WORLD : ट्रम्प बोले- ईरान के साथ ओबामा जैसी डील नहीं करेंगे:वह इतिहास की सबसे खराब डील, उससे ईरान को परमाणु हथियार बनाने का मौका मिला

0
12

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान के साथ ओबामा जैसी डील नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि तब ईरान के साथ हुआ परमाणु समझौता अमेरिका के इतिहास की सबसे खराब डील्स में से एक था।

ट्रम्प ने आरोप लगाया कि उस समझौते ने ईरान को परमाणु हथियार बनाने का सीधा रास्ता दे दिया था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अभी ईरान के साथ जिस समझौते पर बातचीत कर रही है, वह बिल्कुल अलग है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को जल्दबाजी न करने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि वक्त अमेरिका के पक्ष में है। ट्रम्प ने कहा कि जब तक नया समझौता पूरी तरह फाइनल होकर उस पर आधिकारिक हस्ताक्षर नहीं हो जाते, तब तक ईरान पर लगाया गया अमेरिकी घेराबंदी अभियान पूरी तरह जारी रहेगा।

ट्रम्प ने कहा, “दोनों पक्षों को समय लेना चाहिए और चीजों को सही तरीके से करना चाहिए। इसमें कोई गलती नहीं हो सकती।” उन्होंने दोहराया कि ईरान को किसी भी हालत में परमाणु हथियार या परमाणु बम विकसित करने या हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here