RAJASTHAN : ‘मैं पोस्ट छोड़ना चाहता हूं पर पद मुझे नहीं छोड़ रहा’ राजस्थान चुनाव से पहले सीएम गहलोत ने क्यों कहा ऐसा

0
18

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर कहा है कि वह ‘पद छोड़ना चाहते हैं लेकिन पद उन्हें नहीं छोड़ रहा है।’ जोधपुर में सोमवार शाम एक कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने ये बात कही। वह जोधपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बने मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन करने के लिए वहां गए थे। इस मौके पर उन्होंने चुनावी बॉन्ड को लेकर भी बीजेपी को घेरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई बीजेपी के अलावा किसी अन्य पार्टी को पैसा देता है तो उसे ईडी और इनकम टैक्स का डर होता है।

बीजेपी पर भड़के गहलोत
अशोक गहलोत ने आगे कहा कि बीजेपी के लोग अवैध काम कर रहे हैं। एकतरफा बॉन्‍ड बीजेपी के पास जा रहा है। अगर कोई कांग्रेस को पैसा देता है तो ईडी और इनकम टैक्स उसके पीछे लग जाते हैं। इसलिए किसी अन्य पार्टी को पैसा नहीं मिल रहा है। सीएम ने कहा कि बीजेपी हमेशा धर्म के नाम पर राजनीति करती है। हिटलर भी धर्म के नाम पर इसी तरह संबोधित करता था, उसका क्या हुआ? भारत के लोगों की बुद्धि और विवेक दुनिया के किसी भी दूसरे देश से बेहतर है।

सीएम बोले- जब महिला देने लगी आशीर्वाद
सीएम गहलोत ने कहा कि 50 साल की राजनीति में जोधपुर की जनता ने मुझे बहुत कुछ दिया है। कार्यक्रम में उन्होंने जोधपुर में अब तक किए गए काम गिनाए। सीएम गहलोत ने इस दौरान एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि एक कार्यक्रम के दौरान मेरी मुलाकात एक महिला से हुई। उन्होंने मुझे बताया कि दिल का ऑपरेशन हुआ है और एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ। वह आशीर्वाद देने लगीं। मैंने मजाक में कहा कि मैं अब यह पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन यह पद मेरा पीछा नहीं छोड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here