़ाने के लिये तैयार हैं। मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहाँ से उत्पादों को न केवल भारत में, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक भी आसानी से पहुँचाया जा सकता है। इसका लाभ जापानी कंपनियों को मिलेगा और प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पैनासोनिक और ब्रिजस्टोन जैसी कम्पनियों सहित जापानी निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश के लिये सहमति जताई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी चार दिवसीय जापान यात्रा के दौरान व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान के उद्योग, संस्कृति और तकनीक को करीब से समझने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का वातावरण बदल रहा है।

PunjabKesari

बौद्ध धर्म और संस्कृति से जुड़ाव 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान में कई बौद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि “हमारे यहां धार्मिक स्थलों की यात्रा करने की परंपरा है। जापान की बौद्ध संस्कृति भगवान सूर्य और गौतम बुद्ध से भी जुड़ी हुई है, जिससे हमें अपनी साझा विरासत को समझने का अवसर मिला।”जापान की औद्योगिक नीति और मध्यप्रदेश में संभावनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापानी कंपनियां निवेश के फैसले लेने में बेहद सतर्क रहती हैं और गहन अध्ययन एवं शोध के बाद ही आगे बढ़ती हैं। जापान यात्रा के दौरान हमने जिन प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कि सभी ने सकरात्मक रूख अपनाते हुए मध्यप्रदेश में निवेश करने की बात कही। उन्होंने बताया कि रेडीमेड गारमेंट्स से जुड़े उद्यमियों से भी चर्चा हुई, जिन्होंने मध्यप्रदेश में निवेश की संभावना को लेकर रुचि दिखाई है।

PunjabKesari

बुलेट ट्रेन और भविष्य की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान की बुलेट ट्रेन में सफर किया और इसकी उन्नत तकनीक की सराहना की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना की बात कही है। ऐसे ही अन्य परियोजनाओं पर काम हो रहा है। जापान की सहायता से भारत में भी भविष्य में इसी तरह की अत्याधुनिक रेल परियोजनाओं को साकार किया जा सकता है।”

जापानी लोगों का भारत के प्रति प्रेम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापानी लोगों की मेहमाननवाजी की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि जापान के लोग न केवल अपने देश से प्रेम करते हैं, बल्कि भारत के प्रति भी उनके मन में विशेष सम्मान और आत्मीयता है।”मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में भारतीय दूतावास और वहां के अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा मध्यप्रदेश और जापान के बीच व्यापारिक, सांस्कृतिक और तकनीकी सहयोग को एक नई ऊंचाई देने में सहायक होगी।

सरकार का बड़ा एक्शन! हरियाणा में इन सभी कर्मचारियों की संपत्ति होगी कुर्क, यहां देखें पूरी लिस्ट

0

ए.सी.बी. की फरीदाबाद टीम ने कार्यालय बी.डी.पी.ओ. हसनपुर जिला पलवल में 50 करोड रू से अधिक गबन के मामले में गिरफतार चारों आरोपियों की सम्पति को कुर्क करने की कार्यवाही शुरू की।

इस मामले में पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपी राकेश कुमार लिपिक कार्यालय डी.डी.पी.ओ., पलवल ने बताया कि उसने अपने हिस्से में आई उपरोक्त गबन की राशी से अपने पिता, माता व भाभी के नाम पर   19 एकड 28 मरला कृषि भूमि 21,73,19,010/-रू में खरीदी है। इस राशी में से उसके द्वारा 12 करोड रू. नकद राशी के रूप मे अदा की गई है।
इसी प्रकार आरोपी शमशेर सिंह, सेवानिवृत एस.ओ. ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसनेे भी अपने हिस्से में आई गबन की राशी से अपनी पत्नी के नाम कलायत, जिला कैथल में लगभग 3 एकड 15 मरला कृषि भूमि  खरीद की है उसके द्वारा इस राशी में से 52 लाख की रकम नकद राशी दी गई है। इसके अतिरिक्त एक प्लाट न. 63 सैक्टर 26, पंचकूला कुल 5,20,00,000/-रू. में खरीद किया गया है। एक अन्य प्लाट न. 106 सैक्टर 28, पंचकूला भी कुल 1,48,00,000/-रू0 में खरीद किया है। इस खरीद राशी में से 65 लाख रू. राशी उसके द्वारा नकद में दी गई है।

तीसरे आरोपी सतपाल कर्मचारी खजाना अधिकारी, पलवल ने पुछताछ में बताया कि उसने अपने हिस्से में आई गबन की राशी में से अपने नाम पर बरसाना, जिला मथुरा, उत्तरप्रदेश में एक प्लाट 167.28 वर्ग गज   कुल 70,03,000/-रू में खरीदा किया गया तथा खरीद राशी में से 62 लाख रू. की रकम आरोपी द्वारा नकद में अदा की गई है। इसके अतिरिक्त मुकदमा में आरोपी तेजेन्द्र, लेखाकार कार्यालय डी.डी.पी.ओ. पलवल व दीपक (प्राईवेट व्यक्ति) निवासी गांव लिखी हसनपुर जिला पलवल की गिरफतारी अभी बकाया है।

हरियाणा के युवाओं को मिलेगा रोजगार, इन 10 जिलों में बनेगी Industrial Township

0

हरियाणा सरकार औद्योगिक विकास को लेकर कई योजनाएं बना रही है। सरकार 10 जिलों में नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की योजना बना रही है। उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि ये टाउनशिप तीन प्रमुख राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के किनारे बनाई जाएंगी, जिससे उद्योगों को बेहतरीन कनेक्टिविटी मिल सके। सरकार ने पहले ही उन 10 क्षेत्रों की पहचान कर ली है, जहां ये औद्योगिक टाउनशिप स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना को लेकर हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए एक महीने का समय दिया है और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

इस परियोजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार

इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनने से वहां नए कारखाने, फैक्ट्रियां और बिजनेस सेंटर खुलेंगे, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

इन 10 जिलों में बनेगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप

  • गुरुग्राम
  • हिसार (हिसार एयरपोर्ट के पास)
  • सिरसा
  • भिवानी
  • नारनौल
  • फरीदाबाद
  • जींद
  • अंबाला
  • कैथल

Haryana में रिश्वत मामले में ASI को 4 साल की कैद, जानिया क्या है पूरा केस

0

हरियाणा के कैथल कोर्ट ने पुलिस के ASI  सुखबीर सिंह को रिश्वत मांगने के मामले में दोषी ठहराया है। अदालत ने सुखबीर सिंह को चार साल की सजा और 30,000 रुपये जुर्माना लगाने का आदेश दिया। वहीं, इस मामले में एक अन्य पुलिसकर्मी, एसआई धर्मपाल को बरी कर दिया गया।

यह मामला अक्टूबर 2022 का है, जब शमशेर सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शमशेर सिंह ने आरोप लगाया था कि चीका पुलिस के ASI सुखबीर सिंह और ASI धर्मपाल ने उसके बेटे सिंगारा सिंह के खिलाफ दर्ज NDPS केस में उन्हें बचाने के लिए रिश्वत मांगी थी।

शुरुआत में दोनों पुलिसकर्मियों ने 60 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में यह रकम घटाकर 45 हजार और फिर 8 हजार रुपये तक सीमित कर दी। शमशेर ने इस घूस मांगने की शिकायत स्टेट विजिलेंस ब्यूरो से की, जिसके बाद कार्रवाई की गई और मामले की जांच शुरू हुई।

युवाओं को तोहफा! हरियाणा में बेरोजगार युवा बनाए जाएंगे ठेकेदार…इस योजना का उठाएं लाभ

0

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनाई गई योजना पर नायब सरकार ने भी मुहर लगा दी है। युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग ने शुक्रवार को ‘ठेकेदार समक्ष युवा’ योजना का नोटिफिकेशन जारी किया है। इंजीनियरिंग में डिग्री और डिप्लोधारक युवाओं को यह योजना ठेकेदार बनाने का काम करेगी। इस योजना में कवर होने वाले युवा पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों में विकास कार्यों के टेंडर ले सकेंगे।

‘ठेकेदार सक्षम युवा’ योजना यानी युवा अब ठेकेदार बन सकेंगे। इतना ही नहीं, सरकार ने ठेकेदारी से जुड़े कार्यों के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने का भी खाका तैयार कर लिया है। इस योजना पर करीब 67 करोड़ रुपये सरकार खर्च करेगी। पहले चरण में 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उनके प्रशिक्षण के अलावा युवाओं को एक साल के लिए तीन लाख रुपये तक ब्याज सहित लोन का भी प्रावधान योजना में किया है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवाओं को सर्टिफिकेट भी मिलेंगे।

अहम बात यह है कि ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के पदों के लिए अनिवार्य कॉमन पात्रता परीक्षा (सीईटी) की मैरिट सूची में शामिल इंजीनियरिंग की डिग्री व डिप्लोमा हासिल कर चुके युवाओं को ही इसमें भाग लेने का मौका मिलेगा। योजना में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा ही शामिल हो सकेंगे। मूल रूप से हरियाणा के निवासियों और परिवार पहचान-पत्र वाले युवाओं को सरकार ट्रेनिंग देगी।

Haryana: धुंध के चलते फतेहाबाद में बड़ा हादसा, नहर में गिरी कार, 1 की मौत…

0

फतेहाबाद जिले में कोहरे का कहर देखने को मिला जहां रतिया के पास सवारियों से भरी गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार सवार पंजाब से शादी समारोह से वापिस लौट रहे थे। वहीं पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। फिलहाल अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा रतिया के गांव सरदरेवाला के समीप हुआ। सभी लोग महमड़ा गांव के रहने वाले है।  गाड़ी में 14 लोग सवार थे। यह हादसा जीरो विजिब्लिटी होने कारण हुआ। हादसे में अब तक तीन लोगों का रेस्क्यू किया गया है। जिसमें ड्राइवर व एक 10 बच्चे को जिंदा बाहर निकाला है जबकि एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अधिक धुंध होने के कारण रेस्क्यू अभियान धीमा चला। अभी तक 11 लोग भाखड़ा नहर में लापता, गौतखोरों की मदद से तलाश जारी है। करीब 10-11 घंटे बीत चुके है। आशंका है कि सबकी मौत हो गई है, हालांकि शव नहीं मिल पाए है।

- Advertisement -

News of the Day