झारखंड में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य सोनू ने किया झंडोत्तोलन

0
97

झारखंड के गिरिडीह में 76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बीते रविवार को झंडा मैदान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को पूरे शान के साथ फहराया गया। झारखंड के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी।

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार भी इस मौके पर उपस्थित थे। इससे पहले गिरिडीह जिला पुलिस बल के जवानों के टुकड़ियों के साथ महिला पुलिस बल, होम गार्ड जवान और एनसीसी कैडेटों के अलावा विभिन्न स्कूल के बच्चों के परेड का निरीक्षण सुदिव्य, लकड़ा और बिमल ने किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों की झांकियां भी निकाली गयी। झंडोतोलन के बाद मंत्री ने शासन-प्रशासन की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया और सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

बाद में सुदिव्य ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के जि़ला कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस मौके पर जि़ला संयोजक संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूरे जिले में गणतंत्र दिवस की धूम रही। सभी संस्थाओं में बड़े शान के साथ तिरंगा फहराया गया। जिला व्यवहार न्यायालय में प्रधान जि़ला जज अरविंद पांडेय ने तिरंगा फहराया, वहीं जि़ला अधिवक्ता संघ मे प्रकाश सहाय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here