दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया है। अब प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD मैदान को नए स्थानों के रूप में निर्धारित किया गया है।
इस बदलाव के बीच राजधानी में युवाओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर भी राजनीतिक हलचल तेज है। चुनाव आयोग और मतदाता सूची में संशोधन से जुड़े मुद्दों पर प्रदर्शनकारी सवाल उठा रहे हैं।

क्यों चर्चा में है जंतर-मंतर?
जंतर-मंतर लंबे समय से राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न आंदोलनों के लिए प्रमुख प्रदर्शन स्थल रहा है। ऐसे में इसे आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के फैसले पर चर्चा हो रही है।
प्रशासन की ओर से निर्धारित नए स्थानों पर प्रदर्शन करने की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।


