सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की तेजी, 76,600 पर कारोबार कर रहा

0
107

हफ्ते दूसरे कारोबारी दिन यानी आज मंगलवार (14 जनवरी) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 23,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 21 में गिरावट है। जबकि एक शेयर बिना किसी बदलाव के ओपन हुआ है।

NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सरकारी बैंकों के शेयर में सबसे ज्यादा 2.08% की तेजी है। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.19%, ऑयल एंड गैस 1.32% और मीडिया 1.96% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। FMCG और IT सेक्टर में मामूली गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.84% की गिरावट जबकि कोरिया के कोस्पी में 0.16% की तेजी रही। चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 1.79% ऊपर 3,217 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 13 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,892.84 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 8,066.07 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 13 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.86% की तेजी के साथ 42,297 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.16% ऊपर 5,836 जबकि नैस्डैक इंडेक्स 0.38% गिरकर 19,088 के स्तर पर बंद हुए।

कल शेयर बाजार में रही थी बड़ी गिरावट

कल यानी 13 जनवरी को शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट रही। सेंसेक्स 1048 अंक (1.36%) की गिरावट के साथ 76,330 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 345 अंक (1.47%) की गिरावट रही, ये 23,085 के स्तर पर बंद हुआ। BSE स्मॉलकैप 2,126 अंक (4.03%) की गिरावट के साथ 50,596 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और केवल 4 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में गिरावट और केवल 4 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा निफ्टी रियल्टी 6.47%, निफ्टी मीडिया 4.54% और निफ्टी मेटल 3.77% गिरकर बंद हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here